राजस्थान के युवक की ईरान के हमले में मौत:क्रूड ऑयल टैंकर पर गिरी थी मिसाइल, 3 दिन से शव ढूंढ रही एजेंसी

अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत हो गई। नागौर जिले का रहने वाला युवक क्रूड ऑयल कंपनी के शिप पर जॉब करता था। जानकारी के अनुसार 1 मार्च की सुबह ओमान के एक पोर्ट पर ईरान की मिसाइल उनके जहाज पर गिरी थी। हादसे में शिप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दलीप शिप के अगले हिस्से में पायलट आशीष कुमार के साथ थे। आशीष बिहार के रहने वाले थे, जिनका शव मिल गया है। वहीं, दलीप के बॉडी अभी नहीं मिली है। खासब पोर्ट पर खड़ा था शिप हमले के समय जहाज खासब पोर्ट पर खड़ा था। कंपनी के अनुसार हमले के दौरान अधिकांश क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया था, लेकिन कैप्टन आशीष समेत 2 अन्य लोग मिसिंग हो गए थे। हमले के तीन दिन बाद बुधवार सुबह कंपनी ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की। इनमें नागौर के खींवताना के रहने वाले दलीप भी शामिल हैं। ये शिप स्काईलाइट कंपनी का था। शिप कंपनी और सुरक्षा एजेंसीज तीन दिन से उनकी बॉडी ढूंढ रही हैं। दलीप के भाई देवेंद्र सिंह ने बताया – दलीप सिंह पुत्र कानसिंह ने 22 जनवरी 2026 को मर्चेंट नेवी में ड्यूटी जॉइन की थी। वो ऑयल/केमिकल टैंकर में क्रू मेंबर थे। 28 फरवरी को परिवार से हुई थी आखिरी बात जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को आखिरी बार दिलीप की परिवार से बात हुई थी। दलीप के साथ नागौर जिले के बामणा गांव के रहने वाले सुनील कुमार भी काम करते थे। वे सुनील की ड्यूटी खत्म होने के बाद उनकी जगह ही शिफ्ट में पहुंचे थे। …. वॉर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… UAE में फंसे भारतीयों को राजस्थानी बिजनेसमैन ने बचाया:200 इंडियंस को गाड़ियों से दुबई में अपने फार्महाउस ले गए, खाने-पीने की नि:शुल्क व्यवस्था की अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण तमाम भारतीय दुबई सहित अन्य देशों में फंसे हुए हैं। फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण ये लोग भारत लौट नहीं पा रहे। इसमें नौकरीपेशा से लेकर टूरिस्ट तक शामिल हैं। पूरी खबर पढ़िए…
भोपाल में अस्पताल में तोड़फोड़ पुलिस पर पथराव:मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों का हंगामा, लाठी-डंडों से लैस होकर पुलिस पर हमला

भोपाल के आनंद नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल में लापरवाही से मौत के आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। अस्पताल में तोड़फोड़ और विवाद बढ़ता देख स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाइश देने का प्रयास किया। लेकिन परिजनों और परिचितों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। जमकर पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। सर में पत्थर लगने से एक पुलिसकर्मी को गंभीर चोट आई है, जबकि तीन को मामूली चोटे लगी हैं। घटना बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। पूरा घटनाक्रम लगभग 1 घंटे चला। हंगामा कर रहे दो दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सभी को पिपलानी थाने में रखा गया है। सुरक्षा के लिहाज से दो थानों की पुलिस बल मौके पर मौजूद है। मौत से भड़की भीड़ ने अस्पताल में की तोड़फोड़ जानकारी के मुताबिक लक्ष्मण वंशकार आदमपुर छावनी का रहने वाला था। पेट की समस्या के चलते उसे बीती बीती देर रात अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि इलाज में लापरवाही की गई। डॉक्टरों की लापरवाही के चलते लक्ष्मण की मौत हुई है। मौत के बाद मृतक के परिजन इलाज करने वाले डॉक्टर से मिलना चाहते थे। अस्पताल स्टाफ ने फिलहाल डॉक्टर का अस्पताल में नहीं होने की जानकारी दी। इसके बाद भड़के परिजनों ने हंगामा शुरू किया और अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। 1 घंटे तक चला हंगामा हंगामा बढ़ता देख अस्पताल के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों से थाने चलकर शिकायत दर्ज करने की बात कही। आश्वासन दिया की मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे उचित कार्रवाई तय की जाएगी। इसके बाद भी लोग तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाज करने वाले डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसी मांग के चलते परिजन पुलिस से भिड़ गए और विवाद बढ़ गया जिसके बाद पथराव किया गया। भीड़ पर काबू पाने पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग किया। तत्काल आसपास के थानों की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया।
D Gukesh slips to World No.20 after defeat to Aravindh Chithambaram at Prague Chess Festival 2026

Hindi News Sports D Gukesh Slips To World No.20 After Defeat To Aravindh Chithambaram At Prague Chess Festival 2026 स्पोर्ट्स डेस्क13 घंटे पहले कॉपी लिंक अरविंद चिदंबरम ने बताया कि समय कम होने के कारण गुकेश को हार मिली। वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को प्राग इंटरनेशनल चेस फेस्टिवल 2026 में भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद लाइव चेस रैंकिंग में गुकेश 20वें स्थान पर पहुंच गए। वे टूर्नामेंट में आखिरी नंबर पर चल रहे हैं। गुकेश 6 राउंड के बाद 3 गेम हारे दिसंबर 2024 में वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद गुकेश पर लगातार दबाव बना हुआ है। प्राग में चल रहे इस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन अब तक खास नहीं रहा। टूर्नामेंट में 6 राउंड के बाद वे 3 मुकाबले हार चुके हैं, जबकि बाकी 3 मैच ड्रॉ रहे। खराब प्रदर्शन के कारण उनके 19 रेटिंग पॉइंट्स भी कम हो गए। दिसंबर 2024 में वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद गुकेश पर लगातार दबाव बना हुआ है। समय कम होने के कारण तेजी से चाल चलनी पड़ी मंगलवार को खेले गए मुकाबले में मैच के आखिरी फेज में गुकेश से बड़ी गलती हो गई। समय कम होने के कारण उन्हें 35वीं से 40वीं चाल तक तेजी मूव करना पड़ा। 40वीं चाल पर हुई एक गलती से सिचुएशन उनके हाथ से निकल गई और अरविंद को बढ़त मिल गई। इसके बाद गुकेश ने रिजाइन कर दिया। गुकेश ड्रॉ करा सकते थे मुकाबला मैच के बाद अरविंद चिदंबरम ने बताया कि 37वीं चाल में ‘f4’ खेलना गुकेश के लिए भारी साबित हुआ। इस चाल से उनके नाइट (घोड़े) को e3 और e2 जैसी जगहों तक पहुंचने का मौका मिला। अगर उस समय गुकेश रूक (हाथी) d2 चलते तो मुकाबला ड्रॉ की ओर जा सकता था। अरविंद चिदंबरम ने बताया कि 37वीं चाल पर f4 खेलना गुकेश को भारी पड़ा। गुकेश के पास समय कम था- अरविंद अरविंद ने कहा कि इस मैच में समय ने साथ दिया। गुकेश के पास समय कम था और बोर्ड पर दो नाइट होने से स्थिति मुश्किल हो गई। अगर गुकेश के पास थोड़ा और समय होता, तो वे 40वीं चाल पर रूक d3 खेलकर मैच बचा सकते थे। उन्होंने यह भी कहा कि यह मुकाबला दोनों खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं था, क्योंकि टूर्नामेंट में दोनों का प्रदर्शन अब तक अच्छा नहीं रहा था। ———————————————- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ——————————————- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… IPL शेड्यूल 2 पार्ट में रिलीज होगा:BCCI 6 या 7 मार्च को बताएगा शुरुआती मुकाबलों की तारीखें; बेंगलुरु में ही फाइनल खेला जाएगा IPL 2025 का फाइनल पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुआ था। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का शेड्यूल 2 पार्ट में रिलीज किया जाएगा। IPL गवर्निंग काउंसिल (GC) ने कन्फर्म किया कि पहले पार्ट का शेड्यूल 6 या 7 मार्च को अनाउंस होगा। सोमवार को GC ने ऑनलाइन मीटिंग की और 19वें सीजन के शेड्यूल को चुनाव के कारण 2 फेज में बांटने का फैसला किया। बेंगलुरु में होगा ओपनिंग और फाइनल मैच कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के सेक्रेटरी संतोष मेनन ने कन्फर्म किया कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही ओपनिंग और फाइनल मैच खेले जाएंगे। होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस बार अपने 5 होम मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
D Gukesh slips to World No.20 after defeat to Aravindh Chithambaram at Prague Chess Festival 2026

Hindi News Sports D Gukesh Slips To World No.20 After Defeat To Aravindh Chithambaram At Prague Chess Festival 2026 स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक अरविंद चिदंबरम ने बताया कि समय कम होने के कारण गुकेश को हार मिली। वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को प्राग इंटरनेशनल चेस फेस्टिवल 2026 में भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद लाइव चेस रैंकिंग में गुकेश 20वें स्थान पर पहुंच गए। वे टूर्नामेंट में आखिरी नंबर पर चल रहे हैं। गुकेश 6 राउंड के बाद 3 गेम हारे दिसंबर 2024 में वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद गुकेश पर लगातार दबाव बना हुआ है। प्राग में चल रहे इस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन अब तक खास नहीं रहा। टूर्नामेंट में 6 राउंड के बाद वे 3 मुकाबले हार चुके हैं, जबकि बाकी 3 मैच ड्रॉ रहे। खराब प्रदर्शन के कारण उनके 19 रेटिंग पॉइंट्स भी कम हो गए। दिसंबर 2024 में वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद गुकेश पर लगातार दबाव बना हुआ है। समय कम होने के कारण तेजी से चाल चलनी पड़ी मंगलवार को खेले गए मुकाबले में मैच के आखिरी फेज में गुकेश से बड़ी गलती हो गई। समय कम होने के कारण उन्हें 35वीं से 40वीं चाल तक तेजी मूव करना पड़ा। 40वीं चाल पर हुई एक गलती से सिचुएशन उनके हाथ से निकल गई और अरविंद को बढ़त मिल गई। इसके बाद गुकेश ने रिजाइन कर दिया। गुकेश ड्रॉ करा सकते थे मुकाबला मैच के बाद अरविंद चिदंबरम ने बताया कि 37वीं चाल में ‘f4’ खेलना गुकेश के लिए भारी साबित हुआ। इस चाल से उनके नाइट (घोड़े) को e3 और e2 जैसी जगहों तक पहुंचने का मौका मिला। अगर उस समय गुकेश रूक (हाथी) d2 चलते तो मुकाबला ड्रॉ की ओर जा सकता था। अरविंद चिदंबरम ने बताया कि 37वीं चाल पर f4 खेलना गुकेश को भारी पड़ा। गुकेश के पास समय कम था- अरविंद अरविंद ने कहा कि इस मैच में समय ने साथ दिया। गुकेश के पास समय कम था और बोर्ड पर दो नाइट होने से स्थिति मुश्किल हो गई। अगर गुकेश के पास थोड़ा और समय होता, तो वे 40वीं चाल पर रूक d3 खेलकर मैच बचा सकते थे। उन्होंने यह भी कहा कि यह मुकाबला दोनों खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं था, क्योंकि टूर्नामेंट में दोनों का प्रदर्शन अब तक अच्छा नहीं रहा था। ———————————————- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ——————————————- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… IPL शेड्यूल 2 पार्ट में रिलीज होगा:BCCI 6 या 7 मार्च को बताएगा शुरुआती मुकाबलों की तारीखें; बेंगलुरु में ही फाइनल खेला जाएगा IPL 2025 का फाइनल पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुआ था। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का शेड्यूल 2 पार्ट में रिलीज किया जाएगा। IPL गवर्निंग काउंसिल (GC) ने कन्फर्म किया कि पहले पार्ट का शेड्यूल 6 या 7 मार्च को अनाउंस होगा। सोमवार को GC ने ऑनलाइन मीटिंग की और 19वें सीजन के शेड्यूल को चुनाव के कारण 2 फेज में बांटने का फैसला किया। बेंगलुरु में होगा ओपनिंग और फाइनल मैच कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के सेक्रेटरी संतोष मेनन ने कन्फर्म किया कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही ओपनिंग और फाइनल मैच खेले जाएंगे। होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस बार अपने 5 होम मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
BCCI IPL Schedule Release Date; Bengaluru Opening & Final

स्पोर्ट्स डेस्क13 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2025 का फाइनल पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुआ था। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का शेड्यूल 2 पार्ट में रिलीज किया जाएगा। IPL गवर्निंग काउंसिल (GC) ने कन्फर्म किया कि पहले पार्ट का शेड्यूल 6 या 7 मार्च को अनाउंस होगा। सोमवार को GC ने ऑनलाइन मीटिंग की और 19वें सीजन के शेड्यूल को चुनाव के कारण 2 फेज में बांटने का फैसला किया। बेंगलुरु में होगा ओपनिंग और फाइनल मैच कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के सेक्रेटरी संतोष मेनन ने कन्फर्म किया कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही ओपनिंग और फाइनल मैच खेले जाएंगे। होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस बार अपने 5 होम मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। IPL में परंपरा रही है कि टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच, क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन टीम के होमग्राउंड पर रखा जाए। पिछले साल का ओपनिंग मैच 2024 की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के होमग्राउंड पर हुआ था। इसी तरह इस बार के मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे। ओपनिंग मैच में RCB से किस टीम से भिड़ेगी, यह अब तक तय नहीं हुआ। 28 मार्च से शुरू हो सकता है IPL पिछले साल दिसंबर में ऑक्शन के दौरान IPL कमेटी ने कहा था कि टूर्नामेंट 26 मार्च से खेला जाएगा। हालांकि, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में इस दौरान विधानसभा चुनाव भी होने हैं। बंगाल में KKR, तमिलनाडु में CSK और असम में RR के होम मैच होते हैं। चुनाव के कारण उन मैचों में सुरक्षा के इंतजाम करने में परेशानी होगी। विधानसभा चुनावों को देखते हुए IPL कमेटी ने फैसला किया कि टूर्नामेंट 26 की बजाय 28 या 29 मार्च से शुरू होगा। शुरुआती फेज में CSK, KKR और RR के होम मैच कम से कम होंगे, ताकि सुरक्षा में दिक्कत न आए। तीनों टीमें इस दौरान ज्यादा से ज्यादा अवे मैच खेलते नजर आ सकती हैं। RR का फर्स्ट चॉइस होमग्राउंड जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम है, इसलिए टीम सेकेंड होमग्राउंड गुवाहाटी के अपने मैच अप्रैल या मई में खेल सकती है। RCB ने पहली बार रायपुर को अपना सेकेंड होमग्राउंड बनाया है। 31 मई को फाइनल शेड्यूल में बदलाव की गुंजाइश के बावजूद टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को ही होगा। स्पोर्ट्स जगत में अक्सर बड़े मैच और खिताबी मुकाबले रविवार को होते हैं। 31 मई को रविवार ही है, इसलिए फाइनल की तारीख नहीं बदलेगी। —————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ———————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… RCB के 5 होम मैच बेंगलुरु, 2 रायपुर में होंगे IPL ट्रॉफी के साथ RCB के विराट कोहली। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर लौटेगी। टीम IPL 2026 में अपने सात होम मुकाबलों में से पांच मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, जबकि बाकी दो मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होंगे। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
टीएमसी ने बंगाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया; आयु, प्रदर्शन की समीक्षा और युवाओं को आकार देने की रणनीति | चुनाव समाचार

आखरी अपडेट:मार्च 04, 2026, 10:24 IST माना जाता है कि पार्टी के खिलाफ लगभग 15 वर्षों की सत्ता-विरोधी लहर के कारण, नेतृत्व नए चेहरों को पेश करने और युवा उम्मीदवारों को प्रमुखता देने के लिए उत्सुक है। हालांकि अटकलें जारी हैं, अभिषेक बनर्जी के साथ चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा अंतिम सूची को मंजूरी दी जाएगी। (पीटीआई) पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची लगभग तैयार है। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा के तुरंत बाद सूची जारी होने की उम्मीद है। पार्टी के अंदर बड़ा मंथन सूत्रों का कहना है कि किसे बरकरार रखा जाएगा और किसे हटाया जाएगा, इस पर फिलहाल गहन आंतरिक चर्चा चल रही है। पिछले पांच वर्षों में प्रदर्शन और “जीतने की क्षमता” को इस बार टिकट आवंटन के लिए दो प्रमुख मानदंडों के रूप में उद्धृत किया जा रहा है। कथित तौर पर खराब प्रदर्शन करने वाले कई विधायकों को टिकट से वंचित किया जा सकता है। माना जाता है कि पार्टी के खिलाफ लगभग 15 वर्षों की सत्ता-विरोधी लहर के कारण, नेतृत्व नए चेहरों को पेश करने और युवा उम्मीदवारों को प्रमुखता देने के लिए उत्सुक है। आयु सीमा पर बहस ने गति पकड़ी पार्टी के भीतर इस बात पर अहम बहस चल रही है कि 70 या 75 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नेताओं को टिकट दिया जाना चाहिए या नहीं। राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी कई बार राजनीति में उम्र सीमा की जरूरत की बात कह चुके हैं. क्या पार्टी औपचारिक रूप से इस लाइन को अपनाएगी और 70 पार कर चुके नेताओं को हटा देगी, यह एक अहम सवाल बना हुआ है। हालांकि, सूत्रों से संकेत मिलता है कि जिन वरिष्ठ नेताओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है और मजबूत चुनावी संभावनाएं बनाए रखी हैं, उन्हें बरकरार रखा जा सकता है, जबकि निष्क्रिय माने जाने वाले नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। सेलिब्रिटी और विविध पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों की संभावना टीएमसी ने पारंपरिक रूप से विविध पेशेवर पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, और इस चुनाव में भी कुछ अलग होने की उम्मीद है। सूत्र बताते हैं कि सेलिब्रिटी उम्मीदवार एक बार फिर सूची में शामिल हो सकते हैं। एक प्रमुख नाम जो चर्चा में है वह उत्तर बंगाल की प्रसिद्ध एथलीट स्वप्ना बर्मन का है जो हाल ही में पार्टी में शामिल हुई हैं। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों से संकेत मिलता है कि उन्हें उत्तर बंगाल क्षेत्र में एक सीट के लिए विचार किया जा सकता है। राजनीतिक उत्तराधिकारियों के लिए प्रवेश आसान नहीं एक और दिलचस्प घटनाक्रम वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपने बच्चों के लिए टिकट मांगने की पैरवी है। फिरहाद हकीम की बेटी प्रियोदर्शिनी हकीम और सुप्ति पांडे की बेटी श्रेया पांडे जैसे नामों पर कथित तौर पर राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व एक वरिष्ठ नेता और उनके बच्चे दोनों को एक साथ दो अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों से मैदान में उतारने की संभावना नहीं है। यदि वरिष्ठ नेता अपने बच्चों के पक्ष में अपनी सीटें खाली करना चुनते हैं, तो पार्टी ऐसे प्रस्तावों पर विचार कर सकती है। अन्यथा, राजनीतिक उत्तराधिकारियों को टिकट मिलने की संभावना कम रहती है। पार्थ चटर्जी की वापसी की संभावना नहीं है सूत्रों ने बताया कि पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को टिकट मिलने की संभावना नहीं है, क्योंकि वह छह साल के लिए पार्टी से निलंबित हैं। ममता बनर्जी से अंतिम मुलाकात हालांकि अटकलें जारी हैं, अभिषेक बनर्जी के साथ चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा अंतिम सूची को मंजूरी दी जाएगी। सूत्रों ने अभिषेक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय महासचिव के रूप में संगठनात्मक पुनर्गठन में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। कथित तौर पर सूची लगभग तैयार होने के साथ, आधिकारिक घोषणा होने तक राजनीतिक अटकलें तेज होने की उम्मीद है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने अंतिम चयन को “अनुभव और युवाओं का संतुलित मिश्रण” बताया है, जिसका उद्देश्य मजबूत प्रदर्शन करने वालों को बनाए रखते हुए सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला करना है। पहले प्रकाशित: मार्च 04, 2026, 10:24 IST समाचार चुनाव टीएमसी ने बंगाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया; आयु, प्रदर्शन की समीक्षा और युवाओं को आकार देने की रणनीति अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)टीएमसी उम्मीदवार सूची(टी)अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस(टी)विधानसभा चुनाव(टी)चुनाव आयोग(टी)आंतरिक चर्चा(टी)टिकट आवंटन(टी)विरोधी लहर(टी)ताजे चेहरे
UAE में फंसे भारतीयों को राजस्थानी बिजनेसमैन ने बचाया:200 इंडियंस को गाड़ियों से दुबई में अपने फार्महाउस ले गए, खाने-पीने की नि:शुल्क व्यवस्था की

यूएई में फंसे भारतीयों के लिए राजस्थानी बिजनेसमैन धीरज जैन ने दुबई में अपने फॉर्म हाउस में रहने, खाने-पीने की निशुल्क व्यवस्था की है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण तमाम भारतीय दुबई सहित अन्य देशों में फंसे हुए हैं। फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण ये लोग भारत लौट नहीं पा रहे। इसमें नौकरीपेशा से लेकर टूरिस्ट तक शामिल हैं। . तमाम लोगों के पैसे भी खत्म हो गए हैं। उनके वहां ठहरने से लेकर खाने-पीने तक की दिक्कत आ गई है। ऐसी मुसीबत की घड़ी में राजस्थान के रहने वाले बिजनेसमैन धीरज जैन मददगार बनकर सामने आए हैं। जैन यूएई में रियल एस्टेट डेवलपर हैं। मूलरूप से नागौर जिले के मेड़ता सिटी के रहने वाले धीरज जैन ने 200 से अधिक भारतीयों को अलग-अलग इलाकों से गाड़ी भेजकर बुलावाया। इसके बाद दुबई के अजमान स्थित अपने फार्म हाउस में इनके ठहरने, खाने-पीने की मुफ्त व्यवस्था कराई। उधर, जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए संचालित होने वाली चार फ्लाइट्स को बुधवार को लगातार पांचवें दिन रद्द कर दिया गया। पहले ये PHOTOS देखिए … दुबई के अजमान स्थित फॉर्म हाउस में ठहरे भारतीयों ने कहा- नागौर के मेड़ता सिटी के रहने वाले बिजनेसमैन ने रहने के लिए सुरक्षित जगह की व्यवस्था कराई है। मेड़ता सिटी (नागौर) के रहने वाले बिजनेसमैन ने दुबई के अपने फार्म हाउस में भारतीयों के रहने के लिए पूरा इंतजाम किया है। युद्ध के कारण दुबई और आसपास फंसे भारतीयों के रुकने के लिए राजस्थान के बिजनेसमैन धीरज जैन ने अपने फार्म हाउस पर इस तरह गद्दे बिछवा दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग यहां ठहर सकें। राजस्थान के युवक की ईरान के हमले में मौत:क्रूड ऑयल कंपनी के जहाज पर थे, मिसाइल आकर गिरी, शव की तलाश जारी जयपुर से खाड़ी-देशों की 4 फ्लाइट्स लगातार 5वें दिन रद्द:मिडिल ईस्ट तनाव का दिखा असर, पैसेंजर्स की बढ़ी परेशानी पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
Puri Jagannath Temple Ratna Bhandar Counting Begins March 25

Hindi News National Puri Jagannath Temple Ratna Bhandar Counting Begins March 25 | 48 Saal Baad पुरी13 घंटे पहलेलेखक: प्रियंका साहू कॉपी लिंक तस्वीर 14 जुलाई 2024 की है। हाईकोर्ट के आदेश पर रत्न भंडार खोलने से पहले लकड़ी के 6 बड़े-बड़े संदूक लाए गए। बाहरी रत्न भंडार से निकले आभूषण इन्हीं में रखे गए हैं। पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की बहुप्रतीक्षित गिनती और लिस्ट बनाने की प्रक्रिया आखिर शुरू होने जा रही है। ओडिशा सरकार ने 25 मार्च को दोपहर 12.12 बजे से 1.45 बजे का शुभ मुहूर्त तय किया है। ‘रत्न भंडार’ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के कीमती आभूषणों का खजाना है। 1978 की गिनती के अनुसार, यहां 128.38 किलो सोना और 221.53 किलो चांदी के आभूषण हैं। ये गिनती 72 दिन चली थी। रत्न भंडार काउंटिंग की पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त करने पर सहमति जताई है, जबकि राष्ट्रीयकृत बैंक पंजीकृत सुनार उपलब्ध कराएंगे। मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी ने दैनिक भास्कर को बताया कि इस बार गिनती कितने दिन चलेगी, यह कहना जल्दबाजी होगा। राज्य सरकार दो रत्नविज्ञानी भी उपलब्ध कराएगी, जो आभूषणों में लगे बेशकीमती रत्नों की पहचान करेंगे। बाहरी रत्न भंडार में भगवान के दैनिक उपयोग के आभूषण रखे जाते हैं। खजाने से रोज चाबी लाएंगे मजिस्ट्रेट, उसी दिन जमा भी करनी होगी गहनों की गिनती के लिए राज्य सरकार ने एसओपी जारी की है। तीन सदस्यीय पैनल प्रक्रिया की निगरानी करेगा। सोने, चांदी और अन्य कीमती आभूषणों के लिए अलग-अलग बॉक्स होंगे। 10 लोग आभूषणों को बॉक्स में रखेंगे। मजिस्ट्रेट खजाने से रोज रत्न भंडार की चाभी लेकर आएंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन वापस जमा करेंगे। अप्रैल 2024: चाबियां गुमीं, नहीं खुल सका रत्न भंडार ओडिशा हाईकोर्ट ने 2018 में राज्य सरकार को रत्न भंडार खोलने के लिए निर्देश दिए थे। हालांकि, 4 अप्रैल 2018 को कोर्ट के आदेश पर जब 16 लोगों की टीम रत्न भंडार के चेंबर तक पहुंची तो उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा, क्योंकि ये दावा किया गया कि रत्न भंडार की चाबी खो गई है। चाबी नहीं मिली तो हंगामा हुआ जिसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 4 जून 2018 को न्यायिक जांच के आदेश दिए। जांच कमेटी ने 29 नवंबर 2018 को चाबी से जुड़ी अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी, लेकिन सरकार ने इसे सार्वजनिक नहीं किया और चाबी का कुछ पता नहीं चल सका। 2018 में तत्कालीन कानून मंत्री प्रताप जेना ने विधानसभा में बताया था कि रत्न भंडार में 12,831 भरी (एक भरी 11.66 ग्राम के बराबर) से ज्यादा सोने के जेवर हैं। इनमें कीमती पत्थर लगे हैं। साथ ही 22,153 भरी चांदी के बर्तन और अन्य सामान हैं। पिछले साल अगस्त में जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति ने राज्य सरकार से सिफारिश की थी कि रत्न भंडार 2024 की वार्षिक रथ यात्रा के दौरान खोला जाए। जुलाई 2024: जगन्नाथ मंदिर में 46 साल बाद खजाना निकला 18 जुलाई को ओडिशा के पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर के भीतरी रत्न भंडार में रखा खजाना निकाला गया था। इस काम के लिए राज्य सरकार की तरफ से गठित हाई कमेटी के 11 सदस्य गुरुवार सुबह 9:15 बजे भीतरी भंडार के अंदर गए थे। उन्हें यहां मोटे कांच की तीन और लोहे की एक (6.50 फुट ऊंची, 4 फुट चौड़ी) अलमारियां मिलीं थीं। इसके अलावा 3 फीट ऊंचे और 4 फीट चौड़े लकड़ी के दो संदूक और एक लोहे का संदूक था। सभी के अंदर कई सारे बॉक्स रखे हुए थे, जिनमें सोना था। टीम के एक सदस्य ने एक बॉक्स को खोलकर देखा गया था। इसके बाद अलमारी और संदूकों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया था, लेकिन वो इतने भारी थे कि जगह से हिले तक नहीं। फिर तय हुआ कि सभी बॉक्स से खजाने को निकालकर महाप्रभु के शयन कक्ष में शिफ्ट किया जाए। टीम को इस काम को करने में 7 घंटे लग गए थे। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
होली आई केयर टिप्स: आंखों में चला गया है पक्का रंग? चिंता न करें, घर पर ही इन आसान प्रवेश द्वार से तुरंत आराम पाएं

होली पर आंखों की देखभाल के टिप्स: होली का असली रंग, खुशियों और मौज-मस्ती का संगम है। लेकिन कभी-कभी यह मस्ती उस समय फीकी पड़ जाती है, जब गुलाल या ‘पक्का रंग’ अनजाने में हमारी आंखों में चला जाता है। आंखों में जलन के कारण आंखों में जलन, खुजली, लालिमा और यहां तक कि संक्रमण का कारण भी बन सकता है। अगर इस होली आपकी या आपकी किसी की आंखों में रंग चला जाए, तो डरने की जगह धैर्य से काम लें। आइए आपको इस लेख में कुछ घरेलू चमत्कारों के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिससे आप अपनी आंखों को बचा सकते हैं। जैसे ही आंखों में जाए रंग, बिना देर किए साफा और ठंडे पानी से आंखों को बार-बार बदलें।अपने मूल में पानी के चश्में को शामिल करें और पलकों को झपकाए। रंग पर जाना तो स्वाभाविक होता है, लेकिन आंखों को रंग देना सबसे बुरा हो सकता है। राँगे से रंग के छोटे-छोटे कण आँखों की पुतली पर कुचले जा सकते हैं, जिससे कार्नियल का अबाधीकरण का ख़तरा बढ़ जाता है। यदि आंखों में काजल जलन बनी हुई है, तो शुद्ध गुलाब जल की दो-दो बूंदें आंखों में डाल लें। गुलाब जल अपनी शीतलता के लिए जाना जाता है और यह आंखों की लालिमा को कम करने में मदद करता है। जलन और सूजन को कम करने के लिए एक साफ सूती कपड़े को ठंडा पानी में भिगोकर आंखों के ऊपर रखें। आप इलेक्ट्रिक टी-बैग या कोल्ड टी-बैग का भी उपयोग कर सकते हैं। यह आंखों की नसों को आराम पहुंचाता है। आंखों को बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये गलतियां होली अटेम्प्ट समय-समय पर स्थिर उपकरणों से अस्पताल। अगर स्थिर तार लगे आंख में रंग चला जाए, तो सबसे पहले उसे उतारें और निकालें।बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी एंटीबायोटिक या एंटीबायोटिक आई-ड्रॉप न दें।आंखों को देखने से पहले अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धो लें।
RAS 2024 Interview Phase 7 Starts March 5

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से RAS-2024 के 7वें चरण के इंटरव्यू कल यानी 5 मार्च से शुरू होंगे। जो 13 मार्च 2026 तक चलेंगे। इसके लिए इंटरव्यू लेटर भी जारी किए जा चुके हैं। . बता दें कि यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है। 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किए गए थे। इन्टरव्यू के समय अभ्यर्थियों को स्वयं का लेटेस्ट पासपोर्ट साइज कवर फोटो, लेटेस्ट स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र अटैच करके फोटो कॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा। इन डॉक्यूमेंट्स के अभाव में साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। इस भर्ती के इंटरव्यू में उपस्थित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर इंटरव्यू के समय दो प्रतियों में लाना होगा। आरएएस-2024 भर्ती – एक नजर RPSC ने 2 सितंबर 2024 को भर्ती विज्ञापन निकाला था। 18 अक्टूबर 2024 तक 6 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। 2 फरवरी 2025 को प्री-एग्जाम हुआ, 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। 20 फरवरी को रिजल्ट जारी हुआ और 21 हजार 539 कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम के लिए सिलेक्ट किए गए थे। इसके बाद 17 और 18 जून 2025 को मेंस एग्जाम हुआ था। 8 अक्टूबर 2025 को मेंस रिजल्ट घोषित किया। इसमें 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सलेक्ट हुए थे। पहले 733 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई थी। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं। पहले चरण के इंटरव्यू की शुरुआत एक दिसम्बर से हुई। जो 12 दिसम्बर तक चले। दूसरे चरण के इंटरव्यू 15 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक हुए।






