नीतीश CM पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं:बेटे निशांत के नाम की भी चर्चा, JDU की लिस्ट कुछ देर बाद जारी होगी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं। सीएम आवास पर अहम बैठक चल रही है। इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार के साथ संजय झा और विजय चौधरी मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज शाम जारी होने वाली जेडीयू की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम हो सकता है। वहीं, उनके बेटे निशांत कुमार के नाम की भी चर्चा हो रही है। पार्टी ने अभी तक इन चर्चाओं का खंडन नहीं किया है। बताया जा रहा है कि जेडीयू आज शाम 6 बजे तक अपने दोनों राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकती है। भास्कर के सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर का राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है। उन्होंने नामांकन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। निशांत कुमार और अपने नाम को लेकर नीतीश कुमार अभी विचार कर रहे हैं। इसी बीच दिल्ली से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी आज पटना पहुंच गए हैं। सियासी हालातों को देखते हुए ये 3 सिचुएशन बन रही है चिराग बोले- नीतीश कहीं नहीं जा रहे बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने को लेकर चिराग पासवान ने कहा, ‘ऐसी कोई चर्चा नहीं है। ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न नहीं होने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुभवी नेतृत्व में हमारी सरकार बिहार में चल रही है। उन्होंने कहा- 200 से अधिक सीटों के साथ हम लोग बिहार में सरकार चला रहे हैं। हम लोग बिहार में मुख्यमंत्री बदलने जा रहे हैं ऐसी कोई चर्चा नहीं है। हमारे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के डबल इंजन वाली सरकार ऐसी ही बिहार में चलती रहेगी।’ अगर निशांत राज्यसभा जाते हैं तो इसके 2 बड़े मायने 1. नीतीश रिटायर होने वाले हैं नीतीश कुमार 76वें साल में प्रवेश कर गए हैं। उनके साथ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें है। ऐसे में समय-समय पर पार्टी के अंदर और बाहर उनके उत्तराधिकारी की मांग होती रहती है। JDU कार्यालय के बाहर भी कई मौकों पर नीतीश के बाद निशांत का नारा लिखा पोस्टर लग चुका है। 2. JDU का भविष्य तय निशांत कुमार के राज्यसभा जाते ही JDU का भविष्य तय हो जाएगा। मतलब कि पार्टी नीतीश के बाद भी चलती रहेगी, खत्म नहीं होगी। फिलहाल पार्टी में कोई बड़ा नेता नहीं है। 2 पॉइंट में नीतीश ने निशांत को कैसे JDU की मजबूरी बनाया 1. सेकेंड लाइन नेताओं को किया किनारे 2003 में बनी JDU बीते 23 साल से नीतीश की छांव में ही चल रही है। नीतीश कुमार ही चेहरा हैं। दूसरे नंबर पर जरूर कुछ नेता पहुंचे, लेकिन वे लंबे समय तक टिक नहीं पाए या टिकने नहीं दिया गया। 2. प्रशांत के नाम से भाजपा निशांत पर मानी पिछले 30 सालों की बिहार की राजनीति को देखें तो यहां हमेशा तीसरी धुरी रही है। तीसरी धुरी का नेतृत्व नीतीश कुमार करते हैं। ——————— ये खबर भी पढ़िए क्या ज्योति के कारण पवन सिंह नहीं जा पाए राज्यसभा:निगेटिव इमेज, अनुशासन तोड़ना पड़ा महंगा, कैसे कुशवाहा ने पछाड़ा? भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह, जिन्होंने लाखों-करोड़ों दिलों पर राज किया। विधानसभा चुनाव में NDA के लिए जी-जान से जुटे। कार्यकर्ताओं में जोश भरा… मगर जब राज्यसभा की बारी आई, तो भाजपा ने टिकट नहीं दिया। दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात। गुंजन सिंह का ‘लगभग तय’ वाला दावा। सोशल मीडिया पर ‘पक्का हो गया’ की अफवाहें सब कुछ था, लेकिन अंत में नाम नहीं आया।एक्सप्लेनर बूझे की नाहीं में…पवन सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी क्यों नहीं बनाया।
टी-20 वर्ल्डकप को 50 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा:जियो-हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग को एक समय में सबसे ज्यादा 6.05 करोड़ दर्शकों ने एक साथ देखा

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप को विभिन्न माध्यमों से 50 करोड़ लोगों ने देखा है। यह जानकारी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया यह संख्या किसी भी वर्ल्ड कप से ज्यादा है। जबिक अभी सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले बाकी हैं। जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि टूर्नामेंट को ग्लोबल और सुलभ बनाने का लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है। उन्होंने लिखा,’मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि भारत में इस इवेंट की व्यूअरशिप 50 करोड़ के पार पहुंच गई है। जियो-हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एक समय में सबसे ज्यादा 6.05 करोड़ दर्शक एक साथ मैच देख रहे थे।’ शाह ने उम्मीद जताई कि आज रात से शुरू हो रहे नॉकआउट मैचों में यह रिकॉर्ड और आगे जाएगा। 2024 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का रिकॉर्ड टूटा इस बार के आंकड़े पिछले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से कहीं ज्यादा हैं। हाल ही में खत्म हुई 2025 चैंपियंस ट्रॉफी ने भी बड़ी सफलता हासिल की थी, जिसमें दर्शकों ने 250 बिलियन मिनट का वॉच-टाइम दिया था और टीवी पर पीक व्यूअरशिप 12.2 करोड़ थी। हालांकि, मौजूदा वर्ल्ड कप ने उन आंकड़ों को भी पीछे छोड़ना शुरू कर दिया है। जियो और हॉटस्टार की पार्टनरशिप का मिला फायदा व्यूअरशिप बढ़ने की एक बड़ी वजह डिजिटल एक्सेस का आसान होना है। इस बार रिलायंस और डिज्नी स्टार (जियो-हॉटस्टार) के मर्जर के बाद यह पहला बड़ा ICC इवेंट है। क्रिकेट फैंस को मोबाइल और टीवी पर हाई-क्वालिटी स्ट्रीमिंग की सुविधा मिल रही है, जिससे व्यूअरशिप में बढ़ोतरी हुई है। खासकर भारत के मैचों के दौरान ट्रैफिक में जबरदस्त बढ़त देखी गई। टूर्नामेंट का आखिरी पड़ाव आज से शुरू 7 फरवरी से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट अब अपने आखिरी और सबसे रोमांचक पड़ाव पर है। ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के मुकाबलों के बाद अब आज से सेमीफाइनल की जंग शुरू होगी। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा। आईसीसी को उम्मीद है कि फाइनल मैच के दिन व्यूअरशिप के पुराने सभी ग्लोबल रिकॉर्ड ध्वस्त हो सकते हैं। ——————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL शेड्यूल 2 पार्ट में रिलीज होगा:BCCI 6 या 7 मार्च को बताएगा शुरुआती मुकाबलों की तारीखें; बेंगलुरु में ही फाइनल खेला जाएगा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का शेड्यूल 2 पार्ट में रिलीज किया जाएगा। IPL गवर्निंग काउंसिल (GC) ने कन्फर्म किया कि पहले पार्ट का शेड्यूल 6 या 7 मार्च को अनाउंस होगा। सोमवार को GC ने ऑनलाइन मीटिंग की और 19वें सीजन के शेड्यूल को चुनाव के कारण 2 फेज में बांटने का फैसला किया। पूरी खबर
‘मोदी जी बदकिस्मत हैं’: कांग्रेस नेता की T20 WC फाइनल मुंबई में आयोजित करने की चौंकाने वाली मांग | क्रिकेट समाचार

आखरी अपडेट:मार्च 04, 2026, 15:52 IST कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल मुंबई में आयोजित करने का सुझाव दिया और इसे “क्रिकेट का असली घर” कहा। कल सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा. कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल मुंबई में आयोजित करने का सुझाव दिया और इसे “क्रिकेट का असली घर” कहा। कल सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा. (छवि: पीटीआई स्क्रीनग्रैब) भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से पहले, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद हुसैन दलवई ने बुधवार को सुझाव दिया कि टूर्नामेंट का फाइनल अहमदाबाद के बजाय मुंबई में आयोजित किया जाना चाहिए। दलवई ने कहा कि मुंबई “क्रिकेट का असली घर” है और तर्क दिया कि यह शहर फाइनल मैच की मेजबानी का हकदार है। उन्होंने कहा, “फाइनल अहमदाबाद में आयोजित करने के बजाय, वे वहां इसकी योजना बना रहे हैं। सेमीफाइनल वहीं होने दें और फाइनल मुंबई में होने दें।” वीडियो | मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच कल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच से पहले कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का कहना है, “…क्रिकेट का असली घर मुंबई है। वहां फाइनल आयोजित करने के बजाय, वे अहमदाबाद में इसकी योजना बना रहे हैं। सेमीफाइनल वहीं होने दें… pic.twitter.com/mWRmpcCfwf– प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (@PTI_News) 4 मार्च 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए दलवई ने कहा, “मोदी जी बदकिस्मत हैं। एक बार जब हम वहां हार गए, तो क्या हमें वास्तव में उस अनुभव को दोबारा दोहराने की जरूरत है?” भारत कल महत्वपूर्ण सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा क्योंकि देश भर के प्रशंसक इस अहम मुकाबले के लिए तैयार हैं। पहले प्रकाशित: मार्च 04, 2026, 15:52 IST समाचार क्रिकेट ‘मोदी जी बदकिस्मत हैं’: कांग्रेस नेता की T20 WC फाइनल मुंबई में कराने की चौंकाने वाली मांग अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप(टी)भारत बनाम इंग्लैंड(टी)टी20 विश्व कप सेमीफाइनल(टी)मुंबई क्रिकेट(टी)अहमदाबाद क्रिकेट(टी)हुसैन दलवई(टी)कांग्रेस नेता(टी)क्रिकेट फाइनल स्थल
PF पर मिलता रहेगा 8.25% ब्याज:2025-26 के लिए दरों में बदलाव नहीं; जून से सितंबर के बीच खातों में आएगा पैसा

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी पीएफ पर 8.25% की दर से ही ब्याज मिलता रहेगा। सरकार ने ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी या कटौती नहीं की है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के इस फैसले पर अब वित्त मंत्रालय की मुहर लगेगी, जिसके बाद कर्मचारियों के खातों में पैसा क्रेडिट होगा। जून से सितंबर के बीच खाते में आएगा ब्याज का पैसा आम तौर पर सीबीटी की घोषणा के कुछ महीनों बाद ब्याज की रकम खातों में जमा की जाती है। पिछले रिकॉर्ड को देखें तो यह पैसा हर साल जून से सितंबर के बीच क्रेडिट होता है। उदाहरण के लिए, वित्त वर्ष 2024-25 का ब्याज जुलाई 2025 में खातों में डाला गया था। हालांकि, इसकी कोई तय तारीख नहीं है। इसलिए समय-समय पर अपना बैलेंस चेक करें। देरी होने पर भी नहीं होगा ब्याज का नुकसान अक्सर सब्सक्राइबर्स को चिंता रहती है कि अगर ब्याज क्रेडिट होने में देरी होती है, तो क्या उन्हें नुकसान होगा? EPFO ने साफ किया है कि ब्याज क्रेडिट होने में देरी से मेंबर्स को कोई वित्तीय नुकसान नहीं होता है। नवंबर 2024 में बदले गए नियमों के मुताबिक, अब सेटलमेंट की तारीख तक का पूरा ब्याज दिया जाता है, जबकि पहले केवल पिछले महीने तक का ही ब्याज मिलता था। ‘पासबुक लाइट’ से चेक करें अपना बैलेंस EPFO ने बैलेंस चेक करने के लिए ‘पासबुक लाइट’ फीचर शुरू किया है: पिछले 5 सालों में की ब्याज दरें 1952 में 3% ब्याज से शुरुआत हुई थी फाइनेंशियल ईयर के आखिर में तय होती है ब्याज दर PF में ब्याज दर के फैसले के लिए सबसे पहले फाइनेंस इन्वेस्टमेंट एंड ऑडिट कमेटी की बैठक होती है। यह इस फाइनेंशियल ईयर में जमा हुए पैसों के बारे में हिसाब देती है। इसके बाद CBT की बैठक होती है। CBT के निर्णय के बाद वित्त मंत्रालय सहमति के बाद ब्याज दर लागू करता है। ब्याज दर पर फैसला फाइनेंशियल ईयर के आखिर में होता है।
Airlines Offer Full Refund Due to Middle East Tension

Hindi News Business Airlines Offer Full Refund Due To Middle East Tension | Flights Cancelled 9 घंटे पहले कॉपी लिंक ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण मिडिल ईस्ट का हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) प्रभावित हुआ है। इसके चलते दुबई, अबू धाबी, दोहा और मनामा जैसे शहरों की उड़ानें बड़े पैमाने पर रद्द की गई हैं। अकेले मंगलवार को 357 उड़ानें कैंसिल रहीं। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एअर इंडिया, इंडिगो, एमिरेट्स और एतिहाद जैसी बड़ी एयरलाइंस ने टिकट कैंसिल कराने पर फुल रिफंड और फ्री में फ्लाइट रिशेड्यूल करने की सुविधा दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। एअर इंडिया: 5 मार्च तक की यात्रा पर मिलेगी पूरी छूट एअर इंडिया ने कहा है कि जिन यात्रियों ने 28 फरवरी या उससे पहले टिकट बुक की थी और उनकी यात्रा 5 मार्च तक निर्धारित थी, वे बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के अपनी फ्लाइट रिशेड्यूल कर सकते हैं। अगर यात्री यात्रा नहीं करना चाहते, तो वे टिकट का पूरा पैसा वापस मांग सकते हैं। इसके लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई किया जा सकता है। इंडिगो: 7 मार्च तक की बुकिंग पर कैंसिलेशन चार्ज नहीं इंडिगो ने मिडिल ईस्ट जाने वाले यात्रियों को 7 मार्च 2026 तक पूरी फ्लेक्सिबिलिटी दी है। एयरलाइन ने कहा है कि प्रभावित पैसेंजर्स कंपनी की वेबसाइट पर ‘Plan B’ लिंक के जरिए रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपनी 4 मार्च से मस्कट, जेद्दा और मदीना के लिए कुछ उड़ानें दोबारा शुरू करने की योजना बना रही है, लेकिन यह स्थानीय क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। एतिहाद और एमिरेट्स: अबू धाबी की उड़ानें बुधवार तक सस्पेंड एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को बुधवार दोपहर 2 बजे (UAE समय) तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। 7 मार्च तक की यात्रा वाले पैसेंजर्स रिफंड फॉर्म भरकर अपना पैसा वापस ले सकते हैं। वहीं, एमिरेट्स ने कहा है कि 5 मार्च तक की फ्लाइट्स के लिए यात्री री-बुकिंग या रिफंड का विकल्प चुन सकते हैं। कतर एयरवेज: 10 मार्च तक की बुकिंग पर मिल रहा है फायदा कतर एयरवेज ने उन यात्रियों को राहत दी है जिनकी यात्रा 28 फरवरी से 10 मार्च के बीच है। यात्री अपनी ओरिजिनल तारीख से 14 दिनों के भीतर की कोई भी नई तारीख चुन सकते हैं या अपनी टिकट की अनयूज्ड वैल्यू रिफंड के तौर पर वापस ले सकते हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें। दुबई में फंसे भारतीयों के लिए खास इंतजाम जो भारतीय नागरिक दुबई में फंसे हुए हैं, उनके लिए ‘ईजीमायट्रिप’ ने वापसी के इंतजामों में मदद की पेशकश की है। इसके लिए एक ऑनलाइन फॉर्म जारी किया गया है। सीटें सीमित हैं, इसलिए प्राथमिकता के आधार पर लोगों को घर पहुंचाने में मदद की जा रही है। रिफंड के लिए डायरेक्ट लिंक: पैसेंजर्स के लिए 3 जरूरी बातें: जब तक एयरलाइन से फ्लाइट कन्फर्मेशन का मैसेज न आए, घर से न निकलें। एयरलाइंस अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर सबसे पहले अपडेट दे रही हैं। टिकट ट्रैवल एजेंट के जरिए बुक की है, तो रिफंड प्रोसेस उन्हीं के जरिए शुरू होगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
‘तमिलनाडु टीवीके है, टीवीके तमिलनाडु है’: विजय ने डीएमके सरकार की आलोचना की, अपनी पार्टी की जीत पर भरोसा जताया | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:मार्च 04, 2026, 14:01 IST विजय ने इस बात पर जोर दिया कि “तमिलनाडु टीवीके है, और टीवीके तमिलनाडु है,” उन्होंने कहा कि सभी डिवीजनों को अलग रखा जाएगा और टीवीके टीम विजयी होगी। अभिनेता विजय ने तमिलनाडु चुनाव में टीवीके की जीत का भरोसा जताया। (फोटो क्रेडिट: एक्स) तमिलागा वेट्री कड़गम (टीवीके) प्रमुख विजय ने बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की कड़ी आलोचना की और डीएमके सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उन्हें चुप कराने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वह राज्य भर में हर घर में एक विजय को चुप नहीं करा सकते। तंजावुर में एक सार्वजनिक रैली में बोलते हुए, विजय ने आगामी चुनावों में टीवीके की जीत पर भरोसा जताया और कहा, “मैं जो कहता हूं उसे सुनें, अगली सरकार टीवीके सरकार होगी। मछुआरों, आशान्वित रहें; आपकी सुरक्षा पूरी तरह से सुनिश्चित की जाएगी।” उन्होंने आगे अपनी फिल्म जनानायगन की रिलीज को लेकर हुए विवाद का जिक्र किया और फिल्म के समर्थन में आवाज उठाने और इसे जनता से मिले व्यापक समर्थन के लिए स्टालिन को धन्यवाद दिया। “मुख्यमंत्री जी, आप मुझे चुप कराने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप हर घर में हर विजय को चुप नहीं करा सकते. उन्होंने अपना अभियान पहले ही शुरू कर दिया है।” क्रिकेट और आगामी विधानसभा चुनावों के बीच समानताएं दर्शाते हुए, विजय ने प्रतियोगिता को “टीम दिल्ली बनाम टीम तमिलनाडु” के रूप में तैयार करने के लिए द्रमुक की आलोचना की और कहा कि क्रिकेट में भी, दिल्ली की टीम तमिलनाडु से मेल नहीं खा सकती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि “तमिलनाडु टीवीके है, और टीवीके तमिलनाडु है,” उन्होंने कहा कि सभी डिवीजनों को अलग रखा जाएगा और टीवीके टीम विजयी होगी। विजय ने अपनी पार्टी की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया और कहा कि टीवीके सरकार सिर्फ योजनाओं की घोषणा नहीं करेगी बल्कि यह सुनिश्चित करेगी कि सभी परियोजनाएं पांच साल के भीतर पूरी हो जाएं। उन्होंने अगले जन्म में किसान परिवार में जन्म लेने की अपनी व्यक्तिगत इच्छा भी व्यक्त की और मछुआरों के मुद्दों पर निष्क्रियता के लिए राज्य सरकार की आलोचना की। विजय ने NEET को लेकर DMK की आलोचना की एनईईटी और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों पर जनता को गुमराह करने के लिए द्रमुक पर हमला करते हुए, विजय ने वित्तीय बहानों और झूठे वादों के लिए वर्तमान प्रशासन की आलोचना की। विजय ने कहा, “जब लोग बुनियादी सुविधाएं मांगते हैं, तो आप वित्तीय बोझ का हवाला देकर इसे खारिज कर देते हैं। भले ही आप जानते थे कि राज्य सरकार एनईईटी परीक्षा पर प्रतिबंध नहीं लगा सकती है, फिर भी आपने यह दावा करके लोगों को गुमराह किया कि आप इसे खत्म कर देंगे।” तमिलनाडु में मतदान 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा के लिए 2026 की पहली छमाही में चुनाव होंगे। अभिनेता से नेता बने विजय के तमिलागा वेट्री कज़गम (टीवीके) के साथ प्रवेश से तमिलनाडु चुनावों को त्रिकोणीय मुकाबले में बदलने की उम्मीद है। 2021 के विधानसभा चुनावों में, DMK ने 133 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने 18, PMK ने पांच, VCK ने चार और अन्य ने आठ सीटें जीतीं। डीएमके के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीए) ने, जिसमें कांग्रेस भी शामिल थी, 234 सीटों वाली विधानसभा में सामूहिक रूप से 159 सीटें जीतीं। इस बीच, एनडीए ने 75 सीटें जीतीं क्योंकि एआईएडीएमके 66 सीटों के साथ गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। जगह : तमिलनाडु, भारत, भारत पहले प्रकाशित: मार्च 04, 2026, 14:01 IST समाचार राजनीति ‘तमिलनाडु टीवीके है, टीवीके तमिलनाडु है’: विजय ने डीएमके सरकार की आलोचना की, अपनी पार्टी की जीत पर भरोसा जताया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)तमिलनाडु(टी)अभिनेता विजय(टी)डीएमके(टी)तमिलनाडु विधानसभा चुनाव
Gold Silver Prices Fall | Gold Down ₹6149, Silver ₹23417

नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंक सोने और चांदी के दामों में आज 4 मार्च को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,923 रुपए घटकर ₹1.62 लाख पर आ गया है। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 1.67 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, एक किलो चांदी 18,501 रुपए गिरकर ₹2.71 लाख पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 2.89 लाख रुपए प्रति किलो थी। सोना चांदी के दाम में ये गिरावट प्रॉफिट बुकिंग की वजह से आई है। मंगलवार को होली पर्व के कारण बाजार बंद था। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: सोना एक शहर से दूसरे शहर ले जाने में ईंधन और भारी सुरक्षा का खर्च आता है। आयात केंद्रों से दूरी बढ़ने पर ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ जाती है, जिससे स्थानीय दाम बढ़ जाते हैं। खरीदारी की मात्रा : दक्षिण भारत जैसे इलाकों में खपत ज्यादा (करीब 40%) होने के कारण ज्वेलर्स भारी मात्रा में सोना खरीदते हैं। बल्क खरीदारी पर मिलने वाली छूट का फायदा ग्राहकों को कम दाम के रूप में मिलता है। लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: हर राज्य और शहर के अपने ज्वेलरी एसोसिएशन (जैसे तमिलनाडु में मद्रास ज्वेलर्स एसोसिएशन) होते हैं। ये संगठन स्थानीय मांग और सप्लाई के आधार पर अपने इलाके के लिए सोने का रेट तय करते हैं। पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स ने अपना स्टॉक किस रेट पर खरीदा है, यह भी मायने रखता है। जिन ज्वेलर्स के पास पुराने और सस्ते रेट पर खरीदा हुआ स्टॉक होता है, वे ग्राहकों से कम कीमत वसूल सकते हैं। ₹3.86 लाख के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुकी है चांदी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2026 को सोने की दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 13,573 रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2026 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 34 दिन में चांदी 1.14 लाख रुपए सस्ती हो गई है। एक्सपर्ट्स: सोना 1.72 लाख और चांदी 3.30 लाख जा सकती है LKP सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी के अनुसार, “आने वाला हफ्ता अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के लिहाज से काफी अहम है। वहां के मैन्युफैक्चरिंग और बेरोजगारी के आंकड़े आने वाले हैं, जिससे फेडरल रिजर्व की पॉलिसी का अंदाजा लगेगा। तकनीकी तौर पर जब तक सोना ₹1,64,000 के ऊपर है, तब तक इसमें मजबूती बनी रहेगी। ऊपर की तरफ ₹1,72,000 का स्तर पार होने पर यह और ऊपर जा सकता है।” वहीं, एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर का कहना है कि “सोना अभी कंसोलिडेशन (स्थिरता) के दौर में है, लेकिन इसका ट्रेंड पॉजिटिव है। अगर चांदी ₹2.50 लाख से ₹2.70 लाख के बीच टिकी रहती है, तो यह दोबारा ₹3.20 लाख से ₹3.30 लाख तक जा सकती है।” अमेरिका-ईरान तनाव पर निर्भर रहेगा बाजार जानकारों का मानना है कि सोने-चांदी की अगली चाल इन दो बातों पर निर्भर करेगी: मिडल ईस्ट संकट: अगर ईरान और इजराइल, अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ता है या कच्चे तेल की कीमतें फिर से उछलती हैं, तो सोने-चांदी में दोबारा तेजी आ सकती है। अमेरिकी डेटा: अगर अमेरिका के आर्थिक आंकड़े उम्मीद से बेहतर आते हैं, तो डॉलर मजबूत होगा और इससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ये खबर भी पढ़ें… भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Gold Silver Prices Fall | Gold Down ₹6149, Silver ₹23417

नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक गोल्ड और सिल्वर के दामों में आज 4 मार्च को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 6,149 रुपए घटकर ₹1.61 लाख पर आ गया है। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 1.67 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, एक किलो चांदी 23,417 रुपए गिरकर ₹2.66 लाख पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 2.89 लाख रुपए प्रति किलो थी। सोना चांदी के दाम में ये गिरावट प्रॉफिट बुकिंग की वजह से आई है। मंगलवार को होली पर्व के कारण बाजार बंद था। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: सोना एक शहर से दूसरे शहर ले जाने में ईंधन और भारी सुरक्षा का खर्च आता है। आयात केंद्रों से दूरी बढ़ने पर ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ जाती है, जिससे स्थानीय दाम बढ़ जाते हैं। खरीदारी की मात्रा : दक्षिण भारत जैसे इलाकों में खपत ज्यादा (करीब 40%) होने के कारण ज्वेलर्स भारी मात्रा में सोना खरीदते हैं। बल्क खरीदारी पर मिलने वाली छूट का फायदा ग्राहकों को कम दाम के रूप में मिलता है। लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: हर राज्य और शहर के अपने ज्वेलरी एसोसिएशन (जैसे तमिलनाडु में मद्रास ज्वेलर्स एसोसिएशन) होते हैं। ये संगठन स्थानीय मांग और सप्लाई के आधार पर अपने इलाके के लिए सोने का रेट तय करते हैं। पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स ने अपना स्टॉक किस रेट पर खरीदा है, यह भी मायने रखता है। जिन ज्वेलर्स के पास पुराने और सस्ते रेट पर खरीदा हुआ स्टॉक होता है, वे ग्राहकों से कम कीमत वसूल सकते हैं। एक्सपर्ट्स: सोना 1.72 लाख और चांदी 3.30 लाख जा सकती है LKP सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी के अनुसार, “आने वाला हफ्ता अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के लिहाज से काफी अहम है। वहां के मैन्युफैक्चरिंग और बेरोजगारी के आंकड़े आने वाले हैं, जिससे फेडरल रिजर्व की पॉलिसी का अंदाजा लगेगा। तकनीकी तौर पर जब तक सोना ₹1,64,000 के ऊपर है, तब तक इसमें मजबूती बनी रहेगी। ऊपर की तरफ ₹1,72,000 का स्तर पार होने पर यह और ऊपर जा सकता है।” वहीं, एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर का कहना है कि “सोना अभी कंसोलिडेशन (स्थिरता) के दौर में है, लेकिन इसका ट्रेंड पॉजिटिव है। अगर चांदी ₹2.50 लाख से ₹2.70 लाख के बीच टिकी रहती है, तो यह दोबारा ₹3.20 लाख से ₹3.30 लाख तक जा सकती है।” अमेरिका-ईरान तनाव पर निर्भर रहेगा बाजार जानकारों का मानना है कि सोने-चांदी की अगली चाल इन दो बातों पर निर्भर करेगी: मिडल ईस्ट संकट: अगर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ता है या कच्चे तेल की कीमतें फिर से उछलती हैं, तो सोने-चांदी में दोबारा तेजी आ सकती है। अमेरिकी डेटा: अगर अमेरिका के आर्थिक आंकड़े उम्मीद से बेहतर आते हैं, तो डॉलर मजबूत होगा और इससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ये खबर भी पढ़ें… भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
भाजपा ने महाराष्ट्र से राज्यसभा सीटों के लिए 7 में से 4 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए; विनोद तावड़े सूची में | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:मार्च 04, 2026, 12:35 IST भाजपा ने बुधवार को महाराष्ट्र से आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े (छवि: एक्स) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को महाराष्ट्र से आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। यह घोषणा महाराष्ट्र की सात राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव से पहले हुई है। पार्टी की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्य से उच्च सदन चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, माया चिंतामन इनवाते और रामराव वडकुटे की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री अठावले लंबे समय से एनडीए के सहयोगी हैं और वर्तमान में राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यरत हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तावड़े का नाम भी उम्मीदवारों में शामिल किया गया है। बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों की घोषणा की भाजपा ने विभिन्न राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए कुल नौ उम्मीदवारों की घोषणा की। बिहार से पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और शिवेश कुमार को मैदान में उतारा है. असम में तेराश गोवाल्ला और जोगेन मोहन को नामांकित किया गया है, जबकि लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से चुनाव लड़ेंगी। हरियाणा से संजय भाटिया उम्मीदवार हैं, जबकि पार्टी ने ओडिशा से सुजीत कुमार के साथ राज्य इकाई प्रमुख मनमोहन सामल को उम्मीदवार बनाया है। राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होने हैं। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: मार्च 04, 2026, 12:18 IST समाचार राजनीति भाजपा ने महाराष्ट्र से राज्यसभा सीटों के लिए 7 में से 4 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए; विनोद तावड़े सूची में अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)बीजेपी(टी)महाराष्ट्र(टी)विनोद तावड़े(टी)राज्यसभा सीटें
Maharashtra Rajya Sabha Election: BJP Candidates List Released

नई दिल्ली17 मिनट पहले कॉपी लिंक राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 4 प्रत्याशियों के नाम वाली दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष विनोद तावड़े और माया चिंतामन इवनाते और रामराव वडकुते के नाम हैं। 3 मार्च: 9 प्रत्याशियों के नाम की पहली लिस्ट एक दिन पहले भाजपा ने राज्यसभा के लिए पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 6 राज्यों से 9 नाम शामिल थे। अब 7 राज्यों से कुल 13 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो चुका है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी बिहार से राज्यसभा भेजे जाएंगे। उनके अलावा बिहार से शिवेश कुमार का भी नाम है। छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। असम से तेराश गोवाला, जोगेन मोहन, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा उम्मीदवार हैं। 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव कराया जाएगा। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी। राज्यसभा के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल पूरा ये सभी सीटें संबंधित सदस्यों के कार्यकाल पूरा होने के कारण रिक्त हो रही हैं। राज्यसभा का कार्यकाल छह साल का होता है। जिन सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है, उनकी सीटों पर ये चुनाव कराए जा रहे हैं। निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल उनके शपथ ग्रहण की तिथि से आगामी छह वर्षों, यानी 2032 तक रहेगा। संबंधित राज्यों की जिन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, वहीं ये सीटें रिक्त मानी जाएंगी। 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव चुनाव आयोग ने 18 फरवरी को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है। जो सीटें खाली हो रही हैं, उनमें 12 एनडीए के पास हैं, 25 पर विपक्षका कब्जा है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6 और पश्चिम बंगाल-बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाना है। शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी। बैलेट पेपर पर खास पेन से होगी वोटिंग चुनाव आयोग ने कहा है कि वोट डालते समय केवल रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से दिए गए तय मानक का वॉयलेट रंग का स्केच पेन ही इस्तेमाल होगा। किसी अन्य पेन का उपयोग मान्य नहीं होगा। आयोग ने कहा है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में EVM और VVPAT को लेकर जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। आयोग के मुताबिक 5 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 1.20 लाख से ज्यादा लोगों ने डेमो कैंप में हिस्सा लिया। 1.16 लाख से ज्यादा लोगों ने मॉक वोट डाले। 10 फरवरी तक 29 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन लोकेशन मोबाइल डेमो वैन से कवर किए जा चुके हैं। यह अभियान EVM डेमो सेंटर और मोबाइल वैन के जरिए चलाया जा रहा है। ऐसे होता है राज्यसभा चुनाव राज्यसभा सांसदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया दूसरे चुनावों से काफी अलग है। राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं यानी जनता नहीं बल्कि विधायक इन्हें चुनते हैं। चुनाव हर दो साल में होते हैं, क्योंकि राज्यसभा एक स्थायी सदन है और इसके एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में रिटायर होते हैं। राज्यसभा सीटों की कुल संख्या 245 हैं। इनमें से 233 सीटों पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव होते हैं और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं। राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कितने वोटों की जरूरत होती है, ये पहले से ही तय होता है। वोटों की संख्या का कैलकुलेशन कुल विधायकों की संख्या और राज्यसभा सीटों की संख्या के आधार पर होता है। इसमें एक विधायक की वोट की वैल्यू 100 होती है। महाराष्ट्र की 7 सीटों के उदाहरण से फॉर्मूला समझते हैं राज्यसभा चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए एक निश्चित संख्या में मतों की आवश्यकता होती है, जिसे जीतने का कोटा (Quota) कहा जाता है। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 विधायक हैं। खाली हो रही सीटें 7 हैं। कुल विधायकों की संख्या x 100/ (राज्यसभा की सीटें+1) = +1 288X100/(7+1)= +1 28800/8= +1 3600= +1 3601 चूंकि एक विधायक के वोट की वैल्यू 100 होती है। इसलिए महाराष्ट्र में अभी एक राज्यसभा सीट पर जीत के लिए कम से कम 36 विधायकों की जरूरत होगी। अब समझिए राज्यों का समीकरण… बिहार: चिराग पासवान मां को बनवाएंगे सांसद, हरिवंश रिपीट हो सकते हैं जदयू के जिन दो नेताओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर का नाम है। बड़े पद पर होने और सीएम के करीबी होने के कारण चर्चा है कि इन्हें एक बार फिर से रिपीट किया जा सकता है। चिराग के लिए यही परीक्षा होगी। विधानसभा चुनाव के दौरान भी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया गया था कि वे अपनी मां के लिए राज्यसभा के एक सीट की डिमांड कर रहे है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल हो रहा खत्म छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त हो जाएगा। केटीएस तुलसी सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील हैं। वह 2020 में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। वहीं, फूलो देवी नेताम बस्तर क्षेत्र से आने वाली आदिवासी नेता हैं। वह छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। सामाजिक और जनजातीय मुद्दों पर उनकी मजबूत आवाज रही है। वह भी 2020 में राज्यसभा सांसद चुनी गई थीं। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: किरण चौधरी-रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल खत्म हो रहा भाजपा के दो राज्यसभा सांसद किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल तक है। राज्यसभा सांसद राम चंद्र जांगड़ा मार्च 2020 में राज्यसभा सांसद







