Monday, 06 Apr 2026 | 08:38 AM

Trending :

EXCLUSIVE

थलपति विजय की शादी टूटने की कगार पर:पत्नी ने कोर्ट में कहा- विजय का 5 साल से अफेयर चल रहा; 20 अप्रैल को अगली सुनवाई

थलपति विजय की शादी टूटने की कगार पर:पत्नी ने कोर्ट में कहा- विजय का 5 साल से अफेयर चल रहा; 20 अप्रैल को अगली सुनवाई

तमिल एक्टर थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने चेंगलपट्टू जिला अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है। संगीता ने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तारीख तय की है। संगीता ने साल 2026 की शुरुआत में ही कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी थी। उन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत शादी को कानूनी रूप से खत्म करने की मांग की है। कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक, दोनों ने 25 अगस्त 1999 को चेन्नई में शादी की थी। संगीता बोलीं- 2021 में पता चला अफेयर कोर्ट में जमा की गई याचिका में संगीता ने विजय पर ‘एडल्ट्री’ के आरोप लगाए हैं। संगीता का दावा है कि अप्रैल 2021 में उन्हें पता चला कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ कथित तौर पर अफेयर चल रहा है। आरोप है कि विजय ने उस एक्ट्रेस के साथ सार्वजनिक रूप से मिलना और विदेश दौरों पर जाना जारी रखा। संगीता के मुताबिक, इस वजह से उन्हें और उनके बच्चों को काफी मानसिक दुख और शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। संगीता ने घर में रहने की अनुमति मांगी तलाक की अर्जी के साथ संगीता ने कोर्ट से एक अंतरिम राहत भी मांगी है। उन्होंने चेन्नई के कैसुअरीना ड्राइव स्थित अपने घर में रहने की अनुमति मांगी है। संगीता ने कोर्ट को बताया कि वह ब्रिटिश नागरिक हैं और भारत में उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा घर नहीं है। उन्होंने मांग की है कि केस चलने तक उन्हें इसी घर में रहने की सुरक्षा दी जाए। विजय और संगीता के दो बच्चे हैं- 25 साल का बेटा जेसन संजय और 20 साल की बेटी दिव्या साशा। विजय ने साल 2024 में अपनी राजनीतिक पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) बनाकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। संगीता का आरोप है कि विजय की सार्वजनिक व्यस्तताओं और एक्टिंग करियर के बीच उनके आपसी भरोसे में कमी आई, जिसने अब तलाक का रूप ले लिया है। विजय को जारी हुआ नोटिस चेंगलपट्टू कोर्ट ने अभिनेता विजय को नोटिस जारी कर मामले में अपना पक्ष रखने के लिए पेश होने को कहा है। अब 20 अप्रैल को होने वाली सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। फिलहाल विजय या उनकी पीआर टीम की तरफ से इन गंभीर आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ICC ने टीमों के लिए चार्टर्ड प्लेन बुक किए:इंग्लैंड शनिवार को, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज रविवार को रवाना होगी ;ईरान-इजराइल युद्ध से फ्लाइट्स कैंसिल

ICC ने टीमों के लिए चार्टर्ड प्लेन बुक किए:इंग्लैंड शनिवार को, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज रविवार को रवाना होगी ;ईरान-इजराइल युद्ध से फ्लाइट्स कैंसिल

इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें अब चार्टर्ड फ्लाइट से भारत से रवाना होंगी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इन टीमों के लिए विशेष उड़ानों का इंतजाम किया है। दरअसल, ईरान-इजाइल युद्ध के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित हो गई हैं और दुबई से कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसी वजह से टी-20 वर्ल्ड कप में अपने-अपने मैच खत्म होने के बाद ये तीनों टीमें भारत में ही फंसी हुई थीं। शनिवार और रविवार को रवाना होंगी टीमें क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार यानी 5 मार्च को भारत से सेमीफाइनल हारने वाली इंग्लैंड की टीम शनिवार शाम को मुंबई से सीधे लंदन के लिए उड़ान भरेगी। वहीं, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीमें कोलकाता से एक अलग चार्टर्ड फ्लाइट से रवाना होंगी। यह फ्लाइट पहले जोहान्सबर्ग (साउथ अफ्रीका) जाएगी और वहां से एंटीगुआ (वेस्टइंडीज) के लिए उड़ान भरेगी। साउथ अफ्रीकी टीम के रविवार को रवाना होने की उम्मीद है। वेस्टइंडीज के कोच ने सोशल मीडिया पर गिनाए दिन वेस्टइंडीज की टीम 1 मार्च को सुपर-8 के आखिरी मैच में भारत से हारकर बाहर हो गई थी, तब से खिलाड़ी कोलकाता में ही रुके हुए हैं। वेस्टइंडीज के हेड कोच डेरेन सैमी ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर’Day 6’पोस्ट किया। उनका इशारा उन दिनों की तरफ था जो टीम को मैच खत्म होने के बाद मजबूरी में कोलकाता में बिताने पड़े। जिम्बाब्वे की टीम को भी भारत से निकलने में काफी देरी हुई, हालांकि उनके कुछ सदस्य 4 मार्च को रवाना हो चुके हैं। साउथ अफ्रीका के कुछ खिलाड़ी सीधे न्यूजीलैंड जाएंगे साउथ अफ्रीका की टीम 4 मार्च को पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई थी। टीम के मैनेजमेंट के साथ केशव महाराज,जेसन स्मिथ और जॉर्ज लिंडे जैसे खिलाड़ी रविवार को कोलकाता से सीधे न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे। वहां 15 मार्च से लिमिटेड ओवर्स की सीरीज शुरू होनी है। बाकी टीम जोहान्सबर्ग वापस लौट जाएगी। कल अहमदाबाद में होगा फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के साथ ही एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का समापन हो जाएगा। ————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत-न्यूजीलैंड जहां साउथ अफ्रीका से हारे, वहीं वर्ल्डकप फाइनल खेलेंगे:इकोनॉमी, रन-रेट में दोनों बराबर; पावरप्ले में कीवी, मिडिल ओवर्स में इंडिया आगे टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी को 20 टीमों के बीच शुरू हुआ। 5 मार्च तक 2 फाइनलिस्ट टीमें मिल गईं, जिनके बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने कोलकाता और भारत ने मुंबई में सेमीफाइनल जीता। पूरी खबर

मधुबाला बायोपिक में कियारा आडवाणी की एंट्री की खबर गलत:वायरल खबरों पर लगा ब्रेक, दावा- कियारा और भंसाली का प्रोजेक्ट से कोई कनेक्शन नहीं

मधुबाला बायोपिक में कियारा आडवाणी की एंट्री की खबर गलत:वायरल खबरों पर लगा ब्रेक, दावा- कियारा और भंसाली का प्रोजेक्ट से कोई कनेक्शन नहीं

लीजेंडरी अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इस फिल्म में लीड रोल के लिए कियारा आडवाणी को कास्ट किया गया है और फिल्म को मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस करने वाले हैं। हालांकि अब इंडस्ट्री सूत्रों ने इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है। इंडस्ट्री से जुड़े एक विश्वसनीय सूत्र ने साफ तौर पर कहा है कि कियारा आडवाणी और संजय लीला भंसाली का मधुबाला की बायोपिक से जुड़ने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। सूत्र के मुताबिक, “यह पूरी तरह गलत जानकारी है कि कियारा आडवाणी को भंसाली की मधुबाला बायोपिक के लिए कास्ट किया गया है। इन दावों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।” दरअसल, हाल ही में इंटरनेट पर कई रिपोर्ट्स वायरल हुई थीं, जिनमें कहा गया था कि मधुबाला की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म के लिए कियारा आडवाणी को फाइनल कर लिया गया है। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा था कि संजय लीला भंसाली इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं। इन खबरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी चर्चा शुरू हो गई थी। मधुबाला हिंदी सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित और खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उनकी फिल्मों और उनकी जिंदगी से जुड़ी कहानियां आज भी दर्शकों को आकर्षित करती हैं। ऐसे में जब उनकी बायोपिक को लेकर खबरें सामने आईं तो फैंस के बीच स्वाभाविक रूप से उत्सुकता बढ़ गई। हालांकि अब इंडस्ट्री सूत्रों ने साफ कर दिया है कि फिलहाल इस तरह का कोई प्रोजेक्ट प्लान नहीं किया जा रहा है और न ही कियारा आडवाणी को इस रोल के लिए कास्ट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, यह खबरें सिर्फ अटकलों पर आधारित थीं, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। फिलहाल मधुबाला की बायोपिक को लेकर आधिकारिक तौर पर किसी भी फिल्म या कास्टिंग की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस विषय पर सामने आई खबरें महज अफवाह थीं।

हरियाणा महिला आयोग की रैपर बादशाह को चेतावनी:रेनू भाटिया बोलीं-बादशाही कायम रखनी है तो, हरियाणा के मान बने रहो, अपमान मत करो

हरियाणा महिला आयोग की रैपर बादशाह को चेतावनी:रेनू भाटिया बोलीं-बादशाही कायम रखनी है तो, हरियाणा के मान बने रहो, अपमान मत करो

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने प्रदेश में महिलाओं के सम्मान, अश्लील संस्कृति और अनैतिक कार्यों को लेकर बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है। पानीपत में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बॉलीवुड सिंगर बादशाह से लेकर स्पा सेंटरों के नाम पर चल रहे गलत धंधों तक, हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखी और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। 1. रैपर बादशाह को नसीहत: हरियाणा के मान बने रहो, अपमान मत करो हाल ही में ‘टटीरी’ गाने को लेकर विवादों में घिरे रैपर बादशाह को संदेश देते हुए रेनू भाटिया ने कहा, अगर आपको अपनी बादशाही कायम रखनी है, तो आप हरियाणा के हो और हरियाणा के मान बने रहो। अपनी कला से हरियाणा के अभिमान को डिग्रेड न करें और यहां की बहू-बेटियों को अपमानित करने वाले शब्दों का प्रयोग न करें। उन्होंने साफ किया कि कला के नाम पर अश्लीलता परोसना स्वीकार्य नहीं है। 2. हरियाणवी रागनी और अश्लील डांस पर प्रहार ’52 गामों’ की रागनी और प्रदेश में बढ़ रहे अश्लील गानों पर टिप्पणी करते हुए चेयरपर्सन ने कहा कि गायक महिलाओं के जज्बे पर लिखें। आपकी कलम थक जाएगी, लेकिन महिलाओं के चरित्र का इस प्रकार गलत बखान न करें। रेनू भाटिया ने उन बुजुर्गों पर भी सवाल उठाए जो महिला डांसरों पर पैसे उड़ाते हैं। उन्होंने कहा, 70-70 साल के बुजुर्ग बहु-बेटियों का अपमान कर रहे हैं। आपके बेटे और पोते आपको देख रहे हैं, आप समाज को क्या संदेश दे रहे हैं? यह हमारी संस्कृति नहीं है। 3. स्पा सेंटरों की आड़ में गलत धंधों पर सख्ती प्रदेश में चल रहे स्पा सेंटरों पर बड़ा बयान देते हुए उन्होंने कहा कि स्पा का मतलब हेल्थ से होता है, लेकिन इसकी आड़ में अनैतिक कार्य करना गलत है। उन्होंने सीधे तौर पर जिला पुलिस कप्तानों को संदेश दिया कि पुलिस को इस मामले में सख्ती बरतनी होगी और ऐसे धंधों को तुरंत रोकना होगा। 4. हिसार स्कूल कांड: कल खुद मौके पर जाएंगी चेयरपर्सन हिसार के एक स्कूल में बच्चियों को मुर्गा बनाने का वीडियो वायरल होने के मामले में महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। रेनू भाटिया ने बताया कि वह कल खुद हिसार जा रही हैं। यह एक बेहद संवेदनशील मामला है। मैं खुद पीड़ित बच्चियों से मिलूंगी। अगर उन्हें सुरक्षा की जरूरत है, तो आयोग उन्हें सुरक्षा दिलाएगा। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Quitting chess, he won Rs 2.4 crore through poker, Jennifer Shahade, American women’s chess champion

Quitting chess, he won Rs 2.4 crore through poker, Jennifer Shahade, American women's chess champion

Hindi News Sports Quitting Chess, He Won Rs 2.4 Crore Through Poker, Jennifer Shahade, American Women’s Chess Champion न्यूयॉर्क3 दिन पहले कॉपी लिंक चेस जगत में ‘मी-टू’ मूवमेंट की शुरुआत करने वाली अमेरिकी चैम्पियन जेनिफर शहाडे। अमेरिकी महिला चेस चैम्पियन रहीं जेनिफर शहाडे ने हाल ही में एक बड़े पोकर टूर्नामेंट में करीब 2.4 करोड़ रुपए जीते हैं। हालांकि अब वे चेस से पूरी तरह दूरी बना चुकी हैं। दो बार की अमेरिकी महिला चेस चैम्पियन जेनिफर शहाडे ने फरवरी 2023 में एक ऐसा खुलासा किया था, जिसने शतरंज की शांत और गंभीर मानी जाने वाली दुनिया में भूचाल ला दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘Time’s up’(अब समय समाप्त) लिखते हुए अमेरिकी चेस फेडरेशन के मशहूर ग्रैंडमास्टर और कोच एलेजांद्रो रामिरेज पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए। शहाडे ने बताया कि रामिरेज ने करीब एक दशक पहले उनका दो बार शारीरिक शोषण किया था। इस एक पोस्ट ने न सिर्फ शहाडे की जिंदगी बदल दी, बल्कि चेस की दुनिया में #MeToo मूवमेंट की नींव रख दी। शहाडे की इस हिम्मत को देखकर शतरंज जगत की कई अन्य लड़कियां भी सामने आईं। जल्द ही आठ अन्य महिलाओं ने भी रामिरेज पर इसी तरह के आरोप लगाए, जिनमें से तीन तो घटना के वक्त नाबालिग थीं। इसके बाद ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने एक विस्तृत रिपोर्ट छापी, जिसके दबाव में आकर रामिरेज को अपना कोचिंग का पद और यूएस चेस फेडरेशन से इस्तीफा देना पड़ा। फ्रांस में 100 महिला खिलाड़ियों ने लगाए आरोप शहाडे की इस पहल का असर दुनिया भर में दिखा। फ्रांस में 100 से ज्यादा महिला खिलाड़ियों ने शोषण और लिंगभेद के खिलाफ ओपन लेटर लिखा। मैग्नस कार्लसन की बहन एलेन कार्लसन ने भी कहा कि शहाडे की पोस्ट के बाद वे अपने साथ हुए कथित उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करा सकीं। यूएस फेडरेशन ने नोटिस भेजा, धमकाया हालांकि शहाडे के लिए यह सच सामने लाना आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि 2020 से 2022 के बीच उन्होंने यूएस फेडरेशन को रामिरेज के खिलाफ कई बार आगाह किया था, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर जलील किया गया। बाद में उन्हें फेडरेशन की तरफ से कानूनी नोटिस भी भेजा गया कि वे युवा खिलाड़ियों से संपर्क न करें। फेडरेशन के रवैये, धमकियों और अपनी साख पर उठते सवालों के कारण उन्होंने अंततः यूएस चेस छोड़ दिया। चेस में महिलाओं की भागीदारी बेहद कम शतरंज में महिलाओं की भागीदारी हमेशा से कम रही है। अब भी क्लासिकल चेस खेलने वालों में सिर्फ 11% और ग्रैंडमास्टर्स में केवल 2% महिलाएं हैं। शहाडे मानती हैं कि महिलाओं को स्कूलों, समाज और यहां तक कि इंटरनेट के एल्गोरिदम द्वारा भी हतोत्साहित किया जाता है। जब वे सोशल मीडिया पर चेस के वीडियो डालती हैं, तो एल्गोरिदम उसे 95 से 99 प्रतिशत पुरुषों को ही दिखाता है, लड़कियों को नहीं। अब पोकर और लेखन पर ही ध्यान अब 45 वर्षीय शहाडे प्रतिस्पर्धी चेस से दूर हैं। वे पेशेवर पोकर और लेखन पर पूरा ध्यान दे रही हैं। उनकी नई किताब ‘थिंकिंग साइडवेज’ रिलीज हुई है, जिसमें चेस और पोकर से मिली सीख का जिक्र है। इसी सीख का इस्तेमाल कर उन्होंने लास वेगास के एक बड़े पोकर टूर्नामेंट में हाल ही में करीब 2.4 करोड़ रुपए जीते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

इरान की मोरैलिटी पुलिस पर भड़कीं एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी:बोलीं- हिरासत में लेकर अपराधियों की तरह फोटो खींची, वहां की महिलाएं डर के साए में

इरान की मोरैलिटी पुलिस पर भड़कीं एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी:बोलीं- हिरासत में लेकर अपराधियों की तरह फोटो खींची, वहां की महिलाएं डर के साए में

ईरानी मूल की अभिनेत्री एलनाज नोरौजी ने एक बार फिर अपने देश ईरान की मोरैलिटी पुलिस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें भी मोरैलिटी पुलिस ने हिरासत में लिया था और उस दौरान उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया जैसे वे कोई अपराधी हों। द फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में एलनाज ने कहा कि जब उन्हें पुलिस ने पकड़ा तो उनकी प्रोफाइल के लिए अपराधियों की तरह तस्वीरें ली गईं। उन्होंने बताया कि पुलिस महिलाओं का पूरा रिकॉर्ड रखती है ताकि बाद में उन्हें ट्रैक किया जा सके कि कितनी बार उन्हें ड्रेस कोड के उल्लंघन में पकड़ा गया। एलनाज ने कहा कि उस वक्त वे मानसिक रूप से मजबूत थीं और उन्हें पता था कि उनके पास जर्मनी की नागरिकता है, इसलिए वे देश छोड़ सकती हैं। लेकिन उनका दिल उन लाखों महिलाओं के लिए दुखी हो गया जो ईरान में रहकर रोज ऐसे डर के माहौल में जिंदगी जीती हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक ईरान में महिलाओं की स्थिति बेहद डरावनी है। उन्होंने कहा कि वहां एक महिला जब घर से बाहर निकलती है तो उसे यह तक नहीं पता होता कि वह सुरक्षित लौटेगी या नहीं। कई बार छोटी-सी बात, जैसे हिजाब सही तरीके से न पहनना, भी परेशानी की वजह बन जाती है। एलनाज ने 2022 में हुई महसा अमिनी की मौत का भी जिक्र किया। महसा को कथित तौर पर हिजाब नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मोरैलिटी पुलिस ने हिरासत में लिया था और बाद में उनकी मौत हो गई थी, जिसके बाद ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। एक्ट्रेस ने कहा कि वे इन मुद्दों पर बोलना जारी रखेंगी, भले ही उनके परिवार और दोस्त उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हों। उनका मानना है कि अगर उन्हें एक पब्लिक फिगर होने का मंच मिला है तो उन्हें उन लोगों की आवाज बनना चाहिए जो डर की वजह से खुलकर बोल नहीं पाते। एलनाज नोरौजी भारत में भी कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं और वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ से उन्हें खास पहचान मिली थी। हाल के दिनों में ईरान की राजनीति और वहां महिलाओं की स्थिति पर उनके बयान लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

गाजर का चिल्ला: सुबह जल्दी बनने वाला और टोकरा नाश्ता चाहिए? गाजर और बेसन का चीला बनाएं गाजर, ये है सबसे आसान रेसिपी

गाजर का चिल्ला: सुबह जल्दी बनने वाला और टोकरा नाश्ता चाहिए? गाजर और बेसन का चीला बनाएं गाजर, ये है सबसे आसान रेसिपी

गाजर बेसन चीला रेसिपी: सुबह का नाश्ता दिन की शुरुआत सबसे अच्छी होती है, सुबह कुछ अच्छा खाने को मिल जाए तो दिन तय हो जाता है। लेकिन समय कम होने पर कई लोग अनहेल्दी पद पर चयन लेते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं गाजर और बेसन से बनी मिर्च की नई रेसिपी। ये जल्दी बनने के साथ ही गाजर से विटामिन ए, आंखों की रोशनी और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। वहीं, बेसन सेपराइट प्रोटीन और विविधता है। समूह वाले लोगों के लिए इसे कम तेल में तैयार किया जा सकता है। इस रेसिपी में इस्तेमाल की गई चीजें आपके घर की रसोई में ही मिल जाएंगी। ये चीला बच्चों से लेकर बड़ों तक सबकी पसंद आती है। बेसन चीला प्रोटीन से भरपूर होता है, जो मांसपेशियों और वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। गाजर मिलाने से यह और भी धार्मिक हो जाता है। गाजर-बेसन चीला कैसे बनायें? बेसन में सबसे पहले एक बड़ा बाउल लगाया गया। अब इसमें कद्दू की हुई गाजर, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, नमक, हरा धनिया, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर शामिल हैं। धीरे-धीरे-धीरे-धीरे-धीरे-धीरे-धीरे-धीरे-धीरे-धीरे पानी की संरचनाएं, न अधिकतर स्केल और न अधिकतर स्केल।तवा गर्म करें और थोड़ा तेल का कपड़ा।अब डिज़ाइन किए गए गोल गोल। नामांकन पर दोनों तरफ से सोलर-क्रिस्पी होने तक सेकें। तैयार है आपका गरमा-गरम चीला, इसे हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ परोसें। बच्चों को केचप के साथ दें तो और मजा आएं। यह चीला सिर्फ 10-15 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है। एक चिली में लगभग 120-150 कैलोरी होती है। जो वजन नियंत्रण करने वालों के लिए अच्छा है। बेसन से प्रोटीन, गाजर और गाजर से एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। जिससे आप इसे रोज भी खा सकते हैं। (टैग्सटूट्रांसलेट) गाजर बेसन चीला रेसिपी (टी) गाजर बेसन चीला (टी) स्वस्थ भारतीय नाश्ता चीला (टी) सब्जियों के साथ बेसन चीला (टी) त्वरित प्रोटीन युक्त नाश्ता (टी) गाजर चीला (टी) नाश्ता (टी) गाजर और बेसन चीला (टी) गाजर चीला

दावा- रानी मुखर्जी ने कभी 'OMG 3' साइन नहीं की:मेकर्स ने किया था अप्रोच; शुरुआती चर्चा के बाद बात आगे नहीं बढ़ी

दावा- रानी मुखर्जी ने कभी 'OMG 3' साइन नहीं की:मेकर्स ने किया था अप्रोच; शुरुआती चर्चा के बाद बात आगे नहीं बढ़ी

फ्रेंचाइजी ‘ओह माय गॉड’ की तीसरी फिल्म ‘ओह माय गॉडेस’ में रानी मुखर्जी के शामिल होने की खबरों पर रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्हें इस फिल्म के लिए कभी साइन नहीं किया गया था। बातचीत शुरुआती स्तर पर ही रुक गई थी। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रानी मुखर्जी को फिल्म में लीड हीरोइन के तौर पर लेने को लेकर शुरुआती बातचीत हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार एक्सटेंडेड कैमियो रोल में नजर आने वाले बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, रानी को फिल्म की कहानी का छोटा सा आउटलाइन सुनाया गया था और उन्हें इसमें दिलचस्पी भी थी। हालांकि, बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी। एक सोर्स के मुताबिक, अक्षय और रानी के बीच लंबे समय से अच्छा रिश्ता है, लेकिन चर्चा बहुत शुरुआती स्तर पर थी। ‘OMG’ फ्रेंचाइजी आस्था, विश्वास और धार्मिक संस्थाओं पर सटायर के लिए जानी जाती है। तीसरी फिल्म ‘ओह माय गॉडेस’ में डिवाइन फेमिनिन ट्विस्ट के साथ नई कहानी पेश करने की योजना है। इसमें फ्रेंचाइजी के ह्यूमर और सोशल कमेंट्री का मिश्रण बनाए रखने की बात कही जा रही है। बता दें कि ओह माय गॉड साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें परेश रावल और अक्षय कुमार थे। फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया था। वहीं ओह माय गॉड 2 साल 2023 में रिलीज हुई थी। इसमें पंकज त्रिपाठी, अक्षय कुमार और यामी गौतम थे। इसके निर्देशक अमित राय थे। मेकर्स फिलहाल दूसरी फीमेल लीड खोज रहे फिल्म OMG 3 का निर्देशन अमित राय करेंगे। फिल्म को विक्रम मल्होत्रा की अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट और अक्षय कुमार के बैनर के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग मई–जून 2026 के आसपास शुरू हो सकती है और मेकर्स दूसरी फीमेल लीड की तलाश में हैं। रानी मुखर्जी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। फिल्म ने भारत में करीब 50 करोड़ रुपए नेट और दुनिया भर में 74 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। रानी शाहरुख खान के साथ सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में कैमियो रोल में नजर आएंगी, जो क्रिसमस 2026 पर रिलीज होने वाली है।

Lakshya Sen Enters All England Open Semifinal, Beats Li Shifeng in Straight Games

Lakshya Sen Enters All England Open Semifinal, Beats Li Shifeng in Straight Games

Hindi News Sports Lakshya Sen Enters All England Open Semifinal, Beats Li Shifeng In Straight Games स्पोर्ट्स डेस्क3 दिन पहले कॉपी लिंक लक्ष्य सेन वर्ल्ड नंबर-1 प्लेयर को अपने पहले ही मुकाबले में हरा चुके हैं। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में कनाडा के विक्टर लाई को 21-16, 18-21, 21-15 से हराया। लक्ष्य अब इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतकर भारत का 25 साल का इंतजार खत्म करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। इससे पहले पुलेला गोपीचंद ने 2001 में यह खिताब जीता था। लक्ष्य इस टूर्नामेंट के फाइनल में दूसरी बार पहुंचे हैं। इससे पहले वह 2022 में भी फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन उपविजेता रहे थे। अब फाइनल में उनका सामना चीनी ताइपे के दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी लिन चुन-यी से होगा। लक्ष्य को मेडिकल ब्रेक भी लेना पड़ा एक घंटे 37 मिनट तक चले इस मुकाबले के दौरान लक्ष्य को मेडिकल ब्रेक लेना पड़ा। मैच के बीच उनके पैर में छाले पड़ गए और उन्हें शरीर में ऐंठन का भी सामना करना पड़ा। ब्रेक के दौरान जांघों की ऐंठन का इलाज कराया गया। हालांकि कोर्ट पर देर से लौटने के कारण अंपायर ने उन्हें येलो कार्ड दिखाकर चेतावनी दी। इस चैंपियनशिप में लक्ष्य का तीसरा सेमीफाइनल है। दो भारतीय खिलाड़ियों ने खिताब जीता है ऑल इंग्लैंड ओपन का इतिहास भारत के लिए बहुत छोटा रहा है। अब तक केवल दो भारतीय खिलाड़ी ही इस खिताब को जीत सके हैं: सबसे पहले 1980 में प्रकाश पादुकोण ने इसे जीता था। उसके बाद 2001 में पुलेला गोपीचंद ने जीता था। वहीं, 2022 में लक्ष्य फाइनल में पहुंचे थे। इनके अलावा प्रकाश नाथ (1947) और सायना नेहवाल (2015) फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन खिताब नहीं जीत पाए। चीन के ली शिफेंग को हरा कर सेमीफाइनल में पहुंचे थे लक्ष्य ने चीन के पूर्व चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-6 ली शिफेंग को सीधे गेम में हरा कर सेमीफाइनल में पहुंचे थे। वह तीसरी बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एंट्री की थी। एक घंटे चले मुकाबले में उन्होंने ली शिफेंग को 21-12, 21-16 से हराया। उन्होंने पहले राउंड में वर्ल्ड नंबर-1 चीन के शी यूकी को हराया था। टूर्नामेंट की इनामी राशि 14,50,000 अमेरिकी डॉलर है। लक्ष्य ने ली शिफेंग को 21-12, 21-16 से हराया। लंबी रैली के बावजूद अच्छा खेल जारी रखा सेमीफाइनल मैच के बाद लक्ष्य ने कहा, “मैं दोनों गेम में अपने खेल से खुश हूं। शिफेंग ने भी अच्छा खेला। लंबी रैलियां हुईं और हम दोनों थक रहे थे, लेकिन मैंने लंबी रैलियों के बाद भी अच्छा खेल जारी रखा।” उन्होंने कहा, “कोच ने कहा था कि लंबी रैलियों के बाद ज्यादा तैयार रहो, क्योंकि वह भी थक रहा है, इसलिए आसान गलती मत करो।” शिफेंग के ओवरहेड क्रॉसकोर्ट स्मैश को पढ़ने में दिक्कत हुई मैच में लक्ष्य ने आत्मविश्वास के साथ शुरुआत करते हुए 4-1 की बढ़त बनाई और आक्रामक खेल से इसे 10-4 तक पहुंचाया। ब्रेक तक वे 11-6 से आगे थे। हालांकि, उन्हें शिफेंग के ओवरहेड क्रॉसकोर्ट स्मैश को पढ़ने में थोड़ी दिक्कत हुई, फिर भी उन्होंने 15-11 की बढ़त बना ली। शिफेंग ने लंबी रैली जीतकर स्कोर 13-15 किया, लेकिन लक्ष्य ने नेट कॉर्ड की मदद से बढ़त 18-13 कर दी और पहला गेम 24 मिनट में अपने नाम किया। लक्ष्य ने आत्मविश्वास के साथ शुरुआत करते हुए 4-1 की बढ़त बनाई। बराबरी के बाद आगे हुए लक्ष्य दूसरे गेम में एंड बदलने के बाद शिफेंग बेहतर दिखे और स्कोर 6-6 तक बराबर रहा। इसके बाद लक्ष्य ने शानदार डिफेंस और स्मैश से बढ़त बनाई। 45 शॉट की लंबी रैली जीतकर शिफेंग ने स्कोर 15-19 किया, लेकिन जल्द ही लक्ष्य ने मैच पॉइंट हासिल कर लिया। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ——————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन सकते हैं:ICC ने 8 खिलाड़ियों के साथ शॉर्टलिस्ट किया; न्यूजीलैंड के 2 प्लेयर्स शामिल संजू सैमसन भारत के पिछले दोनों मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी जंग होनी है। फाइनल से पहले ही ICC ने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए 8 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। ICC के नोमिनेशन में भारत के संजू सैमसन का भी नाम है। जिन्होंने टूर्नामेंट में महज 4 मैच खेले, लेकिन 200 प्लस के स्ट्राइक रेट से 232 रन बना दिए। वे भारत के पिछले दोनों मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Dhurandhar 2 Advance Booking Sells Out

Dhurandhar 2 Advance Booking Sells Out

3 दिन पहले कॉपी लिंक रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर शनिवार को रिलीज हो गया है। ट्रेलर के साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी ओपन कर दी गई है। बुकिंग शुरू होते ही महज एक घंटे के अंदर फिल्म के 5 हजार से ज्यादा टिकट बुक हो गए। फिल्म के लिए फैंस का क्रेज ऐसा है कि 2500 रुपए वाले महंगे टिकट के बावजूद कई थिएटर्स में शोज हाउसफुल होने की कगार पर हैं। एक घंटे में ही बुक हुए 5 हजार टिकट टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुक माय शो पर दोपहर 12:01 बजे का ट्रेंडिंग टिकर बता रहा था कि पिछले एक घंटे में फिल्म के 5 हजार टिकट बिक चुके हैं। यह डेटा केवल एक प्लेटफॉर्म का है। 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू के लिए दर्शक सबसे ज्यादा उत्साह दिखा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक बुकिंग की रफ्तार और तेज हो गई थी और टिकर पर यह आंकड़ा 7000 को पार कर गया था। बुक मे शो पर बिना टैक्स के टिकट की प्राइज 2 हजार रुपए तक पहुंच गई है। ट्रेलर के साथ ही शुरू हुई एडवांस बुकिंग शनिवार सुबह 11:01 बजे ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। मेकर्स ने ट्रेलर के अंत में ही एडवांस बुकिंग शुरू होने का ऐलान किया। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि 19 मार्च को फिल्म की ग्रैंड रिलीज से पहले 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू भी रखे जाएंगे। दिल्ली NCR में 2500 रुपए का एक टिकट महंगे टिकट के बावजूद फिल्म की बुकिंग में कोई कमी नहीं दिख रही है। दिल्ली एनसीआर के प्रीमियम थिएटर्स जैसे पीवीआर डायरेक्टर्स कट में एक टिकट की कीमत टैक्स मिलाकर करीब 2500 रुपए तक पहुंच गई है। इन प्रीमियम थिएटर्स में सीटें बहुत कम होती हैं, लेकिन ट्रेलर आने के दो घंटे के भीतर ही ये सीटें लगभग भर चुकी हैं। आम थिएटर्स में भी शोज तेजी से भरने लगे हैं। —————————————— ये खबर भी पढ़ें फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज:डबल रोल में रणवीर सिंह का दमदार अंदाज, मूवी 19 मार्च को रिलीज होगी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर आज सुबह 11:01 बजे जारी किया गया। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी नजर आएंगे। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔