महेश मांजरेकर के नाटक एनिमल का मुंबई में प्रीमियर:जैकलीन फर्नांडिज और अनुषा दांडेकर समेत कई सेलेब्स प्ले देखने पहुंचे

एक्टर महेश मांजरेकर के हिंदी नाटक एनिमल का प्रीमियर शनिवार रात मुंबई के टाटा थिएटर में हुआ। प्रीमियर में जैकलीन फर्नांडिज, सिद्धार्थ जाधव, अनुषा दांडेकर और सुमेध मुदगालकर जैसे सेलेब्स मौजूद थे। महेश मांजरेकर की बेटियां सई मांजरेकर, गौरी इंगवाले और बेटे सत्या मांजरेकर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकार अपनी पत्नी मनाली के साथ पहुंचे। अश्विन गिडवानी द्वारा निर्मित नाटक एनिमल को महेश मांजरेकर ने लिखा, निर्देशित और प्रेजेंट किया। एनिमल का अगला मंचन 29 मार्च को सोफिया भाभा ऑडिटोरियम में किया जाएगा। प्रस्तुति के दौरान महेश मांजरेकर ने कुछ गाने भी गाए और डांस किया। करीब नौ साल की चर्चा और तैयारी के बाद एनिमल का मंचन हुआ। करीब दो घंटे के इस मंचन में महेश मांजरेकर ने अकेले एक्टिंग की। मंच पर जाने से पहले महेश मांजरेकर ने कहा कि हर थिएटर कलाकार के अंदर घबराहट होना जरूरी है और जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास चीजों को बिगाड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यह नाटक लंबे समय से करना चाहते थे और इसे सफल बनाने की उम्मीद है। नाटक में दत्तू की कहानी नाटक का केंद्र दत्तू का किरदार है, जिसे महेश मांजरेकर निभा रहे हैं। दत्तू महाराष्ट्र के पंढरपुर के पास एक छोटे कस्बे से मुंबई आता है और शहर में अपनी पहचान बनाने की कोशिश करता है। समय के साथ वह ऐसे संघर्षों में उलझ जाता है जो उसके जीवन को प्रभावित करते हैं। महेश मांजरेकर ने नाटक को शहर की जिंदगी पर एक कार्टूनिस्ट की नजर से देखने वाली कहानी बताया। उन्होंने कहा कि कई लोग मुंबई को सपनों का शहर मानकर आते हैं, लेकिन सफलता पाने वालों के पीछे कई ऐसे लोग भी होते हैं जिनके सपने पूरे नहीं हो पाते। नाटक में दत्तू की यात्रा के माध्यम से राजनीतिक, आर्थिक, भू-राजनीतिक और सामाजिक-सांस्कृतिक परिस्थितियों पर भी टिप्पणी की गई है। कहानी में पॉप कल्चर और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े संदर्भ भी शामिल हैं।
IPL 2026 Schedule Change | T20 World Cup Impact; Election Impact

स्पोर्ट्स डेस्क40 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2025 का सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होगी। इसकी घोषणा रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने की। पहले टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होना था, लेकिन तमिलनाडु, केरल, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले चुनावों के कारण शेड्यूल में बदलाव किया गया है। हालांकि IPL की ओर से अभी तक टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। चेपॉक, ईडन गार्डन्स में होते हैं मैच विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में तीन ऐसे प्रमुख स्टेडियम हैं जो IPL वेन्यू के रूप में इस्तेमाल होते रहे हैं। तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है, जबकि असम के गुवाहाटी में बना बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का सेकेंड होम वेन्यू रहा है। चुनाव के कारण दो चरणों में आ सकता है शेड्यूल 2008 में IPL शुरू होने के बाद जब भी देश में आम चुनाव (2009, 2014, 2019 और 2024) या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव हुए हैं, टूर्नामेंट का शेड्यूल दो हिस्सों में जारी किया गया है। ऐसे में संभावना है कि इस बार भी BCCI ऐसा ही करेगा। बेंगलुरु में होगा ओपनिंग और फाइनल मैच कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के सेक्रेटरी संतोष मेनन ने कन्फर्म किया कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही ओपनिंग और फाइनल मैच खेले जाएंगे। होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस बार अपने 5 होम मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। RCB के बाकी दो होम मैच छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 2025 के फाइनल में अहमदाबाद में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया था। IPL में परंपरा रही है कि टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच, क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन टीम के होमग्राउंड पर रखा जाए। पिछले साल का ओपनिंग मैच 2024 की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के होमग्राउंड पर हुआ था। इसी तरह इस बार के मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे। RCB के IPL विक्ट्री सेलिब्रेशन में 11 फैंस की मौत हो गई थी। ऑक्शन में 26 मार्च बताया गया था BCCI ने पिछले साल दिसंबर में अबू धाबी में हुई IPL नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजियों को बताया था कि सीजन 26 मार्च से 31 मई तक चलेगा। उस समय 26 मार्च से शुरुआत तय मानी जा रही थी। हालांकि, अगर ओपनिंग डेट आगे बढ़ती है तो फाइनल की तारीख नहीं बदलेगी। क्योंकि 31 मई को रविवार है और अक्सर बड़े स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में खिताबी मुकाबले रविवार को ही होते हैं। IPL 2026 का ऑक्शन अबू धाबी में हुआ था। ——————————– IPL 2026 से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान होंगे IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने ऑलराउंडर रियान पराग को टीम का अगला कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में चले जाने के बाद लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
कलेक्टर ने छात्राओं संग मनाई रंगपंचमी:शहपुरा में विधायक ने कराई फाग प्रतियोगिता, पीएम मोदी का गुणगान

डिंडोरी में रविवार को रंगपंचमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने कन्या इंग्लिश मीडियम छात्रावास की छात्राओं के साथ रंग गुलाल खेला। वहीं, शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने शहीद स्मारक के सामने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। छात्रावास परिसर में आयोजित रंगपंचमी कार्यक्रम में कलेक्टर भदौरिया ने छात्राओं के साथ रंग गुलाल खेला और उनके आग्रह पर उनके साथ थिरकीं। उन्होंने बच्चों को मिठाई खिलाई और पानी की बोतलें उपहार में दीं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कलेक्टर ने कहा कि महिलाएं देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने छात्राओं से खूब पढ़ने-लिखने और अपने माता-पिता, शिक्षकों व जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार जाटव, परियोजना समन्वयक श्वेता अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार और वार्डन वंदना करचाम सहित स्टाफ मौजूद रहा। शहपुरा के शहीद स्मारक में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में लगभग 30 फाग गायन मंडलियों के बीच प्रतियोगिता हुई। मंडलियों ने बारी-बारी से फाग गीत प्रस्तुत किए। एक मंडली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान करते हुए गाया, “मोदी है राजदुलार, तस्वीर बदल दई भारत की।” प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 51 सौ रुपए और तृतीय पुरस्कार के रूप में ढाई हजार रुपए दिए गए। सभी मंडलियों को एक-एक हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी भेंट की गई।
पृथ्वी शॉ ने एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल से की सगाई:क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी, लिखा- वह मेरी जिंदगी की परफेक्ट पारी है

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। इसकी जानकारी क्रिकेटर ने रविवार को दी। पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें भी शेयर कीं और लिखा, “मैदान पर छक्कों से लेकर मैदान के बाहर पूरी जिंदगी की साझेदारी तक, वह मेरी परफेक्ट पारी है। #जस्टएंगेज्ड”। बता दें कि पृथ्वी शॉ भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले कप्तान हैं। वहीं आकृति के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल ही में वो तेलुगु फिल्म ट्रिमुखा में नजर आई थीं। देखें सगाई की 5 तस्वीरें पृथ्वी और आकृति की सगाई पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी। पोस्ट पर सिंगर स्टेबिन बेन, एक्टर सिद्धांत कपूर और राहुल चहार ने भी बधाई दी। पृथ्वी की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्व कप जीता था पृथ्वी शॉ ने 2018 में अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताया था। उसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में शतक लगाकर उन्होंने शानदार शुरुआत की और डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हुए। 2025 में उन्होंने मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र की टीम जॉइन की और बूची बाबू टूर्नामेंट में डेब्यू मैच में ही शतक लगाया। IPL 2026 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें ₹75 लाख में खरीदा था। आकृति फेमस इन्फ्लुएंसर हैं आकृति अग्रवाल एक भारतीय एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। आकृति ने अपने करियर की शुरुआत कंटेंट क्रिएटर के रूप में की और इंस्टाग्राम व यूट्यूब पर व्लॉग, शॉर्ट वीडियो और फोटोशूट के जरिए लोकप्रियता हासिल की। आकृति हाल ही में तेलुगु फिल्म ट्रिमुखा में काम किया था। यह फिल्म 30 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म में आकृति अग्रवाल के साथ सनी लियोनी, योगेश कल्ले और आदित्य श्रीवास्तव जैसे कलाकार नजर आए।
पृथ्वी शॉ ने एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल से की सगाई:क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी, लिखा- वह मेरी जिंदगी की परफेक्ट पारी है

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। इसकी जानकारी क्रिकेटर ने रविवार को दी। पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें भी शेयर कीं और लिखा, “मैदान पर छक्कों से लेकर मैदान के बाहर पूरी जिंदगी की साझेदारी तक, वह मेरी परफेक्ट पारी है। #जस्टएंगेज्ड”। बता दें कि पृथ्वी शॉ भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले कप्तान हैं। वहीं आकृति के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल ही में वो तेलुगु फिल्म ट्रिमुखा में नजर आई थीं। देखें सगाई की 5 तस्वीरें पृथ्वी और आकृति की सगाई पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी। पोस्ट पर सिंगर स्टेबिन बेन, एक्टर सिद्धांत कपूर और राहुल चहार ने भी बधाई दी। पृथ्वी की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्व कप जीता था पृथ्वी शॉ ने 2018 में अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताया था। उसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में शतक लगाकर उन्होंने शानदार शुरुआत की और डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हुए। 2025 में उन्होंने मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र की टीम जॉइन की और बूची बाबू टूर्नामेंट में डेब्यू मैच में ही शतक लगाया। IPL 2026 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें ₹75 लाख में खरीदा था। आकृति फेमस इन्फ्लुएंसर हैं आकृति अग्रवाल एक भारतीय एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। आकृति ने अपने करियर की शुरुआत कंटेंट क्रिएटर के रूप में की और इंस्टाग्राम व यूट्यूब पर व्लॉग, शॉर्ट वीडियो और फोटोशूट के जरिए लोकप्रियता हासिल की। आकृति हाल ही में तेलुगु फिल्म ट्रिमुखा में काम किया था। यह फिल्म 30 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म में आकृति अग्रवाल के साथ सनी लियोनी, योगेश कल्ले और आदित्य श्रीवास्तव जैसे कलाकार नजर आए।
₹21,000 Cr Outflow in March 2026 Amid West Asia Crisis

Hindi News Business FPI Sell Off In India: ₹21,000 Cr Outflow In March 2026 Amid West Asia Crisis मुंबई43 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) की ओर से भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और ग्लोबल रिस्क सेंटीमेंट बिगड़ने के कारण पिछले कारोबारी हफ्ते यानी 4 ट्रेडिंग सेशन में विदेशी निवेशकों ने बाजार से करीब 21,000 करोड़ रुपए निकाले हैं। यह बिकवाली मार्च के पहले हफ्ते (2 से 6 मार्च) के दौरान हुई है। 3 मार्च को होली के अवसर पर भारतीय बाजार बंद रहा था। खास बात यह है कि फरवरी में FPI ने भारतीय बाजार में 22,615 करोड़ रुपए का निवेश किया था, जो पिछले 17 महीनों में सबसे ज्यादा था। युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बिकवाली की सबसे बड़ी वजह वेस्ट एशिया में बढ़ता जियोपॉलिटिकल टेंशन है। 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल के ईरान पर किए गए हमले के बाद क्षेत्र में संघर्ष तेज हो गया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सप्लाई रुकने के डर से ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 92 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल आयात करता है। ऐसे में कच्चा तेल महंगा होना भारतीय इकोनॉमी के लिए निगेटिव माना जा रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया 92 के स्तर के पार विदेशी निवेशकों की बाजार में बिकवाली की एक बड़ी वजह भारतीय रुपए में आई गिरावट भी है। डॉलर के मुकाबले रुपया 92 के स्तर को पार कर गया है। जब रुपया कमजोर होता है, तो विदेशी निवेशकों को डॉलर में मिलने वाला रिटर्न कम हो जाता है, इसलिए वे उभरते बाजारों से पैसा निकालकर सुरक्षित माने जाने वाले अमेरिकी ट्रेजरी और डॉलर में शिफ्ट होने लगते हैं। इन 4 वजहों से बाजार पर बना दबाव वेस्ट एशिया संकट: ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद ईरान-इजराइल युद्ध के बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ने से निवेशक जोखिम वाले शेयर बाजार से पैसा निकालकर सरकारी बॉन्ड्स में लगा रहे हैं। कॉर्पोरेट अर्निंग्स: वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4) के शुरुआती रुझान मिले-जुले हैं। वहीं IT-कंजम्पशन सेक्टर में मार्जिन पर दबाव है। महंगाई का डर: कच्चा तेल महंगा होने से भारत में करंट अकाउंट डेफिसिट (CAD) और महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। घरेलू निवेशकों ने बाजार संभाला विदेशी निवेशकों की इतनी बड़ी बिकवाली के बावजूद भारतीय बाजार पूरी तरह क्रैश नहीं हुए हैं। इसकी वजह डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) हैं। म्यूचुअल फंड्स में हर महीने आने वाली सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) की रकम ने बाजार को सपोर्ट दिया है। रिटेल निवेशकों के भरोसे के चलते बाजार में गिरावट सीमित रही है। क्या आगे और गिरेगा बाजार? जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार का कहना है कि जब तक जियोपॉलिटिकल हालात नहीं सुधरते और कच्चे तेल की कीमतें कम नहीं होतीं, तब तक FPIs की वापसी मुश्किल है। मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि ग्लोबल अनिश्चितता के कारण निवेशक फिलहाल सुरक्षित एसेट्स की तलाश में हैं। ये खबर भी पढ़ें… टॉप-10 कंपनियों में 8 की वैल्यू ₹2.81 लाख करोड़ घटी: SBI टॉप लूजर रहा, इसकी वैल्यू ₹53,953 करोड़ घटी; ICICI और HDFC बैंक का मार्केट कैप भी घटा मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 8 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 2.81 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान SBI की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी। SBI का मार्केट कैप 53,953 करोड़ रुपए घटकर ₹10.55 लाख करोड़ पर आ गया। ICICI बैंक की मार्केट वैल्यू ₹46,937 करोड़ घटकर ₹9.40 लाख करोड़ पर आ गई। वहीं HDFC बैंक का मार्केट कैप 46,552 करोड़ रुपए घटकर ₹13.19 लाख करोड़ पर आ गया। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
संथाल कार्यक्रम आयोजक का कहना है, ‘राष्ट्रपति परेशान थे’: कई स्थानों में बदलाव, पास जारी करना, प्रोटोकॉल में चूक | विशेष | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:मार्च 08, 2026, 16:42 IST अंतर्राष्ट्रीय संथाल परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मुर्मू ने कहा कि इस कार्यक्रम की योजना मूल रूप से पिछले साल बनाई गई थी, लेकिन मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद इसे पुनर्निर्धारित करना पड़ा। आयोजकों ने दावा किया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 25 फरवरी को यह पूछने के लिए बुलाया था कि राज्य सरकार बिधाननगर को कार्यक्रम स्थल के रूप में अनुमति क्यों नहीं दे रही है। (छवि: पीटीआई) आदिवासी-केंद्रित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पश्चिम बंगाल यात्रा से शुरू हुए बड़े केंद्र बनाम टीएमसी विवाद के बीच, आयोजक ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ “असहयोग” का आरोप लगाया है। इसके अलावा, नरेश मुर्मू, जो अंतर्राष्ट्रीय संथाल परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष हैं, ने आरोप लगाया प्रोटोकॉल चूककार्यक्रम के लिए कई स्थानों में परिवर्तन और पास जारी करने में कठिनाई हुई। नरेश मुर्मू के अनुसार, इस कार्यक्रम की योजना मूल रूप से पिछले साल बनाई गई थी लेकिन मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद इसे पुनर्निर्धारित करना पड़ा। इसके चलते राष्ट्रपति का दौरा भी रद्द हो गया। नरेश ने कहा कि उनका संगठन एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है और वह इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए उत्सुक है और व्यवस्थाओं के बारे में राज्य मंत्री मोलॉय घटक के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की योजना शुरू में बांग्लादेश में बनाई गई थी और बाद में इसे उत्तरी बंगाल के बिधाननगर में आयोजित किया जाना था। उन्होंने कहा कि आयोजकों ने राष्ट्रपति भवन को एक पत्र भेजा और 16 फरवरी को स्थानीय प्रशासन के साथ एक बैठक की, लेकिन जिला मजिस्ट्रेट उस बैठक में मौजूद नहीं थे. उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को संगठन को राष्ट्रपति भवन से फोन आया और बताया गया कि प्रशासन ने बता दिया है कि प्रस्तावित स्थल पर कार्यक्रम नहीं हो सकता। इसके बाद, नरेश ने कहा, बिधाननगर से लगभग 800 मीटर दूर एक और स्थान का सुझाव दिया गया था। उन्होंने कहा, आयोजकों ने साइट का दौरा किया, लेकिन 25 फरवरी को उन्हें फिर से एक ईमेल मिला, जिसमें कहा गया था कि आयोजन स्थल अनुपयुक्त है। उन्होंने कहा, प्रशासन ने बागडोगरा हवाई अड्डे के पास दो वैकल्पिक स्थान – ख्वाखाली और गोसाईंपुर प्रस्तावित किए। उन्होंने कहा कि आखिरकार मजबूरी में उन्होंने गोसाईंपुर को चुना। नरेश ने आगे आरोप लगाया कि प्रशासन ने उनसे कहा कि कार्यक्रम के लिए पास जारी नहीं किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मामले के बारे में घटक से संपर्क करने की कोशिश की। उन्होंने यह भी दावा किया कि राष्ट्रपति ने 25 फरवरी को उनसे बात की थी और स्थिति पर निराशा व्यक्त की थी. उन्होंने कहा, वह मूल स्थल पर जाना चाहती थीं क्योंकि वह आदिवासी समुदाय के सदस्यों से मिलना चाहती थीं। मुर्मू ने आरोप लगाया, “हमने बिधाननगर में कार्यक्रम आयोजित करने की कोशिश की, लेकिन हम नहीं कर सके; वे नए कार्यक्रम स्थल के लिए पास नहीं दे रहे थे, हम घटनाक्रम से बहुत आहत हैं। राष्ट्रपति ने देखा कि कई आदिवासी लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए, वह भी परेशान थीं, इसलिए वह बिधाननगर चली गईं।” नरेश ने कहा, इसके बाद आयोजकों ने राजभवन के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दिन भी पास जारी नहीं किए जा रहे थे और आयोजकों को कई स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ऐसे आयोजनों में प्रोटोकॉल क्या है? नरेश ने आरोप लगाया कि उचित प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया और राष्ट्रपति ने व्यक्तिगत रूप से उनसे पूरा मामला सुना और स्थिति पर चिंता व्यक्त की। प्रोटोकॉल के अनुसार, जब भी राष्ट्रपति किसी राज्य का दौरा करते हैं, तो मुख्यमंत्री से उनकी अगवानी करने या ऐसा करने के लिए किसी मंत्री को नामित करने की अपेक्षा की जाती है। लेकिन, इस मामले में ऐसा नहीं हुआ. उनकी जगह सिलीगुड़ी के मेयर और पुलिस कमिश्नर मौजूद थे. पहले प्रकाशित: मार्च 08, 2026, 16:39 IST समाचार राजनीति संथाल कार्यक्रम आयोजक का कहना है, ‘राष्ट्रपति परेशान थे’: कई स्थानों में बदलाव, पास जारी करना, प्रोटोकॉल में चूक | अनन्य अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें
रंग का गुब्बारा विवाद में मर्डर,आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन:भीड़ ने सामान जलाया; दिल्ली में होली पर युवक की हत्या हुई थी

दिल्ली में प्रशासन ने रविवार को मर्डर के आरोपी का घर का अतिक्रमण वाला हिस्सा बुलडोजर से ढहा दिया। यह एक्शन उत्तम नगर इलाके की जेजे कॉलोनी में आरोपी निजामुद्दीन के खिलाफ लिया गया। इस दौरान भारी पुलिस मौके पर तैनात रही। दरअसल 4 मार्च को होली पर रंग का गुब्बारा फेंकने पर हुए विवाद में निमामुद्दीन समेत कई लोगों ने तरुण (26) नाम के युवक की हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में पहले 7 लोगों को गिरफ्तार किया था, इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आज आठवें आरोपी की भी गिरफ्तारी हुई। आरोपियों के खिलाफ हत्या और SC/ST एक्ट में केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने 6 मार्च को उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास प्रदर्शन किया था। भीड़ ने निजामुद्दीन के घर के बाहर मौजूद वाहनों में आग लगाई थी। बुलडोजर एक्शन की 2 तस्वीरें… बच्ची ने गुब्बारा फेंका, मुस्लिम महिला पर छीटें पड़े दरअसल, 4 मार्च को होली वाले दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में तरुण सिंह (26) के घर की 11 साल की बच्ची छत से नीचे रंग के गुब्बारे फेंक रही थी। उसने एक गुब्बारा अपने ताऊ पर फेंका। पानी के छींटे रास्ते से गुजर रही मुस्लिम महिला पर पड़े। तरुण के बड़े भाई अरुण के मुताबिक महिला इस पर नाराज हुई। उसका तरुण के परिवार से विवाद हुआ। तरुण के परिवार ने महिला से माफी मांगी, लेकिन महिला उन्हें अपशब्द कहती रही। इसके बाद महिला वहां से चली गई। अरुण ने बताया कि कुछ समय बाद महिला के परिवार के 20-25 लोग क्रिकेट बेट, डंडे और लोहे की रॉड लेकर आए। उन लोगों ने हमला कर दिया। इस समय तरुण दोस्तों के साथ होली खेलने गया था, लेकिन वह भी लौट आया। कुछ लोगों ने तरुण पर हमला कर दिया। आरोपियों ने तरुण को जमकर पीटा, इससे भी मन नहीं भरा तो बड़ा सा पत्थर लेकर तरुण की छाती पर मार दिया। तरुण के पिता और परिवार के अन्य लोगों से भी मारपीट की गई। बाद में गंभीर घायल तरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि गली के किनारे पर कुछ लोग तरुण पर लाठी, बेट, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर रहे हैं। गली में भीड़ मौजूद है। पीड़ित परिवार तरुण को बचाने की कोशिश कर रहा है। परिवार ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की घटना के बाद माहौल न बिगड़े इसके लिए भारी पुलिसबल को तैनात किया गया है। यहां पर पेट्रोलिंग भी की जा रही है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है। 6 मार्च: विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन किया घटना के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क जाम की गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-वितर करने के बाद ट्रैफिक खोला था। 7 मार्च: आरोपी निजामुद्दीन के घर का सामान जलाया गया 7 मार्च को घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी निजामुद्दीन के घर के बाहर खड़ी कार और बाइक में आग लगा दी। इसके अलावा उनके घर का सामान भी जला दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। पुलिस इलाके की ड्रोन से निगरानी कर रही है। …………………….
Haryana BJP Leader Stuck in Dubai Return punchkula Sees Missiles During War

दुबई से लौटने के बाद पंचकूला में अपनी यात्रा के बारे में बताते हुए भाजपा नेता। हरियाणा के भाजपा नेता 10 दिन तक पत्नी के साथ दुबई में फंसे रहने के बाद आखिरकार भारत लौट आए। BJP नेता वहां छुट्टियां मनाने गए थे, लेकिन तभी ईरान-इजराइल युद्ध शुरू हो गया और दुबई में मिसाइलें बरसने लगीं। अब स्वदेश वापसी हुई तो BJP के कई लीडर्स ने उनका . पंचकूला में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता ने बताया कि वो पत्नी के साथ 23 फरवरी को दुबई घूमने गए थे। 28 फरवरी को जब लौट रहे थे तभी 2 मिसाइलें हवा में टकराई और आग का गुब्बार दूर तक दिखा। अचानक मोबाइल पर अलर्ट मैसेज भी आया तो ड्राइवर ने वापस होटल का रूख कर लिया। इरान के हमले के बाद दुबई में हालात बिगड़ गए। वहां खाने और दवाई तक के लाले पड़ गए। कीमतें आसमान छूने लगीं। इसके बाद दुबई के एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ तो उनकी वापसी टल गई। यहां तक की उन्हें वापसी की टिकट 10 गुना महंगे रेट में करीब डेढ़ लाख रुपए में मिली। दुबई से लौटने पर विशाल सेठ को मिठाई खिलाते हुए पंचकूला BJP जिलाध्यक्ष अजय मित्तल। BJP नेता ने बताए दुबई के हालात और अपनी परेशानी… पंचकूला से गए थे दुबईः दरअसल, पंचकूला के पूर्व BJP जिलाध्यक्ष विशाल सेठ अपनी पत्नी के साथ 23 फरवरी को दुबई घूमने गए थे। जैसे ही वो 28 फरवरी को वापसी आ रहे थे ईरान-इजरायल में जंग छिड़ गई। 28 फरवरी को ही हमले हो गएः टैक्सी में बैठते ही हवा में मिसाइल अटैक हुआ। ये ईरान की मिसाइल थी, जिसे दुबई के एंटी मिसाइल सिस्टम ने इंटरसेप्ट करते हुए हवा में खत्म कर दिया। इसके बाद ईरान ने लगातार अपने हमले तेज करत दिए। होटलों पर गिरने लगी मिसाइल : दुबई में ईरान के द्वारा अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया जा रहा था। जिसके चलते अमेरिका ने अपने सैनिक होटलों में शिफ्ट कर दिए। उसके बाद होटलों पर भी मिसाइल गिरने लगी। इससे भय का माहौल बन गया कि पता नहीं कब मिसाइल आ जाए। इसी डर में वे शारजहां शिफ्ट हो गए। दवा खत्म हुई तो बढ़ी दिक्कत: विशाल सेठ ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत दवा की हुई। पति-पत्नी दोनों की दवाएं चल रही हैं, वे एक सप्ताह के हिसाब से दवा लेकर गए थे। लेकिन एक सप्ताह अधिक लगने के कारण उन्हें दवाई की कमी आ पड़ी। उन्हें इंडिया में बैठे अपने जानकार डॉक्टरों की मदद लेनी पड़ी। ठहरने व खाने की दिक्कतें : विशाल सेठ के अनुसार वहां पर ठहरने के लिए हर रोज 15 से 20 हजार रुपए खर्च हो रहे थे। वहीं खाने की बड़ी दिक्कत उन्हें आई। क्योंकि रमजान का महीना चल रहा है। वहां पर शाम 5 बजे तक कोई होटल में खाना नहीं मिलता था। वो खाने के लिए काफी परेशान हुए। बड़ी मुश्किल से मिली फ्लाइट: वहां पर बड़ी संख्या में लोग फंस हुए हैं और फ्लाइट बहुत कम हैं। उन्हें भी मुंबई की फ्लाइट की बड़ी मुश्किल से टिकट मिली। वहीं, वॉर जोन से बाहर तक छोड़ने के लिए फाइटर जेट साथ आते हैं। बुर्ज खलीफा पर अटैक को गलत बतायाः फ्लाइट में करीब 250 लोग उनके साथ मुंबई पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर बुर्ज खलीफा पर अटैक की खबरों का उन्होंने खंडन किया। विशाल सेठ ने कहा कि वहां कुछ होटल्स पर जरूर हमले हुए, लेकिन बुर्ज खलीफा पर नहीं। ईरान-इजराइल जंग के बारे में जानिए… दरअसल, 28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के कई सैन्य ठिकानों, मिसाइल सिस्टम और रणनीतिक स्थानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इस ऑपरेशन को इजराइल ने अपनी सुरक्षा के लिए प्री-एम्प्टिव स्ट्राइक बताया। इन हमलों में तेहरान सहित कई शहरों में विस्फोट हुए और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। अमेरिका ने मध्य-पूर्व में बने अपने सैन्य बेसों की मदद से ईरान में हमले किए थे। इसके जवाब में ईरान ने इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए और कई खाड़ी देशों के इलाकों में भी तनाव फैल गया। दोनों तरफ से अभी तक हवाई हमले जारी हैं। ——————- ईरान-इजराइल जंग में फंसे हरियाणा के 2 भाई:कतर में समंदर से ऑयल निकालने का काम, मिसाइलें उड़ती देखीं; बोले- सामने ही अमेरिकी बेस, डर लग रहा इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चार दिन से चल रही जंग में हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले दो भाई अमित मलिक और अनिल मलिक भी फंस गए है। दोनों भाई कतर में समंदर के बीच ऑयल रिंग पर काम करते है। ऑयल रिग से समंदर के 18 हजार फीट नीचे से गैस और ऑयल निकाला जाता है। पढ़ें पूरी खबर…
Ricky Martin Falguni Pathak Sukhvir Singh ICC Men’s T20 World Cup 2026 Final Closing Ceremony

Hindi News Sports Cricket Ricky Martin Falguni Pathak Sukhvir Singh ICC Men’s T20 World Cup 2026 Final Closing Ceremony स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन, पंजाबी पॉप सिंगर सुखवीर और फाल्गुनी पाठक टी-20 वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में आज परफॉर्म करेंगे। फाइनल मैच अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ICC ने एक सोशल पोस्ट में बताया कि मार्टिन की लाइव परफॉर्मेंस शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। ICC ने X पोस्ट में लिखा था- ‘हमें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि ग्लोबल आइकन और सुपरस्टार रिकी मार्टिन ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी के हेडलाइन परफॉर्मर होंगे। यह एक ऐसा शानदार जश्न होगा, जिसे आप बिल्कुल मिस नहीं करना चाहेंगे।’ जनरल हॉस्पिटल में काम कर चुके हैं मार्टिन रिकी मार्टिन ‘लिविन’ ला विडा लोका’ और ‘द कप ऑफ लाइफ’ जैसे हिट गानों के लिए जाने जाते हैं। सिंगिंग के साथ-साथ रिकी मार्टिन टीवी और लाइव स्टेज शो भी करते हैं। उन्होंने 1994–95 में टीवी शो ‘जनरल हॉस्पिटल’ में काम किया था। सुखबीर भांगड़ा और पॉप गाने गाते हैं सुखबीर सिंह भले ही ज्यादातर भांगड़ा और पॉप गाने गाते हैं, लेकिन उनकी दिलचस्पी गजलों में भी रही है। वह 9 भाषाओं में गा सकते हैं। इनमें हिंदी के अलावा पंजाबी, इंग्लिश, पुर्तगाली, स्पैनिश और स्वाहिली शामिल है। फाल्गुनी को डांडिया क्वीन भी कहा जाता फाल्गुनी पाठक भारत की प्रसिद्ध पॉप और गुजराती सिंगर हैं, जिन्हें खासतौर पर गरबा और डांडिया गानों के लिए जाना जाता है। उनका जन्म 12 मार्च 1969 को मुंबई में हुआ था। फाल्गुनी पाठक ने 1990 के दशक में इंडी-पॉप म्यूजिक से काफी लोकप्रियता हासिल की। उनके कई गाने आज भी बहुत लोकप्रिय हैं, जैसे याद पिया की आने लगी, मैनें पायल है छनकाई और मेरी चुनर उड़ उड़ जाए। उन्हें अक्सर डांडिया क्वीन भी कहा जाता है, क्योंकि नवरात्री के दौरान उनके लाइव गरबा-डांडिया कॉन्सर्ट बहुत मशहूर होते हैं। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…








