Meghalaya CM Sangma Slams Police Security Over Delhi Manipur Woman Assault

Hindi News National Meghalaya CM Sangma Slams Police Security Over Delhi Manipur Woman Assault नई दिल्ली23 घंटे पहले कॉपी लिंक दिल्ली में एक बार फिर नॉर्थ ईस्ट के लोगों के मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। 8 मार्च को साकेत नगर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास मणिपुर की रहने वाली युवती और उसके दोस्तों से मारपीट की घटना हुई। पुलिस के मुताबिक सभी पीड़ित पार्क में टहल रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर गलत कमेंट किए। युवती और उसके दोस्तों ने इसका विरोध किया। इस पर उन लोगों ने युवती और उसके साथियों पर हमला कर दिया। इस दौरान युवती घायल हो गई। इस घटना से नाराज मेघालय के CM कॉनराड संगमा ने X पोस्ट के जरिए दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सीएम की पोस्ट पर दिल्ली पुलिस ने घटना की निंदा करते हुए लिखा- आरोपियों की पहचान की जा रही है, उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमों को तैनात किया गया है। मारपीट में घायल युवती की 2 तस्वीरें… तस्वीर में पीड़ित के चेहरे पर चोट के निशान नहीं आ रहे हैं। मारपीट के दौरान पीड़ित युवती के कान के पीछे जख्म हुआ। CM संगमा ने लिखा- नस्लीय तौर पर डराने-धमकाने वाली घटना मेघालय सीएम ने लिखा कि यह नस्लीय तौर पर डराने-धमकाने वाली घटना है। मुझे मेनलैंड इंडिया में नॉर्थ ईस्ट के लोगों पर बार-बार हो रहे हमलों से नाराजगी है। इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। —————————————- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में अरुणाचल की 3 महिलाओं पर नस्लीय कमेंट:पड़ोसियों ने धंधेवाली कहा, आरोपी महिला बोली- मेरे पति के साथ बेडरूम में सो जा दिल्ली के मालवीय नगर में किराए पर रहने वाली अरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं पर नस्लीय कमेंट और गाली-गलौज किया गया। घटना 20 फरवरी की है, जानकारी अब सामने आई है। दरअसल पूरा विवाद गंदगी फैलाने को लेकर हुआ था। जिसके बाद पड़ोसियों ने नॉर्थईस्ट की महिलाओं को ‘मोमो’ कहा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
गैरी कर्स्टन श्रीलंका के नए हेड कोच बने:दो साल का कॉन्ट्रैक्ट, पूर्व साउथ अफ्रीकी ने भारत को 2011 वर्ल्ड कप दिलाया था

पूर्व साउथ अफ्रीकी ओपनर गैरी कर्स्टन श्रीलंका के नए हेड कोच होंगे। सोमवार को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने इसका ऐलान किया। वे 15 अप्रैल 2026 से टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। जयसूर्या की जगह लेंगे कर्स्टन को दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया गया है। वे सनथ जयसूर्या की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में खत्म हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के सुपर-8 से बाहर होने के बाद पद छोड़ दिया था। 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक साथ रहेंगे श्रीलंका के साथ उनके दो साल के कार्यकाल में सबसे बड़ा टूर्नामेंट 2027 का वनडे वर्ल्ड कप होगा, जो दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। टीम की कोशिश उस टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालिफाई करने की होगी। टी-20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के कोच थे गैरी कर्स्टन इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान नामीबिया टीम के कंसल्टेंट कोच भी रहे थे। खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 101 टेस्ट और 185 वनडे खेले हैं। 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीता था कोचिंग में भी कर्स्टन का अच्छा रिकॉर्ड रहा है। उनके मार्गदर्शन में भारत ने 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद टीम ने टेस्ट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और रैंकिंग में नंबर-1 बना था। इसके बाद उन्होंने दो साल तक साउथ अफ्रीका की टीम को भी कोचिंग दी। पाकिस्तानी कोच का पद बीच में छोड़ा कर्स्टन अप्रैल 2024 में पाकिस्तान टीम के व्हाइट बॉल कोच भी बने थे, लेकिन बोर्ड और खिलाड़ियों के साथ मतभेद के कारण उन्होंने बीच में ही पद छोड़ दिया था। IPL में RCB और GT के साथ रहे कस्टर्न का अनुभव IPL में भी रहा। वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के साथ जुड़े रहे हैं। गुजरात टाइटंस ने 2022 में अपने पहले ही सीजन में खिताब जीता था, उस समय कर्स्टन टीम के बैटिंग कोच थे। ———————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत टी-20 में तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को हराया टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक विज्ञापन आया। इसमें रोहित कहते नजर आए- ‘टीम इंडिया हिस्ट्री रिपीट भी करेगी और टीम इंडिया हिस्ट्री डिफीट भी करेगी।’ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर हिस्ट्री रिपीट भी की और हिस्ट्री डिफीट भी की। पढ़ें पूरी खबर…
रॉकस्टार में हीर की मौत पहले तय नहीं थी:इम्तियाज अली बोले- पहली स्क्रिप्ट खो गई, दोबारा हीर रांझा से प्रेरित होकर बदला फिल्म का अंत

फिल्म ‘रॉकस्टार’ में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की लव स्टोरी का दुखद अंत दर्शकों को आज भी याद है। लेकिन फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली ने हाल ही में खुलासा किया है कि फिल्म की शुरुआती स्क्रिप्ट में हीर के मरने का सीन था ही नहीं। मूल स्क्रिप्ट में नहीं थी हीर की मौत हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक इम्तियाज अली ने एक फैन मीट के दौरान बताया कि जब उन्होंने पहली बार फिल्म की कहानी लिखी थी, तब उन्होंने हीर के किरदार को जिंदा रखा था। उनके मुताबिक, उन्होंने “रॉकस्टार” की पूरी स्क्रिप्ट तैयार कर ली थी, लेकिन वह ड्राफ्ट कहीं खो गया। बाद में जब फिल्म बनाने का मौका मिला तो उन्हें स्क्रिप्ट दोबारा लिखनी पड़ी। दोबारा लिखी कहानी में बदल गया अंत इम्तियाज अली ने बताया कि दूसरी बार स्क्रिप्ट लिखते समय कहानी का टोन बदल गया। उन्होंने प्रसिद्ध प्रेम कहानी ‘हीर-रांझा’ से प्रेरणा ली, जिसमें हीर की मौत पहले हो जाती है। इसी से प्रेरित होकर उन्होंने फिल्म में भी हीर का अंत दुखद रखा। फिल्म में नरगिस फाखरी का किरदार हीर कौल अंत में बीमारी के कारण मर जाता है। उसके बाद रणबीर कपूर का किरदार जॉर्डन एक टूटे हुए कलाकार के रूप में दिखता है, जिसकी पीड़ा उसके संगीत में झलकती है। रणबीर कपूर के करियर की अहम फिल्म 2011 में रिलीज हुई “रॉकस्टार” में रणबीर कपूर ने जॉर्डन नाम के संघर्षरत गायक की भूमिका निभाई थी। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया था और इसके गाने आज भी लोकप्रिय हैं। भले ही रिलीज के समय फिल्म को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन समय के साथ यह एक कल्ट फिल्म बन गई। रणबीर कपूर के अभिनय और फिल्म की भावनात्मक कहानी को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा। इम्तियाज अली के इस खुलासे के बाद फैंस के बीच यह चर्चा फिर से शुरू हो गई है कि अगर मूल स्क्रिप्ट बरकरार रहती, तो शायद “रॉकस्टार” का अंत बिल्कुल अलग होता।
एप्पल चिप्स: वेट लॉस में कितना मीठा मीठा? अब केवल 2 नए से आसानी से निश्चित करें कुरकुरे दोस्त, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

9 मार्च 2026 को 19:30 IST पर अपडेट किया गया एप्पल चिप्स: अगर आपका भी कुछ चटपटा और कुरकुरे खाने का मन है तो आप आराम से घर बैठे ही होममेड चिप्स का अचार बना सकते हैं। (टैग्सटूट्रांसलेट)एप्पल चिप्स(टी)एप्पल चिप्स रेसिपी(टी)एप्पल चिप्स कैसे बनाएं(टी)घर पर एप्पल चिप्स कैसे बनाएं(टी)घर पर बने एप्पल चिप्स(टी)स्वास्थ्य समाचार(टी)वजन घटाने वाले एप्पल चिप्स(टी)लाइफस्टाइल समाचार हिंदी में(टी)एप्पल चिप्स(टी)घर में आख़री बातें
Govt Increases Waiting Period to 25 Days Amid Middle East Tension

Hindi News Business LPG Cylinder Refill: Govt Increases Waiting Period To 25 Days Amid Middle East Tension नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक 2 दिन पहले सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का LPG गैस सिलेंडर अब 913 रुपए का मिल रहा। केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब उपभोक्ता एक सिलेंडर डिलीवर होने के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे। मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच सरकार ने यह कदम गैस की जमाखोरी रोकने और सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए उठाया है। पिछले कुछ समय से यह देखा जा रहा था कि जरूरत न होने पर भी लोग सिलेंडर बुक करके स्टॉक कर रहे थे। सरकार का मानना है कि वेटिंग पीरियड को 25 दिन करने से बेवजह की बुकिंग पर लगाम लगेगी। इससे उन लोगों को आसानी से सिलेंडर मिल सकेगा जिन्हें वाकई जरूरत है। ऑनलाइन बुकिंग करके देखने पर एजेंसी का मैसेज यही आ रहा है कि डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक किया जा सकता है। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को ही 21 दिन का नियम लागू किया था पैनिक बुकिंग की वजह से डिमांड में अचानक आए उछाल को देखते हुए शुक्रवार को तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी बुकिंग के लिए 21 दिन का लॉक-इन पीरियड लागू किया था। जिसे बढ़ाकर अब 25 दिन कर दिया गया है। इससे पहले बुकिंग को लेकर ऐसा कोई नियम नहीं था। 2 दिन पहले सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए 2 दिन पहले सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम की LPG गैस अब 913 रुपए की मिल रही है। पहले यह 853 रुपए की थी। वहीं 19 किग्रा वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। यह अब 1883 रुपए का मिल रहा है। बढ़ी हुई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई हैं। इससे पहले सरकार ने 8 अप्रैल 2025 को घरेलू सिलेंडर के दामों में 50 रुपए का इजाफा किया था। यानी ये बढ़ोतरी करीब एक साल बाद की गई है। वहीं 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 31 रुपए तक बढ़ाए गए थे। सरकार ने गैस के दामों में बढ़ोत्तरी ऐसे वक्त की है जब अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते देश में गैस की किल्लत की आशंका जताई गई है। राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक इस बीच राजस्थान में तेल कंपनियों ने रसोई गैस के घटते स्टॉक को देखते हुए कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर अघोषित रोक लगा दी है। एजेंसियों को मैसेज करके कॉमर्शियल सिलेंडर के ऑर्डर नहीं लगाने के आदेश दिए हैं। केवल घरेलू उपयोग के सिलेंडर की डिलीवरी पर ही फोकस करने के लिए कहा गया है। कंपनियों ने देर रात ये निर्देश जारी किए हैं। इससे जुड़ी पूरी खबर पढ़ें… पंजाब में भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई रोकी वहीं पंजाब में भी एलपीजी के कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई रोक दी गई है। यहां की एजेंसियों को 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की 2 दिनों से सप्लाई नहीं मिली। तेल कंपनियों के स्थानीय मैनेजरों ने एजेंसी संचालकों को मैसेज कर कॉमर्शियल सिलेंडर ऑर्डर न करने को कहा है। इससे जुड़ी पूरी खबर पढ़ें… पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर रहेंगी सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं। अधिकारियों का कहना है कि जब तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल के पार नहीं जाती, तब तक घरेलू बाजार में कीमतें स्थिर बनी रहेंगी। वर्तमान अनुमानों के अनुसार, कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहने की उम्मीद है। देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है ईंधन की सप्लाई को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश के किसी भी पेट्रोल पंप पर तेल की किल्लत नहीं है। सप्लाई चैन पूरी तरह सामान्य है। भविष्य में किसी भी संभावित संकट से निपटने के लिए भारत ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के अलावा अन्य रास्तों से कच्चे तेल की सोर्सिंग तेज कर दी है। इससे समुद्री मार्ग में किसी भी तनाव की स्थिति में सप्लाई में रूकावट नहीं आएगी। एविएशन टर्बाइन फ्यूल का भी पर्याप्त स्टॉक विमानों में इस्तेमाल होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF को लेकर भी सरकार ने स्थिति साफ की है। अधिकारियों ने कहा कि देश के पास ATF का पर्याप्त स्टॉक है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। भारत न केवल ATF का उत्पादक है, बल्कि इसका निर्यात भी करता है। इसलिए विमान सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दूसरे देश भारत से मांग रहे सलाह एनर्जी मैनेजमेंट के मामले में भारत दुनिया के कई अन्य देशों से बेहतर स्थिति में नजर आ रहा है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत की तैयारी को देखते हुए कई देशों ने नई दिल्ली से संपर्क साधा है। वे भारत के स्टॉक मैनेजमेंट और सप्लाई चेन की रणनीति को समझना चाहते हैं। ——————– ये खबर भी पढ़ें… ईरान जंग से कच्चा तेल 2022 के बाद सबसे महंगा: 115 डॉलर के पार निकला, एक्सपर्ट बोले- 150 डॉलर तक पहुंच सकती हैं कीमत अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम साढ़े तीन साल के हाई पर पहुंच गए हैं। आज यानी 9 मार्च को कारोबार के दौरान ये 25% बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। हालांकि बाद में ये थोड़ा नीचे आया और ये अब 105 डॉलर के करीब है। इससे पहले 2022 में रूस-यूक्रेन जंग से कच्चा तेल 100 डॉलर के पार निकला था। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Aamir Khan Denies Lahore 1947 Title Change Rumors

11 घंटे पहले कॉपी लिंक हाल ही में सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि सनी देओल स्टारर फिल्म ‘लाहौर 1947’ का नाम बदलकर ‘बंटवारा 1947’ कर दिया गया है। लेकिन अब फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताते हुए साफ कर दिया है कि फिल्म का टाइटल नहीं बदला गया है। बॉलीवुड हंगमा की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान ने एक बयान में कहा कि फिल्म के नाम को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं, वे सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म का नाम ‘लाहौर 1947’ ही है और इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर यह चर्चा तेज थी कि फिल्म का नाम बदलकर ‘बंटवारा 1947’ रखा जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि भारत-पाकिस्तान के मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए लाहौर शब्द विवाद पैदा कर सकता है, इसलिए नाम बदलने पर विचार किया गया। हालांकि आमिर खान के बयान के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है। यह फिल्म मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही है और इसमें मुख्य भूमिका में सनी देओल नजर आएंगे। खास बात यह है कि सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी इससे पहले घायल, दामिनी और घातक जैसी सफल फिल्में दे चुकी है। इस वजह से दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की कहानी भारत के विभाजन यानी 1947 के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह कहानी मशहूर लेखक असगर असगर वजाहत के चर्चित नाटक “जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्या ही नहीं” से प्रेरित बताई जाती है। इसमें उस समय के सामाजिक और मानवीय दर्द को दिखाया जाएगा, जब विभाजन के कारण लाखों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा था। फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की योजना है। फिलहाल आमिर खान के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि फिल्म अपने मूल नाम “लाहौर 1947” के साथ ही रिलीज होगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
निवाड़ी में प्रजापति समाज का होली मिलन समारोह:सेंगुवा में बुंदेली गीतों पर झूमे लोग; नए पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

निवाड़ी जिले के ग्राम सेंगुवा में सोमवार को राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गांवों से आए सामाजिक बंधुओं ने सहभागिता की। अबीर-गुलाल और बुंदेली संस्कृति का संगम समारोह के दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बुंदेली कलाकारों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। पारंपरिक होली गीतों और भक्ति भजनों की धुनों पर समाज के लोग झूम उठे, जिससे पूरा वातावरण उल्लास से भर गया। सामाजिक एकजुटता पर दिया जोर मंच से संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और शिक्षा व आर्थिक विकास के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि होली मिलन जैसे आयोजन आपसी दूरियां मिटाकर भाईचारे को प्रगाढ़ करने का सशक्त माध्यम हैं। नई कार्यकारिणी का गठन संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से इस अवसर पर प्रजापति समाज की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भेंट कर उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व सौंपे गए। यह रहे उपस्थित आयोजन में समाजसेवी बृजकिशोर वर्मा (पृथ्वीपुर), दुर्गा प्रसाद प्रजापति, जिला अध्यक्ष नेपाल प्रजापति, मुख्य आयोजक रामकुमार प्रजापति, भानु प्रताप, राजेश, ब्रगभान और कपूरचंद सहित समाज के प्रबुद्ध जन और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Elnaaz Norouzi Protests Mojtaba Khamenei Iran Supreme Leader Selection

19 घंटे पहले कॉपी लिंक ईरानी मूल की सेक्रेड गेम्स फेम एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी ने मुजतबा खामेनेई को ईरान के नए सुप्रीम लीडर बनाए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। एलनाज का कहना है कि मोजतबा के हाथों में ईरान का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मोजतबा को सुप्रीम लीडर किसने चुना है। इससे पहले एलनाज ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का समर्थन किया था। अब एलनाज ने कहा है कि वहां की सरकार लोगों की नहीं सुनती। लोग अपनी मर्जी से वोट भी नहीं दे सकते। वहां विरोध करने वालों को जेल में डाल दिया जाता है या गोली मार दी जाती है। एलनाज ने यह भी कहा कि इंडिया उनका दूसरा घर है, जहां वह बहुत खुश और सुरक्षित महसूस करती हैं। वह यहीं रहकर अपना काम जारी रखना चाहती हैं। ईरान में मुजतबा खामेनेई नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है। वे अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं। 6 साल की उम्र में लगवाए जाते थे नारे ईरान में जन्मी एलनाज का परिवार उनके बचपन में ही जर्मनी चला गया था। उनके पास जर्मनी की नागरिकता है। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एलनाज ने बताया कि जब वह महज 6 साल की थीं, तब स्कूल में उनसे जबरन ‘अमेरिका और इजराइल की मौत’ के नारे लगवाए जाते थे। उनके मुताबिक, ईरान की सरकार अपनी विचारधारा लोगों पर थोपती है। वहां लोगों के पास कोई अधिकार नहीं हैं। 98% गिर गई है ईरानी करेंसी की वैल्यू एलनाज ने ईरान की आर्थिक स्थिति पर भी दुख जताया। उन्होंने बताया कि ईरान तेल और प्राकृतिक संसाधनों से बहुत अमीर देश है, लेकिन सरकार ने इसे बर्बाद कर दिया है। वहां की करेंसी की वैल्यू 98 परसेंट तक गिर चुकी है। एलनाज का जन्म ईरान में हुआ था। परिवार एलनाज के बचपन में ही जर्मनी चला गया था। एक आम आदमी महीने में बमुश्किल 100 डॉलर कमा पाता है, जबकि रहने का खर्च बहुत ज्यादा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों का पैसा अपनी जनता पर खर्च करने के बजाय हमास और हिज्बुल्लाह जैसे संगठनों को फंड करने में लगा रही है। आजाद ईरान में लौटने की ख्वाहिश एलनाज चाहती हैं कि ईरान में बाल विवाह बंद हो और औरतों को फुटबॉल मैच देखने व जज बनने जैसे अधिकार मिलें। उन्होंने कहा कि जिस दिन ईरान आजाद होगा, वह अपने देश और परिवार के पास लौटेंगी। एलनाज नोरौजी भारत में भी कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं और वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ से उन्हें खास पहचान मिली थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का मैटरनिटी फोटोशूट:बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं लिन, तस्वीरों में दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज, फैंस दे रहे बधाइयां

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी व अभिनेत्री लिन लैशराम जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस खास दौर को यादगार बनाने के लिए कपल ने हाल ही में एक खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट कराया, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरें सामने आते ही फैंस उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं और लगातार बधाइयां दे रहे हैं। फोटोशूट की तस्वीरों में दोनों के बीच गहरा प्यार और उत्साह साफ नजर आता है। एक तस्वीर में रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम के बेबी बंप पर हाथ रखते हुए मुस्कुराते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीरों में कपल बेहद सहज और रोमांटिक अंदाज में पोज देता दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर आने वाले नए जीवन को लेकर खुशी साफ झलक रही है। लिन लैशराम ने भी इस फोटोशूट से जुड़ा एक भावुक नोट लिखा है। उन्होंने बताया कि कैमरे के सामने काम करते हुए सालों तक उन्हें अपने शरीर को लेकर कई तरह की असुरक्षाएं महसूस होती थीं। कभी बहुत पतली, कभी बहुत मोटी या कभी किसी और वजह से। लेकिन अब प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें अपने शरीर का यह बदलाव सबसे खूबसूरत लग रहा है। उन्होंने लिखा कि आज वह अपने शरीर की आलोचना नहीं करतीं, बल्कि इस बदलाव के लिए आभारी हैं। रणदीप और लिन ने नवंबर 2025 में सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उस समय उनकी शादी की दूसरी सालगिरह भी थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि दो साल के प्यार और रोमांच के बाद अब उनकी जिंदगी में एक नन्हा मेहमान आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल इसी महीने अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकता है। ऐसे में यह मैटरनिटी फोटोशूट उनके जीवन के इस खास पड़ाव की याद बन गया है। तस्वीरों में दोनों की सादगी और आपसी केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। गौरतलब है कि रणदीप हूडा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज से शादी की थी। यह शादी अपनी सादगी और सांस्कृतिक अंदाज के कारण काफी चर्चा में रही थी। अब शादी के करीब दो साल बाद यह कपल पैरेंटहुड की नई यात्रा शुरू करने जा रहा है।
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का मैटरनिटी फोटोशूट:बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं लिन, तस्वीरों में दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज, फैंस दे रहे बधाइयां

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी व अभिनेत्री लिन लैशराम जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस खास दौर को यादगार बनाने के लिए कपल ने हाल ही में एक खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट कराया, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरें सामने आते ही फैंस उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं और लगातार बधाइयां दे रहे हैं। फोटोशूट की तस्वीरों में दोनों के बीच गहरा प्यार और उत्साह साफ नजर आता है। एक तस्वीर में रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम के बेबी बंप पर हाथ रखते हुए मुस्कुराते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीरों में कपल बेहद सहज और रोमांटिक अंदाज में पोज देता दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर आने वाले नए जीवन को लेकर खुशी साफ झलक रही है। लिन लैशराम ने भी इस फोटोशूट से जुड़ा एक भावुक नोट लिखा है। उन्होंने बताया कि कैमरे के सामने काम करते हुए सालों तक उन्हें अपने शरीर को लेकर कई तरह की असुरक्षाएं महसूस होती थीं। कभी बहुत पतली, कभी बहुत मोटी या कभी किसी और वजह से। लेकिन अब प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें अपने शरीर का यह बदलाव सबसे खूबसूरत लग रहा है। उन्होंने लिखा कि आज वह अपने शरीर की आलोचना नहीं करतीं, बल्कि इस बदलाव के लिए आभारी हैं। रणदीप और लिन ने नवंबर 2025 में सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उस समय उनकी शादी की दूसरी सालगिरह भी थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि दो साल के प्यार और रोमांच के बाद अब उनकी जिंदगी में एक नन्हा मेहमान आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल इसी महीने अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकता है। ऐसे में यह मैटरनिटी फोटोशूट उनके जीवन के इस खास पड़ाव की याद बन गया है। तस्वीरों में दोनों की सादगी और आपसी केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। गौरतलब है कि रणदीप हूडा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज से शादी की थी। यह शादी अपनी सादगी और सांस्कृतिक अंदाज के कारण काफी चर्चा में रही थी। अब शादी के करीब दो साल बाद यह कपल पैरेंटहुड की नई यात्रा शुरू करने जा रहा है।









