Rajasthan & JK Love Story Legal Battle

जोधपुर1 मिनट पहले कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर की एक युवती से दो युवकों की प्रेम कहानी अधर में है। इस मामले से राजस्थान भी सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। राजस्थान और जम्मू कश्मीर के दो युवकों ने युवती से शादी का दावा किया है। एक ने राजस्थान और दूसरे ने जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में युवती से शादी का दावा करते हुए याचिकाएं दायर की हैं। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग की शकीला अख्तर की कुछ समय से राजस्थान पुलिस तलाश कर रही है। डीडवाना-कुचामन (राजस्थान) जिले के बरड़वा थाना क्षेत्र के सुदरासन गांव के रहने वाले जितेंद्र सिंह ने राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर मुख्यपीठ में बंदी प्रत्यक्षीकरण (हेबियस कॉर्पस) याचिका दायर की है। जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि उन्होंने शकीला से 16 फरवरी 2025 को पंजाब के फिरोजपुर में शादी की थी। उन्होंने याचिका में शादी से जुड़े दस्तावेज और लिव-इन सर्टिफिकेट भी पेश किए। उन्होंने शकीला को सौंपने की मांग की है। जितेंद्र सिंह की याचिका पर आज (मंगलवार) राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर में सुनवाई प्रस्तावित है। यह मामला जस्टिस फरजंद अली की कोर्ट में लिस्ट है। इसके लिए डीडवाना के बरड़वा थाने के एसएचओ महेंद्रसिंह भी अभी तक कि जांच के डॉक्यूमेंट्स के साथ कोर्ट में मौजूद रहेंगे। उधर, जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में शकीला और शब्बीर अहमद खान से जुड़े मामले की सुनवाई 13 मार्च को होगी। पुलिस को नहीं मिली शकीला जोधपुर हाईकोर्ट के निर्देश पर बरड़वा थाना पुलिस ने सीआरपीएफ की मदद से जम्मू कश्मीर में शकीला की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अनंतनाग सहित कई स्थानों पर सर्च अभियान चलाए। न तो शकीला मिली और न ही शब्बीर अहमद खान का कोई पता चल पाया। प्रेम कहानी में अजीब मोड़ आया जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर हाईकोर्ट में शब्बीर अहमद खान ने याचिका दायर की। उसने शकीला को अपनी पत्नी बताते हुए दोनों की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने अदालत में निकाहनामा पेश किया, जिसमें दावा किया कि 12 जून 2024 को दोनों का निकाह हुआ था। याचिका में कहा कि उनके परिजन इस निकाह को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें सुरक्षा दी जाए। श्रीनगर हाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। जम्मू में शकीला से नजदीकियां बढ़ीं जितेंद्र के अनुसार, वह एक कंपनी में ठेके पर काम करने जम्मू गए थे। वहां शकीला से नजदीकियां बढ़ीं। परिवार की सहमति से दोनों ने फिरोजपुर (पंजाब) में शादी की और साथ रहने लगे। बाद में शकीला के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसके बाद जम्मू पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और शकीला को जम्मू ले गई। वहां शकीला ने उसके खिलाफ कोई बयान नहीं दिया। फिर भी उसे साथ नहीं भेजा गया। इसके बाद जितेंद्र ने राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। दावा किया जा रहा है कि फिरोजपुर (पंजाब) के एक मंदिर में शादी के दौरान की यह तस्वीर है। पहली सुनवाई और नोटिस की तारीख राजस्थान हाईकोर्ट ने पहली बार 30 अक्टूबर 2025 को सुनवाई की थी। इसी दिन कोर्ट ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर अगली पेशी पर युवती को पेश करने का निर्देश दिया था। 30 अक्टूबर 2025 से 23 फरवरी 2026 के बीच इस मामले की सुनवाई 7 अलग-अलग तारीखों पर हुई है। सबसे ताजा आदेश 23 फरवरी 2026 का है, जिसमें सरकारी वकील ने युवती को खोजने के लिए कोर्ट से थोड़ा और समय मांगा। इसके बाद जस्टिस अरुण मोंगा और जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित की कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 10 मार्च 2026 तय की। सीआरपीएफ को मदद का आदेश 29 जनवरी 2026 को जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस चंद्र शेखर शर्मा की खंडपीठ ने जांच अधिकारी को निर्देश दिया था कि वह उस इलाके में तैनात सीआरपीएफ और अन्य अर्द्धसैनिक बलों (पैरा मिलिट्री फोर्सेज) की मदद लेकर युवती को खोजें। ———— यह खबर भी पढ़िए… राजस्थानी मैनेजर की कश्मीरी पत्नी 12 महीने से बंधक, जॉब के दौरान हुआ था प्यार; हाईकोर्ट का आदेश- CRPF-सेंट्रल फोर्स की मदद से ढूंढे पुलिस 29 जनवरी को राजस्थान हाईकोर्ट ने शकीला को ढूंढने के लिए CRPF और सेंट्रल फोर्सेज के साथ संयुक्त सर्च ऑपरेशन के निर्देश दिए थे। राजस्थान पुलिस ने कहा- आतंक प्रभावित इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से शकीला को नहीं ढूंढ पाए। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India T20 World Cup Win

1 घंटे पहले कॉपी लिंक संजू और अभिषेक ने टी-20 वर्ल्ड के आखिरी तीन मैचों में ओपनिंग की। रविवार को भारतीय टीम घर पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। टूर्नामेंट शुरू होने के पहले दिन से ही टीम इंडिया खिताब की सबसे प्रबल दावेदार थी, लेकिन ट्रॉफी के आंकड़े अलग कहानी कहते थे। किसी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के लगातार दो संस्करण नहीं जीते थे और न ही कोई टीम घर पर यह ट्रॉफी जीत पाई थी। लेकिन भारत ने अपने खेल से इन सभी धारणाओं को गलत साबित कर दिया। भारत ने अहमदाबाद के उस डर को भी पीछे छोड़ दिया, जो फाइनल से पहले हर फैन को सता रहा था। 2023 में टीम इंडिया इसी मैदान पर वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल हारी थी। तब टीम की छवि ऐसी बन गई थी कि वह सेमीफाइनल और फाइनल तक तो दावेदार के अंदाज में खेलती है, लेकिन आखिरी पड़ाव पर हार जाती है। 2024 में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल और 2025 में चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर टीम ने उस छवि को काफी हद तक पीछे छोड़ दिया था। फिर भी सवाल था कि क्या इस बार भी टीम बिना दबाव के उसी तरह खेल पाएगी? क्या एक लाख दर्शकों की उम्मीदों का बोझ फिर से हावी हो जाएगा? लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टीम ने जिस एकतरफा अंदाज में 96 रन से फाइनल जीता, उसमें डर नहीं, दबदबा दिखा। लगातार दो बार स्कोरबोर्ड पर 250+ का स्कोर लगाना इस बात का सबूत था कि टीम अब डरकर नहीं खेल रही थी, बल्कि उसके पास एक परफेक्ट गेमप्लान था, जो किसी भी दबाव से बड़ा साबित हुआ। शायद उसी गेमप्लान के दम पर टीम इंडिया आईसीसी इवेंट्स के पिछले 34 मैचों में सिर्फ दो ही हारी है। मौजूदा टूर्नामेंट के टॉप-5 स्कोर में से तीन भारत ने बनाए हैं। जानिए, टी20 वर्ल्ड कप में कौन सी वे बातें थीं, जिन्होंने भारत को चैम्पियन बनाया… गेंदबाजी: बुमराह ने एक बार फिर संभाला मोर्चा गेंदबाजी के लिहाज से यह भारत का सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट नहीं रहा। सपाट पिचों पर भारत ने 21.88 के चौथे सर्वश्रेष्ट औसत और 8.48 की 9वीं सर्वश्रेष्ठ इकॉनोमी रेट से गेंदबाजी की। भारत को खासकर छठे गेंदबाज की कमी खली, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ टीम 253 रन बचाते हुए भी 7 रन से जीत पाई थी। हालांकि, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर मोर्चा संभाला और 8 मैच में 14 विकेट लेकर सबसे सफल रहे। हाई स्कोरिंग मुकाबले खेलने के बावजूद उन्होंने सिर्फ 6.21 रन प्रति ओवर खर्च किए, जो टूर्नामेंट में 20+ ओवर फेंककर सबसे किफायती गेंदबाजी रही। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में बुमराह ने ही लगातार दो कसे ओवर फेंककर भारत को जिताया था। संजू के आते ही स्ट्राइक रेट में 20% का इजाफासंजू सैमसन के टॉप ऑर्डर में आते ही भारत के टॉप-3 बल्लेबाजों ने अगले चार मैच में 566 रन ठोक दिए। संजू से पहले भारत का शुरुआती 10 ओवर में स्पिन के खिलाफ रन रेट सबसे खराब 6.95 का था। जब संजू आए तो स्पिन के खिलाफ औसत 36.75 हो गया, जो टूर्नामेंट में बेस्ट था। रन रेट उछलकर 8.64 हो गया। इसकी वजह थी कि जो ऑफ स्पिन अभिषेक को फंसा रही थी, संजू उसे टैकल कर दे रहे थे। एक अन्य फायदा यह हुआ कि इशान नंबर-3 पर चले गए। स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहे तिलक को नंबर-5 पर तेज गेंदबाजों को हिट करने का रोल मिल गया। तिलक ने डेथ ओवर्स में 248 के स्ट्राइक रेट से 25 गेंद में 62 रन जड़े। यानी, सिर्फ संजू के आने से बैटिंग का हुलिया बदल गया। फाइनल में अभिषेक ने ऑफ स्पिनर फिलिप्स का ओवर खेलने की जिम्मेदारी संजू को दी और 18 गेंद में फिफ्टी जड़ गए। संजू सैमसन 2.0: इंपैक्ट में कोहली को पीछे छोड़ा; 175+ के स्ट्राइक रेट से सबसे तेज वर्ल्ड कप 2023 में पहली 23 पारियों में केवल एक फिफ्टी जड़ने वाले संजू ने 2024 के अंत में 5 हफ्ते के भीतर 3 टी20 शतक ठोके थे। हालांकि, जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10, 6, 0, 24, 6 रन बनाकर ड्रॉप हुए, वर्ल्ड कप में वापसी ऐतिहासिक रही। तीन नॉकआउट मैचों में सैमसन ने 199 की स्ट्राइक रेट से 275 रन बनाए। वे 5 पारियों में 321 रन बनाकर ओवरऑल रन-स्कोरर लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे। सेमीफाइनल-फाइनल को मिलाकर 178 रन बनाए, जो कोहली (2014) के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से भी 23% ज्यादा है। टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी बैटर ने 175+ की स्ट्राइक रेट से सैमसन से ज्यादा रन नहीं बनाए हैं। टूर्नामेंट में भारत के दूसरे टॉप स्कोरर इशान किशन (317) हैं, जिन्होंने 9 मैच खेले हैं। टीम बैलेंस:संजू के आने से तैयार हो गया परफेक्ट टॉप-3, अभिषेक को स्पेस मिला, तिलक का रोल बदला टी-20 गेम में टीम का टॉप-3 कैसी बल्लेबाजी करता है, इससे मैच का नतीजा तय हो सकता है। फाइनल में भारत के टॉप-3; संजू, अभिषेक और इशान की तिकड़ी ने 92 गेंदों में 195 रन जोड़े। यह टूर्नामेंट इतिहास के किसी भी मैच में टॉप-3 का सबसे बड़ा योगदान था। लेकिन भारत का टॉप-ऑर्डर टूर्नामेंट के शुरू में इतना परफेक्ट नहीं था। शुरुआती 5 मैचों में भारत के टॉप-3 ने 320 रन बनाए थे, जिसमें औसत सिर्फ 21.33 था। उस समय अभिषेक और इशान ओपनिंग कर रहे थे, जबकि तिलक नंबर-3 पर उतर रहे थे। तीनों लेफ्ट हैंडर्स बैटर थे, जिन्हें विपक्षी ऑफ स्पिन से बांध दे रहे थे। अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के पहले मैच में हार के बाद मैनेजमेंट बदलाव करने को मजबूर हो गया। बेंच से सैमसन की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई और स्थिति बदल गई। संजू सैमसन के आते ही अगले चार मैचों में औसत दोगुना से ज्यादा बढ़कर 51.45 हो गया। ___________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप टीम ऑफ द टूर्नामेंट में संजू-बुमराह समेत 4 भारतीय:साउथ अफ्रीका के मार्करम कप्तान, पाकिस्तान के फरहान और वेस्टइंडीज के होल्डर भी शामिल ICC ने सोमवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान किया है। चैंपियन बनी भारतीय टीम के चार खिलाड़ी इस टीम
कच्चा तेल 9% सस्ता होकर 88 डॉलर पर आया:ट्रम्प के 'युद्ध जल्द खत्म' वाले बयान का असर; सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 78,000 पर पहुंचा

शेयर बाजार में आज यानी 10 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 78,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की तेजी है, ये 24,200 पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, ऑटो और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। कच्चा तेल 89 डॉलर पर आया ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी मंगलवार को 10 मार्च बड़ी गिरावट देखने को मिली हैं। एशिया में शुरुआती कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड की कीमतें करीब 8.5% गिरकर 92.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं। इससे पहले कल ये 115 डॉलर के पास चला गया था। वहीं अमेरिकी तेल (WTI) भी करीब 9% टूटकर 88.60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। तेल की कीमतों में यह कमी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने जंग जल्द खत्म होने की बात कही थी। एशियाई बाजारों में तेजी अमेरिकी बाजार में 9 मार्च को गिरावट रही ट्रम्प बोले- जल्द खत्म होगा युद्ध कच्चे तेल की कीमतों में आई ये गिरावट और बाजार में तेजी की मुख्य वजह डोनाल्ड ट्रम्प का ताजा बयान माना जा रहा है। सोमवार को ट्रम्प ने कहा था कि मौजूदा युद्ध ‘बहुत जल्द’ खत्म हो जाएगा। उनके इस बयान से ग्लोबल सप्लाई चेन को लेकर जो अनिश्चितता बनी हुई थी, उसमें कमी आई है और निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। हालांकि, मौजूदा कीमतें अब भी युद्ध शुरू होने से पहले के स्तर के मुकाबले करीब 30% ज्यादा बनी हुई हैं। चांदी 8000 हजार और सोना 1500 रुपए महंगा सोने और चांदी के दामों में आज बढ़त है। वायदा बाजार यानी MCX पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,500 रुपए बढ़कर 1.62 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी 8000 रुपए बढ़कर 2.75 लाख रुपए पर कारोबार कर रही है। ————————– तेल-गैस संकट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक होगा, सरकार ने 4 दिन समय बढ़ाया केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब उपभोक्ता एक सिलेंडर डिलीवर होने के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे। इजराइल-ईरान जंग के बीच सरकार ने यह कदम गैस की जमाखोरी रोकने के लिए उठाया है। पढ़ें पूरी खबर…
मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति:₹200 के टिकट पर निकला डेढ़ करोड़ का इनाम; पंचकूला का रहने वाला

मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड ने डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम जीता है। उन्होंने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी का 200 रुपए का टिकट खरीदा था और फिर रातों-रात उसकी किस्मत बदल गई। सिक्योरिटी गार्ड कपिल हरियाणा के पंचकूला जिले के रायपुररानी के गांव मौली के रहने वाले हैं। लॉटरी जीतने के बाद परिवार भी काफी खुश है। वहीं, परिवार वालों को अब लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे कपिल देव एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। उनके पिता पंजाब कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कपिल सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, पर वेतन ज्यादा नहीं था। लेकिन वह भी चाहता था कि उसका जीवन बदले। इसी सोच को लेकर कपिल देव ने मासिक पंजाब स्टेट डियर लॉटरी टिकट मोहाली के जीरकपुर स्थित लोकेश लॉटरी एजेंसी से खरीदी थी। इसमें घोषित हुए परिणामों में उनकी टिकट को पहला पुरस्कार प्राप्त हुआ। 30वें करोड़पति बने कपिल लॉटरी एजेंसी के संचालक लोकेश कुमार ने बताया कि कपिल देव उनकी एजेंसी से लॉटरी टिकट खरीदकर करोड़पति बनने वाले 30वें व्यक्ति हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनकी एजेंसी से 29 लोग करोड़पति बन चुके हैं। पंजाब में ऑनलाइन लॉटरी पर पूरी तरह से बैन पंजाब में ऑनलाइन लॉटरी पर पूरी तरह से बैन है। पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग न तो ऑनलाइन टिकट बेचता है और न ही चलाता है, हमेशा असली टिकट ही खरीदें और वो भी सिर्फ अधिकृत विक्रेताओं से। फोटो या ऑनलाइन कॉपी वाला टिकट मान्य नहीं होता। विभाग कभी भी विजेताओं से ऑनलाइन पेमेंट या टैक्स के नाम पर पैसे नहीं मांगता। अगर, आपको कोई संदिग्ध मैसेज मिले या ठगी का शिकार हो जाएं तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।
गर्मियों में पेट की समस्याएं ज्यादा क्यों होती हैं? आखिर क्या है इसकी वजह, डॉक्टर से समझ लीजिए

Last Updated:March 10, 2026, 08:00 IST Summer Digestive Problems: गर्मियों के दौरान तापमान बढ़ने से बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग और गैस्ट्रोएन्टराइटिस का खतरा बढ़ जाता है. डॉक्टर्स की मानें तो गर्मी में डिहाइड्रेशन और डाइजेशन स्लो होने से एसिडिटी, कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं. सही खान-पान और हाइड्रेशन के जरिए इन परेशानियों से बचा जा सकता है. गर्मी में ज्यादा तापमान पाचन तंत्र को बुरी तरह प्रभावित करता है. Health Tips for Summer Season: गर्मियों का मौसम सेहत के लिए काफी चैलेंजिंग होता है. ज्यादा तापमान और चिलचिलाती धूप से लोगों का बुरा हाल हो जाता है. तापमान का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है. अक्सर आपने देखा होगा कि गर्मी के मौसम में पेट की समस्याएं बढ़ जाती है. कई लोग उल्टी-दस्त, एसिडिटी, फूड पॉइजनिंग और पेट दर्द जैसी दिक्कतों का सामना करते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बढ़ता तापमान हमारे शरीर के आंतरिक संतुलन और पाचन तंत्र को सीधे तौर पर प्रभावित करता है. गर्मियों में हमारा डाइजेशन स्लो हो जाता है, जिससे खाना पचाने में पाचन तंत्र को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. चलिए डॉक्टर से समझते हैं कि आखिर गर्मी का पेट की सेहत से क्या रिश्ता है. नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के गैस्ट्रो डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. अनिल अरोड़ा ने News18 को बताया कि गर्मियों में पेट खराब होने का सबसे बड़ा कारण बैक्टीरिया और वायरस का तेजी से पनपना है. ज्यादा तापमान और ह्यूमिडिटी साल्मोनेला और ई कोलाई जैसे हानिकारक बैक्टीरिया की ग्रोथ के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करते हैं. इस मौसम में बाहर रखा हुआ खाना बहुत जल्दी खराब हो जाता है. अगर ऐसा दूषित खाना या दूषित पानी पी लिया जाए, तो यह सीधे तौर पर गैस्ट्रोएन्टराइटिस या फूड पॉइजनिंग का कारण बनता है. यही वजह है कि गर्मियों में ताजा खाना खाने की सलाह दी जाती है. डॉक्टर ने बताया कि गर्मी के कारण शरीर से पसीना निकलता है और इससे पानी के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स भी बाहर निकल जाते हैं. जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो इसका सबसे बुरा असर आंतों की कार्यप्रणाली पर पड़ता है. पानी की कमी से मल सख्त हो जाता है, जिससे कब्ज की समस्या बढ़ जाती है. इसके अलावा शरीर अपने तापमान को कंट्रोल करने के लिए ब्लड फ्लो को स्किन की ओर मोड़ देता है, जिससे पाचन तंत्र को मिलने वाली खून की सप्लाई कम हो जाती है. यही वजह है कि गर्मियों में भारी खाना खाने के बाद पेट फूलना और भारीपन महसूस होना एक कॉमन समस्या है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. एक्सपर्ट के मुताबिक गर्मियों में शरीर का मेटाबॉलिज्म बदल जाता है, जिससे पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ सकता है. तेज धूप और लू के संपर्क में आने से शरीर में हीट स्ट्रे’ पैदा होता है, जो पेट की परत को संवेदनशील बना देता है. इसके अलावा अगर मसालेदार खाना, चाय-कॉफी या कोल्ड ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन किया जाए, तो सीने में जलन और खट्टी डकारें आने लगती हैं. इस मौसम में शरीर को ठंडा रखने वाले खाद्य पदार्थ जैसे दही, छाछ, खीरा और तरबूज का सेवन बढ़ाना चाहिए, ताकि पेट का pH लेवल संतुलित रहे और गर्मी का प्रभाव कम हो सके. डॉक्टर अरोड़ा के अनुसार पेट की इन समस्याओं से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखें. दिन भर में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पिएं और इसमें ओआरएस या नींबू पानी शामिल करें. बाहर के खुले कटे हुए फल और स्ट्रीट फूड से परहेज करें, क्योंकि उन पर मक्खियों के जरिए संक्रमण फैलने का खतरा सबसे ज्यादा होता है. खाना हमेशा हल्का और सुपाच्य रखें और एक बार में बहुत ज्यादा खाने के बजाय छोटे अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा खाएं. अगर पेट में मरोड़, बार-बार उल्टी या बुखार जैसे लक्षण दिखें, तो इसे सामान्य गर्मी न समझें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि यह गंभीर इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें First Published : March 10, 2026, 08:00 IST
Kuldeep Yadav Wedding Invitation | CM Yogi Marriage Reception Lucknow Mussoorie

दीपेंद्र द्विवेदी | कानपुर32 मिनट पहले कॉपी लिंक कुलदीप और वंशिका ने 4 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी। (फाइल फोटो) भारतीय क्रिकेट टीम के फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी करने जा रहे हैं। दोनों 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में सात फेरे लेंगे। तीन दिन बाद यानी 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी। इस बीच, सोमवार को कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने लखनऊ में CM योगी को शादी का न्योता दिया। कुलदीप और वंशिका ने 4 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी, जिसमें क्रिकेटर रिंकू सिंह, प्रिया सरोज समेत कई करीबी लोग शामिल हुए थे। पहले दोनों शादी नवंबर 2025 में तय हुई थी, लेकिन भारतीय टीम के व्यस्त शेड्यूल और टी20 विश्व कप की तैयारियों की वजह से तारीख आगे बढ़ा दी गई। अब विश्व कप चैंपियन बनने के बाद कुलदीप नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। कुलदीप के कोच और पारिवारिक मित्र कपिल देव पांडेय ने बताया- शादी की रस्में 13 मार्च से शुरू होंगी। इस दिन हल्दी और मेहंदी का कार्यक्रम होगा। शादी के बाद लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिसेप्शन दिया जाएगा। इसमें जाने-माने क्रिकेटर्स, बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां और यूपी के दिग्गज राजनेता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री को निमंत्रण कार्ड देते हुए कुलदीप के पिता राम सिंह यादव। टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा थे कुलदीप कुलदीप टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। टूर्नामेंट में कुलदीप ने सिर्फ एक मुकाबला खेला, जो पाकिस्तान के खिलाफ था। मैच में कुलदीप ने 14 रन देकर एक विकेट लिया था। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर भारत के लिए अब तक 191 मैच खेले हैं। उन्होंने 22.50 के एवरेज और 4.84 की इकोनॉमी रेट से 365 विकेट झटके हैं। 31 साल के कुलदीप ने 9 मौकों पर पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। वर्ल्ड कप जीतने के बाद कुलदीप ने ट्रॉफी और मेडल के साथ स्वैग के साथ तस्वीर दिखाई दी। कुलदीप- वंशिका की लव स्टोरी के बारे में जानिए- बचपन के दोस्त, धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली: कुलदीप की होने वाली पत्नी वंशिका कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं। पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं। वंशिका ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं। कुलदीप यादव लाल बंगले इलाके में रहते हैं। दोनों के घर के बीच दूरी सिर्फ 3 किलोमीटर है। दोनों बचपन के दोस्त हैं। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। कुलदीप ने कहा था- वंशिका उनके लिए खास: कुलदीप ने साल 2024 में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी नहीं करेंगे। उनकी पत्नी ऐसी होगी, जो परिवार का ध्यान रख सके। वंशिका के बारे में बात करते हुए कुलदीप ने बताया था कि उनकी जिंदगी में उनके लिए खास जगह है। उनका रिश्ता बहुत पुराना है। अब कुलदीप-वंशिका की रिंग सेरेमनी की तस्वीरें- रिंग सेरेमनी में कुलदीप और वंशिका ने जमकर सेल्फी क्लिक की थी। दोनों आपस में बात करके ठहाके मारकर हंस रहे थे। कुलदीप और वंशिका यादव दोनों रिंग सेरेमनी में काफी खुश दिखे थे। दोनों स्टेज पर मस्ती के मूड में देखे गए थे। रिंग सेरेमनी में मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज भी पहुंची थीं। कुलदीप और वंशिका के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह। पिता की वजह से क्रिकेटर बने कुलदीप यादव कुलदीप का जन्म 14 दिसंबर, 1994 को उन्नाव जिले के एक गांव में हुआ था। पिता ईंट-भट्ठा चलाते थे। मां ऊषा यादव हाउस वाइफ हैं। उनकी 3 बड़ी बहनें हैं। उन्हें क्रिकेट का जबरदस्त शौक था। वो जब भी मैच का प्रसारण होता, तो टीवी पर देखना भी नहीं भूलते थे। कुलदीप ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पिता उन्हें क्रिकेटर बनाना चाहते थे, लेकिन उन्हें ये खेल बिल्कुल पसंद नहीं था। बस फ्रेंड्स के साथ टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते थे। पढ़ाई में काफी अच्छा था। आज पिता की मेहनत की वजह से इंडियन क्रिकेट के करिश्माई ऑफ स्पिनर बन पाए हैं। ———————– ये खबर भी पढ़िए- केशव को 18 साल पुराना हेलिकॉप्टर मिला:3 साल से मरम्मत तक नहीं हुई; अखिलेश बोले- नया वाला मिलना चाहिए डिप्टी सीएम केशव मौर्य के जिस हेलिकॉप्टर की 7 मार्च को लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई, वह 18 साल पुराना है। यही नहीं, उसकी 3 साल से मरम्मत भी नहीं हुई है। नागरिक उड्डयन विभाग के अफसरों ने दैनिक भास्कर को यह जानकारी दी। दरअसल, 8 सालों में केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की चौथी बार इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इसके चलते सवाल उठने लगे थे कि हेलिकॉप्टर की आखिरी बार तकनीकी जांच कब हुई थी? उड़ान भरने से पहले तकनीकी दिक्कत क्यों पकड़ में नहीं आई? पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
महामंडलेश्वर पर रेप की FIR कराने बनारस से बुलाई महिला:उज्जैन में पूर्व महामंडलेश्वर सहित दो के खिलाफ केस दर्ज; 50 हजार का दिया लालच

उज्जैन के प्रसिद्ध चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को रेप के झूठे मामले में फंसाकर ब्लैकमेल करने की साजिश का खुलासा हुआ है। इस मामले में पूर्व महामंडलेश्वर सहित एक अन्य को आश्रम में पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। इसके बाद पुलिस ने साध्वी सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि रविवार को रंगपंचमी के मौके पर सूचना मिली थी कि दत्त अखाड़ा परिसर में महंत आनंदपुरी महाराज ने कुछ लोगों को पकड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक महिला को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। वहां वीडियो फुटेज देखने और पूछताछ में पता चला कि बनारस निवासी एक महिला को पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी पुरी और युवक घनश्याम पटेल ने साजिश में शामिल किया था। दोनों मिलकर महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को बलात्कार के झूठे केस में फंसाकर ब्लैकमेल करने की योजना बना रहे थे। बता दें, साध्वी मंदाकिनी पुरी पहले भी एक मामले में जेल जा चुकी है। 50 हजार का लालच देकर बनारस से बुलाया बनारस निवासी महिला ने बताया कि कुछ समय पहले वह उज्जैन आई थी। तब उसकी मुलाकात साध्वी मंदाकिनी पुरी और घनश्याम पटेल से हुई थी। 27 फरवरी 2026 को घनश्याम पटेल मुझसे मिलने बनारस आया था। उसे मुझे 50 हजार रुपए देने का लालच दिया और कहा कि उज्जैन आकर महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद के खिलाफ बलात्कार का झूठा केस दर्ज करा देना। मैंने मना किया तो मुझे धमकी दी गई। कहा कि जब मैं उज्जैन गई थी, तब मंदाकिनी पुरी ने उसके कुछ अश्लील फोटो ले लिए हैं। अगर उनकी बात नहीं मानी तो उन्हें सार्वजनिक कर दिया जाएगा। महिला ने बताया कि मैंने डर के कारण घनश्याम पटेल से मोबाइल पर बात की। बाद में घनश्याम ने महिला के बेटे के मोबाइल पर 2000 रुपए भेजे और बनारस से उज्जैन आने के लिए संजय ट्रैवल्स का टिकट भी कराया। रंग पंचमी के दिन अखाड़े में पकड़ाई महिला महिला 8 मार्च को उज्जैन के दत्त अखाड़ा परिसर पहुंची। यहां आरोपी घनश्याम पटेल महिला के बयान रिकॉर्ड कर रहा था। इसी दौरान आनंदपुरी महाराज, पंडित लोकेश शर्मा और संजय गोस्वामी वहां पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और तुरंत उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को अवगत कराया। एसपी ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को जांच के निर्देश दे दिए। साध्वी सहित अन्य पर मामला दर्ज पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि घनश्याम पटेल ने उसे महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज के खिलाफ झूठा बलात्कार का मामला दर्ज कराने के लिए बुलाया था। इसके बाद पुलिस ने महिला के मोबाइल और अन्य तथ्यों की जांच की। जांच के आधार पर पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी पुरी निवासी गढ़कालिका और घनश्याम पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया।थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जो महिलाओं का इस्तेमाल कर साधु-संतों को झूठे मामलों में फंसाने का काम करते थे। आरोप लगाने वाले महिला के भी वीडियो वायरल इधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद घनश्याम पटेल ने भी महिला के कुछ वीडियो वायरल किए। एक पत्र भी सोशल मीडिया पर जारी किया है। उसने उसी महिला पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला का इंटरव्यू न चलाने और एक लाख रुपया एक्सटॉर्शन मनी न देने के कारण मेरे खिलाफ महिला अपने साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्र पूर्वक फर्जी FIR कराई है। पटेल ने कहा कि वीडियो एविडेंस एक्ट की धारा 64C के सर्टिफिकेट के साथ प्रेषित किया है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश देकर दोषी महिला के विरुद्ध FIR दर्ज की जाना चाहिए।
ट्रम्प की धमकी- ईरान पर 20 गुना ताकत से हमला:अब तक 5000 ठिकानों को निशाना बनाया, दुश्मन के खात्मे तक जंग जारी रहेगी

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का 11वां दिन हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोमवार रात ईरान पर बड़े हमले की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल की सप्लाई रोकने की कोशिश की, तो अमेरिका उस पर 20 गुना ज्यादा ताकत से हमला करेगा। दुश्मन के पूरी तरह खत्म होने तक यह जंग जारी रहेगी। ट्रम्प ने यह भी बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान में अब तक 5,000 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि कुछ बहुत अहम ठिकानों को अभी जानबूझकर नहीं निशाना बनाया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर बाद में कार्रवाई की जा सके। फ्लोरिडा के डोरल शहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और इजराइल ने इस युद्ध में काफी बड़ी बढ़त हासिल कर ली है और हो सकता है कि यह लड़ाई जल्द खत्म हो जाए, लेकिन फिलहाल मिलिट्री ऑपरेशन जारी रहेगा। ट्रम्प बोले- ऑस्ट्रेलिया ईरान की महिला खिलाड़ियों को शरण दे ईरान से जारी जंग के बीच ट्रम्प ने ऑस्ट्रेलिया से अपील की है कि वह ईरान की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को शरण दे। ट्रम्प ने कहा कि अगर उन्हें ईरान वापस भेजा गया तो उनकी जान को खतरा हो सकता है और यह एक बड़ी मानवीय गलती होगी। यह मामला ऑस्ट्रेलिया में चल रहे महिला एशियन कप के दौरान सामने आया। दरअसल 28 फरवरी को ईरान पर हमले के बाद महिला टीम ने राष्ट्रगान नहीं गाया था, जिसे सरकार के खिलाफ विरोध के रूप में देखा गया। इसके बाद ईरानी मीडिया में खिलाड़ियों को ‘देशद्रोही’ बताया गया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि अगर इन खिलाड़ियों को ईरान भेजा गया तो उन्हें गंभीर सजा का सामना करना पड़े या उनकी जान भी जा सकती है। ट्रम्प ने कहा कि अगर ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों को शरण देने के लिए तैयार नहीं है, तो अमेरिका उन्हें आश्रय देने के लिए तैयार है। ईरानी महिला खिलाड़ियों के राष्ट्रगान न गाने का वीडियो… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
12 इंच के पत्ते का कमाल! अल्सर से लेकर जोड़ों के दर्द का दुश्मन, आयुर्वेद में माना जाता संजीवनी

Champa Health Benefits: हमारे आसपास कई ऐसे पेड़-पौधे मौजूद हैं जिनके बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं होती, लेकिन उनके औषधीय गुण बेहद कमाल के होते हैं. ऐसा ही एक पेड़ है सफेद चंपा. देखने में यह जितना सुंदर होता है, उतना ही फायदेमंद भी माना जाता है. इसकी खास बात यह है कि इसके पत्ते लगभग 12 इंच तक लंबे हो सकते हैं और इसके फूलों की खुशबू बहुत तेज और मनमोहक होती है. आयुर्वेद में इस पेड़ के लगभग हर हिस्से का इस्तेमाल किया जाता है—चाहे वह पत्ते हों, फूल हों, छाल हो या जड़. माना जाता है कि यह पेड़ कई तरह की बीमारियों में राहत देने में मदद कर सकता है. आयुर्वेदिक चिकित्सालय रीवा के डीन डॉ. दीपक कुलश्रेष्ठ (MD, मेडिसिन) के मुताबिक, सफेद चंपा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक और एंटी-कैंसर जैसे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिसकी वजह से इसे कई आयुर्वेदिक उपचारों में इस्तेमाल किया जाता है. पुराने घाव जल्दी भरने में मददअगर किसी को पुराना घाव है जो जल्दी भर नहीं रहा, तो सफेद चंपा की छाल को पीसकर लेप लगाने की सलाह दी जाती है. आयुर्वेद में माना जाता है कि इससे घाव जल्दी भरने में मदद मिलती है और सूजन भी कम हो सकती है. त्वचा रोगों में भी उपयोगीखुजली, दाद, फंगल इन्फेक्शन या दूसरे त्वचा रोगों में भी इसके इस्तेमाल का जिक्र मिलता है. इसकी छाल का लेप त्वचा पर लगाने से राहत मिल सकती है और संक्रमण कम होने में मदद मिलती है. पेट के अल्सर में राहतअगर किसी को पेट में अल्सर या घाव की समस्या है, तो आयुर्वेद में इसकी जड़ के उपयोग का जिक्र मिलता है. माना जाता है कि इससे पेट की परेशानी में आराम मिल सकता है. बुखार में भी काम आ सकता हैपुराने या मियादी बुखार में सफेद चंपा की जड़ का काढ़ा पीने की सलाह दी जाती है. आयुर्वेद के अनुसार यह शरीर की गर्मी को कम करने में मदद कर सकता है. जोड़ों के दर्द में आरामअगर किसी को जोड़ों का दर्द या सूजन परेशान कर रही है, तो इसकी छाल को पीसकर लेप लगाने से राहत मिल सकती है. कई जगह इसे गठिया के घरेलू उपायों में भी इस्तेमाल किया जाता है. अनिद्रा में भी मिल सकती है राहतसफेद चंपा के फूलों से निकलने वाले तेल का इस्तेमाल भी किया जाता है. कुछ लोग मानते हैं कि नाभि में इस तेल की कुछ बूंदें लगाने से नींद बेहतर आ सकती है. खून साफ करने में सहायकसफेद चंपा के फूलों को आयुर्वेद में रक्त शोधन के लिए भी उपयोगी बताया गया है. माना जाता है कि इसके फूलों का सीमित मात्रा में सेवन करने से खून साफ करने में मदद मिल सकती है, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं. जरूरी सलाहहालांकि यह सभी उपाय आयुर्वेदिक परंपराओं में बताए गए हैं, लेकिन किसी भी बीमारी में इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी होता है. NOTE: लोकल18 इस बात की पुष्टी नहीं करता, या किसी भी तरह से इसे इस्तेमाल करने की सलाह नहींं देता. बिना डॉक्टर की सलाह के इसे इस्तेमाल न करें.
IPL क्रिकेटर की मॉडल पत्नी बोलीं- पति के कई अफेयर:शराब पीकर पीटा, बीमारी में जबरन संबंध बनाए; VIDEO में देखिए फुल स्टोरी

IPL क्रिकेटर अमित मिश्रा की पत्नी ने कानपुर कोर्ट में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। गरिमा तिवारी ने कहा- अमित ने दहेज के लिए मेरे साथ मारपीट की। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। यहां तक कि कई बार मुझे भूखा भी रखा। VIDEO में देखिए विवाद की पूरी कहानी…







