Gold & Silver Prices Fall; Crude Oil Surges on Iran War Fears

नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर LPG सिलेंडर से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब उपभोक्ता एक सिलेंडर डिलीवर होने के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे। वहीं, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम साढ़े तीन साल के हाई पर पहुंच गए हैं। 9 मार्च को कारोबार के दौरान ये 25% बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। इसके अलावा, केंद्र सरकार दूसरे राज्य में गाड़ी ट्रांसफर करने के लिए लगने वाले ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (NOC) की अनिवार्यता खत्म कर सकती है। इसके लिए नीति आयोग की एक हाई-लेवल कमेटी ने परिवहन मंत्रालय (MoRTH) को प्रस्ताव भेजा है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक होगा: सरकार ने 4 दिन समय बढ़ाया, ईरान जंग के बीच जमाखोरी रोकने के लिए फैसला केंद्र सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब उपभोक्ता एक सिलेंडर डिलीवर होने के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे। मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच सरकार ने यह कदम गैस की जमाखोरी रोकने और सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए उठाया है। पिछले कुछ समय से यह देखा जा रहा था कि जरूरत न होने पर भी लोग सिलेंडर बुक करके स्टॉक कर रहे थे। सरकार का मानना है कि वेटिंग पीरियड को 25 दिन करने से बेवजह की बुकिंग पर लगाम लगेगी। इससे उन लोगों को आसानी से सिलेंडर मिल सकेगा जिन्हें वाकई जरूरत है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. ईरान जंग से कच्चा तेल 2022 के बाद सबसे महंगा: 115 डॉलर के पार निकला, एक्सपर्ट बोले- 150 डॉलर तक पहुंच सकती हैं कीमत अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम साढ़े तीन साल के हाई पर पहुंच गए हैं। 9 मार्च को कारोबार के दौरान ये 25% बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। हालांकि बाद में ये थोड़ा नीचे आया और ये अब 105 डॉलर के करीब है। इससे पहले 2022 में रूस-यूक्रेन जंग से कच्चा तेल 100 डॉलर के पार निकला था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सोना चार दिन में ₹8797 सस्ता, ₹1.59 लाख पर आया: चांदी ₹29,729 गिरकर ₹2.60 लाख/किलो आई, ऑल टाइम हाई से ₹1.26 लाख गिरी चांदी-सोने में 9 मार्च को लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 667 रुपए गिरकर 2,60,056 रुपए पर आ गई है। सुबह कारोबार खुलने पर ये 2,62,803 रुपए पर थी। इससे पहले शुक्रवार इसकी कीमत 2,60,723 रुपए किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज कारोबार बंद होने पर 77 रुपए घटकर 1,58,674 रुपए पर आ गया है। सुबह ये 1,59,568 रुपए पर था। इससे पहले 6 मार्च को सोना 1,59,568 रुपए/10g था। पिछले चार कारोबारी दिन में सोना 8,797 रुपए और चांदी 29,792 रुपए सस्ती हुई है। 2 मार्च को सोना 1,67,471 रुपए और चांदी 2,89,848 रुपए पर थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. ईरान जंग से सेंसेक्स 1353 अंक गिरकर 77,566 पर बंद: रुपया 92.33 के ऑलटाइम लो पर पहुंचा; कच्चा तेल 10 दिन में 50% चढ़ा अमेरिका-इजराइल और ईरान के कारण शेयर बाजार में 9 मार्च को बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 1353 अंक (1.71%) नीचे 77,566 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 422 अंक (1.73%) की गिरावट रही, ये 24,028 पर बंद हुआ। आज बैंक, ऑटो, मेटल, एनर्जी और FMCG शेयरों में ज्यादा बिकवाली रही। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक अपने शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, पहली बार 92.33 पर आया: मिडिल-ईस्ट युद्ध और कच्चा तेल महंगा होने से डॉलर मजबूत, विदेशी सामान महंगे होंगे भारतीय रुपया 9 मार्च को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 46 पैसे गिरकर 92.33 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के बीच ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी तेजी और डॉलर के मजबूत होने की वजह से रुपए में यह बड़ी गिरावट आई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक युद्ध शांत नहीं होता, रुपए पर दबाव बना रह सकता है। इस साल रुपए में अब तक 2% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। इससे चलते यह 2026 में दुनिया के इमर्जिंग मार्केट्स की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी में से एक बन गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… अब अपने जरूरत की खबर पढ़ें… गाड़ी ट्रांसफर के लिए अब NOC की जरूरत नहीं होगी:वाहन पोर्टल से ऑनलाइन वेरिफिकेशन होगा, फिट होने पर 15 साल बाद भी चला सकेंगे पुरानी कार पुरानी गाड़ी को एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रांसफर करना आसान हो सकता है। केंद्र सरकार दूसरे राज्य में गाड़ी ट्रांसफर करने के लिए लगने वाले ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (NOC) की अनिवार्यता खत्म कर सकती है। इसके लिए नीति आयोग की एक हाई-लेवल कमेटी ने परिवहन मंत्रालय (MoRTH) को प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा, सरकार 15 साल पुरानी गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नियम में भी बदलाव कर सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… सोमवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Himachal, Gujarat, Maharashtra; MP Runway Melts, Flights on Alert

Hindi News National Heatwave Alert: Himachal, Gujarat, Maharashtra; MP Runway Melts, Flights On Alert नई दिल्ली/श्रीनगर/शिमला/मुंबई/भोपाल2 घंटे पहले कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने 10 और 11 मार्च के लिए तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 15 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और गोवा में तेज गर्मी और हीटवेव की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और राजस्थान में तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहने का अनुमान जताया है। उधर, मध्य प्रदेष में इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर रनवे के एक हिस्से पर डामर की परत मरम्मत के काम के दौरान ज्यादा तापमान की वजह से पिघलकर ढीली हो गई। इसकी वजह से दो पैसेंजर फ्लाइट्स को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा। भोपाल में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मार्च में गर्मी और हीटवेव क्यों मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से गर्म हवाएं आ रही हैं। जिसका असर मैदानी राज्यों में देखने को मिल रहा है। हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। वहीं, हवा में नमी बहुत कम है। इससे आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। इससे धूप का तीखापन भी बढ़ सकता है। कब मानी जाती है हीटवेव मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा पहुंच जाए। अगर सामान्य तापमान से 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। अगले 2 दिन मौसम का हाल- 11 मार्च- केरल और आंध्र प्रदेश (विशेषकर तटीय क्षेत्रों) में भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 12 मार्च- हिमाचल और जम्मू-कश्मीर बारिश का अनुमान, पूर्वोत्तर में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश या बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Pak Man Blackmail Punjabi Woman Sarabjit Kaur, Husband Alleges Financial Drain

सरबजीत और करनैल सिंह का फाइल फोटो। भारत से पाकिस्तान जाकर एक मुस्लिम व्यक्ति नासिर हुसैन से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर के पति करनैल सिंह ने हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कई अहम बातें शेयर कीं। . उन्होंने बताया कि वह करीब 20 साल से इंग्लैंड में रह रहे हैं। सरबजीत कौर और बच्चों के खिलाफ भारत में कई केस दर्ज हैं। इन केसों के निपटारे के लिए उन्हें बहुत पैसे चाहिए थे। इसके लिए वह इंग्लैंड में रहकर पैसे कमाते रहे और वकीलों की फीस भरते रहे। यही कारण है कि वह सरबजीत और अपने बच्चों को समय नहीं दे सके। करनैल सिंह के मुताबिक, आज भी कई मामलों में जमानत और कानूनी प्रक्रिया चल रही है, जिस पर लगातार खर्च हो रहा है। वह हर महीने ढाई से 3 लाख रुपए सरबजीत के खाते में डालते थे, जिनसे केस लड़े जा सके और पत्नी-बच्चे जेल से बाहर रहे। इंटरव्यू के दौरान करनैल सिंह ने यह भी कहा कि विदेश में रहने के बावजूद उनका परिवार से संपर्क कभी पूरी तरह नहीं टूटा। उनका कहना है कि वह सरबजीत से पहले भी रोजाना बात करते थे और आज भी कई बार बातचीत होती है। उन्होंने बताया कि सरबजीत कौर इस समय काफी दुखी है। सरबजीत ने उनसे कहा कि वह उन्हें इंग्लैंड अपने पास बुला लें। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि पहले वह भारत आ जाएं, उसके बाद वह उसे अपने पास इंग्लैंड बुला लेंगे। पाकिस्तान में नासिर हुसैन के साथ रील बनाती सरबजीत कौर। – फाइल फोटो पढ़िए, करनैल सिंह ने सवालों के क्या जवाब दिए… सवाल: आपकी पत्नी सरबजीत कौर पाकिस्तान गईं। वहां नासिर हुसैन से शादी कर ली। आपको कैसे पता लगा कि नासिर के साथ सरबजीत के संबंध हैं? जवाब: मुझे सरबजीत की अश्लील फोटो आई थीं। मुझे, उसके (सरबजीत के) भाई को और मेरे बच्चों को भी भेजी गई थीं। उसके बाद सरबजीत सुसाइड करने लगी थी, जिसे बहुत मुश्किल से बचाया गया था। यह बात पाकिस्तान जाने से 2 साल पहले की है। सवाल: फोटो भेजने के बाद आपकी नासिर से बात हुई? क्या बात हुई थी? जवाब: उस समय हमने पाकिस्तान में वकील किया था कि इसे रोको। मगर वह रुका नहीं। बार-बार फोटो भेजता रहा था। वह सरबजीत को पाकिस्तान आने के लिए मजबूर करता था। सवाल: जब सुसाइड करने लगी थी तब आपकी वाइफ सरबजीत ने क्या कहा था? जवाब: कहती थी कि नासिर ब्लैकमेल करता है, पैसे मांगता है। इसी कारण वह ठीक भी नहीं रहती थी। सरबजीत डिप्रेशन की मरीज है। सवाल: आपने एक इंटरव्यू सुना होगा जिसमें सरबजीत कह रही हैं कि मैं पाकिस्तान आई हूं, मुझे बहुत खुशी है, मेरा सपना पूरा हो गया, मैं बहुत खुश हूं? जवाब: सरबजीत का वकील ही कहता है कि ऐसी वीडियो बनाओ। फिर तुम्हें पाकिस्तान की गवर्नमेंट नेशनलिटी दे देगी। सब कुछ वही करवा रहे हैं, लेकिन अंदर की बात यह है कि वह दुखी है। सवाल: आप कहते हैं कि वह दबाव में है। फिर वह आपको कॉल कैसे कर देती है? जवाब: वह दुखी होकर, मरने के किनारे जैसी हालत में कॉल कर देती है। कहती है कि मैं दुखी हूं, मरने के किनारे हूं, पता नहीं मैं मर जाऊं। सरबजीत ने मुझे यह भी बताया कि उसका मोबाइल तोड़ दिया गया था। इसलिए, उसने नया फोन लिया। उसने अपनी सोने की चेन 6 लाख रुपए में बेची, डेढ़ लाख रुपए उसके पास हैं और 1 लाख 70 हजार रुपए का नया फोन लिया है। बाकी पैसे नासिर ने ले लिए। वह कहती है कि नासिर पैसे मांगता था। जब तक पैसे देती रहेगी, तब तक ठीक रहेगा। बाद में वह कुछ भी कर सकता है। सवाल: आप विदेश में 20 साल से हैं। पहले आपकी उससे बात होती थी? जवाब: पहले मेरी उससे रोज तीन-चार बार बात होती थीं। अब भी कई बार बात हो चुकी हैं। सवाल: क्या सरबजीत आपसे कहती है कि वह वापस आना चाहती है? जवाब: हां, वह कहती है कि उसे डराया-धमकाया जाता है और कहा जाता है कि भारत जाने पर भारतीय एजेंसियां उसे पकड़ लेंगी। सवाल: आपकी क्या मजबूरी थी कि आप 20 साल से भारत नहीं आए? जवाब: देखिए, यहां परिवार पर बहुत सारे केस थे। करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं। आप मेरे गांव जाकर भी पूछ सकते हैं। अगर मैं पैसे नहीं लगाता तो वे लोग शायद जिंदगी भर जेल से बाहर नहीं आ पाते। आज भी करोड़ों रुपये लग रहे हैं। पैसों के जरिए ही समझौते करवाए गए हैं। मेरे बेटों पर अभी भी केस हैं। भारत में पैसा नहीं बनता, इसलिए मजबूरी में मुझे विदेश में रहना पड़ा। यहां पैसे कमाकर भारत में अपने परिवार के केसों का निपटारा कर रहा हूं। सवाल: अगर सरबजीत वापस आती है तो क्या आप इंग्लैंड से भारत वापस आएंगे? जवाब: जी, कुछ दिन पहले ही मेरी उससे बात हुई थी। वह कह रही थी कि मुझे इंग्लैंड बुला लो। मैंने कहा था कि मैं बुला लूंगा, लेकिन पहले भारत आ जाओ। इस समय सरबजीत कौर पाकिस्तान में है। वह नासिर हुसैन से शादी कर नूर फातिमा बन गई है। – फाइल फोटो ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ सरबजीत कौर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… पाक गई पंजाबी महिला बोली- ब्लैकमेल कर निकाह किया:वकील से रोते हुए कहा- नासिर पर कार्रवाई कराना चाहती हूं, मुझे भारत भिजवा दो PAK गई पंजाबी महिला बोली- असीं लाहौरिए हां:इंडिया में हमारी 20 किले जमीन, पाकिस्तान में नंबरदार रहे; मुस्लिम से निकाह कर चुकी PAK गई पंजाबी महिला बोली- मेरा 8 साल पुराना प्यार:मुंह में दांत न रहते तो भी जरूर पाकिस्तान आती; मुस्लिम से निकाह रचाकर खुश हूं पाकिस्तान में निकाह करने वाली सरबजीत कौर की बढ़ी मुश्किलें:लाहौर हाईकोर्ट में याचिका- इसे गिरफ्तार करो, भारत वापस भेजो; सुरक्षा के लिए खतरा पाकिस्तान गई पंजाबी महिला का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड:वेश्यावृत्ति की भी FIR; हिसार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का इंटरव्यू करने वाले ने वेलकम किया
Canada YouTuber Nancy Grewal Murder

हरियाणा में जन्मी पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल के कत्ल को एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन कनाडा पुलिस अभी तक किसी को अरेस्ट नहीं कर पाई है। हालांकि कनाडा पुलिस खालिस्तानी, गैंगस्टर, निजी रंजिश और क्लाइंट मैटर समेत कई एंगल से इसकी जांच कर रही है। . इसी बीच नैन्सी ग्रेवाल की मां ने दावा किया कि उसे बेटी के कातिलों के बारे में पता है, लेकिन नाम नहीं बताना चाहती। उन्होंने कहा- मुझे कनाडा में बेटी के घर में रहना है। नाम बताऊंगी तो वे मुझे भी मार देंगे। मां ने ये जरूर बताया कि नैन्सी की हत्या गोल्ड के झगड़े में हुई है। इसी बीच नैन्सी ग्रेवाल के सपोर्ट में आए निहंग हरजीत सिंह रसूलपुर को खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा कि अगर इस मैटर में चुप न हुए तो घर में IED के डिब्बे लगेंगे। उसके बाद ऊपर जाकर कमल कौर भाभी और नैन्सी ग्रेवाल से खूब बातें करते रहना। कनाडा का लासाल पुलिस स्टेशन। पुलिस नैन्सी मामले में किसी की गिफ्तारी नहीं कर पाई है। नैन्सी ग्रेवाल की मां ने क्या कहा नैन्सी की मां ने दावा किया कि लोकल गुरुद्वारे का एक सेवादार कनाडा में रेस्क्यू करने के नाम पर मरने वालों का सोना उतार लेता है। इस मसले में नैन्सी के पास एक क्लाइंट आई थी। बुजुर्ग मां नैन्सी के आगे गिड़गिड़ाने लगी कि उसके बेटे की मौत के बाद गुरुद्वारे वाले एक आदमी ने सोना उतार लिया है। इसके साथ उसके क्रेडिट कार्ड और डेढ़ लाख रुपए भी रख लिए। इस मामले में नैन्सी ने 6 महीने पहले पैरवी शुरू की। उसने सोना-पैसा और क्रेडिट कार्ड मांगे, लेकिन गुरुद्वारा वालों ने देने से मना कर दिए। नैंसी के समर्थन में बोलने पर निहंग रसूलपुर को BKI की धमकी नैन्सी ग्रेवाल के कत्ल के बाद उसके सपोर्ट में बोलने वालों को भी धमकी मिलने लगी है। रोपड़ के रहने वाले निहंग सिंह हरजीत सिंह रसूलपुर ने दावा किया कि उनको बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई है। निहंग सिंह ने एक आडियो सुनाते हुए दावा किया कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को मनिंदर बिल्ला बताया। धमकी देते हुए बिल्ला ने कहा- हां जी, रसूलपुर जी वाहेगुरु जी का खालसा श्री वाहेगुरु जी की फतेह। मैं मनिंदर बिल्ला बोल रहा हूं। BKI से। मैं तुम्हें मैसेज लगा रहा हूं और इसे अपने दिमाग में बिठा लो और कान खोलकर सुन लो। तुम जो करना है, करो। जिसको जो बोलना है बोलो, जो बयानबाजी करनी है करो। मैं नहीं कहता कि बयानबाजी ना करो। एक हो गया तू और एक वह तेरे साथ वाला जो नया भर्ती किया है सतनाम। अगर मैंने तुम्हारे मुंह से शहीद सिखों के बारे में बयानबाजी सुन ली तो मेरा पता करवा लेना कि मैं कौन हूं। यह मैं कोई पब्लिसिटी के लिए नहीं कर रहा। मैं तुझे मैसेज लगा रहा हूं। मैं प्यार से समझा रहा हूं। मैंने सरकार के थाने नहीं छोड़े। वहां ग्रेनेड फेंके और लॉन्चर मारे। मैंने कोई ठेका नहीं छोड़ा। मेरे लिए तुम किसी खेत की मूली हो। जिस दिन दिल किया मैं उखाड़कर फेंकूंगा। यह एक बार मैं प्यार से कहता हूं कि कुछ मुझे करना ना पड़े इसलिए मजबूर ना करो। मैं गोलियां नहीं मारूंगा सीधे तुम्हारे घरों में IED वाले डिब्बे ही लगेंगे। फिर ऊपर जाकर भाभी कमल कौर और नैन्सी ग्रेवाल से खूब बातें करना। ************* नैन्सी मर्डर केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… इंफ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की मां ने रोते हुए वीडियो डाला: बोलीं- बेटी की मौत से पागल हो रही हूं, होश में नहीं थी कि किसका नाम ले लिया खालिस्तानी आतंकी बोला- नैन्सी ग्रेवाल का कत्ल नहीं कराया:हम बैलेट से लड़ रहे, बुलेट से नहीं; बहन ने घर में आग का VIDEO जारी किया नैन्सी ग्रेवाल हत्याकांड, कनाडाई सिख-हिंदू गुस्से में:3 मार्च एंटी खालिस्तान डे मनाने का ऐलान; 18 बार चाकू मारा, जीभ भी काटी थी नैन्सी ग्रेवाल हत्याकांड, 15 दिन पहले प्लान हुआ मर्डर:दोस्त को कहा था- मौत मंजूर, चुप नहीं रहूंगी; पढ़िए बहन के 5 अहम खुलासे खालिस्तान के खिलाफ बोलने पर हुई नैन्सी ग्रेवाल की हत्या:मां बोली- 20 बार चाकू मारे, जीभ भी काट दी; सुक्खा-हरिके ने जिम्मा लिया नैन्सी ग्रेवाल के टारगेट पर रहते थे निहंग-खालिस्तानी:जट्ट की जगह ब्राह्मण-बंगाली कहा जाता, पति से तलाक हुआ, कनाडा में कत्ल यूट्यूबर की कहानी कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या:मां बोली- खालिस्तानियों ने मारा; हरियाणा में जन्मी, विवादित टिप्पणियां करती थी
Budget 2026 Phase 2 LIVE Update; No Confidence Motion | Om Biral Rahul Gandhi PM Modi

05:06 AM10 मार्च 2026 कॉपी लिंक पहले फेज की कार्यवाही: राहुल ने चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाया 2 फरवरी : राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर पहुंचे, शाह-राजनाथ ने टोका लोकसभा में राहुल के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ था। राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला देते हुए कहा था कि 4 चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे। राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री शाह ने उन्हें टोका। पूरी खबर पढ़ें… 1 फरवरी : बजट 2026-27 पेश- ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट 15% बढ़ा, इनकम टैक्स में बदलाव नहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही हैं। पूरी खबर पढ़ें… 29 जनवरी : देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ संसद में पेश, पीएम बोले थे- हमारी रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ यानी इकोनॉमिक सर्वे लोकसभा में पेश किया गया। इस सर्वे में बताया गया है वित्त वर्ष 2026-2027 में जीडीपी ग्रोथ 6.8% से 7.2% की रेंज में रहने का अनुमान है। पीएम ने सदन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था- हमारी सरकार की पहचान रही है, रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म। अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं। पूरी खबर पढ़ें… 28 जनवरी : राष्ट्रपति ने 45 मिनट स्पीच दी, कहा- ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून मुद्दों का जिक्र किया संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राष्ट्रपति ने अपनी 45 मिनट की स्पीच में ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून, दुनिया में भारत की भूमिका जैसे मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान में 150 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Nuclear Plant Operation First Woman Natchammai

Hindi News Career Nuclear Plant Operation First Woman Natchammai | March 10 Current Affairs 2 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. आर. एम. नाचम्मई NPCIL की पहली महिला चीफ सुपरिटेंडेंट बनीं 9 मार्च को न्यूक्लियर इंजीनियर आर. एम. नाचम्मई न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी NPCIL की पहली महिला चीफ सुपरिटेंडेंट नियुक्त हुईं। नाचम्मई 15 मार्च से कर्नाटक के कैगा जनरेटिंग स्टेशन यूनिट 3 और 4 में पदभार संभालेंगी। नाचम्मई के पास परमाणु ऊर्जा संयंत्र संचालन में 35 सालों से ज्यादा का अनुभव है। नाचम्मई 1991 में NPCIL में शामिल हुईं और इंजीनियर ट्रेनी बैच में टॉप करने के लिए उन्हें विक्रम साराभाई अवर्ड मिला। नाचम्मई परमाणु रिएक्टर कॉम्प्लेक्स का ऑपरेशन, मेंटेनेस और इंजीनियरिंग सपोर्ट से जुड़े काम देखेंगी। मद्रास यूनिवर्सिटी से नाचम्मई ने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और यूनिवर्सिटी में टॉपर भी रहीं। भारत के प्रमुख परमाणु केंद्रों में से एक, कर्नाटक के कैगा परमाणु ऊर्जा स्टेशन वर्तमान में 880 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता के साथ चार 220 मेगावाट दबाव वाले रिएक्टर संचालित करता है। भारत का 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा तक पहुंचने का लक्ष्य है। आर. एम नाचम्मई ने मद्रास परमाणु ऊर्जा स्टेशन और कैगा जनरेटिंग स्टेशन यूनिट 1 और 2 में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. मुजतबा खामेनेई ईरान के सुप्रीम लीडर चुने गए 9 मार्च को मुजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना गया। 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मुजतबा के नाम का ऐलान किया गया है। मुजतबा खामेनेई को लंबे समय से इस पद के प्रमुख दावेदारों में माना जाता रहा था। हालांकि, उन्होंने कभी कोई निर्वाचित या औपचारिक सरकारी पद नहीं संभाला है। अमेरिका ने मुजतबा पर 2019 में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के साथ बेहद करीबी संबंध रखने का आरोप लगाया था, जिसे अमेरिका एक आतंकवादी संगठन मानता है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को US-इजराइल के हमले में मौत हो गई थी। अयातुल्ला 1989 में रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद से ईरान के सर्वोच्च नेता के पद पर थे। ईरान में 1979 की इस्लामिक क्रांति के दौरान, जब शाह मोहम्मद रजा पहलवी को हटाया गया तो खामेनेई ने क्रांति में बड़ी भूमिका निभाई थी। इस्लामिक क्रांति के बाद खामेनेई को 1981 में राष्ट्रपति बनाया गया था। वह 8 साल तक इस पद पर रहे। 1989 में ईरान के सुप्रीम लीडर खुमैनी की मौत के बाद उन्हें उत्तराधिकारी बनाया गया था। मुजतबा खामेनेई ईरान के सुप्रीम अयातुल्ला होंगे जो धर्मगुरु की एक पदवी होती है। निधन (DEATH) 3. भारत- पाक युद्ध के हीरो के जी जॉर्ज का निधन 8 मार्च को भारत-पाकिस्तान युद्ध में वीरता चक्र पाने वाले लांस हवलदार के जी जॉर्ज का निधन हो गया। के जी जॉर्ज का जन्म फरवरी 1931 में हुआ था। उन्होंने भारतीय सेना के सिग्नल कॉर्प में काम किया था। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उनकी वीरता के लिए वीर चक्र और प्रशस्ति दी गई थी। 6 सितंबर से 10 सितंबर 1965 के दौरान पाकिस्तान की लगातार गोलाबारी के बीच लांस हवलदार (लाइनमैन फील्ड) केजी जॉर्ज ने वाघा सेक्टर में कम्युनिकेशन को बहाल रखा था। 9 सितंबर को अपनी जान के जोखिम के बावजूद, उन्होंने ब्रिगेड मुख्यालय से आगे की बटालियनों तक कम्युनिकेशन के लिए एक लाइन रिस्टोर की थी। परमवीर चक्र और महावीर चक्र के बाद वीर चक्र तीसरा सबसे बड़ा युद्धकालीन वीरता पुरस्कार है। भारतीय सेना का सिग्नल कोर सेना में सिक्योर कम्युनिकेशन बनाए रखने का काम करता है। इसे 1911 में स्थापित किया गया था। वे 95 वर्ष के थे और रिटायरमेंट के बाद से केरल के कोट्टायम में अपने घर पर रह रहे थे। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. रेलवे ने महिला कर्मचारियों के लिए SHINE ऐप लॉन्च किया 8 मार्च को भारतीय रेलवे ने अपनी महिला कर्मचारियों के लिए SHINE ऐप लॉन्च किया। ये ऐप वर्कप्लेस हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज करने के लिए है। इसे इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी 1997 के नियमों के तहत डिजाइन किया गया है। इसमें शिकायतकर्ता की जानकारी गोपनीय रहती है। शाइन ऐप के जरिए महिला कर्मचारी ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) के जरिए शिकायत दर्ज कर सकती हैं। किसी भी महिला के द्वारा की गई शिकायत सीधे इंटरनल कंपलनेट्स कमेटी तक पहुंचेगी। शाइन ऐप पर आउट साइडर्स यानी विजिटर्स, कॉन्ट्रेक्टचुअल एम्प्लोइज, स्टूडेंट्स और अन्य लोग भी शिकायत कर सकते हैं। 5. नई दिल्ली में भारत युवा कनेक्ट आयोजित 9 मार्च को मिनिस्ट्रीऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में युवाओं को जोड़ने की एक पहल है। इस प्रोग्राम में 35 से ज्यादा कॉलेजों के 10 हजार से ज्यादा छात्र भाग ले रहे हैं। इस प्रोग्राम में इंटरेक्टिव सेशन, संवाद और अन्य कार्यक्रम हुए। युवा कनेक्ट से अब तक 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 274 विश्वविद्यालय और कॉलेज जुड़ चुके हैं। विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम 31 अक्टूबर 2023 को पीएम मोदी ने लॉन्च किया था। आज का इतिहास 10 मार्च 1922 में महात्मा गांधी को राजद्रोह के मुकदमे में 6 साल की सजा सुनाई गई 1876 में अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने वॉटसन को अपना पहला टेलीफोन कॉल किया। ———————- ये खबरें भी पढ़ें… पाकिस्तान-चीन सीमा सुरक्षा के लिए आर्मी-ITBP-BSF ने समिट की: महिला आंत्रप्रेन्योर्स के लिए SBI की नई लोन सर्विस; 9 मार्च के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
खबर हटके- सड़क पर मिले टिकट ने जिताए ₹20 करोड़:कुएं में फंसे कुत्ते को 3 साल जिंदा रखा; कुत्ते-बिल्लियां लटकाकर कार चला रहे लोग

सड़क पर मिले एक टिकट ने शख्स को करोड़पति बना दिया। वहीं कुएं में फंसे एक कुत्ते को लोगों ने तीन साल तक खाना खिलाकर जिंदा रहा। उधर चीनी न्यू ईयर के दौरान लोग अपने कुत्ते-बिल्लियों को गाड़ी से लटकाकर कार चलाते दिखे। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
Black Garlic Health Benefits; Nutrition Value

Hindi News Lifestyle Black Garlic Health Benefits; Nutrition Value | Antioxidants Food Expert Advice 35 मिनट पहलेलेखक: अदिति ओझा कॉपी लिंक लहसुन से तो आप परिचित ही होंगे। ये हमारी रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा है। इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी किसी से छुपे नहीं हैं। लेकिन क्या आपने कभी ‘काले लहसुन’ के बारे में सुना है। यह नाम सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। साइंस जर्नल ‘इनटेक ओपन’ में पब्लिश एक स्टडी के अनुसार, नियमित एक्सरसाइज के साथ काला लहसुन खाने से विसरल फैट और लिवर इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद मिल सकती है। इसलिए आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि- काला लहसुन क्या होता है? यह रेगुलर लहसुन से कैसे अलग होता है? काले लहसुन के हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं? एक्सपर्ट- डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइडटुडे’ सवाल- काला लहसुन क्या है? जवाब- काला लहसुन असल में कच्चा लहसुन ही होता है। इसे कई हफ्तों तक हल्की गर्मी और ज्यादा नमी में रखा जाता है। इस प्रक्रिया को मेलार्ड रिएक्शन कहते हैं, जिसमें लहसुन की कलियां धीरे-धीरे काली हो जाती हैं। इस दौरान लहसुन का स्वाद बदल जाता है। इसके बाद इसका स्वाद तीखा नहीं रहता, बल्कि थोड़ा नरम और मीठा हो जाता है। कुल मिलाकर रेगुलर सफेद लहसुन मेलार्ड रिएक्शन के बाद काला लहसुन बन जाता है। सवाल- काले लहसुन और रेगुलर लहसुन में क्या अंतर है? जवाब- काला लहसुन और रेगुलर लहसुन दिखने में, स्वाद और प्रोसेसिंग के मामले में एक-दूसरे से अलग होता है। दोनों के गुण अलग हैं, इसलिए इनके फायदे और इस्तेमाल भी अलग-अलग हैं। ग्राफिक से दोनों के अंतर समझते हैं- सवाल- काले लहसुन की न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है? जवाब- सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन डॉ. अनु अग्रवाल बताती हैं कि 15 ग्राम छिले हुए काले लहसुन में करीब 20 कैलोरी होती है। इसमें विटामिन C और B-कॉम्प्लेक्स भी होते हैं। इसके अलावा काले लहसुन में फोलेट, कैल्शियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक और आयरन जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स भी होते हैं। कच्चे लहसुन की तरह इसमें भी अमीनो एसिड, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं। बस फर्मेंटेशन की प्रक्रिया से उनकी मात्रा बदल जाती है। नीचे दिए ग्राफिक से 15 ग्राम छिले हुए काले लहसुन की न्यूट्रिशनल वैल्यू समझिए- सवाल- काले लहसुन के हेल्थ बेनिफिट्स क्या होते हैं? जवाब- काले लहसुन को एजिंग और फर्मेंटेशन की प्रक्रिया से तैयार किया जाता है। इसी वजह से इसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण ज्यादा मजबूत हो जाते हैं। काले लहसुन में रेगुलर लहसुन की तुलना में एस-एलिल सिस्टीन (SAC) जैसे आर्गेनोसल्फर कंपाउंड्स और एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है। इसकी एजिंग की प्रक्रिया लहसुन के गुणों को और असरदार बनाती है, जिससे यह ओवरऑल हेल्थ के लिए एक पावरफुल नेचुरल सप्लीमेंट बन जाता है। सवाल- क्या काला लहसुन रेगुलर लहसुन से ज्यादा फायदेमंद होता है? जवाब- कई मामलों में काला लहसुन रेगुलर लहसुन से ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। फर्मेंटेशन की वजह से काले लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा बढ़ जाती है। इसका स्वाद हल्का होता है, यह पचने में आसान होता है और इसमें लहसुन वाली तेज गंध भी नहीं होती है। वहीं रेगुलर लहसुन में एलिसिन की मात्रा ज्यादा होती है, जो इंफेक्शन से लड़ने और इम्यूनिटी बढ़ाने में बहुत प्रभावी माना जाता है। सवाल- क्या काला लहसुन बाजार में आसानी से मिल जाता है? जवाब- हां, काला लहसुन आजकल बाजार में आसानी से मिल जाता है। कुछ सुपरमार्केट और हेल्थ फूड स्टोर से भी इसे आसानी से खरीदा जा सकता है। इसके अतिरिक्त ये ऑनलाइन पर भी उपलब्ध है। सवाल- काला लहसुन किन्हें नहीं खाना चाहिए? जवाब- काला लहसुन आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए। ग्राफिक में देखिए, किन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए- सवाल- काला लहसुन घर पर कैसे बनाएं? जवाब- काला लहसुन घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। पूरी प्रक्रिया समझिए- राइस कुकर में काला लहसुन बनाने का तरीका लहसुन की पूरी गांठ लें। उसका छिलका न उतारें। हर गांठ को सिल्वर फॉयल में लपेटें। अब इसे राइस कुकर या स्लो कुकर में डालकर ‘Keep Warm’ मोड ऑन कर दें। याद रखें, इसे पकाना नहीं है। सिर्फ वार्म मोड में रखना है। लहसुन को 10–15 दिनों तक ऐसे ही रहने दें। बीच में कुकर खोलें नहीं ताकि तापमान और नमी बनी रहे। 10–15 दिन बाद लहसुन की कलियां काली, नरम और जैम की तरह हो जाएंगी। काला लहसुन खाने के लिए तैयार है। सवाल- काला लहसुन का इस्तेमाल कैसे करें? जवाब- काले लहसुन का स्वाद अलग होता है। ये चबाने पर थोड़ा चिपचिपा लगता है, जो इसे रेगुलर लहसुन से अलग बनाता है। इसके इस्तेमाल के कुछ तरीके नीचे दिए पॉइंटर्स से समझिए- सूप में मिलाया जा सकता है। पिज्जा और पास्ता जैसी डिशेज के ऊपर टॉपिंग के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। ब्रेड पर डालकर इसे स्वादिष्ट सैंडविच स्प्रेड की तरह खाया जा सकता है। सॉस, ड्रेसिंग और मेरिनेड में ब्लेंड करके मिलाया जा सकता है। बटर और ऑलिव ऑयल में मिलाकर स्वादिष्ट स्प्रेड और डिप तैयार की जा सकती है। …………………………… जरूरत की ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर– सुबह उठकर खाली पेट पहले पानी पिएं:जानें इसके 11 हेल्थ बेनिफिट्स, पीने का सही तरीका, पीते हुए न करें ये 7 गलतियां हम हमेशा से ये सुनते आए हैं कि सुबह खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ये आदत बॉडी को रीस्टार्ट का मैसेज देती है। कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स इस आदत को ‘साइलेंट हीलर’ भी कहते हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Actor kamal sadana Family murder case, father killed mother and sister in shootout

38 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी और वर्षा राय कॉपी लिंक बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के केस-8 में जानिए कहानी एक्टर कमल सदाना के फैमिली मर्डर केस की। कमल सदाना का 20वां बर्थडे था, जब उनके पिता ने मां-बहन की गोली मारकर हत्या की और फिर उन पर भी गोली चलाई। इस हत्याकांड में एक्टर का पूरा परिवार खत्म हो गया। तारीख- 21 अक्टूबर 1990 जगह- जल कमल बंगला, 28th रोड, बांद्रा ईस्ट, मुंबई कमल सदाना उस समय तक फिल्मों में नहीं आए थे। उनके पिता बृज सदाना एक मशहूर फिल्ममेकर थे, जिन्होंने धर्मेंद्र स्टारर फिल्म प्रोफेसर प्यारेलाल, चोरी मेरा काम, यकीन और विक्टोरिया नंबर 204 जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई थीं। वहीं उनकी मां सईदा खान 60 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस थीं। बृज सदाना से शादी के बाद सईदा ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया और हिंदू धर्म अपनाकर सुधा सदाना बन गईं। इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए। बड़ी बेटी का नाम नम्रता था और छोटे बेटे का नाम कमल। 21 अक्टूबर को कमल सदाना का 20वां जन्मदिन था। पिता बृज सदाना को शराब की लत थी, जिससे घर में आए दिन झगड़े होते थे। उस रोज भी कमल की नींद मां-बाप के झगड़े के शोर से खुली। आमतौर पर पिता बृज सदाना शाम होते ही पीना शुरू कर देते थे, लेकिन उस रोज उन्होंने सुबह से ही पीना शुरू कर दिया था। बृज सदाना बेहद गुस्सैल थे। शाम होते-होते मां ने कमल सदाना की बर्थडे पार्टी के लिए घर में ही इंतजाम कर लिए। कमल के कुछ दोस्त भी घर आने वाले थे। शाम को कमल के दो दोस्त हरि और रिज्वी आए। कमल उनके पार्टी करने निकल गए। दोस्तों के साथ लंबी सैर की, खाना खाया और फिर घर लौट आए। तब भी दोस्त साथ ही थे। एक्टर कमल सदाना ने काजोल के साथ 1991 की फिल्म बेखुदी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। घर का माहौल अब भी थोड़ा खामोश था। बहन नम्रता और मां सईदा (सुधा) पहली मंजिल के लिविंग रूम में बैठे थे और पिता पहली मंजिल के अपने कमरे में थे। कमल भी अपने दो दोस्तों हरि और रिज्वी के साथ पहली मंजिल में स्थित अपने कमरे में चले गए। उन्होंने रूम लॉक किया और सीडी प्लेयर में तेज आवाज में गाने बजाकर डांस करने लगे। तीनों उस कमरे में मस्ती कर रहे थे कि तभी एक तेज आवाज सुनाई दी, जो गानों की आवाज में दब गई। कुछ सेकेंड बाद एक और तेज आवाज आई, इस बार ये साफ था कि आवाज गोली चलने की है। तीनों घबराकर भागते हुए सीढ़ियों से नीचे उतरे। मंजर भयावह था। कमल की मां खून से लथपथ फर्श पर पड़ी कराह रही थीं। नजरें घुमाईं तो पास में बहन नम्रता भी बेसुध पड़ी थीं। ये देख कमल की चीख निकल गई। वो मां के पास दौड़ गए, नजर उठाई तो पास में पिता बृज सदाना अब भी अपनी लाइसेंस वाली 32 बोर स्मिथ एंड वेसन रिवॉल्वर लिए नशे में धुत्त खड़े थे। अब उनकी रिवॉल्वर के निशाने पर कमल भी थे। कमल को देखते ही उन्होंने गोली चला दी। वो घबराकर झुक गए। गले में एक झटका सा महसूस हुआ, वो भी फर्श पर गिरे। तभी पिता ने एक और बार फायरिंग की, जो पास खड़े दोस्त हरि की कलाई में जा लगी। सब जमीन से सटे थे कि पिता उठे और धीमें कदमों से सीढ़ियां चढ़ते हुए अपने कमरे की ओर चले गए। चीख-पुकार अचानक खामोशी में बदल गई। पिता के जाते ही कमल उठे और होश खो रहीं मां-बहन को उठाने की कोशिश करने लगे। वो रोते-बिलखते पड़ोस में रहनेवाले मुर्तुजा अंकल के पास गए और मदद मांगी। एंबुलेंस बुलाई गई, जिसमें कमल और उनके दोस्तों ने सईदा और नम्रता को भाभा हॉस्पिटल पहुंचाया। दोनों का खून काफी बह चुका था। उन्हें इमरजेंसी में रखा गया। तभी डॉक्टर की नजर कमल की शर्ट पर पड़ी। डॉक्टर ने तुरंत पूछा- तुम्हारी शर्ट पर इतना खून क्यों है? कमल ने जवाब दिया- ये मेरी मां और बहन का खून होगा। डॉक्टर ने फिर झट से कहा- नहीं, तुम्हें भी गोली लगी है। कमल सदाना खामोश रहे, इतने में डॉक्टर ने फिर कहा- इस हॉस्पिटल में हमारे पास जगह नहीं है, तुम्हें दूसरे हॉस्पिटल जाना होगा। खून से लथपथ कमल ने कहा- नहीं, आप मेरी मां और बहन को जिंदा रखिए, मैं अपने पिता को देखने घर जा रहा हूं। कमल ये भयावह मंजर देखने के बाद भी पिता के लिए फिक्रमंद थे। जहन में बस यही ख्याल था कि न जाने अकेलेपन में पिता के मन में क्या ख्याल आ रहे होंगे। तभी साथ मौजूद दोस्त आबिस ने जबरदस्ती कर उन्हें इलाज के लिए मनाया। आबिस ही उन्हें हिंदुजा हॉस्पिटल ले गए। तब तक रात के 3 बज चुके थे। डॉक्टर्स ने देखा कि कमल के गले में गोली लगी थी। गोली बाहिनी तरफ से लगी और गला चीरते हुए दाहिनी ओर से निकली। उन्हें तुरंत सर्जरी की जरुरत थी। उन्हें एनेस्थेसिया दिया गया, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई। कुछ घंटों तक कमल होश में नहीं आए। जब कई घंटों बाद कमल को होश आया तो 22 अक्टूबर की तारीख लग चुकी थी। दोस्त उन्हें लेकर घर पहुंचे तो घर के बाहर भीड़ लगी थी। सभी शोक में थे। उन्होंने कदम बढ़ाया तो देखा मां और बहन नम्रता की लाशें सफेद कपड़े में लिपटी रखी हुई थीं। नजरें घुमाई तो वहां तीसरी लाश भी थी, जो कमल के पिता बृज सदाना की थी। वही बृज, जिन्होंने गोलियां चलाई थीं। दरअसल, पत्नी सईदा, बेटी नम्रता, कमल और उनके दोस्त पर गोली चलाने के बाद बृज सदाना अपने कमरे में चले गए। जब सभी हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए तो कुछ देर बाद कमल ने मुंह में रिवॉल्वर रखी और गोली चला दी, जिससे उनकी भी मौत हो गई। बृज सदाना के कमरे की तस्वीर, जहां उनकी लाश मिली थी। बड़े प्रोड्यूसर थे कमल सदाना के पिता बृज, मां थीं स्टार एक्ट्रेस कमल सदाना की मां सईदा बेगम की मां अनवरी एक डांसर हुआ करती थीं। एक पार्टी में 50 के दशक के मशहूर प्रोड्यूसर एच.एस.रवैल की 11 साल की सईदा पर नजर पड़ी, जिन्होंने उन्हें
Young Age Fatty Liver Reasons; Non Alcoholic Prevention Tips

Hindi News Lifestyle Young Age Fatty Liver Reasons; Non Alcoholic Prevention Tips | Causes Symptoms Health Tips 4 घंटे पहलेलेखक: अदिति ओझा कॉपी लिंक क्या आपका पूरा शरीर तो दुबला–पतला है, लेकिन पेट पर चर्बी चढ़ रही है? गर्दन की मोटाई बढ़ रही है और हर वक्त थकान महसूस होती है? इसे हल्के में मत लीजिए। शरीर में हो रहे ये सारे बदलाव फैटी लिवर का संकेत हो सकते हैं। अब आप ये तर्क दे सकते हैं कि फैटी लिवर तो शराब पीने के कारण होता है और मैं एल्कोहल को हाथ भी नहीं लगाता। तो इसका सीधा जवाब ये है कि फैटी लिवर सिर्फ शराब पीने के कारण नहीं होता। जंक फूड खाने, कोल्ड ड्रिंक पीने और एक जगह पर बैठे रहने जैसी रोजमर्रा की जिंदगी की छोटी–छोटी बुरी आदतें भी इस बीमारी को जन्म दे सकती हैं। ‘द लैंसेट रीजनल हेल्थ यूरोप’ में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस में करीब 2 करोड़ लोग नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर से ग्रस्त हैं, लेकिन 75% लोगों को इसका पता ही नहीं कि वे जोखिम में हैं। फैटी लिवर डिजीज अब युवाओं को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रही है। ‘जर्नल ऑफ हेपेटोलॉजी’ के अनुसार, दुनिया की करीब 38% आबादी फैटी लिवर से प्रभावित है, जिनमें लगभग 25% लोग शराब नहीं पीते। हेल्थ स्टडीज के मुताबिक, शहरी भारत के 30–40% लोग किसी-न-किसी स्तर की फैटी लिवर समस्या से जूझ रहे हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के प्रोफेसर डॉ. रॉबर्ट लस्टिग अपनी किताब ‘फैट चांस’ में लिखते हैं कि फैटी लिवर 50 साल पहले लगभग मौजूद ही नहीं थी। लेकिन आज यह बहुत आम हो चुकी है। इसलिए आज फिजिकल हेल्थ में नॉन एल्कोहलिक लिवर डिजीज की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- नॉन एल्कोहलिक लिवर डिजीज के लक्षण क्या होते हैं? इससे बचने के उपाय क्या हैं? एक्सपर्ट- डॉ. संजय गोजा, डायरेक्टर, लिवर ट्रांसप्लांट एंड HPB सर्जरी (हेप्टो-पैन्क्रियाटो-बिलियरी), नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम सवाल- नॉन-एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज क्या है? जवाब- नॉन-एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) ऐसी कंडीशन है, जिसमें लिवर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है। इसमें व्यक्ति शराब नहीं पीता, फिर भी लिवर में फैट जमा हो जाता है। यह दुनिया की सबसे कॉमन क्रॉनिक लिवर डिजीज है। यह समस्या अक्सर मेटाबॉलिक गड़बड़ियों से जुड़ी होती है, जैसे- पेट के आसपास चर्बी होना इंसुलिन रेजिस्टेंस टाइप-2 डायबिटीज हाई ब्लड प्रेशर हाई कोलेस्ट्रॉल सवाल- एल्कोहलिक फैटी लिवर और नॉन-एल्कोहलिक फैटी लिवर में क्या अंतर है? जवाब- एल्कोहलिक और नॉन-एल्कोहलिक फैटी लिवर दोनों में लिवर सेल्स में फैट जमा होता है, लेकिन दोनों की वजह अलग-अलग होती हैं। एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज यह समस्या शराब ज्यादा पीने से होती है। शराब लिवर के मेटाबॉलिज्म को नुकसान पहुंचाती है, जिससे शरीर फैट नहीं पचा पाता या बहुत धीरे पचाता है। यह फैट लिवर में जमा होने लगता है। नॉन-एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज इसमें व्यक्ति शराब नहीं पीता, फिर भी लिवर में फैट जमा हो जाता है। इसकी मुख्य वजहें इस प्रकार हैं– मोटापा इंसुलिन रेजिस्टेंस टाइप-2 डायबिटीज हाई ट्राइग्लिसराइड्स लो फिजिकल एक्टिविटी अगर दोनों में से किसी भी कंडीशन को समय पर कंट्रोल न किया जाए, तो लिवर में इंफ्लेमेशन, फाइब्रोसिस और आगे चलकर सिरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। सवाल- नॉन-एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज के लक्षण क्या होते हैं? जवाब- नॉन-एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज को ‘साइलेंट डिजीज’ भी कहते हैं। दरअसल, इसके लक्षण अक्सर शुरुआती दौर में नजर नहीं आते। लेकिन जैसे-जैसे समस्या बढ़ती है, शरीर कुछ संकेत देने लगता है, जिन्हें नजरअंदाज करना नुकसानदेह हो सकता है। इसे नीचे दिए ग्राफिक में देखिए- नॉन-एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज के लक्षण गंभीर होने पर ‘सिरोसिस’ का रिस्क हो सकता है। ऐसी कंडीशन में ये लक्षण दिख सकते हैं- शरीर अतिरिक्त पानी जमा करने लगता है। इंटरनल ब्लीडिंग हो सकती है। मसल्स कमजोर हो सकती हैं। कंफ्यूजन या याददाश्त में गड़बड़ी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सवाल- युवाओं में नॉन-एल्कोहलिक फैटी लिवर का जोखिम क्यों बढ़ रहा है? जवाब- इसकी सबसे बड़ी वजह लाइफस्टाइल है। आज जीवन में मेहनत कम है और खानपान की आदतें खराब हैं। युवा बाहर का खाना या पैकेज्ड फूड ज्यादा खाते हैं, जिसमें अनहेल्दी फैट, शुगर और कैलोरीज बहुत ज्यादा मात्रा में होती हैं। सवाल- कौन सी आदतें नॉन–एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज के खतरे को बढ़ाती हैं? जवाब- नॉन–एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज अचानक नहीं होती, बल्कि यह हमारी रोज की कुछ गलत आदतों का नतीजा होती है। खान-पान से लेकर लाइफस्टाइल तक की कुछ खराब आदतें धीरे-धीरे फैटी लिवर का खतरा बढ़ा देती हैं। ग्राफिक में देखिए- सवाल- नॉन-एल्कोहलिक फैटी लिवर कैसे डाइग्नोज होता है? इसके लिए कौन से टेस्ट किए जाते हैं? जवाब- यह बीमारी कई बार रूटीन ब्लड टेस्ट या इमेजिंग जांच के दौरान सामने आती है। डॉक्टर बीमारी की पहचान के लिए कुछ खास टेस्ट करवाते हैं। इमेजिंग टेस्ट: अल्ट्रासाउंड, CT स्कैन या MRI के जरिए लिवर में जमा फैट को देखा जा सकता है। ब्लड टेस्ट: ब्लड टेस्ट से यह पता लगाया जाता है कि लिवर सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं। लिवर बायोप्सी: इस प्रक्रिया में डॉक्टर एक पतली सुई की मदद से लिवर से टिश्यू का छोटा सा सैंपल निकालते हैं, जिसे माइक्रोस्कोप से जांचा जाता है। इन सभी जांचों की रिपोर्ट्स के आधार पर डॉक्टर फैटी लिवर की कंडीशन और उसकी गंभीरता का आंकलन करते हैं। सवाल- क्या नॉन-एल्कोहलिक फैटी लिवर को रिवर्स किया जा सकता है? जवाब- हां, शुरुआती स्टेज में यह पूरी तरह रिवर्स हो सकता है। इसका सबसे प्रभावी इलाज लाइफस्टाइल में बदलाव है। वजन कम करके, हेल्दी डाइट लेकर और नियमित एक्सरसाइज करके लिवर से फैट कम किया जा सकता है। सवाल- अपने लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या करें? जवाब- लिवर हमारे शरीर का सबसे मेहनती अंग है, जो डिटॉक्स से लेकर मेटाबॉलिज्म तक कई अहम काम करता है। अगर रोजमर्रा की जिंदगी में थोड़ी-सी सावधानी बरती जाए, तो लिवर को लंबे समय तक हेल्दी रखा जा सकता है और फैटी लिवर जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। लिवर की सेहत को नजरअंदाज करना भविष्य में गंभीर बीमारियों को न्यौता दे सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम आज ही सतर्क हों, क्योंकि लिवर अगर







