Sunday, 13 Sep 2026 | 10:22 PM

Trending :

बांग्लादेश बोला- भारत से रिश्ते रीसेट करना चाहते हैं:हसीना के दौर के संबंधों को असहज बताया, विदेश राज्य मंत्री ने कहा- सीधी बातचीत जरूरी ओमान के पास जहाज पर हमला, 14 भारतीय सवार थे:13 का रेस्क्यू हुआ, एक लापता; भारत ने हमले की निंदा की ब्रिटेन के बंटवारे पर साथ आएंगे स्कॉटलैंड, वेल्स-नॉर्दर्न आयरलैंड:तीनों जगहों के नेताओं की कल मीटिंग, अलग होने के पक्ष में Shilpa Shetty Ganpati Bappa Arrival अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:डायमंड-सोने की जूलरी चुराने वाली नौकरानी गिरफ्तार, एक्ट्रेस बोलीं- शुक्र है किसी को चोट नहीं पहुंचाई, सब सुरक्षित हैं अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:डायमंड-सोने की जूलरी चुराने वाली नौकरानी गिरफ्तार, एक्ट्रेस बोलीं- शुक्र है किसी को चोट नहीं पहुंचाई, सब सुरक्षित हैं
EXCLUSIVE

Pak Man Blackmail Punjabi Woman Sarabjit Kaur, Husband Alleges Financial Drain

सरबजीत और करनैल सिंह का फाइल फोटो।

भारत से पाकिस्तान जाकर एक मुस्लिम व्यक्ति नासिर हुसैन से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर के पति करनैल सिंह ने हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कई अहम बातें शेयर कीं।

.

उन्होंने बताया कि वह करीब 20 साल से इंग्लैंड में रह रहे हैं। सरबजीत कौर और बच्चों के खिलाफ भारत में कई केस दर्ज हैं। इन केसों के निपटारे के लिए उन्हें बहुत पैसे चाहिए थे। इसके लिए वह इंग्लैंड में रहकर पैसे कमाते रहे और वकीलों की फीस भरते रहे। यही कारण है कि वह सरबजीत और अपने बच्चों को समय नहीं दे सके।

करनैल सिंह के मुताबिक, आज भी कई मामलों में जमानत और कानूनी प्रक्रिया चल रही है, जिस पर लगातार खर्च हो रहा है। वह हर महीने ढाई से 3 लाख रुपए सरबजीत के खाते में डालते थे, जिनसे केस लड़े जा सके और पत्नी-बच्चे जेल से बाहर रहे।

इंटरव्यू के दौरान करनैल सिंह ने यह भी कहा कि विदेश में रहने के बावजूद उनका परिवार से संपर्क कभी पूरी तरह नहीं टूटा। उनका कहना है कि वह सरबजीत से पहले भी रोजाना बात करते थे और आज भी कई बार बातचीत होती है।

उन्होंने बताया कि सरबजीत कौर इस समय काफी दुखी है। सरबजीत ने उनसे कहा कि वह उन्हें इंग्लैंड अपने पास बुला लें। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि पहले वह भारत आ जाएं, उसके बाद वह उसे अपने पास इंग्लैंड बुला लेंगे।

पाकिस्तान में नासिर हुसैन के साथ रील बनाती सरबजीत कौर। – फाइल फोटो

पढ़िए, करनैल सिंह ने सवालों के क्या जवाब दिए…

सवाल: आपकी पत्नी सरबजीत कौर पाकिस्तान गईं। वहां नासिर हुसैन से शादी कर ली। आपको कैसे पता लगा कि नासिर के साथ सरबजीत के संबंध हैं? जवाब: मुझे सरबजीत की अश्लील फोटो आई थीं। मुझे, उसके (सरबजीत के) भाई को और मेरे बच्चों को भी भेजी गई थीं। उसके बाद सरबजीत सुसाइड करने लगी थी, जिसे बहुत मुश्किल से बचाया गया था। यह बात पाकिस्तान जाने से 2 साल पहले की है।

सवाल: फोटो भेजने के बाद आपकी नासिर से बात हुई? क्या बात हुई थी? जवाब: उस समय हमने पाकिस्तान में वकील किया था कि इसे रोको। मगर वह रुका नहीं। बार-बार फोटो भेजता रहा था। वह सरबजीत को पाकिस्तान आने के लिए मजबूर करता था।

सवाल: जब सुसाइड करने लगी थी तब आपकी वाइफ सरबजीत ने क्या कहा था? जवाब: कहती थी कि नासिर ब्लैकमेल करता है, पैसे मांगता है। इसी कारण वह ठीक भी नहीं रहती थी। सरबजीत डिप्रेशन की मरीज है।

सवाल: आपने एक इंटरव्यू सुना होगा जिसमें सरबजीत कह रही हैं कि मैं पाकिस्तान आई हूं, मुझे बहुत खुशी है, मेरा सपना पूरा हो गया, मैं बहुत खुश हूं? जवाब: सरबजीत का वकील ही कहता है कि ऐसी वीडियो बनाओ। फिर तुम्हें पाकिस्तान की गवर्नमेंट नेशनलिटी दे देगी। सब कुछ वही करवा रहे हैं, लेकिन अंदर की बात यह है कि वह दुखी है।

सवाल: आप कहते हैं कि वह दबाव में है। फिर वह आपको कॉल कैसे कर देती है? जवाब: वह दुखी होकर, मरने के किनारे जैसी हालत में कॉल कर देती है। कहती है कि मैं दुखी हूं, मरने के किनारे हूं, पता नहीं मैं मर जाऊं। सरबजीत ने मुझे यह भी बताया कि उसका मोबाइल तोड़ दिया गया था। इसलिए, उसने नया फोन लिया। उसने अपनी सोने की चेन 6 लाख रुपए में बेची, डेढ़ लाख रुपए उसके पास हैं और 1 लाख 70 हजार रुपए का नया फोन लिया है। बाकी पैसे नासिर ने ले लिए। वह कहती है कि नासिर पैसे मांगता था। जब तक पैसे देती रहेगी, तब तक ठीक रहेगा। बाद में वह कुछ भी कर सकता है।

सवाल: आप विदेश में 20 साल से हैं। पहले आपकी उससे बात होती थी? जवाब: पहले मेरी उससे रोज तीन-चार बार बात होती थीं। अब भी कई बार बात हो चुकी हैं।

सवाल: क्या सरबजीत आपसे कहती है कि वह वापस आना चाहती है? जवाब: हां, वह कहती है कि उसे डराया-धमकाया जाता है और कहा जाता है कि भारत जाने पर भारतीय एजेंसियां उसे पकड़ लेंगी।

सवाल: आपकी क्या मजबूरी थी कि आप 20 साल से भारत नहीं आए? जवाब: देखिए, यहां परिवार पर बहुत सारे केस थे। करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं। आप मेरे गांव जाकर भी पूछ सकते हैं। अगर मैं पैसे नहीं लगाता तो वे लोग शायद जिंदगी भर जेल से बाहर नहीं आ पाते। आज भी करोड़ों रुपये लग रहे हैं। पैसों के जरिए ही समझौते करवाए गए हैं। मेरे बेटों पर अभी भी केस हैं। भारत में पैसा नहीं बनता, इसलिए मजबूरी में मुझे विदेश में रहना पड़ा। यहां पैसे कमाकर भारत में अपने परिवार के केसों का निपटारा कर रहा हूं।

सवाल: अगर सरबजीत वापस आती है तो क्या आप इंग्लैंड से भारत वापस आएंगे? जवाब: जी, कुछ दिन पहले ही मेरी उससे बात हुई थी। वह कह रही थी कि मुझे इंग्लैंड बुला लो। मैंने कहा था कि मैं बुला लूंगा, लेकिन पहले भारत आ जाओ।

इस समय सरबजीत कौर पाकिस्तान में है। वह नासिर हुसैन से शादी कर नूर फातिमा बन गई है। - फाइल फोटो

इस समय सरबजीत कौर पाकिस्तान में है। वह नासिर हुसैन से शादी कर नूर फातिमा बन गई है। – फाइल फोटो

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

सरबजीत कौर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

पाक गई पंजाबी महिला बोली- ब्लैकमेल कर निकाह किया:वकील से रोते हुए कहा- नासिर पर कार्रवाई कराना चाहती हूं, मुझे भारत भिजवा दो

PAK गई पंजाबी महिला बोली- असीं लाहौरिए हां:इंडिया में हमारी 20 किले जमीन, पाकिस्तान में नंबरदार रहे; मुस्लिम से निकाह कर चुकी

PAK गई पंजाबी महिला बोली- मेरा 8 साल पुराना प्यार:मुंह में दांत न रहते तो भी जरूर पाकिस्तान आती; मुस्लिम से निकाह रचाकर खुश हूं

पाकिस्तान में निकाह करने वाली सरबजीत कौर की बढ़ी मुश्किलें:लाहौर हाईकोर्ट में याचिका- इसे गिरफ्तार करो, भारत वापस भेजो; सुरक्षा के लिए खतरा

पाकिस्तान गई पंजाबी महिला का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड:वेश्यावृत्ति की भी FIR; हिसार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का इंटरव्यू करने वाले ने वेलकम किया

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पैपराजी पर भड़के सलमान खान:पोज देने की डिमांड पर फटकारा, बिग बॉस 20 की शूटिंग शुरू की, पहले भी लगा चुके हैं ऐसे ही डांट

September 5, 2026/
9:20 am

सलमान खान बिग बॉस 20 के सेट पर उन्हें कवर करने आए पैपराजी पर भड़क गए। सलमान ने सरेआम फोटोग्राफर्स...

Trump G7 Zelensky Snub | White House Clash VIDEO

June 16, 2026/
8:48 pm

नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक यूक्रेनी प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने जब हैलो कहा तो डोनाल्ड ट्रम्प ने उन्हें इग्नोर किया।...

JAC 10th Result 2026 LIVE: Jharkhand Board Matric Students can check results at jacresults.com.

April 23, 2026/
3:25 pm

आखरी अपडेट:23 अप्रैल, 2026, 15:25 IST सरकार के अलावा, टीएमसी के मौजूदा विधायक तोराफ हुसैन मंडल, सीपीआई (एम) के मोफज्जल...

US President Donald Trump (AFP)

March 16, 2026/
12:09 pm

आखरी अपडेट:मार्च 16, 2026, 12:09 IST पांच सीटों के लिए छह उम्मीदवारों के मैदान में होने से, चुनाव विधायी अंकगणित,...

Dainik Bhaskar Junior Editor Awards Season 8 2026 Update

April 19, 2026/
5:38 am

नई दिल्ली6 घंटे पहले कॉपी लिंक देश के सबसे बड़े न्यूजपेपर मेकिंग कॉम्पिटिशन ‘जूनियर एडिटर’ का 8वां सीजन पूरा हुआ।...

दुबई के अस्पताल में भर्ती हुईं जैस्मिन भसीन:बर्थडे मनाने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ गई थीं, गंभीर इन्फेक्शन के कारण बिगड़ी तबीयत

June 29, 2026/
2:38 pm

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की दुबई में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में...

Sohail Khan Weight Loss Statement

August 17, 2026/
2:55 pm

53 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्टर और प्रोड्यूसर सोहेल खान ने हाल ही में अपने बदले लुक और वजन घटाने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Pak Man Blackmail Punjabi Woman Sarabjit Kaur, Husband Alleges Financial Drain

Pak Man Blackmail Punjabi Woman Sarabjit Kaur, Husband Alleges Financial Drain

सरबजीत और करनैल सिंह का फाइल फोटो।

भारत से पाकिस्तान जाकर एक मुस्लिम व्यक्ति नासिर हुसैन से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर के पति करनैल सिंह ने हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कई अहम बातें शेयर कीं।

.

उन्होंने बताया कि वह करीब 20 साल से इंग्लैंड में रह रहे हैं। सरबजीत कौर और बच्चों के खिलाफ भारत में कई केस दर्ज हैं। इन केसों के निपटारे के लिए उन्हें बहुत पैसे चाहिए थे। इसके लिए वह इंग्लैंड में रहकर पैसे कमाते रहे और वकीलों की फीस भरते रहे। यही कारण है कि वह सरबजीत और अपने बच्चों को समय नहीं दे सके।

करनैल सिंह के मुताबिक, आज भी कई मामलों में जमानत और कानूनी प्रक्रिया चल रही है, जिस पर लगातार खर्च हो रहा है। वह हर महीने ढाई से 3 लाख रुपए सरबजीत के खाते में डालते थे, जिनसे केस लड़े जा सके और पत्नी-बच्चे जेल से बाहर रहे।

इंटरव्यू के दौरान करनैल सिंह ने यह भी कहा कि विदेश में रहने के बावजूद उनका परिवार से संपर्क कभी पूरी तरह नहीं टूटा। उनका कहना है कि वह सरबजीत से पहले भी रोजाना बात करते थे और आज भी कई बार बातचीत होती है।

उन्होंने बताया कि सरबजीत कौर इस समय काफी दुखी है। सरबजीत ने उनसे कहा कि वह उन्हें इंग्लैंड अपने पास बुला लें। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि पहले वह भारत आ जाएं, उसके बाद वह उसे अपने पास इंग्लैंड बुला लेंगे।

पाकिस्तान में नासिर हुसैन के साथ रील बनाती सरबजीत कौर। – फाइल फोटो

पढ़िए, करनैल सिंह ने सवालों के क्या जवाब दिए…

सवाल: आपकी पत्नी सरबजीत कौर पाकिस्तान गईं। वहां नासिर हुसैन से शादी कर ली। आपको कैसे पता लगा कि नासिर के साथ सरबजीत के संबंध हैं? जवाब: मुझे सरबजीत की अश्लील फोटो आई थीं। मुझे, उसके (सरबजीत के) भाई को और मेरे बच्चों को भी भेजी गई थीं। उसके बाद सरबजीत सुसाइड करने लगी थी, जिसे बहुत मुश्किल से बचाया गया था। यह बात पाकिस्तान जाने से 2 साल पहले की है।

सवाल: फोटो भेजने के बाद आपकी नासिर से बात हुई? क्या बात हुई थी? जवाब: उस समय हमने पाकिस्तान में वकील किया था कि इसे रोको। मगर वह रुका नहीं। बार-बार फोटो भेजता रहा था। वह सरबजीत को पाकिस्तान आने के लिए मजबूर करता था।

सवाल: जब सुसाइड करने लगी थी तब आपकी वाइफ सरबजीत ने क्या कहा था? जवाब: कहती थी कि नासिर ब्लैकमेल करता है, पैसे मांगता है। इसी कारण वह ठीक भी नहीं रहती थी। सरबजीत डिप्रेशन की मरीज है।

सवाल: आपने एक इंटरव्यू सुना होगा जिसमें सरबजीत कह रही हैं कि मैं पाकिस्तान आई हूं, मुझे बहुत खुशी है, मेरा सपना पूरा हो गया, मैं बहुत खुश हूं? जवाब: सरबजीत का वकील ही कहता है कि ऐसी वीडियो बनाओ। फिर तुम्हें पाकिस्तान की गवर्नमेंट नेशनलिटी दे देगी। सब कुछ वही करवा रहे हैं, लेकिन अंदर की बात यह है कि वह दुखी है।

सवाल: आप कहते हैं कि वह दबाव में है। फिर वह आपको कॉल कैसे कर देती है? जवाब: वह दुखी होकर, मरने के किनारे जैसी हालत में कॉल कर देती है। कहती है कि मैं दुखी हूं, मरने के किनारे हूं, पता नहीं मैं मर जाऊं। सरबजीत ने मुझे यह भी बताया कि उसका मोबाइल तोड़ दिया गया था। इसलिए, उसने नया फोन लिया। उसने अपनी सोने की चेन 6 लाख रुपए में बेची, डेढ़ लाख रुपए उसके पास हैं और 1 लाख 70 हजार रुपए का नया फोन लिया है। बाकी पैसे नासिर ने ले लिए। वह कहती है कि नासिर पैसे मांगता था। जब तक पैसे देती रहेगी, तब तक ठीक रहेगा। बाद में वह कुछ भी कर सकता है।

सवाल: आप विदेश में 20 साल से हैं। पहले आपकी उससे बात होती थी? जवाब: पहले मेरी उससे रोज तीन-चार बार बात होती थीं। अब भी कई बार बात हो चुकी हैं।

सवाल: क्या सरबजीत आपसे कहती है कि वह वापस आना चाहती है? जवाब: हां, वह कहती है कि उसे डराया-धमकाया जाता है और कहा जाता है कि भारत जाने पर भारतीय एजेंसियां उसे पकड़ लेंगी।

सवाल: आपकी क्या मजबूरी थी कि आप 20 साल से भारत नहीं आए? जवाब: देखिए, यहां परिवार पर बहुत सारे केस थे। करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं। आप मेरे गांव जाकर भी पूछ सकते हैं। अगर मैं पैसे नहीं लगाता तो वे लोग शायद जिंदगी भर जेल से बाहर नहीं आ पाते। आज भी करोड़ों रुपये लग रहे हैं। पैसों के जरिए ही समझौते करवाए गए हैं। मेरे बेटों पर अभी भी केस हैं। भारत में पैसा नहीं बनता, इसलिए मजबूरी में मुझे विदेश में रहना पड़ा। यहां पैसे कमाकर भारत में अपने परिवार के केसों का निपटारा कर रहा हूं।

सवाल: अगर सरबजीत वापस आती है तो क्या आप इंग्लैंड से भारत वापस आएंगे? जवाब: जी, कुछ दिन पहले ही मेरी उससे बात हुई थी। वह कह रही थी कि मुझे इंग्लैंड बुला लो। मैंने कहा था कि मैं बुला लूंगा, लेकिन पहले भारत आ जाओ।

इस समय सरबजीत कौर पाकिस्तान में है। वह नासिर हुसैन से शादी कर नूर फातिमा बन गई है। - फाइल फोटो

इस समय सरबजीत कौर पाकिस्तान में है। वह नासिर हुसैन से शादी कर नूर फातिमा बन गई है। – फाइल फोटो

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

सरबजीत कौर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

पाक गई पंजाबी महिला बोली- ब्लैकमेल कर निकाह किया:वकील से रोते हुए कहा- नासिर पर कार्रवाई कराना चाहती हूं, मुझे भारत भिजवा दो

PAK गई पंजाबी महिला बोली- असीं लाहौरिए हां:इंडिया में हमारी 20 किले जमीन, पाकिस्तान में नंबरदार रहे; मुस्लिम से निकाह कर चुकी

PAK गई पंजाबी महिला बोली- मेरा 8 साल पुराना प्यार:मुंह में दांत न रहते तो भी जरूर पाकिस्तान आती; मुस्लिम से निकाह रचाकर खुश हूं

पाकिस्तान में निकाह करने वाली सरबजीत कौर की बढ़ी मुश्किलें:लाहौर हाईकोर्ट में याचिका- इसे गिरफ्तार करो, भारत वापस भेजो; सुरक्षा के लिए खतरा

पाकिस्तान गई पंजाबी महिला का निकला क्रिमिनल रिकॉर्ड:वेश्यावृत्ति की भी FIR; हिसार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का इंटरव्यू करने वाले ने वेलकम किया

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket