एसी सफाई युक्तियाँ: बढ़ी है गर्मी? बाहर से मॅहनिक महीनो की जगह पर घर पर इन आसान प्रवेश से करें एसी की सफाई, बचेंगे काफी पैसे

एसी की सफाई कैसे करें? | छवि: एआई/फ़्रीपिक घर पर एसी कैसे साफ़ करें: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, घरों में एसी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन कई बार एसी ठीक होने से ठंडक नहीं मिलती और बिजली का बिल भी बहुत ज्यादा आता है। इसका एक बड़ा कारण एसी में गंदगी और धूल होना है। अक्सर लोग एसी साफ-सफाई के लिए मैकेनिक बुलाते हैं, जिस पर अच्छे-खासे पैसे खर्च हो जाते हैं। लेकिन अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो घर पर ही कुछ आसान तरीके से एसी की सफाई कर सकते हैं। इससे आपका एसी बेहतर कूलिंग देगा और पैसे भी बचेंगे। तो जानिए क्या हैं AC से घर साफ करने के आसान तरीके। सबसे पहले AC की बिजली बंद एसी साफ करने से पहले सबसे जरूरी है कि आप अपना पावर स्टेशन बंद कर दें। इससे किसी भी तरह का करंट या नुकसान का खतरा नहीं रहेगा। सुरक्षा के लिए यह स्टेप बहुत जरूरी है। एसी का फिल्टर साफ करें AC का फिल्टर सबसे जल्दी खराब हो जाता है। एसी का मोर्चा संयोजक और फिल्टर को सावधानी से बाहर रखें। इसे साफ पानी से धो लें। अगर ज्यादा गंदगी हो तो सेंस ठेठ अवशेष के कच्चे माल वाले पानी से भी धो सकते हैं। फिल्टर को पूरी तरह से अपार्टमेंट के बाद ही वापस लाया गया। कूलिंग कॉइल की सफाई कई बार कॉइल पर डस्ट जमने से एसी की कूलिंग कम हो जाती है। इसके लिए आप मुलायम ब्रश या स्ट्रेंथ ड्रेस की मदद से मुलायम हाथ से कोइल साफ कर सकते हैं। ध्यान रखें कि अधिक दबाव न डालें। यूनिट की सफाई भी जरूरी एसी की संयुक्त इकाई में बार-बार कूड़ा-कचरा और दुकानदारों को भर्ती किया जाता है। इसके ऊपर और आसपास की धुलाई को साफ करें। इसके बाद जमी हुई गंदगी को झाड़ियों से हटा दिया गया। इससे एसी की कूलिंग सबसे अच्छी होती है। गेराज पाइप चेक करें कभी-कभी यूट्यूब पाइप्स में गंदगी जमा होने से पानी लीक होने लगता है। इसलिए पाइप को भी एक बार जरूर जांच लें और अगर उसमें कचरा फंसा हो तो उसे साफ कर दें। AC को साफ क्यों रखना चाहिए? एसी की कूलिंग सबसे अच्छी है। बिजली की बैटरी कम होती है। मशीन की लाइफ बहुत ज्यादा है। कमरे में साफा और वन्यजीव हवाएं हैं। किन बातों का रखें प्रबंध? अगर एसी में ज्यादा गंदगी हो या कोई तकनीकी समस्या हो तो मैकेनिक की मदद लेना बेहतर होता है। घर पर सिर्फ बिजली की सफाई ही करें। अगर आप समय-समय पर एसी के फिल्टर और प्लांट यूनिट की सफाई करते रहते हैं, तो आपका एसी लंबे समय तक सही तरीके से काम करना चाहता है। साथ ही आपको बार-बार मैकेनिक और पैसे की भी जरूरत नहीं होगी। यह अवश्य पढ़ें: मार्च 2026 अवकाश पारिवारिक यात्रा: विदेश की उड़ान कैंसिल हो गई? तो बच्चों की परीक्षा समाप्त होने के बाद यहाँ भ्रमण, युद्ध का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा (टैग्सटूट्रांसलेट)एयर कंडीशनर(टी)एसी की सफाई के टिप्स(टी)घर पर एसी को कैसे साफ करें(टी)एसी की सफाई के तरीके(टी)एसी की सफाई कैसे करें(टी)एसी की सफाई के टिप्स(टी)एसी की सफाई
रिजिजू के बयान पर प्रियंका मुस्कुराईं:विपक्ष के हंगामे पर शाह भड़के; प्रियंका बोलीं- केवल मेरा भाई सरकार के आगे नहीं झुका, मोमेंट्स

बजट सत्र के दूसरे सेशन का आज दूसरा दिन रहा। लोकसभा में विपक्ष स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया। लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई के बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नाराज दिखे। केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर प्रियंका गांधी समेत पूरा विपक्ष और सत्ता पक्ष जोरों से हंस दिया। देखिए लोकसभा के मोमेंट्स… …………………….. संसद से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: गोगोई बोले- राहुल को 20 बार टोका गया; रिजिजू का जवाब- प्रियंका को नेता प्रतिपक्ष बनाते तो अच्छा होता लोकसभा में मंगलवार को विपक्ष स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया। 50 से ज्यादा सांसदों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया। इसके बाद पीठासीन ने प्रस्ताव पेश करने की परमिशन दे दी। अब इस प्रस्ताव पर 10 घंटे चर्चा होगी। विपक्ष ने ओम बिरला पर सदन की कार्यवाही में पक्षपात करने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें…
NHAI की कंस्ट्रक्शन कंपनी में महिला मजदूर से रेप:खंडवा में पीड़िता बोली- नहाते वक्त बाथरूम में घुसा आरोपी; सीधी जिले की रहने वाली है

खंडवा जिले के मांधाता (ओंकारेश्वर) थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे का निर्माण कर रही एक कंपनी के कैंप में महिला मजदूर के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। पीड़िता मूल रूप से सीधी जिले की रहने वाली है। मोरटक्का चौकी पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 22 वर्षीय पीड़िता अपने पति और रिश्तेदारों के साथ इंदौर-एदलाबाद नेशनल हाईवे परियोजना के तहत मोरगढ़ी गांव के पास केदारेश्वर कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरी करती है। 4 मार्च (होली) को काम की छुट्टी थी। सुबह करीब 10 बजे पीड़िता के पति सनावद राशन लेने गए हुए थे। महिला नहाने के लिए बाथरूम गई थी, तभी उसी के गांव का रहने वाला मजदूर धरमराज (पिता राजेश साकेत) अंदर घुस आया और उसके साथ ज्यादती की। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। गांव भाग गया आरोपी, पुलिस की टीम सीधी रवाना घटना के दो दिन बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने पति को आपबीती बताई। आरोपी धरमराज को जब इसका पता चला, तो उसने पीड़िता के पति और रिश्तेदारों से झगड़ा किया और अपने गांव (सीधी) भाग गया। आरोपी ने वहां से भी फोन पर जान से मारने की धमकियां दीं। मोरटक्का चौकी प्रभारी लखन डावर ने बताया कि सोमवार को महिला ने शिकायत की थी। मंगलवार को केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम सीधी जिले के लिए रवाना कर दी गई है। बाथरूम में दरवाजे नहीं, महिला आरक्षक ने दी साड़ी पुलिस जब मौका मुआयना करने कंस्ट्रक्शन कंपनी के वेयरहाउस पहुंची, तो वहां मजदूरों की स्थिति बेहद खराब मिली। कैंप में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बाथरूम तो बनाए गए हैं, लेकिन उनमें दरवाजे ही नहीं हैं। इसी लापरवाही का फायदा आरोपी ने उठाया। मजदूरों ने पुलिस को बताया कि कंस्ट्रक्शन कंपनी ने पिछले चार महीने से उन्हें वेतन नहीं दिया है। पैसे न होने के कारण मजदूरों के पास राशन और कपड़ों तक का अभाव है। पीड़िता के पास भी पहनने के लिए केवल एक साड़ी थी, जिसके बाद एक महिला आरक्षक ने उसे नई साड़ी खरीदकर दी।
Airfares Surge 15% in India, Up to 70% in Vietnam as Jet Fuel Prices Double

Hindi News Business Middle East Conflict 2026: Airfares Surge 15% In India, Up To 70% In Vietnam As Jet Fuel Prices Double नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक एयरलाइंस के लिए जेट-फ्यूल सबसे बड़ा खर्च होता है। कुल ऑपरेटिंग खर्च में इसकी हिस्सेदारी 30% से 40% होती है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब सीधे आम आदमी की जेब पर भी पड़ते दिखाई दे रहा है। भारतीय एयरलांइस ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराए में करीब 15% की बढ़ोतरी की है। ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ती जंग और होर्मुज रूट प्रभावित होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों और जेट फ्यूल के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिसका असर ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री पर भी दिखने लगा है। भारत समेत एशिया की प्रमुख एयरलाइंस ने भी टिकटों के दाम बढ़ा दिए हैं और कई कंपनियां अपने विमानों को ग्राउंडेड करने का प्लान भी बना रही हैं। जानकारों का कहना है कि यह 1970 के दशक के बाद का सबसे बड़ा तेल संकट हो सकता है। एयरलाइंस का कहना है कि ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ने के कारण उनके पास किराया बढ़ाने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा है। भारतीय एयरलाइंस आगे किराया और बढ़ा सकती हैं रिपोर्ट के अनुसार, जेट फ्यूल यानी ATF की कीमतों में हो रहे इजाफे को देखते हुए भारत की एविएशन कंपनियां आने वाले दिनों में किराया और भी बढ़ा सकती हैं। एयरलाइंस का कहना है कि ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ने के कारण उनके पास किराया बढ़ाने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा है। जेट फ्यूल की कीमतें लगभग दोगुनी हो चुकी हैं 28 फरवरी को शुरू हुई ईरान-इजराइल जंग के बाद से तेल की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस वजह से क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत आज 93 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। वहीं एक दिन पहले ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत करीब 120 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई थी। वहीं कई मार्केट में जेट फ्यूल की कीमतें संघर्ष शुरू होने के बाद से दोगुनी हो चुकी हैं। जंग से पहले जेट फ्यूल की कीमतें लगभग 85 से 90 डॉलर प्रति बैरल थीं, जो अब बढ़कर 150 से 200 डॉलर प्रति बैरल के बीच पहुंच गई है। वहीं मिडिल ईस्ट के तनाव के कारण दुनियाभर में अब तक 40,000 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल भी हुई हैं। होर्मुज रूट प्रभावित होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों और जेट फ्यूल के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वियतनाम में 70% तक महंगे हो सकते हैं टिकट ब्लूमबर्ग ने रिपोर्ट में बताया कि वियतनाम की सरकारी मीडिया ने चेतावनी दी है कि वहां हवाई किराए में 70% तक का उछाल आ सकता है। इसकी मुख्य वजह वियतनाम की इम्पोर्टेड जेट फ्यूल पर भारी निर्भरता है। इंडस्ट्री एनालिस्ट्स के अनुसार, एशियाई एयरलाइंस यूरोपीय या अमेरिकी एयरलाइंस की तुलना में ज्यादा खतरे में हैं, क्योंकि इनके पास फ्यूल हेजिंग (ईंधन की कीमतों को लॉक करने का प्रोग्राम) की पुख्ता व्यवस्था नहीं है। एविएशन सेक्टर में हर तरफ पैनिक की स्थिति है स्पार्टा कमोडिटीज की सीनियर ऑयल मार्केट एनालिस्ट जून गोह ने बताया, एविएशन सेक्टर में हर तरफ पैनिक की स्थिति है। जिन एशियाई एयरलाइंस का हेजिंग प्रोग्राम कमजोर है, वे सबसे ज्यादा मुश्किल में हैं। उन्होंने कम कीमत पर टिकट बेच दिए थे, लेकिन अब उन्हें बहुत महंगे रेट पर फ्यूल खरीदना पड़ रहा है। कुछ लो-कॉस्ट एयरलाइंस तो अब विमानों को खड़ा करने की तैयारी में हैं। क्योंकि मौजूदा फ्यूल कीमतों पर उड़ान भरना घाटे का सौदा साबित हो रहा है। हालात नहीं सुधरे, तो छोटी एयरलाइंस बंद हो सकती हैं जर्मन बैंक डॉयचे बैंक के एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे, तो दुनिया भर में हजारों विमान खड़े हो सकते हैं और कुछ छोटी एयरलाइंस बंद भी हो सकती हैं। लुफ्थांसा जैसी कंपनियों को मिल सकता है फायदा जहां ज्यादातर एयरलाइंस संकट में हैं, वहीं लुफ्थांसा जैसी कंपनियां इसे मौके के तौर पर देख रही हैं। लुफ्थांसा के CEO कार्सन स्पोह्र ने कहा कि उनकी कंपनी ने फ्यूल प्राइज को हेज किया हुआ है, जिससे उन्हें ‘रिलेटिव एडवांटेज’ मिलेगा। वे मिडिल ईस्ट की एयरलाइंस के प्रभावित होने का फायदा उठाते हुए एशिया और अफ्रीका के रूट्स पर अपनी क्षमता बढ़ाने का प्लान बना रहे हैं। ——————— ये खबर भी पढ़ें… कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई बंद: गैस नहीं मिलने से होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की नौबत; जमाखोरी रोकने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से हॉर्मुज जलमार्ग के रास्ते गैस सप्लाई ठप हो गई है। इससे देश में LPG की किल्लत हो रही है। दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों ने कॉमर्शियल गैस की सप्लाई पर रोक लगा दी है। गैस सप्लाई बंद होने की वजह से कई शहरों में रेस्टोरेंट्स और होटल बंद होने की नौबत आ गई है। ऐसे में सरकारी सूत्रों का कहना है कि तेल कंपनियां तीन सदस्यी कमेटी के जरिए रेस्टोरेंट एसोसिएशनों से बात करेंगी, ताकि LPG सप्लाई की दिक्कतों को समझा जा सके। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
मधुबाला बायोपिक में अनीत पड्डा की एंट्री की खबरें गलत:सैयारा फेम एक्ट्रेस के नाम पर अफवाहें तेज, कास्टिंग में अभी किसी का नाम तय नहीं

लेजेंडरी एक्ट्रेस मधुबाला की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं हो रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म में मधुबाला का किरदार सैयारा फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा निभाने वाली हैं। हालांकि अब इंडस्ट्री सूत्रों ने इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक, अनीत पड्डा को मधुबाला की बायोपिक से जोड़ना पूरी तरह गलत है। सोर्स ने साफ कहा, “अनीत पड्डा को लेकर जो खबरें चल रही हैं, उनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए कास्ट किए जाने की बात सिर्फ अफवाह है। फिलहाल इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।” दरअसल, मधुबाला की बायोपिक को लेकर समय-समय पर अलग-अलग अभिनेत्रियों के नाम सामने आते रहे हैं। इससे पहले इस भूमिका के लिए दीपिका पादुकोण, कंगना रनोट, माधुरी दीक्षित और कियारा आडवाणी जैसे नाम भी चर्चाओं में रह चुके हैं। हालांकि इनमें से किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। हाल ही में अनीत पड्डा का नाम सामने आने के बाद यह चर्चा एक बार फिर तेज हो गई थी। मधुबाला भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया और अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी गईं। उनकी फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में शामिल है। इसी वजह से उनकी जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक को लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म प्रेमी यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि आखिर बड़े पर्दे पर मधुबाला का किरदार कौन निभाएगा। फिलहाल इंडस्ट्री सूत्रों के बयान के बाद इतना साफ हो गया है कि अनीत पड्डा का नाम इस फिल्म से जोड़ना महज अफवाह है। मेकर्स सही समय आने पर ही फिल्म की कास्टिंग और बाकी जानकारी की आधिकारिक घोषणा करेंगे।
Madhubala Biopic Casting Rumors Debunked

20 मिनट पहले कॉपी लिंक लेजेंडरी एक्ट्रेस मधुबाला की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं हो रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म में मधुबाला का किरदार सैयारा फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा निभाने वाली हैं। हालांकि अब इंडस्ट्री सूत्रों ने इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक, अनीत पड्डा को मधुबाला की बायोपिक से जोड़ना पूरी तरह गलत है। सोर्स ने साफ कहा, “अनीत पड्डा को लेकर जो खबरें चल रही हैं, उनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए कास्ट किए जाने की बात सिर्फ अफवाह है। फिलहाल इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।” दरअसल, मधुबाला की बायोपिक को लेकर समय-समय पर अलग-अलग अभिनेत्रियों के नाम सामने आते रहे हैं। इससे पहले इस भूमिका के लिए दीपिका पादुकोण, कंगना रनोट, माधुरी दीक्षित और कियारा आडवाणी जैसे नाम भी चर्चाओं में रह चुके हैं। हालांकि इनमें से किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। हाल ही में अनीत पड्डा का नाम सामने आने के बाद यह चर्चा एक बार फिर तेज हो गई थी। मधुबाला भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया और अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी गईं। उनकी फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में शामिल है। इसी वजह से उनकी जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक को लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म प्रेमी यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि आखिर बड़े पर्दे पर मधुबाला का किरदार कौन निभाएगा। फिलहाल इंडस्ट्री सूत्रों के बयान के बाद इतना साफ हो गया है कि अनीत पड्डा का नाम इस फिल्म से जोड़ना महज अफवाह है। मेकर्स सही समय आने पर ही फिल्म की कास्टिंग और बाकी जानकारी की आधिकारिक घोषणा करेंगे। ____________________________________________ बॉलीवुड की यह खबर भी पढ़ें.. मधुबाला बायोपिक में कियारा आडवाणी की एंट्री की खबर गलत:वायरल खबरों पर लगा ब्रेक, दावा- कियारा और भंसाली का प्रोजेक्ट से कोई कनेक्शन नहीं लीजेंडरी अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इस फिल्म में लीड रोल के लिए कियारा आडवाणी को कास्ट किया गया है और फिल्म को मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस करने वाले हैं। हालांकि अब इंडस्ट्री सूत्रों ने इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
IndiGo Hit With 22Cr Fine; Founder Rahul Bhatia Takes Charge as CEO Resigns

Hindi News Business IndiGo Hit With 22Cr Fine; Founder Rahul Bhatia Takes Charge As CEO Resigns नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पीटर एलबर्स ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने मंगलवार 10 मार्च को रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। एलबर्स के जाने के बाद अब कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया अंतरिम तौर पर एयरलाइन के कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे। 3 महीने पहले इंडिगो को भारी फ्लाइट ऑपरेशंस संकट का सामना करना पड़ा था। उस दौरान करीब 3 लाख यात्री फंसे रह गए थे, जिसके बाद एविएशन रेगुलेटर DGCA ने एयरलाइन पर ₹22.20 करोड़ का भारी जुर्माना भी लगाया था। आज ही जिम्मेदारी से मुक्त हुए एलबर्स इंडिगो ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आज यानी 10 मार्च, 2026 को हुई मीटिंग में CEO पीटर एलबर्स के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है। उन्हें आज बिजनेस ऑवर्स खत्म होने के बाद जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह राहुल भाटिया कंपनी के मामलों का प्रबंधन देखेंगे। दिसंबर से ही दबाव में थे पीटर एलबर्स पीटर एलबर्स ने सितंबर 2022 में इंडिगो की कमान संभाली थी। पिछले साल दिसंबर में एयरलाइन को अपने इतिहास के सबसे खराब ऑपरेशनल संकट का सामना करना पड़ा था। सैकड़ों उड़ानें रद्द होने और देरी की वजह से एयरलाइन की साख पर बुरा असर पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संकट की वजह से कंपनी को करीब ₹2,000 करोड़ का नुकसान भी हुआ था। तभी से एलबर्स पर इस्तीफे का दबाव था। इस्तीफे की वजह निजी कारण बताई राहुल भाटिया को लिखे अपने इस्तीफे में पीटर एलबर्स ने पद छोड़ने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने कंपनी से अपना नोटिस पीरियड खत्म करने की भी अपील की ताकि वे तत्काल प्रभाव से पद मुक्त हो सकें। एलबर्स ने लिखा, पिछले कुछ सालों में इंडिगो के CEO के रूप में काम करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही। इंडिगो परिवार और इसकी ग्रोथ स्टोरी का हिस्सा बनना सुखद अनुभव था। DGCA की सख्त कार्रवाई और भारी जुर्माना दिसंबर में हुए फ्लाइट व्यवधान के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के खिलाफ सख्त रुख अपनाया था। जांच में पाया गया कि एयरलाइन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरती। इसके बाद इंडिगो पर ₹22.20 करोड़ की पेनल्टी लगाई गई थी। जानकारों का मानना है कि इस घटना के बाद से ही बोर्ड और CEO के बीच तालमेल में कमी आने लगी थी। 3 ग्राफिक्स में जानें इंडिगो संकट की वजह, एयरलाइन का जबाव और सरकार का एक्शन दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
IndiGo Hit With 22Cr Fine; Founder Rahul Bhatia Takes Charge as CEO Resigns

Hindi News Business IndiGo Hit With 22Cr Fine; Founder Rahul Bhatia Takes Charge As CEO Resigns नई दिल्ली9 मिनट पहले कॉपी लिंक पीटर एलबर्स ने 2022 में इंडिगो में CEO का पद संभाला था। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पीटर एलबर्स ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने आज 10 मार्च को रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। एलबर्स के जाने के बाद अब कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया अंतरिम तौर पर एयरलाइन के कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे। 3 महीने पहले इंडिगो को भारी फ्लाइट ऑपरेशंस संकट का सामना करना पड़ा था। उस दौरान करीब 3 लाख यात्री फंसे रह गए थे, जिसके बाद एविएशन रेगुलेटर DGCA ने एयरलाइन पर ₹22.20 करोड़ का भारी जुर्माना भी लगाया था। आज ही जिम्मेदारी से मुक्त हुए एलबर्स इंडिगो ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आज हुई मीटिंग में CEO पीटर एलबर्स के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है। उन्हें आज बिजनेस ऑवर्स खत्म होने के बाद जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह राहुल भाटिया कंपनी के मामलों का मैनेजमेंट देखेंगे। इस्तीफे की वजह निजी कारण बताई राहुल भाटिया को लिखे अपने इस्तीफे में पीटर एलबर्स ने पद छोड़ने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने कंपनी से अपना नोटिस पीरियड खत्म करने की भी अपील की ताकि वे तत्काल प्रभाव से पद मुक्त हो सकें। दिसंबर से ही दबाव में थे पीटर एलबर्स पीटर एलबर्स ने सितंबर 2022 में इंडिगो की कमान संभाली थी। पिछले साल दिसंबर में एयरलाइन को अपने इतिहास के सबसे खराब ऑपरेशनल संकट का सामना करना पड़ा था। सैकड़ों उड़ानें रद्द होने और देरी की वजह से एयरलाइन की साख पर बुरा असर पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संकट की वजह से कंपनी को करीब ₹2,000 करोड़ का नुकसान भी हुआ था। तभी से एलबर्स पर इस्तीफे का दबाव था। DGCA की सख्त कार्रवाई और भारी जुर्माना दिसंबर में हुए फ्लाइट व्यवधान के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के खिलाफ सख्त रुख अपनाया था। जांच में पाया गया कि एयरलाइन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरती। इसके बाद इंडिगो पर ₹22.20 करोड़ की पेनल्टी लगाई गई थी। जानकारों का मानना है कि इस घटना के बाद से ही बोर्ड और CEO के बीच तालमेल में कमी आने लगी थी। 3 ग्राफिक्स में जानें इंडिगो संकट की वजह, एयरलाइन का जबाव और सरकार का एक्शन राहुल भाटिया के पास कमान, नए CEO की तलाश शुरू इंडिगो के को-फाउंडर और वर्तमान MD राहुल भाटिया अब अस्थायी रूप से ऑपरेशंस की कमान संभालेंगे। एयरलाइन अब नए पूर्णकालिक CEO की तलाश शुरू करेगी। मार्केट लीडर होने के नाते इंडिगो के लिए यह बदलाव काफी अहम है, क्योंकि कंपनी अपनी अंतरराष्ट्रीय विस्तार योजनाओं पर तेजी से काम कर रही है। ———————— ये खबर भी पढ़ें… 15 लाख से शुरू किया बिजनेस: आज 73 हजार करोड़ रुपए की नेट वर्थ, राहुल भाटिया ने इंडिगो को बनाया देश की नंबर 1 एयरलाइंस 4 दिन में देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो की 1200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। इससे एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी जैसा माहौल नजर आ रहा है और देशभर में लोगों को ट्रैवल करने में परेशानी हो रही है। एयरलाइंस के घरेलू मार्केट पर इंडिगो का ही कब्जा है। इस बीच राहुल भाटिया चर्चा में है। राहुल भाटिया इंडिगो यानी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रमोटर और को-फाउंडर हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
आयुष्मान कार्ड धारक से सिटी स्कैन के लिए मांगे पैसे:सिवनी जिला अस्पताल का वीडियो सामने आने पर CMHO ने दिए जांच के आदेश

सिवनी जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारक मरीज से सिटी स्कैन के लिए पैसों की मांग करने का मामला मंगलवार को सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें अस्पताल का कर्मचारी निशुल्क उपचार की योजना के बावजूद रुपयों की मांग करता दिख रहा है। कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध वसूली का आरोप जानकारी के अनुसार, एक हितग्राही आयुष्मान योजना के तहत सिटी स्कैन कराने अस्पताल पहुंचा था। आरोप है कि वहां तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ने आयुष्मान कार्ड को अमान्य बताते हुए जांच के बदले नकद भुगतान की मांग की। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने कर्मचारी द्वारा पैसे मांगे जाने के घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सार्वजनिक कर दिया। आयुष्मान योजना के नियमों का उल्लंघन केंद्र और राज्य सरकार की आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिला अस्पतालों में पात्र कार्ड धारकों को नि:शुल्क जांच और उपचार की सुविधा अनिवार्य है। जिला अस्पताल में इस प्रकार शुल्क की मांग करना योजना के नियमों और सरकारी निर्देशों का गंभीर उल्लंघन माना जा रहा है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन वहीं CMHO डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारकों से शुल्क लेना प्रतिबंधित है। डॉ. ठाकुर ने वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
how to lose 14kg weight in 3 months | 3 महीने में 14 किलो वजन कैसे कम करें

Last Updated:March 10, 2026, 18:42 IST How to lose 14kg weight: क्या आप इस गर्मी में वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए मन में ठान लीजिए. फिटनेस कोच डैन गो इस बारे में 24 घंटे का सीक्रेट प्लान बताया है. उनका यह प्लान आपके वजन कम करने के सफर का ‘रोडमैप’ साबित हो सकता. फिटनेस एक्सपर्ट्स डैन गो का मानना है कि 3 महीने का समय शरीर में बड़े और स्थायी बदलाव लाने के लिए पर्याप्त होता है, बशर्ते आपका नजरिया वैज्ञानिक और संतुलित हो. तो आइए उनके प्लान के बारे में जानते हैं. फिटनेस कोच डैन गो ने बताया है 3 महीने का प्लान. Photo: Canva How to lose 14kg weight: इस गर्मी में वजन कम करना ठान ही लीजिए. अगर आपको लगता है कि इसके लिए बहुत मेहनत की दरकार है तो इसे मन से निकाल लीजिए. वजन कम करना इतना भी मुश्किल नहीं है. दरअसल, फिटनेस कोच डैन गो ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक आसान समर फिटनेस प्लान साझा किया है. डैन गो को लोगों की फिटनेस को बेहतर बनाने का 20 साल से ज्यादा अनुभव है. उन्होंने बताया कि अगर सही तरीके से डेडिकेशन के साथ मेहनत की जाए तो तीन महीने यानी इस गर्मी में आप 14 किलो तक वजन कम कर सकते हैं. इसके लिए उन्होंने पूरा रूटीन और डाइट प्लान बताया है. आइए इसके बारे में जानते हैं. पहले खाने पर ध्यान देंफिटनेस कोच डैन गो ने सबसे पहले डाइट प्लान बताया है. यह तो हम सबको भी पता है कि यदि हमें अपना वजन कम करना है तो बाहर का खाना हमें बंद करना होगा. इसके लिए हमें खुद से कुदरती खाना बनाकर खाना होगा. डैन गो बताते हैं कि अगर 3 महीने में 14 किलो वजन कम करना है तो अपनी डाइट में सबसे पहले प्रोटीन को बढ़ाओ. इसके लिए ग्रीक योगर्ट, चिकन ब्रेस्ट, चिकन थाई, टर्की, फैटी फिश, अंडे और अंडे का सफेद भाग, पनीर (कॉटेज चीज), आदि का हर दिन सेवन करना होगा. इसके बाद भोजन को संतुलित करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, आलू, शेलफिश, बीन्स और दालें रोज खानी होगा. ऐसा नहीं है कि इनमें से सब चीज रोज खाना है. इनमें से बदल-बदलकर आप इन चीजों को खा सकते हैं. इसके साथ रोज कुछ न कुछ फल जरूर खाएं. जैसे बेरीज़, सेब, संतरा, कीवी और ग्रेपफ्रूट जैसे फाइबर वाले फलों का सेवन करें. डैन गो कहते हैं कि बहुत सारा पानी पिएं और सीमित मात्रा में कॉफी का भी सेवन करें. इस तरह आप अपनी डाइट को संतुलित कर सकते हैं. खाने का समय जरूरीफिटनेस कोच डैन गो कहते हैं कि आप क्या खाते हैं, यह तो मायने रखता ही है लेकिन आप कब खाते हैं यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है. उन्होंने सलाह दी कि सोने से कम से कम 3 से 5 घंटे पहले खाना बंद कर देना चाहिए. अक्सर हमारे यहां गांव में शाम होते ही लोग खा लेते हैं. अगर ऐसा ही किया जाए तो इसका सेहत पर बहुत अधिक फायदा होता है. इससे रात में अनहेल्दी या गलत खाने की आदत से बचा जा सकता है और नींद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है. अच्छी नींद अगले दिन भूख को नियंत्रित रखने में मदद करती है. इतना ही नहीं दिन में खाने की सही संख्या तय करना भी जरूरी है, जैसे दिन में 2 से 3 बार भोजन करना. खाने का समय भी नियमित होना चाहिए. सुबह उठने के 1–2 घंटे के भीतर पहला भोजन कर लें और दूसरा भोजन उसके बाद तय समय पर लें. इससे शरीर की दिनचर्या संतुलित रहती है. View this post on Instagram









