कटनी में ट्रक घर में घुसा:बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त; कोई घायल नहीं, ड्राइवर नशे में धुत था

कटनी के कैमोर-मैहर मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एसीसी कॉलोनी के पास संडे मार्केट इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर सीधे एक घर में जा घुसा और पलट गया। इस टक्कर से मकान की बाउंड्री वॉल पूरी तरह टूट गई। राहत की बात यह रही कि जिस वक्त ट्रक घर की दीवार तोड़कर अंदर घुसा, वहां कोई मौजूद नहीं था। अगर उस हिस्से में कोई होता, तो बड़ी जानहानि हो सकती थी। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। नशे में धुत था ड्राइवर वहां मौजूद लोगों ने ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि ड्राइवर शराब के नशे में बुरी तरह धुत था और इसी वजह से वह ट्रक पर कंट्रोल नहीं रख पाया। ट्रक की रफ्तार भी बहुत ज्यादा थी। लोगों में नाराजगी और आंदोलन की चेतावनी हादसे के बाद इलाके के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। उनका कहना है कि इस रोड पर ओवरलोड गाड़ियां बहुत तेज चलती हैं, जिससे हमेशा डर बना रहता है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर नशेड़ी ड्राइवरों और बेलगाम गाड़ियों पर जल्द ही रोक नहीं लगाई गई, तो वे चक्काजाम और आंदोलन करेंगे।
कम बजट में हॉलिडे ट्रिप: भारत की 4 जगहों पर एक साथ हैं पहाड़ और समुद्र, बच्चों की इन जगहों पर दोस्तों के बीच की यात्रा

बीच और पहाड़ एक साथ | छवि: फ्रीइक/एआई किसी को पर्वत में घूमना पसंद होता है तो किसी को समुद्र तट पर जाना अच्छा लगता है। कोई भी हिल स्टेशन के वैज्ञानिक वैज्ञानिक परम सत्य की तलाश में हैं, तो कोई बीच पर लहरों और सेट का मजा लेना चाहता है। वहीं बच्चों की छुट्टियां शुरू होने के साथ ही ज्यादातर लोग जगह-जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन कई बार बजट की वजह से यात्रा टालनी बंद हो जाती है। अगर आप भी कम खर्च में शानदार फैमिली ट्रिप करना चाहते हैं तो भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां आपको पहाड़ और समुद्र दोनों की खूबसूरती एक साथ देखने को मिल सकती है। ये जगहें न सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि यहां घूमना बेहद कीमती भी नहीं है। तो जानिए ऐसी 4 शानदार जगहों के बारे में जहां आप बच्चों के साथ कर सकते हैं मजेदार छुट्टियां। कानाकोना (गोवा) दक्षिण गोवा में कैनाकोना एक बेहद खूबसूरत जगह है। यहां आपको कई शानदार समुद्री तट के नज़ारे देखने को मिलते हैं, जो हरे-भरे पहाड़ों से दिखते हैं। यहां के प्रसिद्ध समुद्र तटों में एगोंडा बीच, बटरफ्लाई बीच और पालोलेम बीच जैसे शानदार समुद्री तट शामिल हैं। इन बीचों-बीच एक तरफ सुनहरी रेत और ऊंचे-ऊंचे ताड़ के पेड़ नजर आते हैं, जबकि दूसरी तरफ विशाल समुद्र और आसपास के पहाड़ियां नजर आती हैं। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। सिर्फ पार्टी के लिए जाना ही नहीं, बल्कि फैमिली ट्रिप के लिए भी शानदार जगह है। यहां एक तरफ अरब सागर का नीला पानी और दूसरी तरफ पश्चिमी घाट के हरे-भरे पहाड़ देखने को मिलते हैं। यहां आप बच्चों के साथ बीच पर खेल सकते हैं, बोटिंग कर सकते हैं और वॉटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। अगर ऑफिस में जाएं तो होटल और खाने का खर्च भी काफी कम हो जाता है। गोवा में आप बीच पर सनसेट देख सकते हैं। इसके अलावा डॉल्फिन बोट राइड भी कर सकते हैं। फोर्ट और चर्च घूमने को भी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। गोकर्ण (कर्नाटक) अगर आप ऐसी सुंदरता चाहते हैं लेकिन कम भीड़ और कम खर्च में हैं, तो गोकर्ण एक बेहतरीन पद है। यहां समुद्र किनारे किनारे का नजारा बेहद शानदार नजर आता है। यह जगह काफी शांत है, इसलिए परिवार के साथ सार्वभौम से आश्रम के लिए आदर्श मणि मिलती है। यह जगह खूबसूरत समुद्र तट और सुंदरता के लिए जानी जाती है। यहां ओम बीच, कुडले बीच, पैराडाइज बीच, निर्वाण बीच और हाफ मून बीच जैसे कुछ एकांत समुद्र तट हैं। यदि आप भीड़भाड़ वाली जगह से दूर शांत और शानदार भारी जगह पर किराये पर जाना चाहते हैं, तो शानदार पद के लिए गोकर्ण प्राप्त करें। इन समुद्री तटों के साथ-साथ यहां के चट्टानी घाट, पहाड़ और जंगल ट्रैकिंग के लिए भी काफी मशहूर हैं। यारदा बीच (आंध्र प्रदेश) यारदा बीच आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से करीब 15 किमी दूर स्थित है। यह बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी तट पर एक बेहद खूबसूरत और शांत समुद्र तट मौजूद है। इस बीच की खास बात यह है कि इसे तीन तरफ से खींचा गया है, जहां से यहां का नजारा और भी शानदार दिखता है। समुद्र तट से करीब 3 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी है जिसे डॉल्फिन नोज कहा जाता है। यह पहाड़ी दृश्य बिल्कुल डॉल्फिन की नाक जैसा दिखता है और यहां से समुद्र का दृश्य बेहद खूबसूरत दिखता है। एलीफैंट बीच (अंडमान) अंडमान के हैवलोक द्वीप एलीफ बीच पर किसी ड्रीम की जगह पर स्थित है जैसा प्रतीत होता है। यह सफेद रेत वाला बेहद खूबसूरत समुद्री तट है, जो चारों तरफ से घने जंगलों, प्राकृतिक सुंदरता और हरे-भरे पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां तक पहुंचने के लिए पर्यटक नाव से जा सकते हैं या फिर जंगल के बीच से पैदल यात्रा करके भी पहुंच सकते हैं। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक प्राकृतिक दृश्य बेहद आकर्षित करता है। ट्रिप प्लान का समय बताते रहें ये बातें पहले से होटल और टिकट बुक कर लें। ऑफ सीजन में यात्रा करें तो खर्चा कम होगा। लोकोमोटिव फर्नीचर और लोकोमोटिव ऑटोमोबाइल का उपयोग किया जाता है। बच्चों के लिए आकर्षक और आरामदायक प्लान। अगर आप पहाड़ों और समुद्र दोनों का मजा एक साथ लेना चाहते हैं, तो भारत की ये जगहें आपके लिए प्रभावित हैं। यहां की प्राकृतिक, प्राकृतिक और शांत वातावरण आपके तटों को यादगार बना देंगे। यह अवश्य पढ़ें: मार्च 2026 अवकाश पारिवारिक यात्रा: विदेश की उड़ान कैंसिल हो गई? तो बच्चों की परीक्षा समाप्त होने के बाद यहाँ भ्रमण, युद्ध का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा (टैग्सटूट्रांसलेट) समुद्रतट और पहाड़(टी)समुद्र तट यात्रा(टी)भारत में घूमने के लिए सर्वोत्तम स्थान(टी)भारत में सर्वश्रेष्ठ समुद्र तट स्थान(टी)भारत में सर्वश्रेष्ठ पर्वतीय स्थान(टी)बजट अनुकूल यात्रा(टी)पॉकेट फ्रेंडली यात्रा(टी)परिवार यात्रा विचार(टी)कम बजट में घूमने के लिए सर्वोत्तम स्थान
सुप्रीम कोर्ट की बिल्डर्स-बैंक गठजोड़ पर CBI को फटकार:कहा-घर खरीदने वालों के मामले लंबा नहीं खींच सकते, कब्जा दिए बिना किश्त लेने का मामला

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली-NCR और देश के दूसरे हिस्सों में घर खरीदने वालों को ठगने के लिए बैंकों और डेवलपर्स के बीच गठजोड़ की जांच के लिए सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन(CBI) को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि जांच को लंबा खींचने से फ्लैट खरीदने वालों को और परेशानी होगी। CBI ने अन्य राज्यों के केसों को संबंधित राज्य की एजेंसी को ट्रांसफर करने की मांग की थी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने CBI के इस बयान पर एतराज जताया। टॉप कोर्ट 1,200 से ज्यादा घर खरीदने वालों की याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें मुख्य याचिका हिमांशु सिंह ने वकील अक्षय श्रीवास्तव के ज़रिए दायर की थी। याचिकाकर्ताओं ने NCR, खासकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में अलग-अलग हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में सबवेंशन प्लान के तहत फ्लैट बुक किए थे। उनका आरोप है कि फ्लैट का कब्जा न होने के बावजूद बैंक उन्हें किश्तें देने के लिए मजबूर कर रहे थे। कोर्ट ने कहा- CBI का यही तरीका रहा तो वो कमेटी बनाएगा बेंच ने कहा कि अगर CBI का यही तरीका रहा, तो वह एजेंसी की जांच की निगरानी के लिए एक कमेटी बना सकती है। टॉप कोर्ट ने कहा कि अगर CBI को मामलों की जांच के लिए स्टाफ की कमी का सामना करना पड़ रहा है, तो वह राज्यों के DGP को लिख सकती है और उनकी इकोनॉमिक ऑफेंस विंग की मदद ले सकती है। कोर्ट ने इस आरोप पर नाराजगी जताई कि CBI बैंक अधिकारियों की जांच नहीं कर रही है। बेंच ने अगली सुनवाई तक एक हलफनामा दाखिल करने को कहा है। इसमें कहा गया कि CBI को पिछले साल 29 अप्रैल को एमिकस क्यूरी राजीव जैन की इस मामले में फाइल की गई रिपोर्ट देखनी चाहिए और एजेंसी को जांच पूरी होने की संभावित टाइमलाइन बताने का निर्देश दिया। सबवेंशन स्कीम क्या है? सबवेंशन स्कीम के तहत, बैंक मंजूर की गई रकम सीधे बिल्डरों के अकाउंट में डालते हैं। जिन्हें तब तक मंजूर लोन की रकम पर EMI देनी होती है जब तक कि फ्लैट घर खरीदने वालों को नहीं मिल जाते। जब बिल्डरों ने बैंकों की EMI नहीं चुकानी शुरू की, तो तीन-तरफा एग्रीमेंट के हिसाब से, बैंकों ने घर खरीदने वालों से EMI की मांग की, जो एग्रीमेंट में तीसरा पक्ष था। क्या है मामला… 29 अप्रैल 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने CBI को सुपरटेक लिमिटेड समेत NCR में बिल्डरों के खिलाफ सात शुरुआती जांच रजिस्टर करने का निर्देश दिया था। घर खरीदने वालों को ठगने के लिए डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों, बैंकों और बिल्डरों की मिलीभगत पर नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने कहा था कि उसे नोएडा, गुरुग्राम, यमुना एक्सप्रेसवे, ग्रेटर नोएडा, मोहाली, मुंबई, कोलकाता और इलाहाबाद में जाने-माने बैंकों और बिल्डरों के बीच पहली नजर में सांठगांठ मिली है। जज ने सुपरटेक लिमिटेड को घर खरीदने वालों के साथ धोखाधड़ी करने का मुख्य दोषी बताया था। कोर्ट ने पाया कि कॉर्पोरेशन बैंक ने सबवेंशन स्कीम के जरिए बिल्डरों को 2,700 करोड़ रुपए से ज्यादा का लोन दिया था। एमिकस रिपोर्ट से पता चला है कि अकेले सुपरटेक लिमिटेड ने 1998 से 5,157.86 करोड़ रुपए का लोन लिया है। पिछले साल CBI को जांच का आदेश दिया गया पिछले साल 23 सितंबर को, सुप्रीम कोर्ट ने CBI को मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, मोहाली और प्रयागराज में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वालों को ठगने के लिए बैंकों और डेवलपर्स के बीच सांठगांठ के बारे में छह और रेगुलर केस रजिस्टर करने की इजाजत दी थी। 20 जनवरी को, टॉप कोर्ट ने एक स्पेशल CBI कोर्ट से कहा कि वह इन मामलों में फेडरल एजेंसी द्वारा फाइल की गई तीन चार्जशीट पर दो हफ्ते के अंदर संज्ञान ले और ट्रायल को आगे बढ़ाए। उससे दो महीने पहले, कोर्ट ने CBI को 22 केस रजिस्टर करने की इजाजत दी थी। इनमें नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में सबवेंशन स्कीम का इस्तेमाल करके घर खरीदने वालों को ठगा गया था। ——————– ये खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट बोला- UCC लागू करने का समय आ गया:संसद फैसला करे; शरियत कानून में सुधार की जल्दबाजी न करें, इससे नुकसान की आशंका सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि देश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का समय आ गया है। इस पर फैसला करना कोर्ट के बजाय संसद का काम है। कोर्ट शरियत कानून 1937 की कुछ धाराओं को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा था। कोर्ट ने कहा- शरियत कानून की धाराएं रद्द कर दी गईं तो मुस्लिम समुदाय में संपत्ति के बंटवारे को लेकर कोई स्पष्ट कानून नहीं बचेगा। पूरी खबर पढ़ें…
मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी की:परिवार के विरोध के बाद पुलिस से मांगी सुरक्षा, महाकुंभ मेले में हुईं थीं वायरल

महाकुंभ में अपनी खूबसूरत आंखों और मासूम मुस्कान के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है। खबरों के मुताबिक मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है। हालांकि इस रिश्ते को लेकर उनके परिवार ने विरोध जताया है, जिसके चलते दोनों को पुलिस से सुरक्षा मांगनी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोनालिसा और फरमान करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हुई थी और वहीं से उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जब दोनों ने शादी करने का फैसला किया तो परिवार ने इसका विरोध किया, जिसके बाद मामला और बढ़ गया। बताया जा रहा है कि परिवार के विरोध और संभावित खतरे को देखते हुए मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचीं और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं और उन्हें किसी तरह की धमकी या दबाव से बचाया जाए। सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मोनालिसा और फरमान पुलिस स्टेशन में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला और चर्चा में आ गया है। मोनालिसा वही लड़की हैं जो महाकुंभ मेले के दौरान अपनी अलग पहचान और नीली-भूरी आंखों के कारण इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। उस समय उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे और देखते ही देखते वह देशभर में चर्चा का विषय बन गई थीं। अब उनकी शादी और परिवार के विरोध का मामला भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। कई लोग इस रिश्ते का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल दोनों ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है और आगे के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।
Trump-Epstein Statue King of World

वॉशिंगटन2 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में डोनाल्ड ट्रम्प और जेफ्री एपस्टीन का एक स्टायर स्टैच्यू लगाया गया हैं। स्टेचू करीब 12 फीट ऊंची और गोल्ड कलर की है। जेफ्री एपस्टीन आगे और ट्रम्प उनके पीछे हाथ फैलाकर खड़े दिखाए गए हैं। यह पोज हॉलीवुड कि फिल्म टाइटैनिक के मशहूर सीन की है। इसका नाम ‘किंग ऑफ द वर्ल्ड’ रखा गया है। यह इंस्टॉलेशन एक गुमनाम कलाकार समूह ‘द सीक्रेट हैंडशेक’ ने नेशनल मॉल के पास किया है। जो वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट की ओर फेस करके लगाया गया था। जेफ्री एपस्टीन और ट्रम्प की सैड लव स्टोरी वाली 12 फीट ऊंचा स्टेचू। मूर्ति के साथ लगे एक स्लैब पर ट्रम्प और एपस्टीन के रिश्ते को मजाकिया अंदाज में सैड लव स्टोरी बताया गया है, जिसमें आलीशान यात्राओं और पार्टियों का जिक्र किया गया है। स्टेचू के आसपास बैनर भी लगाए गए हैं, जिन पर दोनों की तस्वीरों के साथ ‘मेक अमेरिका सेफ अगेन’ जैसे नारे लिखे हैं। यह स्टेचू सोशल मीडिया पर भी यह काफी वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया है। कुछ लोग इसे राजनीतिक कला और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बता रहे हैं, जबकि कई लोगों ने इसे आपत्तिजनक बताया है। हालांकि व्हाइट हाउस की ओर से इस पर आधिकारिक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आखिर टाइटैनिक पोज क्या हैं और क्यों इसका इस्तेमाल किया गया टाइटैनिक फिल्म के इस सीन में जैक जहाज के अगले हिस्से पर खड़े होकर अपना हाथ फैलते है और उसके सामने रोज खड़ी होती है। उस वक्त जैक कहता है – “मैं दुनिया का राजा हूं।” हॉलीवुड की टाइटैनिक फिल्म का मशहूर सीन। विशेषज्ञों का कहना है कि कलाकारों ने इस पोज को लेकर मूर्ति बनाई ताकि यह एक राजनीतिक स्टायर के रूप में दिखे। इसमें डोनाल्ड ट्रम्प और जेफरी एपस्टीन को उसी अंदाज में एक संदेश देने की कोशिश की गई है। इसलिए इस कला का नाम भी ‘किंग ऑफ द वर्ल्ड’ रखा गया है। पहले भी लग चुकी है ऐसी मूर्ति यह पहली बार नहीं है जब इस समूह ने ऐसा इंस्टॉलेशन किया हो। 2025 में इसी समूह ने बेस्ट फ्रेंड फारेवर नाम की मूर्ति लगाई थी, जिसमें ट्रम्प और एपस्टीन को हाथ पकड़कर खड़े दिखाया गया था। एक अन्य इंस्टॉलेशन में ट्रम्प के नाम से कथित जन्मदिन संदेश की बड़ी मूर्ति भी लगाई गई थी। 2025 में चर्चित जेफ्री और ट्रम्प की बेस्ट फ्रेंड फारेवर वाली मूर्ति। जेफ्री एपस्टीन कौन था? जेफ्री एपस्टीन अमेरिका का फाइनेंसर था, जिस पर नाबालिग लड़कियों की सेक्स ट्रैफिकिंग और यौन शोषण का नेटवर्क चलाने के गंभीर आरोप लगे थे। 2019 में उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसी साल न्यूयॉर्क की जेल में उसकी मौत हो गई। 1990 से 2000 तक ट्रम्प और एपस्टीन को कई कार्यक्रमों और पार्टियों में साथ देखा गया। ट्रम्प का नाम इसलिए जुड़ा क्योंकि 1990 के दशक और शुरुआती 2000 के दौर में ट्रम्प और एपस्टीन को कुछ सामाजिक कार्यक्रमों और पार्टियों में साथ देखा गया था। हालांकि बाद में ट्रम्प ने कहा कि उनका एपस्टीन से काफी समय पहले ही संबंध खत्म हो गया था और उन्होंने उसे अपने क्लब मार-ए-लागो से बैन कर दिया था। एपस्टीन फाइलमें कुछ भारतीय नाम भी सामने आए जेफ्री एपस्टीन से जुड़े कुछ ईमेल में भारत और भारतीय मूल के कुछ लोगों के नामों का जिक्र हुआ है। इनमें दीपक चोपड़ा, अनिल अंबानी, हरदीप सिंह पुरी, मीरा नायर और अनुराग कश्यप जैसे नाम शामिल बताए जाते हैं। हालांकि इनका जिक्र केवल संपर्क या बातचीत के संदर्भ में सामने आया है और किसी के खिलाफ अपराध में शामिल होने का आरोप साबित नहीं हुआ है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
NCERT Class 9 English Syllabus Updated With Indian Authors; Sudha Murty Story Featured

Hindi News Career NCERT Class 9 English Syllabus Updated With Indian Authors; Sudha Murty Story Featured 1 घंटे पहले कॉपी लिंक नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी NCERT ने कक्षा 9 के लिए नई अंग्रेजी की किताब तैयार कर दी हैं। इसमें भारतीय लेखकों की रचनाओं को ज्यादा जगह दी गई है और सिलेबस को भी छोटा किया गया है। नई किताब में तमिल कवि सुब्रमणिया भारती, राज्यसभा सांसद और लेखिका सुधा मूर्ति, नागा लेखिका तेम्सुला आओ, रवींद्रनाथ टैगोर और असमिया उपन्यासकार मित्रा फुकन जैसे भारतीय लेखकों की रचनाएं शामिल की गई हैं। अब तक 9वीं में इंग्लिश की 2 किताब हैं पहले 2006-07 से 2025-26 तक पढ़ाई जाने वाली किताबों में 29 में से 15 रचनाएं विदेशी लेखकों की थीं। ऑफिशियल्स के अनुसार, अब नई किताब में कुल 16 चैप्टर रखे गए हैं। इनमें भारतीय और विदेशी लेखकों की लगभग बराबर संख्या में रचनाएं शामिल की गई हैं। ऑफिशियल्स का कहना है कि पहले इस सब्जेक्ट के लिए दो किताबें पढ़ाई जाती थीं, लेकिन अब इसे घटाकर एक ही किताब कर दिया गया है। इंग्लिश की नई किताब का नाम ‘कावेरी’ है NCERT कक्षा 9 की नई अंग्रेजी किताब का नाम ‘कावेरी’ रखा गया है। इसकी शुरुआत सुधा मूर्ति की किताब ‘How I Taught My Grandmother to Read and Other Stories’ (2004) से ली गई एक कहानी से होती है। NCERT की 9वीं कक्षा की नई अंग्रेजी किताब का नाम ‘कावेरी’ रखा गया है। 8 इंडियन और 6 विदेशी लेखकों की रचनाएं नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन यानी NCF-SE 2023 के आधार पर तैयार की गई है। अब यह पहले की किताबें ‘Beehive’ और ‘Moments’ की जगह लेगी। नई किताब में इंडियन नॉलेज सिस्टम यानी IKS से जुड़े एलिमेंट भी शामिल किए गए हैं। इसमें कुल 16 चैप्टर हैं। इनमें से 8 भारतीय लेखकों के हैं, जबकि 6 विदेशी लेखकों की रचनाएं हैं। विदेशी लेखकों में डेविड रोथ, चार्ल्स स्वेन, ब्रायना टी. पर्किन्स, रॉबर्ट लैंगली, माया एंथनी और आइरीन चुआ की रचनाएं शामिल हैं। पैरालिंपिक प्लेयर दीपा मलिक का इंटरव्यू भी शामिल किताब में एक अनाम कविता ‘Gifts of Grace: Honouring Our Vocations’ भी दी गई है। इसके अलावा ‘The World of Limitless Possibilities’ टाइटल से एक इंटरव्यू आधारित चैप्टर भी शामिल है, जिसमें पैरालिंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक का इंटरव्यू है। ——————– ये खबर भी पढ़ें… NCERT का विवादित चैप्टर बनाने वाली टीम के खिलाफ निर्देश:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- प्रो. मिशेल को बैन करे केंद्र, ‘करप्शन इन ज्यूडिशियरी’ लिखा था सुप्रीम कोर्ट NCERT के कक्षा 8वीं की सोशल साइंस की किताब में ‘करप्शन इन द ज्यूडिशियरी’ नाम का सब-चैप्टर तैयार करने वाली टीम को हटाने की तैयारी में है। कोर्ट ने केंद्र सरकार, सभी राज्य सरकारों और पब्लिक फंडेड इंस्टीट्यूशन्स को निर्देश दिया है कि NCERT के सोशल साइंस करिकुलम के चेयरपर्सन प्रोफेसर मिशेल डेनिनो को पाठ्यक्रम से अलग करें। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
raw milk health risks | kaccha doodh peene ke nuksan | कच्चा दूध पीने के नुकसान | कच्चा दूध पीना चाहिए या नहीं |

Last Updated:March 11, 2026, 20:05 IST Raw Milk Health Risks: अगर आप भी बॉडी बनाने या वजन बढ़ाने के चक्कर में सुबह-सुबह कच्चा दूध और अंडा गटक लेते हैं, तो संभल जाइए. यह आदत आपको सेहतमंद बनाने के बजाय सीधे अस्पताल पहुंचा सकती है. डॉक्टरों ने खुलासा किया है कि कच्चे दूध के सेवन से पेट की टीबी जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है. देहरादून: दूध को सेहत के लिए सुपरफूड माना जाता है क्योंकि इसमें शरीर के लिए जरूरी लगभग सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे पीने का गलत तरीका आपको फायदे की जगह बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है. आजकल कई लोग, खासकर युवा, वजन बढ़ाने के लिए कच्चे दूध में अंडा मिलाकर पीना पसंद करते हैं. लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे बेहद खतरनाक बताया है. बिना उबला दूध पीने से न केवल पेट खराब होता है, बल्कि यह पेट की टीबी जैसी गंभीर और लाइलाज दिखने वाली बीमारियों का कारण भी बन सकता है. कच्चे दूध से बढ़ता है पेट की टीबी का खतराकच्चे दूध से होने वाली सबसे डरावनी बीमारी है ‘पेट की टीबी’ (Gastrointestinal Tuberculosis). देहरादून के टीबी एवं छाती विशेषज्ञ डॉ. अनुराग अग्रवाल बताते हैं कि इंसानों की तरह गाय-भैंसों को भी टीबी हो सकती है. अगर किसी संक्रमित मवेशी का दूध बिना उबाले पी लिया जाए, तो उसमें मौजूद ‘माइकोबैक्टीरियम बोविस’ जैसे कीटाणु सीधे इंसान की आंतों पर हमला कर देते हैं. ग्रामीण इलाकों में आज भी कई लोग सीधे मवेशी से दूध निकालकर उसे कच्चा ही पी लेते हैं, जो इस बीमारी को दावत देने जैसा है. फूड पॉइजनिंग और बैक्टीरिया का हमला बिना उबले दूध में सिर्फ टीबी ही नहीं, बल्कि साल्मोनेला, ई. कोली और लिस्टेरिया जैसे खतरनाक बैक्टीरिया भी होते हैं. ये बैक्टीरिया पेट में जाकर तेज ऐंठन, उल्टी, दस्त और फूड पॉइजनिंग पैदा करते हैं. अगर किसी व्यक्ति की इम्यूनिटी कम है, तो ये कीटाणु खून के जरिए शरीर के दूसरे अंगों को भी अपनी चपेट में ले सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कच्चा अंडा और कच्चा दूध एक साथ लेना पाचन तंत्र और लिवर पर बहुत ज्यादा दबाव डालता है, जिससे शरीर धीरे-धीरे अंदर से कमजोर होने लगता है. यह भी पढ़ें: गर्मी में अंगूर पेट में लगा देगा आग! एक्सपर्ट से जानें खाने का सही तरीका, वरना अस्पताल जाना पड़ेगा दूध को उबालना है जरूरीडॉक्टरों के मुताबिक, दूध पीने का सबसे सुरक्षित तरीका उसे अच्छी तरह उबालकर ही इस्तेमाल करना है. दूध को उबालने से उसमें मौजूद सभी हानिकारक रोगाणु नष्ट हो जाते हैं और वह पीने लायक सुरक्षित हो जाता है. डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अगर किसी को पेट की टीबी हो भी जाए, तो डरने की जरूरत नहीं है. फेफड़ों की टीबी की तरह इसका इलाज भी संभव है. समय पर पता चलने पर 6 से 12 महीने के कोर्स से यह पूरी तरह ठीक हो सकती है. लेकिन समझदारी इसी में है कि दूध को हमेशा गर्म करके या गुनगुना करके ही पिएं. About the Author Seema Nath सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें Location : Dehradun,Uttarakhand First Published : March 11, 2026, 20:05 IST
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, अभिनेत्री निधि अग्रवाल ने किए महाकाल दर्शन:उज्जैन में पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर और फिल्म अभिनेत्री निधि अग्रवाल ने उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। दोनों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत और सत्कार किया गया। दर्शन के बाद कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि महाकाल के दरबार में आकर उन्हें अद्भुत शांति मिली। उन्होंने भगवान महाकाल से सभी के लिए सुख, समृद्धि, सद्बुद्धि और भक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। ठाकुर ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि प्रत्येक सनातनी को जीवन में कम से कम एक बार उज्जैन आकर महाकाल के दर्शन अवश्य करने चाहिए। उन्होंने बच्चों को भी सनातन परंपराओं से जोड़ने और मंदिरों में आने की प्रेरणा देने पर जोर दिया। उन्होंने महाकाल लोक की व्यवस्थाओं की भी सराहना की और अंत में “हर-हर महादेव” का जयघोष किया। फिल्म अभिनेत्री निधि अग्रवाल ने भी ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने नंदी गृह से भगवान से हाथ जोड़कर मनोकामना मांगी और पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ जल अर्पित किया। इस दौरान वह महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दीं। निधि अग्रवाल एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और डांसर हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू का जी सिने पुरस्कार मिला था। इसके बाद उन्होंने ‘इस्मार्ट शंकर’ और ‘ईस्वरन’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है।
महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी:केरल पुलिस से मांगी सुरक्षा, पिता से बताया खतरा; डायरेक्टर बोले- ये लव जिहाद

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से मंदिर में शादी कर ली। शादी से पहले बुधवार को दोनों तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। यहां मोनालिसा ने पुलिस से सुरक्षा मांगी और कहा कि उनके पिता उन्हें जबरन घर वापस ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, मोनालिसा ने कहा कि वह बालिग हैं और अपनी मर्जी से फरमान के साथ रहना और उससे शादी करना चाहती हैं। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया। देखिए तस्वीरें फिल्म शूटिंग के दौरान हुई मुलाकात मोनालिसा इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” की शूटिंग के सिलसिले में केरल आई हुई हैं। इसी दौरान फरमान खान से उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने बताया कि फिल्म में साथ काम करने के दौरान बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे रिश्ता प्यार में बदल गया। फरमान खान ने कहा, “हम दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे। वहीं हमारी बातचीत शुरू हुई। पहले मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया था। मैंने मना कर दिया, लेकिन बाद में हम दोनों को गहरा प्यार हो गया।” मोनालिसा के मुताबिक उनका और फरमान का रिश्ता करीब छह महीने पुराना है। उन्होंने बताया कि घरवाले गांव में ही किसी और से उनकी शादी कराना चाहते थे, जो उन्हें मंजूर नहीं था। डायरेक्टर ने लगाया साजिश का आरोप मोनालिसा को फिल्म में मौका देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस शादी पर फेसबुक पोस्ट में नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा कि जिस लड़की को मौका देने के लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपए का कर्ज लेकर फिल्म बनाई, उसने एक मुस्लिम युवक के साथ भागकर सब बर्बाद कर दिया। उन्होंने इसे “लव जिहाद” बताते हुए इसके पीछे साजिश होने का आरोप लगाया। ऐसे मिली थी मोनालिसा को पहचान रुद्राक्ष की माला बेचने गई थीं महाकुंभ मोनालिसा महेश्वर की रहने वाली हैं। वह परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने गई थीं। इसी दौरान एक कंटेंट क्रिएटर ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो उनकी मुस्कान और आंखों की वजह से तेजी से वायरल हो गया। वह इतनी चर्चित हो गईं कि उनकी तस्वीरों वाली टी-शर्ट तक बिकने लगीं। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि भीड़ और लगातार घिरने की वजह से वह परेशान हो गई थीं और माला भी नहीं बेच पा रही थीं। इसी कारण वह महाकुंभ छोड़कर घर लौट आई थीं। इसके बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया और वह रातोंरात चर्चा में आ गईं थी। मोनालिसा की पुरानी तस्वीरें
Rail Wheel Factory Recruitment | DRDO & BARC Jobs Today

12 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेल व्हीकल फैक्ट्री में 192 पदों पर भर्ती, DRDO में 35 पेड इंटर्नशिप पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में 105 वैकेंसी की। इसके साथ झारखंड में 355 लेक्चरर की भर्ती निकली है जिसकी लास्ट डेट 12 मार्च तय की गई है। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. रेल व्हीकल फैक्ट्री में 192 भर्ती, फीस 100 रुपए रेल व्हील फ्रैक्ट्री (RWF) में 192 अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की भर्ती निकली है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट भी मिलेगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। ट्रेड वाइज वैकेंसी डिटेल्स : ट्रेड का नाम पदों की संख्या फिटर 85 मैकेनिस्ट 31 मैकेनिक (मोटर व्हीकल) 08 टर्नर 05 सीएनसी प्रोग्रामिंग कम ऑपरेटर (सीओई ग्रुप) 23 इलेक्ट्रीशियन 18 इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 22 कुल 192 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 50% अंकों के साथ 10वीं पास, पद के अनुसार NCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 15 साल अधिकतम : 24 साल उम्र की गणना 1 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। एससी/एसटी : अधिकतम 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूटफीस : जनरल : 100 रुपएएससी, एसटी, पीएच, महिला : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर शॉर्टलिस्टिंगडॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम स्टाइपेंड : 10,899 – 12, 261 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट rwf.indianrailways.gov.in से फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड करें। जरूरी जानकारी दर्ज करें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अटैच करके इस पते पर भेजें: सीनियर पर्सनल ऑफिसर-II, पर्सनल डिपार्टमेंट रेल व्हीकल फैक्ट्री, येलहंका बैंगलोर ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक 2. DRDO में 35 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम, इंटरव्यू के सिलेक्शन नेवल साइंस एंड टेक्नोलॉजिकल लैबोरेटरी (NSTL), डीआरडीओ (DRDO) ने 35 पेड इंटर्नशिप का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये इंटर्नशिप 6 महीने के लिए होगी। इंटर्नशिप की शुरुआत 1 मई 2026 से की जाएगी। वैकेंसी डिटेल्स : ब्रांच का नाम पदों की संख्या बीई, बीटेक, केमिकल इंजीनियरिंग 3 बीई, बीटेक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग 5 बीई, बीटेक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 4 बीई, बीटेक, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 6 बीई, बीटेक, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग 06 बीई, बीटेक, नेवल आर्किटेक्चर 3 बीई, बीटेक,कंप्यूटर साइंस/आईटी 8 एमएससी, फिजिक्स 2 एमएससी केमेस्ट्री 2 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : बीई, बीटेक (CGPA 7.5) या एमएससी (75% in 1st year) एज लिमिट : अधिकतम 25 साल स्टाइपेंड : 5 हजार रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर इंटरव्यू जरूरी डॉक्यूमेंट्स : आधार कार्ड 10वीं की मार्कशीट 12वीं की मार्कशीट ग्रेजुएशन की मार्कशीट पद के अनुसार जरूरी डिग्री/डिप्लोमा जाति प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज की फोटो मोबाइल नंबर ईमेल आईडी सिग्नेचर और लेफ्ट थंब का निशान ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं। होमपेज पर डीआरडीओ भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म भरकर ई मेल के जरिये इसे डायरेक्टर NSTL लिखकर intern-hrd@gov.in भेजें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफ लिंक 3. भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में 105 पदों पर भर्ती, 37,000 स्टाइपेंड भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) 2026 के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार बार्क की ऑफिशियल वेबसाइट barc.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार 10 मार्च से 31 मार्च के बीच फीस जमा कर सकते हैं। JRF-2026 की शुरुआत 17 अगस्त 2026 को होगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एमएससी/इंटीग्रेटेड एमएससी/बीएस-एमएस (डुअल डिग्री)/बीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा UGC-CSIR-NET फेलोशिप, JEST स्कोर, ICMR-JRF टेस्ट, ICAR-JRF टेस्ट, DBT-JRF बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट, फिजिक्स/केमिस्ट्री/लाइफ साइंस/बायोटेक्नोलॉजी में गेट स्कोर/ JGEEBILS का वैलिड स्कोरकार्ड भी होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम 28 साल ओबीसी-एनसीएल : 3 साल की छूट एससी, एसटी : 5 साल की छूट पीडब्ल्यूबीडी : 10 साल की छूट स्टाइपेंड : 37,000 रुपए प्रति माह सीनियर रिसर्च फेलोशिप (SRF) : 42,000 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : शॉर्टलिस्टिंग इंटरव्यू इंटरव्यू का सिलेबस : फिजिक्स केमेस्ट्री लाइफ साइंस रिसर्च एप्टीट्यूड पर आधारित ऐसे करें आवेदन : बार्क की ऑफिशियल वेबसाइट barcocesexam.in पर जाएं। यहां Career- Vacancy सेक्शन में जूनियर रिसर्च फेलोशिप से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। OCES-2026 या DGFS-2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी बनाएं। लॉगिन करके फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। आवेदन फॉर्म भरकर सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. झारखंड में 355 लेक्चरर की भर्ती, लास्ट डेट 12 मार्च झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत सरकारी पॉलिटेक्निक और सरकारी महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में 355 लेक्चरर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये 349 नियमित पद और 6 पद बैकलॉग हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 14 मार्च तय की गई है। उम्मीदवार 25 मार्च तक हार्डकॉपी जमा कर सकते हैं। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या अनारक्षित 152 एसटी 90 एससी 33 बीसी वन 29 बीसी टू 18 आर्थिक रूप से कमजोर 27 कुल पदों की संख्या 349 सब्जेक्ट वाइस एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी : संबंधित विषय में फर्स्ट डिवीजन के साथ बीई/बीटेक/बीएस की डिग्री। सिलेक्शन के समय फर्स्ट डिवीजन में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए। साइंस एंड हयूमैनिटीज : संबंधित विषय में फर्स्ट डिवीजन के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री। UGC या CSIR द्वारा आयोजित NET एग्जाम पास की हो। UGC द्वारा मान्यता प्राप्त समान परीक्षा जैसे SLET/SET पास होना जरूरी है। एज लिमिट : अधिकतम 65 साल क्वालिफाइंग मार्क्स : जनरल : 40%. ओबीसी : 36.5%. ईबीसी : 34% एससी, एसटी, महिला : 32% सैलरी : 56,100 – 1,77,500 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी दिया जाएगा। सिलेक्शन प्रोसेस : एकेडमिक मार्क्स इंटरव्यू के बेसिस पर एग्जाम पैटर्न : एकेडमिक रिकॉर्ड एंड अचीवमेंट : 80 मार्क्स इंटरव्यू : 20 मार्क्स एग्जाम टाइप : ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या : 100 एग्जाम ड्यूरेशन : 2 घंटे ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं। “New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। लॉग इन करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। सभी डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करें। फीस








