इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर: एलपीजी संकट में इन खास के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कुकर भी है अच्छा विकल्प, मिनटों में बनता है खाना

विद्युत उपकरण कुकर | छवि: एआई/फ़्रीपिक इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर का उपयोग करने का सही तरीका: आजकल एलपीजी इंजन की भारी कीमत और कभी-कभी होने वाली कमी के कारण लोग नए विकल्प तलाश रहे हैं। ऐसे में इन तीनों में इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक कुकर का एक शानदार और आसान विकल्प सामने आया है। इससे न सिर्फ गैस की बचत होती है, बल्कि कम समय में स्वादिष्ट खाना भी तैयार हो जाता है। इलेक्ट्रिक उपकरण कुकर क्या है? इलेक्ट्रिक उपकरण कुकर एक ऐसा किचन उपकरण है जो बिजली से चलता है और इलेक्ट्रिक उपकरण कुकर की तरह ही काम करता है। फ़िट बस इतना है कि इसमें आपको गैस जलाने की ज़रूरत नहीं है। इसमें पहले से ही कई मस्जिदें हैं, जिनसे खाना बनाना और भी आसान हो जाता है। इलेक्ट्रिक कुकर के उपयोग के फायदे यह समय की बचत और इसकी मदद से खाना जल्दी बनेगा। खाना बनाने के लिए इसमें गैस की जरूरत नहीं है। ऐसे में एलपीजी पर भी प्रतिबंध नहीं होगा। इसका इस्तेमाल करना बहुत आसान होता है। नए लोग भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कई तरह के शाकाहारी फीचर्स पहले से ही मौजूद हैं। यह खाने को ओवरहीट नहीं करता है और इसे आसानी से नियंत्रित भी किया जा सकता है। इसकी मदद से आप एक ही कुक में कई तरह के व्यंजन तैयार कर सकते हैं। विद्युत उपकरण कुकर का उपयोग कैसे किया जाता है? इसका इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। 1.सामग्री सबसे पहले कुकर के अंदर पोथी में दाल, चावल या सब्जी डालें। 2. पानी डालें आवश्यकतानुसार जैसे दाल के लिये अधिक, चावल के लिये कम पानी चाहिये। 3. मार्केट बंद करें कुकर का अपार्टमेंट अच्छी तरह से लॉक करें। 4. सेटिंग चुनें अब अपने व्यंजन के खाते से बटन प्रारूप जैसे चावल, दाल, सूप या केवल स्टीम। 5. चरण करें स्टेप बटन दबाते ही कुकर खुद काम शुरू कर देगा। 6. रिलीज करें खाना बनने के बाद कुकर खुद डीवीडी रिलीज कर सकते हैं या आप मैनुअली भी कर सकते हैं। इलेक्ट्रिक कुकर में क्या-क्या बनाया जा सकता है? इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक कुक्कुट की खास बात यह है कि आप इसमें लगभग हर रोज खाना बना सकते हैं। चावल, दाल, पुलाव और व्यंजन जैसे व्यंजन बना सकते हैं। इसके अलावा सूप में या ओटीएस बनाया जा सकता है। रसायन शास्त्र भी यह औषधि साबित होगी। घर में मेहमान आ रहे हैं तो राजमा, छोले, बिरयानी या पास्ता जैसे कई व्यंजन बनाए जा सकते हैं। इन सबके अलावा आप इडली और केक भी बना सकते हैं. इलेक्ट्रिक कुकर का उपयोग समय किन बातों का उपयोग करते समय किया जाता है? कुकर को ओवरफिल न करें। सही मात्रा में पानी डालें। इस्तेमाल के बाद साफ जरूर करें। बिजली के उपकरणों और तारों की जांच करें। यदि आप एलपीजी की समस्या से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक उपकरण एक स्मार्ट और पोर्टेबल विकल्प है। यह समय, पैसा और मेहनत तीर्थ की बचत करने में मददगार साबित होगी। यह अवश्य पढ़ें: एलपीजी कनेक्शन के बदले नियम, आधार के बिना नहीं मिलेगा गैस; घर बैठे मोबाइल ऐप से जानें e-KYC कैसे करें (टैग्सटूट्रांसलेट) इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर(टी)इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर(टी)इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर(टी)इंडक्शन(टी)एलपीजी संकट(टी)इंडक्शन बनाम इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर(टी)कुकर(टी)किचन टिप्स का उपयोग कैसे करें
मुरैना जिला अस्पताल में फायरिंग का VIDEO:प्रसूता को ले जाने के लिए भिड़े 2 निजी अस्पतालों के एजेंट; केस दर्ज करने शिकायत का इंतजार

मुरैना जिला अस्पताल के नवीन प्रसूति गृह के बाहर 15 मार्च की रात कैलारस से आई एक प्रसूता को अपने-अपने अस्पताल ले जाने की होड़ में निजी अस्पतालों के दो एजेंटों के बीच फायरिंग हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस अस्पताल प्रबंधन की ओर से शिकायत दर्ज कराने का इंतजार कर रही है। 15 मार्च की रात लगभग 2:17 बजे एक निजी एंबुलेंस से प्रसूता डिलेवरी के लिए कैलारस से मुरैना जिला अस्पताल आई थी। जैसे ही एंबुलेंस नवीन बिल्डिंग के मुख्य गेट पर पहुंची, वहां शिवाय हॉस्पिटल और सिटी हॉस्पिटल के एजेंट पहले से मौजूद थे। महिला को अपने-अपने अस्पताल ले जाने की होड़ में दोनों एंबुलेंस धारी एजेंटों के बीच विवाद हो गया और गोलियां चल गईं। फायरिंग करने के बाद दोनों एजेंट मौके से फरार हो गए और प्रसूता भी जिला अस्पताल के बजाय इलाज के लिए कहीं और चली गई। पुलिस को शिकायत का इंतजार जिला अस्पताल परिसर में निजी अस्पतालों का हस्तक्षेप बढ़ता जा रहा है, जिससे मरीजों और स्टाफ में दहशत का माहौल है। शनिवार रात दोनों एजेंटों के बीच हुई इस फायरिंग की पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया ने कहा, “जिला अस्पताल परिसर में मरीज ले जाने को लेकर गोली चली है दो लोग चिन्हित किए है।” उन्होंने आगे कहा, “अब अस्पताल प्रबंधन कोई फरियादी भेजे तब मामला दर्ज किया जाए।” सिविल सर्जन बोले- रात में मरीजों को आने ही नहीं दिया जाता सिविल सर्जन डॉ. गजेंद्र सिंह तोमर ने कहा, “एजेंटो के द्वारा गोली चलाकर दहशत फैलाने की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी घटना घटित हुई है।” उन्होंने कहा, “अब बदमाशों से दुश्मनी कौन ले असुरक्षा का माहौल है। निजी नर्सिंग होम के द्वारा बदमाश एजेंट एंबुलेंस देकर जिला अस्पताल के पास छोड़ दिए है।” उन्होंने आरोप लगाया, “मरीजों को अस्पताल में आने ही नहीं दिया जाता। यह सब रात में अधिक होता है दिन में मैं खुद राउंड लगता हूं।” डॉ. तोमर ने कहा, “15 की रात में भी यही हुआ। उस महिला मरीज का अभी तक नहीं पता कहां इलाज लिया होगा।” उन्होंने चिंता जताते हुए कहा, “जिला अस्पताल में कभी भी कोई बड़ी अनहोनी घट सकती है स्टाफ और मरीज के साथ। कई बार लिखित में भी शिकायत की है।” उन्होंने स्पष्ट किया, “अभी नेत्र शिविर में व्यस्त थे पुलिस को कार्रवाई हेतु पत्र लिखा गया था।”
अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों का भारत विरोधी प्रदर्शन:"किल मोदी पॉलिटिक" के नारे लगाए, इंडियन प्रोडक्ट का बायकॉट करने का ऐलान

खालिस्तान समर्थक कनाडा और अमेरिका में भारत विरोधी गतिविधियां चला रहे हैं। अमेरिका में सिख फॉर जस्टिस से जुड़े समर्थकों ने अमेरिका में प्रदर्शन किया और भारत विरोधी नारे लगाए। खालिस्तान समर्थकों ने किल मोदी पॉलिटक के नारे लगाए। वहीं कुछ दिन पहले किए गए प्रदर्शन के दौरान खालिस्तान समर्थकों ने इंडियन प्रोडक्ट के साथ-साथ इंडियन एयरलाइंस, शॉप्स व आउटलेट का बायकॉट करने का ऐलान भी किया। अमेरिका में इन दिनों खालिस्तान समर्थक खालिस्तान रेफरेंडम करवा रहे हैं और इसके लिए अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान वो भारत विरोधी नारे लगाकर लोगों को अपने रेफरेंडम (जनमत संग्रह) में शामिल होने की अपील भी कर रहे हैं। खालिस्तान समर्थक अमेरिका में भारत विरोधी प्रदर्शनों के वीडियो शेयर कर रहे हैं और लोगों को खालिस्तान मूवमेंट से जुड़ने को कह रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ अमेरिका में रहने वाले सिख समुदाय के लोग खालिस्तान समर्थकों की इन गतिविधियों का पाकिस्तान समर्थित बताकर विरोध भी कर रहे हैं। यह वीडियो खालिस्तान समर्थक हरनेक सिंह ने अपने X-अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी इस वीडियो को पोस्ट करके इसे पाकिस्तान का एजेंडा बताया है। प्रदर्शन के दौरान खालिस्तान समर्थकों की अहम बातें…
कनाडा में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या:दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकला था, गर्दन में लगी गोली; इकलौता बेटा

कनाडा में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एडमॉन्टन शहर के पास लेड्यूक इलाके में हमलावरों ने हाईवे-2 पर उसकी कार को घेरा। इसके बाक उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मृतक की पहचान बीरइंदर सिंह (22) के रूप में हुई है, जो स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। पुलिस के अनुसार, वह ओंटारियो में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम कर रहा था। घटना 14 मार्च को हुई। बीरइंदर माता-पिता का इकलौते बेटा था। दोस्तों ने बीरइंदर के पार्थिव शरीर को भारत भेजने के लिए गो फंड मी पेज बनाया था, जिसके जरिए जरूरी फंड जुटा लिया गया है ताकि उनके माता-पिता आखिरी बार अपने बेटे का चेहरा देख सकें। 3 साल पहले कनाडा गया था युवक बीरइंदर सिंह 3 साल पहले कनाडा गया था और पिछले 5 महीनों से एडमॉन्टन में रह रहा था। वह वहां कंस्ट्रक्शन का काम करता था। बीरइंदर अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना देख रहा था। 14 मार्च को बीरइंदर अपने 2 बचपन के दोस्तों के साथ पहली बार बैनफ घूमने जा रहा था। पुलिस ने बताया कि दोपहर लगभग 2:50 बीरइंदर अपनी होंडा सिविक कार चला रहा था। तभी एक सफेद पिकअप ट्रक उनकी कार के बगल में आया। ट्रक सवार 2 लोगों ने पहले बीरइंदर की तरफ दोस्ती का इशारा किया। खिड़की खोलते ही युवक पर फायरिंग की जब बीरइंदर ने जवाब में वैसा ही इशारा किया, तो ट्रक सवारों ने अपनी खिड़की नीचे की और उस पर गोली चला दी। (शनिवार की) दोपहर लगभग 2:50 बजे उसे गोलियां मारी गईं। यह वारदात एडमॉन्टन के दक्षिण में स्थित हाईवे 2 पर हुई। गर्दन में गोली लगने से हुई मौत गोली बीरइंदर की गर्दन में लगी। उनके दोस्तों ने कार पर नियंत्रण पाकर उसे सड़क किनारे रोका और मदद के लिए पुलिस को काल की, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण बीरइंदर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और बीरइंदर के दोस्तों के अनुसार, उनको नहीं पता कि हमला क्यों किया गया। उनके दोस्तों का मानना है कि यह नस्लभेद या नफरत के कारण हो सकता है, क्योंकि उनका किसी से कोई झगड़ा या रोड रेज जैसा मामला नहीं था। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने उस पिकअप ट्रक और उसमें सवार 2 लोगों की पहचान के लिए लोगों से डैशकैम फुटेज मांगी है।
पहले पार्ट से भी लंबी होगी धुरंधर 2:सेंसर बोर्ड ने 21 बदलाव करवाए, गाली वाले डायलॉग म्यूट, 18 से कम उम्र के लोग नहीं देख पाएंगे

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल चुका है। 19 मार्च को रिलीज हो रही इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को सेंसर बोर्ड से भी सर्टिफिकेट मिल चुका है। हाल ही में आई वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को A (एडल्ट ओनली) सर्टिफिकेट दिया है। यानी 18 साल से कम उम्र के लोग इस फिल्म को नहीं देख सकेंगे। पहले पार्ट से भी लंबी होगी धुरंधर 2 धुरंधर के पहले पार्ट का रनटाइम 214 मिनट यानी 3 घंटे 34 मिनट था, हालांकि अब धुरंधर 2 इससे भी लंबी होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधरः द रिवेंज का रनटाइम 229 मिनट होने वाला है। यानी ये फिल्म 3 घंटे 49 मिनट की होगी। इसी के साथ धुरंधर 2, बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों की लिस्ट में 6वें नंबर पर जगह बना चुकी है। फिल्म में इन सीन में बदलाव की मांग फिल्म का रनटाइम 1 मिनट 34 सेकंड कम हुआ इन सभी बदलावों के साथ फिल्म का 1 मिनट 34 सेकंड का रनटाइम भी कम किया गया है। अगर ये बदलाव न होते तो फिल्म 230 मिनट से भी लंबी होती। 19 मार्च को रिलीज होगी धुरंधर 2 फिल्म धुरंधर 2, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आज रात 8 बजे से इसका पेड प्रिव्यू शुरू किया जाएगा। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल अहम किरदारों में हैं। आदित्य धर ने फिल्म निर्देशित की है। इसका पहला पार्ट सुपरहिट रहा था। फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड फिल्म रही। वहीं धुरंधर 2025 की भी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है।
Real Madrid, PSG, Arsenal, Sporting CP Reach Champions League Quarterfinals

Hindi News Sports Real Madrid, PSG, Arsenal, Sporting CP Reach Champions League Quarterfinals 1 घंटे पहले कॉपी लिंक रियल मैड्रिड के लिए दोनों गोल विनीशियस जूनियर ने किया। 15 बार की चैंपियन रियल मैड्रिड ने यूईएफए चैंपियंस लीग के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है। प्री क्वार्टरफाइनल में मैनचेस्टर सिटी को उसी के घर में हराकर अंतिम-8 में जगह बना ली हैं। मैड्रिड के अलावा आर्सनल, पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) और स्पोर्टिंग सीपी ने भी क्वार्टरफाइनल का टिकट कटा लिया है। इस राउंड के सबसे बड़े उलटफेर में स्पोर्टिंग सीपी ने पहले लेग में 0-3 से पिछड़ने के बाद दूसरे लेग में बोडो ग्लिम्ट को 5-0 से रौंदकर शानदार वापसी की। रियल मैड्रिड ने सिटी को 2-1 से हराया, ओवरऑल स्कोर 5-1 रहा मैनचेस्टर के एतिहाद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रियल मैड्रिड ने सिटी को 2-1 से मात दी। एग्रीगेट (दोनों मैचों का कुल स्कोर) के आधार पर मैड्रिड ने 5-1 से जीत दर्ज की। मैच के 20वें मिनट में सिटी के बर्नाडो सिल्वा को हैंडबॉल के लिए रेड कार्ड दिखाया गया, जिससे टीम 10 खिलाड़ियों पर सिमट गई। 22वें मिनट में विनीशियस जूनियर ने पेनल्टी को गोल में बदलकर मैड्रिड को बढ़त दिलाई। 41वें मिनट में अर्लिंग हालैंड ने गोल कर सिटी की उम्मीदें जगाईं, लेकिन एक्स्ट्रा टाइम में विनीशियस के दूसरे गोल ने सिटी का सफर खत्म कर दिया। PSG ने चेल्सी को हराया, एग्रीगेट स्कोर 8-2 रहा पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने चेल्सी के खिलाफ अपना दबदबा कायम रखा। होम ग्राउंड पर 5-2 की जीत के बाद, लंदन में खेले गए दूसरे लेग में भी PSG ने 3-0 से जीत हासिल की। ख्विचा क्वारात्सखेलिया ने छठे और ब्रैडली बारकोला ने 14वें मिनट में गोल कर हाफ टाइम तक चेल्सी को बैकफुट पर धकेल दिया था। 62वें मिनट में सेनी मयुलु के गोल ने चेल्सी की हार पर मुहर लगा दी। चेल्सी पिछले दो सीजन में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन इस बार राउंड ऑफ 16 में ही बाहर हो गई। पेरिस सेंट-जर्मेन से हार कर चैंपियंस लीग से बाहर होने के बाद चेल्सी के खिलाड़ी। स्पोर्टिंग सीपी ने दूसरे लेग में बोडो ग्लिम्ट को 5-0 से हराया लिस्बन में खेले गए मैच में स्पोर्टिंग सीपी ने अपने फैंस को हैरान कर दिया। पहले लेग में बोडो ग्लिम्ट से 0-3 से हारने वाली स्पोर्टिंग ने दूसरे लेग में 5-0 की जीत दर्ज की। हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 था और एग्रीगेट स्कोर में बोडो ग्लिम्ट 3-1 से आगे थी। दूसरे हाफ में स्पोर्टिंग के खिलाड़ियों ने हमला तेज किया और गोंकालो इनासियो, पेड्रो गोंकाल्वेस, लुइस सुआरेज, मैक्सिमिलियानो अराउजो और राफेल नेल ने गोल दागकर अपनी टीम को 5-3 के कुल स्कोर से जीत दिला दी। आर्सनल ने लीवरकुसेन को 2-0 से हराया पहले लेग में लीवरकुसेन के साथ 1-1 का ड्रॉ खेलने के बाद आर्सनल ने अपने होम ग्राउंड पर शानदार प्रदर्शन किया। एबेरेची एजे ने 36वें मिनट में लिएंड्रो ट्रॉसार्ड के पास पर बेहतरीन गोल किया। इसके बाद 63वें मिनट में डेक्लान राइस ने बॉक्स के किनारे से क्लीन फिनिश करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। आर्सनल ने एग्रीगेट स्कोर 3-1 के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। आर्सनल ने दूसरे लेग में लीवरकुसेन को 2 गोल से हराया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Sensex Surges 400+ Pts, Nifty Gains 150 Pts; IT, Auto Stocks Shine

कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 18 मार्च को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 600 अंक की तेजी के साथ 76,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 200 अंक की तेजी है, ये 23,800 पर कारोबार कर रहा है। IT, एनर्जी और ऑटो शेयर्स में ज्यादा तेजी है। एशियाई बाजार अपडेट साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 3.80% चढ़कर 5,853 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 2.20% चढ़कर 54,898 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.20% गिरकर 25,816 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.40% नीचे 4,033 पर कारोबार कर रहा है। GSP क्रॉप साइंस के IPO में निवेश का मौका एग्रोकेमिकल कंपनी GSP क्रॉप साइंस के IPO का आज आखिरी दिन है। ये IPO 16 मार्च को ओपन हुआ था। कंपनी इस इश्यू के जरिए ₹400 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें मिनिमम 14,720 रुपए लगाने होंगे। अमेरिकी बाजार में 17 मार्च को गिरावट रही डाउ जोन्स 46 अंक (0.10%) बढ़कर 46,993 के स्तर पर बंद हुआ। टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.47% बढ़कर 22,47 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 16 अंक (0.25%) गिरकर 6,716 पर बंद हुआ। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 18 मार्च को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेंक्स 568 अंक की तेजी के साथ 76,071 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 172 अंक की बढ़त रही, ये 23,581 पर बंद हुआ था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
24-Hour Parcel Delivery & ₹8 Cr Fine on 5 Insurers

नई दिल्ली4 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर गैस कनेक्शन से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने उन खबरों पर जवाब दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि अगर ग्राहकों ने e-KYC नहीं कराया, तो उनका गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि eKYC की जरूरत सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को है, जिनका वेरिफिकेशन अब तक नहीं हुआ है। वहीं, अब आप इंडिया पोस्ट के जरिए अपने जरूरी डॉक्युमेंट्स या पार्सल 24 घंटे के अंदर भेज सकेंगे। भारतीय डाक विभाग ने आज 17 मार्च को 3 नई प्रीमियम सर्विस लॉन्च की हैं। इस सर्विस में डाक विभाग से आपको लिखित गारंटी मिलेगी। खास बात ये है कि अगर तय समय में डिलीवरी नहीं हुई तो ‘मनी-बैक गारंटी’ के तहत आपको पूरे पैसे वापस मिलेंगे। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. गैस कनेक्शन बंद होने की खबरों पर सरकार की सफाई: कहा- सभी को e-KYC की जरूरत नहीं; केवल वे लोग कराएं जिनका रिकॉर्ड अधूरा केंद्र सरकार ने उन खबरों पर जवाब दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि अगर ग्राहकों ने e-KYC नहीं कराया, तो उनका गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि eKYC की जरूरत सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को है, जिनका वेरिफिकेशन अब तक नहीं हुआ है। सरकार ने कहा कि यह कोई नया नियम नहीं है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जो जानकारी दी है, वह पुराने अभियान का ही हिस्सा है। इसका मकसद सिर्फ इतना है कि ज्यादा से ज्यादा गैस ग्राहक अपना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवा लें, ताकि सिस्टम में फर्जीवाड़ा न हो। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. रिलायंस-HDFC सहित 5 बीमा कंपनियों पर ₹8 करोड़ का जुर्माना: गलत तरीके से बेची थी पॉलिसी, अब 25,000 ग्राम पंचायतों को मिलेगा 100% बीमा कवर सरकार ने गलत तरीके से पॉलिसी बेचने और नियमों के उल्लंघन के मामले में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस, HDFC लाइफ और SBI लाइफ जैसी 5 बड़ी कंपनियों पर करीब 8 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही, इंश्योरेंस मार्केट का दायरा बढ़ाने के लिए सरकार अब 25,000 ग्राम पंचायतों को बीमा कवरेज के दायरे में लाने की तैयारी कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में कहा है कि बीमा कंपनियों की किसी भी गड़बड़ी को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। इंश्योरेंस रेगुलेटर (IRDAI) ऐसी कंपनियों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. 24 घंटे में गारंटी के साथ पार्सल की डिलीवरी: देरी होने पर मिलेगा पूरा पैसा, डाक विभाग की 3 प्रीमियम सर्विस लॉन्च अब आप इंडिया पोस्ट के जरिए अपने जरूरी डॉक्युमेंट्स या पार्सल 24 घंटे के अंदर भेज सकेंगे। भारतीय डाक विभाग ने आज 17 मार्च को 3 नई प्रीमियम सर्विस लॉन्च की हैं। इस सर्विस में डाक विभाग से आपको लिखित गारंटी मिलेगी। खास बात ये है कि अगर तय समय में डिलीवरी नहीं हुई तो ‘मनी-बैक गारंटी’ के तहत आपको पूरे पैसे वापस मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. 1-अप्रैल से इनकम टैक्स के नए नियम लागू होंगे: सैलरी, घर-गाड़ी, रिटायरमेंट फंड और एम्प्लॉयर गिफ्ट्स पर टैक्स लगेगा; जानें 10 बड़े बदलाव केंद्र सरकार 1 अप्रैल 2026 से देश में नया इनकम टैक्स सिस्टम लागू करने जा रही है। यह नया कानून मौजूदा इंकम-टैक्स एक्ट 1961 की जगह लेगा। इनकम-टैक्स रूल्स 2026 के ड्राफ्ट के मुताबिक, मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स, प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों और बड़े बिजनेस घरानों के लिए टैक्स कैलकुलेशन के तरीके पूरी तरह बदल जाएंगे। इन ड्राफ्ट नियमों को 22 फरवरी 2026 तक जनता के सुझावों के लिए रखा गया था। नए नियमों का मकसद सैलरी के साथ मिलने वाली सुविधाओं जैसे- कंपनी का घर, कार और गिफ्ट्स की वैल्यू तय करने के लिए एक फिक्स फॉर्मूला बनाना है, ताकि टैक्स असेसमेंट यानी कैलकुलेशन में पारदर्शिता रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. थर्ड जनरेशन रेनो डस्टर लॉन्च, ₹10.29 लाख शुरुआती कीमत: SUV में हाइब्रिड के साथ 3 इंजन ऑप्शन; 31 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स रेनो इंडिया ने अपनी पॉपुलर SUV ‘डस्टर’ का थर्ड जनरेशन मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 10.29 लाख रुपए रखी गई है, जो टॉप वैरिएंट में 18.49 लाख रुपए तक जाती है। कंपनी ने नई डस्टर को R-GMP प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। नई डस्टर न सिर्फ लुक में ज्यादा मस्कुलर हो गई है, बल्कि इसमें पहली बार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन और 2 टर्बो इंजन का ऑप्शन भी दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… सोमवार के शेयर मार्केट का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
सबसे बड़ा IPL, इस बार 84 मुकाबले:बेंगलुरु में 28 मार्च को डिफेंडिंग चैम्पियन RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से शुरुआत

ठीक 10 दिन बाद, यानी 28 मार्च की शाम जब बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस के लिए सिक्का उछलेगा, तो भारत में सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक ‘त्योहार’ की शुरुआत होगी। IPL का 19वां सीजन अपने अब तक के सबसे भव्य और लंबे अवतार में हमारे सामने आ रहा है। यह सीजन पिछले 18 सालों के इतिहास से अलग है। इस बार 10 टीमों के बीच कुल 84 मुकाबले खेले जाएंगे, जो इसे अब तक का सबसे बड़ा सीजन बनाएंगे। पहले अधिकतम 74 मैच होते थे। 10 टीमों के बीच देशभर के 13 अलग-अलग वेन्यू पर 64 दिन चौके-छक्के का रोमांच नजर आएगा। नए सीजन के लिए सभी 10 टीमों ने तैयारियां तेज कर दी हैं और प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप के जरिए खिलाड़ी मैच मोड में आने की कोशिश कर रहे हैं। वर्ल्ड कप खत्म होने के ठीक 20 दिन बाद आईपीएल शुरू हो रहा है। ऐसे में बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजी मिलकर कई प्रमुख खिलाड़ियों के वर्कलोड पर नजर भी रख रही हैं। लखनऊ के पेसर्स ने अफ्रीका में ट्रेनिंग की; अबु धाबी में था पंजाब का कैंप चेन्नई के कप्तान ऋतुराज, धाेनी समेत कई खिलाड़ी 1 मार्च से नवेलूर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अभ्यास शुरू कर चुके हैं। वहीं, आरसीबी ने 10 फरवरी से कैंप शुरू किया, जिसमें जितेश, वेंकटेश और सुयश शर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल रहे। गुजरात के 16 फरवरी से नाथद्वारा में आयोजित कैंप में कप्तान शुभमन और साई सुदर्शन शामिल थे। टीम जनवरी में भी कैंप कर चुकी है। पंजाब किंग्स ने 8-14 फरवरी तक अबु धाबी में कैंप किया। टीम का दूसरा कैंप भी शुरू हो चुका है। लखनऊ ने अपने तेज गेंदबाजों को डरबन भेजा था। अब मुख्य कैंप लखनऊ में शुरू हो चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई, राजस्थान, केकेआर, दिल्ली का भी कैंप शुरू हो चुका है। ‘बिग-3’ का मिशन: अंतिम बार एक साथ खेलते नजर आ सकते हैं धोनी, रोहित, कोहली आईपीएल के 19 साल के सफर में तीन चेहरे ऐसे हैं, जिन्होंने इस लीग को ‘कल्ट’ बनाया। ये हैं एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली। यह आखिरी सीजन हो सकता है, जब तीनों एक साथ खेलते नजर आएं। धोनी का ‘इम्पैक्ट’ रोल चेन्नई के ‘थाला’ ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में कुछ हफ्ते पहले अभ्यास शुरू कर दिया है। चर्चा है कि 44 साल की उम्र में यह धोनी का विदाई सीजन हो सकता है। लेकिन, उनकी फिटनेस और लंबे छक्कों को देखकर लगता है कि वे अब भी किसी युवा खिलाड़ी को मात दे सकते हैं। फ्रेंचाइजी के सूत्रों के अनुसार, इस बार वे शायद ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर ज्यादा नजर आएं। रोहित की दमदार प्रैक्टिस मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा कैंप से जुड़ गए हैं और प्रैक्टिस के दौरान नेट्स पर उनका आक्रामक अंदाज नजर आ रहा है। उन्होंने खास पुल शॉट और बड़े शॉट की प्रैक्टिस की। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने लीग से पहले 11 किलो वजन कम किया है। एक्सपर्ट्स में इस बात पर बहस है कि क्या उन्हें ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के बजाय फुल-टाइम बैटर के तौर पर खेलना चाहिए। कोहली पर विजेता का दबाव RCB ने 2025 में अपना पहला खिताब जीतकर ‘किस्मत’ बदल ली है। अब वे अंडरडॉग नहीं है बल्कि हर टीम उन्हें हराना चाहती है। इसके अलावा विराट कोहली के सामने पहली बार खिताब को बचाने की चुनौती है। भारत आने से पहले ही नए सीजन के लिए उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। कोहली भारत आ चुके हैं और जल्द ही वे कैंप से जुड़ सकते हैं। 3 टीमों के डबल वेन्यू: रॉयल्स गुवाहाटी, किंग्स धर्मशाला और चैलेंजर्स रायपुर में भी खेलेंगे इस बार आईपीएल 10 शहरों तक सीमित नहीं है। बोर्ड ने इस बार 13 शहरों को मेजबानी सौंपी है। नॉर्थ-ईस्ट में क्रिकेट का क्रेज भुनाने के लिए राजस्थान अपने कुछ मैच जयपुर के अलावा गुवाहाटी में खेलेगी। असम के रियान पराग की कप्तानी ने इस बार वहां के प्रशंसकों में नया जोश भर दिया है। वहीं, पंजाब किंग्स के मुकाबले न्यू चंडीगढ़ के अलावा धर्मशाला में भी होंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को ‘सेकेंड होम’ के रूप में चुना है। केकेआर के हर्षित हो सकते हैं बाहर; आरसीबी-हैदराबाद को भी झटका केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के कारण पूरे या ज्यादातर सीजन से बाहर हो सकते हैं। हर्षित को यह चोट टी20 वर्ल्ड कप से पहले द. अफ्रीका के खिलाफ एक वॉर्म-अप मैच के दौरान लगी थी। इसके बाद फरवरी में उनकी सर्जरी हुई और वे रिहैब से गुजर रहे हैं। इसके अलावा, आरसीबी के जोश हेजलवुड और हैदराबाद के पैट कमिंस के भी शुरुआती मैचों में नहीं खेलने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया के दोनों पेसर चोट से उबर रहे हैं। कमिंस की गैरमौजूदगी में इशान किशन को कप्तानी मिल सकती है। चार साल पुराने फॉर्मेट की वापसी, फिर से डबल राउंड रॉबिन मुकाबले पिछले कुछ सालों में टीमें ग्रुप में बंटी हुई थीं, लेकिन इस बार टूर्नामेंट अपने ‘ओरिजिनल’ और सबसे निष्पक्ष फॉर्मेट यानी डबल राउंड रॉबिन की ओर लौट रहा है। इसका मतलब है कि हर टीम दूसरी टीम से दो बार (होम और अवे) भिड़ेगी। आईपीएल में चार साल बाद इस फॉर्मेट की वापसी हो रही है। यह इसलिए खास है क्योंकि पॉइंट टेबल में किसी भी टीम को ‘आसान ग्रुप’ का फायदा नहीं मिलेगा। प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए टीम को हर विरोधी के खिलाफ अपनी ताकत साबित करनी होगी। इस बार एआई ब्रॉडकास्टिंग: स्मार्ट पिच टेक्निक पर काम कर रहा बोर्ड ब्रॉडकास्टिंग में एआई का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होगा। फैंस ‘हाइपर-पर्सनलाइज्ड’ कैमरा एंगल चुन सकेंगे। वे चाहें तो पूरे मैच के दौरान सिर्फ पसंदीदा खिलाड़ी पर फोकस कर सकते हैं। स्मार्ट बॉल्स व पिच का इस्तेमाल हो सकता है। कूकाबुरा ने स्मार्ट बॉल का परीक्षण पहले ही किया था, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक चिप होती है। चर्चा है कि बीसीसीआई स्मार्ट पिच टेक्निक पर काम कर रहा है। इसमें पिच की सतह के नीचे सेंसर होते हैं जो नमी और बाउंस का डेटा ब्रॉडकास्टर को भेजते हैं। एमिरेट्स बोर्ड ने कुछ समय पहले इसका ट्रायल किया था।
रायसेन मंडी में नई फसल की खरीद शुरू:व्यापारियों ने चना 4300 और गेहूं 2400 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका

रायसेन की कृषि उपज मंडी में नई फसल की आवक शुरू हो गई है। मंगलवार को मंडी में नया गेहूं और चना पहुंचा, जिसे व्यापारियों ने अच्छे दामों पर खरीदा। इसके साथ ही धान के बढ़े हुए भाव के कारण उसकी आवक में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे मंडी में किसानों और व्यापारियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। रायसेन कृषि उपज मंडी में नई फसल पहुंचनी शुरू मंगलवार को रायसेन कृषि उपज मंडी में नई फसल के रूप में गेहूं और चना पहुंचा। किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे, जहां व्यापारियों ने इन फसलों की खरीद की। नई फसल की आवक शुरू होने से मंडी में चहल-पहल बढ़ गई है और किसानों को अपनी उपज के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। चार ट्रालियों में 43 क्विंटल चना पहुंचा मंगलवार को मंडी में चार ट्रालियों में कुल 43 क्विंटल चना पहुंचा। व्यापारियों ने इस चने को अधिकतम 5300 रुपये और न्यूनतम 5100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदा। किसानों का कहना है कि मंडी में चने के अच्छे भाव मिलने से उन्हें राहत मिल रही है। चार ट्रालियों में 65 क्विंटल नया गेहूं आया इसी तरह मंडी में चार ट्रालियों में कुल 65 क्विंटल नया गेहूं भी पहुंचा। व्यापारियों ने इस गेहूं की खरीद अधिकतम 2430 रुपये और न्यूनतम 2300 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर की। नई फसल आने से किसानों को बाजार में अपनी उपज बेचने का अवसर मिल रहा है। धान की आवक में भी हुई बढ़ोतरी मंडी में धान की आवक में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। मंगलवार को मंडी में 184 ट्रालियों में कुल 5789 क्विंटल धान पहुंची। व्यापारियों ने धान को अधिकतम 4460 रुपये और न्यूनतम 2500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदा। किसानों को मिल रहे अच्छे भाव किसानों का कहना है कि इस समय मंडी में चने और धान की उपज के अच्छे दाम मिल रहे हैं। इससे उन्हें अपनी फसल बेचने में लाभ मिल रहा है। कई किसानों का कहना है कि इस बार बाजार में मांग अच्छी होने से उन्हें उम्मीद से बेहतर कीमत मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से बढ़ी धान की मांग किसानों और व्यापारियों का कहना है कि ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे घटनाक्रमों के कारण स्थानीय मिलों में धान की मांग बढ़ गई है। इस मांग का असर मंडी के भाव पर भी देखने को मिल रहा है, जिससे किसानों को धान के बेहतर दाम मिल रहे हैं। 1 अप्रैल से शुरू होगी सरकारी खरीदी इस वर्ष सरकारी खरीदी केंद्रों पर गेहूं और चने की खरीद 1 अप्रैल से शुरू की जाएगी। सरकारी खरीदी शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल लेकर खरीदी केंद्रों पर पहुंचेंगे, जिससे मंडियों और खरीदी केंद्रों पर गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है।








