Wednesday, 08 Jul 2026 | 09:23 AM

Trending :

EXCLUSIVE

MP Energy Dept Tech Innovations at Delhi Summit 2026

MP Energy Dept Tech Innovations at Delhi Summit 2026

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग की प्रदर्शनी ने खासा आकर्षण बटोरा। नई दिल्ली में आयोजित इस समिट के दौरान ऊर्जा सचिव विशेष गढ़पाले ने गुरुवार को प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न बिजली कंपनियों द्वारा प्रस्तुत तकनीकी नवाचारों . प्रदर्शनी में एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी, एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी और एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी सहित पूर्व, मध्य एवं पश्चिम क्षेत्र की वितरण कंपनियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। यहां वी मित्र ऐप, उपाय ऐप, स्मार्ट बिजली ऐप, इनफॉर्मर स्कीम, ड्रोन पेट्रोलिंग और गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन (GIS) जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। योजनाओं की दी जानकारी ऊर्जा विभाग ने इस अवसर पर आरडीएसएस, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, अटल कृषि ज्योति योजना, अटल गृह ज्योति योजना और समाधान योजना 2025-26 जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की भी जानकारी दी। समिट में मौजूद केंद्र सरकार के अधिकारी, निवेशक, तकनीकी विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि और छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में गहरी रुचि दिखाई। इस अवसर पर एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक संदीप गायकवाड़, अतिरिक्त मुख्य अभियंता रीता हल्दर और वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी मनोज द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Admit Card Uploaded, Exam Dates Announced

Admit Card Uploaded, Exam Dates Announced

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा- 2024 (कार्मिक विभाग) का आयोजन 22 और 23 मार्च 2026 को होगा। परीक्षा के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए है। . आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन नंबर व बर्थ डेट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें सुबह की पारी 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर की पारी 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगी। बता दें कि प्री एग्जाम 28 से 30 सितंबर 2025 तक हुआ था, जिसका रिजल्ट 27 नवंबर 2025 को जारी कर दिया। इसमें 2413 कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया। ADMIT CARD अपलोड करने के लिए करें क्लिक कैलकुलेटर का कर सकेंगे उपयोग ​आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया-इंजीनियरिंग सब्जेक्ट के प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए अभ्यर्थी ध्वनिरहित ‘नॉन-प्रोग्रामेबल’ साइंटिफिक कैलकुलेटर का उपयोग कर सकेंगे। चूंकि यह मुख्य परीक्षा डिस्क्रिप्टिव है, इसलिए अभ्यर्थियों को नीली स्याही के पारदर्शी बॉल पेन के साथ-साथ सामान्य जैल पेन या स्याही वाले पेन के उपयोग की भी परमिशन दी गई है। इसके अलावा परीक्षार्थी अपनी आवश्यकता के अनुसार पेंसिल, रबड़ और स्केल (पैमाना) भी साथ ला सकेंगे। 1036 पदों पर होनी है भर्ती सहायक अभियंता के 1036 पदों पर भर्ती होगी। आयोग ने पहले 1014 पदों पर वैकेंसी निकाली। बाद में सहायक अभियंता (सिविल) के पूर्व विज्ञापित 125 पदों में 15 पदों की वृद्धि के साथ अब कुल 140 पद और सहायक अभियंता (विद्युत) पूर्व विज्ञापित 20 पदों में 7 पद बढ़ाए गए हैं। चेकिंग कर सेंटर पर एक घंटे पहले मिलेगी एन्ट्री-फाइल फोटो एक घंटे पहले मिलेगी सेंटर पर एंट्री परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। पहचान पत्र जरूरी है मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लाएं। अगर आधार पर फोटो पुरानी या धुंधली है तो ये ले जाएँ- वोटर आईडी पासपोर्ट ड्राइविंग लाइसेंस (सभी में रंगीन और साफ नया फोटो होना चाहिए) एडमिट कार्ड पर भी अपना लेटेस्ट रंगीन फोटो चिपकाना न भूलें। बिना साफ फोटो वाले पहचान पत्र के अंदर नहीं जाने देंगे। बहकावें में नहीं आए, करें सूचना आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।

पाचन से लेकर जोड़ों तक… हल्दी के पत्तों का असर जानकर आप दंग रह जाएंगे! आप भी जरूर ट्राई करें

ask search icon

Last Updated:March 20, 2026, 11:36 IST हल्दी के पत्ते सिर्फ मसाले के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी वरदान हैं. ये पाचन, जोड़ों, त्वचा और इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में मदद करते हैं. आइए जानते है इसके फायदे… हल्दी के पत्ते सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं. इनमें सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. ये पाचन सुधारने, जोड़ों के दर्द कम करने, त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक करने और प्रतिरक्षा बढ़ाने में मदद करते हैं. हल्दी में मौजूद करक्यूमिन शरीर को डिटॉक्स करने और गंभीर बीमारियों से लड़ने में भी सहायक होता है. एक्सपर्ट डॉ. विनीता शर्मा के अनुसार, हल्दी के पत्ते पाचन सुधारने के लिए एक उत्कृष्ट प्राकृतिक उपाय हैं. इनके सूजनरोधी गुण पेट की गैस, एसिडिटी और कब्ज को कम करने में मदद करते हैं. हल्दी में मौजूद करक्यूमिन पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है और पित्त के उत्पादन को बढ़ाकर भोजन के पाचन को आसान बनाता है. हल्दी के पत्तों और हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक सक्रिय तत्व में शक्तिशाली सूजनरोधी और दर्द निवारक गुण होते हैं. ये जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों की जकड़न और शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं. इनके नियमित सेवन या लेप के उपयोग से प्राकृतिक रूप से राहत मिलती है. Add News18 as Preferred Source on Google हल्दी के पत्ते एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और सूजनरोधी गुणों से भरपूर होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती से बढ़ाते हैं. इनमें मौजूद करक्यूमिन और अन्य यौगिक संक्रमण, सर्दी-खांसी और मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं और बाहरी संक्रमणों से सुरक्षा प्रदान करते हैं. हल्दी के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो मुंहासे कम करने, त्वचा की सूजन और लालिमा को शांत करने और प्राकृतिक चमक बढ़ाने में मदद करते हैं. ये त्वचा को नमी प्रदान कर दाग-धब्बे और झुर्रियां कम करने में भी कारगर हैं. हल्दी के पत्तों में मौजूद सक्रिय घटक करक्यूमिन अपने सूजन-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है. यह इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाकर शुगर स्तर को संतुलित करता है और सीरम लिपिड स्तर सुधारकर कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक होता है. हल्दी के पत्ते श्वसन संबंधी समस्याओं, जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी, अस्थमा और श्वसन नली की सूजन में अत्यंत फायदेमंद होते हैं. इनमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण फेफड़ों की कार्यक्षमता को सुधारने में मदद करते हैं. First Published : March 20, 2026, 11:36 IST

India Rupee Hits Record Low 93.24 Amid Oil Price Surge

India Rupee Hits Record Low 93.24 Amid Oil Price Surge

Hindi News Business India Rupee Hits Record Low 93.24 Amid Oil Price Surge | Exports Benefit मुंबई11 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय रुपया आज यानी 20 मार्च को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इतिहास के सबसे निचले स्तर 93.24 पर पहुंच गया। तेल के बढ़ते इम्पोर्ट बिल और विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकालने के कारण रुपए में यह गिरावट आई है। रुपए की गिरावट के असर को 10 सवाल-जवाब में समझें: सवाल 1: रुपए की ताजा स्थिति क्या है और इसने क्या नया रिकॉर्ड बनाया है? जवाब: आज रुपया डॉलर के मुकाबले पहली बार 93 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। कारोबार के दौरान यह 93.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिर गया था, हालांकि अभी यह थोड़ा संभलकर 93.12 पर आ गया है। इस महीने की शुरुआत में रुपया 92 के स्तर पर था। सवाल 2: रुपए में इस ऐतिहासिक गिरावट की सबसे बड़ी वजह क्या है? जवाब: इसकी सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल है। खाड़ी देशों के एनर्जी ठिकानों पर ईरान के हमलों के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई थी। भारत अपनी जरूरत का 85% तेल आयात करता है, जिसके लिए हमें डॉलर में भुगतान करना पड़ता है। तेल महंगा होने से डॉलर की मांग बढ़ी और रुपया कमजोर हो गया। सवाल 3: विदेशी निवेशकों (FIIs) का इसमें क्या रोल है? जवाब: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मार्च महीने में अब तक भारतीय शेयर बाजार से लगभग 8 अरब डॉलर (करीब 83 हजार करोड़ रुपए) निकाल लिए हैं। ग्लोबल अनिश्चितता और युद्ध के डर से विदेशी निवेशक भारत जैसे उभरते बाजारों से अपना पैसा निकालकर सुरक्षित ठिकानों जैसे अमेरिकी बॉन्ड्स में लगा रहे हैं। इतनी भारी बिकवाली से रुपए पर दबाव बहुत बढ़ गया है। सवाल 4: ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के तनाव का रुपए से क्या लेना-देना है? जवाब: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वह समुद्री रास्ता है, जहां से दुनिया का 20% और भारत का लगभग आधा तेल गुजरता है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण इस रूट पर सप्लाई बाधित होने का डर है। मार्केट के जानकारों का कहना है कि जब तक इस समुद्री रास्ते पर स्थिति साफ नहीं होती, तब तक रुपए में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सवाल 5: क्या रिजर्व बैंक इस गिरावट को रोकने के लिए कुछ कर रहा है? जवाब: हां, आरबीआई लगातार विदेशी मुद्रा बाजार में दखल दे रहा है। बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार से डॉलर बेचकर रुपए की गिरावट को थामने की कोशिश करता है। सवाल 6: रुपया कमजोर होने से आम आदमी की जेब पर क्या असर पड़ेगा? जवाब: रुपया कमजोर होने से भारत के लिए आयात महंगा हो जाएगा। क्रूड ऑयल जैसी चीजों के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। इसके अलावा विदेश से इंपोर्ट किए जाने वाले मोबाइल, लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी महंगे होंगे। विदेश में पढ़ाई महंगी हो जाएगी। सवाल 7: क्या इससे देश की जीडीपी ग्रोथ पर भी असर पड़ेगा? जवाब: बिल्कुल। अर्थशास्त्रियों ने चेतावनी दी है कि एनर्जी की ऊंची कीमतें भारत की विकास दर को कम कर सकती हैं। एनर्जी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी महंगाई को बढ़ाएगी और भारत की ग्रोथ को नुकसान पहुंचाएगी। ब्याज दरों में कटौती करना भी मुश्किल हो जाएगा। सवाल 8: क्या रुपए की गिरावट से किसी को फायदा भी होता है? जवाब: जी हां, रुपया कमजोर होने से निर्यातकों को फायदा होता है। आईटी सेक्टर, फार्मा और कपड़ा उद्योग की कंपनियों को अपनी सेवाओं या उत्पादों के बदले डॉलर में भुगतान मिलता है। जब वे उन डॉलर्स को रुपए में बदलते हैं, तो उन्हें पहले के मुकाबले ज्यादा रुपए मिलते हैं। सवाल 9. आने वाले दिनों में रुपए की चाल कैसी रह सकती है? जवाब: मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक कच्चे तेल की कीमतें 110-115 डॉलर के ऊपर बनी रहेंगी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रहेगी, रुपया कमजोर बना रहेगा। यदि ग्लोबल सेंटीमेंट में सुधार नहीं हुआ, तो रुपया 94 के स्तर को भी छू सकता है। सवाल 10: करेंसी की कीमत कैसे तय होती है? जवाब: किसी भी देश की करेंसी की कीमत मुख्य रूप से इंटरनेशनल मार्केट में उसकी ‘डिमांड और सप्लाई’ के आधार पर तय होती है। अगर भारत को विदेशों से ज्यादा सामान जैसे कच्चा तेल मंगाना है, तो भुगतान के लिए ज्यादा डॉलर की जरूरत होगी। डॉलर की मांग बढ़ते ही वह महंगा हो जाएगा और रुपया गिर जाएगा। इसके अलावा, देश की महंगाई दर, ब्याज दरें और विदेशी निवेशकों का भरोसा भी करेंसी की वैल्यू तय करते हैं। अगर भारत में ब्याज दरें अच्छी हैं और अर्थव्यवस्था स्थिर है, तो विदेशी निवेशक यहां डॉलर लेकर आएंगे, जिससे डॉलर की सप्लाई बढ़ेगी और रुपया मजबूत होगा। सरल शब्दों में, जिस करेंसी की दुनिया में मांग ज्यादा और उपलब्धता कम होगी, उसकी कीमत उतनी ही ज्यादा होगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

वर्ल्ड अपडेट्स:लंदन में 2 भारतीयों ने सड़क पर पान थूका, डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना लगा

वर्ल्ड अपडेट्स:लंदन में 2 भारतीयों ने सड़क पर पान थूका, डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना लगा

लंदन के ब्रेंट इलाके में सार्वजनिक जगह पर पान थूकने के मामले में भारतीय मूल के दो लोगों पर 1,391 पाउंड (करीब 1.45 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों लोगों को पहले मौके पर ही 100 पाउंड का जुर्माना भरने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने इसे नहीं भरा। इसके बाद मामला कोर्ट पहुंच गया और जुर्माना कई गुना बढ़ गया। ब्रेंट सिटी काउंसिल ने पान थूकने के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि इससे सार्वजनिक जगहें गंदी होती हैं और सफाई पर काफी खर्च बढ़ जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, काउंसिल को हर साल करीब 30,000 पाउंड (लगभग 30 लाख रुपये) सिर्फ पान के दाग साफ करने में खर्च करने पड़ते हैं। पहला मामला एडगवेयर इलाके के रहने वाले अक्षीतकुमार भद्रे पटेल का है। उन्होंने जून 2025 में किंग्सबरी रोड पर एक मेट्रो स्टेशन के पास पान थूका था। वे कोर्ट में पेश नहीं हुए, इसलिए उनके खिलाफ फैसला उनकी गैरमौजूदगी में ही सुनाया गया। समय पर जुर्माना न भरने के कारण उनकी रकम 10 गुना से ज्यादा बढ़ गई। दूसरा मामला रुइसलिप इलाके के रहने वाले हितेश पटेल का है। उन्होंने वेम्बली हिल रोड पर पान थूका था। वे भी कोर्ट में पेश नहीं हुए और उनके खिलाफ भी गैरहाजिरी में ही फैसला हुआ, जिससे उन पर भी भारी जुर्माना लगा। उत्तर-पश्चिम लंदन के ब्रेंट और आसपास के इलाकों में पान थूकने की समस्या बढ़ रही है, जिस पर स्थानीय प्रशासन सख्त हो गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पान के दाग हटाना मुश्किल और महंगा होता है, इसके लिए खास तरीके से सफाई करनी पड़ती है। काउंसिल ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई है। इसके तहत जगह-जगह चेतावनी वाले बैनर लगाए जा रहे हैं, अधिकारी गश्त कर रहे हैं और मौके पर ही 100 पाउंड तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… कनाडा पुलिस बोली- भारत से जुड़े अपराध का कोई सबूत नहीं, ट्रूडो सरकार के दावे से पलटे कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने कहा है कि भारत सरकार से जुड़े किसी एजेंट से कनाडा के लोगों को फिलहाल कोई खतरा नहीं है। RCMP के कमिश्नर माइक डुहेम ने गुरुवार को CTV को दिए इंटरव्यू में कहा कि मौजूदा जांच में किसी विदेशी सरकार से सीधा संबंध साबित नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, “2024 में मैंने जो कहा था, वह उस समय की जांच पर आधारित था। लेकिन अब जो हम देख रहे हैं, उसमें हर मामले को किसी विदेशी संस्था से जोड़ना संभव नहीं है।” यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के भारत दौरे के बाद दोनों देशों के रिश्तों में सुधार देखा जा रहा है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एनआईए द्वारा घोषित आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या को भारत से जोड़कर आरोप लगाए थे, जिससे दोनों देशों के संबंध खराब हो गए थे। साल 2023 में पैदा हुए तनाव के बाद भारत और कनाडा अपने रिश्तों को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं, और हालिया कूटनीतिक प्रयासों से इसमें सुधार भी दिख रहा है। ट्रम्प ने जापानी पीएम की मौजूदगी में कहा- हमें भी पर्ल हार्बर हमले की जानकारी नहीं थी, वैसा ही हमने ईरान में किया अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने गुरुवार को जापान की प्रधानमंत्री को उस समय चौंका दिया, जब उन्होंने 1941 में हुए पर्ल हार्बर हमले का जिक्र कर दिया। ट्रम्प ने यह बात हल्के अंदाज में कही, लेकिन यह टिप्पणी जापान के लिए असहज करने वाली मानी जा रही है। ट्रम्प ने PM साने ताकाइची के साथ एक बैठक के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। तब उनसे एक रिपोर्टर ने पूछा- अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला करने से पहले अपने सहयोगियों को क्यों नहीं बताया। इस पर ट्रम्प ने कहा, “हमने किसी को नहीं बताया क्योंकि हम सरप्राइज देना चाहते थे। सरप्राइज के बारे में जापान से बेहतर कौन जानता है?” उन्होंने एक जापानी पत्रकार से मजाकिया लहजे में कहा, “तुमने मुझे पर्ल हार्बर के बारे में क्यों नहीं बताया?” ताकाइची, जो ट्रांसलेटर के जरिए बात समझ रही थीं, उन्होंने कुछ नहीं कहा, लेकिन ऐसा लगा कि वह यह सुनकर असहज हो गई थीं। दरअसल, 7 दिसंबर 1941 को जापान ने अमेरिका के हवाई स्थित पर्ल हार्बर सैन्य अड्डे पर अचानक हमला किया था। इस हमले में 2400 से ज्यादा अमेरिकी मारे गए थे। इसके बाद अमेरिका द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल हो गया था। नेपाल में बालेन शाह 27 मार्च को PM पद की शपथ ले सकते हैं, एक दिन पहले सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह नेपाल में बड़ा राजनीतिक बदलाव होने जा रहा है। हाल ही में हुए संसदीय चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) की बंपर जीत के बाद अब बालेंद्र (बालेन) शाह 27 मार्च को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी में हैं। RSP ने 23 फरवरी को हुए चुनाव में 275 में से 182 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। इससे साफ हो गया है कि बालेन शाह के नेतृत्व में एक ही पार्टी की सरकार बनेगी। चुनाव से पहले ही पार्टी ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया था और अब सरकार बनाने की तैयारियां आखिरी चरण में हैं। सांसदों का शपथ ग्रहण 26 मार्च को दोपहर 2 बजे होगा। इससे पहले उसी दिन सुबह 11:30 बजे सबसे वरिष्ठ सांसद को शपथ दिलाई जाएगी। 78 साल के अर्जुन नरसिंह केसी सबसे उम्रदराज चुने गए सांसद हैं, जो पहले खुद राष्ट्रपति से शपथ लेंगे और फिर बाकी सांसदों को शपथ दिलाएंगे।

SRHs Jake Edwards Out of IPL 2026 Due to Foot Injury

SRHs Jake Edwards Out of IPL 2026 Due to Foot Injury

33 मिनट पहले कॉपी लिंक जैक एडवर्ड्स 2025 के ऑक्शन में खरीदे गए इकलौते अनकैप्ड (जिन्होंने इंटरनेशनल मैच न खेला हो) विदेशी खिलाड़ी थे। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को एक और बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स पैर की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 25 साल के एडवर्ड्स को हैदराबाद ने पिछले ऑक्शन में 3 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस सीजन में एडवर्ड्स अपना IPL डेब्यू करने वाले थे, लेकिन अब उन्हें इसके लिए अगले साल तक इंतजार करना होगा। वे 2025 के ऑक्शन में खरीदे गए इकलौते अनकैप्ड (जिन्होंने इंटरनेशनल मैच न खेला हो) विदेशी खिलाड़ी थे। हालांकि, ऑक्शन के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था। BBL में शानदार प्रदर्शन के बाद मिली थी जगह जैक एडवर्ड्स ने बिग बैश लीग (BBL) 2025-26 के सीजन में सिडनी सिक्सर्स के लिए जबरदस्त खेल दिखाया था। उन्होंने 13 मैचों में 19 विकेट झटके और 133 रन बनाए थे। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें IPL ऑक्शन में मोटी रकम मिली थी। BBL फाइनल के चार दिन बाद ही उन्होंने पर्थ में पाकिस्तान के खिलाफ अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। हालांकि, वह मैच उनके लिए खास नहीं रहा और उन्होंने 2 ओवर में 25 रन दिए और बल्ले से सिर्फ 5 रन बना सके थे। कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन संभालेंगे कमान एडवर्ड्स का बाहर होना हैदराबाद के लिए दोहरी मुसीबत जैसा है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस भी शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। कमिंस अपनी कमर की चोट से उबर रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में टीम मैनेजमेंट ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को कप्तानी सौंपी है। ईशान किशन इस सीजन में हैदराबाद की कमान संभालते नजर आएंगे। 28 मार्च को RCB से होगा पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को करेगी। सीजन के पहले ही मैच में उनका सामना डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम अब जैक एडवर्ड्स के रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है, जिसकी घोषणा जल्द की जा सकती है। चोटिल ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों की लिस्ट लंबी हुई जैक एडवर्ड्स की चोट ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड (CA) की भी चिंता बढ़ा दी है। IPL 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के कई मुख्य तेज गेंदबाज इंजरी से जूझ रहे हैं। एडवर्ड्स से पहले पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और नाथन एलिस भी चोट के कारण IPL के इस सीजन से या तो पूरी तरह बाहर हो चुके हैं या शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। पैट कमिंस भी इसी लिस्ट का हिस्सा हैं। —————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL 2026 से बाहर:CSK ने रिप्लेसमेंट जारी नहीं किया, फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने बताया कि 31 साल के एलिस IPL से बाहर हो चुके हैं, हालांकि उनके रिप्लेसमेंट को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Dhurandhar 2 Box Office Collection Shatters Jawan Record

Dhurandhar 2 Box Office Collection Shatters Jawan Record

57 मिनट पहले कॉपी लिंक रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ यानी ‘धुरंधर 2’ ने ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 97 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस किया। इससे पहले 2023 में आई ‘जवान’ ने पहले दिन 75 करोड़ रुपए कमाए थे। ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रीव्यू में 47 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे को मिलाकर फिल्म की कुल कमाई 144 करोड़ रुपए पहुंच गई। ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क के अनुसार, पहले वीकेंड के लिए 200 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है। आम तौर पर 40-50% सीटें एडवांस बुक होती हैं। ऐसे में अनुमान है कि गुरुवार से रविवार तक फिल्म का बिजनेस 500 करोड़ रुपए के पार जा सकता है। फिल्म 3 घंटे 49 मिनट लंबी है ‘धुरंधरः द रिवेंज’ की अवधि 3 घंटे 49 मिनट है, जो इसे 21वीं सदी की दूसरी सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म बनाती है। इससे पहले 2003 में आई जेपी दत्ता की ‘एलओसी कारगिल’ 4 घंटे 15 मिनट के साथ सबसे लंबी फिल्म है। फिल्म का इंटरनेशनल वर्जन 3 घंटे 55 मिनट का है। बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन हैं। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनिया भर में करीब ₹1,303 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹1,005.85 करोड़ रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग ₹836.95 करोड़ हुआ। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बन गई। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब ₹299.5 करोड़ का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने ₹193.06 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई। ……..……..……..…….. धुरंधर 2 से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… धुरंधर-2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस: नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

गर्मियों में अंजीर कैसे खाएं? यहां जानिए सही तरीका और फायदे नहीं तो होगा सिर्फ नुकसान

authorimg

Last Updated:March 20, 2026, 10:26 IST जीर गर्म तासीर वाला तो होता है, लेकिन गर्मियों में अंजीर को हमेशा भिगोकर खाना चाहिए. रात भर 2 से 3 सूखे अंजीर को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से शरीर को ठंडक और पोषण भी मिलता है. इसके एक दो नहीं, बल्कि अनगिनत फायदे हैं. बलिया: आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने और दिखाने जा रहे हैं, जिसके फायदे हैरान करने वाले हैं. बिल्कुल साधारण सा देखने वाला यह फल किसी संजीवनी से कम नहीं है. एक नहीं, बल्कि अनेक औषधीय गुणों से भरपूर अंजीर का अगर सही से सेवन किया जाए, तो कई समस्याओं से निजात पाया जा सकता है. अंजीर न केवल पुरुषों के लिए वरदान है, बल्कि महिलाओं के लिए भी बेहद लाभकारी और गुणकारी है. आइए जानते हैं आयुर्वेद प्रोफेसर मेगा गोयल क्या बता रही हैं… असिस्टेंट प्रोफेसर वैद्य मेगा गोयल ने कहा कि UG तक की पढ़ाई बैंगलोर के सरकारी कॉलेज से हुई है, यह बैंगलोर की ही रहने वाली भी हैं. अभी वह नौकरी पाने के बाद से उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बांसडीह मझौली स्थित शांति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कार्यरत हैं. उन्होंने लोकल 18 के दर्शकों को पीछे लगे पेड़ के बारे में लाभकारी जानकारी देते हुए कहा कि प्रकृति भी सारी चीज अपने हिसाब से बनाती हैं. सभी को पता है कि गर्मी बढ़ रही है. अंजीर को कैसे खाएं ऐसे में अंजीर गर्म तासीर वाला तो होता है, लेकिन गर्मियों में अंजीर को हमेशा भिगोकर खाना चाहिए. रात भर 2 से 3 सूखे अंजीर को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से शरीर को ठंडक और पोषण भी मिलता है. इसके एक दो नहीं, बल्कि अनगिनत फायदे हैं. अंजीर का सेवन वहीं लोग करे, जिनका पाचन तंत्र सक्रिय हो. जिनको पचने में समस्या हो, वो इसका सेवन न करें. जो लोग लोग अंदर बाहर से सूखे हैं, उनके के लिए अंजीर रामबाण है. यहां तक की अंजीर डिलीवरी के दौरान मेंटली और फिजिकली मां और बेटे दोनों के लिए बेहद लाभकारी और गुणकारी है. हड्डियों के लिए भी अंजीर वरदान इसको दूध में भिगोकर भी सेवन किया जा सकता है. रात भर भिगोने के बाद सुबह पीसकर भी दूध में मिलाकर पिया जा सकता है इससे माताओं में दुग्ध वृद्धि होती है बच्चों के हड्डियों के लिए भी अंजीर वरदान है, क्योंकि इसमें कैल्शियम भरपूर होता है. जो बहुत दुबले पतले हैं जिनका वजन नहीं बढ़ता है ऐसी में भी अंजीर बहुत लाभकारी है. इसके अलावा, अंजीर अनेकों रोगों में बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है. अगर आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, तो बगैर आयुर्वेद एक्सपर्ट की सलाह लिए अंजीर का सेवन न करें. About the Author Vivek Kumar विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें Location : Ballia,Ballia,Uttar Pradesh First Published : March 20, 2026, 10:16 IST

सीहोर में बेमौसम बारिश से गेहूं खराब:कृषि उपज मंडी में भीगा अनाज, किसान-व्यापारी सुखाने में जुटे

सीहोर में बेमौसम बारिश से गेहूं खराब:कृषि उपज मंडी में भीगा अनाज, किसान-व्यापारी सुखाने में जुटे

सीहोर जिले में बीती रात अचानक मौसम बदलने से बेमौसम बारिश हुई। लगभग 45 मिनट तक रुक-रुक कर हुई तेज बारिश के कारण कृषि उपज मंडी समिति सीहोर में दुकानों के बाहर रखा गेहूं भीग गया। बारिश से भीगे गेहूं को अब व्यापारी और किसान धूप में सुखाने में जुटे हैं। कई दुकानदारों के सामने रखा गेहूं खराब होने की स्थिति में है। कृषि मंडी के व्यापारी सतीश दरोठिया ने बताया कि बेमौसम बारिश से गेहूं की चमक पर असर पड़ेगा। गेहूं के साथ लहसून प्याज को भी नुकसान किसानों ने बताया कि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की चमक पर भी इस बारिश का प्रतिकूल असर पड़ेगा। इसके अतिरिक्त, लहसुन और प्याज की फसलों को भी नुकसान होने की आशंका है। जिले के कई इलाकों में बारिश यह बारिश बीती रात 1:45 बजे से 1:30 बजे के बीच हुई। इससे पहले 21 फरवरी को श्यामपुर में 1.3 मिमी, आष्टा में 4 मिमी और जावर में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 21 फरवरी के बाद अब 20 मार्च को यह बारिश हुई है। इस बारिश से बीते 24 घंटे में दर्ज 38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। जिले में हुई बारिश के आंकड़े इस प्रकार हैं: सीहोर में 2.2 मिमी और इछावर में 9 मिमी बारिश दर्ज की गई।

‘गौरव गोगोई को असम का सीएम बनाने के लिए करेंगे काम’, कांग्रेस से गठबंधन के बाद बोले रायजोर दल के अध्यक्ष

'गौरव गोगोई को असम का सीएम बनाने के लिए करेंगे काम', कांग्रेस से गठबंधन के बाद बोले रायजोर दल के अध्यक्ष

असम विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी राजनीतिक घटना देखने को मिल रही है। कांग्रेस और रायजोर दलों ने मंगलवार को एक समझौते के रूप में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके बाद निर्वाचन गठबंधन को अंतिम रूप दिया गया। इस घटनाक्रम की घोषणा जोरहाट ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। इस अनुबंध पर हस्ताक्षर के साथ ही दोनों यूनिवर्सल ने एकजुटता के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। इस गठबंधन को एकजुट करने और पूरे असम में विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए एक प्रमुख कदम के रूप में देखा जा रहा है। रायजोर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई ने इस घटना को लंबे समय से प्रतीक्षित गठबंधन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अब दोनों दल सामूहिक चुनाव में भाजपा का मुकाबला करेंगे। गोगोई ने इस बात का खुलासा किया कि कांग्रेस ने रायजोर दल के लिए कई महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों को छोड़ दिया है। क्या बोले रायजोर दल के अध्यक्ष उन्होंने कहा, “आज से रायजोर दल गौरव गोगोई को मुख्यमंत्री पद के लिए तैयार करने की दिशा में काम करना चाहता है।” अखिल गोगोई ने कांग्रेस को असम की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी बताया और कहा कि यह गठबंधन बीजेपी को बढ़त के नजरिये से देखता है. उन्होंने आगे बताया कि असम जातीय परिषद (एजेपी) सहित 6 दल पहले ही कांग्रेस के साथ हाथ मिला चुके हैं। गोगोई ने कहा कि बीजेपी को हराना उनका प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने विशेष रूप से जोरहाट के गौरव से गौरव गोगोई को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में समर्थन की अपील की। ​ओसे ज़ोरहाट और मारियानी फ़्लेक्टर्स रेज़ॉल के कॉलेज से कांग्रेस उम्मीदवार पल्लबी गोगोई और रायज़ोर दल के डॉ. ज्ञानश्री बोरा का समर्थन करने का भी आग्रह किया। गोगोई ने आगे कहा कि रायजोर दल केवल 13 वें चरण में चुनावी मुकाबला करेगा, जिसमें जीत की संभावना और बीजेपी को जीत के लक्ष्य को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने गठबंधन व्यवस्था के कारण जिन पार्टी को जगह नहीं मिली पाई, उनके प्रति भी खेद प्रकट किया। गौरव गोगोई ने क्या कहाअसम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा, “हम उम्मीदवार उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेंगे, लेकिन उनके बलिदानों का सम्मान करेंगे और उन्हें याद रखेंगे।” गोगोई ने पार्टी गठबंधन से एकजुट रहने और जीत सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक काम करने की अपील की। उन्होंने एकजुटता की अपील के लिए एकजुटता की अपील की। एकांश के अनुसार गठबंधन में शिवसागर, मारियानी, दलगांव, ढिंग, सादिया, डिगबोई, बोकाखाट, नाहरकटिया, कोलियाबार, तेजपुर, मार्गेरिटा, गोलपारा पूर्व और गौरीपुर शामिल हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण चुनावी क्षेत्र शामिल हैं। ये भी पढ़ें कतर एलएनजी एक्सपोर्ट: ‘5 साल तक भारत के गैस स्टेशन पर असर…’, कतर ने एलएनजी गैस प्लांट की बर्बादी के बाद बिलोआ सच को बताया