मंडला में युवक चकोर नदी में डूबा, मौत:पिता के साथ मछली पकड़ते समय पैर फिसलने से हादसा

मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह चकोर नदी में मछली पकड़ने गए 24 साल के युवक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना शीतला मंदिर के पीछे स्थित नदी क्षेत्र में हुई, जिससे इलाके में शोक है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 1 का निवासी संदीप नंदा अपने पिता मनोज नंदा के साथ सुबह करीब 4 बजे मछली पकड़ने के लिए चकोर नदी गया था। इसी दौरान अचानक संदीप का पैर फिसल गया और वह संतुलन बिगड़ने के कारण गहरे पानी में चला गया। अंधेरा और पानी गहरा होने की वजह से वह खुद को संभाल नहीं पाया और डूब गया। मौके पर ही तोड़ा दम हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों और परिजन ने तुरंत खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद संदीप को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही नैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।
लग्जरी प्रॉपर्टी वाले निवेशकों का पैसा फंसा:अमेरिका-ईरान युद्ध में झुलस रहे दुबई में विला-अपार्टमेंट की मांग घटी; 2-4 करोड़ की छूट, फिर भी नहीं मिल रहे खरीदार

ब्रिटेन के रियलिटी शो स्टार सैम गॉलेंड ने कुछ महीनों पहले दुबई में एक लग्जरी विला खरीदा। विला की कीमत करीब 19 करोड़ रुपए थी, जो रेनोवेशन के बाद और बढ़ गई। सैम ने प्रॉपर्टी बेचने के लिए हाल में इसे बाजार में उतारा, लेकिन इसी दौरान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू हो गया। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से हालत यह है कि अब विला के लिए कोई खरीदार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कम दाम पर भी घर बेचने की कोशिशें की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस तरह की मुश्किलें सिर्फ सैम तक सीमित नहीं है। युद्ध के बाद से दुबई में लग्जरी प्रॉपर्टी के दाम औसतन 25% तक गिर चुके हैं और प्रॉपर्टी डील्स की संख्या भी पहले के मुकाबले आधी रह गई है। मार्च की शुरुआत में पिछले साल के मुकाबले 31% कम प्रॉपर्टी के सौदे हुए हैं, जबकि फरवरी की तुलना में ये गिरावट 51% की है। मसलन खरीदार कीमतें गिरने से पहले ही बाजार से बाहर हो गए थे। दुबई को अब तक एक टैक्स-फ्री और राजनीतिक रूप से स्थिर इकोनॉमी माना जाता था। लेकिन ईरानी हमलों के चलते उसके यह छवि दरकती दिख रही है। गोल्डमैन सैक्स के एक्सपर्ट्स का मानना है कि शहर का रियल एस्टेट मार्केट काफी हद तक ‘सेंटीमेंट-ड्रिवन’ रहा है। जैसे ही मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबरें आईं, लोगों में डर बैठ गया और महंगी प्रॉपर्टी के खरीदार गायब हो गए। लग्जरी प्रॉपर्टी के खरीदार नहीं मिलने के कारण एमार जैसे बड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स के शेयरों में भारी गिरावट आई है। कई प्रॉपर्टी मालिक जो अपनी प्रॉपर्टी बेचना चाहते हैं उन्होंने कीमतें भी घटा लीं हैं, इसके बावजूद खरीदार नहीं मिल पा रहे हैं। लग्जरी प्रॉपर्टी के दाम 25% गिरे, सौदों में 51% की भारी कमी दुनियाभर के अरबपतियों की पहली पसंद माने जाने वाले दुबई के लानाई आइलैंड, अरेबियन रैंचेस और पाम जुमेराह आइलैंड्स जैसे इलाकों में प्रॉपर्टी के दाम में 20% की कटौती आम बात हो गई है। निवेशक अपने महंगे विला, पेंटहाउस और लग्जरी अपार्टमेंट्स को 2-4 करोड़ रुपए के डिस्काउंट पर बेचने को तैयार हैं। इससे साफ है कि दुबई का रियल एस्टेट बाजार फिलहाल ठहराव की स्थिति में पहुंच गया है, जहां कीमतों से ज्यादा बड़ी समस्या खरीदारों की कमी है। निवेशकों के लिए यह दौर अनिश्चितता भरा है, क्योंकि उनकी पूंजी कागज पर तो मौजूद है, लेकिन उसे नकदी में बदलना मुश्किल हो गया है। जब तक क्षेत्र में तनाव कम नहीं होता, बाजार में यह सुस्ती बनी रह सकती है।
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ‘देखना है जोर कितना…’ पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले आईडी पर ममता बनर्जी ने कोलकाता में भरा हुंकार

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार (21 मार्च, 2026) को ईद-उल-फितर के मौक़े पर अपनी पार्टी डेमोक्रेटिक कांग्रेस (टीएमसी) का मुख्य उद्देश्य बीजेपी पर बढ़त हासिल की। उन्होंने कहा कि पशुपालन का मुख्य उद्देश्य पश्चिम बंगाल से भाजपा को हटाना और देश को अपना प्रभाव बचाना है। टीएमसी के समर्थक क्या बोलीं ममता बनर्जी? कोलकाता में रेड रोड पर ईद-उल-फितर की नमाज में शामिल होने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में सांप्रदायिक समुदायों की परंपरा है और यहां सभी समुदाय के लोग पूर्ण शांति के साथ रहते हैं। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘सरफरोशी की रोशनी अब हमारे दिल में है, देखो कितना जोर बाजुए-कातिल में है… अल्लाह आप आशीर्वाद दें, भारत और बंगाल की हो समृद्धि।’ उन्होंने कहा कि ‘खुद को इतना मजबूत कर लो कि हर तकदीर से पहले खुद से पूछो कि क्या इच्छा है, तो हमारा सिर्फ एक ही मकसद है- बीजेपी को हटाना और देश को बचाना।’ ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह आने वाली विधानसभा सीट से पहले मतदाता सूची में शामिल होकर लोगों के वोट देने का अधिकार हासिल करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह इस लड़ाई को आगे भी जारी करेंगे और मोदी को लोगों का अधिकार नहीं दिलाएंगे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को गुंडों और अपराधियों की पार्टी पर कब्ज़ा कर लिया. #घड़ी | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: ईद-उल-फितर पर लोगों द्वारा रेड रोड पर नमाज अदा करने के बाद सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “…सरफ़रोशी की धूम अब हमारे दिल में है, देखो ज़ख़्म कित्ती बाज़ू-ए-कातिल में है…अल्लाह तुम्हें आशीर्वाद दे…भारत और बंगाल समृद्ध हो। जो लोग बंगाल को निशाना बनाते हैं… pic.twitter.com/K8x13OkhYB – एएनआई (@ANI) 21 मार्च 2026 #घड़ी | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: ईद-उल-फितर पर लोगों द्वारा रेड रोड पर नमाज अदा करने के बाद सीएम ममता बनर्जी का कहना है, “…एसआईआर में लोगों के नाम हटा दिए गए। मैं इसके लिए कोलकाता से दिल्ली, कलकत्ता हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गई। मुझे उम्मीद है कि लोगों के अधिकार… pic.twitter.com/y6Spq65OLp – एएनआई (@ANI) 21 मार्च 2026 उन्होंने कहा, ‘हम मोदी जी और बीजेपी को आपके वोट का अधिकारी नहीं छीनने देंगे. हम लोकतंत्र और हर नागरिक की शक्तियों की रक्षा के लिए अंतिम लड़ाई तक लड़ेंगे।’ उन्होंने यह खतरनाक दीकी वोटर लिस्ट में संशोधन और सत्यवान के नाम पर अगर किसी भी वोटर को उसके अधिकार से वोट करने की कोशिश की गई, तो ओल्ड कांग्रेस पुर विरोध करती है। SIR को लेकर क्या बोलें ममता बनर्जी? मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एसआईआर को लेकर कहा, ‘सितारों में लोगों के नाम की मतदाता सूची जारी की गई। मैं इसके लिए कोलकाता से दिल्ली तक, कलकत्ता हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक गया। मुझसे आशा है कि लोगों का अधिकार सुरक्षित रहेगा। मैं बंगाल के हर व्यक्ति के साथ खड़ा हूं, मैं किसी भी धर्म, जाति या समुदाय का हो सकता हूं। मैं यह बैटलरी जारी रखता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा आतंकियों और गुंडों की पार्टी है, गद्दारों की पार्टी है। कुछ गद्दार पैसे ऐसे भी हैं जो बीजेपी से लेकर वोट जगाने का काम करते हैं। मैं कहता हूं चाहता हूं कि मुद्दई लाख बुरा हो तो क्या होता है, जो ख्याल-ए-खुदा होता है वही होता है।’ यह भी पढ़ेंः ‘नागरिकता चाइनचैकिज सरकार…’, बंगाल चुनाव से पहले केंद्र पर ममता बनर्जी का बड़ा आरोप
गाय-भैंस दूध नहीं दे रही? पहाड़ी दूध बढ़ाने वाला प्राकृतिक चारा सफेद भट्ट, जानवर होंगे स्वस्थ और मजबूत

Last Updated:March 21, 2026, 16:18 IST पिथौरागढ़: पहाड़ी सफेद भट्ट दुधारू जानवरों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसे भिगोकर पीसकर चारे में मिलाकर खिलाया जाता है, जिससे दूध की मात्रा बढ़ती है और जानवर स्वस्थ रहते हैं. इसमें प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व भरपूर होते हैं. यह सस्ता, प्राकृतिक और पारंपरिक तरीका है, जो पशुओं की ताकत और सेहत दोनों को बेहतर बनाता है. सफेद भट्ट एक तरह की दाल या बीज होता है, जो पहाड़ी क्षेत्रों में उगाया जाता है. यह दिखने में सफेद या हल्के क्रीम रंग का होता है. इसे खासतौर पर पशुओं के चारे में मिलाकर दिया जाता है. यह सामान्य दालों की तरह ही होता है, जो इंसान भी खाते है. लेकिन, इसके पोषक तत्व इसे खास बनाते हैं. पहाड़ी लोग इसे सालों से अपने पशुओं को खिलाते आ रहे हैं. गृहणी भावना जी लोकल 18 से बात करते हुए बताती है कि सफेद भट्ट को सीधे नहीं खिलाया जाता. इसे खिलाने का एक खास तरीका होता है, जिससे इसका पूरा फायदा जानवरों को मिल सके. सबसे पहले भट्ट को कुछ घंटों या रात भर पानी में भिगोया जाता है, इसके बाद इसे अच्छी तरह पीस लिया जाता है, फिर इसे गाय या भैंस के चारे (दाना/दले) में मिलाकर दिया जाता है.यह तरीका इसलिए अपनाया जाता है ताकि भट्ट आसानी से पच सके और उसके सारे पोषक तत्व शरीर में अच्छे से अवशोषित हो जाएं. दुधारू जानवरों के लिए सबसे बड़ी जरूरत होती है सही पोषण. अगर उन्हें संतुलित और पौष्टिक आहार मिले, तो उनका दूध भी बढ़ता है और गुणवत्ता भी बेहतर होती है. सफेद भट्ट में प्रोटीन और ऊर्जा की अच्छी मात्रा होती है, जो दूध की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है, दूध की गुणवत्ता सुधारता है और जानवर को ताकत देता है. इसी वजह से पहाड़ों में इसे “नेचुरल दूध बढ़ाने वाला आहार” माना जाता है. Add News18 as Preferred Source on Google सिर्फ दूध ही नहीं, सफेद भट्ट जानवरों की ओवरऑल हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा होता है. इसके बहुत से फायदे है जैसे ये शरीर को मजबूत बनाता है, कमजोरी दूर करता है, पाचन तंत्र को बेहतर करता है और बीमारी से लड़ने की ताकत बढ़ाता है. जो जानवर नियमित रूप से भट्ट खाते हैं, वे ज्यादा एक्टिव और स्वस्थ रहते हैं. पहाड़ी लोग सदियों से प्राकृतिक चीजों पर भरोसा करते आए हैं. सफेद भट्ट भी उन्हीं में से एक है. यह सिर्फ एक चारा नहीं, बल्कि अनुभव से साबित हुआ एक घरेलू उपाय है. गांवों में बुजुर्ग भी बताते हैं कि जब से उन्होंने अपने पशुओं को भट्ट खिलाना शुरू किया, तब से उन्हें दूध की मात्रा में फर्क दिखा, जानवर कम बीमार पड़े और पशुओं की ताकत बढ़ी. यह ज्ञान पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ता आ रहा है. हालांकि सफेद भट्ट बहुत फायदेमंद है, लेकिन इसे सही मात्रा और तरीके से देना जरूरी है. ज्यादा मात्रा में न दें, दिन में केवल एक बार. हमेशा भिगोकर और पीसकर ही खिलाएं, संतुलित आहार के साथ ही इस्तेमाल करें. अगर सही तरीके से दिया जाए, तो इसका पूरा लाभ मिलता है. First Published : March 21, 2026, 16:18 IST
Pakistan Army Chief Asim Munir & Shia Community Iran Controversy

इस्लामाबाद2 मिनट पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने गुरुवार को शिया धर्मगुरुओं से कहा कि जो लोग ईरान से इतना प्यार करते हैं, वे वहां चले जाएं। उनके इस बयान को शिया समुदाय के नेताओं ने अपमानजनक और भड़काऊ बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनीर ने रावलपिंडी में एक इफ्तार कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वे किसी को भी, किसी दूसरे देश के लिए अपनी वफादारी की वजह से, पाकिस्तान में अफरा-तफरी फैलाने की इजाजत नहीं देंगे।” इससे पहले उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि किसी दूसरे देश की घटनाओं के आधार पर पाकिस्तान में हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बयान के बाद शिया समुदाय का कहना है कि यह उनकी देश भक्ति पर सवाल उठाने जैसा है। उनका मानना है कि यह बयान उनकी धार्मिक भावनाओं और पहचान को गलत तरीके से पेश करता है। कराची में अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में 1 मार्च को प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारियों को रोकती हुई पुलिस। अचानक कार्यक्रम छोड़ गए मुनीर रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक के बाद उलेमाओं से कहा गया था कि डिनर के बाद फिर से बातचीत होगी। लेकिन जनरल मुनीर अचानक कार्यक्रम छोड़कर चले गए। इससे शिया नेताओं को लगा कि उनके साथ न सिर्फ औपचारिक बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी अपमान किया गया है। शिया समुदाय के नेताओं ने इस विवाद के बाद कहा कि उनकी वफादारी पाकिस्तान और इस्लाम दोनों के प्रति है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पाकिस्तान के निर्माण में शिया समुदाय का अहम योगदान रहा है। देश के कई बड़े नेता और संसाधन इस समुदाय से जुड़े रहे हैं। शिया नेताओं का कहना है कि मक्का, मदीना, इराक और ईरान जैसे धार्मिक स्थलों से उनका जुड़ाव उनकी आस्था का हिस्सा है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनकी देशभक्ति कम है। उन्होंने साफ कहा कि धार्मिक संबंधों को देशभक्ति से जोड़कर देखना गलत है। पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शनों से मुनीर नाराज शिया धर्मगुरुओं का कहना है कि मुनीर के बयान से ऐसा लगा कि वे ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में हुए विरोध प्रदर्शनों के लिए शिया समुदाय को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बैठक में मौजूद शिया नेताओं ने कहा कि मुनीर ने गिलगित-बाल्टिस्तान में हुई अशांति को सीधे शिया लीडरशिप से जोड़ दिया और पूरे समुदाय को जिम्मेदार ठहराया। शिया धर्मगुरु मोहम्मद शिफा नजफी ने कहा कि उन्होंने वहीं पर मुनीर की बात का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सभी शियाओं को इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है और सभी को एक ही नजर से नहीं देखा जाना चाहिए। नजफी ने यह भी बताया कि पाकिस्तान की सेना में भी शिया मौजूद हैं और देश के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना भी शिया थे। उनके मुताबिक, जब उन्होंने यह बात उठाई तो मुनीर के रवैये में थोड़ा बदलाव आया, लेकिन फिर भी उन्होंने कहा कि “अगर आप ईरान से इतना प्यार करते हैं, तो वहां चले जाएं, दरवाजे खुले हैं।” ईरान के विरोधियों से दोस्ती साध रहा पाकिस्तान मुनीर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान अपनी विदेश नीति में संतुलन बदलता हुआ दिख रहा है। पहले वह ईरान और खाड़ी देशों के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश करता था, लेकिन अब वह सऊदी अरब और उसके सहयोगियों के करीब जाता दिख रहा है। हालांकि, मुनीर के शिया समुदाय के साथ हुई इफ्तार पार्टी को लेकर पाकिस्तान सेना के आधिकारिक बयान में अलग तस्वीर पेश की गई। सेना ने कहा कि मुनीर ने धार्मिक नेताओं से राष्ट्रीय एकता बनाए रखने और सांप्रदायिक तनाव से बचने की अपील की। पाकिस्तान में 15% शिया समुदाय की आबादी पाकिस्तान में ईरान के बाद सबसे बड़ी शिया आबादी रहती है, जो कुल जनसंख्या का करीब 15 फीसदी (3.77 करोड़) मानी जाती है। यह विवाद उस समय सामने आया है जब मार्च में खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान के कई शहरों में प्रदर्शन शुरू हो गए थे। कराची में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास परिसर में घुसने की कोशिश की, जहां अमेरिकी मरीन ने फायरिंग की और कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। इस्लामाबाद में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। वहीं स्कार्दू में एक संयुक्त राष्ट्र के दफ्तर को आग लगा दी गई। गिलगित-बाल्टिस्तान में भी कई लोगों की मौत की खबरें आईं। —————————————- पाकिस्तान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत:250 घायल; तालिबान का आरोप- PAK ने नशा मुक्ति सेंटर पर बम गिराए पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है। पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया, जिनमें एक हॉस्पिटल भी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इसमें 400 लोगों की मौत हो गई, वहीं 250 से ज्यादा घायल हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Pakistan Cricket Toxic Environment; Coach Gary Kirsten Exposure

Hindi News Sports Cricket Pakistan Cricket Toxic Environment; Coach Gary Kirsten Exposure | PCB Political Interference स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच गैरी कर्स्टन ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने खुलासा किया कि टीम के भीतर लगातार दखलअंदाजी और खराब माहौल के कारण काम करना बेहद मुश्किल हो गया था। कर्स्टन ने छह महीने में ही पाकिस्तान के कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। कर्स्टन ने कहा, PCB में बाहरी हस्तक्षेप बहुत ज्यादा था, जिससे टीम के फैसलों और प्रदर्शन पर निगेटिव असर पड़ता था। उन्होंने कहा, ऐसे टॉक्सिक माहौल में किसी भी कोच के लिए सफल होना लगभग असंभव है। गैरी कर्स्टन ने टॉकस्पोर्ट क्रिकेट से बताया, मेरे लिए सबसे हैरान करने वाली चीज लगातार होने वाला बाहरी हस्तक्षेप था। इस वजह से कोच के तौर पर टीम के साथ सही तरीके से काम करना बेहद मुश्किल हो जाता है। कर्स्टन ने आगे कहा, टीम के खराब प्रदर्शन के बाद माहौल और भी तनावपूर्ण हो जाता था। पाकिस्तान क्रिकेट में खराब प्रदर्शन का ठीकरा सबसे पहले कोच के सिर फोड़ा जाता है। पाकिस्तानी कोच का पद बीच में छोड़ा कर्स्टन अप्रैल 2024 में पाकिस्तान टीम के व्हाइट बॉल कोच बने थे, लेकिन बोर्ड और खिलाड़ियों के साथ मतभेद के कारण उन्होंने 6 महीने में ही पद छोड़ दिया था। श्रीलंका के नए हेड कोच बने फिलहाल, पूर्व साउथ अफ्रीकी ओपनर कर्स्टन श्रीलंका के नए हेड कोच बन गए हैं। 9 मार्च को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने इसका ऐलान किया। वे 15 अप्रैल 2026 से टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। कर्स्टन को दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया गया है। वे सनथ जयसूर्या की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में खत्म हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के सुपर-8 से बाहर होने के बाद पद छोड़ दिया था। 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक साथ रहेंगे श्रीलंका के साथ उनके दो साल के कार्यकाल में सबसे बड़ा टूर्नामेंट 2027 का वनडे वर्ल्ड कप होगा, जो दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। टीम की कोशिश उस टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालिफाई करने की होगी। 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीता था कोचिंग में कर्स्टन का अच्छा रिकॉर्ड रहा है। उनके मार्गदर्शन में भारत ने 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद टीम ने टेस्ट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और रैंकिंग में नंबर-1 बना था। इसके बाद उन्होंने दो साल तक साउथ अफ्रीका की टीम को भी कोचिंग दी। 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने गैरी कर्स्टन को कंधे पर उठाकर विक्ट्री लैप लगाई थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Ranveer Acting Masterclass | Aditya Dhars Courage Praised by SS Rajamouli for Dhurandhar 2

55 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड की चर्चित स्पाय थ्रिलर धुरंधर 2 को रिलीज हुए कुछ ही दिनों में फिल्म उद्योग के शीर्ष हस्तियों से शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। अब तक की सबसे बड़ी प्रतिक्रियाओं में से एक आई है दक्षिण के सुपरहिट डायरेक्टर एस.एस. राजामौली से। राजामौली ने ट्वीट कर कहा, “मैंने धुरंधर‑1 को पसंद किया था, लेकिन द रिवेंज ने उसे बड़ी बुलंदियों पर पहुंचाया है। लिखावट, कास्टिंग, तकनीकी काम, म्यूजिक और निर्देशन बेहतरीन है। चार घंटे का फिल्म बनाना और भी खतरनाक फैसले लेते हुए, यह फिल्म दर्शकों को आख़िरी फ्रेम तक बांधे रखती है।” उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की कहानी और साहस की भी तारीफ की। रणवीर सिंह के प्रदर्शन को ‘मास्टरक्लास’ बताया राजामौली ने खासकर रणवीर सिंह की एक्टिंग को हाईलाइट किया और कहा कि शेड में बहन के साथ वाला सीक्वेंस एक ‘मास्टरक्लास’ था। उन्होंने यह भी कहा कि रणवीर ने फिल्म में भावनात्मक गहराई को बखूबी पेश किया है। इसके अलावा राजामौली ने आर माधवन के अभिनय को भी सराहा, कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय भावना और भावनात्मक तनाव को बहुत प्रभावशाली तरीके से दर्शाया है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत ‘धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज हुई है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू और दूसरे दिन तक की कमाई मिलाकर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अब तक की सबसे तेजी से बढ़ने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन चुकी है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
PPF-सुकन्या में जमा कर दें मिनिमम अमाउंट:ऑफिस में इन्वेस्टमेंट प्रूफ जमा करें, 31 मार्च तक निपटा लें ये 5 काम

फाइनेंशियल ईयर 2025-26 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। टैक्सपेयर्स के पास टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट और जरूरी कामों को पूरा करने के लिए 31 मार्च 2026 तक का ही समय है। अगर आप पुरानी टैक्स रिजीम में हैं और टैकस बचाना चाहते हैं, तो समय रहते PPF, सुकन्या समृद्धि और NPS जैसी स्कीम्स में निवेश करना होगा। 31 मार्च से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें 1. PPF-सुकन्या में जमा कर दें मिनिमम अमाउंट अगर आपका पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) अकाउंट है, लेकिन इस वित्त वर्ष में इनमें पैसे नहीं डाल पाए तो अकाउंट एक्टिव रखने के लिए 31 मार्च 2026 तक कुछ रुपए जरूर डाल दें। PPF और SSY में पैसे नहीं डाले जाने पर ये अकाउंट्स इनएक्टिव (बंद) हो सकते हैं। 2. टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट अगर आपने अब तक टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट नहीं किया है तो 31 मार्च तक कर सकते हैं। PPF, टाइम डिपॉजिट और सुकन्या स्कीम सहित ऐसी कई स्कीम्स हैं जिनमें निवेश करके आप टैक्स बचा सकते हैं… 3. ऑफिस में जमा करने होंगे इन्वेस्टमेंट प्रूफ अगर आपने वित्त वर्ष की शुरुआत में अपने ऑफिस को टैक्स बचाने वाले निवेश की घोषणा की थी, तो अब उनके सबूत या दस्तावेज जमा करने का समय है। ज्यादातर कंपनियां फरवरी या मार्च के महीने में निवेश के प्रूफ मांगती हैं। अगर आप समय पर रसीदें या सर्टिफिकेट जमा नहीं करते हैं, तो कंपनी आपकी सैलरी से ज्यादा टीडीएस (TDS) काट सकती है। इससे मार्च महीने की आपकी इन-हैंड सैलरी काफी कम हो सकती है। 4. हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर 75 हजार तक की छूट धारा 80D के तहत हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर भी टैक्स बेनिफिट मिलता है। खुद के, पत्नी और बच्चों के इंश्योरेंस पर आप 25,000 रुपए तक की कटौती का दावा कर सकते हैं। अगर आपकी उम्र 60 साल से ज्यादा है तो यह लिमिट 50,000 रुपए है। इसके अलावा, माता-पिता के लिए प्रीमियम भरने पर अलग से 50,000 रुपए तक की छूट मिलती है। यानी कुल मिलाकर आप 75,000 रुपए तक का टैक्स बचा सकते हैं। इसका फायदा लेने के लिए प्रीमियम का भुगतान 31 मार्च 2026 से पहले करना होगा। 5. अपडेटेड रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 मार्च जो टैक्सपेयर्स अपने पिछले दो साल के इनकम टैक्स रिटर्न को अपडेट करना चाहते हैं, वे 31 मार्च से पहले अपडेटेड रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। ‘अपडेटेड रिटर्न’ फाइल करने के लिए आपको ITR-U नाम का फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म में आपको यह बताना होगा कि आपने अपडेटेड रिटर्न क्यों फाइल किया है, जैसे कि डेडलाइन चूक जाना, आय का गलत चयन, या ओरिजनल रिटर्न में गलत आंकड़े भरना आदि।
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का बीम महिला पर गिरा, मौत:बैतूल में पंचायत निधि से बना; दीवार में दरार की आने पर की थी तोड़फोड़

बैतूल में खेड़ी सांवलीगढ़ के नवनिर्मित पंचायती शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक बड़ा हादसा हो गया। दीवार तोड़ते समय छत का सीमेंट का बीम गिरने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय छाया पति पंजाबराव के रूप में हुई है। हादसे में उनका चेहरा बुरी तरह चोटिल हो गया था। घायल मजदूर 58 वर्षीय डीका शेषराव का इलाज जारी है। दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने छाया को मृत घोषित कर दिया। मृतिका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पंचायत निधि से लगभग छह माह पहले 15 दुकानों के साथ बनाया गया था। दुकान आवंटन के बाद एक दुकानदार ने दुकान में दरार आने की शिकायत की थी। इसी के बाद पंचायत ने मरम्मत कार्य के लिए मजदूरों को लगाया गया था। मरम्मत के दौरान दीवार तोड़ते समय यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि दीवार तोड़ते समय दीवार तो कॉम्प्लेक्स के पीछे गिर गई लेकिन बीम महिला मजदूर पर जा गिरा। इस घटना ने कॉम्प्लेक्स के निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि यह कॉम्प्लेक्स 15 दिन पहले ही तैयार हुआ बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
KKRs Aakash Deep Out of IPL 2026 Due to Injury

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक आकाश दीप ने अपना (IPL) डेब्यू 2022 में किया था। उस सीजन में वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेले थे। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को IPL 2026 से पहले एक और झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। शनिवार को क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज को फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। 29 साल के बंगाल के इस गेंदबाज को पिछले साल अबू धाबी में हुए मेगा ऑक्शन में 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर टीम ने खरीदा था। हालांकि, वह अब तक टीम कैंप से नहीं जुड़े हैं। COE में रिहैब कर रहे आकाश दीप बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब कर रहे हैं। उनकी चोट किस तरह की है, यह साफ नहीं हो सका है, लेकिन मैनेजमेंट और फ्रेंचाइजी के बीच इसको लेकर बातचीत हुई है। आकाश दीप ने IPL के 14 मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं। हर्षित राणा भी बाहर हुए KKR के लिए यह चिंता बढ़ाने वाली खबर है, क्योंकि इससे पहले हर्षित राणा और मथीशा पथिराना को लेकर भी टीम को अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। पथिराना को अभी श्रीलंका क्रिकेट से क्लियरेंस मिलना बाकी है। टीम ने 18 मार्च से कोलकाता में कैंप शुरू किया है, लेकिन आकाश दीप इसमें शामिल नहीं हो पाए। हर्षित राणा ने IPL के 34 मैच में 40 विकेट ले चुके हैं। KKR को पथिराना के फिट होने की उम्मीद श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी चोट के कारण फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि KKR उन्हें रिप्लेस नहीं करना चाहती क्योंकि फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि वे IPL के दौरान किसी समय टीम से जुड़ सकते हैं। KKR ने मेगा ऑक्शन में पथिराना को 18 करोड़ रुपए में खरीदा था। सोमवार को उनके मैनेजर ने KKR जर्सी में उनकी तस्वीर साझा की, जिससे उनके टूर्नामेंट में खेलने की उम्मीद बढ़ गई है। 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना के बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। KKR ने रहमान की जगह मुजरबानी को चुना 13 मार्च को KKR ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपने साथ जोड़ा था। फ्रेंचाइजी ने उन्हें बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया है। रहमान को BCCI के निर्देश के बाद फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था। —————————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… चिन्नास्वामी में IPL मैच होस्ट करने की परमीशन मिली कर्नाटक सरकार ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के मैचों के आयोजन को मंजूरी दे दी है। यहां 28 मार्च को मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ओपनिंग मैच खेला जाएगा। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने बताया कि एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों और तैयारियों की समीक्षा के बाद यह परमीशन मिली है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









