Wednesday, 07 Oct 2026 | 09:00 PM

Trending :

EXCLUSIVE

क्या अल्ट्रावायलेट किरणें आंखों के लिए भी खतरनाक? गर्मियों में इससे कैसे करें बचाव, डॉक्टर से जानिए टिप्स

authorimg

Last Updated:

Eye Care Tips in Summer: गर्मी में तेज धूप और अल्ट्रावायलेट किरणें आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं. इससे आंखों में जलन, रेडनेस और नजर कमजोर होने का खतरा बढ़ जाता है. डॉक्टर्स की मानें तो गर्मी में आंखों को हेल्दी रखने के लिए UV प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेस पहनें, धूप से बचें और आंखों की सही देखभाल करें.

Zoom

सूर्य की अल्ट्रावॉयलेट किरणें आंखों की रेटिना को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

Summer Eye Safety Tips: गर्मी में तेज धूप लोगों से लोगों का बुरा हाल हो जाता है. सूरज की किरणें तपिश लेकर आती हैं और इससे सेहत भी प्रभावित होती है. सूरज की किरणों में अल्ट्रावॉयलेट किरणें होती हैं, जिन्हें स्किन के लिए नुकसानदायक माना जाता है. गर्मियों के मौसम में तेज धूप और बढ़ती गर्मी के साथ अल्ट्रावायलेट किरणों का प्रभाव भी काफी बढ़ जाता है. आमतौर पर लोग स्किन पर इसके असर को लेकर अलर्ट रहते हैं और सनस्क्रीन लगाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि UV किरणें आंखों के लिए भी उतनी ही खतरनाक हो सकती हैं. लंबे समय तक बिना सुरक्षा के धूप में रहने से आंखों की सेहत बिगड़ सकती है.

नई दिल्ली के विजन आई सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर और रिफ्रेक्टिव सर्जन डॉ. तुषार ग्रोवर ने News18 को बताया कि गर्मी में लोगों को तेज धूप में ज्यादा समय बिताने से बचना चाहिए. धूप की अल्ट्रावायलेट किरणें गर्मी में आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. ये किरणें आंखों की बाहरी सतह कॉर्निया से लेकर अंदर के लेंस तक असर डाल सकती हैं. यूवी किरणों के ज्यादा एक्सपोजर से फोटोकेराटाइटिस यानी आंखों की सनबर्न जैसी स्थिति हो सकती है. इसमें आंखों में जलन, रेडनेस, पानी आना और धुंधला दिखना जैसे लक्षण नजर आते हैं. कई बार धूल-मिट्टी भी आंखों में चली जाती है, जिससे इंफेक्शन की कंडीशन पैदा हो जाती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर ग्रोवर के मुताबिक तेज धूप हमारी आंखों की रेटिना को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे धीरे-धीरे नजर कमजोर हो सकती है. लंबे समय तक UV किरणों के संपर्क में रहने से आंखों में मोतियाबिंद का खतरा भी बढ़ सकता है. बच्चों और बुजुर्गों की आंखें UV किरणों के प्रति ज्यादा सेंसिटिव होती हैं. इसलिए उन्हें गर्मियों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है. दोपहर के समय धूप सबसे ज्यादा तेज होती है. इस दौरान बाहर निकलने से बचें या कम से कम समय के लिए ही बाहर जाएं. धूप में ज्यादा देर रहेंगे, तो इससे आंखों पर ही नहीं, बल्कि अन्य ऑर्गन्स पर भी बुरा असर पड़ सकता है.

अब सवाल है कि गर्मियों में आंखों को नुकसान से कैसे बचाएं? इस पर डॉक्टर ने कहा कि गर्मी के मौसम में आंखों को UV किरणों से बचाने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं. सबसे जरूरी है कि बाहर निकलते समय UV प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेस पहनें. इसके अलावा चौड़ी टोपी या कैप पहनना भी फायदेमंद होता है, जिससे सीधी धूप आंखों पर नहीं पड़ती. अगर आपको बाहर रहना जरूरी है, तो छाया में रहने की कोशिश करें. साथ ही आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धोना और हाइड्रेटेड रहना भी जरूरी है, ताकि आंखों में ड्राइनेस न हो. अगर आंखों में लगातार जलन, लालिमा या नजर में बदलाव महसूस हो, तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें, ताकि समय रहते सही इलाज किया जा सके.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वीसीके के बाद आईयूएमएल ने भी टीवीके को दिया समर्थन, तमिल में 120 ऑर्केस्ट्रा के साथ विजय चिलचिलाती सरकार

May 9, 2026/
4:49 pm

तमिल की विजय सरकार का सत्य असेंबल का रास्ता साफ हो गया है। वीसीके ने शनिवार को टीवीके को समर्थन...

The counting for all these elections will be held on May 4, 2026. (AFP)

March 27, 2026/
5:53 pm

आखरी अपडेट:मार्च 27, 2026, 17:53 IST आईपीएल टिकट विवाद के बीच वेंकटेश प्रसाद ने शुक्रवार को कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया...

चांदी आज ₹370 सस्ती, इस हफ्ते ₹4,426 गिरी:सोना ₹524 घटकर ₹1.43 पर आया; जानें अपने शहर के दाम

July 31, 2026/
10:02 pm

सोने-चांदी की कीमतों में 31 जुलाई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी...

अविष्का के शतक से श्रीलंका-ए ट्राई सीरीज के फाइनल में:अफगानिस्तान को 103 रन से हराया; 21 जून को भारत से मुकाबला

June 19, 2026/
6:42 pm

अविष्का फर्नांडो के शतक से श्रीलंका-ए वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंच गया है। टीम ने दांबुला में अफगानिस्तान-ए...

‘चौहान’ के लिए मुंबई में बना कश्मीर:अजय की ‘रेंजर’ भी पूरी होने के करीब; सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

June 30, 2026/
5:24 pm

अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘चौहान’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

क्या अल्ट्रावायलेट किरणें आंखों के लिए भी खतरनाक? गर्मियों में इससे कैसे करें बचाव, डॉक्टर से जानिए टिप्स

authorimg

Last Updated:

Eye Care Tips in Summer: गर्मी में तेज धूप और अल्ट्रावायलेट किरणें आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं. इससे आंखों में जलन, रेडनेस और नजर कमजोर होने का खतरा बढ़ जाता है. डॉक्टर्स की मानें तो गर्मी में आंखों को हेल्दी रखने के लिए UV प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेस पहनें, धूप से बचें और आंखों की सही देखभाल करें.

Zoom

सूर्य की अल्ट्रावॉयलेट किरणें आंखों की रेटिना को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

Summer Eye Safety Tips: गर्मी में तेज धूप लोगों से लोगों का बुरा हाल हो जाता है. सूरज की किरणें तपिश लेकर आती हैं और इससे सेहत भी प्रभावित होती है. सूरज की किरणों में अल्ट्रावॉयलेट किरणें होती हैं, जिन्हें स्किन के लिए नुकसानदायक माना जाता है. गर्मियों के मौसम में तेज धूप और बढ़ती गर्मी के साथ अल्ट्रावायलेट किरणों का प्रभाव भी काफी बढ़ जाता है. आमतौर पर लोग स्किन पर इसके असर को लेकर अलर्ट रहते हैं और सनस्क्रीन लगाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि UV किरणें आंखों के लिए भी उतनी ही खतरनाक हो सकती हैं. लंबे समय तक बिना सुरक्षा के धूप में रहने से आंखों की सेहत बिगड़ सकती है.

नई दिल्ली के विजन आई सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर और रिफ्रेक्टिव सर्जन डॉ. तुषार ग्रोवर ने News18 को बताया कि गर्मी में लोगों को तेज धूप में ज्यादा समय बिताने से बचना चाहिए. धूप की अल्ट्रावायलेट किरणें गर्मी में आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. ये किरणें आंखों की बाहरी सतह कॉर्निया से लेकर अंदर के लेंस तक असर डाल सकती हैं. यूवी किरणों के ज्यादा एक्सपोजर से फोटोकेराटाइटिस यानी आंखों की सनबर्न जैसी स्थिति हो सकती है. इसमें आंखों में जलन, रेडनेस, पानी आना और धुंधला दिखना जैसे लक्षण नजर आते हैं. कई बार धूल-मिट्टी भी आंखों में चली जाती है, जिससे इंफेक्शन की कंडीशन पैदा हो जाती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर ग्रोवर के मुताबिक तेज धूप हमारी आंखों की रेटिना को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे धीरे-धीरे नजर कमजोर हो सकती है. लंबे समय तक UV किरणों के संपर्क में रहने से आंखों में मोतियाबिंद का खतरा भी बढ़ सकता है. बच्चों और बुजुर्गों की आंखें UV किरणों के प्रति ज्यादा सेंसिटिव होती हैं. इसलिए उन्हें गर्मियों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है. दोपहर के समय धूप सबसे ज्यादा तेज होती है. इस दौरान बाहर निकलने से बचें या कम से कम समय के लिए ही बाहर जाएं. धूप में ज्यादा देर रहेंगे, तो इससे आंखों पर ही नहीं, बल्कि अन्य ऑर्गन्स पर भी बुरा असर पड़ सकता है.

अब सवाल है कि गर्मियों में आंखों को नुकसान से कैसे बचाएं? इस पर डॉक्टर ने कहा कि गर्मी के मौसम में आंखों को UV किरणों से बचाने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं. सबसे जरूरी है कि बाहर निकलते समय UV प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेस पहनें. इसके अलावा चौड़ी टोपी या कैप पहनना भी फायदेमंद होता है, जिससे सीधी धूप आंखों पर नहीं पड़ती. अगर आपको बाहर रहना जरूरी है, तो छाया में रहने की कोशिश करें. साथ ही आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धोना और हाइड्रेटेड रहना भी जरूरी है, ताकि आंखों में ड्राइनेस न हो. अगर आंखों में लगातार जलन, लालिमा या नजर में बदलाव महसूस हो, तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें, ताकि समय रहते सही इलाज किया जा सके.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket