Sunday, 23 Aug 2026 | 07:17 PM

Trending :

जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 37 लोग घायल:ट्रेन सेवाओं पर असर; सुनामी का खतरा नहीं 'अंग्रेजों के सम्मान में लिखा गया जन गण मन':मुकेश खन्ना बोले- ये राष्ट्रगान नहीं हो सकता; इसमें अंग्रेजों को भाग्य विधाता बताया गया पहली भारतीय महिला मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जयसवाल का निधन:मीना कुमारी की नकल से फेम मिला, बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी थीं पाकिस्तान में 12-12 घंटे बिजली कटौती:लोग सड़कों पर उतरे, रास्ता जाम किया; लगातार कटौती से पानी सप्लाई ठप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर मोहसिन ने सगाई की:मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर की; बोले- पहली नजर में लगा हमसफर मिल गई पाकिस्तान में 12-12 घंटे बिजली कटौती:लोग सड़कों पर उतरे, रास्ता रोका; लगातार कटौती से पानी सप्लाई ठप
EXCLUSIVE

रात में सोने से पहले किशमिश का 10 दाना पानी में भिगोंए, सुबह खाली पेट खाएं, पाचन, रक्तचाप, कमजोरी होगी दूर, दिन भर शरीर रहेगा फुर्तीला

ask search icon

Last Updated:March 22, 2026, 08:57 IST बदलते मौसम में हमें अक्सर खांसी, इन्फेक्शन और कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन हम अपने खान-पान में सुधार करके इन से बच सकते हैं. जिसमे किशमिश का अहम रोल है. जो हमारे स्वास्थ्य को मजबूती प्रदान करती है. इसको यदि रेगुलर तरीके से खाया जाय तो हमारी शरीर में कई तरह के फायदे हो सकते हैं. बदलते मौसम में हमें अक्सर खांसी, इन्फेक्शन और कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन हम अपने खान-पान में सुधार करके इन से बच सकते हैं. जिसमे किशमिश का अहम रोल है. जो हमारे स्वास्थ्य को मजबूती प्रदान करती है. इसको यदि रेगुलर तरीके से खाया जाय तो हमारी शरीर में कई तरह के फायदे हो सकते हैं. मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव लोकल 18 से बताते हैं कि किशमिश, जो एक तरह का सूखा अंगूर होता है, स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभप्रद माना जाता है. इसे खाने से शरीर को एक अलग तरह की ऊर्जा मिलती है क्योंकि किशमिश में नेचुरल शर्करा होती है, जो तुरंत ऊर्जा बढ़ाने का काम करती है. किशमिश प्राकृतिक हमारी शरीर के लिए औषधि का काम करता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. जो स्वतंत्र कणों के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं. जिससे हमारे शरीर का प्रतिरक्षातंत्र मजबूत होता है. Add News18 as Preferred Source on Google डॉ प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि बदलते मौसम में किशमिश खाने से रक्तचाप और हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है. किशमिश पाचन तंत्र के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. इसके अलावा किशमिश खाने से कब्ज जैसी समस्याएं भी दूर रहती हैं. यदि हम छोटी मात्रा में सेवन करें तो पेट को लंबे समय तक भर रख सकते हैं. किशमिश आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो शरीर में खून बनाने के लिए आवश्यक होता है. इसके सेवन से एनीमिया जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है.इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जैसे राइबोफ्लेविन और थायामाइन मौजूद होते हैं, जो शरीर में ऊर्जा उत्पादन और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने का काम करते हैं. किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने का कार्य करते हैं. किशमिश खाने का एक सबसे अच्छा फायदा यह होता है कि यदि आपको तात्कालिक ऊर्जा की आवश्यकता है तो खाने के बाद आपको तुरंत ऊर्जा की अनुभूति होने लगती है. क्योंकि इसमें प्रकृतिक शर्करा होती है जिसकी वजह से यह थकान को दूर कर देता है और दिन भर के लिए आप ऊर्जावान बने रहते हैं. किशमिश क्योंकि एनीमिया के लिए भी फायदेमंद होता है, इसके साथ ही यह अपने पोषक तत्वों के वजह से यह लोगों की हड्डियों को भी मजबूत बनाने का काम करता है. इसमें कैल्शियम और बोरान की मात्रा होती है जिसकी वजह से इसका सेवन करने वाले लोगों की हड्डियां मजबूत होती हैं. यदि आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको भिगोया हुआ किशमिश का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए क्योंकि इसमें ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने की क्षमता होती है. पोटेशियम की अच्छी मात्रा होने के कारण या रक्त दबाव को नियंत्रित करता है जिससे ब्लड प्रेशर के मरीजों को काफी लाभ मिलताहै. First Published : March 22, 2026, 08:57 IST

सफेद कद्दूू के जूस में छिपा है ये राज, पीने से दिमाग होता है तेज, पाचन तंत्र ठीक से करता है काम, एक्सपर्ट ने बताया

ask search icon

Last Updated:March 22, 2026, 08:45 IST आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव बताते हैं कि कद्दू कई प्रकार के होते हैं. जिनमें मुख्य रूप से हर कद्दू और सफेद कद्दू होता है. ज्यादातर कद्दू की सब्जी बनाई जाती है और सफेद कद्दू पेठा बनाने के लिए काफी फेमस होता है, लेकिन यदि सफेद कद्दू का जूस बनाकर पिया जाए तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है. क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सफल बनाते हैं. मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव बताते हैं कि कद्दू कई प्रकार के होते हैं. जिनमें मुख्य रूप से हर कद्दू और सफेद कद्दू होता है. ज्यादातर कद्दू की सब्जी बनाई जाती है और सफेद कद्दू पेठा बनाने के लिए काफी फेमस होता है. लेकिन यदि सफेद कद्दू का जूस बनाकर पिया जाए तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सफल बनाते हैं. चूंकि इसमें लगभग 95% पानी होता है. इससे यह शरीर में ठंडक प्रदान करता है और डिटॉक्स करता है. इसके साथ ही शरीर के विषाक्त पदार्थों को भी बाहर करने का काम करता है. शरीर को डिटॉक्स करने से ठंडक मिलती है और यह ठंडक प्रदान करने में काफी कारगर सिद्ध होता है. सफेद कद्दू एक ऐसा औषधि फल होता है जो जूस के सेवन करने पर लोगों के मन को साथ बनता है और दिमाग चलने की प्रक्रिया को भी नियंत्रित करता है इसके साथ ही संतुलन की गुण होने की वजह से या दिमाग को तेज और प्रखर बनाने का काम करता है इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो माइंड को शार्प करते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google सफेद कद्दू में कैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मदद करते हैं. इसमें विटामिन, मिनरल, विटामिन सी, बी कॉम्प्लेक्स, नियासिन, थियामिन, राइबोफ्लेविन, आयरन, कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, डाइटरी फाइबर आदि भरपूर होते हैं. सफेद कद्दू को ऐश गार्ड भी कहा जाता है. इसे खाने से शरीर में ऊर्जा आती है. यह धड़कनों को शांत रखता है. और इसमें विटामिन बी3 होने के कारण ये फूड को इस्तेमाल किए जाने वाले एनर्जी में बदल कर एनर्जी मेटाबॉलिज्म में मुख्य भूमिका निभाता है.जिसे शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ जाता है और थकान दूर होती है इसके साथ या स्ट्रेस कम करने मेंभी काफी मदद करता है. जिन लोगों को एनीमिया, शारीरिक कमजोरी है उनको सफेद कद्दू का सेवन करना चाहिए सफेद कद्दू के यदि जूस को नियमित रूप से किया जाए तो शरीर में रक्त की कमी दूर हो जाएगी और एनीमिया से लोगों को काफी राहत मिलेगी इसके साथ ही जिन लोगों को एनीमिया हुआ है उनमें एनर्जी लेवल को बढ़ जाएगा और थकान दूर हो जाएगी. सफेद कद्दू में शरीर को शांत रखने और शीतलता प्रदान करने की क्षमता होती है ऐसे में जिन लोगों को सर्दी और जुकाम की समस्या होती है उन लोगों को इसके जूस का सेवन करने से बचना चाहिए यदि वह इसका सेवन कर रहे हैं तो काली मिर्च और शहद मिलाकर सफेद कद्दू के जूस का सेवन करें. ऐसा करने से कूलिंग इफेक्ट काफी हद तक कम हो जाता है. अगर आप सफेद कद्दू का जूस बनाना चाहते हैं तो आपको जूस बनाने के लिए एक सफेद कद्दू को काट लें. मिक्सी में डालकर इसे ब्लेंड कर लें. इसे एक गिलास में छान लें. इसमें नींबू का रस, चुटकी भर काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार डालें, मिलाएं और पी जाएं. या आपके लिए काफी फायदेमंद होगा. First Published : March 22, 2026, 08:45 IST

मैहर में घर के आंगन में घुसा मगरमच्छ:वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाणसागर बांध में छोड़ा

मैहर में घर के आंगन में घुसा मगरमच्छ:वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाणसागर बांध में छोड़ा

मैहर जिले के अमरपाटन वन परिक्षेत्र के ग्राम हर्रई टटेहरा टोला में शनिवार शाम एक मगरमच्छ खेत में बने एक घर के आंगन में घुस गया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मुकुंदपुर रेस्क्यू सेंटर की विशेषज्ञ टीम को भी बुलाया गया। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू कर बाणसागर बांध के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ा रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को वाहन से ले जाकर बाणसागर बांध के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया गया। इस अभियान में मुकुंदपुर रेस्क्यू सेंटर के रेस्क्यू इंचार्ज अभिषेक विश्वकर्मा, परिक्षेत्र सहायक रामनिहोर वर्मा, अखिलेश मिश्रा, सीताराम पाल, पप्पू कोल, मोहित सिंगरहा और आशीष रैकवार शामिल थे। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं और तत्काल विभाग को सूचित करें।

वर्ल्ड इंडोर चैंपियनशिप में अमेरिका के जॉर्डन एंथनी का गोल्ड:60 मीटर की दौड़ 6.41 सेकंड में पूरा किया; नौ महीने पहले फुटबॉल छोड़ा

वर्ल्ड इंडोर चैंपियनशिप में अमेरिका के जॉर्डन एंथनी का गोल्ड:60 मीटर की दौड़ 6.41 सेकंड में पूरा किया; नौ महीने पहले फुटबॉल छोड़ा

ट्रैक एंड फील्ड की दुनिया में एक नई स्प्रिंट सनसनी उभरकर सामने आई है। अमेरिका के 21 वर्षीय जॉर्डन एंथनी ने वर्ल्ड इंडोर चैम्पियनशिप की 60 मीटर दौड़ में गोल्ड जीतकर न सिर्फ इतिहास रचा, बल्कि अपनी संघर्ष भरी कहानी से सभी को प्रेरित भी किया। एंथनी ने 6.41 सेकंड का समय निकाला, जो इतिहास का चौथा सबसे तेज समय है। रेस से सिर्फ 36 घंटे पहले उन्हें गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा था। पोलैंड पहुंचने के बाद डोप टेस्ट के दौरान एक अधिकारी ने जब खून लिया तो सुई नस में नहीं लगी, बल्कि बाहर लग गई, जिससे उनके हाथ में ब्लड क्लॉट हो गया। वे अपना हाथ ठीक से हिला भी नहीं पा रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दर्द के साथ ही मैदान में उतरने का फैसला किया। नौ महीने पहले फुटबॉल छोड़कर चुना एथलेटिक्स जॉर्डन एंथनी की कहानी और भी खास इसलिए है क्योंकि उन्होंने महज नौ महीने पहले ही पेशेवर एथलेटिक्स में कदम रखा है। इससे पहले वे कॉलेज फुटबॉल में अर्कांसस रेजरबैक्स टीम से खेलते थे। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने एनएफएल का सपना क्यों छोड़ा, तो उन्होंने साफ कहा, ‘क्योंकि यहां कोई मुझे टक्कर मारने के लिए मेरी तरफ नहीं दौड़ रहा है।’ रोमांचक रहा फाइनल, 0.01 सेकंड से चूके अजू रोमांचक फाइनल में कांटे की टक्कर दिखी। जमैका के किशाने थॉम्पसन ने 6.45 सेकंड के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि अमेरिका के ट्रेवॉन ब्रोमेल ने भी 6.45 सेकंड के साथ ब्रॉन्ज हासिल किया। इसका फैसला फोटो फिनिश से हुआ। ब्रिटेन के जेरमायाह अजू महज 0.01 सेकंड से मेडल से चूक गए। ओलिंपिक चैम्पियन लायल्स के साथ ट्रेनिंग एंथनी 100 मीटर के ओलिंपिक चैम्पियन नोआ लायल्स के ट्रेनिंग ग्रुप का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं दूसरों की रेस देखता हूं। यह ठीक वैसा ही है जैसे फुटबॉल में हम दूसरी टीम का विश्लेषण करते हैं। ट्रैक एंड फील्ड में कई लोग ऐसा नहीं करते, लेकिन मैं माइंड गेम पर ध्यान देता हूं। मुझे पता होता है कि सामने वाला क्या अच्छा करता है और क्या नहीं।’ डेब्यू में जीता गोल्ड, अब घरेलू ओलिंपिक पर नजर इस जीत से एंथनी का आत्मविश्वास बढ़ गया है। उन्होंने कहा, ‘सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैंने डेब्यू में गोल्ड जीता और इसे अमेरिका लेकर जा रहा हूं। मैंने कॉलेज फुटबॉल में ज्यादा दर्शकों के सामने खेला है, लेकिन यहां आकर मैं ज्यादा उत्साहित था। यह मेरे लिए आसान लगा।’ अब उनका अगला लक्ष्य लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 2028 में गोल्ड जीतना है। ——————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आकाश दीप IPL 2026 से बाहर हुए:KKR के पेसर इंजरी के कारण नहीं खेलेंगे; मेगा ऑक्शन में एक करोड़ में खरीदा था कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को IPL 2026 से पहले एक और झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। शनिवार को क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज को फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। पूरी खबर

नवरात्रि व्रत में थकान दूर कर देगा ये पौष्टिक आहार, दिन भर रहेंगे एनर्जी से भरपूर, न्यूट्रिएंट्स और फायदों से भरपूर

ask search icon

Last Updated:March 22, 2026, 08:26 IST चैत्र नवरात्रि के पूरे नौ दिन लोग मां दुर्गा की भक्ति में डूबे रहते हैं. हर दिन देवी दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है और आज के दिन मां कूष्मांडा की पूजा हो रही है. पूजा के साथ ही लोग नौ दिनों का उपवास भी रखते हैं. इस दौरान सात्विक भोजन किया जाता है. व्रत में आप फिट रहें, एनर्जी से भरपूर रहें, उसके लिए कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो आपको ताकत भी दे. व्रत में साबूदाना खाना भी काफी फायदेमंद होता है. काफी लोग साबूदाना की खिचड़ी, खीर, पकोड़े आदि बनाकर खाते हैं. साबूदाना व्रत में खाया जाने वाला हेल्दी ऑप्शन है. जानिए, इसे व्रत में खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं. चैत्र नवरात्रि का व्रत रखा है तो इस दौरान शरीर को सही पोषण और ऊर्जा मिलना जरूरी होता है. ऐसे में अपने खान-पान का ध्यान अच्छी तरह से करना चाहिए. आप मां दुर्गा की पूजा श्रद्धा भाव और पूरी एनर्जी के साथ तभी कर सकेंगे, जब आप खुद स्वस्थ महसूस करेंगे. ऐसे में साबूदाना व्रत में खाया जाने वाला एक स्वास्थ्यवर्धक विकल्प बन जाता है. यह हल्का, जल्दी पचने वाला और स्वादिष्ट होता है. साबूदाना खाने से व्रत में थकान दूर होती है. पूरे दिन तरोताजा महसूस करते हैं. साबूदाने में मौजद पोषक तत्व- साबूदाना में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को हेल्दी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसमें फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, विटामिंस आदि भरपूर होते हैं. व्रत में यह तुरंत ऊर्जा देता है. शारीरिक कमजोरी दूर करता है. फाइबर से पाचन मजबूत होता है. इसके सेवन से व्रत के दिनों में कब्ज की समस्या दूर होती है. पेट हल्का महसूस होता है. व्रत में अक्सर गैस या अपच की शिकायत होती है. साबूदाना इसे रोकता है. साबूदाना वजन भी कंट्रोल करने में सहायक है. साबूदाना कसावा (टैपिओका) के कंद से बनता है. यह छोटे-छोटे दानों का रूप लेता है, जो पानी या दूध में उबालने पर पारदर्शी हो जाता है. व्रत में लोग साबूदाना की खिचड़ी, खीर, पकोड़े आदि बनाकर खाते हैं. साबूदाने की खिचड़ी में हरी सब्जियों को मिलाकर बनाने से यह और भी अधिक पौष्टिक बन जाती है. व्रत वाले दिन आप नाश्ते में साबूदाना खाएंगे, तो दिन भर आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे. Add News18 as Preferred Source on Google साबूदाने में कैलोरी कम होती है. ऐसे में आप इसे व्रत के समय बेफिक्र होकर खा सकते हैं. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि फाइबर और प्रोटीन ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करते हैं. इसमें कैल्शियम की मौजूदगी हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होती है. पोटैशियम और मैग्नीशियम होने के कारण साबूदाना हार्ट को हेल्दी रखता है. पोटैशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल में बनाए रखता है. इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स और सेलेनियम त्वचा और बालों को चमकदार बनाते हैं. व्रत में साबूदाना खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है. साबूदाना को इस्तेमाल करने का सही तरीका- साबूदाना 1 से 2 घंटे पहले पानी में भिगोकर रख दें. सब्जियां जैसे आलू, मटर, मूंगफली, हरी धनिया पत्ती, गाजर, बीन्स, मिर्च, मटर आदि मिलाकर पैन में तेल डालकर फ्राई करें. मसाले डालें. अब साबूदाना को पानी से निकालकर कड़ाही में डालें. इसे अच्छी तरह से पकने दें. चलाते रहें. स्वादानुसार सेंधा नमक डालें. साबूदाना की खिचड़ी व्रत के दौरान खाने से इंस्टेंट एनर्जी देती है. इसमें भरपूर कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं. यह आसानी से पच भी जाता है. मूंगफली, आलू, मटर या अन्य हरी सब्जियों को डालकर इसकी पौष्टिकता को बढ़ा सकते हैं. First Published : March 22, 2026, 08:26 IST

रीवा में शोभायात्रा में हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया:कैमरा मैन के पैर में लगी गोली; पुलिस कर रही तलाश

रीवा में शोभायात्रा में हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया:कैमरा मैन के पैर में लगी गोली; पुलिस कर रही तलाश

रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र स्थित गुलाब नगर में एक शोभायात्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में कैमरा मैन पवन सिंह को गोली लग गई। गोली उनके पैर के अंगूठे में लगी है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वीडियो में दिखा आरोपी, पुलिस कर रही पहचान सामने आए घटना के वीडियो में एक युवक स्पष्ट रूप से फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो के मिलने के बाद पुलिस अब इसी आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पैर के अंगूठे में लगी गोली, पहले अज्ञात पर दर्ज हुई थी FIR जानकारी के मुताबिक, इस हर्ष फायरिंग की घटना में कैमरा मैन पवन सिंह घायल हुए हैं। गोली उनके पैर के अंगूठे में लगी है। घायल कैमरा मैन को घटना के तुरंत बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। पुलिस ने पहले इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की थी। हालांकि, अब वीडियो सामने आने के बाद जांच की दिशा बदल गई है।

Rwandas Fani Becomes First Woman Player To Score T20 Debut Century

Rwandas Fani Becomes First Woman Player To Score T20 Debut Century

35 मिनट पहले कॉपी लिंक फैनी ने न सिर्फ डेब्यू पर शतक का रिकॉर्ड बनाया, बल्कि वे महिला टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी बन गई हैं। रवांडा की 15 साल की फैनी उतागुशिमानिंदे ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू मैच में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने नाइजीरिया इनविटेशनल महिला टी-20 टूर्नामेंट में घाना के खिलाफ 65 गेंद में नाबाद 111 रन बनाए। सबसे कम उम्र में शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया फैनी ने न सिर्फ डेब्यू पर शतक का रिकॉर्ड बनाया, बल्कि वे महिला टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी बन गई हैं। शतक पूरा करते समय उनकी उम्र 15 साल 223 दिन थी। इससे पहले यह रिकॉर्ड युगांडा की प्रोस्कोविया अलाको के नाम था, जिन्होंने 2019 में माली के खिलाफ 16 साल 233 दिन की उम्र में 116 रन बनाए थे। टी-20 डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का 19 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा फैनी ने महिला टी-20 डेब्यू में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 19 साल पहले बने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। 2005 में ऑस्ट्रेलिया की कैरेन रोलटन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में नाबाद 96 रन बनाए थे। रवांडा ने 122 रनों से जीता मुकाबला फैनी की शतकीय पारी की बदौलत रवांडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। फैनी के बाद टीम के लिए मरवेइल उवासे ने 19 गेंदों में 32 रन बनाए। खास बात यह रही कि घाना की टीम ने 25 वाइड समेत कुल 28 रन एक्स्ट्रा के रूप में दिए। जवाब में घाना की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 88 रन ही बना सकी और रवांडा ने यह मैच 122 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। पुरुष क्रिकेट में भी किसी फुल मेंबर देश के खिलाड़ी ने नहीं किया ऐसा डेब्यू मैच में शतक लगाने का कारनामा पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में अब तक चार बल्लेबाजों ने किया है, लेकिन इनमें से कोई भी भारत, ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड जैसे ‘फुल मेंबर’ देशों से नहीं है। पुरुषों में डेब्यू पर सबसे बड़ा स्कोर कनाडा के मैथ्यू स्पूर्स (108* रन) के नाम है। वहीं, सबसे युवा पुरुष सेंचुरी मेकर फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन (18 साल 280 दिन) हैं। फैनी ने इन सभी को उम्र के मामले में पीछे छोड़ दिया है। —————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आकाश दीप IPL 2026 से बाहर हुए:KKR के पेसर इंजरी के कारण नहीं खेलेंगे; मेगा ऑक्शन में एक करोड़ में खरीदा था कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को IPL 2026 से पहले एक और झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। शनिवार को क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज को फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

AMMK Dinakaran Meets Amit Shah

AMMK Dinakaran Meets Amit Shah

कोलकाता/चेन्नई/गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम10 मिनट पहले कॉपी लिंक तस्वीर 11 मार्च की है, जब अमित शाह ने चेन्नई में तमिलनाडु के NDA दलों के नेताओं से मुलाकात की थी। तमिलनाडु में अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने शनिवार को अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनकी शाह से मुलाकात सीट शेयरिंग के लिए नहीं थी। इसमें चुनाव की रणनीति और NDA की जीत पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि सीट शेयरिंग पर फैसला चेन्नई में ही होगा। अगले 2-3 दिनों में NDA के सभी दल मिलकर सहमति बना लेंगे। दिनाकरन ने कहा कि NDA मिलकर DMK सरकार के खिलाफ चुनाव लड़ेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार उनकी जीत होगी। केरल के त्रिशूर में नॉमिनेशन फाइल करने के दौरान BJP और CPI नेताओं के बीच बहस हो गई। दोनों पार्टियां इस बात पर भिड़ गईं कि पहले किसे पेपर जमा करने दिया जाए। CPI ने टोकन सिस्टम का हवाला दिया, जबकि BJP ने मुहूर्त के अंदर नॉमिनेशन करने की बात कही। इस वजह से वहां कुछ समय तक तनाव की स्थिति बन गई। आखिर में CPI कैंडिडेट ने पहले पेपर जमा किए, उसके बाद BJP कैंडिडेट ने मुहूर्त के भीतर अपना नॉमिनेशन फाइल किया। केरल में चुनाव 9 अप्रैल को होंगे। NDA की सहयोगी RPI(A) बंगाल में चुनाव नहीं लड़ेगी रामदास अठावले ने कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु, केरल और असम में चुनाव लड़ेगी। इन राज्यों में पार्टी कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पश्चिम बंगाल में RPI(A) खुद चुनाव नहीं लड़ेगी। वहां BJP को सपोर्ट देने पर विचार किया जा रहा है, ताकि वोट न बंटें। उन्होंने कहा कि NDA सभी राज्यों में जीत की कोशिश करेगा। चुनाव अप्रैल में होंगे और नतीजे 4 मई को आएंगे। तमिलनाडु में 75 करोड़ की जब्ती तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती बढ़ा दी गई है। चीफ इलेक्शन ऑफिसर अर्चना पटनायक के मुताबिक अब तक करीब 75 करोड़ रुपए की जब्ती की जा चुकी है। इसमें नकदी, शराब, ड्रग्स और अन्य फ्रीबीज शामिल हैं। चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए राज्यभर में निगरानी टीमें तैनात हैं। चुनाव आयोग ने 234 सीटों पर कई ऑब्जर्वर भी लगाए हैं, ताकि खर्च और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके। —————————————- ये खबर भी पढ़ें… ममता बोलीं- मोदी सबसे बड़े घुसपैठिए, बंगाल में अघोषित राष्ट्रपति शासन लगाया पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बताया। उन्होंने कहा- जब आप विदेश जाते हैं तो नेताओं से हाथ मिलाते हैं और दोस्ती की बात करते हैं। लेकिन जब आप भारत लौटते हैं तो अचानक हिंदू-मुस्लिम नैरेटिव शुरू हो जाता है और लोगों को घुसपैठिया कहा जाता है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

AMMK Dinakaran Meets Amit Shah

AMMK Dinakaran Meets Amit Shah

कोलकाता/चेन्नई/गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम1 घंटे पहले कॉपी लिंक तस्वीर 11 मार्च की है, जब अमित शाह ने चेन्नई में तमिलनाडु के NDA दलों के नेताओं से मुलाकात की थी। तमिलनाडु में अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने शनिवार को अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनकी शाह से मुलाकात सीट शेयरिंग के लिए नहीं थी। इसमें चुनाव की रणनीति और NDA की जीत पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि सीट शेयरिंग पर फैसला चेन्नई में ही होगा। अगले 2-3 दिनों में NDA के सभी दल मिलकर सहमति बना लेंगे। दिनाकरन ने कहा कि NDA मिलकर DMK सरकार के खिलाफ चुनाव लड़ेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार उनकी जीत होगी। केरल के त्रिशूर में नॉमिनेशन फाइल करने के दौरान BJP और CPI नेताओं के बीच बहस हो गई। दोनों पार्टियां इस बात पर भिड़ गईं कि पहले किसे पेपर जमा करने दिया जाए। CPI ने टोकन सिस्टम का हवाला दिया, जबकि BJP ने मुहूर्त के अंदर नॉमिनेशन करने की बात कही। इस वजह से वहां कुछ समय तक तनाव की स्थिति बन गई। आखिर में CPI कैंडिडेट ने पहले पेपर जमा किए, उसके बाद BJP कैंडिडेट ने मुहूर्त के भीतर अपना नॉमिनेशन फाइल किया। केरल में चुनाव 9 अप्रैल को होंगे। NDA की सहयोगी RPI(A) बंगाल में चुनाव नहीं लड़ेगी रामदास अठावले ने कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु, केरल और असम में चुनाव लड़ेगी। इन राज्यों में पार्टी कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पश्चिम बंगाल में RPI(A) खुद चुनाव नहीं लड़ेगी। वहां BJP को सपोर्ट देने पर विचार किया जा रहा है, ताकि वोट न बंटें। उन्होंने कहा कि NDA सभी राज्यों में जीत की कोशिश करेगा। चुनाव अप्रैल में होंगे और नतीजे 4 मई को आएंगे। तमिलनाडु में 75 करोड़ की जब्ती तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती बढ़ा दी गई है। चीफ इलेक्शन ऑफिसर अर्चना पटनायक के मुताबिक अब तक करीब 75 करोड़ रुपए की जब्ती की जा चुकी है। इसमें नकदी, शराब, ड्रग्स और अन्य फ्रीबीज शामिल हैं। चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए राज्यभर में निगरानी टीमें तैनात हैं। चुनाव आयोग ने 234 सीटों पर कई ऑब्जर्वर भी लगाए हैं, ताकि खर्च और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके। —————————————- ये खबर भी पढ़ें… ममता बोलीं- मोदी सबसे बड़े घुसपैठिए, बंगाल में अघोषित राष्ट्रपति शासन लगाया पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बताया। उन्होंने कहा- जब आप विदेश जाते हैं तो नेताओं से हाथ मिलाते हैं और दोस्ती की बात करते हैं। लेकिन जब आप भारत लौटते हैं तो अचानक हिंदू-मुस्लिम नैरेटिव शुरू हो जाता है और लोगों को घुसपैठिया कहा जाता है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

ईरान का इजराइली शहर डिमोना पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला:20 लोग घायल, यहां इजराइल का न्यूक्लियर प्रोग्राम सेंटर

ईरान का इजराइली शहर डिमोना पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला:20 लोग घायल, यहां इजराइल का न्यूक्लियर प्रोग्राम सेंटर

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 23वां दिन है। ईरान ने शनिवार रात इजराइल के दक्षिणी शहर डिमोना पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया, जिससे करीब 20 लोग घायल हो गए। डिमोना वही शहर है जहां इजराइल का न्यूक्लियर प्रोग्राम सेंटर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर में मिसाइल गिरते ही एक इमारत ढह गई। धमाके के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुट गई। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी है। इससे पहले ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया था कि उन्होंने इजराइल के एक F-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया। हालांकि, इजराइल का कहना था कि ईरानी मिसाइल हमला नाकाम रहा और विमान को नुकसान नहीं पहुंचा। इजराइली शहर डिमोना में मिसाइल हमले का वीडियो… ईरान बोला- BRICS देश हमला रोकने में रोल निभाएं ईरान के राष्ट्रपति मसूज पजशकियान ने शनिवार को पीएम मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि BRICS को ईरान पर हो रहे हमलों रोकने में भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि BRICS को बिना किसी दबाव के, अपने दम पर काम करना चाहिए और इस मामले में आगे आना चाहिए। ईरान के राष्ट्रपति ने यह भी सुझाव दिया कि मिडिल ईस्ट के देशों को मिलकर एक नया सुरक्षा सिस्टम बनाना चाहिए। इससे इलाके में शांति और स्थिरता बनी रहेगी और बाहर के देशों का दखल कम होगा। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…