व्हिस्की का पहला गिलास पीते ही शरीर में शुरू हो जाते हैं ये बदलाव, 30 मिनट में दिखता है असर!

Last Updated:March 27, 2026, 12:06 IST व्हिस्की का सेवन करने के बाद शरीर में होने वाली प्रतिक्रिया बहुत तेज होती है. जैसे ही शराब का पहला घूंट गले से नीचे उतरता है, शरीर का मेटाबॉलिज्म और तंत्रिका तंत्र सक्रिय हो जाते हैं. अगले 30 मिनट के भीतर आपके शरीर के हर मुख्य अंग पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है. आजकल, बहुत से लोग मानते हैं कि किसी सोशल गैदरिंग या पार्टी के दौरान एक गिलास व्हिस्की पीना पूरी तरह से ठीक है. शुरुआत में, यह आरामदायक लग सकता है. लेकिन असल में, आपका शरीर कुछ ही मिनटों के भीतर प्रतिक्रिया देना शुरू कर देता है. शराब बहुत तेज़ी से रक्तप्रवाह में प्रवेश करती है, जिससे मस्तिष्क, लिवर, किडनी और अन्य महत्वपूर्ण अंग प्रभावित होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस पल आप व्हिस्की का वह पहला गिलास पीते हैं, ठीक उसी समय आपके शरीर के अंदर असल में क्या होता है? पहले 10–15 मिनट में क्या होता है? शराब पीने के सिर्फ़ 10 से 15 मिनट के अंदर ही, शराब शरीर में प्रवेश करना शुरू कर देती है. दिल्ली के कैलाश दीपक हॉस्पिटल में कंसल्टेंट फ़िज़िशियन डॉ. मानसी निगम ने News18 को बताया, “यह प्रक्रिया बहुत तेज़ी से होती है. शराब का कुछ हिस्सा पेट द्वारा सोख लिया जाता है. हालांकि, इसका ज़्यादातर हिस्सा छोटी आंत में चला जाता है, जहां से यह तेज़ी से खून में मिल जाता है. यह कुछ ही मिनटों में दिमाग तक पहुंच जाता है. यही वजह है कि आपको तुरंत आराम या हल्कापन महसूस होता है. साथ ही, यह सेंट्रल नर्वस सिस्टम को धीमा कर देता है और दिमाग के काम करने की क्षमता को कम करना शुरू कर देता है.” शराब का मस्तिष्क पर प्रभाव : शराब का असर सबसे पहले मस्तिष्क पर दिखाई देता है. यह सोचने, निर्णय लेने, भावनाओं को नियंत्रित करने और समन्वय जैसी क्रियाओं को धीमा कर देता है. यही कारण है कि कुछ लोग शराब पीने के बाद हल्कापन और ताजगी महसूस करते हैं. हालांकि, मात्रा बढ़ने के साथ इसका प्रभाव भी बढ़ता जाता है. बोलने में स्पष्टता नहीं रहती, प्रतिक्रियाएं धीमी हो जाती हैं और समन्वय कम हो जाता है. Add News18 as Preferred Source on Google शरीर में होने वाली ‘गर्मी’ वैसी नहीं होती जैसा आप सोचते हैं. पेय पदार्थ पीने के बाद शरीर में गर्मी महसूस होना सामान्य बात है. यह रक्त वाहिकाओं के फैलने के कारण होता है. कुछ लोगों की त्वचा भी लाल हो सकती है। जैसा कि डॉ. निगम कहते हैं, इससे रक्तचाप थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन हृदय गति थोड़ी बढ़ सकती है. हालांकि, यह गर्मी वास्तविक नहीं होती. दरअसल, शरीर तेजी से गर्मी खोता है. इससे शरीर का आंतरिक तापमान कम हो जाता है। यही कारण है कि कुछ लोगों को चक्कर या बेचैनी महसूस हो सकती है. पेट और पाचन तंत्र पर प्रभाव पेय पदार्थ पेट में पहुंचने के बाद, इसका कुछ भाग वहीं अवशोषित होकर रक्त में पहुंच जाता है. शेष भाग छोटी आंत में जाता है और वहां अधिक तेज़ी से अवशोषित हो जाता है. इससे गैस्ट्रिक जूस का उत्पादन बढ़ सकता है और भूख व पाचन पर असर पड़ सकता है. चयापचय पर प्रभाव जैसे ही आप शराब पीते हैं, आपका लिवर उसे पचाने में जुट जाता है. डॉ. पाटिल के अनुसार, शरीर में प्रवेश करते ही अल्कोहल को तोड़ना लिवर का मुख्य कार्य बन जाता है. इससे वसा और अन्य पोषक तत्वों का चयापचय धीमा हो जाता है. यह रक्त शर्करा के स्तर को भी प्रभावित करता है. व्हिस्की की एक सामान्य मात्रा में लगभग 70 से 100 कैलोरी होती हैं. लेकिन ये शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान नहीं करतीं. ये केवल ऊर्जा प्रदान करती हैं. First Published : March 27, 2026, 12:06 IST
डायबिटीज मरीज सावधान, शुगर नहीं हुई कंट्रोल तो ये तीन अंग हो जाएंगे खराब, दिल्ली के डॉक्टर ने बताया खतरा

Last Updated:March 27, 2026, 11:51 IST Diabetes Control tips: क्या आपने कभी सोचा है कि डायबिटीज के साथ-साथ मरीज की किडनी और आंखें क्यों खराब हो जाती है. क्यों एक डायबिटीज मरीज की किडनी और आंखें डायबिटीज होने के कुछ ही सालों बाद खराब होने लगती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि देश के जाने माने डॉक्टर बताते हैं कि अगर शुगर नियंत्रित नहीं हुई तो कुछ ही सालों में उसका असर गुर्दा और आंखों पर पड़ता है. नई दिल्ली. कहते हैं अगर आपको शुगर हो गई तो आपके शरीर के मल्टी ऑर्गन्स यानी जितने भी अंग हैं, सभी प्रभावित होते हैं. सबसे पहले प्रभावित होती है आंखें और किडनी जिसके बिना इंसान कुछ नहीं कर सकता. ज्यादा विस्तार से जानने के लिए जब डॉक्टर एनके सोनी से बात की गई जोकि पिछले 40 साल से डायबिटीज मरीजों का इलाज कर रहे हैं और दिल्ली एनसीआर के विभिन्न अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने बताया कि डायबिटीज होते ही शुगर नियंत्रित रखने की जो सलाह डॉक्टर देते हैं उसे हर मरीज को माननी चाहिए क्योंकि अगर आपने यह सोचा कि आज एक बार मीठा खा लेते हैं एक बार खाने से क्या हुआ या खानपान से ही सुधार लेंगे? दवाओं की जरूरत नहीं है तो आपकी डायबिटीज यानी शुगर अनियंत्रित हो जाएगी और जैसे ही यह अनियंत्रित होगी वैसी आपके शरीर के विभिन्न अंगों पर इसका प्रभाव पड़ेगा और सबसे पहले खराब होंगे आपके तीन अंग जो आपके लिए जानलेवा साबित होंगे. सिर्फ इतने वक्त में खराब हो जाती है किडनी और आंखमशहूर डॉक्टर एनके सोनी ने बताया कि अगर किसी को डायबिटीज हो गई और उसने शुगर नियंत्रित नहीं किया और डायबिटीज में शुगर का स्तर लगातार बढ़ता रहा तो मात्र चार से पांच साल या ज्यादा से ज्यादा 7 साल के अंदर किडनी और अंगों तक इसका प्रभाव हो जाता है. जिसमें सबसे पहले किडनी खराब होती है. जिस वजह से इंसान को डायलिसिस करवानी पड़ती है और जीवन कष्टकारी हो जाता है. इसके बाद आंखों पर असर पड़ता है तो आंखों से धुंधला दिखना शुरू हो जाता है. इंसान अपने रोजमर्रा के काम भी नहीं कर पाता है. शुगर ज्यादा अनियंत्रित होने पर दिल की नसों पर भी अपना प्रभाव डाल देती है. जिस वजह से हार्ट अटैक होने की संभावना भी बढ़ जाती है, इसलिए जरूरी है कि शुगर स्तर को नियंत्रित रखें. अगर आपने ऐसा नहीं किया तो पहले आपकी किडनी और फिर आंखों के बाद दिल पर इसका प्रभाव पड़ेगा. किडनी और आंखों पर इसका प्रभाव पड़ते ही जीवन कष्टकारी हो जाता है, जबकि दिल पर इसका असर जैसे ही पड़ता है तो इंसान की मृत्यु हो जाती है. ये हैं शुगर कंट्रोल के 10 तरीके रोज 30 मिनट तेज चाल से चलना. वॉक इंसुलिन की कार्यक्षमता बढ़ाती है और ब्लड शुगर घटाती है.आधी प्लेट सब्जी, चौथाई प्रोटीन जैसे दाल, पनीर या अंडा और चौथाई साबुत अनाज जैसे रोटी और ब्राउन राइस इसे खाएं. रिफाइंड, शुगर, मैदा, मीठा, कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट, सफेद ब्रेड से बचें. सलाद, छिलके वाली दालें, ओट्स, चिया और अलसी- ये शुगर की स्पाइक रोकते हैं. दाल, पनीर, अंडा, दही, सोया, भूख और शुगर दोनों स्थिर रखते हैं. हर 3-4 घंटे में हल्का संतुलित भोजन लें और ओवरईटिंग से बचें. कम नींद शुगर और भूख हार्मोन बिगाड़ती है. प्राणायाम, ध्यान, योग करें. तनाव कम होगा तो शुगर भी स्थिर रहेगी. डिहाइड्रेशन शुगर बढ़ा सकता है, मीठे पेय की जगह पानी या नारियल पानी लें. ग्लूकोमीटर से शुगर चेक करें, डॉक्टर की दवा या इंसुलिन समय पर लें. About the Author Mohd Majid with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें First Published : March 27, 2026, 11:51 IST
Deepak Tijori Questions CBFC Decisions

18 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्म धुरंधर 2 की सेंसरशिप पर एक्टर-डायरेक्टर दीपक तिजोरी ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। गुरुवार को इंस्टाग्राम पोस्ट में दीपक तिजोरी ने लिखा कि वह CBFC की सोच समझ नहीं पा रहे। उन्होंने कहा कि फिल्म में कुछ गालियां आधी म्यूट हैं, जबकि कुछ पूरी तरह रहने दी गई हैं। उनके मुताबिक, एक जैसे डायलॉग्स के साथ अलग-अलग ट्रीटमेंट समझ से परे है। तिजोरी ने पूछा कि 18+ सर्टिफिकेट मिलने के बाद, जब फिल्म केवल एडल्ट्स के लिए है, तो हाफ सेंसरशिप का क्या मतलब है। उन्होंने कहा, “आधे शब्द से किसकी सेफ्टी हो रही है?” दीपक तिजोरी की इंस्टाग्राम पोस्ट। अपने पोस्ट में उन्होंने OTT रिलीज पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यही फिल्म बाद में OTT पर बिना कट या म्यूट के आती है, जहां बच्चे भी इसे देख सकते हैं। ऐसे में थिएटर सेंसरशिप का लॉजिक सवालों में आता है। अंत में तिजोरी ने लिखा कि वह समझना चाहते हैं कि एडल्ट्स के लिए बनी फिल्म में थिएटर में हाफ म्यूट का क्या मतलब है, जब वही कंटेंट घरों में पूरा सुनाई देता है। उन्होंने इशारा किया कि शायद हम गलत चीजों पर जरूरत से ज्यादा सोच रहे हैं। दीपक तिजोरी ने ‘आशिकी’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘सड़क’, ‘खिलाड़ी’ और ‘जो जीता वही सिकंदर’ जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्म के लिए सेंसर बोर्ड ने 21 बदलाव सुझाए थे ‘वैरायटी इंडिया’ के मुताबिक, धुरंधर 2 को रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड के कई कट्स से गुजरना पड़ा। कुल 21 बदलाव सुझाए गए, जिनमें वायलेंट सीन्स जैसे आंख निकालने, सिर काटने और इंटेंस अटैक वाले सीन कम किए गए। इसके अलावा माइक्रो-चेंजेज भी हुए, जैसे सबटाइटल में नोटबंदी की तारीख सही करना और एक जगह ‘लाहौर’ की जगह ‘दिल्ली’ लिखना। फिल्म को भारत में ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है और इसकी अवधि करीब 3 घंटे 49 मिनट है। कट्स के बाद इंडियन वर्जन ओवरसीज वर्जन से लगभग 6 मिनट छोटा हो गया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Ranthambore Tourist Death | Ireland Woman Fell Ill After Dinner

हेरिटेज हवेली स्टाफ ने ही महिला की तबीयत बिगड़ने की जानकारी पुलिस को दी थी। रणथंभौर (सवाई माधोपुर) में सफारी करने के कुछ घंटे बाद एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई। आयरलैंड की रहने वाली टूरिस्ट एक ग्रुप के साथ घूमने आई थी। . गुरुवार (26 मार्च ) रात को होटल में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। सरकारी हॉस्पिटल में चेकअप के बाद उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। टूरिस्ट का पोस्टमॉर्टम आयरलैंड एम्बेसी के अप्रूवल के बाद ही किया जाएगा। दिन में 2 बार की थी सफारी कुण्डेरा थाने के एएसआई रूप सिंह ने बताया कि आयरलैंड की मरियन फ्रांसिस (40) दोस्तों के साथ 25 मार्च को रणथंभौर आई थी। उनका ग्रुप हेरिटेज हवेली होटल में रुका था। सभी ने 26 मार्च को सुबह-शाम के स्लॉट में सफारी की थी। इसके बाद वे होटल आ गए थे। गुरुवार देर रात खाने के बाद करीब 2.30 बजे मरियन की तबीयत बिगड़ी थी। सरकारी हॉस्पिटल में किया रेफर मरियन के दोस्तों ने होटल स्टाफ को इसके बारे में बताया। इसके बाद मरियन को अपेक्स सेविका हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। रात करीब तीन बजे मरियन को सवाई माधोपुर के जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया। इस दौरान पुलिस भी प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंच गई थी। पुलिसकर्मियों के साथ मरियन के दोस्त उन्हें सरकारी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर सौरभ गुप्ता ने मरियन की जांच की। कुछ देर बाद उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के लिए इंतजार कर रही पुलिस डॉक्टर सौरभ गुप्ता ने बताया कि महिला टूरिस्ट की ईसीजी कराई थी, लेकिन रिजल्ट फ्लैट था। इसके बाद उनका फिर से चेकअप किया गया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं था। मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही सामने आएगा। वहीं, पुलिस का कहना है महिला की मौत की जानकारी आयरलैंड एम्बेसी को दी गई है। अब दूतावास की परमिशन का इंतजार है। …. टूरिस्ट की मौत से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान में जंगल की आग में घिरे टूरिस्ट की मौत:पहाड़ पर अकेला घूमने गया था, घने पेड़-पौधों वाला 3 हेक्टेयर हिस्सा खत्म उदयपुर के जंगल में लगी आग में फंसे टूरिस्ट की आज सुबह मौत हो गई। सोमवार रात लगी आग से बाहुबली हिल क्षेत्र का करीब 3 हेक्टेयर हिस्सा भी जलकर खाक हो गया है। पूरी खबर पढ़िए…
छतरपुर में 51 फीट हनुमान प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा:जानराय टोरिया में स्थापित हुई अष्टधातु की प्रतिमा; बागेश्वर महाराज बोले- जल्द एकांतवास में जाऊंगा

छतरपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जानराय टोरिया में 51 फीट ऊंची अष्टधातु से निर्मित भगवान हनुमान की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस समारोह में गुरुवार देर रात पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर महाराज) शामिल हुए और श्रद्धालुओं को संबोधित किया। महाराज ने अपने प्रवचन में श्रद्धालुओं से कथा की सीख को जीवन में उतारने की अपील की और जल्द ही एकांतवास में जाने का संकेत दिया है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। गुरुवार देर रात प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे बागेश्वर महाराज ने उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने विशाल प्रतिमा को लेकर कहा, “इतनी विशाल प्रतिमा की स्थापना केवल जिले के लिए ही नहीं, बल्कि सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए भी गौरव का विषय है।” केवल कथा सुनना पर्याप्त नहीं, आचरण परमात्मा तक पहुंचाता है अपने प्रवचन में महाराज ने जोर देकर कहा कि केवल मंदिर तक पहुंचना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यक्ति का आचरण ही उसे परमात्मा तक पहुंचाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि कथा सुनने मात्र से लाभ नहीं होता, बल्कि उससे सीख लेकर जीवन में उतारना आवश्यक है। भगवान की कथा को केवल कानों तक सीमित न रखकर उसे हृदय में उतारने का प्रयास करें। जल्द एकांतवास में जाने का दिया संकेत समारोह के दौरान प्रवचन देते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह भी संकेत दिया कि वे जल्द ही एकांतवास में जाने वाले हैं। उनके इस एकांतवास में जाने के संदेश ने कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं को काफी प्रभावित किया। देखिए तस्वीरें…
सरकार बोली- देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा:डर का माहौल न बनाएं; PM ने कहा था- जंग की चुनौती कोरोना जैसी, तैयार रहना होगा

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। उन्होंने संसद के बाहर कहा- हालात काबू में हैं। पीएम मोदी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी कहा कि लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। डर का माहौल न बनाएं। सरकार का ऐसा कोई इरादा नहीं है। प्रधानमंत्री ने चार दिन पहले संसद में कहा था कि इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। इसलिए हमें तैयार रहना होगा। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। प्रधानमंत्री आज शाम सभी मुख्यमंत्रियों से बात भी करने वाले हैं। लॉकडाउन के सवाल पर रिजिजू का पूरा बयान पढ़िए सवाल: क्या देश में लॉकडाउन लगने वाला है? जवाब: नहीं, नहीं, ये सब कौन अफवाह उड़ा रहा है। पीएम ने साफ तौर पर कहा था कि पैनिक नहीं होना है। जमाखोरियों को चेतावनी दी है। राज्य सरकारों से कहा है कि कोई भी होर्डिंग न करे। भारत सरकार के कंट्रोल में पूरी स्थिति है। आम लोगों को तकलीफ न हो इसके लिए टॉप लेवल से लेकर नीचे लेवल तक यहां तक कि पीएम खुद मॉनीटर कर रहे हैं। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं…
केरल विधानसभा चुनाव 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए

केरल विधानसभा चुनाव के सबसे अमीर उम्मीदवार: केरल विधानसभा चुनाव 2026 में जहां राजनीतिक प्रतिस्पर्धा तेजी से हो रही है, वहीं बेंगलुरु की संपत्ति भी चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। नामांकन के दौरान नामांकन के दौरान हाफनामों से पता चला कि कई दावेदार करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। इस सूची में सबसे ऊपर नाम है राजीव चन्द्रशेखर का, जो भारतीय जनता पार्टी के दावेदार हैं। राजीव चन्द्रशेखर सबसे अमीर उम्मीदवार राजीव चन्द्रशेखरवनंतपुरम के नेमोम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 93.88 करोड़ रुपये बताई गई है। इसमें करीब 78.81 करोड़ रुपये की चल संपत्ति, निवेश और अन्य परिसंपत्तियां शामिल हैं। बाकी उनकी अचल संपत्ति है. अन्य बड़े अभ्यर्थी भी करोड़पति इस चुनाव में कई अन्य बड़े नेता भी करोड़ों की संपत्ति के साथ मैदान में हैं। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता पी. के. कुन्हालीकुट्टी के पास करीब 3.04 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति है और वह मलप्पुरम सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनके बाद रमेश चेन्निथला (कांग्रेस) का नाम संपत्ति 2.65 करोड़ है। कांग्रेस के ही बुजुर्ग नेता वी. डी. श्रीशन के पास लगभग 1.01 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं सीपीएम नेता आर. पॉइंट 2.14 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। सीएम और अन्य नेताओं की संपत्ति केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अपनी संपत्ति करीब 1.01 करोड़ रुपये बताई है। वहीं केरल कांग्रेस (एम) के नेता जोस के. मणि के पास करीब 2.09 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके अलावा सी.पी.एम. के. एन. बालगोपाल (1.94 करोड़), बीजेपी की शोभा सुंदरन (करीब 1.94 करोड़) और केरल कांग्रेस (एम) की रोशी ऑगस्टीन (1.84 करोड़) भी इस सूची में शामिल हैं। सी.यू.एस. के. नेताओं के. राजन के पास करीब 80.42 लाख रुपए की संपत्ति बताई गई है, जो अन्य बड़े नेताओं के पास है। संपत्ति बनाम राजनीति की संपत्ति चुनाव के दौरान आयुष्मान की संपत्ति हमेशा चर्चा में रहती है। इससे यह संकेत मिलता है कि नेताओं की आर्थिक स्थिति क्या है और वे किस तरह की जानकारी के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। केरल विधानसभा चुनाव 2026 में भी यह साफ दिख रहा है कि राजनीति में करोड़पति की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केरल विधानसभा चुनाव 2026: उम्मीदवार, पार्टी और संपत्ति राजीव चन्द्रशेखर (भारतीय जनता पार्टी) – 93.88 करोड़ रुपये पी. के. कुन्हालीकुट्टी (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग) – 3.04 करोड़ रुपये रमेश चेन्निथला (कांग्रेस) -2.65 करोड़ आर. प्वाइंट (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) – 2.14 करोड़ रुपये जोस के. मणि (केरल कांग्रेस (एम)) – 2.09 करोड़ रुपये के. एन. बालगोपाल (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) – 1.94 करोड़ रुपये शोभा सुन्दरन (भारतीय जनता पार्टी) – 1.94 करोड़ रुपये रोशी ऑगस्टीन (केरल कांग्रेस (एम)) – 1.84 करोड़ रुपये वी. डी. तृष्णा (कांग्रेस) – 1.01 करोड़ रुपये पिनराई विजयन (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) – 1.01 करोड़ रुपये के. राजन (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) – 80.42 लाख रुपये
Ramayan Movie Ranbir Kapoor Hanuman Jayanti Reveal 2026 Update

12 मिनट पहले कॉपी लिंक ‘रामायण’ के को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा दुनिया की सबसे बड़ी विजुअल इफेक्ट्स (VFX) कंपनियों में से एक DNEG के ग्लोबल सीईओ हैं। 2026 की बड़ी फिल्मों में शामिल ‘रामायण’ को लेकर नया अपडेट आया है। फिल्म में भगवान राम की अगली झलक 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती को दिखाई जाएगी। इसके साथ ग्लोबल लेवल पर फैंस के साथ सेलिब्रेशन होगा। राम नवमी के दिन यानी 27 मार्च को फिल्म के को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ग्रैंड रिवील की जानकारी दी। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “शुभ राम नवमी। यह एक ऐसी कहानी है जो हम सभी की है और जो भी कदम हम उठा रहे हैं, वह पूरी जिम्मेदारी, श्रद्धा और समर्पण के साथ उठाया गया है, ताकि हमारी अपनी रामायण को उसकी सच्ची भावना और भव्यता के साथ पूरी ईमानदारी से जीवंत किया जा सके।” उन्होंने आगे लिखा, “हम ‘राम’ की अगली झलक को 2 अप्रैल, हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर शेयर करने के लिए उत्सुक हैं, जहां हम अपने कई सालों की मेहनत को एक ग्रैंड वर्ल्ड रिवील के जरिए फैंस के साथ शेयर करेंगे और इस खास पल को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट करेंगे। आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद।” नमित मल्होत्रा की पोस्ट। फिल्म का फर्स्ट लुक भारत सहित दुनिया के कई स्थानों पर दिखाया गया था, जिसमें टाइम्स स्क्वायर पर भी इसकी झलक दिखाई गई। फिल्म का 3 मिनट लंबा फर्स्ट लुक टीजर जुलाई 2025 में जारी हुआ था। फिल्म दो भागों में रिलीज होगी यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी और ग्लोबल लेवल पर बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे। फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स बना रहे हैं। फिल्म IMAX पर रिलीज होगी, जिसमें पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Ramayan Movie Ranbir Kapoor Hanuman Jayanti Reveal 2026 Update

22 मिनट पहले कॉपी लिंक ‘रामायण’ के को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा दुनिया की सबसे बड़ी विजुअल इफेक्ट्स (VFX) कंपनियों में से एक DNEG के ग्लोबल सीईओ हैं। 2026 की बड़ी फिल्मों में शामिल ‘रामायण’ को लेकर नया अपडेट आया है। फिल्म में भगवान राम की अगली झलक 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती को दिखाई जाएगी। इसके साथ ग्लोबल लेवल पर फैंस के साथ सेलिब्रेशन होगा। राम नवमी के दिन यानी 27 मार्च को फिल्म के को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ग्रैंड रिवील की जानकारी दी। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “शुभ राम नवमी। यह एक ऐसी कहानी है जो हम सभी की है और जो भी कदम हम उठा रहे हैं, वह पूरी जिम्मेदारी, श्रद्धा और समर्पण के साथ उठाया गया है, ताकि हमारी अपनी रामायण को उसकी सच्ची भावना और भव्यता के साथ पूरी ईमानदारी से जीवंत किया जा सके।” उन्होंने आगे लिखा, “हम ‘राम’ की अगली झलक को 2 अप्रैल, हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर शेयर करने के लिए उत्सुक हैं, जहां हम अपने कई सालों की मेहनत को एक ग्रैंड वर्ल्ड रिवील के जरिए फैंस के साथ शेयर करेंगे और इस खास पल को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट करेंगे। आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद।” नमित मल्होत्रा की पोस्ट। फिल्म का फर्स्ट लुक भारत सहित दुनिया के कई स्थानों पर दिखाया गया था, जिसमें टाइम्स स्क्वायर पर भी इसकी झलक दिखाई गई। फिल्म का 3 मिनट लंबा फर्स्ट लुक टीजर जुलाई 2025 में जारी हुआ था। फिल्म दो भागों में रिलीज होगी यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी और ग्लोबल लेवल पर बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे। फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स बना रहे हैं। फिल्म IMAX पर रिलीज होगी, जिसमें पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में खामेनेई की तस्वीर लेकर प्रदर्शन:बीजेपी-कांग्रेस विधायकों में भी विवाद; राहुल को पप्पू कहने पर हाथापाई

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को ईरानी सुप्रीम लीडर खोमेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन हुआ। नेशनल कांफ्रेस के नेता खोमेनेई की तस्वीर लेकर सदन के अंदर गए। वहां समर्थन में नारेबाजी की। इसके चलते सदन के अंदर अव्यवस्था बढ़ गई। इस बीच विधानसभा में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच धक्का-मुक्की का भी वीडियो सामने आया। हालांकि ये विवाद भाजपा नेताओं के राहुल पर कमेंट को लेकर था। दरअसल कांग्रेस विधायक इरफान हाफिज PM मोदी के खिलाफ नारे लगा रहे थे। जवाब में भाजपा विधायक युदवीर सेठी ने कहा, राहुल गांधी पप्पू हैं। जिसके बाद दोनों नेताओं में हाथापाई होने लगी। साथी मेंबर्स ने बीच-बचाव किया। असेंबली की कार्यवाही थोड़ी देर के लिए स्थगित कर दी गई। नेशनल कांफ्रेंस विधायक बोले- हम ईरान के साथ खड़े हैं नेशनल कांफ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक ने कहा, हम ईरान के साथ खड़े हैं। पूरी नेशनल कॉन्फ्रेंस और JK की पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है। जैसे CM उमर अब्दुल्ला ने पिछली बार सिविल सोसाइटी में अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की निंदा की थी। वैसे ही, आज हम सब यहां खड़े हैं। हम समझते हैं कि जिस तरह से अयातुल्ला अली खामेनेई को मारा गया। किसी भी देश को दूसरे देश पर हमला करने का कोई हक नहीं है। मुझे लगता है कि इस देश के टॉप लीडरशिप को इसकी निंदा करनी चाहिए। आज, हम ईरान के लोगों का सपोर्ट कर रहे हैं।







