व्हाट्सएप ग्रुप से बुजुर्ग से ₹1.34 करोड़ की ठगी:मंदसौर में मुनाफे का झांसा देकर रकम ट्रांसफर करवाई, विदेशी नंबरों से चल रहा फर्जी नेटवर्क

मंदसौर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक बड़े साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। इसमें एक 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए कुल 1 करोड़ 34 लाख रुपए की ठगी की गई। पुलिस ने गुरुवार शाम केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित वीरेंद्र कुमार जैन, निवासी वल्लभ नगर, जैन कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि उन्हें जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में “Wealth Alliance Training Team A12” नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप के संचालक मोहन पाटिल और उनके कथित मैनेजर रवि निवेशकों को 200-300% तक के मुनाफे का लालच देकर विश्वास में लेते थे। फर्जी वेबसाइट और कंपनी का भरोसा आरोपियों ने पीड़ित को https://m.totem-point.cc वेबसाइट पर लॉगिन आईडी दी और बताया कि यह ‘TOTEM-IN’ कंपनी है, जो शेयर बाजार, IPO और इक्विटी ट्रेडिंग में निवेश कर मोटा मुनाफा देती है। सुबह से शाम तक ट्रेडिंग और “शेयर्स इक्विटी” का पूरा निवेश प्रोसेस समझाकर पीड़ित को भरोसा दिलाया गया। RTGS/NEFT के जरिए अलग-अलग खातों में पैसे जमा पीड़ित ने झांसे में आकर अलग-अलग तारीखों में विभिन्न बैंक खातों में RTGS, NEFT और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से कुल 1 करोड़ 34 लाख रुपए जमा कर दिए। ये राशि कई फर्मों और खातों में गई, जिनमें प्रमुख हैं: संपर्क बंद और फर्जी नेटवर्क का खुलासा जैसे ही पीड़ित ने पैसा निकालने का प्रयास किया, आरोपी टालमटोल करने लगे और बाद में फोन उठाना और मैसेज का जवाब देना भी बंद कर दिया। जांच में पता चला कि यह पूरा नेटवर्क फर्जी और संगठित था। पुलिस ने मामला दर्ज किया कोतवाली थाना में धोखाधड़ी (BNS) धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पीड़ित ने पुलिस को विस्तृत दस्तावेज भी सौंपे हैं, जिनमें व्हाट्सएप चैट (200+ पेज), ग्रुप चैट, ऑपरेशनल मैनुअल, बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल्स, आधार और पैन कार्ड की कॉपी शामिल हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की कि अनजान व्हाट्सएप ग्रुप या निवेश योजनाओं से सतर्क रहें और अत्यधिक मुनाफे के लालच में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की शिकायत तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर करें।
राजस्थान में बम ब्लास्ट की साजिश, रेकी करने वाला पकड़ा:पाकिस्तानी डॉन दे रहा था ऑर्डर, दूसरे राज्यों में भी धमाकों के लिए बनाए वीडियो

राजस्थान में बम ब्लास्ट की साजिश कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के ऑर्डर पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में भी रेकी कर वीडियो बनाए थे। ये जानकारी उसने भट्टी के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर भी की थी। आरोपी आकाशदीप श्रीगंगानगर के चक केरा गांव का रहने वाला है। उसे 26 मार्च की शाम को गांव से ही पकड़ा गया है। आशंका है कि आरोपी का संबंध 13 मार्च 2026 को अंबाला (हरियाणा) में मिले आरडीएक्स के मामले से हो सकता है। सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में था लालगढ़ जाटान थाना पुलिस ने आकाशदीप को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी भट्टी के साथ इंस्टाग्राम और वॉट्सएप के जरिए लंबे समय से संपर्क में था। थाना प्रभारी गुरमेल सिंह बराड़ ने बताया- आकाशदीप बदमाश प्रवृत्ति का है। वो ग्रामीणों को पाकिस्तानी आतंकवादियों से संपर्क होने की धमकी देता था। ग्रामीणों ने इसको लेकर पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसके डॉन से कनेक्शन की जानकारी सामने आई। धमाके वाली जगह पहुंचने का प्लान भी बनाया आकाशदीप ने शहजाद भट्टी के कहने पर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में ऐसे जगहों को चिन्हित किया, जहां सबसे ज्यादा भीड़ होती है। पूछताछ में उसने बताया कि इन जगहों तक पहुंचने का प्लान भी उसने डॉन के साथ शेयर किया था। अब पुलिस उसके लोकल कॉन्टैक्ट, परिवार व अन्य लोगों से भी पूछताछ करने की तैयारी में है। मोबाइल डेटा की जांच कर रही है पुलिस पुलिस को आरोपी के मोबाइल से कई सुराग भी मिले हैं। उसने आतंकी से बात करने के लिए अलग-अलग नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बना रखे थे। आरोप है कि आकाशदीप से भारत-पाकिस्तान के लोगों से वॉयस चैट और +92 कोड वाले खास नंबर्स पर जानकारी शेयर करता था। फोटो गैलरी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से शहजाद भट्टी के साथ बनाई अपनी फोटो भी मिली है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने वॉट्सएप पर +923249695402 नंबर पर Hello मैसेज भेजा गया था, जिस पर रिप्लाई भी मिला। बम ब्लास्ट के लिए भेजा था IED पुलिस को आशंका है कि इस केस के तार 13 दिन पहले पंजाब में मिले आरडीएक्स वाले केस से जुड़े हो सकते हैं। उस केस में पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक राजस्थान के अजमेर का रहने वाला था। ये आरोपी भी शहजाद भट्टी के कहने पर राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में धमाकों की प्लानिंग कर रहे थे। सबसे पहला धमाका राजस्थान के हनुमानगढ़ में करने की प्लानिंग थी। उन्हें आईईडी भी मिल गई थी, लेकिन पाकिस्तान से आरडीएक्स पहुंचने में देरी के कारण प्लान कैंसिल हो गया। विस्फोट करने निकले थे, पहले ही पकड़े गए डॉन भट्टी के इशारे पर आरोपपी पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर विस्फोटक, आईईडी, बैटरी, टाइमर और डेटोनेटर लेकर अंबाला कैंट की ओर निकले थे। मगर उनकी इस साजिश का पता लंबे समय से शहजाद भट्टी को रडार पर लिए हुए एसटीएफ की टीम को चल गया। टीम ने रास्ते में नाका लगाकर उन्हें पकड़ लिया।
LNJP में संसाधनों की भरमार, फिर भी बंद होने की कगार पर न्यूरो एनेस्थेसिया के सुपर स्पेशियलिटी कोर्स

नई दिल्ली. देश की राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शुमार लोकनायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मॉडल और मेडिकल शिक्षा के दावों के विपरीत, यहां के प्रतिष्ठित न्यूरो सर्जरी और डीएम न्यूरो एनेस्थीसिया जैसे सुपर स्पेशलिटी कोर्सेज को बंद करने और उन्हें अन्यत्र स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है. हैरानी की बात यह है कि एलएनजेपी अस्पताल में न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट में 86 बेड और 2 ओटी फैसिलिटी है. वहीं इस विभाग में सक्षम फैकल्टी है. इसके बावजूद यहां न्यूरो सर्जरी और न्यूरो एनेस्थेसिया के सुपर स्पेशिएलिटी कोर्स पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. क्या है पूरा विवाद?दरअसल, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) से संबद्ध लोकनायक अस्पताल देश को बेहतरीन न्यूरो सर्जन देने के लिए विख्यात रहा है. यहां का न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट भी उत्कृष्ट है. अब तक न्यूरो सर्जरी के एमसीएच कोर्स के लिए अब तक तीन सत्र के लिए एडमिशन हो चुका है. इनमें से 1 बैच तीन साल का कोर्स कर निकल गया है. दूसरा इस साल नवंबर में कोर्स पूरा कर लेगा. 2024-25 सत्र के तीसरे बैच में 2 स्टूडेंट्स का एडमिशन हुआ लेकिन वे दोनों इंफ्रास्ट्रक्चर और फैकल्टी की कमी का हवाला देते हुए कोर्ट चले गए. इस बीच सरकार ने बिना कोर्ट का आदेश पारित हुए दोनों छात्र को जीबी पंत में ट्रांसफर कर दिया. एलएनजेपी में इंफ्रास्ट्रक्चर की कोई कमी नहीं है और एक सक्षम फैकल्टी की और जरूरत है. ऐसे में एक गंभीर सवाल खड़ा होता है क्या एलएनजेपी अस्पताल के साथ साजिश की जा रही है. जानकारों का कहना है कि यह निर्णय न केवल विश्वविद्यालय के नियमों के खिलाफ है, बल्कि एलएनजेपी अस्पताल की साख को भी बट्टा लगा रहा है. संसाधनों की भरमार, फिर भी बहानेबाजीआंकड़ों पर गौर करें तो लोकनायक अस्पताल में संसाधनों की कोई कमी नहीं दिखती. नियमों के अनुसार, न्यूरो सर्जरी जैसे सुपर स्पेशलिटी कोर्स के लिए एक समर्पित वार्ड की आवश्यकता होती है. एलएनजेपी में वर्तमान में 86 बेड का एक विशाल न्यूरो सर्जरी वार्ड मौजूद है और यहां दो ऑपरेशन थिएटर (OT) टेबल लगातार संचालित होती हैं. डीएम न्यूरो एनेस्थीसिया, जो पूरी तरह से न्यूरो सर्जरी विभाग पर निर्भर रहने वाला कोर्स है, उसे भी यहां से शिफ्ट किया गया है जबकि लोक नायक अस्पताल समुचित इंफ्रास्ट्रक्चर और फैकल्टी उपलब्ध है. सवाल यह उठता है कि जब अस्पताल के पास 86 बेड और 2 ओटी टेबल की क्षमता है, तो फिर इन कोर्सेज को चलाने में प्रशासन को क्या आपत्ति है? क्या दिल्ली सरकार पिछले दो सालों में एक फैकल्टी की नियुक्ति करने में भी असमर्थ रही है, या इसके पीछे कोई गहरी प्रशासनिक साजिश है? छात्रों का भविष्य और मरीजों की जान दांव परभारत में पहले ही न्यूरो सर्जनों की भारी किल्लत है. 140 करोड़ की आबादी वाले देश में महज 1900 से 3700 के बीच न्यूरो सर्जन उपलब्ध हैं. ऐसे में एलएनजेपी जैसे संस्थान से इन कोर्सेज का प्रभावित होना राष्ट्रीय क्षति है. डीएम न्यूरो एनेस्थीसिया का पहला बैच (2024-25) पहले ही इस अव्यवस्था के कारण कोर्ट की शरण ले चुका है. सरकार ने फैकल्टी की कमी का हवाला देते हुए उन्हें जीबी पंत भेज दिया, जबकि रिपोर्ट बताती है कि एलएनजेपी में एनेस्थीसिया की पर्याप्त फैकल्टी मौजूद है. आगामी बैच पर तलवारअब 2025-26 के आगामी बैच पर भी तलवार लटक रही है. यदि इन कोर्सेज को एलएनजेपी में वापस सुचारू रूप से शुरू नहीं किया गया, तो आने वाले समय में रेजिडेंट डॉक्टरों की कमी होगी, जिसका सीधा असर गरीब मरीजों के इलाज पर पड़ेगा. प्रशासन का पक्ष और अनसुलझे सवाललोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. बी एल चौधरी का कहना है कि छात्रों को शिफ्ट करना एक नीतिगत फैसला है और यह मामला सीधे तौर पर एमएएमसी (MAMC) से जुड़ा है. उन्होंने दावा किया कि भविष्य में ये कोर्स जारी रहेंगे, लेकिन कब और कैसे, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है. दूसरी तरफ सरकार के अधिकारी इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते. हमने कई फोन किए लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. वर्ल्ड क्लास मॉडल पर सवाल सवाल यह भी उठता है कि जीबी पंत अस्पताल, जो लंबे समय तक मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के डीन के सीधे अधिकार क्षेत्र में नहीं था, वहां सारे कोर्स सुचारू रूप से चल रहे हैं, तो एलएनजेपी में ही यह संकट क्यों पैदा किया जा रहा है? क्या यह दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था की चरमराती हालत का प्रमाण है? इस पूरे प्रकरण ने दिल्ली सरकार के उस ‘वर्ल्ड क्लास’ स्वास्थ्य मॉडल पर सवालिया निशान लगा दिया है, जिसका ढिंढोरा देश-दुनिया में पीटा जाता है. अगर एक पद की कमी के कारण सुपर स्पेशलिटी कोर्स बंद होने की कगार पर पहुंच जाते हैं, तो आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं की कल्पना आसानी से की जा सकती है.
औषधीय गुणों की खान हैं यह पत्तियां, जोड़ों के दर्द से लेकर स्किन इंफेक्शन तक में है कारगर, जानें उपयोग

Last Updated:March 27, 2026, 10:01 IST रायबरेली के आयुष चिकित्सक डॉक्टर आकांक्षा दीक्षित के अनुसार शीशम की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद हैं. ये पत्तियां रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, त्वचा संक्रमणों को कम करने और पाचन सुधारने में मदद करती हैं. अपच, गैस, कब्ज और जोड़ों के दर्द में इसका उपयोग लाभकारी है. पत्तियों का काढ़ा पीने या पेस्ट बनाकर लगाने से शरीर को अंदर से मजबूत और स्वास्थ्य बेहतर रहता है. रायबरेली : आमतौर पर लोग घरों में फर्नीचर के लिए शीशम की लकड़ी का इस्तेमाल करते हैं. क्योंकि यह लकड़ी फर्नीचर के लिए बेहद अच्छी और मजबूत मानी जाती है. परंतु यह जानकर आपको हैरानी होगी कि फर्नीचर के लिए इस्तेमाल होने वाली शीशम की पत्तियां हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं. आयुष चिकित्सा में इनका इस्तेमाल एक औषधीय के रूप में किया जाता है. आपको बताते चलें कि शीशम की पत्तियों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं. दरअसल रायबरेली जिले के कस्बा शिवगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ की आयुष चिकित्सक डॉक्टर आकांक्षा दीक्षित (एम डी आयुर्वेद नेशनल इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद जयपुर ,राजस्थान) लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि शीशम की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं. ये गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाने में सहायक होते हैं.नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर संक्रमणों से लड़ने में सक्षम बनता है. इन बीमारियों में कारगर आकांक्षा दीक्षित के मुताबिक त्वचा संबंधी समस्याओं में भी शीशम की पत्तियां काफी लाभकारी मानी जाती हैं.यदि किसी को खुजली, दाद या अन्य स्किन इंफेक्शन की समस्या है, तो इसकी पत्तियों का पेस्ट बनाकर प्रभावित जगह पर लगाने से राहत मिल सकती है. यह त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ संक्रमण को कम करने में भी मदद करता है. साथ ही यह पाचन तंत्र के लिए भी शीशम की पत्तियां उपयोगी होती हैं. इस तरह करें सेवन आकांक्षा दीक्षित बताती हैं कि इसकी पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच, गैस और कब्ज में राहत मिलती है.यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पेट को साफ रखने में मदद करता है.इसके अलावा, जोड़ों के दर्द और सूजन में भी शीशम की पत्तियों का उपयोग फायदेमंद साबित होता है.इसकी पत्तियों को उबालकर उससे सिकाई करने या पेस्ट बनाकर लगाने से दर्द में आराम मिलता है.यह सूजन को कम करने में भी कारगर है. About the Author Lalit Bhatt पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें Location : Rae Bareli,Rae Bareli,Uttar Pradesh First Published : March 27, 2026, 10:00 IST
तेज रफ्तार बाइक सवारों ने राह चलते युवक को पीटा:बीच-बचाव करने आईं पत्नी और अन्य महिलाओं से भी की मारपीट, VIDEO सामने आया

मुरैना के जौरा कस्बे में गुरुवार शाम घर के बाहर टहल रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक सवारों ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद हुए विवाद में आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचीं युवक की पत्नी और घर की अन्य महिलाओं के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर जौरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश और पहचान शुरू कर दी है। टहल रहे युवक को मारी टक्कर, विवाद बढ़ने पर बुलाए साथी जौरा कस्बे के निवासी आशीष सिंघल गुरुवार शाम अपने घर की गली में टहल रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और विवाद इतना बढ़ गया कि उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद बाइक सवार युवकों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया और सबने मिलकर आशीष की मारपीट कर दी। घंटी बजाकर घर वालों को बुलाया, महिलाओं को भी पीटा मारपीट के दौरान आशीष ने अपने घर की घंटी बजा दी। घंटी सुनकर जब उनकी पत्नी रेणु सिंघल घर से बाहर आईं और पति को बचाने का प्रयास किया, तो युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद घर की अन्य महिलाओं ने रेणु को बचाने की कोशिश की, तो हमलावर युवकों ने उन महिलाओं को भी पीटा। सड़क पर हुई इस पूरी मारपीट का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। एसडीओपी बोले- सीसीटीवी के आधार पर कर रहे पहचान जौरा एसडीओपी नितिन बघेल ने घटना के संबंध में बताया कि, बाइक के टकराने से हुआ विवाद और पति पत्नी की मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज की है आरोपियों की सीसीटीवी के आधार पर पहचान की जा रही है।
धुरंधर 2 बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म:मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1067 करोड़ हुआ, पठान को छोड़ा पीछे

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (धुरंधर: द रिवेंज) दुनियाभर में कमाई के मामले में 8वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म बन गई। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 1,067 करोड़ रुपए हो गया, जिसके साथ इसने कमाई के मामले में पठान (1,055 करोड़ रुपए) और कल्कि 2898 एडी (1,042 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के आठवें दिन (गुरुवार) फिल्म ने भारत में 49.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। धुरंधर 2 का भारत में कुल नेट कलेक्शन 674.17 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 805.32 करोड़ रुपए हो गया। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होता है। ओवरसीज में फिल्म ने 261.92 करोड़ रुपए कमाए, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,067.24 करोड़ रुपए पहुंच गया। आठवें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 46 करोड़ रुपए की सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 2.50 करोड़ रुपए, तमिल में 90 लाख रुपए, कन्नड़ में 20 लाख रुपए और मलयालम में 10 लाख रुपए का कलेक्शन हुआ। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए की कमाई की थी। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। वहीं, 894.49 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ही यह हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया था। दिलचस्प बात यह थी कि फिल्म को शानदार सफलता तब भी मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा धुरंधर भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बनी थी। ……..……..……..…….. धुरंधर 2 से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… धुरंधर 2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस: नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
बीजेपी विधायक संजय पाठक से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई टली:जस्टिस से किया था संपर्क, कार्रवाई नहीं होने पर दायर हुई याचिका

हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक संजय पाठक से जुड़ी दो याचिकाओं पर सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी है। जस्टिस से संपर्क के मामले में अगली सुनवाई 2 अप्रैल को होगी, जबकि गैंगस्टर अब्दुल रज्जाक की याचिका पर 1 अप्रैल को सुनवाई तय की गई है। कटनी विधायक संजय पाठक द्वारा जस्टिस विशाल मिश्रा से संपर्क करने की कोशिश के मामले में गुरुवार को सुनवाई टल गई। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने अगली तारीख 2 अप्रैल तय की है। ओपन कोर्ट में हुआ था संपर्क का खुलासा 1 सितंबर 2025 को जस्टिस विशाल मिश्रा ने ओपन कोर्ट में बताया था कि विधायक ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी। इसके बाद उन्होंने मामला अपनी बेंच से हटाने के निर्देश दिए थे। कार्रवाई नहीं होने पर दायर हुई याचिका विधायक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आशुतोष दीक्षित ने याचिका दाखिल की। 17 मार्च को याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव और पुनीत श्रोती पेश हुए थे। गुरुवार को हुई सुनवाई में विधायक संजय पाठक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल खरे ने याचिका पर आपत्तियां पेश कीं, जिसके बाद सुनवाई टाल दी गई। अब्दुल रज्जाक की याचिका 1 अप्रैल को जबलपुर के गैंगस्टर अब्दुल रज्जाक की याचिका पर जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन की बेंच ने सुनवाई 1 अप्रैल तक स्थगित कर दी। रज्जाक ने याचिका में आरोप लगाया है कि विधायक के इशारे पर उसके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की गई। मामले में दोनों पक्षों के अधिवक्ता अदालत में पैरवी कर रहे हैं।
Nifty Down 270 Pts to 23,000

मुंबई11 मिनट पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 27 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स 900 अंक (1.17%) की गिरावट के साथ 74,400 पर आ गया है। वहीं निफ्टी में भी 270 अंक (1.16%) की गिरावट है, ये 23,000 पर आ गया है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में बढ़त रही। आज ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली है। कल यानी 26 मार्च को शेयर बाजार राम नवमी के चलते बंद था। इससे पहले 25 मार्च को सेंसेक्स 1,205 अंक (1.63%) की तेजी के साथ 75,273 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 394 अंक (1.72%) की तेजी रही, ये 23,306 पर बंद हुआ था। ऑटो, बैंकिंग, मेटल और FMCG शेयर ज्यादा चढ़े। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India U20 Football Wins vs Pakistan; SAFF Semifinal Berth Secured

Hindi News Sports India U20 Football Wins Vs Pakistan; SAFF Semifinal Berth Secured | Bishal Omang Goal 8 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम ने SAFF U20 चैंपियनशिप 2026 में गुरुवार को माले के नेशनल स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया। भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम ने SAFF U20 चैंपियनशिप 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। गुरुवार को माले के नेशनल स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं लगातार दूसरी हार के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। पाकिस्तानी अटैक के आगे दीवार बने गोलकीपर सूरज शुरुआती गोल खाने के बाद पाकिस्तान ने वापसी की कोशिश की और कई बार भारतीय डिफेंस को चुनौती दी। पाकिस्तान की टीम दो बार बराबरी करने के करीब पहुंची, लेकिन भारतीय गोलकीपर सूरज सिंह अहीबम ने शानदार सेव करके उन्हें रोक दिया। नजीबुल्लाह और खोबैब खान के खतरनाक हमलों को सूरज ने अपनी सतर्कता से नाकाम कर दिया। सूरज के इन बचावों ने मैच में भारत की पकड़ को कमजोर नहीं होने दिया। मैच के दौरान भारत और पाकिस्तान के फैन्स। ओमांग डोडम ने दागे दो गोल, पाकिस्तान की उम्मीदें खत्म दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने अपनी रणनीति बदली और काउंटर-अटैक पर ध्यान दिया। 64वें मिनट में सैमसन ने डिफेंस से बॉल लेकर ऋषि सिंह की ओर बढ़ाई, जिन्होंने इसे ओमांग डोडम की तरफ पास किया। ओमांग ने पाकिस्तानी गोलकीपर जुलकरनैन से पहले बॉल तक पहुंचकर उसे हेडर के जरिए गोल पोस्ट में डाल दिया। स्कोर 2-0 होने के बाद भारत ने खेल की रफ्तार पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया। मैच के आखिरी मिनटों (88वें मिनट) में प्रशांत जाजो को पेनल्टी एरिया के अंदर गिरा दिया गया, जिस पर रेफरी विरेंध राय ने भारत को पेनल्टी दी। ओमांग डोडम ने पावरफुल स्ट्राइक के साथ इस पेनल्टी को गोल में बदला और अपना दूसरा गोल पूरा किया। इसी के साथ भारत ने 3-0 से मैच अपने नाम कर लिया। अब शनिवार को बांग्लादेश से होगा मुकाबला भारत की इस जीत ने ग्रुप-B का समीकरण साफ कर दिया है। पाकिस्तान अब रेस से बाहर है। अब ग्रुप में टॉप पर कौन रहेगा, इसका फैसला शनिवार को भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच से होगा। भारत को ग्रुप टॉपर बनने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ एक पॉइंट (ड्रॉ) की जरूरत है। ग्रुप में पहले स्थान पर रहने वाली टीम का सामना सेमीफाइनल में ग्रुप-A की रनर-अप टीम से होगा। ————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ट्रांसजेंडर महिलाएं अब महिलाओं के साथ ओलिंपिक नहीं खेल पाएंगी:IOC ने 2028 लॉस एंजिल्स खेलों से लगाया बैन; अब बायोलॉजिकल फीमेल्स ही ले सकेंगी हिस्सा इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (प्) ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक से ट्रांसजेंडर महिलाएं को अब महिला कैटेगरी के इवेंट्स में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India U20 Football Wins vs Pakistan; SAFF Semifinal Berth Secured

Hindi News Sports India U20 Football Wins Vs Pakistan; SAFF Semifinal Berth Secured | Bishal Omang Goal 44 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम ने SAFF U20 चैंपियनशिप 2026 में गुरुवार को माले के नेशनल स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया। भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम ने SAFF U20 चैंपियनशिप 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। गुरुवार को माले के नेशनल स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं लगातार दूसरी हार के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। पाकिस्तानी अटैक के आगे दीवार बने गोलकीपर सूरज शुरुआती गोल खाने के बाद पाकिस्तान ने वापसी की कोशिश की और कई बार भारतीय डिफेंस को चुनौती दी। पाकिस्तान की टीम दो बार बराबरी करने के करीब पहुंची, लेकिन भारतीय गोलकीपर सूरज सिंह अहीबम ने शानदार सेव करके उन्हें रोक दिया। नजीबुल्लाह और खोबैब खान के खतरनाक हमलों को सूरज ने अपनी सतर्कता से नाकाम कर दिया। सूरज के इन बचावों ने मैच में भारत की पकड़ को कमजोर नहीं होने दिया। मैच के दौरान भारत और पाकिस्तान के फैन्स। ओमांग डोडम ने दागे दो गोल, पाकिस्तान की उम्मीदें खत्म दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने अपनी रणनीति बदली और काउंटर-अटैक पर ध्यान दिया। 64वें मिनट में सैमसन ने डिफेंस से बॉल लेकर ऋषि सिंह की ओर बढ़ाई, जिन्होंने इसे ओमांग डोडम की तरफ पास किया। ओमांग ने पाकिस्तानी गोलकीपर जुलकरनैन से पहले बॉल तक पहुंचकर उसे हेडर के जरिए गोल पोस्ट में डाल दिया। स्कोर 2-0 होने के बाद भारत ने खेल की रफ्तार पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया। मैच के आखिरी मिनटों (88वें मिनट) में प्रशांत जाजो को पेनल्टी एरिया के अंदर गिरा दिया गया, जिस पर रेफरी विरेंध राय ने भारत को पेनल्टी दी। ओमांग डोडम ने पावरफुल स्ट्राइक के साथ इस पेनल्टी को गोल में बदला और अपना दूसरा गोल पूरा किया। इसी के साथ भारत ने 3-0 से मैच अपने नाम कर लिया। अब शनिवार को बांग्लादेश से होगा मुकाबला भारत की इस जीत ने ग्रुप-B का समीकरण साफ कर दिया है। पाकिस्तान अब रेस से बाहर है। अब ग्रुप में टॉप पर कौन रहेगा, इसका फैसला शनिवार को भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच से होगा। भारत को ग्रुप टॉपर बनने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ एक पॉइंट (ड्रॉ) की जरूरत है। ग्रुप में पहले स्थान पर रहने वाली टीम का सामना सेमीफाइनल में ग्रुप-A की रनर-अप टीम से होगा। ————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ट्रांसजेंडर महिलाएं अब महिलाओं के साथ ओलिंपिक नहीं खेल पाएंगी:IOC ने 2028 लॉस एंजिल्स खेलों से लगाया बैन; अब बायोलॉजिकल फीमेल्स ही ले सकेंगी हिस्सा इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (प्) ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक से ट्रांसजेंडर महिलाएं को अब महिला कैटेगरी के इवेंट्स में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







