Sunday, 23 Aug 2026 | 06:15 PM

Trending :

जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 37 लोग घायल:ट्रेन सेवाओं पर असर; सुनामी का खतरा नहीं 'अंग्रेजों के सम्मान में लिखा गया जन गण मन':मुकेश खन्ना बोले- ये राष्ट्रगान नहीं हो सकता; इसमें अंग्रेजों को भाग्य विधाता बताया गया पहली भारतीय महिला मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जयसवाल का निधन:मीना कुमारी की नकल से फेम मिला, बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी थीं पाकिस्तान में 12-12 घंटे बिजली कटौती:लोग सड़कों पर उतरे, रास्ता जाम किया; लगातार कटौती से पानी सप्लाई ठप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर मोहसिन ने सगाई की:मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर की; बोले- पहली नजर में लगा हमसफर मिल गई पाकिस्तान में 12-12 घंटे बिजली कटौती:लोग सड़कों पर उतरे, रास्ता रोका; लगातार कटौती से पानी सप्लाई ठप
EXCLUSIVE

IOC Bans Transgender Women, Only Biological Females Can Compete

IOC Bans Transgender Women, Only Biological Females Can Compete

Hindi News Sports LA 2028 Olympics: IOC Bans Transgender Women, Only Biological Females Can Compete ज्यूरिख42 मिनट पहले कॉपी लिंक पेरिस ओलिंपिक 2024 के दौरान दो महिला बॉक्सरों की भागीदारी को लेकर विवाद सामने आया था। 66 किलोग्राम वर्ग में अल्जीरिया की इमान खलीफ और 57 किलोग्राम वर्ग में ताइवान की लिन यू टिंग के जेंडर पर सवाल उठे थे। इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) ने कहा है कि 2028 के लॉस एंजिल्स ओलिंपिक से ट्रांसजेंडर महिलाएं को अब महिला कैटेगरी के इवेंट्स में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नई नीति के मुताबिक अब सिर्फ बायोलॉजिकल फीमेल्स यानी वे महिलाएं जो जन्म से ही महिला हैं, उन्हें ही वुमन कैटेगरी में खेलने की अनुमति होगी। इसके लिए एक बार जीन टेस्ट (SRY जीन स्क्रीनिंग) कराना जरूरी होगा, जिससे लिंग की पुष्टि की जाएगी। यह टेस्ट थूक, गाल के स्वैब या ब्लड सैंपल से किया जा सकता है। वहीं, जो एथलीट जन्म के समय महिला थे, लेकिन अब खुद को ट्रांसजेंडर पुरुष (Trans Men) मानते हैं, वे महिला स्पर्धाओं में खेलना जारी रख सकते हैं। 2021 में न्यूजीलैंड की वेटलिफ्टर लॉरेल हबर्ड ओलिंपिक में भाग लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर महिला बनी थीं। अब तक नियम क्या था अब तक IOC ट्रांसजेंडर महिलाओं को टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होने की शर्त पर खेलने की अनुमति देता था या फैसला व्यक्तिगत खेल संघों पर छोड़ दिया जाता था। नया नियम केवल प्रोफेशनल खेलों पर लागू IOC अब सभी खेलों के लिए एक एकसमान नीति चाहता है, ताकि खेल संगठन अलग-अलग नियम न बनाएं। कई खेल संगठनों ने पहले ही ट्रांसजेंडर एथलीट्स पर पाबंदी लगा रखी है। यह बदलाव खेलों में निष्पक्षता यानी फेयर कॉम्पिटिशन सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले साल फरवरी में एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पास किया था। इसमें लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में ट्रांसजेंडर महिलाओं को वीजा न देने की बात कही गई थी। यह नियम केवल प्रोफेशनल खेलों पर लागू होगा, जमीनी स्तर (ग्रासरूट) के खेलों पर इसका असर नहीं पड़ेगा। IOC प्रेसिडेंट बोलीं- जीत-हार में बहुत कम अंतर होता है IOC की प्रेसिडेंट कर्स्टी कोवेंट्री ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि ओलिंपिक जैसे बड़े मंच पर जीत और हार के बीच बहुत मामूली अंतर होता है। उन्होंने कहा, ‘ओलिंपिक खेलों में बेहद छोटा फासला भी जीत और हार तय कर सकता है। ऐसे में बायोलॉजिकल पुरुषों का महिला कैटेगरी में मुकाबला करना सही नहीं होगा।’ ‘जन्म से पुरुष होने पर मिलता है फिजिकल एडवांटेज’ IOC ने अपनी इस नीति के पीछे वैज्ञानिक रिसर्च का भी हवाला दिया है। रिसर्च के अनुसार, जन्म से पुरुष होने के कारण एथलीट को स्ट्रेंथ (ताकत), एंड्योरेंस (सहनशक्ति) और पावर आधारित खेलों में शारीरिक रूप से बढ़त यानी एडवांटेज मिलता है। संस्था का मानना है कि हार्मोनल बदलावों के बावजूद यह शारीरिक अंतर पूरी तरह खत्म नहीं होता। पेरिस ओलिंपिक में दो महिला बॉक्सरों के खेलने पर उठे थे सवाल पेरिस ओलिंपिक 2024 के दौरान दो महिला बॉक्सरों की भागीदारी को लेकर विवाद सामने आया था। 66 किलोग्राम वर्ग में अल्जीरिया की इमान खलीफ और 57 किलोग्राम वर्ग में ताइवान की लिन यू टिंग के खेलने पर अन्य खिलाड़ियों ने आपत्ति जताई थी। ताइवानी बॉक्सर लिन यू-टिंग को 2023 में इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) द्वारा किए गए जेंडर संबंधी जांच में असफल घोषित किया गया था। इसके बावजूद IOC ने उन्हें पेरिस ओलिंपिक में महिला 57 किलोग्राम वर्ग में भाग लेने की अनुमति दी, जहां उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। उनकी पात्रता को लेकर कुछ खिलाड़ियों और IBA ने सवाल उठाए थे, हालांकि IOC ने इन प्रक्रियाओं को विश्वसनीय नहीं माना। इसी तरह, इमान खलीफ को भी 2023 में IBA द्वारा जेंडर संबंधी जांच में अयोग्य घोषित किया गया था। IBA ने उन्हें 2023 में दिल्ली में आयोजित महिला विश्व चैंपियनशिप के गोल्ड मेडल मुकाबले में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी थी। पेरिस ओलिंपिक में 66 किलो वेट में इटली की एंजेला कैरिनी ने अल्जीरिया की इमान खलीफ (लाल ड्रेस में) के जेंडर को लेकर सवाल उठाया था। अल्जीरिया की इमान खलीफ ने 2024 के पेरिस ओलिंपिक में महिलाओं की 66 किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। 2024 पेरिस ओलिंपिक में ताइवान की बॉक्सर लिन यू-टिंग भी विवादों में रही थीं।लिन ने 57kg वर्ग में गोल्ड जीता था। जेंडर टेस्ट सबसे पहले वर्ल्ड एथलेटिक्स काउंसिल ने अनिवार्य किया था जेंडर टेस्ट को वर्ल्ड वर्ल्ड एथलेटिक्स काउंसिल ने अनिवार्य किया था। इसको लेकर SRY जीन टेस्ट लागू किया था। ये नियम 1 सितंबर 2025 से लागू हो गया। वहीं, पिछले साल सितंबर में हुई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में टेस्ट पास करने वाली महिला खिलाड़ियों को ही भाग लेने दिया गया था। एथलेटिक्स में दो महिला एथलीटों के जेंडर को लेकर उठा था विवाद IOC के नए नियम से DSD एथलीटों पर भी पड़ेगा असर यह नियम केवल ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन खिलाड़ियों पर भी लागू होगा, जिनके शरीर में ‘डिफरेंस ऑफ सेक्स डेवलपमेंट’ (DSD) की स्थिति है। यानी वे एथलीट जिनके पास सामान्य महिला XX क्रोमोसोम नहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका की दिग्गज रनर कास्टर सेमेन्या जैसे एथलीट इससे प्रभावित होंगी। सेमेन्या ने इस फैसले की आलोचना करते हुए इसे ‘बहिष्कार का नया नाम’ और ‘पीछे खींचने वाला कदम’ बताया। सेमेन्या 2012 लंदन ओलिंपिक और 2016 रियो ओलिंपिक में महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता था। नियम के विरोध की आशंका यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब पूरी दुनिया में महिलाओं के खेलों में ट्रांसजेंडर एथलीटों की भागीदारी को लेकर बहस चल रही है। हालांकि, IOC का कहना है कि यह निष्पक्षता के लिए जरूरी है, लेकिन मानवाधिकार समूहों और एक्टिविस्ट्स की ओर से इस फैसले की आलोचना होने की भी पूरी संभावना है। —————————– स्पोर्ट्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… इस बार कौन सी टीम जीत सकती है IPL:CSK स्पिनर्स की इकोनॉमी 7.50 से कम, पंजाब खिताब की दावेदार; टीमों का एनालिसिस, पार्ट-1 IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। 10 टीमों के बीच 74 मैच के बाद विजेता का फैसला होगा। 7 टीमें टाइटल जीत चुकी हैं, वहीं दिल्ली, पंजाब और लखनऊ को पहले खिताब का इंतजार है। पूरी खबर दैनिक

Petrol Diesel Excise Duty Cut: Fuel Prices Wont Rise

Petrol Diesel Excise Duty Cut: Fuel Prices Wont Rise

3 मिनट पहले कॉपी लिंक देश में कई जगहों पर पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगने लगी थी। कच्चे तेल के संकट के बीच केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों और आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए की कटौती की है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए कर दिया गया है। वहीं, डीजल पर यह ड्यूटी पूरी तरह खत्म यानी जीरो कर दी गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने से रोकने के लिए सरकार ने ये कदम उठाया है। इनडायरेक्ट टैक्स है एक्साइज ड्यूटी यह एक तरह का इनडायरेक्ट टैक्स है जो सामान के प्रोडक्शन या मैन्युफैक्चरिंग पर लगाया जाता है। ये टैक्स केंद्र सरकार लेती है। इससे सामान का दाम बढ़ जाता है। भारत में पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारें VAT लगाती हैं। लेकिन अब सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर दी है। कच्चा तेल 70 डॉलर से 100 डॉलर के पार पहुंचा, कंपनियों को नुकसान पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक, पिछले एक महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। क्रूड ऑयल 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इस वजह से दुनिया भर में ईंधन की कीमतों में 30% से 50% तक की बढ़ोतरी हुई है। भारत में तेल कंपनियां फिलहाल पेट्रोल पर 24 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 30 रुपए प्रति लीटर का घाटा सह रही हैं। सरकार का कहना है कि टैक्स घटाने का फैसला कंपनियों के इसी दबाव को कम करने के लिए लिया गया है। नायरा ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा किया इससे पहले कल नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 प्रति लीटर और डीजल ₹3 महंगा कर दिया था। अब भोपाल में इस कंपनी का पेट्रोल 111.72 रुपए और डीजल 94.88 रुपए पर पहुंच गया है। नायरा एनर्जी की ओर से की गई यह बढ़ोतरी अलग-अलग राज्यों में वहां के लोकल टैक्स और वैट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। मोदी ईरान जंग पर आज मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। इसमें ईरान जंग के बाद बिगड़े हालात पर चर्चा संभव है। चुनावी राज्यों के सीएम इसमें शामिल नहीं होंगे। मोदी ने 24 मार्च को राज्यसभा में कहा था कि ईरान जंग जारी रही तो इसके गंभीर नतीजे होंगे। आने वाला समय कोरोनाकाल जैसी परीक्षा वाला होगा। केंद्र और राज्य को मिलकर काम करना होगा। वहीं, सरकार ने आज देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कमी की खबरों को खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि दुनिया में कुछ भी हो जाए, भारत के पास 60 दिन का पेट्रोल, डीजल है। —————————————- ये खबर भी पढ़ें… नायरा ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा किया:भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹112 और डीजल ₹95 का हुआ, कच्चा तेल महंगा होना वजह ईरान जंग के बीच नायरा एनर्जी का पेट्रोल ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 महंगा हो गया है। अब भोपाल में पेट्रोल की कीमत 111.72 रुपए और डीजल 94.88 रुपए पर पहुंच गया है। नायरा एनर्जी की ओर से की गई यह बढ़ोतरी अलग-अलग राज्यों में वहां के लोकल टैक्स और वैट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। कुछ राज्यों में पेट्रोल की कीमतों में ₹5.30 प्रति लीटर तक का इजाफा देखा गया है। नायरा के देशभर में करीब 7 हजार पेट्रोल पंप है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

चलती पिकअप से धक्का देकर युवक की हत्या:उधारी के पैसे लेनदेन में विवाद, 3 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

चलती पिकअप से धक्का देकर युवक की हत्या:उधारी के पैसे लेनदेन में विवाद, 3 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

सिंगरौली जिले के जयंत क्षेत्र में युवक की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। उधारी के पैसों के विवाद में चलती पिकअप से धक्का देकर हत्या की गई थी। घटना 25 मार्च की है। पुलिस को एफआरव्ही 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि सरसवाहलाल क्षेत्र में सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस को पीसीसी सड़क के पास युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। एफएसएल और डॉग स्क्वाड से जांच शुरू मौके पर मौजूद लोगों ने मृतक की पहचान आशीष कुमार कुशवाहा (25), निवासी सरसवाहलाल जयंत के रूप में की। घटना की गंभीरता को देखते हुए विंध्यनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना द्विवेदी और जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार ने तत्काल एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाकर जांच शुरू कराई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बैढ़न भेजा गया। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल खंगाली और संबंधित लोगों से पूछताछ की। सामने आया कि घटना वाले दिन मृतक की स्कूटी से पेट्रोल की बोतल चोरी हो गई थी। इसी की तलाश में वह संदिग्धों के घर पहुंचा था, जहां उधारी के पैसों को लेकर नूर हसन उर्फ मनिया से उसका विवाद हो गया। चलती पिकअप से धक्का देने पर युवक की मौत विवाद बढ़ने पर आरोपी नूर हसन, एक बाल अपचारी और छोटू कुमार कोल ने मिलकर चलती पिकअप वाहन में आशीष के साथ मारपीट की। इसके बाद उसे वाहन से धक्का दे दिया। गिरने के बाद युवक वाहन के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा विंध्यनगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरे मामले के खुलासे में पुलिस टीम की सक्रियता और समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ये खबर भी पढ़े… युवक का घर के बाहर संदिग्ध हालत में मिला शव: हत्या की आशंका सिंगरौली जिले के जयंत इलाके में बुधवार सुबह आशीष कुशवाहा (25) का शव उसके घर के सामने संदिग्ध हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना जयंत क्षेत्र के सरसवाहलाल मोहल्ले से पुलिस को मिली। पढ़े पूरी खबर…

पोषण का पावरहाउस है ये छोटी सी सब्जी, फाइबर और विटामिन से भरपूर, फायदे जानकर चौंक जाएंगे

perfGogleBtn

Last Updated:March 27, 2026, 08:34 IST Benefits of Kundru: कुंदरू एक ऐसी हरी सब्जी है, जिसे आम बोलचाल में कुदरून भी कहा जाता है. अक्सर लोग इसे साधारण समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन यह पोषण का खजाना मानी जाती है. कुंदरू में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन A, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है. जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते है. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है और कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक होती है. नियमित सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को लाभ मिल सकता है. इसके अलावा कुंदरू हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. यह वजन घटाने में मदद करती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है. गर्मियों में इसका सेवन शरीर को ठंडक देने का काम भी करता है. कुंदरु, जिसे आम बोलचाल में कुदुरुन कहा जाता है. इसका सबसे बड़ा फायदा ब्लड शुगर कंट्रोल करना है. कुंदरू में लाभकारी तत्व होते हैं, जो शरीर में इंसुलिन के स्तर को संतुलित करते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह सब्जी बेहद उपयोगी मानी जाती है. इसके नियमित सही सेवन से शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद मिल सकती है और अचानक शुगर के बढ़ने या गिरने की समस्या कम होती है. राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, अगर आप भी वजन घटाने की की तरकीब खोज रहे है, तो कुंदरू आपकी डाइट का हिस्सा जरूर बनना चाहिए. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है. करीब 100 ग्राम में केवल 20 कैलोरी होती है. यह पेट भरने के साथ वजन को बढ़ने नहीं देती है. यह उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है जो हेल्दी और हल्का खाना पसंद है. उन्होंने आगे कहा कि, कुंदरु पाचन तंत्र के लिए भी किसी दवा से कम नहीं है. क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है जो आंतों को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. इसके नियमित सेवन से पेट हल्का रहता है और गैस या अपच जैसी दिक्कतें भी कम हो सकती है. यह डाइजेस्टिव को भी मजबूत बनाने में बहुत उपयोगी है. Add News18 as Preferred Source on Google कुंदरु इम्युनिटी बढ़ाने के मामले में भी बहुत लाभकारी और गुणकारी है. इसमें विटामिन C अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी पॉवर को मजबूत बनाता है. यह सब्जी बदलते मौसम में होने वाले संक्रमणों से बचाव के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. इसके अलावा, कुंदरु दिल की सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी और उपयोगी है. यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायता प्रदान कर सकती है, जिससे ब्लॉकेज का खतरा कम हो जाता है. अगर इसका सही से नियमित सेवन किया जाए, तो ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बेहद कम हो सकता है. कुंदरु का सेवन त्वचा और आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद है. इसमें विटामिन A और C पाया जाता है, जो त्वचा को चमकदार बनाते है और दाग-धब्बों को कम करने में सहायता प्रदान करते है. इसके साथ ही, यह आंखों की रोशनी को बनाए रखने में भी मददगार है. इसके आयरन भी पाया जाता है, जिसके कारण कुंदरु एनीमिया में आरामदायक हो सकता है. हर खाद्य पदार्थ या औषधि की तरह कुंदरू का सेवन भी संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए. गर्भवती महिलाओं को इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि यह ब्लड शुगर को कम कर सकता है. सही मात्रा और सही तरीके से इसका सेवन करने पर यह साधारण सी दिखने वाली सब्जी आपके स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित हो सकता है. First Published : March 27, 2026, 08:34 IST

IPL 2026 HPCA Cricket stadium Dharamshala | Punjab kings Delhi capitals Benguluru

IPL 2026 HPCA Cricket stadium Dharamshala | Punjab kings Delhi capitals Benguluru

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के धर्मशाला स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (ILP) 2026 के दूसरे चरण के तहत तीन मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। . BCCI द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, पहला मुकाबला 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद, 14 मई को पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। तीसरा और अंतिम मुकाबला 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेला जाएगा, जिसमें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के भी मैदान पर उतरने की संभावना है। एचपीसीए प्रबंधन ने स्टेडियम में तैयारियां तेज कर दी गई है। पिच और आउटफील्ड को इंटरनेशनल मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। वहीं, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। आईपीएल सीजन 2026 की शुरुआत 28 मार्च को हो रही है। पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम शाम 7:30 बजे बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। यह दो महीने तक चलने वाली है। देश में दो महीने चलेगा क्रिकेट का रोमांच IPL 2026 के तीन मुकाबले ऐसे वक्त में होने जा रहे हैं, जब देश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ती है और गर्मी से बचने को टूरिस्ट पहाड़ों का रुख करते है। ऐसे में IPL के तीन मुकाबलों से धर्मशाला में पर्यटकों की आमद और ज्यादा बढ़ेगी और मई में अच्छा पर्यटन कारोबार रहेगा। देशभर से धर्मशाला पहुंचने वाले क्रिकेट प्रेमी भी पहाड़ों पर सुहावने मौसम का आनंद उठा सकेंगे। खूबसूरती के कारण दुनियाभर में मशहूर है धर्मशाला स्टेडियम बता दें कि धौलाधार की बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला अपने खूबसूरत नजारों और बेहतरीन सुविधाओं के लिए जाना जाता है। मई महीने में यहां का मौसम सुहावना रहता है, जो खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए अनुकूल माना जाता है। धर्मशाला स्थित खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम। धर्मशाला में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम।

झारखंड में दिखा ‘फायर फॉरेस्ट’ का नजारा, पलाश के फूलों ने बढ़ाई खूबसूरती

ask search icon

Last Updated:March 27, 2026, 08:17 IST झारखंड के पलामू जिले का कुंदरी स्थित ऐतिहासिक लाह बगान इन दिनों अपनी अद्भुत प्राकृतिक खूबसूरती के कारण लोगों को आकर्षित कर रहा है. करीब 421 एकड़ में फैले इस विशाल क्षेत्र में तीन लाख से अधिक पलाश के पेड़ वसंत ऋतु में लाल और नारंगी फूलों से लदकर ऐसा दृश्य पेश करते हैं, मानो पूरा जंगल आग की लपटों में चमक रहा हो, इसी वजह से इसे ‘फायर फॉरेस्ट’ कहा जाता है. यह नजारा न सिर्फ पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र है, बल्कि औषधीय गुणों और स्थानीय आजीविका के लिहाज से भी इस क्षेत्र की अहमियत लगातार बढ़ती जा रही है. रिपोर्ट- शशिकांत ओझा झारखंड के पलामू जिले का कुंदरी स्थित ऐतिहासिक लाह बगान इन दिनों अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण चर्चा में है. करीब 421 एकड़ में फैले इस विशाल क्षेत्र में तीन लाख से अधिक पलाश के पेड़ मौजूद हैं, जो वसंत ऋतु आते ही लाल और नारंगी फूलों से लद जाते हैं. फरवरी से मार्च के बीच यहां का नजारा इतना आकर्षक हो जाता है कि इसे ‘फायर फॉरेस्ट’ यानी आग जैसा दिखने वाला जंगल कहा जाता है. यह नजारा बेहद खास होता है. पलामू का कुंदरी लाह बगान न सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे एशिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा माना जाता है. दूर-दूर से लोग इस अद्भुत दृश्य को देखने पहुंचते हैं. इस बगान में चारों ओर फैले पलाश के फूल मानो धरती पर लाल कालीन बिछा देते हैं, जो पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों को खासा आकर्षित करता है. हाल के वर्षों में इस क्षेत्र में पलाश के पेड़ों की संख्या और भी बढ़ी है, जिससे इसकी सुंदरता और महत्व दोनों में इजाफा हुआ है. पलामू में बहुत संख्या में पलाश के पेड़ पाए जाते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google एक्सपर्ट डॉ० डी एस श्रीवास्तव ने लोकल 18 को बताया कि पलाश का पेड़ केवल सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है. वन विशेषज्ञ डॉ. डी.एस. श्रीवास्तव बताते हैं कि पलाश के फूल और अन्य हिस्सों में कई महत्वपूर्ण औषधीय तत्व पाए जाते हैं. खासकर इसके बीज और छाल से बनने वाली दवाएं पेट के कीड़ों को खत्म करने में कारगर मानी जाती हैं. इसमें पिपराजिन साइट्रेट जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो पेट से जुड़ी कई समस्याओं के उपचार में सहायक होते हैं. उन्होंने कहा कि इसके अलावा पलाश के फूलों का उपयोग सजावटी सामग्री बनाने में भी किया जाता है. फूलों को सुखाकर रंगीन डेकोरेशन आइटम तैयार किए जाते हैं, जो बाजार में भी अच्छी कीमत पर बिकते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इन फूलों का उपयोग पारंपरिक रंग बनाने में भी करते हैं, खासकर होली के समय इसका महत्व बढ़ जाता है. लाह बगान क्षेत्र पहले से ही लाह उत्पादन के लिए प्रसिद्ध रहा है, लेकिन अब पलाश के फूलों के कारण यह पर्यटन का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है. स्थानीय प्रशासन और वन विभाग अगर इसे और विकसित करें, तो यह क्षेत्र इको-टूरिज्म के रूप में नई पहचान बना सकता है. उन्होंने कहा कि कुंदरी का यह लाह बगान प्रकृति की अनमोल धरोहर है, जहां हर साल वसंत ऋतु में ‘फायर फॉरेस्ट’ का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है. यह न सिर्फ पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आय का भी एक बड़ा स्रोत बन सकता है. अभी गर्मी के मौसम में सबसे खास तौर पर कुंदरी लाल बगान देखने लायक है. First Published : March 27, 2026, 08:17 IST

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले साइबर ठग:नर्मदापुरम पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया; एयरपोर्ट पर पार्सल पकड़े जाने का झांसा देकर ठगा था

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले साइबर ठग:नर्मदापुरम पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया; एयरपोर्ट पर पार्सल पकड़े जाने का झांसा देकर ठगा था

देहात थाना पुलिस ने पार्सल छुड़ाने के नाम पर 1.04 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। 18 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने फरियादी सेवकराम को व्हाट्सएप कॉल कर क्यूआर कोड से रुपए ट्रांसफर करवाए थे। आरोपी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे। एक आरोपी पुलिस भर्ती का फिजिकल टेस्ट देने मुंबई गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। पार्सल घर भेजने का दिया झांसा देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि 18 दिसंबर 2025 को फरियादी सेवकराम को व्हाट्सएप कॉल आया था। ठगों ने झांसा दिया कि उनका पार्सल एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है, जिसे छुड़ाने के लिए रुपए लगेंगे। इसके बाद क्यूआर कोड भेजकर पार्सल घर डिलीवर होने का दावा किया और धोखे से 1,04,500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। फरियादी ने थाने में एफआईआर कराई थी। तकनीकी साक्ष्यों से ट्रेस कर औरंगाबाद और जालना से दबोचा आरोपियों ने तकनीकी संसाधनों से धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महाराष्ट्र के औरंगाबाद और जालना से दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपी शिवम घोसीर (22) हिंगोली (वर्तमान- सिडको, औरंगाबाद) और तानाजी राठौर (30) जालना का रहने वाला है। दोनों प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। तानाजी फिजिकल टेस्ट के लिए मुंबई गया था, जहाँ से पुलिस ने उसे पकड़ा। एसपी ने दिया पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम साइबर फ्रॉड के आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसपी साईंकृष्णा थोटा ने 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ पाण्डे, सउनि लक्ष्मण अमोत्या, सउनि प्रवीण शर्मा, आरक्षक चेतन नरवरे, नर्मदाप्रसाद निमोदा, सुनील साहू, जितेंद्र शेषकर और सायबर सेल के सागर कुशवाह का योगदान रहा।

मिलिए पंजाब में जन्मी आईएएस अधिकारी साहिला हीर से, जो नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पर चर्चा कर रही हैं

मिलिए पंजाब में जन्मी आईएएस अधिकारी साहिला हीर से, जो नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पर चर्चा कर रही हैं

बिहार में, जिला मजिस्ट्रेट साहिला हीर ने एक तेज, सक्रिय और कुशल अधिकारी के रूप में ख्याति अर्जित की है, जो विभिन्न विभागों में अपने परिवर्तनकारी कार्यों के लिए व्यापक रूप से पहचानी जाती हैं। बक्सर में अपनी वर्तमान पोस्टिंग से पहले, उन्होंने प्राथमिक शिक्षा निदेशक के रूप में कार्य किया, जहाँ उनकी पहल से राज्य की शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही आई। शिक्षा विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान, साहिला हीर ने शिक्षकों के तबादलों के लिए एक पारदर्शी प्रणाली शुरू की, लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रियाओं की शुरुआत की और शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत किया। उन्होंने मध्याह्न भोजन कार्यक्रम को भी सुव्यवस्थित किया, जिससे इसके कार्यान्वयन में अधिक पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित हुई। इन सुधारों की राज्य भर में प्रशंसा की गई और कई लोगों ने उन्हें अपना काम जारी रखने के लिए शिक्षा क्षेत्र में लौटने का सुझाव दिया है। मूल रूप से पंजाब के जालंधर की रहने वाली साहिला हीर अपने चौथे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद 2018 में अखिल भारतीय रैंक 572 हासिल करके आईएएस अधिकारी बनीं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और युवा विकास पर अपने प्रयासों को केंद्रित करते हुए डॉ एपीजे अब्दुल कलाम और बीआर अंबेडकर से प्रेरणा ली। उन्होंने जालंधर के एमजीएन स्कूल और बाद में पटियाला के थापर इंस्टीट्यूट में पढ़ाई की और रोजाना 12-14 घंटे की पढ़ाई के साथ सिविल सेवा परीक्षा के लिए लगन से तैयारी की। उनके पिता पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में उप मुख्य अभियंता के रूप में कार्यरत थे। बिहार कैडर में शामिल होने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग नरकटियागंज में एसडीएम के रूप में हुई। इसके बाद उन्होंने प्रमुख प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालते हुए सहरसा और पूर्णिया में भी काम किया। उनके पति नितिन कुमार सिंह भी एक आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में कैमूर जिले में तैनात हैं। बक्सर के डीएम के रूप में, साहिला हीर समग्र जिला प्रशासन, कानून और व्यवस्था, राजस्व प्रबंधन और आपदा प्रतिक्रिया की देखरेख करती हैं। वह मनरेगा, पीएम-किसान, आवास योजनाओं और पेंशन जैसी केंद्रीय और राज्य कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करती हैं। वह चुनाव तैयारियों, भूमि रिकॉर्ड और सार्वजनिक शिकायत निवारण प्रणाली का प्रबंधन भी करती हैं। के दौरान उनका काम समृद्धि यात्रा बक्सर में इसे व्यापक रूप से जाना गया है, स्थानीय लोगों ने उनकी सक्रिय भागीदारी और व्यावहारिक दृष्टिकोण की प्रशंसा की है। अपनी तीव्र निर्णय लेने और समर्पण के लिए जानी जाने वाली साहिला हीर पारदर्शिता और सार्वजनिक कल्याण पर ध्यान केंद्रित करते हुए कुशल प्रशासन के लिए एक मानक स्थापित कर रही हैं।

Chhindwara Bus Accident | Minister Visit, Doctors Arrive

Chhindwara Bus Accident | Minister Visit, Doctors Arrive

हादसे में एक घायल की हालत नाजुक है, जिसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पिकअप वाहन से आमने-सामने की टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर समेत 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। 30 से ज्यादा घायल हुए हैं। एक घायल की हालत नाजुक . एक्सीडेंट गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे सिमरिया के पास हुआ। MP28 P 0321 नंबर की बस में 47 लोग सवार थे। यह छिंदवाड़ा के पुलिस लाइन में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी। हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। सीएम के निर्देश पर जिला प्रभारी मंत्री राकेश सिंह रात करीब 1 बजे छिंदवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। वहीं, जबलपुर से 8 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम भी रात में ही छिंदवाड़ा पहुंच गई थी, जो घायलों के इलाज में जुटी है। इनकी गई जान 1. भागवती (45) 2. दौलत (40) 3. शकुन यादव (45) 4. रामदास (40) 5. रमेश (35) 6. सिया बाई (40) 7. वंश (7) 8. बस ड्राइवर कमल (54) 9. पिकअप ड्राइवर रवि धारे (40) 10. एक अन्य देखिए, हादसे से जुड़ीं तस्वीरें… हादसे के बाद शव सड़क पर बिखरे देखे गए। घायल चीख-चिल्ला रहे थे। सबसे पहले स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने घायलों को उठाकर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया। मामूली घायलों को स्कूल बस से इलाज के लिए लाया गया। अस्पताल में देर रात तक भीड़ लगी रही। इनमें पीड़ितों के परिजन शामिल थे। ये खबर भी पढ़ें… स्कॉर्पियो की टक्कर से परिवार के 5 लोगों की मौत ग्वालियर के परशुराम चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायल हैं। हादसा शुक्रवार तड़के 3 बजे उस समय हुआ, जब ऑटो में सवार लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…

मसाला छाछ रेसिपी: गर्मियों में पेट भरकर रखें ठंडा, मसालों में खास मसाला छाछ; नोट कर लें बनाने की विधि

मसाला छाछ रेसिपी: गर्मियों में पेट भरकर रखें ठंडा, मसालों में खास मसाला छाछ; नोट कर लें बनाने की विधि

मसाला चास बनाने की आसन विधि: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में मसाला छाछ (मसाला छाछ) एक बेहतरीन और स्वादिष्ट ड्रिंक है। यह न केवल शरीर को ठंडक प्रदान करता है, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाता है। अच्छी बात है कि इसे घर पर ही रखें और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)मसाला छाछ रेसिपी(टी)मसाला छाछ रेसिपी(टी)मसाला छाछ रेसिपी(टी)घर का बना मसाला छाछ(टी)ग्रीष्मकालीन पेय(टी)ग्रीष्मकालीन पेय रेसिपी(टी)छाछ रेसिपी(टी)मसालेदार छाछ