रेप के आरोपी इमरान सुपर ने कोर्ट में किया सरेंडर:ढाई माह से था फरार, पुलिस पकड़ नहीं पाई; हिंदू संगठनों ने थाने का किया था घेराव

रेप के आरोप में फरार रतलाम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का पूर्व जिला उपाध्यक्ष इमरान हुसैन उर्फ सुपर (36) ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ढाई माह से इसे तलाश रही रही थी। एसपी अमित कुमार ने इसकी गिरफ्तारी के लिए पूर्व में 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। 6 दिन पूर्व इसकी गिरफ्तारी को लेकर हिंदू संगठनों ने थाने का भी घेराव कर चेतावनी दी थी। इमरान हुसैन उर्फ सुपर पिता मेहमूद निवासी शहर सराय के खिलाफ 30 साल की हिंदू युवती ने 29 दिसंबर 2025 को थाना औद्योगिक क्षेत्र में रेप का केस दर्ज कराया था। तब से यह फरार था। आरोपी ने युवती को हिंदू नाम सोनू बताकर दोस्ती की थी। युवती की शादी होने पर उसने उसे पति को छोड़ने को कहा। जब तलाक हो गया तो शादी से मना कर दिया था। इस दौरान कई बार युवती के साथ संबंध बनाए थे। हाईकोर्ट का आदेश लेकर पहुंचा आरोपी इमरान अपने साथ अग्रिम जमानत याचिका निरस्ती के दस्तावेज के अलावा हाईकोर्ट से जारी उक्त वह आदेश भी लेकर पहुंचा था, जिसमें उसे आदेशित किया था कि वह पुलिस के समक्ष या रतलाम कोर्ट में सरेंडर करें। रतलाम कोर्ट से इमरान सुपर के सरेंडर होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने कोर्ट में पेश होकर रेप के मामले में फरार आरोपी इमरान सुपर से अपराध में जानकारी और साक्ष्य जुटाने के लिए रिमांड मांगा। कोर्ट ने 28 मार्च तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए। इनाम राशि बढ़ाई थी इमरान के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने 5 जनवरी को 2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। 10 मार्च तक वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया। तब एसपी ने इनाम राशि बढ़ाकर 10 हजार की थी। पति से तलाक कराया, सोनु नाम बताया युवती ने रिपोर्ट में बताया था कि मेरी शादी से पहले 2020 में मेरी मुलाकात राम मंदिर के पास इमरान से हुई थी। उसने अपना हिंदू नाम सोनू बताया था। फिर मेरी शादी हो गई। 11 जून 2023 से वापस इमरान से मोबाइल पर बात होने लगी। इमरान ने कहा कि तुम अपने पति को छोड़ दो। जुलाई 2023 में मैनें पति को छोड़ दिया। इसके बाद मैं पिता के पास रहने आ गई। 14 सितंबर 2023 से मैं और इमरान दोनों नयागांव क्षेत्र में किराए के मकान में पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इमरान ने मुझे कहा कि जब तेरा तलाक हो जाएगा तो हम शादी कर लेंगे। बाद में मैंने जब उसका मोबाइल चेक किया तो पता लगा कि यह तो मुसलमान है और इसका असली नाम इमरान है। मैंने इमरान से कहा कि मेरा तलाक हो गया है, शादी कर लेते हैं तो उसने शादी करने से मना कर दिया। इमरान ने मुझे सभी जगह पत्नी बनाकर रखा और मेरे साथ कई बार संबंध बनाए। एमडी ड्रग्स के साथ भी पकड़ा था रेप के आरोपी इमरान सुपर और उसका साथी कयामुद्दीन को स्टेशन रोड थाना पुलिस ने नवंबर 2025 में 3.71 ग्राम एमडी ड्रग के साथ पकड़ा था। इमरान कुछ दिन जेल में रहा। बाद में जमानत पर बाहर आ गया। हिंदू संगठन ने किया था थाने का घेराव फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर रविवार रात हिंदू संगठनों ने थाना औद्योगिक क्षेत्र का घेराव किया था। थाने परिसर में सभी नीचे जमीन पर बैठ गए थे। ढाई माह से अधिक समय बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर जमकर विरोध जताया था। गिरफ्तारी को लेकर 7 दिन का अल्टीमेटम दिया था। इसका असर यह हुआ कि पुलिस को आरोपी का पकड़ नहीं पाई, वह खुद कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
भास्कर अपडेट्स:पी. कुमारन ब्रिटेन में भारत के अगले हाई कमिश्नर होंगे, 1992 बैच के IFS अफसर, जल्द संभालेंगे पद

भारत सरकार ने वरिष्ठ राजनयिक पी. कुमारन को ब्रिटेन में भारत का अगला हाई कमिश्नर नियुक्त किया है। वह फिलहाल विदेश मंत्रालय में सचिव (ईस्ट) के पद पर कार्यरत हैं। 1992 बैच के आईएफएस अधिकारी कुमारन जल्द ही कार्यभार संभाल सकते हैं। वह वर्तमान उच्चायुक्त विक्रम दोराइसामी का स्थान लेंगे, जिन्हें चीन में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। कुमारन ने अपने करियर की शुरुआत काहिरा में थर्ड सेक्रेटरी के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने त्रिपोली, ब्रसेल्स, इस्लामाबाद, वॉशिंगटन और कोलंबो में अलग-अलग पदों पर काम किया। वे बेंगलुरु में रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर भी रह चुके हैं। कुमारन 2016 से 2020 तक कतर में भारत के राजदूत रहे। इसके बाद 2020 से 2023 तक सिंगापुर में भारत के हाई कमिश्नर रहे। उन्होंने विदेश मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी (कॉन्सुलर, पासपोर्ट और वीजा), फिर एडिशनल सेक्रेटरी और स्पेशल सेक्रेटरी के तौर पर काम किया।
4 दाना भिगाकर खाएं ये चीज, बढ़ेगी स्टैमिना, अब दौड़ने में नहीं फूलेगी सांस

Last Updated:March 27, 2026, 07:21 IST ट्रेनिंग सेंटर चला रहे कृष्णा कुमार से बात की. उन्होंने बताया कि बहुत से लोगों की सांस तो चलते-चलते भी फूलने लगती है. यानी ऐसे लोगों में स्टेमिना की कमी है. इसके लिए बहुत से लोग तरह-तरह की दवाई का भी उपयोग करते हैं लेकिन, ये हार्मफुल भी हो सकता है. सत्यम कुमार/भागलपुर: लोग अपनी सेहत को लेकर काफी चिंतत रहते हैं. इसके लिए लोग दौड़ लगाते हैं, टहलते हैं और एक्सरसाइज करते हैं. हालांकि, ये सब करने में कई लोगों की सांस फूलने लगती है. ये हर उम्र के लोगों के साथ होता है. सांस फूलने की दिक्कत कई युवाओं को भी होती है जो अलग-अलग भर्तियों की तैयारी के लिए ग्राउंड पर पसीना बहाते हैं. यदि आपको भी चलते या दौड़ते हुए सांस फूलने की दिक्कत होती है तो आज हम आपको इसका हल बताने जा रहे हैं. सेहत के लिए भी है फायदेमंदआपको बता दें कि अभी कई बहाली नजदीक हैं. ऐसे में युवा अपनी दौड़ की तैयारी के लिए फील्ड पर सुबह-शाम दौड़ते हुए दिखेंगे. ऐसे में जिन युवाओं को दौड़ते समय सांस फूलने की दिक्कत होती है इसके समाधान के लिए हमने ट्रेनिंग सेंटर चला रहे कृष्णा कुमार से बात की. उन्होंने बताया कि बहुत से लोगों की सांस तो चलते-चलते भी फूलने लगती है. यानी ऐसे लोगों में स्टेमिना की कमी है. इसके लिए बहुत से लोग तरह-तरह की दवाई का भी उपयोग करते हैं लेकिन, ये हार्मफुल भी हो सकता है. ऐसे में आप सुबह दौड़ने से पहले अगर 5 पीस मुनक्का खा लें और दौड़ लगाएं तो आपकी सांस नहीं फूलेगी. उन्होंने बताया की लोग दौड़ने में एक गलती करते हैं जिससे सांस फूलने लगती है. उन्होंने बताया कि लोग बिना वार्मअप किए दौड़ लगाने लगते हैं. उन्होंने कहा कि दौड़ लगाने से पहले वार्मअप जरूर करें. इसके साथ ही सूखा मुन्नका या रात में भिगाया मुनक्का सुबह खा सकते हैं. यह आपके शरीर में ताजगी देता है. इसके साथ साथ भी नहीं फूलेगी. कैसे खाएं मुनक्काउन्होंने बताया कि मुनक्का एक हार्ड ड्राई फ्रूट्स माना जाता है. यह शरीर को तुरंत रिकवर कर लेता है. यह थकान को भी दूर करता है. इसलिए इसको हमेशा भिगाकर खाना चाहिए. भिगाकर खाने से यहा आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है. रोजाना दौड़ने से 30 मिनट पहले मुनक्का खाने से आपको काफी राहत मिलेगी. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें Location : Bhagalpur,Bihar First Published : March 27, 2026, 07:21 IST
नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा:होटल-रेस्टोरेंट बिल में नहीं जोड़ सकेंगे LPG चार्ज, मोदी आज मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे

कल की बड़ी खबर पेट्रोल की कीमत से जुड़ी रही। ईरान जंग के बीच नायरा एनर्जी का पेट्रोल ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 महंगा हो गया है। वहीं, होटल-रेस्टोरेंट ग्राहकों से ‘LPG चार्ज’ नहीं ले सकेंगे। केंद्र सरकार ने कहा कि रेस्टोरेंट अपने बिल में खाने की कीमत के अलावा केवल सरकारी टैक्स जोड़ सकेंगे। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. नायरा ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा किया: भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹112 और डीजल ₹95 का हुआ, कच्चा तेल महंगा होना वजह ईरान जंग के बीच नायरा एनर्जी का पेट्रोल ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 महंगा हो गया है। अब भोपाल में पेट्रोल की कीमत 111.72 रुपए और डीजल 94.88 रुपए पर पहुंच गया है। नायरा एनर्जी की ओर से की गई यह बढ़ोतरी अलग-अलग राज्यों में वहां के लोकल टैक्स और वैट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। कुछ राज्यों में पेट्रोल की कीमतों में ₹5.30 प्रति लीटर तक का इजाफा देखा गया है। नायरा के देशभर में करीब 7 हजार पेट्रोल पंप है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से नहीं जोड़ सकेंगे LPG चार्ज: सरकार बोली- ऐसा किया तो कार्रवाई होगी, 5% गैस-क्राइसिस चार्ज वसूलने का मामला आया था होटल-रेस्टोरेंट ग्राहकों से ‘LPG चार्ज’ नहीं ले सकेंगे। केंद्र सरकार ने कहा कि रेस्टोरेंट अपने बिल में खाने की कीमत के अलावा केवल सरकारी टैक्स जोड़ सकेंगे। LPG संकट के बीच सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने कहा कि होटल-रेस्टोरेंट को अपनी सभी इनपुट कॉस्ट को मेन्यू में दी गई कीमतों में ही शामिल करना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. मोदी ईरान जंग पर आज मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे: संसद में कहा था- आने वाला समय कोरोना जैसी परीक्षा लेगा, मिलकर काम करना होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। इसमें ईरान जंग के बाद बिगड़े हालात पर चर्चा संभव है। चुनावी राज्यों के सीएम इसमें शामिल नहीं होंगे। मोदी ने 24 मार्च को राज्यसभा में कहा था कि ईरान जंग जारी रही तो इसके गंभीर नतीजे होंगे। आने वाला समय कोरोनाकाल जैसी परीक्षा वाला होगा। केंद्र और राज्य को मिलकर काम करना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 कल लॉन्च होगी: 2026 मॉडल में क्रूज कंट्रोल और नए कलर्स मिलेंगे; ₹2.60 लाख हो सकती है शुरुआती कीमत रॉयल एनफील्ड अपनी पॉपुलर बाइक गुरिल्ला 450 का 2026 मॉडल कल यानी 27 मार्च को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसका नया टीजर जारी कर दिया है। नए मॉडल में ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर कई मैकेनिकल और कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल मार्केट बंद था तो बुधवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…
ट्रम्प बोले-ईरानी ऊर्जा ठिकानों पर 10 दिन हमला नहीं करेंगे:ईरान के कहने पर 6 अप्रैल तक डेडलाइन बढ़ाई; दूसरी बार हमला टाला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर 10 दिन तक हमला नहीं करेंगे। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि यह फैसला ईरान के अनुरोध पर लिया गया है और नई डेडलाइन 6 अप्रैल तय की गई है। ट्रम्प ने एक हफ्ते में इन हमलों को दूसरी बार टाल दिया है। इससे पहले भी वह हमले की डेडलाइन बढ़ा चुके हैं, जो शुक्रवार को खत्म होने वाली थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। ट्रम्प के मुताबिक, अब 6 अप्रैल शाम 8 बजे (अमेरिकी समयानुसार) तक ईरान के एनर्जी प्लांट्स पर कोई हमला नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत को आगे बढ़ने का मौका मिल सके। ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत बहुत अच्छी चल रही है। मौजूदा हालात में इसे कूटनीतिक समाधान की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। ट्रम्प बोले- ईरान ने हमें 10 तेल टैंकर गिफ्ट किए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान ने 10 तेल टैंकरों को गुजरने देकर गिफ्ट दिया। उन्होंने कहा कि इन टैंकरों पर पाकिस्तान का झंडा था और ईरान इससे भरोसा जीतना चाहता था। उन्होंने कहा कि ईरान ने भरोसा दिखाने के लिए 8 बड़े तेल टैंकरों को गुजरने दिया और बाद में 2 और भेजे। व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक में ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने खुद प्रस्ताव दिया था कि वह 8 बड़े ऑयल टैंकर जाने देगा, ताकि बातचीत को लेकर गंभीरता दिखा सके। उन्होंने दावा किया कि बाद में ईरान ने माफी जताते हुए 2 और टैंकर भेजे। इस दौरान ट्रम्प ने अपने विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से मजाक में कहा कि उम्मीद है इस खुलासे से बातचीत पर असर नहीं पड़ेगा। उनके मुताबिक, इस कदम से अमेरिका को भरोसा हुआ कि बातचीत सही दिशा में बढ़ रही है। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें…
बस में ‘मोगा-लुधियाना’ बोलकर वायरल हुआ जिम्बाब्वे का स्टूडेंट:कंडक्टर बनकर बनाया VIDEO; गोल्ड टेंपल को सुकून देने वाला बताया, बोला-यहां घर जैसा एहसास

लुधियाना में जिम्बाब्वे का स्टूडेंट तान्याराद्ज़वा प्रॉस्पेरा देंगु उर्फ तान्या इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हैं। CT यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे 21 वर्षीय इस विदेशी छात्र का एक बस में बनाया गया वीडियो इंस्टाग्राम पर कुछ ही दिनों में 24 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। तान्या ने बताया कि यह वीडियो उन्होंने जगराओं में शूट किया था। जब बस से लोग उतर रहे थे, तभी उन्होंने कंडक्टर को “मोगा-मोगा” आवाज लगाते देखा। तान्या ने कहा कि “मैंने सोचा कि मैं भी मदद कर दूं। फिर मैंने खुद ‘मोगा-मोगा, आजो-आजो’ बोलना शुरू किया और कंडक्टर से वीडियो बनाने को कहा। वीडियो वायरल हो गया और मैं फेमस हो गया। पंजाबी भाषा और खाने के दीवाने तान्या अब धीरे-धीरे पंजाबी सीख रहे हैं और उन्हें यहां का खाना भी बेहद पसंद है। परांठे और बटर चिकन उनके फेवरेट हैं। उन्होंने कहा कि “पंजाबी लोग बहुत मददगार हैं और विदेशियों को बहुत सम्मान देते हैं। मुझे यहां घर जैसा महसूस होता है। रोजमर्रा में इस्तेमाल करते हैं ये पंजाबी शब्द तान्या ने बताया कि “सत श्री अकाल, नमस्ते, हांजी, ओ पाजी किवें हो तुसी” जैसे शब्द अब उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। हाल ही में अमृतसर घूमकर लौटे तान्या गोल्ड टेंपल की खूबसूरती और शांति से बेहद प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि वहां का सरोवर, लंगर सेवा और आध्यात्मिक माहौल बहुत सुकून देता है। वह जगह सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बहुत खास है। तान्या ने मनाली समेत देश के कई हिस्सों की यात्रा की है। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता पहाड़ों से लेकर पंजाब की रौनक तक उनके लिए यादगार अनुभव रही है। अब LPG संकट पर बनाएंगे वीडियो वायरल होने के बाद तान्या अब नए कंटेंट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह देशभर में चर्चा में चल रहे LPG सिलेंडर की कमी के मुद्दे पर वीडियो बनाने की योजना बना रहे हैं, ताकि एक अंतरराष्ट्रीय छात्र के नजरिए से इस समस्या को दिखा सकें। भविष्य को लेकर असमंजस अपने भविष्य को लेकर तान्या ने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वह पहले जिम्बाब्वे लौटने की सोच रहे थे। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अब भारत में रुकने पर विचार कर रहे हैं। तान्या ने दूसरे अंतरराष्ट्रीय छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और वही करें जो आपको खुशी देता है, यही सबसे जरूरी है।
पपीता का फल ही नहीं बीज भी है सुपर बूस्टर, पेट, दिल और त्वचा के लिए है रामबाण, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Last Updated:March 27, 2026, 06:21 IST Papaya Seeds Health Benefits: पपीते के बीज, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, असल में सेहत के लिए बेहद उपयोगी होते हैं. इनमें मौजूद पोषक तत्व पाचन सुधारने, शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने और संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं. ये बीज लीवर, किडनी और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. साथ ही एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों के कारण ये पेट की समस्याओं और त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं. हालांकि इन्हें सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूरी है. पपीता एक आम फल के रूप में हर घर में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके बीजों के बारे में अक्सर लोग अनजान रहते हैं. ज्यादातर लोग पपीता खाने के बाद इसके बीज फेंक देते हैं, जबकि यही छोटे-छोटे काले बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार पपीते के बीजों में प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. ये तत्व शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं. अगर इन्हें सही तरीके से नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए तो यह जोड़ों के दर्द, पाचन संबंधी परेशानियों और मोटापे को कम करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं. पपीते के बीजों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये लीवर और किडनी की कार्य क्षमता को बेहतर करने में मदद करते हैं. इन्हें प्राकृतिक डिटॉक्स एजेंट माना जाता है, जो शरीर में जमा हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायता करते हैं. पपीते के बीज खाने से पाचन मजबूत होता है और कब्ज जैसी आम समस्या में भी राहत मिलती है. इसके अलावा बीजों में मौजूद एंजाइम्स शरीर में जमा सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में भी आराम मिलता है. शोध में भी यह सामने आया है कि पपीते के बीज हेल्दी लिपिड प्रोफाइल बनाए रखने में सहायता करते हैं, जिससे हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है. पपीते के बीजों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में प्रभावी माने जाते हैं. विशेष रूप से पेट में पनपने वाले हानिकारक बैक्टीरिया और कीड़ों को खत्म करने में यह काफी उपयोगी होते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में पेट साफ न होने या पेट में कीड़े होने पर पपीते के बीजों को सुखाकर पाउडर बनाकर देने की परंपरा काफी पुरानी है. इसके अलावा बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को भी स्वस्थ रखते हैं और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में सहायता करते हैं. इन गुणों के कारण आधुनिक योग और नैचुरोपैथी में पपीते के बीजों का उपयोग बढ़ता जा रहा है. Add News18 as Preferred Source on Google पपीते के बीजों का इस्तेमाल बेहद आसान है और इन्हें कई तरीकों से आहार में शामिल किया जा सकता है. सबसे आम तरीका है कि बीजों को हल्का-सा सुखाकर इन्हें पीसकर चूर्ण बना लिया जाए और रोज सुबह एक चुटकी गर्म पानी के साथ लिया जाए. चाहें तो इन्हें सलाद, दही या स्मूदी में भी मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. कुछ लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए बीजों को हल्का भूनकर मसाले की तरह भी उपयोग करते हैं, जिसका स्वाद काली मिर्च जैसा होता है. शुरुआत में कम मात्रा में ही इसका सेवन करें, ताकि शरीर इसकी आदत आसानी से डाल सके और कोई दिक्कत न हो. हालांकि पपीते के बीज अत्यंत फायदेमंद होते हैं, लेकिन इन्हें संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए, क्योंकि अत्यधिक सेवन से पेट में जलन या हल्की परेशानी हो सकती है. गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी बताया जाता है. सही मात्रा में और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर पपीते के बीज एक सस्ते और प्राकृतिक औषधीय विकल्प के रूप में काम करते हैं और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक होते हैं. बढ़ती बीमारियों और बदलती जीवनशैली के बीच अगर कोई घरेलू चीज आसानी से शरीर को स्वस्थ रख सकती है, तो वह पपीते के ये छोटे-छोटे बीज ही हैं, जो हर घर में मौजूद होते हुए भी अक्सर नजरअंदाज किए जाते हैं. First Published : March 27, 2026, 06:21 IST
Ramnavami Bhopal: 2500 Bhandaras, Grand Procession

भोपाल18 मिनट पहले कॉपी लिंक रामनवमी के अवसर पर प्रदेश में जगह-जगह आयोजनों की तैयारी की गई है। राजधानी भोपाल में सैकड़ों स्थानों पर भंडारे, मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। वहीं इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में साकेतधाम की आकर्षक सजावट, अखंड रामायण और विशेष अभिषेक-आरती का आयोजन होगा। उज्जैन में शिप्रा तट स्थित राम मंदिर में यज्ञ, महाआरती और ऐतिहासिक वीरभद्र ध्वज चल समारोह श्रद्धा का केंद्र बनेगा। जबलपुर में नर्मदा तट गौरीघाट पर सांस्कृतिक ‘आविर्भाव समारोह’ के जरिए रामकथा और लोकभक्ति की प्रस्तुति होगी। वहीं ग्वालियर में विभिन्न मंदिरों में सुबह से पूजा-अर्चना, भंडारे और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच रामनवमी उत्सव पूरे प्रदेश में आस्था और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। वहीं एक दिन पहले महाअष्टमी पर प्रदेश भर में आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। उज्जैन में परंपरागत नगर पूजा के साथ भव्य आयोजन हुआ, जिसमें संत-महंत शामिल हुए। वहीं नलखेड़ा, मैहर और बागेश्वर धाम समेत प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कन्या पूजन, हवन और भंडारे जैसे धार्मिक आयोजन पूरे दिन चलते रहे। प्रदेश के मंदिरों में भक्तों ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। उज्जैन स्थित हरसिद्धि माता मंदिर का देखिए ड्रोन वीडियो। भोपाल में करीब 2500 स्थानों पर भंडारे राजधानी भोपाल में रामनवमी को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही हैं। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के मुताबिक, इस बार शहरभर में राम जन्मोत्सव बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। भोपाल के न्यू मार्केट, पुराने शहर के प्रमुख राम मंदिरों सहित जहां-जहां भगवान राम के मंदिर हैं, वहां विशेष पूजा-अर्चना और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राम जन्म का मुख्य आयोजन दोपहर 12 बजे होगा। इस दौरान मंदिरों में भगवान को भोग लगाया जाएगा, आरती की जाएगी और श्रद्धालु जन्मोत्सव का उत्सव मनाएंगे। न्यू मार्केट स्थित खेड़ापति मंदिर, अटल पथ क्षेत्र के मंदिर और पुराने भोपाल के सब्जी मंडी क्षेत्र के प्रतिष्ठित राम मंदिर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। शहर में धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ भंडारों का भी बड़े स्तर पर आयोजन होगा। समिति के अनुसार, भोपाल में करीब 2500 से 3000 स्थानों पर भंडारे आयोजित किए जाएंगे, जहां श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। रामनवमी के मौके पर घोड़ा निकास से भव्य जुलूस भी निकलेगा, जो भवानी चौक सोमवारा क्षेत्र से शुरू होगा। इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी कई स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। जुलूस में झांकियां, भजन-कीर्तन और पारंपरिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजकों का कहना है कि इस बार रामनवमी पर पूरे शहर में उत्सव का माहौल रहेगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन आयोजनों में शामिल होंगे। इंदौर के रणजीत हनुमान में साकेतधाम इंदौर के प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर पूरी तैयारी भी की जा चुकी है। रामनवमी पर मंदिर में साकेतधाम सजाया गया है। जहां प्रभू राम के दर्शन होंगे। गुरुवार से ही मंदिर में सजावट शुरू कर दी गई थी। भक्तों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि गर्मी में उन्हें परेशानी का सामना ना करना पड़े। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दीपेश व्यास ने बताया कि रामनवमी के पर्व पर मंदिर में साकेतधाम सजाया गया है। ये अयोध्या का ही प्राचीन नाम है साकेत। रणजीत हनुमान मंदिर में साकेतधाम का स्वरूप दिया है। मंदिर में फूलों से सजावट भी की गई है। जिक-जैक पैटर्न में भक्त लाइन से भगवान के दर्शन कर सकेंगे। गर्मी को देखते हुए भक्तों को दिक्कत ना हो इसके लिए यहां 24 कूलर भी लगाए है। अखंड रामायण की होगी स्थापना, पंचामृत से होगा अभिषेक उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में रामनवमी पर सुबह 6 बजे सात दिवसीय अखंड रामायणजी की स्थापना की जाएगी। 3 अप्रैल को हनुमान जयंती के अगले दिन काकड़ आरती के बाद अखंड रामायणजी का समापन होगा। शुक्रवार को सुबह 8 बजे रामजी का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद रामजी का शृंगार होगा। 12 बजे रामजी की जन्मोत्सव आरती होगी। भक्तों को प्रसाद वितरत किया जाएगा और शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा। इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों में भी रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। कई मंदिरों में सुंदर सजावट करने के साथ ही आकर्षक लाइटिंग भी की गई है। मंदिरों को फूलों से भी सजाया जा रहा है। उज्जैन में यज्ञ अनुष्ठान के साथ महाआरती उज्जैन में राम नवमी पर शिप्रा नदी के पास राम मंदिर में यज्ञ अनुष्ठान के साथ 12 बजे महाआरती होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त आरती में शामिल होंगे, साथ ही प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी पर्व पर ऐतिहासिक वीरभद्र ध्वज चल समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह ध्वज चल समारोह महाकाल इंटरनेशनल चौराहे से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए रात्रि 9:30 बजे गोपाल मंदिर पहुंचेगा। जबलपुर में आविर्भाव समारोह जबलपुर में रामनवमी के अवसर पर 27 मार्च को मां नर्मदा तट गौरीघाट पर ‘आविर्भाव समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित यह सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। समारोह की शुरुआत नरसिंहपुर के लोकगायक सुमित दुबे और उनके साथियों के लोक-भक्ति गायन से होगी। इसमें बुंदेली लोकधारा के माध्यम से भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया जाएगा। इसके बाद नूपुर माहौर एवं उनकी टीम भरतनाट्यम शैली में ‘लव-कुश की रामायण’ पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत करेगी। इस प्रस्तुति में श्रीराम के आदर्श, त्याग और धर्मनिष्ठा को सांस्कृतिक रूप में मंचित किया जाएगा। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति सिवनी के रुद्रकांत ठाकुर के भक्ति गायन की होगी। आयोजकों के अनुसार, इस सांस्कृतिक संध्या का उद्देश्य जनमानस को रामकथा, लोकभक्ति और भारतीय परंपरा से जोड़ना है। ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में विशाल भंडारा ग्वालियर में रामनवमी के अवसर माता मंदिरों पर पूजा अर्चना की जाएगी। सुबह 5:00 बजे से ही मंदिरों के पट खोल दिए जाएंगे और श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगे। उसके साथ ही मंदिरों में विशाल भंडारों का आयोजन भी किया जाएगा। ग्वालियर से लगभग 25 किलोमीटर दूर शीतला माता मंदिर पर भी बड़ा भंडारा आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा ग्वालियर की मंदिर वाली माता पर भी विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। साथ ही छोटी करौली माता मंदिर
इंदौर में साकेतधाम में होंगे प्रभू राम के दर्शन:पंचामृत से होगा अभिषेक, दोपहर 12 बजे होगी जन्मोत्सव आरती

प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर पूरी तैयारी भी की जा चुकी है। रामनवमी पर मंदिर में साकेतधाम सजाया गया है। जहां प्रभू राम के दर्शन होंगे। गुरुवार से ही मंदिर में सजावट शुरू कर दी गई थी। भक्तों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि गर्मी में उन्हें परेशानी का सामना ना करना पड़े। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दीपेश व्यास ने बताया कि रामनवमी के पर्व पर मंदिर में साकेतधाम सजाया गया है। ये अयोध्या का ही प्राचीन नाम है साकेत। रणजीत हनुमान मंदिर में साकेतधाम का स्वरूप दिया है। मंदिर में फूलों से सजावट भी की गई है। जिक-जैक पैटर्न में भक्त लाइन से भगवान के दर्शन कर सकेंगे। गर्मी को देखते हुए भक्तों को दिक्कत ना हो इसके लिए यहां 24 कूलर भी लगाए है। अखंड रामायण की होगी स्थापना, पंचामृत से होगा अभिषेक उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में रामनवमी पर सुबह 6 बजे सात दिवसीय अखंड रामायणजी की स्थापना की जाएगी। 3 अप्रैल को हनुमान जयंती के अगले दिन काकड़ आरती के बाद अखंड रामायणजी का समापन होगा। शुक्रवार सुबह 8 बजे रामजी का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद रामजी का शृंगार होगा। 12 बजे रामजी की जन्मोत्सव आरती होगी। भक्तों को प्रसाद वितरत किया जाएगा और शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा। रणजीत लोक का चल रहा काम रणजीत हनुमान मंदिर में रणजीत लोक का काम भी चल रहा है। जिसके मंदिर का मुख्य गेट बंद है। बड़े पार्किंग से ही भक्तों की एंट्री हो रही है। रामनवमी पर भी यहीं से ही भक्तों की एंट्री होगी और यहीं से बाहर जा सकेंगे। इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों में भी रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। कई मंदिरों में सुंदर सजावट करने के साथ ही आकर्षक लाइटिंग भी की गई है। मंदिरों को फूलों से भी सजाया जा रहा है।
नैंसी ग्रेवाल हत्याकांड में खालिस्तानी कनेक्शन:कनेडियन पुलिस अफसरों ने माना; खालिस्तान समर्थकों का विरोध हो सकता है हत्या का कारण

कनाडा के लासाल में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर नैंसी ग्रेवाल हत्याकांड में खालिस्तानी कनेक्शन सामने आ रहा है। कनेडियन मीडिया के अनुसार हत्याकांड की जांच कर रहे अफसरों ने पहली बार माना है कि नैंसी हत्याकांड में खालिस्तान समर्थक हाथ हो सकता है। अब तक हुई जांच के बाद पुलिस को लग रहा है कि सोशल मीडिया पर खालिस्तान समर्थकों का विरोध करने के कारण नैंसी ग्रेवाल की हत्या की गई है। पुलिस ने अब खालिस्तानी कनेक्शन की तरफ जांच करनी शुरू कर दी है। नैंसी की मां और बहन पहले ही खालिस्तान समर्थकों पर उसकी हत्या का आरोप लगा चुकी हैं। लासाल पुलिस सर्विस इस मामले की जांच कर रही है और अब ओंटारियो प्रोविंशियल पुलिस भी इस जांच में शामिल हो गई है। नैंसी ग्रेवाल हत्याकांड की जांच पुलिस अलग-अलग एंगलों से कर रही है। पुलिस पर्सनल रंजिश और अन्य एंगलों पर भी जांच कर रही है, लेकिन पुलिस का अब सबसे ज्यादा फोकस खालिस्तानी कनेक्शन पर है। हालांकि पुलिस अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हत्या और घर पर आगजनी के केस जोड़कर जांच में जुटी पुलिस ओंटारियो प्रांतीय पुलिस ने नैंसी ग्रेवाल की हत्या और नंवबर माह में उसके घर पर आगजनी की घटना को जोड़कर जांच शुरू कर दी है। ओंटारियों पुलिस ने नवंबर में हुई घटना की जांच विंडसर पुलिस से अपने हाथ में ले ली है। पुलिस को अंदेशा है कि जिन लोगों ने आग लगाने की कोशिश की हत्या में भी वही शामिल हें। मां और बहन लगा चुकी खालिस्तान समर्थकों पर आरोप नैंसी ग्रेवाल की मां और बहन उसकी हत्या का आरोप खालिस्तान समर्थकों पर लगा चुकी हैं। नैंसी सोशल मीडिया के जरिए खालिस्तान समर्थकों पर हमले करती थी। जिसकी वजह से खालिस्तान समर्थकों से उसे लगातार थ्रेट भी मिलती रही। सिख समुदाय को कर रहे बदनाम कनेडियन मीडिया के अनुसार मेट्रोपॉलिटन विंडसर की सिख कल्चरल सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष हरजिंदर सिंह कंदोला ने कहा कि सिख समुदाय को बदनाम करने के कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नैंसी हत्याकांड की असली वजह जानने के लिए केवल सबूतों पर आधारित, गहन और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनका कहना है कि जांच सिर्फ आरोपों के आधार पर न की जाए। कंदोला ने कहा कि उनका संगठन पुलिस के साथ सहयोग करेगा। नवंबर में घर पर आग लगाने की कोशिश नैंसी ग्रेवाल ने सोशल मीडिया पर बताया था कि 8 नवंबर को उसके घर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई थी। उसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। तब भी नैंसी ग्रेवाल ने खालिस्तान समर्थकों को इस हमले के लिए जिम्मेदार बताया था। 3 मार्च को हुई थी नैंसी ग्रेवाल की हत्या 45 वर्षीय, पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और पर्सनल सपोर्ट वर्कर, मूल रूप से लुधियाना-जालंधर की थी और कनाडा के विंडसर में रहती थीं। उसकी 3 मार्च को शाम करीब 9:30 बजे लासाल, ओंटारियो में टॉड लेन पर एक क्लाइंट के घर के बाहर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसे टारगेटेड किलिंग माना है। अब तक की जांच में क्या हुआ पुलिस किस-किस से लिंक कर रही है








