Wednesday, 09 Sep 2026 | 08:38 AM

Trending :

EXCLUSIVE

IPL 2026 Mumbai Indians MI Vs KKR Jasprit Bumrah Mitchell Santner Will Jacks

IPL 2026 Mumbai Indians MI Vs KKR Jasprit Bumrah Mitchell Santner Will Jacks

स्पोर्ट्स डेस्क1 मिनट पहले कॉपी लिंक जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस (MI) टीम से जुड़ गए हैं। खबरों के मुताबिक, वे शुक्रवार शाम टीम होटल पहुंचे। बुमराह रविवार को मुंबई में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेल सकते हैं। बुमराह पिछले पांच दिनों से बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में थे और अपने फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट पर काम कर रहे थे। टीम के दूसरे टॉप विकेट टेकर बुमराह ने 2013 में MI के लिए डेब्यू किया था और तब से वे टीम के सबसे अहम गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने 148 मैचों में 186 विकेट लिए हैं। वे मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 की खिताबी जीत में बड़ी भूमिका निभाई है। पिछले सीजन शुरुआती 4 मैचों में नहीं खेले थे बुमराह पिछले सीजन में शुरुआती चार मैच नहीं खेल पाए थे। टीम उन मुकाबलों में से तीन हार गई थी। हालांकि मुंबई इंडियंस किसी तरह प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही, लेकिन टीम चौथे स्थान पर ही रह सकी। विल जैक्स और सैंटनर अब तक नहीं जुड़े MI टीम के विल जैक्स और मिचेल सैंटनर अभी तक स्क्वॉड से नहीं जुड़े हैं। दोनों खिलाड़ी 27 मार्च को हुए जरूरी प्रैक्टिस सेशन में भी नजर नहीं आए। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति के पीछे इंटरनेशनल क्रिकेट शेड्यूल और आराम को वजह माना जा रहा है। खासकर सैंटनर हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी कर रहे थे और उन्हें सीरीज के बाद ब्रेक दिया गया था। हेड टु हेड में मुंबई का पलड़ा भारी मुंबई इंडियंस का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रिकॉर्ड काफी मजबूत है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 35 मुकाबलों में MI ने 24 मैच जीते हैं, जबकि KKR को 11 जीत मिली है। ————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़े… IPL की शुरुआत आज से:बेंगलुरु में पहला मैच RCB vs SRH IPL के 19वें सीजन का आगाज आज से होगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। बेंगलुरु ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। वहीं, हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। टीम छठे नंबर पर रही। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

राजस्थान में BJP को 87.51, कांग्रेस को 25 करोड़ डोनेशन:बिजनेस घरानों ने दिया 69 करोड़ का चंदा, जानिए- किसने कितना पैसा दिया

राजस्थान में BJP को 87.51, कांग्रेस को 25 करोड़ डोनेशन:बिजनेस घरानों ने दिया 69 करोड़ का चंदा, जानिए- किसने कितना पैसा दिया

राजस्थान में साल 2024-25 में राजनीतिक पार्टियों को कुल 112.97 करोड़ का चंदा मिला है। सबसे ज्यादा 87.51 करोड़ बीजेपी को और कांग्रेस को 25 करोड़ मिले हैं। चुनाव आयोग में राजनीतिक पार्टियों की तरफ से दिए गए चंदे के ब्यौरे पर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी को ही सबसे ज्यादा डोनेशन मिला है। बाकी पार्टियों को नाममात्र की रकम मिली है। आम आदमी पार्टी को 39 लाख और सीपीआई (एम) को 7 लाख रुपए मिले हैं। राजस्थान में 77.46% चंदा BJP को, कांग्रेस को 22.12% प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों को दिए गए चंदे में सबसे ज्यादा 77.46% रकम BJP के पास आया है। कांग्रेस को कुल 22.12% चंदा मिला है। बाकी पार्टियों की इसमें 1 फीसदी की हिस्सेदारी भी नहीं है। बिजनेस घरानों ने दिया सबसे ज्यादा डोनेशन पार्टियों को चंदा देने में राजस्थान देश में 7वें नंबर पर है। राजस्थान में कॉर्पोरेट और बिजनेस घरानों ने पार्टियों को 69.271 करोड़ दिए हैं। व्यक्तिगत दानदाताओं की बात करें तो रकम करीब 43.70 करोड़ है। हिंदुस्तान जिंक ने बीजेपी को 15 करोड़, कांग्रेस को 10 करोड़ दिए हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने साल 2024-25 में बीजेपी को 15 करोड़ और कांग्रेस को 10 करोड़ का चंदा दिया। हिंदुस्तान जिंक कांग्रेस को सर्वाधिक चंदा देने वालों में शामिल है। हिंदुस्तान जिंक की पेरेंट ग्रुप की कंपनी वेदांता ने बीजेपी को 67 करोड़ रुपए दिए हैं। जोधपुर के सत्यनाराण धूत ने बीजेपी को 15 करोड़ दिए व्यक्तिगत कैटेगरी में राजस्थान से सबसे ज्यादा चंदा जोधपुर के सत्यनारायण धूत ने दिया है। सत्यनारायण धूत ने बीजेपी को 15 करोड़ चंदा दिया है। इसके बाद जोधपुर के संजय धूत ने बीजेपी को 7 करोड़ का चंदा दिया है। जोधपुर के ही अनिश धूत ने बीजेपी को 2 करोड़ और दिनेश धूत ने 1 करोड़ दिए हैं। वंडर सीमेंट ने 11 करोड़ दिए राजस्थान की कंपनियों में सबसे ज्यादा बीजेपी को हिंदुस्तान जिंक और श्री सीमेंट ने 15-15 करोड़ दिए हैं। वंडर सीमेंट ने 11 करोड़, आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड, उदयपुर ने 5 करोड़ और जोधपुर की श्रीराम इंडस्ट्रीज ने 3 करोड़ रुपए का चंदा दिया है।

Nepal Ex-PM Arrest Reason Update; KP Sharma Oli

Nepal Ex-PM Arrest Reason Update; KP Sharma Oli

7 घंटे पहलेलेखक: काठमांडू से रमेश पोख्रेल कॉपी लिंक नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को आज सुबह भक्तपुर के गुंडु स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पिछले साल हुए GEN-Z प्रोटेस्ट के मामले में हुई है। यह कार्रवाई उस समय हुई, जब कल ही बालेन शाह ने नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली है। पुलिस के अनुसार, ओली को शनिवार सुबह भक्तपुर के गुंडु स्थित उनके घर से पकड़ा गया। वहीं, रमेश लेखक को सुबह करीब 5 बजे सूर्यविनायक से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई गृह मंत्रालय की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच के आधार पर की गई है। एक जांच आयोग ने सुझाव दिया था कि इन नेताओं पर लापरवाही का केस चलाया जाए। इस मामले में 10 साल तक की सजा हो सकती है। रिपोर्ट में कई बड़े अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही गई है। पिछले साल हुए इन प्रदर्शनों में 77 लोगों की मौत हो गई थी और अरबों की संपत्ति का नुकसान हुआ था। गिरफ्तारी के दौरान की तस्वीरें… केपी ओली को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए ले जाते हुए पुलिस टीम। केपी ओली के खिलाफ जारी अरेस्ट वारंट। उनपर पिछले साल हुए प्रदर्शनों के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। केपी ओली की गिरफ्तारी के कारण नेपाल में सुरक्षा इंतजाम सख्त कर दिए गए हैं। ओली को मेडिकल जांच के बाद बटालियन में शिफ्ट किया जाएगा ओली और रमेश लेखक को पुलिस जल्द ही आर्म्ड पुलिस फोर्स की महाराजगंज स्थित बटालियन नंबर-2 में शिफ्ट करेगी। दोनों नेताओं को गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल जांच पूरी होते ही दोनों को बटालियन में रखने की व्यवस्था कर ली गई है। यह कदम जारी कस्टडी प्रक्रिया के तहत उठाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि महाराजगंज स्थित बटालियन नंबर-2 में दोनों नेताओं को रखने की पूरी तैयारी कर ली गई है। मेडिकल जांच के बाद उन्हें वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। गिरफ्तारी से पहले PM बालेन की अध्यक्षता में बैठक हुई इस मामले की जांच एक आयोग ने की थी, जिसकी अगुआई पूर्व जज गौरी बहादुर कार्की ने की। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि प्रदर्शन के दौरान हालात को संभालने में गंभीर लापरवाही हुई। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने पहले से मिली चेतावनी (इंटेलिजेंस) के बावजूद सही कदम नहीं उठाए, जिससे हालात बिगड़ गए और कई लोगों की जान चली गई। गिरफ्तारी से पहले प्रधानमंत्री बालेन शाह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस रिपोर्ट को लागू करने का फैसला लिया गया था। इसके बाद ही पुलिस ने यह बड़ा कदम उठाया। गिरफ्तारी के दौरान काठमांडू घाटी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी और पुलिस की कई टीमों को तैनात किया गया। प्रदर्शनकारियों ने 9 सितंबर को प्रधानमंत्री ओली के घर में आग लगा दी थी। गौरी बहादुर कार्की आयोग की प्रमुख मांगें आयोग ने कहा कि उस समय के प्रधानमंत्री केपी ओली, गृह मंत्री रमेश लेखक और पुलिस प्रमुख के खिलाफ क्रिमिनल जांच होनी चाहिए। आरोप है कि लगभग 4 घंटे तक गोलीबारी होती रही, लेकिन इसे रोकने के लिए समय पर कोई बड़ा फैसला नहीं लिया गया। कई बड़े अफसरों (गृह सचिव, पुलिस और जांच एजेंसी के अधिकारी) पर भी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। कुछ पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देने और विभागीय कार्रवाई करने की मांग की गई। 9 सितंबर की आगजनी, लूटपाट की दोबारा गहराई से जांच करने को कहा गया। जांच के लिए CCTV फुटेज, मोबाइल डेटा और डिजिटल सबूत इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। कुछ सेना अधिकारियों पर भी सुरक्षा में चूक के लिए कार्रवाई की सिफारिश हुई है। जिन पुलिसकर्मियों और लोगों ने बहादुरी दिखाई, उन्हें सम्मान देने की बात भी कही गई है। नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ था GenZ प्रदर्शन नेपाल में 8 सितंबर को सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ GenZ का प्रदर्शन शुरू हुआ, जो हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी ‘ऑफिस सिंह’ दरबार को आग के हवाले कर दिया था। यहां PM ऑफिस भी था। हालात बिगड़ने पर काठमांडू समेत कई शहरों में कर्फ्यू लगाया गया, संसद ठप हो गई और प्रधानमंत्री ओली को इस्तीफा देना पड़ा। इस्तीफे के बाद ओली को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। वहीं, गुस्साए Gen- Z ने पूर्व पीएम समेत कई मंत्रियों को पीटा। पुलिस ने हिंसा रोकने के लिए फायरिंग की जिसमें 70 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। केपी ओली के बारे में जानिए… केपी ओली का जन्म 1952 में पूर्वी नेपाल में हुआ था। बचपन में ही उनकी मां की स्मॉलपॉक्स से मौत हो गई, जिसके बाद उनकी परवरिश उनकी दादी ने की। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई पूरी नहीं की और कम उम्र में ही राजनीति में आ गए। ओली कम उम्र में ही कम्युनिस्ट विचारधारा से जुड़ गए और झापा आंदोलन का हिस्सा बने, जो बड़े जमींदारों के खिलाफ था। इसी दौरान उन पर एक हत्या का आरोप लगा और उन्हें जेल जाना पड़ा। उन्होंने करीब 14 साल जेल में बिताए, जिससे उनके राजनीतिक विचार और मजबूत हो गए। 1990 के दशक में लोकतांत्रिक आंदोलन के बाद ओली एक बड़े नेता बने और 2015 में प्रधानमंत्री बने। हालांकि 2016 में सरकार गिर गई, लेकिन 2018 में वे फिर सत्ता में लौटे। उन्होंने 15 जुलाई 2024 को चौथी बार नेपाल के पीएम के तौर पर शपथ ली थी, लेकिन Gen-Z प्रदर्शन के कारण उन्हें 14 महीने बाद यानी 9 सितंबर 2025 को इस्तीफा देना पड़ा था। ‘Gen Z’ प्रदर्शन के दौरान उनकी सरकार पर हालात संभालने में नाकामी के आरोप लगे। इन प्रदर्शनों में हिंसा और कई लोगों की मौत के बाद जनता का गुस्सा बढ़ गया, जिससे उनकी सरकार पर दबाव बना और आखिरकार उनकी सत्ता चली गई। केपी ओली चार बार नेपाल के पीएम रह चुके हैं। बालेन शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली नेपाल में शुक्रवार को बालेन्द्र (बालेन) शाह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 35 साल के बालेन देश के सबसे कम उम्र के

हिमाचल में बर्फ में फंसा केरल का ट्रैकर:मनाली पुलिस ने रेस्क्यू किया, पहले जूते पहनाए, फिर पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया

हिमाचल में बर्फ में फंसा केरल का ट्रैकर:मनाली पुलिस ने रेस्क्यू किया, पहले जूते पहनाए, फिर पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में केरल का एक ट्रैकर बर्फ में फंस गया। मनाली के व्यासकुंड में बर्फ में फंसे ट्रैकर को पुलिस ने बीती शाम (शुक्रवार) को सुरक्षित रेस्क्यू किया। युवक की पहचान केरल के मलप्पुरम निवासी 20 वर्षीय अर्शद नरिक्कोट्टु मेचेरी के रूप में हुई है, जो अकेले ट्रैकिंग पर निकला था। सूचना के अनुसार, ट्रैकिंग के दौरान अर्शद के जूते बर्फ में गीले हो गए, जिससे वह आगे नहीं बढ़ पाया और बर्फ में फंस गया। अत्यधिक ठंड के कारण ट्रैकर की हालत निरंतर बिगड़ती गई। इसके बाद ट्रैकर ने 112 हेल्पलाइन पर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा में तैनात सब-इंस्पेक्टर राज कुमार अपनी टीम के साथ व्यासकुंड रवाना हुए। पुलिस टीम धुंधी ब्रिज से करीब 2 से 3 किलोमीटर ऊपर पहाड़ पर चढ़कर बर्फ में फंसे युवक के पास पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू के बाद उपचार को भर्ती कराया रेस्क्यू टीम ने पहले अर्शद नरिक्कोट्टु को जूते पहनाए। इसके बाद पीठ में उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया और बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युवक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। बिना गाइड और प्रशासन को सूचित किए बगैर ट्रेकिंग पर न जाए: DSP डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि ट्रैकर को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि वे बिना गाइड और प्रशासन को सूचित किए ट्रैकिंग पर न जाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मनाली क्षेत्र के ट्रैकिंग रूटों पर भारी बर्फ जमी हुई है, जिससे ट्रैकिंग करना जोखिम भरा हो सकता है। बता दें कि कुल्लू,मंडी, शिमला, लाहौल स्पीति, चंबा और किन्नौर के कई ट्रेकिंग रूटों पर कई बार बाहरी राज्यों के ट्रैकर बिना प्रशासन को सूचित किए बगैर ट्रैकिंग पर निकल जाते हैं और कई बार रास्ता भटक जाते है या फिर बारिश-बर्फबारी के कारण वापस लौटना मुश्किल हो जाता है। इससे कई बार हादसे भी होते रहे है। ऐसे में ट्रैकर को लोकल गाइड के साथ और प्रशासन को सूचना देकर ट्रैकिंग में निकलना चाहिए।

केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के तीन उम्मीदवार, विल्सन जंग से पहले कन फ़ुज़न ही कन फ़ुज़न

केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के तीन उम्मीदवार, विल्सन जंग से पहले कन फ़ुज़न ही कन फ़ुज़न

केरल विधानसभा चुनाव 2026: केरल विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल, 2026 को होने वाला है। इस चुनाव के लिए जैसे-जैसे प्रचार-प्रसार तेजी से हो रहा है, वैसे-वैसे कई बड़े नामों को एक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केरल के अलग-अलग जिलों में एक जैसे या मिलते-जुलते ऑर्केस्ट्रा वाले मैदान में उतरे हैं। यहां की राजनीतिक विचारधारा में ऐसे झूले को ‘अपरनमार’ या ‘नाम के जुड़वाँ’ कहा जाता है। प्रमुख राजनीतिक दार्शनिकों का कहना है कि ये उम्मीदवार विपक्ष को निशाना बना सकते हैं और राजनीतिक दल वाले लोग प्रभावशाली दल बना सकते हैं। मुख्यमंत्री लड़कियाँ चुनाव लड़ रही हैं धर्मदाम क्षेत्र से केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन नामांकन लड़ रहे हैं, क्योंकि, पास के चेडिचेरी से विजयन ए.एम. नाम के एक प्रतियोगी प्रतियोगी ने भी अपना नामांकन नामांकित किया है। ईवीएम पर दो विजयों के नाम आने से लेकर मतदान में गड़बड़ी की संभावना जताई जा रही है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री की पार्टी सीपीएम के दार्शनिक ने अपनी सभी पार्टियों की रैली में पार्टी के चुनाव में प्रमुखता हासिल करने का प्रयास तेजी से किया है। साथ-ही-कई वैज्ञानिकों को भी ऐसी ही मांग का सामना करना पड़ रहा है। एक ही सीट पर एक ही नाम के 2 उम्मीदवार बेपोर से पी.ए. मोहम्मद रियास चुनावी लड़ रहे हैं और उनके सामने मोहम्मद रियास पी.सी. और मोहम्मद रियास टी.टी. नाम के दो नामांकित उम्मीदवार भी इलिनोइस मैदान में उतरे हैं। कलमसेरी में पी. राजीव का मुकाबला राजीव का नाम दूसरे प्रतियोगी से है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी इस बेंचमार्क चलन से पीछा नहीं खोज रहे हैं। हरिपद में रामेश चेन्निथला का मुकाबला रामेश सी. से हुआ। नाम के एक प्रतियोगी प्रतियोगी से हो रहा है। वट्टियूरकावु में कांग्रेस नेता के. मुरलीधरन भी पी. मुरलीधरन नाम के दूसरे उम्मीदवार के साथ नामांकित मैदान में हैं। स्थायी विधायक वी.के. प्रशांत का सामना प्रशांत के साथ है। बीजेपी भी इस चलन से गद्दारी नहीं कर रही है. प्रतियोगी के उम्मीदवार राजीव चन्द्रशेखर नेमोम से चुनावी मैदान में हैं और यहां भी जी.एस.एस. राजीव कुमार नाम के एक प्रतियोगी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के. सुंदरन को भी मंजेश्वर में ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। असल में मंजेश्वरम का ये कॉम्पिटीशन पॉलिटिकल यादगार ताजा कर रही है। साल 2016 में सुरंदरन ये सीट बाजार 89 से हार गए थे। तब बीजेपी के नेताओं ने एक जैसे नाम वाले की मौजूदगी को लेकर हार का कारण बताया था.

मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया:नोएडा में बोले- युद्ध के संकट से देश को एकजुट होकर लड़ना है

मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया:नोएडा में बोले- युद्ध के संकट से देश को एकजुट होकर लड़ना है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूपी के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया। 4 फेज पूरे होने के बाद यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग से उपजे संकट से एकजुट होकर लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा- कल सभी राज्यों के सीएम से चर्चा हुई। मैं देशवासियों से कहूंगा कि धैर्य और एकजुटता के साथ इस संकट का सामना करें। ये पूरी दुनिया को परेशान करने वाला संकट है। प्रधानमंत्री ने कहा- देश के राजनीतिक दलों से कहना चाहता हूं कि संकट की घड़ी में ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक हैं। देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। एयरपोर्ट के पहले फेज का काम पूरा हो गया है। इसमें करीब 3300 एकड़ जमीन पर टर्मिनल और रनवे बनाए गए हैं। यहां से हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्री सफर कर सकेंगे। इस प्रोजेक्ट पर करीब 11 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। एयरपोर्ट के उद्घाटन की 3 तस्वीरें… मोदी के भाषण की 3 बड़ी बातें 1. ‘पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते दुनिया के सामने संकट खड़ा हुआ’ पश्चिम एशिया में युद्ध चल रहा है। इसके चलते कई देशों में संकट पैदा हो गया है। भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस युद्ध-प्रभावित क्षेत्रों से मंगाता है। इसलिए सरकार हर वह कदम उठा रही है, जिससे सामान्य परिवारों और किसानों पर बोझ न पड़े। 140 करोड़ देशवासी इस मुसीबत का एकजुट होकर सामना करें। 2. ‘नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था’ नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था। कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे। जब यहां सपा सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया। तब पुराने मुख्यमंत्री (अखिलेश) इतने डरे हुए थे कि वे कार्यक्रम में आए ही नहीं। मुझे भी डराने की कोशिश की गई। कहा गया- नोएडा मत जाइए। अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हैं। 3. ‘सपा ने पश्चिमी यूपी को लूट का एटीएम बना दिया था’ सपा ने पश्चिमी यूपी को लूट का एटीएम बना दिया था। जब हमारी सरकार बनी तो यूपी में सपा की सरकार थी। शुरू के 2-3 सालों में उन्होंने जेवर एयरपोर्ट का काम नहीं होने दिया, लेकिन जैसे ही यहां भाजपा सरकार बनी तो जेवर एयरपोर्ट की नींव पड़ी, निर्माण हुआ और अब शुरू भी हो गया। नोएडा एयरपोर्ट की 3 तस्वीरें देखिए- फ्लाइट मई से शुरू हो सकती है नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े अफसरों ने बताया- यहां से फ्लाइट मई से शुरू हो सकती है। यह एयरपोर्ट 52 स्क्वायर किमी में बनना है। एशिया की सबसे बड़े एयरपोर्ट की बात करें तो अभी चीन का बीजिंग डेक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसका एरिया 47 स्क्वायर किमी है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Iran US Israel War LIVE Situation Photos Update; Donald Trump Hormuz Strait

Iran US Israel War LIVE Situation Photos Update; Donald Trump Hormuz Strait

Hindi News International Iran US Israel War LIVE Situation Photos Update; Donald Trump Hormuz Strait | Benjamin Netanyahu तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी31 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का 29वां दिन है। पीएम मोदी ने शनिवार को सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर ईरान जंग को लेकर बात की। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि होर्मुज स्ट्रेट जैसे समुद्री रास्ते खुले और सुरक्षित रहने चाहिए और अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रभावित नहीं होना चाहिए। पीएम मोदी ने ऊर्जा ठिकानों पर हो रहे हमलों की निंदा की। वहीं, ईरान जंग के बीच तुर्किये, मिस्र और सऊदी अरब के विदेश मंत्री 30 मार्च को पाकिस्तान पहुंचेंगे। यहां वे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात करेंगे। इस्लामाबाद में होने वाली इस बैठक में मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा होगी। युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली बड़ी बैठक मानी जा रही है, जिसमें कई देशों के विदेश मंत्री एक साथ शामिल होंगे। पाकिस्तान में क्यों हो रही मीटिंग… पाकिस्तान के ईरान और सऊदी अरब दोनों से बेहतर रिश्ते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसलिए पाकिस्तान को विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए बेहतर जगह माना जा रहा है। यह मीटिंग पहले तुर्किये में होनी थी, लेकिन बाद में इसे पाकिस्तान शिफ्ट कर दिया गया। पाकिस्तान इस समय किसी एक पक्ष में सीधे शामिल नहीं है, इसलिए उसे न्यूट्रल जगह माना जा रहा है। उसके ईरान और सऊदी अरब दोनों से अच्छे रिश्ते हैं, इसलिए बातचीत आसान है। तुर्किये और मिस्र जैसे देशों के साथ भी पाकिस्तान के संबंध ठीक हैं। ईरान जंग से जुड़ी तस्वीरें… ईरान ने शुक्रवार को इजराइल में ड्रोन हमले किए। ईरानी सेना के मुताबिक, तेल अवीव में अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया। इजराइल ने ईरान के खोंडाब (अराक) हेवी वाटर न्यूक्लियर कॉम्प्लेक्स पर शुक्रवार रात हमला किया। ईरान ने शुक्रवार को इजराइल पर दागी गई मिसाइलों पर थैंक यू इंडिया लिखकर आभार जताया। ईरानी सेना के मुताबिक यह संदेश उन देशों के लिए बताया गया जिन्होंने ईरान के प्रति समर्थन दिखाया है। लेबनान में शुक्रवार को इजराइल ने लोगों से गांव खाली करने को कहा, जिसके बाद सड़कों पर रात गुजारते लोग। गाड़ी को धक्का देकर खेलते बच्चे। ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी पल पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… लाइव अपडेट्स 31 मिनट पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान के विदेश मंत्री का दावा- होर्मुज से रोज गुजरेंगे 2 पाकिस्तानी जहाज पाकिस्तान के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और विदेश मंत्री इशाक डार ने दावा किया है कि ईरान सरकार ने पाकिस्तानी झंडे वाले 20 और जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति देने पर सहमति जताई है। इस स्ट्रेट से रोजाना दो जहाज गुजरेंगे। 07:18 PM28 मार्च 2026 कॉपी लिंक तुर्किये और इजिप्ट के विदेश मंत्री पाकिस्तान पहुंचे ईरान-USA के बीच बढ़ते तनाव के बीच हाई-लेवल बातचीत के लिए तुर्किये के विदेश मंत्री हकन फिदान पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंच गए हैं। उनसे पहले इजिप्ट के विदेश मंत्री के भी पाकिस्तान पहुंचने की खबर सामने आई है। यह एक बड़ा डिप्लोमैटिक कदम है क्योंकि क्षेत्रीय ताकतें संकट का रास्ता तय करने के लिए आगे आ रही हैं। 06:15 PM28 मार्च 2026 कॉपी लिंक ईरानी मीडिया की अमेरिका को चेतावनी, लिखा- नरक में स्वागत है ईरानी अखबार तेहरान टाइम्स ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। अखबार ने साफ कहा है कि अगर अमेरिका की सेना ईरान की जमीन पर आई, तो वह ‘ताबूत में ही वापस जाएगी’। इस खबर को अखबार ने अपने फ्रंट पेज पर ‘नरक में स्वागत है’ हेडलाइन के साथ छापा। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब खबरें हैं कि अमेरिका मिडिल ईस्ट में अपने सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रम्प जमीनी कार्रवाई (ग्राउंड ऑपरेशन) करने का ऑप्शन देख रहे हैं, लेकिन अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि अगर अमेरिका ईरान के पास मौजूद खास परमाणु सामग्री को हासिल करना चाहता है, तो उसे बड़ी संख्या में सैनिक भेजने पड़ सकते हैं, क्योंकि यह सामग्री जमीन के काफी अंदर छिपाई गई है। ईरान पहले भी कह चुका है कि अगर उस पर जमीनी हमला हुआ, तो वह जोरदार जवाब देगा। अखबार में सैनिकों की तस्वीर भी दिखाई गई है, जिससे यह मैसेज दिया गया है कि ईरान किसी भी हमले के लिए पूरी तरह तैयार है। 06:09 PM28 मार्च 2026 कॉपी लिंक ईरान और आर्मेनिया के विदेशमंत्री ने फोन पर बात की ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान ने ईरान जंग को लेकर फोन पर बात की। बातचीत के दौरान अरारत मिर्जोयान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि आर्मेनिया की सरकार और जनता इस दुख की घड़ी में ईरान के साथ खड़ी है। इसके अलावा मिर्जोयान ने आम नागरिकों पर हो रहे हमलों को लेकर भी चिंता जताई। 06:02 PM28 मार्च 2026 कॉपी लिंक दक्षिणी लेबनान पर हुए हमले में 9 हेल्थ वर्कर्स की मौत विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि दक्षिणी लेबनान में स्वास्थ्यकर्मियों पर हुए पांच अलग-अलग हमलों में 9 पैरामेडिक्स (हेल्थ वर्कर्स) की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हुए हैं। WHO प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसुस ने कहा कि ये हमले उस समय हुए जब मेडिकल टीमें अलग-अलग गांवों में अपनी ड्यूटी निभा रही थीं। हालांकि WHO ने इन हमलों के लिए किसी को सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया है। WHO के मुताबिक, बार-बार हो रहे इन हमलों का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर साफ दिख रहा है। दक्षिणी लेबनान में अब तक 4 अस्पताल और 51 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद हो चुके। 05:27 PM28 मार्च 2026 कॉपी लिंक इजराइल में मिसाइल का मलबा गिरने से 11 लोग घायल सेंट्रल इजराइल में एक मिसाइल को हवा में ही रोकने के दौरान उसका मलबा गिरने से 11 लोग घायल हो गए और कई इमारतों को नुकसान पहुंचा। यह घटना एश्ताओल इलाके में हुई, जहां इजराइल की इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची और घायलों का इलाज किया। 05:04 PM28 मार्च 2026 कॉपी लिंक एक्सपर्ट बोले- अमेरिका-इजराइल के मुकाबले ईरान की रणनीति ज्यादा क्लियर मिडिल ईस्ट इंस्टीट्यूट के एक्सपर्ट रॉस हैरिसन के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में जारी

Gold Silver Price Crash Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (28 March 2026)

Gold Silver Price Crash Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (28 March 2026)

Hindi News Business Gold Silver Price Crash Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (28 March 2026) | Bhopal Jaipur Gold Rate नई दिल्ली6 घंटे पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। सोना हफ्तेभर में 4,276 रुपए गिरकर 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 20 मार्च को 1.47 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.32 लाख किलो से गिरकर 2.21 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 10,717 रुपए कम हुई। अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग की वजह से निवेशक अपनी ‘गोल्ड होल्डिंग्स’ बेचकर कैश (डॉलर) इकट्ठा कर रहे हैं, ताकि बाजार की अस्थिरता से निपट सकें। इससे डॉलर डिमांड बढ़ रही है और सोने-चांदी के दाम गिर रहे हैं। इस हफ्ते सोना ₹4,276 और चांदी ₹10,717 हजार सस्ती सोना चांदी 27-Mar-26 ₹1,42,942 ₹2,21,647 25-Mar-26 ₹1,46,205 ₹2,34,814 24-Mar-26 ₹1,40,420 ₹2,24,545 23-Mar-26 ₹1,39,569 ₹2,19,260 देश के अलग-अलग शहरों में सोने की वर्तमान कीमतें मैप में देखें… अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: सोना एक शहर से दूसरे शहर ले जाने में ईंधन और भारी सुरक्षा का खर्च आता है। आयात केंद्रों से दूरी बढ़ने पर ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ जाती है, जिससे स्थानीय दाम बढ़ जाते हैं। खरीदारी की मात्रा : दक्षिण भारत जैसे इलाकों में खपत ज्यादा (करीब 40%) होने के कारण ज्वेलर्स भारी मात्रा में सोना खरीदते हैं। इससे मिलने वाली छूट का फायदा ग्राहकों को कम दाम के रूप में मिलता है। लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: हर राज्य और शहर के अपने ज्वेलरी एसोसिएशन (जैसे तमिलनाडु में मद्रास ज्वेलर्स एसोसिएशन) होते हैं। ये संगठन स्थानीय मांग और सप्लाई के आधार पर अपने इलाके के लिए सोने का रेट तय करते हैं। पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स ने अपना स्टॉक किस रेट पर खरीदा है, यह भी मायने रखता है। जिन ज्वेलर्स के पास पुराने और सस्ते रेट पर खरीदा हुआ स्टॉक होता है, वे ग्राहकों से कम कीमत वसूल सकते हैं। ऑलटाइम हाई से 1.64 लाख रुपए गिरी चांदी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 33,179 रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 57 दिन में चांदी 1.64 लाख रुपए सस्ती हो गई है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Fuel Prices Cut | Rupee Falls Record Low; Gold, Silver Rates Surge

Fuel Prices Cut | Rupee Falls Record Low; Gold, Silver Rates Surge

नई दिल्ली21 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने और चांदी की कीमत से जुड़ी रही। अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग के कारण सोना 28 दिन में 16,155 और चांदी 45,053 सस्ती हुई है। वहीं, सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती कर दी है। पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ₹3 रुपए, जबकि डीजल पर ₹10 से शून्य कर दी गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. सोने में आज ₹3,263, चांदी में ₹13 हजार गिरावट: ईरान जंग से 28 दिन में सोना ₹16 हजार सस्ता, चांदी ₹45 हजार नीचे आई अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,263 रुपए घटकर 1.43 लाख रुपए रहा। इससे पहले बुधवार को यह 1.46 लाख पर था। वहीं, एक किलो चांदी 13,167 रुपए घटकर 2.22 लाख रुपए रह गई, जो 25 मार्च को 2.35 लाख रुपए पर थी। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना 28 दिन में 16,155 और चांदी 45,053 सस्ती हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपए घटी: दाम नहीं बढ़ेंगे; कच्चा तेल महंगा होने से कंपनियों को ₹30 प्रति लीटर तक घाटा हो रहा था सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती कर दी है। पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ₹3 रुपए, जबकि डीजल पर ₹10 से शून्य कर दी गई है। एक्साइज ड्यूटी घटाकर पेट्रोल-डीजल के दामों को स्थिर रखा गया है। यूएस-इजराइल के साथ ईरान की जंग के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर से बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। इससे तेल कंपनियों को 30 रुपए प्रति लीटर तक घाटा हो रहा था। घाटा कवर करने के लिए तेल कंपनियां दाम बढ़ा सकती थीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सेंसेक्स 1690 अंक गिरकर 73,583 पर आया: निफ्टी 486 अंक टूटा, 22820 पर बंद; ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली शेयर बाजार में 27 मार्च को गिरावट रही। सेंसेक्स 1690 अंक (2.25%) की गिरावट के साथ 73,583 पर आ गया है। वहीं निफ्टी में भी 486 अंक (2.09%) की गिरावट रही, ये 22,820 पर बंद हुआ। आज ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. रुपया 94.7 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर: इस वित्त वर्ष डॉलर के मुकाबले 10% गिरा, 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; विदेशी सामान महंगे होंगे भारतीय रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 94.7 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा। मिडिल ईस्ट युद्ध और एनर्जी सप्लाई रुकावटों से यह गिरावट आई। एक महीने में रुपया करीब 4% गिरा, जबकि FY 2025-26 में 10% से ज्यादा टूट चुका है। यह पिछले 14 सालों की सबसे बड़ी गिरावट है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन के मुताबिक, ईरान युद्ध जारी रहा तो रुपया 98 तक जा सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. केंद्र ने कॉमर्शियल LPG कोटा 50% से बढ़ाकर 70% किया: स्टील-ऑटो और टेक्सटाइल सेक्टर को प्राथमिकता, रेस्टोरेंट्स के बाद बड़े उद्योगों को 20% अतिरिक्त सप्लाई केंद्र सरकार ने देश में जारी गैस संकट के बीच राज्यों को एक बार फिर LPG सप्लाई बढ़ाने का निर्देश दिया है। सरकार ने शुक्रवार (27 मार्च) को कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के एलोकेशन यानी कोटा को 50% से बढ़ाकर 70% कर दिया है। इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा उन उद्योगों को मिलेगा जो पूरी तरह LPG पर निर्भर हैं। सरकार ने साफ किया है कि स्टील, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और केमिकल जैसे ज्यादा लेबर वाले सेक्टर को प्राथमिकता दी जाएगी। मिडल ईस्ट में चल रहे संघर्ष की वजह से भारत में LPG की सप्लाई चेन प्रभावित हुई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

ममता बोलीं- भगवान की चक्की धीमी लेकिन बारीक पीसती है:शाह TMC के खिलाफ चार्जशीट जारी करेंगे; तमिलनाडु में 29 मार्च को TVK उम्मीदवारों की घोषणा

ममता बोलीं- भगवान की चक्की धीमी लेकिन बारीक पीसती है:शाह TMC के खिलाफ चार्जशीट जारी करेंगे; तमिलनाडु में 29 मार्च को TVK उम्मीदवारों की घोषणा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट की सप्लीमेंट्री लिस्ट पूरी तरह सार्वजनिक नहीं करने पर चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला बोला। ममता ने कहा- भगवान की चक्की धीरे-धीरे चलती है, लेकिन बारीक पीसती है। मैं यह बात राम नवमी के दिन कह रही हूं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट जारी करने वाले हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इसमें ममता सरकार के खिलाफ कई आरोप होंगे। भाजपा अप्रैल के पहले हफ्ते तक अपना चुनावी घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ भी जारी करने की तैयारी में है। इधर तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के चीफ विजय 29 मार्च को तमिलनाडु की सभी 234 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि पुडुचेरी की 30 सीटों पर 9 अप्रैल को चुनाव होने हैं। 5 चुनावी राज्यों से जुड़े 3 बड़े अपडेट्स 5 राज्यों में एक साथ 4 मई को रिजल्ट आएगा