शशांक सिंह का गोल, इम्पैक्टफुल पारियां:टीम को चैंपियन बनाने पर पूरा फोकस, 31 मार्च को गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स के फिनिशर शशांक सिंह ने IPL 2026 से पहले अपने गोल को लेकर साफ कहा है कि इस सीजन उनका पूरा फोकस इम्पैक्टफुल पारियां खेलने पर रहेगा। उन्होंने बताया कि उनका मकसद ज्यादा रन बनाना या व्यक्तिगत आंकड़ों के पीछे भागना नहीं, बल्कि टीम के लिए मैच जिताने वाली भूमिका निभाना है। जियोस्टार प्रेस रूम में दैनिक भास्कर के सवाल पर शशांक ने कहा, उनका बल्लेबाजी क्रम ऐसा है, जहां उन्हें अक्सर दबाव में क्रीज पर आना पड़ता है। ऐसे में उनकी पहली प्राथमिकता हर हाल में टीम को जीत दिलाना होती है। पिछले सीजन को याद करते हुए उन्होंने कहा, शुरुआत में उन्हें अपने रोल को लेकर ज्यादा स्पष्टता नहीं थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें फिनिशर की जिम्मेदारी दी। अब वे अपनी भूमिका को अच्छी तरह समझते हैं। शशांक ने कहा कि 20 गेंदों में 50 रन जैसी पारियां खेलना ही उनका असली काम है और इस बार भी उनका टारगेट यही रहेगा। उन्होंने साफ किया कि व्यक्तिगत उपलब्धियों से ज्यादा जरूरी टीम की जीत और खिताब है। 31 मई को हम चिन्नास्वामी में खेलेंगे और कप उठाएंगे शशांक ने कहा, मुझे पता है कि 31 मई को हम चिन्नास्वामी में खेलेंगे और कप उठाएंगे। यह सिर्फ एक एहसास नहीं है, मुझे यह पता है यह होगा। यह खुद पर और टीम पर भरोसा है। सब एक ही पेज पर हैं। सबमें आत्मविश्वास है। हम मैच दर मैच आगे बढ़ेंगे क्योंकि आखिरी मकसद ट्रॉफी जीतना है। अगर हम सोचते रहे कि हम पिछले साल फाइनल में पहुंचे थे, तो हम पर बहुत दबाव होगा। इसलिए हमारा अभी का मकसद गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने पहले मैच, फिर चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने मैच की तैयारी करना है। पंजाब का पहला मैच 31 मार्च को IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च को चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से हुई। पंजाब किंग्स अपने अभियान की शुरुआत न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 31 मार्च को करेगी। पंजाब पिछले सीजन का फाइनल 6 रन से हारी थी पंजाब ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। लीग स्टेज में टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही थी। उन्होंने उस मोमेंटम को प्लेऑफ में भी जारी रखा, लेकिन फाइनल में RCB से करीबी मुकाबले में 6 रन से हार झेलनी पड़ी।
भूत बंगला में कॉमेडी-हॉरर का नया अनुभव देंगे अक्षय:प्रियदर्शन बोले- कहानी कई बार लिखी गई; वामिका ने कहा- फिल्म ने शांत रहना और काम एंजॉय करना सिखाया

फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर स्टारकास्ट और डायरेक्टर ने खुलकर बातचीत की, जिसमें इसके आइडिया, शूटिंग अनुभव और कॉमेडी-हॉरर के संतुलन पर चर्चा हुई। डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताया कि कहानी को कई बार री-राइट कर इसे एक परफेक्ट एंटरटेनर बनाया गया, जबकि अक्षय कुमार ने फिल्म में लॉजिक और रियल अप्रोच पर जोर दिया। वामिका गब्बी ने कहा कि इस फिल्म ने उन्हें शांत रहकर काम को एंजॉय करना सिखाया। शूटिंग के दौरान के दिलचस्प किस्से और प्रैंक्स भी सामने आए। साथ ही, आज के दौर में कॉमेडी, ओटीटी, जेन जी ऑडियंस और एआई के बढ़ते प्रभाव पर भी अपनी राय रखी। फिल्म को अलग ट्रीटमेंट और फ्रेश एक्सपीरियंस देने का दावा किया गया है। पेश है फिल्म की स्टारकास्ट और डायरेक्टर से हुई बातचीत के कुछ प्रमुख अंश.. ‘भूत बंगला’ का आइडिया कैसे आया और ऐसा क्या है इसमें जो यह दर्शकों को एक नयापन देगी? प्रियदर्शन– भूत बंगला का आइडिया मुझे प्रोड्यूसर की तरफ से मिला था। उन्होंने एक स्टोरीलाइन भेजी थी, जो मुझे काफी दिलचस्प लगी। जब मैंने उसे सुना, तो लगा कि इसमें एक बहुत अच्छा प्लॉट है और इसे आगे डेवलप किया जा सकता है। इसके बाद हमने कहानी पर बार-बार काम किया, उसे री-राइट किया, क्योंकि हमारा मकसद था कि यह फिल्म एक पूरी तरह से एंटरटेनर बने। जिसमें भरपूर कॉमेडी भी हो और हॉरर भी। ये बैलेंस बनाना आसान नहीं होता, लेकिन हमने इसे हासिल करने की कोशिश की। अक्षय–एकता ने यह आइडिया मुझे सुनाया, फिर हमने इसे प्रियंक सर को सुनाया और आगे मिलकर इसे डेवलप किया। इसके बाद कहानी को एक अलग तरीके से ट्रीट किया गया। इसमें कॉमेडी, हॉरर और सबसे जरूरी, लॉजिक जोड़ा गया। हमने खास तौर पर ध्यान रखा कि फिल्म में लॉजिक मजबूत रहे। इसी प्रक्रिया के बाद यह फिल्म तैयार हुई। शूटिंग के दौरान क्या कभी डर लगा, कोई वाकया सेट का? अक्षय–सेट पर हमें कभी डर नहीं लगा, क्योंकि वहां असल में कोई भूत-वूत नहीं था। लेकिन एक दिलचस्प इंसिडेंट जरूर याद आता है, जो मैं आपसे शेयर करना चाहूंगा। मड आइलैंड में एक बहुत बड़ा बंगला है, जहां मैंने कई बार शूटिंग की है। हालांकि, लोग वहां रात में शूटिंग करने से बचते हैं। मैं बंगले का नाम नहीं लेना चाहूंगा, लेकिन उसके बारे में यह मशहूर था कि वहां रात को ‘भूत’ दिखाई देता है। कई लोगों ने उसे देखने का दावा भी किया था—यहां तक कि वहां के केयरटेकर ने भी कहा था कि उसने कई बार उसे देखा है। इसी वजह से वहां शूटिंग जल्दी खत्म कर दी जाती थी। आमतौर पर रात 1 बजे तक पैकअप हो जाता था और उसके बाद कोई भी बाहर नहीं निकलता था। उस बंगले के बारे में इतना डर फैल गया था कि उसका मालिक भी उसे बेच नहीं पा रहा था। सालों तक वह बंगला बिक ही नहीं पाया लेकिन कुछ साल पहले सच्चाई सामने आई, जो काफी हैरान करने वाली थी। दरअसल, वही केयरटेकर खुद ‘भूत’ बनकर लोगों को डराता था। वह नहीं चाहता था कि बंगला बिके, क्योंकि वह खुद वहीं रहना चाहता था। इसलिए वह रात में साड़ी पहनकर इधर-उधर घूमता था और लोगों को डराता था, जिससे इलाके में यह बात फैल गई कि वहां सच में भूत है। इस तरह उसने करीब 26–27 साल तक लोगों को भ्रम में रखा और बंगले को बिकने नहीं दिया। सच में, यह उसकी एक बहुत ही चालाकी भरी योजना थी।” वामिका–मेरे लिए यही हैं (अक्षय) सबसे बड़े प्रैंकस्टर। सेट पर एक दिन मेरे डैड आए थे। मुझे हार्नेस में शॉट देना था और जैसे ही एक्शन हुआ अक्षय ने मुझे अचानक छोड़ दिया। मैं हवा में लटक गई। मुझे नहीं पता था यह होने वाला है तो मैं तो बहुत डर गई थी। बाद में पता चला कि इस प्रैंक में खुद डैड शामिल थे और वीडियो बना रहे थे। ऐसी फिल्मों में हॉरर और कॉमेडी दोनों की टाइमिंग मेंटेन करना बड़ा चैलेंज होता है? प्रियदर्शन– नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है कि हम पहले से तय करते हैं कि फिल्म में कितनी कॉमेडी होगी और कितना हॉरर। अगर आपने भूल-भुलैया देखी है, तो वह भी हॉरर और कॉमेडी का ही एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। असल में इसमें कोई फिक्स टाइमिंग नहीं होती कि इतने मिनट हॉरर होगा और इतने मिनट कॉमेडी। यह सब कहानी के साथ नैचुरली चलता है। जब आप थिएटर में बैठकर फिल्म देखते हैं, तो कभी आपको हंसी आती है, तो कभी अचानक आप टेंशन या डर महसूस करने लगते हैं। यही इस तरह की फिल्मों की खासियत होती है कि दोनों चीजें साथ-साथ चलती हैं और ऑडियंस को एक अलग ही एक्सपीरियंस देती हैं।’ दो दशक पहले की और अब की कॉमेडी में क्या अंतर आया है? अक्षय–कॉमेडी की बात करें तो यह कई तरह की होती है। जैसे फिजिकल कॉमेडी, सिचुएशनल कॉमेडी और कई बार सिर्फ एक्सप्रेशन्स के जरिए होने वाली फेशियल कॉमेडी–जहां बिना कुछ बोले ही दर्शक हंस पड़ते हैं। यानी कॉमेडी के कई अलग-अलग रूप होते हैं। मुझे नहीं लगता कि कॉमेडी के बेसिक फॉर्म में अब तक कोई बहुत बड़ा बदलाव आया है, लेकिन हां, समय के साथ ह्यूमर का स्टाइल जरूर थोड़ा बदला है। अगर आप हेरा फेरी की बात करें, तो वह एक बहुत खास फिल्म थी। उस समय तक कॉमेडी फिल्में ओवरसीज में ज्यादा नहीं चलती थीं। आमतौर पर वहां सिर्फ रोमांटिक फिल्में ही अच्छा बिजनेस करती थीं। लेकिन हेरा फेरी पहली ऐसी कॉमेडी फिल्म बनी, जिसने ओवरसीज में भी शानदार प्रदर्शन किया और यह साबित किया कि अच्छी कॉमेडी हर जगह दर्शकों को पसंद आ सकती है। प्रियदर्शन की फिल्में सिचुएशनल कॉमेडी होती हैं। प्रियदर्शन–हेराफेरी के बाद हम कॉमेडी फिल्मों में जोक्स नहीं लाते हैं बल्कि हमारी कॉमेडी सिचुएशनल होती है। ‘हेरा फेरी’ के बाद आपके करियर में काम करने के तरीकों में क्या बदलाव आया? अक्षय–जब मैंने पहली बार उनके साथ काम किया, तो मेरे लिए वह एक बहुत सीखने वाला अनुभव था। अपने करियर में मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है, खासकर कॉमेडी के अलग-अलग पहलुओं को समझने में। कॉमेडी के भी कई प्रकार होते हैं और उन्हें किस तरह पेश करना है, उसकी बारीकियां मैंने
Barnala House Lift Accident | Labour Struggle Continues | Punjab viral video

बरनाला में मकान गिरने से 3 लोगों की मौत हुई है। बरनाला में आज (रविवार) सुबह एक मकान गिरने से 3 लोग उसके मलबे में दब गए। इससे तीनों लोगों की मौत हो गई। ये तीनों मकान में अंदर सोए हुए थे। इन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने इनकी मौत की पुष्टि की। . मलबा हटाने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन की टीमें पहुंची थीं। उन्होंने जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटवाया। अधिकारियों ने 3 शव बरामद होने के बाद भी कई घंटे तक जेसीबी चलवाई, ताकि यदि कोई और भी मलबे में दबा हो तो उसे भी निकाला जा सके। बताया जा रहा है कि मकान की नींव धंस जाने के बाद उसे जैक से ऊपर उठाने का काम चल रहा था। जिन लोगों की मौत हुई है, वे इसी काम में लगे हुए थे। ये कुल 4 लोग थे, लेकिन एक व्यक्ति शनिवार शाम को ही घर निकल गया था, जिससे उसकी जान बच गई। घर गिरने का VIDEO… सरपंच ने हादसे के बारे में ये जानकारी दी… जैक से उठाई जा रही थी बिल्डिंग: यह हादसा बरनाला जिले के फरवाही गांव में हुआ। गांव के सरपंच जगसीर सिंह ने बताया कि हादसा सुबह करीब सवा 4 बजे हुआ है। दिवंगत जीवन कुमार के बेटे विशाल के मकान को जैक की मदद से ऊपर उठाने का काम चल रहा था। 3 मजदूर अंदर मौजूद थे: सरपंच ने बताया कि यह काम कई सप्ताह से लगा हुआ है। इसके लिए मोगा के ठेकेदार को ठेका दिया हुआ है। काम में 4 मजदूर लगे हुए थे। ये लोग इस बिल्डिंग में ही काम करने के बाद सोते थे। रविवार को काम की छुट्टी थी, इसलिए इनमें से एक मजदूर अपने घर चला गया था। जबकि, 3 मजदूर घर में मौजूद थे। बिल्डिंग के बाहर मौजूद व्यक्ति ने वारदात देखी: सरपंच बताते हैं कि आज सुबह करीब सवा 4 बजे यह बिल्डिंग गिर गई। हादसे के समय बिल्डिंग में काम करने वाले 3 मजदूर सोए हुए थे। वे मलबे में दब गए। हादसे के समय एक व्यक्ति बिल्डिंग के बाहर गली में मौजूद था। उसने यह वारदात देखी। गुरुद्वारे से ऐलान कर मदद मांगी गई: उन्होंने बताया- बिल्डिंग गिरने की जोरदार आवाज भी हुई, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने तुरंत गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट कर लोगों से मदद मांगी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू का काम शुरू किया। डॉक्टर ने तीनों की मौत की पुष्टि की: लोगों ने खुद ही मलबा हटाना शुरू किया और पुलिस को भी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई, जिसकी मदद से 3 लोगों के शवों को निकाला गया। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी मौत की पुष्टि की। दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोग… सरपंच ने कहा- प्रशासनिक मदद नहीं मिली सरपंच ने बताया कि पहले पता चला कि मलबे में 4 मजदूर दबे हैं, लेकिन पुष्टि 3 की ही हुई है। चौथा मजदूर कल रात 10 बजे के करीब अपने घर पहुंच गया। इस हिसाब से कोई अब दबा नहीं है। फिर भी हम मलबा हटाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि कोई फंसा न रह जाए। उन्होंने कहा कि सारे गांव ने मिलकर मलबा हटाया। प्रशासन के कुछ अधिकारी पहुंचे, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। हम सरकार से मांग करते हैं कि जिन लोगों की जान गई है, उन्हें मुआवजा दिया जाए। जो मकान का नुकसान हुआ है, उन्हें सीएम फंड से राशि जारी की जाए। मलबे से निकालकर 3 लोगों को अस्पताल भेजा गया। बूंदाबांदी होने के चलते लोग ऊपर तिरपाल डालकर मलबा हटाने में लगे रहे। DSP बोले- मोगा के लोग मरम्मत कर रहे थे इस मामले में बरनाला के DSP सतवीर सिंह ने बताया कि गांव फरवाही में विशाल के घर की मरम्मत मोगा का ठेकेदार रणजीत करवा रहा था। इस मकान की दीवारों में सीवर का पानी घुसने के कारण यह एक तरफ धंस गया था। उसी की मरम्मत के लिए काम चल रहा था। उन्होंने बताया कि मकान की मरम्मत में 4 युवक बॉबी सिंह, प्रिंस, गुरजीत सिंह और एक अज्ञात लगे हुए थे। ये सभी मोगा के रहने वाले थे। आज सुबह अचानक मकान की दीवार एक तरफ झुक गई और मकान गिर गया। इसमें 3 युवकों की मौत हो गई, जिनके शव सिविल अस्पताल बरनाला में रखवा दिए गए हैं। एक अज्ञात युवक कल रात अपने घर पहुंच गया। मलबे को खंगालने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे। विधायक बोले- मुआवजे की मांग रखेंगे मौके पर पहुंचे बरनाला के विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने बताया मलबे में दबने से 3 लोगों की मौत हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर मृतकों के परिवार को मुआवजा देने की मांग रखेंगे। मकान मालिक को मुआवजा देने की बात करेंगे। अब देखते हैं कि प्रशासन क्या मदद कर सकता है? मैं भी पत्र लिखने जा रहा हूं कि मुआवजा दिया जाए। मृतक बॉबी की मां ने रोते हुए सरकार से मदद की मांग की। मृतक की मां बोलीं- ठेकेदार चिट्टा पिलाकर काम करवाता था एक मृतक की मां चरणजीत कौर ने रोते हुए बताया- मेरे बेटे का नाम बरिंदर सिंह बॉबी था। मेरे एक बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। वह 16 साल का था। मेरे पति भी गुजर चुके हैं। यह मेरा आखिरी बेटा था। मेरी आंखों का तारा था। वह शादीशुदा था। उसके 3 बच्चे हैं। अब मैं अपनी बहू को क्या दिलासा दूंगी? चरणजीत कौर ने कहा- हम मोगा में दोसांझ तलवंडी के रहने वाले हैं। यहां हमें रणजीत लेकर आया था। वह खुद नशे-पत्ते में लगा था। रणजीत इन लोगों (मदजूरों) को भी चिट्टा पिलाता था। चिट्टा पिलाकर काम लगवाता था। कैप्सूल और गोलियां खिलाकर काम पर लगाया था। उन्होंने बताया- रणजीत ठेकेदार है। उसने हमें घटना के बारे में एक भी फोन नहीं किया। हमें पंडित ने फोन कर बताया है। हम सरकार से मांग करते हैं, हमारा साथ दो। मैं इन बच्चों को कैसे पालूंगी?
R ashwin san francisco unicorns usa cricket 2024 ipl csks retires mlc

स्पोर्ट्स डेस्क10 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्चिन अब अमेरिका की टी-20 लीग में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने आगामी मेजर लीग क्रिकेट (MLC) सीजन के लिए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स टीम से करार किया है। इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट में खेलने वाले पहले पूर्व भारतीय इंटरनेशनल खिलाड़ी बन गए हैं। दिसंबर 2024 में लिया था इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास अश्विन ने साल 2024 के अंत में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद 2025 के IPL में वे CSK की तरफ से खेलते नजर आए थे, हालांकि वह सीजन उनके लिए बहुत खास नहीं रहा था। IPL खत्म होने के बाद उन्होंने इस लीग से भी संन्यास का ऐलान कर दिया था। अब संन्यास के बाद वे ग्लोबल लीग्स का रुख कर रहे हैं। अश्विन ने साल 2024 के दिसंबर में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। पहली बार IPL के बाहर किसी विदेशी टी-20 लीग में खेलेंगे अपने लंबे और सफल करियर में अश्विन ने भारत के बाहर किसी भी टी-20 लीग में हिस्सा नहीं लिया है। यह पहला मौका होगा जब वे IPL के अलावा किसी ग्लोबल फ्रेंचाइजी कॉम्पिटिशन में खेलेंगे। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में सिडनी थंडर के साथ करार किया था, लेकिन घुटने की सर्जरी के कारण वे उस समय खेल नहीं पाए थे। अश्विन बोले- अमेरिका में क्रिकेट का भविष्य बहुत उज्ज्वल अमेरिका में खेलने को लेकर अश्विन काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा,’हाल ही में मैंने डलास में एक एग्जीबिशन मैच खेला था। वहां एशियाई मूल के लोगों के बीच क्रिकेट को लेकर जो दीवानगी देखी, उसने मुझे हैरान कर दिया। वहां क्रिकेट की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका में रह रहे लोग और खासकर बच्चे जिस तरह से इस खेल में रुचि दिखा रहे हैं, उसे करीब से अनुभव करने के लिए मैं MLC का हिस्सा बनना चाहता था। 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक से पहले अमेरिका बना रहा बड़ा बाजार साल 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलिंपिक खेलों में क्रिकेट की 128 साल बाद वापसी होने जा रही है। इससे पहले अमेरिका खुद को क्रिकेट के बड़े डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित कर रहा है। MLC के चीफ एग्जीक्यूटिव जॉनी ग्रेव ने कहा, अश्विन जैसे कद के खिलाड़ी का हमारे साथ जुड़ना यह बताता है कि पिछले तीन सालों में हमारी लीग ने कितनी तरक्की की है। अब अमेरिका में लोग क्रिकेट के बारे में जानने लगे हैं। 6 में से 3 टीमों के मालिक IPL ग्रुप्स हैं मेजर लीग क्रिकेट में IPL का गहरा कनेक्शन है। लीग की 6 में से 3 टीमों के मालिक वही ग्रुप्स हैं जिनके पास IPL टीमें हैं। इनमें एमआई न्यूयॉर्क (MI), टेक्सास सुपर किंग्स (CSK) और एलए नाइट राइडर्स (KKR) शामिल हैं। इसके अलावा हाल ही में राजस्थान रॉयल्स को भी अमेरिका के बड़े निवेशकों ने खरीदा है, जिसमें एनएफएल (NFL) टीमों के मालिक भी शामिल हैं। 18 जून से शुरू होगा चौथा सीजन, ओकलैंड में होगा फाइनल MLC का चौथा सीजन यानी 2026 सीजन 18 जून से शुरू होगा। यह टूर्नामेंट टेक्सास, लॉस एंजिल्स और ओकलैंड में खेला जाएगा। इसका फाइनल मुकाबला 18 जुलाई को ओकलैंड कोलिजियम में होगा। अश्विन की टीम सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है। साल 2024 में वे फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन वॉशिंगटन फ्रीडम से हार गए थे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
पंजाब के मलेरकोटला में 2 आतंकी गिरफ्तार:पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दबोचा, 5 साल से गांव शेरवानी कोटे में करते थे मजदूरी

पंजाब के मलेरकोटला से पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों की पहचान अब्बू गाबा और उस्मान के रूप में हुई है। इन्हें शेरवानी कोटे गांव से शनिवार को गिरफ्तार किया गया जहां वे पिछले कई वर्षों से किरायेदार के रूप में रह रहे थे। इसके साथ ही 5 साल से मजदूरी भी कर रहे थे। नशा तस्कर से पूछताछ में मिला सुराग इस मामले में बड़ा खुलासा उस समय हुआ जब “युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत पकड़े गए एक स्थानीय नशा तस्कर से पूछताछ की गई। जांच के दौरान सामने आए इनपुट के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान जम्मू-कश्मीर में वांछित आतंकियों से मेल खाती पाई गई। मलेरकोटला पुलिस की CIA विंग की टीम ने शनिवार को गांव में छापा मारकर दोनों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें आगे की जांच के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल इस मामले में पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। 15 साल से रह रहे थे दोनों पाकिस्तानी बताया जा रहा है कि दोनों मलेरकोटला में पिछले 15 वर्ष से रह रहे थे। दोनों पाकिस्तानी है। गांव शरेवानी कोट के सरपंच सिमरनजीत सिंह ने दोनों को शनिवार को पुलिस के सीआइए स्टाफ की टीम ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ घर में दबिश देकर दोनों को पकड़ा। सिमरनजीत ने बताया कि दोनों करीब पांच साल से उनके गांव में ही रहकर मजदूरी करते थे। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि दोनों करीब 15 वर्ष से जिले के अलग-अलग गांवों में रह रहे थे। दोनों खुद को जम्मू-कश्मीर के रहने वाले बताते थे और वे स्थानीय लोगों से घुलमिल चुके थे। दोनों पाकिस्तानी हैं, किसी को कभी उन पर संदेह नहीं हुआ। 11 मई 2025 को मां-बेटी को भी पकड़ा था जासूसी करते मलेरकोटला से पाकिस्तानी आतंकी पकड़े जाने की यह पहली घटना है। हालांकि इससे पहले 11 मई 2025 में पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में बाप-बेटी को गिरफ्तार किया था। 31 वर्षीय गुजाला अपने पिता यामीन मोहम्मद के साथ सेना व अन्य बड़े प्रतिष्ठानों की जानकारी पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी अब्दुल्ला तक पहुंचाने का काम करते थे। इसके बदले में उन्हें पैसे दिए जाते थे। पुलिस ने दोनों को डिजिटल सुबूत के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं, पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात अधिकारी को देश से निष्कासित कर दिया गया था।
Rs 1226 Cr Worldwide; Beats KGF 2, Jawan

7 घंटे पहले कॉपी लिंक रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (धुरंधर: द रिवेंज) दुनियाभर में 6वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म का दुनियाभर में कलेक्शन 1,226.44 करोड़ रुपए पहुंच गया है और इसने KGF चैप्टर 2 (1,215 करोड़ रुपए) व जवान (1,160 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के दसवें दिन (शनिवार) फिल्म ने भारत में 62.85 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने दुनियाभर में 1,226.44 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। धुरंधर 2 का भारत में कुल नेट कलेक्शन 778.77 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 930.44 करोड़ रुपए हो गया। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है। ओवरसीज में फिल्म ने 296.00 करोड़ रुपए कमाए, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,226.44 करोड़ रुपए पहुंच गया। दसवें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 58 करोड़ रुपए की सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 3 करोड़ रुपए, तमिल में 1.40 करोड़ रुपए, कन्नड़ में 0.30 करोड़ रुपए और मलयालम में 0.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए कमाए। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। वहीं, 894.49 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ही यह हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए कमाए। अमेरिका और कनाडा में 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ा। दिलचस्प बात यह थी कि फिल्म को खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद शानदार सफलता मिली। साथ ही यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म बनी। ……..……..……..…….. धुरंधर 2 से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… धुरंधर 2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस: नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
गर्मियों का सुपर फ्रूट है तरबूज, भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाए, जानें अन्य फायदे, एक दिन में कितना खाएं ये फल

Watermelon health benefits: गर्मियों के मौसम में तरबूज खूब मिलता है. लगभग 95 प्रतिशत इस फल में पानी होता है, जो आपको भीषण गर्मी में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है. इसे खाकर आप डिहाइड्रेशन से बचे रह सकते हैं. स्वाद में मीठा तरबूज बेहद हल्का होता है, जो आसानी से पच जाता है. पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. फाइबर और पानी होने के कारण कब्ज की समस्या नहीं होने देता है. जानते हैं तरबूज खाने के फायदे और इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में यहां. तरबूज में मौजूद पोषक तत्व तरबूज फल में सबसे अधिक पानी की मात्रा होती है. साथ ही तरबूज में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन ए, सी, बी6, मैग्नीशियम, थायमिन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि पोषक तत्व होते हैं. इसके अलावा, इसमें प्रोटीन, फैट, कैलोरी न के बराबर होती है. तरबूज खाने से क्या-क्या सेहत लाभ होते हैं? -गर्मियों में कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो आपके शरीर को ठंडक प्रदान करे, प्यास बुझाए, डिहाइड्रेशन से बचाए. इसके लिए आप तरबूज खूब खा सकते हैं, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा लगभग 91 से 95 प्रतिशत होता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. -आयुर्वेद में भी तरबूज के कई फायदों के बारे में बताया गया है. इसे पित्त शामक फल की संज्ञा दी गई है. तरबूज गर्मियों का फल है, क्योंकि तरबूज की तासीर ठंडी होती है. हालांकि, मौसम के अनुसार तरबूज खाने के अनगिनत फायदे हैं. -तरबूज शरीर को हाइड्रेटेड ही नहीं रखता है, बल्कि वजन भी बढ़ने से रोकता है. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है. पानी की मात्रा ज्यादा होती है. ऐसे में जब आप तरबूज खाते हैं तो पेट देर तक भरे होने का अहसास होता है. इस तरह से आप बेवक्त भूख लगने से बचे रहते हैं. कुछ भी उल्टा-सीधा नहीं खाते हैं. ओवरईटिंग से बचा जा सकता है. -तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, क्योंकि तरबूज का 90 से 95 फीसदी हिस्सा पानी ही होता है. ऐसे में गर्मियों में तरबूज का सेवन लाभकारी है. यह चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो लाने में भी मदद करता है. शरीर के तापमान को भी संतुलित रखता है. -तरबूज में विटामिन सी और विटामिन ए अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो चेहरे और बालों की हेल्थ के लिए लाभकारी है. विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं. इससे आप गर्मियों में होने वाली अतिसार, जी घबराने की समस्या, इंफेक्शन, शरीर में पानी की कम आदि से बचे रह सकते हैं. -तरबूज फल में एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो मांसपेशियों को रिकवर करने में मदद करते हैं. -सूजन की समस्या से आप परेशान हैं तो तरबूज खा सकते हैं. पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलकर शरीर को मजबूती देने का काम करते हैं. पोटैशियम ब्लड प्रेशर लेवल को भी सही बनाए रखता है, इससे हार्ट की समस्या नहीं होती है. तरबूज खाने का सही समय गर्मियों में दोपहर के समय तरबूज खाएं. सुबह भी आप इसे खा सकते हैं, लेकिन रात में तरबूज खाने से बचना चाहिए. हो सके तो इसे काटकर ही खाएं. सलाद में भी मिक्स कर सकते हैं. फ्रूट चाट बनाकर खा सकते हैं. वैसे तो काफी लोग इस फल को काटकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन आप इसका जूस भी कभी-कभार पी सकते हैं. इसमें आप पुदीने को मिलाकर भी जूस बना सकते हैं. जूस पिएं तो इसे छाने नहीं. एक दिन में कितना तरबूज खाएं? वयस्कों को एक दिन में सौ से तीन सौ ग्राम तरबूज खाना चाहिए. इससे शरीर में प्रॉपर हाइड्रेशन बना रहेगा. इससे पाचन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी. हां, यदि आपको डायबिटीज है तो इस फल का सेवन बहुत ही कम करें, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत अधिक होता है. अधिक खाने से आपको दस्त, गैस, ब्लोटिंग, ब्लड शुगर लेवल बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. तरबूज को खाने का बेस्ट तरीका है कि आप इसे अकेले ही खाएं, किसी दूसरे फल के साथ मिक्स करके न खाएं.
Assembly Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal – BJP TMC DMK AIMIM

Hindi News National Assembly Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal BJP TMC DMK AIMIM | Tamil Nadu Kerala Chunav नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई3 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली में कांग्रेस CEC की शनिवार को बैठक हुई। कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमिशन (CEC) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए प्रत्याशियों को लेकर बैठक की। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई लीडर मौजूद रहे। दो दिन दौरे पर शनिवार को असम पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि असम में एनडीए तीसरी बार सरकार बनाएगी। राज्य की 126 सीटों में से 90 से ज्यादा सीटें जीतेगी। शाह आज भी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि केरल में भाजपा-सीपीआई(M) में छिपा हुआ गठजोड़ नजर आ रहा है। दोनों पार्टियां कुछ सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ कमजोर उम्मीदवार उतार रही हैं। कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी पर आरोप वाली चार्जशीट लॉन्च की। पश्चिम बंगाल के बीरभूम के अभिषेक बनर्जी की सभा के बाद आग लगी। अमित शाह बंगाल में बोले- ममता चुनाव में विक्टिम कार्ड खेलती हैं शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में रैली की थी। उन्होंने यहां ममता सरकार के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) जारी किया था। शाह ने कहा था कि इसमें TMC सरकार के 15 साल के काले कारनामों का जिक्र है, ये जनता की चार्जशीट है। बंगाल में अराजकता और बदहाली है। यहां की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है। उन्होंने कहा था कि ममता दीदी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति की है। कभी पैर तुड़वा लेती हैं, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग को गालियां देती हैं। लेकिन बंगाल के लोग अब ममता दीदी की विक्टिम कार्ड पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझ गए हैं। मार्च 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ममता के सिर में चोट में लगी थी, जबकि 2021 में विधानसभा चुनाव के पहले उनके पैर में चोट लगी थी। पूरी खबर पढ़ें… 5 राज्यों के चुनाव से जुड़े अपडेट्स पश्चिम बंगाल के बीरभूम के लाभपुर में शनिवार को टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की चुनावी रैली खत्म होने के मंच के एक हिस्से में आग लग गई। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पीएम मोदी 30 मार्च को असम और पुडुचेरी के एनडीए कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद करेंगे। यह बातचीत ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद’ अभियान के तहत होगी। टीवीके चीफ विजय 30 मार्च से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। चेन्नई के पेरंबूर में उनका कार्यक्रम होगा, जिसमें भीड़ की जगह केवल 100 लोगों को ही बुलाया जाएगा। 5 राज्यों में एक साथ 4 मई को रिजल्ट आएगा दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
बुलेरो की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 22 श्रद्धालु घायल:4 महिलाओं की हालत गंभीर; सभी बगाज माता मंदिर से जवारे विसर्जन कर लौट रहे थे

टीकमगढ़-बड़ागांव रोड पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार बुलेरो कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई। हादसे में 22 लोग घायल हो गए। घटना बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोपालपुरा तिराहा के पास का है। घायल हुए सभी लोग श्रद्धालु थे, जो बगाज माता मंदिर से जवारे विसर्जन के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। सभी छतरपुर जिले के ढडोरा बुंढेरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। बुजुर्ग सहित चार महिलाओं की हालत गंभीर हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 22 लोगों को चोटें आईं। इनमें एक बुजुर्ग सहित चार महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और 112 की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत बड़ागांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टर बोले-7 की हालत गंभीर, जिला अस्पताल भेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव के ड्यूटी डॉक्टर विकास बघेल ने बताया कि 22 लोगों को अस्पताल लाया गया। सभी का प्राथमिक इलाज कर भर्ती किया गया है। सात लोगों की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल सफर किया गया है। देखिए तस्वीरें… सभी घायल छतरपुर के निवासी घायलों में अंजना लोधी (26), अनुज लोधी (14), अनिकेत लोधी (11), अंशुल लोधी, गुड़िया लोधी, वर्षा अहिरवार, हर्बल यादव, अज्जू अहिरवार, कंछेदी अहिरवार, सुजान यादव, लल्ला बाई अहिरवार, अभिलाषा अहिरवार, गुड्डी अहिरवार, गीता अहिरवार, सुनीता अहिरवार, रामधार यादव, नैंसी यादव, लक्ष्मी बाई अहिरवार सहित अन्य शामिल हैं। सभी छतरपुर जिले के बुडेरा गांव के निवासी बताए गए हैं। जो बगाज माता मंदिर दर्शन करने आए थे। शनिवार रात लौटकर अपने गांव जा रहे थे।
Assembly Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal – BJP TMC DMK AIMIM

Hindi News National Assembly Election 2026 LIVE Updates; Assam West Bengal BJP TMC DMK AIMIM | Tamil Nadu Kerala Chunav नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई9 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली में कांग्रेस CEC की शनिवार को बैठक हुई। कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमिशन (CEC) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए प्रत्याशियों को लेकर बैठक की। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई लीडर मौजूद रहे। दो दिन दौरे पर शनिवार को असम पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि असम में एनडीए तीसरी बार सरकार बनाएगी। राज्य की 126 सीटों में से 90 से ज्यादा सीटें जीतेगी। शाह आज भी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि केरल में भाजपा-सीपीआई(M) में छिपा हुआ गठजोड़ नजर आ रहा है। दोनों पार्टियां कुछ सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ कमजोर उम्मीदवार उतार रही हैं। कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी पर आरोप वाली चार्जशीट लॉन्च की। 5 राज्यों के चुनाव से जुड़े अपडेट्स पश्चिम बंगाल के बीरभूम के लाभपुर में शनिवार को टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की चुनावी रैली खत्म होने के मंच के एक हिस्से में आग लग गई। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पीएम मोदी 30 मार्च को असम और पुडुचेरी के एनडीए कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद करेंगे। यह बातचीत ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद’ अभियान के तहत होगी। टीवीके चीफ विजय 30 मार्च से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। चेन्नई के पेरंबूर में उनका कार्यक्रम होगा, जिसमें भीड़ की जगह केवल 100 लोगों को ही बुलाया जाएगा। तमिलनाडु: DMK ने कांग्रेस को 28 सीटें दी हैं, DMDK को 10 व वीसीके को 8 सीटें मिली हैं। माकपा-भाकपा को 5-5 सीटें मिली हैं। पांचो राज्यों में चुनाव के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं… लाइव अपडेट्स 12 मिनट पहले कॉपी लिंक भाजपा नेता बोले- बंगाल में घुसैपठ, बांग्लादेश से घुसते आतंकवादी पश्चिम बंगाल में BJP उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, बंगाल में हो रही उथल-पुथल से पूरा देश प्रभावित हो रहा है। बांग्लादेश से आने वाले लोग, जिनमें अपराधी और आतंकवादी शामिल हैं। पूरे देश में तबाही मचा रहे हैं। इसलिए बंगाल में हर कीमत पर ठीक से शासन होना चाहिए। 53 मिनट पहले कॉपी लिंक असम: नामांकन खारिज, कोर्ट जाएंगे कांग्रेस उम्मीदवार असम के बरपेटा से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया। पार्टी इस फैसले को अदालत में चुनौती देने की तैयारी कर रही है। 55 मिनट पहले कॉपी लिंक अमित शाह बंगाल में बोले- ममता चुनाव में विक्टिम कार्ड खेलती हैं शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में रैली की थी। उन्होंने यहां ममता सरकार के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) जारी किया था। शाह ने कहा था कि इसमें TMC सरकार के 15 साल के काले कारनामों का जिक्र है, ये जनता की चार्जशीट है। बंगाल में अराजकता और बदहाली है। यहां की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है। उन्होंने कहा था कि ममता दीदी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति की है। कभी पैर तुड़वा लेती हैं, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग को गालियां देती हैं। लेकिन बंगाल के लोग अब ममता दीदी की विक्टिम कार्ड पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझ गए हैं। मार्च 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ममता के सिर में चोट में लगी थी, जबकि 2021 में विधानसभा चुनाव के पहले उनके पैर में चोट लगी थी। पूरी खबर पढ़ें… 56 मिनट पहले कॉपी लिंक 5 राज्यों में एक साथ 4 मई को रिजल्ट आएगा दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔









