बाढ़ राहत घोटाला:तहसीलदार ने एक खाते में 22 बार भेज दी राहत राशि

बाढ़ राहत घोटाले में न्यायिक हिरासत में बंद तत्कालीन तहसीलदार बड़ौदा अमिता सिंह तोमर को फिलहाल जमानत नहीं मिली है। उनकी ओर से जिला न्यायालय श्योपुर में जमानत अर्जी प्रस्तुत की गई है, जिस पर अब 31 मार्च को सुनवाई प्रस्तावित है। न्यायालय ने सुनवाई से पूर्व केस डायरी तलब की है। खास बात यह है कि पुलिस ने तहसीलदार को केवल सहआरोपी पटवारियों द्वारा कथित तौर पर रकम देने के कथनों के आधार पर ही नहीं, बल्कि राहत राशि वितरण में अनियमितताओं के आरोपों के आधार पर भी आरोपी बनाया है। पता चला है कि पुलिस को विवेचना में 87 लोगों के 127 खातों में राहत राशि ट्रांसफर किया जाना मिला है। जिनमें से कई खाते पात्र हितग्राहियों की सूची में शामिल नहीं थे। कुछ खाते संबंधित तहसील क्षेत्र से बाहर के भी थे। कुछ मामलों में एक ही खाते में बार-बार राशि डाली गई है। पुलिस ने बताया कि, एक खाते में 22 बार ट्रांजेक्शन दर्ज होना पाया गया है। एक परिवार के चार सदस्यों के खाते में राशि भेजी गई। बता दें कि मामले में तहसीलदार को डीडीओ के रूप में भुगतान की अंतिम स्वीकृति का अधिकार था। 80 लाख नकद लेनदेन की जानकारी वर्ष 2021 की बाढ़ के दौरान राहत वितरण में अनियमितताओं को लेकर करीब 2.57 करोड़ रुपए के गबन के आरोपों की जांच पुलिस कर रही है। प्रकरण में तहसीलदार बड़ौदा अमिता सिंह तोमर के साथ 22 पटवारियों सहित 110 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसमें चार पटवारी ऐसे थे, जिन्होंने पत्नी, बहू और बच्चों के साथ ही माता-पिता के खातों में रुपए डलवा लिए। तहसीलदार ने कई गैर खातों में रुपए भेजे हैं, इसके बदले कुछ आर्थिक लाभ प्राप्त किया है, जो 80 लाख करीब है, ज्यादा नहीं बता सकते हैं, मामला विवेचना में है।’ – अवनीत शर्मा, एसडीओपी कराहल
नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा:विजय चौधरी लेकर विधान परिषद पहुंचे; नितिन नवीन ने प्रदेश अध्यक्ष के जरिए भेजवाया इस्तीफा

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा लेकर विजय चौधरी विधान परिषद पहुंचे और उन्होंने इस्तीफा विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सौंप दिया। मंत्री विजय चौधरी ने कहा, मुख्यमंत्री जी राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। ये तो संवैधानिक प्रक्रिया है। आज उन्हें इस्तीफा देना था। उनका त्याग पत्र एमएलसी संजय गांधी ने विधान परिषद के सभापति अवधेश नाराणय सिंह सौंप दिया है। इधर, सीएम हाउस के अंदर ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी मौजूद हैं। ये तीनों नेता सुबह 9 बजे ही सीएम हाउस पहुंच गए थे। बिजेन्द्र यादव नीतीश कुमार से मिलकर निकल गए हैं। इधर, नितिन नवीन के इस्तीफे पर सस्पेंस खत्म हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कल रविवार को ही बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसे आज वो जमा करेंगे। संजय सरावगी ने कहा, उनका असम जाना जरूरी था। नितिन नवीन ने अपने एक्स पर लिखा है कि ‘मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं।’ मां के लिए नितिन नवीन ने किया भावुक पोस्ट सियासी उठा-पटक के बीच बीजेपी अध्यक्ष ने मां को लेकर एक भावुक पोस्ट किया। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मां की परछाई तो नहीं है, पर मां का एहसास आज भी उसी तरह जीवंत है। पिछले 5 सालों में कई मुकाम और प्रतिष्ठा मिली, पर उन सब के बीच में कुछ खालीपन का एहसास हमेशा दिल को कचोटता भी है। मेरे मंत्री बनने के कुछ दिन बाद मां हम सब को छोड़कर चली गई, लगता है जैसे वो उसी दिन के इंतजार में थी। मुझे आशीर्वाद दिया फिर अपनी अंतिम यात्रा पर चली गईं। मां के होने और न होने का अंतर शायद वही लोग समझ सकते हैं जिन्होंने मां को खोया हो। मित्रों, जब तक मां है उसको पूरा सम्मान और समय दो, दुनिया की सबसे कीमती चीज मां है। जब तक वो है, उसको हमेशा खुश रखो और पूरा समय दो, क्योंकि जो उसने दिया है वो तुम्हें कोई दे ही नहीं सकता। मां तुम्हारे अंदर का विश्वास है, मां हर खुशी है, मां तुम्हारी ऊर्जा है जिससे तुम दुनिया से लड़ते हो। मां के श्री चरणों को शत्–शत् बार नमन।’ प्रेम कुमार बोले- नीतीश कुमार बने रह सकते सीएम बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने साफ किया है कि अगर नीतीश कुमार चाहें तो वे अगले 6 महीनों तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रह सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उनके साथ NDA के चार अन्य सदस्य भी चुने गए थे, जिनमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हैं। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, यदि कोई सदस्य दूसरे सदन के लिए चुना जाता है, तो उसे 14 दिनों के भीतर दोनों सदनों में से किसी एक से इस्तीफा देना जरूरी होता है। नीतीश कुमार और नितिन नवीन के इस्तीफे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
भास्कर IPL रैंकिंग- चेन्नई या मुंबई, कौन है ऑलटाइम नंबर-1:दिल्ली-पंजाब से आगे विराट की RCB, पिछले चार साल में गिल की टीम टॉप पर

IPL की ऑलटाइम बेस्ट टीम कौन सी है- इस सवाल का जवाब हमेशा बहस में उलझा रहता है। कोई ट्रॉफियों के आधार पर किसी टीम को आगे रखता है तो कोई अपनी पसंद मुताबिक किसी को टॉपर बताता है। इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हमने 18 सीजन (2008–2025) के डेटा के आधार पर एक ऑल-टाइम रैंकिंग तैयार की है। साथ ही, IPL के बदलते ट्रेंड को समझने के लिए पिछले 4 सीजन की अलग रैंकिंग भी बनाई है, जिसमें मौजूदा फॉर्म और नई टीमों का असर साफ दिखता है। यानी इस स्टोरी में आपको दो तस्वीरें मिलेंगी- एक इतिहास की और एक हाल-फिलहाल की। रैंकिंग देखने से पहले रैंकिंग निकालने का हमारा प्रोसेस समझिए हमने टीमों को चार पैमानों पर परखा है… 1. मैच जीतने का प्रतिशत- कॉम्पिटिटिव लेवल पर किसी भी खेल का सबसे बड़ा मकसद जीतना होता है। जो टीम ज्यादा मैच जीतेगी, उसका विनिंग परसेंटेज ज्यादा होगा और उसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स मिलेंगे। 2. प्लेऑफ में पहुंचने का प्रतिशत- IPL के हर सीजन की शुरुआत में टीमों का पहला गोल प्लेऑफ में पहुंचना होता है। इन्हीं टॉप-4 टीमों के बीच फाइनल में पहुंचने की होड़ होती है। 3. फाइनल में पहुंचने की दर- IPL का सीजन 10 टीमों के साथ शुरू होता है लेकिन जब यह खत्म होता है तो दो ही टीमें याद रह जाती हैं। विनर्स और रनर्स अप। इसके लिए जरूरी है कि टीम फाइनल खेले। 4. फाइनल को ट्रॉफी में कन्वर्ट करने की दर- IPL फाइनल को प्रेशर गेम भी कहते हैं। इसलिए फाइनल को ट्रॉफी में कन्वर्ट करना टीमों के लिए हमारा चौथा पैमाना है। रैंकिंग में टीमों को पॉइंट्स कैसे मिले चारों पैमाने के लिए 250-250 अंक रखे गए हैं। हर पैमाने पर सबसे आगे रहने वाली टीम को पूरे 250 अंक मिले। बाकी टीमें टॉपर से जितनी पीछे रही, उनके अंक उसी अनुपात में कम होते गए। इस तरह चारों पैमानों को मिलाकर अधिकतम 1000 रेटिंग पॉइंट्स हैं। जो टीमें 1000 के जितने करीब पहुंचीं, उनकी रैंकिंग उतनी ऊंची बनी। अब एक-एक कर चारों पैमाने में देखते हैं कि कौन-सी टीम किस पोजिशन पर रही है। इसके बाद फाइनल रैंकिंग देखेंगे… मैच जीतने में चेन्नई सबसे आगे, मुंबई क्लोज सेंकेंड चेन्नई ने अब तक 18 IPL में 253 मैच खेले और 142 में जीत हासिल की। टीम का विनिंग परसेंटेज 56% रहा, जो सभी टीमों से बेहतर है। मुंबई ने 55% मैच जीते हैं। इसलिए टीम के 246 पॉइंट्स होते हैं। प्लेऑफ तक पहुंचने में भी धोनी की टीम की बादशाहत चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। टीम का परसेंटेज 75% है। मुंबई इंडियंस ने 18 में से 11 बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। टीम 61% के साथ 203 पॉइंट्स लेकर दूसरे स्थान पर है। फाइनल में पहुंचने की दर भी चेन्नई की सबसे ज्यादा IPL में सबसे ज्यादा 10 बार फाइनल खेलने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम है। इस पैमाने में 63% के साथ टॉप पर है।मुंबई इंडियंस ने 18 में से 6 बार फाइनल खेला है। 33% के साथ उसे 131 पॉइंट्स मिले। फाइनल को ट्रॉफी में कन्वर्ट करने में मुंबई लाजवाब मुंबई इंडियंस ने 6 में से 5 IPL फाइनल जीतकर 83% का कन्वर्जन रेट हासिल किया है। टीम इस पैमाने के पहले स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 में से 3 फाइनल जीते हैं। 75% के साथ उसे 226 पॉइंट्स मिले। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों का कन्वर्जन रेट 50% है, जिससे दोनों को 151-151 पॉइंट्स मिले। ओवरऑल रैंकिंग में चेन्नई नंबर-1, पंजाब फिसड्डी चारों कैटेगरी मिलाकर बनाई गई रैंकिंग में चेन्नई सुपर किंग्स सबसे ऊपर है। टीम ने 901 पॉइंट्स हासिल किए हैं। मुंबई इंडियंस 830 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स 688 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं पंजाब किंग्स 302 पॉइंट्स के साथ आखिरी स्थान पर है। अब आखिरी 4 साल मिलाकर तय की गई रैंकिंग… गुजरात सबसे आगे, कोहली की टीम को पीछे छोड़ा पिछले 4 सीजन के आधार पर बनी ओवरऑल रैंकिंग में गुजरात टाइटंस ने पहले स्थान पर है। टीम ने 875 पॉइंट्स हासिल किए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 855 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स (660) रही, जबकि 181 पॉइंट्स के साथ दिल्ली आखिरी स्थान पर है। नीचे देखिए पिछले 4 साल के मैच विनिंग, प्लेऑफ, फाइनल और ट्रॉफी रेटिंग के ग्राफिक्स…
भास्कर IPL रैंकिंग- चेन्नई या मुंबई, कौन है ऑलटाइम नंबर-1:दिल्ली-पंजाब से आगे विराट की RCB, पिछले चार साल में गिल की टीम टॉप पर

IPL की ऑलटाइम बेस्ट टीम कौन सी है- इस सवाल का जवाब हमेशा बहस में उलझा रहता है। कोई ट्रॉफियों के आधार पर किसी टीम को आगे रखता है तो कोई अपनी पसंद मुताबिक किसी को टॉपर बताता है। इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हमने 18 सीजन (2008–2025) के डेटा के आधार पर एक ऑल-टाइम रैंकिंग तैयार की है। साथ ही, IPL के बदलते ट्रेंड को समझने के लिए पिछले 4 सीजन की अलग रैंकिंग भी बनाई है, जिसमें मौजूदा फॉर्म और नई टीमों का असर साफ दिखता है। यानी इस स्टोरी में आपको दो तस्वीरें मिलेंगी- एक इतिहास की और एक हाल-फिलहाल की। रैंकिंग देखने से पहले रैंकिंग निकालने का हमारा प्रोसेस समझिए हमने टीमों को चार पैमानों पर परखा है… 1. मैच जीतने का प्रतिशत- कॉम्पिटिटिव लेवल पर किसी भी खेल का सबसे बड़ा मकसद जीतना होता है। जो टीम ज्यादा मैच जीतेगी, उसका विनिंग परसेंटेज ज्यादा होगा और उसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स मिलेंगे। 2. प्लेऑफ में पहुंचने का प्रतिशत- IPL के हर सीजन की शुरुआत में टीमों का पहला गोल प्लेऑफ में पहुंचना होता है। इन्हीं टॉप-4 टीमों के बीच फाइनल में पहुंचने की होड़ होती है। 3. फाइनल में पहुंचने की दर- IPL का सीजन 10 टीमों के साथ शुरू होता है लेकिन जब यह खत्म होता है तो दो ही टीमें याद रह जाती हैं। विनर्स और रनर्स अप। इसके लिए जरूरी है कि टीम फाइनल खेले। 4. फाइनल को ट्रॉफी में कन्वर्ट करने की दर- IPL फाइनल को प्रेशर गेम भी कहते हैं। इसलिए फाइनल को ट्रॉफी में कन्वर्ट करना टीमों के लिए हमारा चौथा पैमाना है। रैंकिंग में टीमों को पॉइंट्स कैसे मिले चारों पैमाने के लिए 250-250 अंक रखे गए हैं। हर पैमाने पर सबसे आगे रहने वाली टीम को पूरे 250 अंक मिले। बाकी टीमें टॉपर से जितनी पीछे रही, उनके अंक उसी अनुपात में कम होते गए। इस तरह चारों पैमानों को मिलाकर अधिकतम 1000 रेटिंग पॉइंट्स हैं। जो टीमें 1000 के जितने करीब पहुंचीं, उनकी रैंकिंग उतनी ऊंची बनी। अब एक-एक कर चारों पैमाने में देखते हैं कि कौन-सी टीम किस पोजिशन पर रही है। इसके बाद फाइनल रैंकिंग देखेंगे… मैच जीतने में चेन्नई सबसे आगे, मुंबई क्लोज सेंकेंड चेन्नई ने अब तक 18 IPL में 253 मैच खेले और 142 में जीत हासिल की। टीम का विनिंग परसेंटेज 56% रहा, जो सभी टीमों से बेहतर है। मुंबई ने 55% मैच जीते हैं। इसलिए टीम के 246 पॉइंट्स होते हैं। प्लेऑफ तक पहुंचने में भी धोनी की टीम की बादशाहत चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। टीम का परसेंटेज 75% है। मुंबई इंडियंस ने 18 में से 11 बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। टीम 61% के साथ 203 पॉइंट्स लेकर दूसरे स्थान पर है। फाइनल में पहुंचने की दर भी चेन्नई की सबसे ज्यादा IPL में सबसे ज्यादा 10 बार फाइनल खेलने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम है। इस पैमाने में 63% के साथ टॉप पर है।मुंबई इंडियंस ने 18 में से 6 बार फाइनल खेला है। 33% के साथ उसे 131 पॉइंट्स मिले। फाइनल को ट्रॉफी में कन्वर्ट करने में मुंबई लाजवाब मुंबई इंडियंस ने 6 में से 5 IPL फाइनल जीतकर 83% का कन्वर्जन रेट हासिल किया है। टीम इस पैमाने के पहले स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 में से 3 फाइनल जीते हैं। 75% के साथ उसे 226 पॉइंट्स मिले। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों का कन्वर्जन रेट 50% है, जिससे दोनों को 151-151 पॉइंट्स मिले। ओवरऑल रैंकिंग में चेन्नई नंबर-1, पंजाब फिसड्डी चारों कैटेगरी मिलाकर बनाई गई रैंकिंग में चेन्नई सुपर किंग्स सबसे ऊपर है। टीम ने 901 पॉइंट्स हासिल किए हैं। मुंबई इंडियंस 830 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स 688 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं पंजाब किंग्स 302 पॉइंट्स के साथ आखिरी स्थान पर है। अब आखिरी 4 साल मिलाकर तय की गई रैंकिंग… गुजरात सबसे आगे, कोहली की टीम को पीछे छोड़ा पिछले 4 सीजन के आधार पर बनी ओवरऑल रैंकिंग में गुजरात टाइटंस ने पहले स्थान पर है। टीम ने 875 पॉइंट्स हासिल किए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 855 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स (660) रही, जबकि 181 पॉइंट्स के साथ दिल्ली आखिरी स्थान पर है। नीचे देखिए पिछले 4 साल के मैच विनिंग, प्लेऑफ, फाइनल और ट्रॉफी रेटिंग के ग्राफिक्स…
Khabar Hatke | Australia Red Sky; Polygamy Ban For Teachers

कुछ चोरों ने 11 हजार किलो चॉकलेट से भरा एक ट्रक चुरा लिया। वहीं ऑस्ट्रेलिया में अचानक पूरा शहर लाल रंग में बदल गया। उधर एक से ज्यादा पत्नी वाले टीचर नहीं बन सकेंगे। . आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja

स्पोर्ट्स डेस्क24 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच राजस्थान के सेकेंड होम ग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। पूर्व कप्तान एमएस धोनी का इस मैच में खेलना मुश्किल है। CSK ने शनिवार को एक पोस्ट में बताया, धोनी IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्ते बाहर रह सकते हैं। वे मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं। उन्हें काफ स्ट्रेन, यानी पिंडली में खिंचाव है। CSK पांच बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) की चैंपियन रही है, लेकिन टीम का पिछला सीजन काफी खराब रहा था। टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी यानी 10वें स्थान पर रही थी। वहीं, RR ने अब तक एक बार खिताब जीता है, लेकिन पिछला सीजन उनके लिए भी अच्छा नहीं रहा और टीम 9वें स्थान पर रही। जीत-हार का रिकॉर्ड 50-50 राजस्थान और चेन्नई के बीच हेड टु हेड मुकाबले बेहद कड़े रहते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मैच खेले गए, दोनों को 16-16 में जीत मिली। दोनों टीमों के बीच गुवाहाटी में अब तक केवल एक मैच हुआ, यहां पिछले सीजन ही राजस्थान को 6 रन से जीत मिली थी। टीम अपडेट- जॉनसन CSK में शामिल RR: ऑलराउंडर सैम करन इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। करन की जगह राजस्थान ने श्रीलंका के टी-20 कप्तान ऑलराउंडर दसुन शनाका को शामिल किया। CSK: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ही लेफ्ट आर्म पेसर स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया। सैमसन-जडेजा पुरानी टीम के खिलाफ उतरेंगे संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा इस सीजन अपनी-अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। सैमसन पिछले एक दशक से ज्यादा समय तक राजस्थान का हिस्सा रहे, अब चेन्नई की जर्सी में दिखाई देंगे। वहीं, लंबे समय तक चेन्नई के लिए खेलने वाले जडेजा इस बार राजस्थान की ओर से मैदान में उतरेंगे। चेन्नई की बल्लेबाजी मजबूत चेन्नई की बल्लेबाजी इस बार काफी मजबूत नजर आ रही है। शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे मिडिल ऑर्डर में टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज बन चुके हैं, जबकि युवा खिलाड़ी संजू सैमसन भी टीम को मजबूती दे रहे हैं। गेंदबाजी में नूर अहमद, अकील हुसैन, मैट हेनरी और खलील अहमद जिम्मेदारी संभालेंगे। डेवाल्ड ब्रेविस इंजरी के कारण शुरुआती मैच से बाहर रह सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी से RR को उम्मीदें राजस्थान रॉयल्स में रवींद्र जडेजा के आने से टीम का अनुभव और संतुलन दोनों बढ़ा है। बल्लेबाजी में बड़ी जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल पर रहेगी। उनके साथ युवा वैभव सूर्यवंशी और फॉर्म में चल रहे शिमरोन हेटमायर टीम को मजबूती देते नजर आएंगे। हालांकि, रॉयल्स के लिए गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले सीजन के बाद टीम में कई बदलाव हुए, लेकिन जोफ्रा आर्चर की लीडरशिप में तेज गेंदबाजों को कंसिस्टेंसी पर काम करना होगा। वहीं, स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी जडेजा और रवि बिश्नोई संभालेंगे। पिच रिपोर्ट- हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है, खासकर नई गेंद से स्विंग देखने को मिलती है। यहां चेज करना थोड़ा आसान माना जाता है, क्योंकि रात में ओस का असर पड़ सकता है और बल्लेबाजी आसान हो जाती है। यहां अब तक IPL के सिर्फ 6 मैच खेले गए हैं। 3 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 2 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। जबकि एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 199/4 है, जो राजस्थान रॉयल्स ने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था। गुवाहाटी में बादल छाए रहेंगे गुवाहाटी में सोमवार को मौसम बदलता हुआ नजर आ सकता है। आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है, जिसकी संभावना करीब 55-60% बताई जा रही है। नमी ज्यादा रहने से उमस भी महसूस हो सकती है। तापमान 19 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि हवा की रफ्तार लगभग 9 किमी प्रति घंटा रह सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल-12 राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे। चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर, सरफराज खान/कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद। मैच कहां देख सकते हैं? IPL मैचों का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई का सबसे बड़ा चेज, कोलकाता को 6-विकेट से हराया:14 साल बाद IPL में पहला मैच जीता; रोहित-रिकेल्टन ने फिफ्टी लगाई मुंबई इंडियंस ने अपना सबसे बड़ा रन चेज किया और IPL में 14 साल बाद पहला मैच जीत लिया। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी KKR ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। MI ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर रोहित ने अपनी सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई:कोलकाता के खिलाफ 1161 रन बनाए, मुंबई ने अपना सबसे बड़ा रनचेज किया; रिकॉर्ड्स मुंबई इंडियंस ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने अपनी सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई। वे किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी बने। पूरी खबर अनुकुल के डाइविंग कैच से रोहित आउट:रहाणे के चोटिल होने पर रिंकू ने कप्तानी की, रमनदीप ने डिप्स लगाए; मोमेंट्स मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 की शुरुआत
India Financial Tasks Deadline March 31

Hindi News Business India Financial Tasks Deadline March 31 | PPF, Sukanya Accounts Must Be Updated नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक आज 30 मार्च है। आपके पास अपने वित्तीय कामों को निपटाने के लिए अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं। 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद देश में टैक्स और बैंकिंग से जुड़े 3 बड़े कामों की डेडलाइन खत्म हो रही है। 31 मार्च की रात तक निपटाएं ये 3 काम… 1. सरकारी स्कीम्स एक्टिव रखें: PPF, NPS और सुकन्या में डालें मिनिमम बैलेंस पब्लिक पॉविडेंट फंड (PPF), नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) या सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) को चालू रखने के लिए हर साल ₹250 से ₹500 तक न्यूनतम राशि जमा करना अनिवार्य है। अगर खाता बंद हो गया तो चालू कराने के लिए पेनाल्टी लगेगी और बैंक के चक्कर काटने होंगे। नोट: तीनों ही योजनाओं में इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट मिलती है, लेकिन निवेश की कुल सीमा ₹1.5 लाख ही रहेगी। 2. पुरानी टैक्स रिजीम में सेविंग का मौका: 80C और 80D के तहत निवेश करें पुरानी टैक्स रिजीम में टैक्स बचाने के लिए निवेश करने का कल आखिरी दिन है। सेक्शन 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की छूट पाने के लिए आप PPF, लाइफ इंश्योरेंस में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा, 80D के तहत हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम और मेडिकल खर्चों पर 1 लाथ तक की छूट मिलती है। 1 अप्रैल या उसके बाद किया गया निवेश अगले साल के खाते में गिना जाएगा। 3. सैलरी क्लास के लिए जरूरी: ऑफिस में जमा करें इन्वेस्टमेंट प्रूफ अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको अपने ऑफिस में इन्वेस्टमेंट प्रूफ जमा करने होंगे। इसमें घर के किराए की रसीदें, बीमा प्रीमियम की रसीद, होम लोन के ब्याज का सर्टिफिकेट शामिल हैं। अगर आप ये डॉक्यूमेंट्स समय पर नहीं देते हैं, तो कंपनी आपकी आखिरी सैलरी से ज्यादा TDS काट लेगी। इसे वापस पाने के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने तक का इंतजार करना होगा। अब उन 10 बदलावों की जानकारी जो 1 अप्रैल 2026 से होने वाले हैं… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Financial Tasks Deadline March 31

Hindi News Business India Financial Tasks Deadline March 31 | PPF, Sukanya Accounts Must Be Updated नई दिल्ली48 मिनट पहले कॉपी लिंक आज 30 मार्च है। आपके पास अपने वित्तीय कामों को निपटाने के लिए अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं। 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद देश में टैक्स और बैंकिंग से जुड़े 3 बड़े कामों की डेडलाइन खत्म हो रही है। 31 मार्च की रात तक निपटाएं ये 3 काम… 1. सरकारी स्कीम्स एक्टिव रखें: PPF, NPS और सुकन्या में डालें मिनिमम बैलेंस पब्लिक पॉविडेंट फंड (PPF), नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) या सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) को चालू रखने के लिए हर साल ₹250 से ₹500 तक न्यूनतम राशि जमा करना अनिवार्य है। अगर खाता बंद हो गया तो चालू कराने के लिए पेनाल्टी लगेगी और बैंक के चक्कर काटने होंगे। नोट: तीनों ही योजनाओं में इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट मिलती है, लेकिन निवेश की कुल सीमा ₹1.5 लाख ही रहेगी। 2. पुरानी टैक्स रिजीम में सेविंग का मौका: 80C और 80D के तहत निवेश करें पुरानी टैक्स रिजीम में टैक्स बचाने के लिए निवेश करने का कल आखिरी दिन है। सेक्शन 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की छूट पाने के लिए आप PPF, लाइफ इंश्योरेंस में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा, 80D के तहत हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम और मेडिकल खर्चों पर 1 लाथ तक की छूट मिलती है। 1 अप्रैल या उसके बाद किया गया निवेश अगले साल के खाते में गिना जाएगा। 3. सैलरी क्लास के लिए जरूरी: ऑफिस में जमा करें इन्वेस्टमेंट प्रूफ अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको अपने ऑफिस में इन्वेस्टमेंट प्रूफ जमा करने होंगे। इसमें घर के किराए की रसीदें, बीमा प्रीमियम की रसीद, होम लोन के ब्याज का सर्टिफिकेट शामिल हैं। अगर आप ये डॉक्यूमेंट्स समय पर नहीं देते हैं, तो कंपनी आपकी आखिरी सैलरी से ज्यादा TDS काट लेगी। इसे वापस पाने के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने तक का इंतजार करना होगा। अब उन 10 बदलावों की जानकारी जो 1 अप्रैल 2026 से होने वाले हैं… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
बाथरूम में फंसाया, ब्रा स्ट्रैप खींची:रूम में आया, चादर हटाई; HC से जमानत के बाद हरियाणा नर्सिंग कॉलेज चेयरमैन पर 8 छात्राओं के आरोप सामने आए

हरियाणा के हिसार स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। चेयरमैन जगदीश गोस्वामी पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न और SC/ST एक्ट जैसी धाराओं के तहत FIR हुई थी। गोस्वामी करीब 3 महीने जेल में रहा। गोस्वामी पर उस वक्त 8 लड़कियों ने आरोप लगाए थे। इस मामले में अब कोर्ट का ऑर्डर आने के बाद छात्राओं के लगाए आरोप सामने आए हैं। जिसमें छात्राओं ने कहा- जबरन बाथरूम में फंसाकर उनकी ब्रा स्ट्रैप खींचने की कोशिश की। हॉस्टल में आकर पैर दबाने को कहा। सोते वक्त गुपचुप ढंग से चादर हटा दी। ऐसे ही कई गंभीर आरोप छात्राओं ने लगाए। हालांकि इस मामले में गोस्वामी के वकील ने कहा था कि कई छात्राओं ने एफिडेविट दिया कि सब गलतफहमी में हुआ है। जो अब सुलझ गया है। वहीं कोर्ट ने कहा कि आरोपी पर पहले कोई केस नहीं है। ट्रायल में ही आरोपों की सच्चाई पता चलेगी। जिसमें समय लगेगा। इसलिए उसे जमानत दी जाती है। 27 मार्च को जमानत के बाद अब इसकी केस की कॉपी से छात्राओं के बयान सामने आए हैं। कॉलेज की 8 छात्राओं की चेयरमैन को लेकर शिकायत पढ़ें.. 1. बाथरूम में फंसाया, टी-शर्ट उतारी, बासी रोटी खाने को कहा एक लड़की ने अपने साथ हुई 3 घटनाओं के बारे में बताया। उसने कहा- एक बार जब वह हॉस्टल में अपने कमरे जा रही थी, तो जगदीश गोस्वामी ने उसे टेबलेट दिखाने के लिए बुलाया और बाथरूम में फंसाकर उसका शारीरिक उत्पीड़न करने का प्रयास किया। उसने उसके कंधे, कमर और ब्रेस्ट को छूने की कोशिश की। उसने उसकी टी-शर्ट उतारने के बाद ब्रा की स्ट्रैप भी खींचने की कोशिश की। इसके बाद उसने लगातार उसे परेशान किया, जिसमें थप्पड़ मारना, बाल खींचना, कान मरोड़ना और अनचाहा स्पर्श शामिल था। दूसरी घटना में लड़की ने बताया कि जगदीश गोस्वामी हॉस्टल आया और उसे दूसरी लड़की के कमरे में बुलाया और उससे अपने पैर दबाने को कहा। जब उसने मना कर दिया, तो उसने कहा, “क्या तुम इतनी बड़ी हो गई हो कि मुझे मना करोगी?” और जबरदस्ती उससे पैर दबवाने की कोशिश की। तीसरी घटना में छात्रा ने कहा कि जब वह खाना लेने हॉस्टल मेस गई, तो उसने उससे पूछा कि उसे क्या चाहिए। उसने जवाब दिया “रोटी”। उसने हॉस्टल मेस से एक बासी रोटी उठाई और कहा- यह लो और जाओ, यही खाने लायक है। 2. गोस्वामी कमरे में आया, चादर हटाई, मैं शॉर्ट्स में थी दूसरी छात्रा का आरोप था कि 20 अप्रैल 2025 को वह अपने रूम में सो रही थी। इसी दौरान जगदीश गोस्वामी उसके कमरे में आया। उसने उसकी कमर से चादर हटाई और कहा, “ओह, मैंने तुम्हारे शरीर को छुआ है, इसे फिर से ढक लो।” उस समय छात्रा ने सनड्रेस और शॉर्ट्स पहने हुए थे। 3. खत्म करने की धमकी दी, सिर पर सेब रखवाया, पीछे से तीर मारा तीसरी छात्रा ने कहा- जब से मैंने स्ट्राइक में हिस्सा लिया, तब से उसे पर्सनली टारगेट किया जा रहा था और उसे धमकी दे रहा था कि “मैं तुम्हें खत्म कर दूंगा।” कॉलेज मैनेजमेंट और चेयरमैन के फीस बढ़ाने के बाद, स्टूडेंट्स का एक ग्रुप अपनी शिकायतों पर बात करने के लिए इकट्ठा हुआ। उसने बातचीत के दौरान एक सवाल उठाया। अगले दिन, जब वह और उसकी क्लासमेट लगभग 11-11:15 बजे ब्रेक के समय टहल रहे थे, तो चेयरमैन ने उसे बुलाया और अपने घर पर पर्सनली मिलने के लिए कहा। चेयरमैन ने उसे टारगेट प्रैक्टिस के लिए अपने सिर पर एक सेब रखने को कहा। जब उसने अपनी क्लासमेट के सामने मना किया, तो पीछे से उस पर एक तीर चला दिया गया। छात्रा ने कहा- कई बार, उसे बहुत ज्यादा तकलीफ हुई, जिसके बारे में पूरे स्टाफ को पता था। इसके बावजूद, जब उसे आराम की जरूरत थी, तो उसे ऊपर नहीं जाने दिया गया, न ही कोई दवा दी गई। उससे कहा गया कि वह हॉस्पिटल तभी जाएगी, जब उसकी हालत और खराब हो जाएगी और खराब सेहत के बावजूद उसे भर्ती रहना पड़ा। हालांकि, उसने जींद सिविल चार्ज 500 रुपये होने की वजह से हॉस्पिटल जाने से मना कर दिया। छात्रा ने आगे कहा- इंस्पेक्शन के दौरान उससे काम करवाया गया। उस समय, फिसलकर गिरने की वजह से उसके पैर में फ्रैक्चर था और उसके पास PGI खानपुर से इस बारे में एक मेडिकल रिपोर्ट थी। उसे न तो किसी हॉस्पिटल ले जाया गया और न ही कोई मेडिकल सुविधा दी गई। बार-बार घर जाने की शिकायत करने के बावजूद, उसे जाने नहीं दिया गया। जब उसका भाई उसे लेने आया, तो उन्होंने झूठा दावा किया कि उन्हें उसकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 4. मेरे भाई को बॉयफ्रेंड कहा, गुंडा भी बताया चौथी छात्रा ने कहा- दिवाली से कुछ दिन पहले मुझे मेरा भाई लेने आया था। हमें खाटू श्याम जाना था। शुरू में स्टाफ ने मुझे जाने से मना कर दिया। जब मैंने विरोध किया, तो स्टाफ मेंबर्स ने मेरे भाई के साथ बुरा बर्ताव किया। उन्होंने आगे पूछा कि क्या वह उसका बॉयफ्रेंड है, जबकि वह हर बार उसे लेने आता था और उसकी फोटो भी उसके आउटपास पर है। जब उसने यह बात प्रिंसिपल से कही, तो उन्होंने कहा, “तुम्हारा भाई गुंडा है।” 5. मेरे चेहरे पर गंदा पानी डाला, घर आने को कहा पांचवीं छात्रा ने कहा- चेयरमैन जगदीश गोस्वामी ने मुझे और मेरी फ्रेंड को नई कार खरीदने के मौके पर मिठाई बांटने के लिए बुलाया। उन्होंने मुझे आगे बुलाया और पूछा, “तुम्हारे हाथ में क्या है?” फिर उन्होंने मेरे चेहरे पर गंदा पानी डाल दिया, जिससे उसके कपड़े गीले हो गए और पूछा, “क्या तुम गुस्से में हो?” मैंने जवाब दिया, “सर, प्लीज अपनी मिठाई रख लो।” वहां जमा हुए सभी लोगों ने कहा कि यह एक मजाक था और उससे अपने कपड़े साफ करने को कहा, यह कहते हुए कि इससे कोई नुकसान नहीं है। चेयरमैन ने दूसरी लड़कियों के साथ भी तीन-चार बार बेइज्जती वाली हरकतें कीं। छात्रा ने आगे बताया- एक दिन, जब वह अपनी क्लासमेट के साथ क्लास जा रही थी, तो चेयरमैन ने उन्हें बुलाया और कहा कि वे
वित्त मंत्रालय ने माना इकोनॉमी की रफ्तार धीमी:चैटजीपीटी की मदद से घर ₹9.5 करोड़ में बिका, NSE पर 13 अप्रैल से कच्चे तेल की ट्रेडिंग होगी

कल की बड़ी खबर रेमंड से जुड़ी रही। टेक्सटाइल ब्रांड ‘रेमंड’ को घर-घर तक पहुंचाने वाले पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का रविवार 29 मार्च को मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं वित्त मंत्रालय ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार अब थोड़ी धीमी हो सकती है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. वित्त मंत्रालय ने माना इकोनॉमी की रफ्तार धीमी: महंगे तेल-लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन बिगड़ने का असर; महंगाई बढ़ने के संकेत वित्त मंत्रालय ने मार्च 2026 की अपनी मंथली इकोनॉमिक रिव्यू रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार अब थोड़ी धीमी हो सकती है। इसकी सबसे बड़ी वजह पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें हैं। मंत्रालय ने माना है कि इन बाहरी झटकों की वजह से देश के अंदर इनपुट कॉस्ट यानी प्रोडक्शन की लागत बढ़ गई है, जिससे आर्थिक गतिविधियों पर दबाव दिख रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. चैटजीपीटी की मदद से घर ₹9.5 करोड़ में बिका: ₹95 लाख ज्यादा कीमत मिली, बिना एजेंट 5 दिन में डील हुई अमेरिका के फ्लोरिडा में एक शख्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके अपना घर करीब 1 मिलियन डॉलर (लगभग 9.5 करोड़ रुपए) में बेच दिया है। मियामी में रहने वाले रॉबर्ट लेविन ने घर बेचने के लिए किसी रियल एस्टेट एजेंट की मदद नहीं ली, बल्कि चैटजीपीटी को अपना गाइड बनाया। लेविन ने केवल 5 दिनों के अंदर ही अपने घर की डील क्लोज कर दी। खास बात यह है कि घर की जो कीमत लोकल एजेंट्स ने बताई थी, लेविन को AI की सलाह की वजह से उससे 95 लाख रुपए ज्यादा मिले। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. NSE पर 13 अप्रैल से ब्रेंट-क्रूड-ऑयल की ट्रेडिंग होगी: सेबी से मंजूरी मिली, इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से हेजिंग कर सकेंगे; कैश में सेटलमेंट होगा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) अपने कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट का विस्तार करने जा रहा है। NSE 13 अप्रैल 2026 से ‘डेटेड ब्रेंट क्रूड ऑयल’ फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करेगा। इसके लिए एक्सचेंज को मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल गई है। इस नए कॉन्ट्रैक्ट के आने से भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों को ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क के साथ तालमेल बिठाने और रिस्क को मैनेज करने का एक नया जरिया मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन: बेटे गौतम सिंघानिया ने मुखाग्नि दी; पद्म भूषण से सम्मानित, वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था टेक्सटाइल ब्रांड ‘रेमंड’ को घर-घर तक पहुंचाने वाले पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का रविवार 29 मार्च को मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोपहर 3 बजे चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर उनके बेटे और रेमंड के मौजूदा चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में अंतिम रस्में पूरी कीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. टॉप-10 कंपनियों में से 7 की वैल्यू ₹1.75 लाख-करोड़ घटी: रिलायंस टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹89 हजार करोड़ घटी; HDFC बैंक का मार्केट कैप भी घटा मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.75 लाख करोड़ रुपए घट गई। मिडिल ईस्ट में तनाव और इजराइल-ईरान जंग की वजह से यह गिरावट आई है। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी। रिलायंस का मार्केट कैप 89,720 करोड़ रुपए घटकर ₹18.24 लाख करोड़ पर आ गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. अप्रैल में 14 दिन बैंकों में काम नहीं होगा: 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 8 दिन बैंक बंद रहेंगे अगले महीने यानी अप्रैल में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 8 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत यानी 1 अप्रैल को छुट्टी से होगी। पूरे देश में बैंक सालाना अकाउंट क्लोजिंग के कारण बंद रहेंगे। इस दिन बैंक में कोई भी ऑफलाइन काम नहीं हो पाएगा। यहां देखें अप्रैल 2026 में आपके राज्य या लोकेशन में बैंक कब-कब बंद रहेंगे… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…









