Thursday, 08 Oct 2026 | 04:33 AM

Trending :

EXCLUSIVE

नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा:विजय चौधरी लेकर विधान परिषद पहुंचे; नितिन नवीन ने प्रदेश अध्यक्ष के जरिए भेजवाया इस्तीफा

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा लेकर विजय चौधरी विधान परिषद पहुंचे और उन्होंने इस्तीफा विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सौंप दिया। मंत्री विजय चौधरी ने कहा, मुख्यमंत्री जी राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। ये तो संवैधानिक प्रक्रिया है। आज उन्हें इस्तीफा देना था। उनका त्याग पत्र एमएलसी संजय गांधी ने विधान परिषद के सभापति अवधेश नाराणय सिंह सौंप दिया है। इधर, सीएम हाउस के अंदर ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी मौजूद हैं। ये तीनों नेता सुबह 9 बजे ही सीएम हाउस पहुंच गए थे। बिजेन्द्र यादव नीतीश कुमार से मिलकर निकल गए हैं। इधर, नितिन नवीन के इस्तीफे पर सस्पेंस खत्म हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कल रविवार को ही बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसे आज वो जमा करेंगे। संजय सरावगी ने कहा, उनका असम जाना जरूरी था। नितिन नवीन ने अपने एक्स पर लिखा है कि ‘मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं।’
मां के लिए नितिन नवीन ने किया भावुक पोस्ट सियासी उठा-पटक के बीच बीजेपी अध्यक्ष ने मां को लेकर एक भावुक पोस्ट किया। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मां की परछाई तो नहीं है, पर मां का एहसास आज भी उसी तरह जीवंत है। पिछले 5 सालों में कई मुकाम और प्रतिष्ठा मिली, पर उन सब के बीच में कुछ खालीपन का एहसास हमेशा दिल को कचोटता भी है। मेरे मंत्री बनने के कुछ दिन बाद मां हम सब को छोड़कर चली गई, लगता है जैसे वो उसी दिन के इंतजार में थी। मुझे आशीर्वाद दिया फिर अपनी अंतिम यात्रा पर चली गईं। मां के होने और न होने का अंतर शायद वही लोग समझ सकते हैं जिन्होंने मां को खोया हो। मित्रों, जब तक मां है उसको पूरा सम्मान और समय दो, दुनिया की सबसे कीमती चीज मां है। जब तक वो है, उसको हमेशा खुश रखो और पूरा समय दो, क्योंकि जो उसने दिया है वो तुम्हें कोई दे ही नहीं सकता। मां तुम्हारे अंदर का विश्वास है, मां हर खुशी है, मां तुम्हारी ऊर्जा है जिससे तुम दुनिया से लड़ते हो। मां के श्री चरणों को शत्–शत् बार नमन।’ प्रेम कुमार बोले- नीतीश कुमार बने रह सकते सीएम बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने साफ किया है कि अगर नीतीश कुमार चाहें तो वे अगले 6 महीनों तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रह सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उनके साथ NDA के चार अन्य सदस्य भी चुने गए थे, जिनमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हैं। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, यदि कोई सदस्य दूसरे सदन के लिए चुना जाता है, तो उसे 14 दिनों के भीतर दोनों सदनों में से किसी एक से इस्तीफा देना जरूरी होता है।
नीतीश कुमार और नितिन नवीन के इस्तीफे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मजदूरों के बिना सुस्त पड़ा दक्षिण भारत का उद्योग:फ्री फ्लाइट टिकट, बसें; फिर भी बंगाल, असम से लौट नहीं रहे लेबर

May 14, 2026/
3:51 pm

केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों के नियोक्ता इन दिनों एक अजीब जद्दोजहद में हैं। वे मजदूरों को वापस बुलाने...

authorimg

February 23, 2026/
6:54 pm

पटना. बिहार कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी सुनील नायक की गिरफ्तारी को लेकर आंध्र प्रदेश और बिहार आमने-सामने...

केतन मर्डर केस पर बोलीं कंगना रनोट:बच्चों के गलत कामों के लिए माता-पिता को दोषी ठहराना ठीक नहीं; मंगेतर सिया ने बॉयफ्रेंड के साथ की हत्या

June 26, 2026/
6:56 pm

रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल मर्डर केस पर एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने...

विशेष | डॉ. श्रीकांत लता एकनाथ शिंदे: शिवसेना ने हमेशा महाराष्ट्र में एनडीए को मजबूत करने के लिए काम किया

June 25, 2026/
3:45 pm

विशेष | शिवसेना ने हमेशा महाराष्ट्र में एनडीए की स्थिति को मजबूत करने का लक्ष्य रखा है, और इन सांसदों...

शादी में मर्डर,पकड़ने गए कॉन्स्टेबल पर चाकू से 9 वार:नर्मदापुरम में पुलिस टीम पर बाप-बेटे का हमला; विवाद में 6 लोग घायल

April 20, 2026/
8:26 am

नर्मदापुरम जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र (ग्राम नाहरकोला) में रविवार रात एक शादी समारोह में विवाद के बाद आरोपियों ने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा:विजय चौधरी लेकर विधान परिषद पहुंचे; नितिन नवीन ने प्रदेश अध्यक्ष के जरिए भेजवाया इस्तीफा

नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा:विजय चौधरी लेकर विधान परिषद पहुंचे; नितिन नवीन ने प्रदेश अध्यक्ष के जरिए भेजवाया इस्तीफा

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा लेकर विजय चौधरी विधान परिषद पहुंचे और उन्होंने इस्तीफा विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सौंप दिया। मंत्री विजय चौधरी ने कहा, मुख्यमंत्री जी राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। ये तो संवैधानिक प्रक्रिया है। आज उन्हें इस्तीफा देना था। उनका त्याग पत्र एमएलसी संजय गांधी ने विधान परिषद के सभापति अवधेश नाराणय सिंह सौंप दिया है। इधर, सीएम हाउस के अंदर ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी मौजूद हैं। ये तीनों नेता सुबह 9 बजे ही सीएम हाउस पहुंच गए थे। बिजेन्द्र यादव नीतीश कुमार से मिलकर निकल गए हैं। इधर, नितिन नवीन के इस्तीफे पर सस्पेंस खत्म हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कल रविवार को ही बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसे आज वो जमा करेंगे। संजय सरावगी ने कहा, उनका असम जाना जरूरी था। नितिन नवीन ने अपने एक्स पर लिखा है कि ‘मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं।’
मां के लिए नितिन नवीन ने किया भावुक पोस्ट सियासी उठा-पटक के बीच बीजेपी अध्यक्ष ने मां को लेकर एक भावुक पोस्ट किया। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मां की परछाई तो नहीं है, पर मां का एहसास आज भी उसी तरह जीवंत है। पिछले 5 सालों में कई मुकाम और प्रतिष्ठा मिली, पर उन सब के बीच में कुछ खालीपन का एहसास हमेशा दिल को कचोटता भी है। मेरे मंत्री बनने के कुछ दिन बाद मां हम सब को छोड़कर चली गई, लगता है जैसे वो उसी दिन के इंतजार में थी। मुझे आशीर्वाद दिया फिर अपनी अंतिम यात्रा पर चली गईं। मां के होने और न होने का अंतर शायद वही लोग समझ सकते हैं जिन्होंने मां को खोया हो। मित्रों, जब तक मां है उसको पूरा सम्मान और समय दो, दुनिया की सबसे कीमती चीज मां है। जब तक वो है, उसको हमेशा खुश रखो और पूरा समय दो, क्योंकि जो उसने दिया है वो तुम्हें कोई दे ही नहीं सकता। मां तुम्हारे अंदर का विश्वास है, मां हर खुशी है, मां तुम्हारी ऊर्जा है जिससे तुम दुनिया से लड़ते हो। मां के श्री चरणों को शत्–शत् बार नमन।’ प्रेम कुमार बोले- नीतीश कुमार बने रह सकते सीएम बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने साफ किया है कि अगर नीतीश कुमार चाहें तो वे अगले 6 महीनों तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रह सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उनके साथ NDA के चार अन्य सदस्य भी चुने गए थे, जिनमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हैं। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, यदि कोई सदस्य दूसरे सदन के लिए चुना जाता है, तो उसे 14 दिनों के भीतर दोनों सदनों में से किसी एक से इस्तीफा देना जरूरी होता है।
नीतीश कुमार और नितिन नवीन के इस्तीफे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket