Dhuran Dhar 2 Actress Sara Arjun Mobbed By Fans At Wankhede

13 मिनट पहले कॉपी लिंक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 की शानदार सफलता के बीच एक्ट्रेस सारा अर्जुन रविवार को आईपीएल मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंची। यहां मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले के बाद सारा को स्टेडियम से बाहर निकलते वक्त फैंस की भारी भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान उनके पिता और एक्टर राज अर्जुन को अपनी बेटी को सुरक्षित निकालने के लिए बॉडीगार्ड की तरह स्थिति संभालनी पड़ी। परिवार के साथ मैच देखने पहुंची थीं सारा सारा अर्जुन रविवार को अपने पिता राज अर्जुन और मां सान्या अर्जुन के साथ वानखेड़े स्टेडियम पहुंची थीं। उन्होंने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहन रखी थी और वह अपनी टीम को जमकर चीयर करती नजर आईं। पूरे मैच के दौरान सारा काफी एक्साइटेड दिखीं, लेकिन जब वह स्टेडियम से बाहर निकल रही थीं, तब वहां अफरा-तफरी मच गई। मैच के बाद सारा एक्टर ईशान खट्टर के साथ दिखाई दीं। पिता ने भीड़ से बचाकर कार तक पहुंचाया जैसे ही फैंस ने उन्हें देखा, सेल्फी लेने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। भीड़ सारा के काफी करीब आ गई थी, जिससे स्थिति थोड़ी असहज हो गई। ऐसे में राज अर्जुन ने तुरंत अपनी बेटी को प्रोटेक्ट किया और उन्हें भीड़ से निकालते हुए कार तक पहुंचाया। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें पिता राज अर्जुन अपनी बेटी को सुरक्षित निकालने की कोशिश करते दिख रहे हैं। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू किया था करियर एक्टर राज अर्जुन की बेटी सारा ने 6 साल से भी कम उम्र में एक्टिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने ‘एक थी डायन’, ‘जय हो’ और ‘जज्बा’ जैसी बड़ी फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया है। हाल ही में उन्होंने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ में बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
नवीन पटनायक बोले- निशिकांत को मेंटल डॉक्टर की जरूरत:बीजू पटनायक को नेहरु और CIA के बीच कड़ी बताया था; बीजद सांसद का संसदीय समिति से इस्तीफा

ओडिशा के पूर्व CM और बीजू जनता दल (BJD) चीफ नवीन पटनायक ने उनके पिता बीजू पटनायक पर टिप्पणी को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की आलोचना की है। भुवनेश्वर में मीडिया से बातचीत के दौरान पटनायक ने कहा- बीजेपी सांसद ने जो बयान दिया है, वह काफी आपत्तिजनक है और उन्हें मेंटल डॉक्टर की जरूरत है। दरअसल, 27 मार्च को निशिकांत दुबे ने दावा किया था कि 1960 के दशक में चीन के साथ युद्ध के दौरान बीजू पटनायक, तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और CIA के बीच कड़ी थे। इस दावे पर नवीन पटनायक ने कहा- मैं उस समय करीब 13 साल का था और मुझे याद है कि चीनी हमले को लेकर बिजू बाबू कितने गुस्से में थे। उन्होंने उसे रोकने के लिए क्या-क्या किया। इसी बीच बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने 28 मार्च को निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के अन्य सांसदों ने भी इस बयान की कड़ी निंदा की है। BJD सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया बीजद ने सोमवार को निशिकांत दुबे की टिप्पणी के विरोध में राज्यसभा से वॉकआउट किया। सदन की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि निशिकांत दुबे ने बीजू पटनायक को CIA एजेंट बताया है, जो पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत बयान है। बीजू पटनायक दो बार (1961-63 और 1990-95) ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। वे एक स्वतंत्रता सेनानी और एविएटर थे। वे 1947 में इंडोनेशिया के स्वतंत्रता सेनानियों को बचाने के लिए जकार्ता उड़ान भरने जैसे साहसिक मिशनों के लिए जाने जाते हैं। साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी महत्वपूर्ण अभियानों में उनकी भूमिका रही थी।
Benefits of aloevers I त्वचा, बाल और पाचन के लिए प्राकृतिक उपाय

Last Updated:March 30, 2026, 14:26 IST आजकल लोग प्राकृतिक उपचार की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं और ऐसे में एलोवेरा एक बेहतरीन घरेलू उपाय बनकर उभरा है. यह त्वचा, बाल और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होने के साथ इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है. हालांकि इसके उपयोग में सही मात्रा और सावधानी रखना जरूरी है, तभी इसके पूरे लाभ मिल सकते हैं. आज के समय में लोग अपनी सेहत को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं. कई लोग दवाइयों की जगह प्राकृतिक और घरेलू उपायों को अपनाना पसंद करते हैं. ऐसे में एलोवेरा एक ऐसा पौधा है, जिसे “प्राकृतिक इलाज का खजाना” कहा जाता है. यह पौधा न सिर्फ आसानी से घर में उगाया जा सकता है, बल्कि इसके उपयोग से कई बीमारियों में राहत भी मिलती है. एलोवेरा का सबसे ज्यादा उपयोग त्वचा की देखभाल के लिए किया जाता है. इसके जेल को सीधे चेहरे पर लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है. यह पिंपल्स को कम करने में भी मदद करता है. जिन लोगों की त्वचा सूखी रहती है, उनके लिए एलोवेरा एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर का काम करता है. अगर किसी को सनबर्न या जलन की समस्या हो जाए, तो एलोवेरा जेल लगाने से तुरंत ठंडक मिलती है और त्वचा जल्दी ठीक होती है. एलोवेरा बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है, इसे बालों में लगाने से बाल मजबूत होते हैं और टूटना कम होता है. यह डैंड्रफ को खत्म करने में भी मदद करता है. एलोवेरा जेल को नारियल तेल के साथ मिलाकर बालों में लगाने से बाल घने और चमकदार बनते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google एलोवेरा का जूस पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है. यह कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत देता है. रोजाना सुबह खाली पेट थोड़ी मात्रा में एलोवेरा जूस पीने से पेट साफ रहता है और शरीर हल्का महसूस होता है. हालांकि, एलोवेरा जूस का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है. एलोवेरा में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को बढ़ाते हैं. इसका नियमित सेवन करने से शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है. अगर कहीं कट, छिलन या जलन हो जाए, तो एलोवेरा जेल लगाने से घाव जल्दी भरता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो संक्रमण को रोकते हैं और दर्द को कम करते हैं. वैद्य जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि एलोवेरा का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है. इसके ताजे पत्ते से जेल निकालकर सीधे त्वचा या बालों में लगाया जा सकता है. इसके अलावा बाजार में एलोवेरा जूस और जेल भी उपलब्ध होते हैं. अगर आप घर में एलोवेरा उगाना चाहते हैं, तो यह बहुत आसान है. इसे गमले में लगाकर धूप वाली जगह पर रखें और ज्यादा पानी न दें. यह कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ता है. वैद्य जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि एलोवेरा जितना फायदेमंद है, उतनी ही सावधानी भी जरूरी है. इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से पेट खराब हो सकता है. गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. First Published : March 30, 2026, 14:26 IST
रोजगार से लेकर 5 लाख तक की आर्थिक सहायता…असम विधानसभा को लेकर 31 मार्च को जारी होगा बीजेपी का संकल्प पत्र

असम विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी 31 मार्च को अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। वित्त मंत्री मंडल असम के लिए संकल्प पत्र जारी स्टॉक। संकल्प पत्र में विकास और सांस्कृतिक पहचान के बीच संतुलन बनाया गया है। संकल्प पत्र किशोर, रोजगार, शिक्षा और स्थानीय उद्योग पर केंद्रित रहने वाला है। संकल्प पत्र में भाजपा युवाओं को रोजगार देने को लेकर बड़ी घोषणा करने की तैयारी में है। संकल्प पत्र में 2 लाख से अधिक सरकारी बेरोजगारी लाभ का वादा शामिल है। इसके अलावा 10 लाख किशोरियों को उद्यमिता के लिए ₹2 लाख से ₹5 लाख तक की आर्थिक सहायता की योजना भी प्रस्तावित है। जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिल सके। भूमि एवं सांस्कृतिक संरक्षण को लेकर भी संकल्प पत्र में तैयारी की घोषणा की गई है। वन एवं सरकारी जमीनों को वापस लेने के लिए हटाओ अभियान को जारी रखने के संकल्प पत्र में उल्लेख किया जा सकता है। साथ ही असम की सांस्कृतिक विरासत और पहचान को मजबूत करने पर विशेष जोर देने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में नि:शुल्क शिक्षा का प्रस्ताव और निजी क्षेत्र के लिए आर्थिक सहायता जैसे बड़े पैमाने पर घोषणाएं भी शामिल की जा सकती हैं, जिसमें एक अहम कदम माना जा रहा है। पर्यटन और स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हाई-एंड इको-टूरिज्म सर्किट विकसित करने और होमस्टे स्कॉच के माध्यम से लोगों की आय बढ़ाने की योजना पर भी ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है। इसके अलावा, राज्य के संतों और महानों के व्यक्तित्व से जुड़े स्थानों पर विश्व प्रसिद्ध स्मारक और जटिल निर्माण का प्रस्ताव भी शामिल किया जा सकता है। (टैग्सटूट्रांसलेट)असम चुनाव(टी)बीजेपी संकल्प पत्र(टी)बीजेपी घोषणापत्र(टी)बीजेपी(टी)भारतीय जनता पार्टी(टी)बीजेपी असम घोषणापत्र 2026(टी)बीजेपी असम 2026(टी)असम चुनाव 2026
इंदौर में टेलीग्राम रेटिंग के नाम पर ठगी:होटल की फाइव स्टार रेंटिग करने के लिए कमीशन के नाम पर 3.12 लाख ऐंठे

शहर में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लसूड़िया क्षेत्र में टेलीग्राम के जरिए होटल और प्रॉपर्टी को 5 स्टार रेटिंग देने के नाम पर एक युवक से लाखों रुपए की ठगी कर ली गई। मामला साइबर सेल तक पहुंच गया है और जांच जारी है। लसूड़िया पुलिस के मुताबिक पिंक सिटी निवासी विनय कुमार को 23 नवंबर 2025 को बजाज फिनसर्व कंपनी के नाम से मैसेज मिला। इसमें रोजाना रेटिंग देने पर कमीशन देने का लालच दिया गया। शुरुआत में छोटे अमाउंट डलवाए गए और फिर धीरे-धीरे बड़ी रकम जमा करवाई गई। इंसेंटिव का झांसा, बढ़ती गई रकम आरोपियों ने पहले करीब 1.62 लाख रुपए खाते में डलवाए। इसके बाद इंसेंटिव का लालच देकर और पैसे मांगते रहे। प्रीति नाम की महिला ने 1 लाख रुपए और डालने पर पूरा पैसा इंसेंटिव के साथ लौटाने की बात कही। शक हुआ तो बैंक और साइबर सेल पहुंचा मामला शक होने पर विनय ने एचडीएफसी बैंक में कॉल कर ट्रांजेक्शन रुकवाने की कोशिश की और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के मुताबिक वह अब तक करीब 3 लाख 12 हजार रुपए आरोपियों को दे चुका है। बाद में आरोपियों ने उसे व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर ब्लॉक कर दिया। युवती से 19 लाख की ठगी, जान-पहचान का फायदा उठाया एक अन्य मामले में युवती के साथ करीब 19 लाख रुपए की ठगी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक पारुल नाम की युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि शुभम गुप्ता नाम के व्यक्ति ने कई ट्रांजेक्शन के जरिए उसके खाते से करीब 18.81 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए। इस मामले में भी साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
बुरहानपुर नगर निगम ने बकाया कर पर दी छूट:आयुक्त बोले- 31 मार्च तक भुगतान पर अधिभार में मिलेगी राहत

बुरहानपुर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लंबित संपत्ति कर और अन्य निगम करों के शीघ्र भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष राहत योजना लागू की है। इस योजना के तहत, करदाताओं को अधिभार (सरचार्ज) और पेनल्टी में विशेष छूट प्रदान की जाएगी, बशर्ते वे 31 मार्च 2026 तक अपना बकाया कर जमा कर दें। यह निर्णय नागरिकों को समय पर कर भुगतान के लिए प्रेरित करने और नगर निगम की राजस्व व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लिया गया है। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने शहरवासियों और करदाताओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथि के भीतर अपने करों का पूर्ण भुगतान सुनिश्चित करें। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि समय सीमा के पश्चात नियमानुसार अधिभार और दंडात्मक प्रावधान लागू होंगे, जिसके लिए संबंधित करदाता स्वयं उत्तरदायी होंगे। करदाताओं की सुविधा के लिए, नगर निगम के सभी जोनल कार्यालयों, काउंटरों और ऑनलाइन पोर्टल पर कर भुगतान की व्यवस्था उपलब्ध है। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए संबंधित नगर निगम कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
अनीत पड्डा की बहन ने इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट किया:धुरंधर-2 को प्रोपेगेंडा कहने पर जमकर आलोचना हुई, एक्ट्रेस के बॉयकॉट की मांग भी उठी

सैयारा स्टार अनीत पड्डा की बहन उस बयान से विवादों में घिर गईं, जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताया था। बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हुई, जिसके चलते उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया। रीत पड्डा ने इंस्टाग्राम के अलावा लिंक्डइन अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया। इससे पहले उन्होंने अपना अकाउंट प्राइवेट कर दिया था। जानिए पूरा विवाद रीत पड्डा की इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, जिसके जवाब में उन्होंने लिखा, ‘मैं सोशल मीडिया पर किसी कमेंट का जवाब दे रही हूं, थोड़ा अजीब लग सकता है, क्योंकि मैं आमतौर पर ऐसा नहीं करती। मुझे लगता है कि यहां किसी की सोच बदलना मुश्किल होता है। लेकिन तुमने मेरी हर पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है, इसलिए मैंने एक-एक बात का जवाब देने का सोचा।’ आगे उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले, कश्मीर फाइल्स, केरल फाइल्स और धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने पर उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से धुरंधर सरकार के पक्ष में कहानी दिखाती है और कुछ राजनीतिक बातों को सही ठहराती है, इसलिए इसे प्रोपेगेंडा कहना गलत नहीं है।’ ‘कश्मीर फाइल्स और केरल फाइल्स पर उन्होंने कहा कि इनमें कुछ आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए हैं, जैसे “32,000 महिलाओं के धर्म परिवर्तन” की बात, जबकि असली संख्या कम बताई जाती है। यानी थोड़ी सच्चाई को बढ़ाकर एक खास कहानी बनाई गई है।’ उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में बनना ठीक है, लेकिन समस्या तब होती है जब पंजाब ’95 जैसी अलग नजरिया दिखाने वाली फिल्में रिलीज नहीं हो पातीं। इसके अलावा रीत ने प्रियंका चोपड़ा के ऑस्कर में ईरान-इजरायल युद्ध पर प्रतिक्रिया न देने सहित कई मुद्दों पर राय रखी। इसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई और विवाद बढ़ने पर कई लोगों ने अनीत पड्डा के बॉयकॉट की मांग की। रीत पड्डा का अकाउंट डिएक्टिवेट होने के बाद ट्रोलर्स अनीत पड्डा के ऑफिशियल अकाउंट सेक्शन की पोस्ट पर कमेंट कर आलोचना कर रहे हैं।
कम शुगर वाली डाइट लेना भी रिस्की, उम्र से पहले आ जाएगा बुढ़ापा, शुगर और एजिंग का क्या है कनेक्शन?

Last Updated:March 30, 2026, 13:47 IST Risks of Low Sugar Diet: ऑस्ट्रेलिया की मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट एथेना कॉनेल के अनुसार शुगर को पूरी तरह छोड़ना सेहत के लिए नुकसानदायक है. इससे शरीर की मेटाबॉलिक प्रक्रियाएं बाधित हो सकती हैं और उम्र से पहले ही बुढ़ापा आ सकता है. शरीर को एनर्जी बनाने के लिए ग्लूकोज की जरूरत होती है. जब शरीर में शुगर की कमी होती है, तो इससे कई प्रक्रियाएं बाधित होती हैं. शुगर छोड़ने से भी सेहत से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं. Why Sugar Essential for Body: चीनी यानी शुगर को सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है. कई लोग इसे सफेद जहर तक बता देते हैं. सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें चीनी खाने के नुकसान बताए जाते हैं. यह बात सही है कि जरूरत से ज्यादा चीनी खाना नुकसानदायक है, लेकिन लिमिट में चीनी खाना सेहत के लिए ठीक है. कई लोग चीनी को बिल्कुल अवॉइड करते हैं और लो शुगर डाइट लेते हैं. अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो सावधान होने की जरूरत है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीर में चीनी की कमी आपको उम्र से पहले बूढ़ा बना सकती है और कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं. HT की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की जानी-मानी न्यूट्रिशनिस्ट एथेना कॉनेल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. कॉनेल ने बताया है कि लो शुगर डाइट लेने से आपकी एजिंग प्रोसेस तेज हो सकती है और इससे आप उम्र से पहले बूढ़े हो सकते हैं. चीनी शरीर की कई जरूरी मेटाबॉलिक एक्टिविटीज के लिए फ्यूल का काम करती है. अगर शरीर को पर्याप्त ग्लूकोज नहीं मिलता, तो इसका सीधा असर आपकी स्किन, एनर्जी और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया पर पड़ता है. हमारी सेल्स को जीवित रहने और रिपेयरिंग के लिए एडिनोसिन ट्राइफॉस्फेट (ATP) की जरूरत होती है. ATP का निर्माण मुख्य रूप से ग्लूकोज यानी शुगर से होता है. जब हम अपनी डाइट से शुगर को पूरी तरह खत्म कर देते हैं, तो शरीर के पास एनर्जी पैदा करने के कच्चे माल की कमी हो जाती है. बिना पर्याप्त ऊर्जा के शरीर अपनी मरम्मत और पुनर्निर्माण की प्रक्रियाओं को धीमा कर देता है, जिससे बुढ़ापे के लक्षण जल्दी नजर आने लगते हैं. View this post on Instagram
‘इस बार जीत बहुत बड़ी होगी’,नामांकन के बाद स्टालिन का दमदार दावा, तमिल चुनाव में सहायक उपकरण

तमिलनाडु चुनाव 2026: तमिल विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, प्रोटोटाइप पारा तेज होता जा रहा है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को कोलाथुर सीट से नामांकन के लिए नामांकन कर बिगुल बजा दिया। नामांकन के तुरंत बाद उन्होंने रोड शो किया, जहां गंगा की भीड़ ने संकेत दिया कि इस बार मुकाबला और सबसे ज्यादा तीखा होने वाला है। स्टालियन ने सबसे पहले अंदाज में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, “हमारी जीत इस बार बहुत शानदार होगी। पिछली तीन बार की तुलना में इस बार का फ़ोर्सुअल सपोर्ट मिल रहा है। तमिल दिल्ली के ख़िलाफ़ लड़ रही है। इस बार की जीत बहुत शानदार होने वाली है।” #देखो | चेन्नई: तमिलनाडु के सीएम और कोलाथुर से डीएमके उम्मीदवार एमके स्टालिन का कहना है, “हमारी जीत बहुत शानदार होगी. पिछली तीन बार की तुलना में इस बार मैं भारी समर्थन देख रहा हूं…तमिलनाडु दिल्ली के खिलाफ लड़ रहा है. इस बार जीत बहुत बड़ी होने वाली है.” https://t.co/UwmGgIYdIG pic.twitter.com/41gqftzAJx – एएनआई (@ANI) 30 मार्च 2026 उनके इस कथन में सिर्फ नामांकन की पुष्टि नहीं है, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक संदेश स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है, जहां डीएमके खुद “दिल्ली बनाम तमिलनाडु” के नैरावेटिव में स्थापित करने की कोशिश कर रही है। इस चुनाव में डीएमके 234 में से 164 में खुद चुनाव लड़ रही है, जबकि 70 आरओएचआई सहयोगी व्यवस्थाएं खत्म हो गई हैं। कांग्रेस को 28 सीटें, सीपीआई और सीपीआई (एम) को 5-5 सीटें, वीसीके को 8 और एमडीएमके को 4 सीटें मिली हैं। इसके अलावा डीएमडीके, आईयूएमएल और अन्य क्षेत्रीय दल भी गठबंधन का हिस्सा हैं। यह गठबंधन सूत्र स्पष्ट करता है कि डीएमके इस बार भी मजबूत सामाजिक और राजनीतिक आधार के साथ मैदान में उतर रही है। DMK फिर सत्ता में आएगी-कनिमोझी का भरोसा डीएमके के सांसद मिनिमोझी ने भी पार्टी की वापसी को लेकर भरोसेमंद समर्थन दिया है। उन्होंने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि डीएमके फिर से सत्य में सबसे अच्छी सरकार है।” उन्होंने आगे कहा, ‘पिछले 5 साल में मुख्यमंत्री ने जो वादे किए, उन्हें पूरा किया और उनसे भी ज्यादा किया।’ #घड़ी | तमिलनाडु चुनाव 2026 | चेन्नई: द्रमुक सांसद कनिमोझी का कहना है, “बहुत विश्वास है कि द्रमुक शासन में वापस आएगी…वे (लोग) बहुत आश्वस्त हैं कि वे किसे वोट देंगे, बहुत आश्वस्त हैं कि द्रमुक सुशासन देने के लिए वापस आएगी।” डीएमके घोषणापत्र पर… pic.twitter.com/7naqEjNL7w – एएनआई (@ANI) 30 मार्च 2026 https://x.com/ANI/status/2038499331897245828?s=20 डीएमके का यह बयान नैरावेटिव को मजबूत बनाने का काम करता है, जिसमें वह अपने शासन को “डिलीवरी मॉडल” के रूप में पेश कर रही है। मत का पलटवार, ‘झूठे वादों’ का आरोप दूसरी तरफ एआईएडीएमके ने डीएमके के “सुपरस्टार मैनिफेस्टो” पर तीखा हमला बोला है। पार्टी नेता सिटी चेलापांडियन ने आरोप लगाया, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अब तक 2000 के वादे किए हैं। 2021 के चुनाव में 25 साल से भी कम समय में 525 वार्डों की बात नहीं हुई। राजनीतिक ताकतों की आदत खत्म हो गई है।” उन्होंने सरकार पर संगठनात्मक विफलता और कानूनी-व्यवस्था के भी आरोप लगाए। उनका कहना है, चुनाव से ठीक पहले दी जा रही है सिर्फ वोट दिलाने की कोशिश है। मैनीफेस्टो बनाओ निर्विरोध केंद्र स्टालिन के “सुपरस्टार मैनिफेस्टो” ने इस चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है। महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता, युवाओं के लिए नौकरी और कोचिंग प्रशिक्षण, किसानों के लिए बेहतर कीमत और मुफ़्त दवाएँ, इन वादों ने राजनीतिक बहस को तेज़ कर दिया है। लेकिन इसे “कॉपी-पेस्ट” और “स्टिकर पॉलिटिक्स” कहना जारी है। अर्थशास्त्र गणित क्या है? तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा और 4 मई को नतीजे आएंगे। 234 नामांकन पर होने वाला यह चुनाव सिर्फ सत्ता की लड़ाई नहीं है, बल्कि नैराविता की जंग भी है – विकास बनाम वादा, और क्षेत्रीय पहचान बनाम राष्ट्रीय राजनीति। स्टालिन का “बहुत बड़ा” वाला दावा लेकिन कितनी बड़ी उपलब्धि होती है, यह तो स्टालिन के दिन साक्षा होगा, तय है कि इस बार तमिल की राजनीति में दांव बड़ा और मुकाबला भी है।
उमरिया में भगवान महावीर जन्मोत्सव का उत्साह:भगवान को पालकी में लेकर निकले श्रद्धालु, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

उमरिया में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2526वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान महावीर के अभिषेक और पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद शोभायात्रा मंदिर से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इन झांकियों में भगवान महावीर के जीवन से जुड़े प्रसंगों को दर्शाया गया था। उमरिया कलेक्टर धरणेन्द्र जैन भी इस आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा के पुनः मंदिर परिसर पहुंचने के बाद भगवान महावीर का विशेष अभिषेक और पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान धर्म गुरुओं ने अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेशों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।









