Sunday, 22 Nov 2026 | 11:23 PM

Trending :

Krishna Abhishek Slams Celebs Over Govinda-Sunita Family Controversy

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में चल रही अनबन के बीच उनके भांजे कृष्णा अभिषेक ने नाराजगी जताई है। सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने मामा-मामी के रिश्ते पर सवाल किया तो कृष्णा ने जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनसे सिर्फ मस्ती और काम से जुड़े सवाल पूछे जाएं। साथ ही, उन सेलेब्स पर नाराजगी जताई, जो इस पारिवारिक मामले पर लगातार बयान दे रहे हैं।

गोविंदा-सुनीता विवाद पर कृष्णा अभिषेक ने जताई नाराजगी, साथ में नजर आए किकू शारदा

पैपराजी से बोले- मामा का कोई सवाल मत पूछना

कृष्णा अभिषेक सोमवार को कॉमेडियन कीकू शारदा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। पैपराजी ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘मामा का कोई सवाल मत पूछना। हम अपने काम की बात करें, शोज की बात करें।’

कृष्णा ने कहा कि परिवार की निजी बातें घर तक ही रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें यह पसंद नहीं है कि दूसरे लोग उनके घर की बात करके फुटेज ले रहे हैं।

बोले- मैं अपने मामा-मामी के बारे में ऐसी बात नहीं करूंगा

कृष्णा ने कहा कि वह कभी अपने मामा-मामी के निजी रिश्ते पर ऐसी बात नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं कभी उनके बारे में ऐसी कोई बात पर्सनली नहीं करूंगा। मैं अपने मामा-मामी को बहुत प्यार करता हूं।’

उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि गोविंदा और सुनीता के बीच जो भी मामला है, वह जल्द सुलझ जाए।

दूसरे सेलेब्स के कमेंट करने पर भी नाराज

गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ दिनों में कई सेलेब्स ने राय रखी है। राखी सावंत, एजाज खान, पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा जैसे सितारे इस मामले पर अलग-अलग बयान दे चुके हैं। किसी ने गोविंदा का समर्थन किया तो किसी ने सुनीता के पक्ष में बात रखी।

कृष्णा को इसी बात पर आपत्ति है। उनका कहना है कि जब यह परिवार का निजी मामला है तो दूसरे लोग इस पर लगातार क्यों बोल रहे हैं। उन्होंने इशारा किया कि कुछ लोग इस मुद्दे से पब्लिसिटी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

कुछ समय पहले सुनीता से हुआ था पैचअप

कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के रिश्ते भी एक समय सुनीता आहूजा के साथ खराब हो गए थे। हालांकि, बाद में परिवार में सुलह हो गई। सुनीता आहूजा ‘लाफ्टर शेफ्स’ में बतौर गेस्ट नजर आई थीं, जहां कश्मीरा ने उनके साथ रिश्ते को लेकर सकारात्मक बात कही थी और उन्हें सपोर्ट करने की बात कही थी।

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर लगातार उठ रहे सवाल

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार खबरें आ रही हैं। इसी बीच दोनों के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने की खबर भी आई है। दूसरी ओर, गोविंदा ने निजी जीवन को लेकर सामने आ रहे कथित झूठे और मानहानिकारक दावों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ऐसे में कृष्णा अभिषेक का ताजा बयान परिवार के निजी मामले को लेकर है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह विवाद पर सार्वजनिक टिप्पणी करने के बजाय अपने मामा-मामी के रिश्ते के सुलझने की उम्मीद कर रहे हैं।

____________________________

यह खबर भी पढ़ें..

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भांजी आरती सिंह बोलीं:परिवार से बात करूंगी, दुनिया को बताने की जरूरत नहीं; फुटेज लेने वालों पर कसा तंज

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनकी भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक कार्यक्रम में पैपराजी ने उनसे मामा गोविंदा और मामी सुनीता के रिश्ते को लेकर सवाल किया। आरती ने कहा कि वह अपने से बड़ों के मामले में नहीं बोलतीं और यह परिवार का निजी मामला है।पूरी खबर पढ़ें..

पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा:सुनीता बोलीं- इसलिए तलाक का केस लिया वापस, सोचो बीवी होकर मुझे कैसा लगता है

गोविंदा से अनबन के बीच पत्नी सुनीता ने 19 अगस्त को बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचकर तलाक का केस वापस ले लिया है। अब सुनीता की मानें तो गोविंदा, गर्लफ्रेंड कोमल से दूसरी शादी का प्लान बना रहे थे, यही वजह है कि सुनीता ने विरोध करते हुए तलाक का केस वापस ले लिया है।पूरी खबर पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कंट्री काउंटर्स; दुनिया के सारे देश घूमने का ट्रेंड:भीड़ से ऊबे लोग अनछुए डेस्टिनेशन का रुख कर रहे, एक्सपर्ट- यह प्रतिष्ठा का प्रतीक

June 6, 2026/
5:30 pm

प्रशांत महासागर का छोटा सा द्वीपीय देश ‘तुवालु’… हवाई व ऑस्ट्रेलिया के बीच बसा यह देश दुनिया के उन गिने-चुने...

तस्वीर का विवरण

May 20, 2026/
4:52 pm

तोरई की निर्माण सामग्री के लिए: 2 तोरी, 2 हरी मिर्च, 5-6 लहसुन की कलियां, 1 छोटा मसाला अदरक, 1...

उज्जैन में शादी के दौरान विवाद, कुर्सियां-बर्तन चले, VIDEO:फोटोग्राफर ने महिला को कैमरे के सामने से हटने को कहा, झड़प

April 30, 2026/
9:46 pm

उज्जैन के राजीव नगर (चिमनगंज क्षेत्र) में एक शादी समारोह हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली विवाद ने बड़ा रूप...

प्लेऑफ की टीमों में क्या रहा कॉमन फैक्टर:टॉप बैटर्स ने औसतन 1550+ रन बनाए; कोई टीम लगातार 3 से ज्यादा मैच नहीं हारी

May 25, 2026/
4:30 am

IPL 2026 के लीग स्टेज के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में...

अवनीत कौर ने प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी:एक्ट्रेस ने कहा- उम्र के साथ लुक में नैचुरल बदलाव हुआ है

April 16, 2026/
11:13 am

एक्ट्रेस अवनीत कौर ने हाल ही में उनके लुक्स को लेकर चल रही प्लास्टिक सर्जरी और बोटॉक्स की अफवाहों पर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Krishna Abhishek Slams Celebs Over Govinda-Sunita Family Controversy

Krishna Abhishek Slams Celebs Over Govinda-Sunita Family Controversy

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में चल रही अनबन के बीच उनके भांजे कृष्णा अभिषेक ने नाराजगी जताई है। सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने मामा-मामी के रिश्ते पर सवाल किया तो कृष्णा ने जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनसे सिर्फ मस्ती और काम से जुड़े सवाल पूछे जाएं। साथ ही, उन सेलेब्स पर नाराजगी जताई, जो इस पारिवारिक मामले पर लगातार बयान दे रहे हैं।

गोविंदा-सुनीता विवाद पर कृष्णा अभिषेक ने जताई नाराजगी, साथ में नजर आए किकू शारदा

गोविंदा-सुनीता विवाद पर कृष्णा अभिषेक ने जताई नाराजगी, साथ में नजर आए किकू शारदा

पैपराजी से बोले- मामा का कोई सवाल मत पूछना

कृष्णा अभिषेक सोमवार को कॉमेडियन कीकू शारदा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। पैपराजी ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘मामा का कोई सवाल मत पूछना। हम अपने काम की बात करें, शोज की बात करें।’

कृष्णा ने कहा कि परिवार की निजी बातें घर तक ही रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें यह पसंद नहीं है कि दूसरे लोग उनके घर की बात करके फुटेज ले रहे हैं।

बोले- मैं अपने मामा-मामी के बारे में ऐसी बात नहीं करूंगा

कृष्णा ने कहा कि वह कभी अपने मामा-मामी के निजी रिश्ते पर ऐसी बात नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं कभी उनके बारे में ऐसी कोई बात पर्सनली नहीं करूंगा। मैं अपने मामा-मामी को बहुत प्यार करता हूं।’

उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि गोविंदा और सुनीता के बीच जो भी मामला है, वह जल्द सुलझ जाए।

दूसरे सेलेब्स के कमेंट करने पर भी नाराज

गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ दिनों में कई सेलेब्स ने राय रखी है। राखी सावंत, एजाज खान, पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा जैसे सितारे इस मामले पर अलग-अलग बयान दे चुके हैं। किसी ने गोविंदा का समर्थन किया तो किसी ने सुनीता के पक्ष में बात रखी।

कृष्णा को इसी बात पर आपत्ति है। उनका कहना है कि जब यह परिवार का निजी मामला है तो दूसरे लोग इस पर लगातार क्यों बोल रहे हैं। उन्होंने इशारा किया कि कुछ लोग इस मुद्दे से पब्लिसिटी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

कुछ समय पहले सुनीता से हुआ था पैचअप

कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के रिश्ते भी एक समय सुनीता आहूजा के साथ खराब हो गए थे। हालांकि, बाद में परिवार में सुलह हो गई। सुनीता आहूजा ‘लाफ्टर शेफ्स’ में बतौर गेस्ट नजर आई थीं, जहां कश्मीरा ने उनके साथ रिश्ते को लेकर सकारात्मक बात कही थी और उन्हें सपोर्ट करने की बात कही थी।

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर लगातार उठ रहे सवाल

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार खबरें आ रही हैं। इसी बीच दोनों के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने की खबर भी आई है। दूसरी ओर, गोविंदा ने निजी जीवन को लेकर सामने आ रहे कथित झूठे और मानहानिकारक दावों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ऐसे में कृष्णा अभिषेक का ताजा बयान परिवार के निजी मामले को लेकर है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह विवाद पर सार्वजनिक टिप्पणी करने के बजाय अपने मामा-मामी के रिश्ते के सुलझने की उम्मीद कर रहे हैं।

____________________________

यह खबर भी पढ़ें..

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भांजी आरती सिंह बोलीं:परिवार से बात करूंगी, दुनिया को बताने की जरूरत नहीं; फुटेज लेने वालों पर कसा तंज

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनकी भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक कार्यक्रम में पैपराजी ने उनसे मामा गोविंदा और मामी सुनीता के रिश्ते को लेकर सवाल किया। आरती ने कहा कि वह अपने से बड़ों के मामले में नहीं बोलतीं और यह परिवार का निजी मामला है।पूरी खबर पढ़ें..

पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा:सुनीता बोलीं- इसलिए तलाक का केस लिया वापस, सोचो बीवी होकर मुझे कैसा लगता है

गोविंदा से अनबन के बीच पत्नी सुनीता ने 19 अगस्त को बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचकर तलाक का केस वापस ले लिया है। अब सुनीता की मानें तो गोविंदा, गर्लफ्रेंड कोमल से दूसरी शादी का प्लान बना रहे थे, यही वजह है कि सुनीता ने विरोध करते हुए तलाक का केस वापस ले लिया है।पूरी खबर पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket