Tuesday, 14 Apr 2026 | 03:40 PM

Trending :

श्योपुर में डॉ. अंबेडकर की भव्य शोभायात्रा:भाजपा-कांग्रेस ने अलग-अलग कार्यक्रमों में किया बाबा साहेब को नमन चना दाल हलवा रेसिपी: मिनटों में घर पर ही तैयार करें चना दाल हलवा, नोट कर लें रेसिपी पाकिस्तान में अस्पताल की लापरवाही से 331 बच्चे HIV पॉजिटिव:8 साल के बच्चे की मौत के बाद खुलासा, सिरिंज के दोबारा इस्तेमाल से फैला संक्रमण जनवरी-मार्च में गोल्ड ETF में 31,561 करोड़ का निवेश:इसमें बीते 1 साल में 64% तक का रिटर्न मिला, जानें इससे जुड़ी खास बातें आशा भोसले को लेकर पोती जनाई का इमोशनल पोस्ट:लोगों ने दादी को अंतिम संस्कार में मिले सम्मान और प्यार पर जताया आभार नर्मदापुरम में अंबेडकर जयंती पर निकाली वाहन रैली:यूपीएससी में चयनितग हुए श्रेयांश बड़ोदिया का कलेक्टर ने किया सम्मान
EXCLUSIVE

सीधी जनसुनवाई में कलेक्टर खुद लोगों के बीच पहुंचे:शाम 4 बजे तक सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले- अधिकारी शिकायतों को निराकरण करें

सीधी जनसुनवाई में कलेक्टर खुद लोगों के बीच पहुंचे:शाम 4 बजे तक सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले- अधिकारी शिकायतों को निराकरण करें

सीधी जिला पंचायत दफ्तर में मंगलवार को हुई जनसुनवाई का नजारा बदला-बदला सा था। कलेक्टर विकास मिश्रा अपनी कुर्सी पर बैठने के बजाय खुद चलकर लोगों के पास पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। दोपहर 12 बजे से शुरू होकर यह सिलसिला शाम 4 बजे तक चलता रहा। इससे पहले दोपहर 1 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनी जाती थीं। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि अगर लोग 100 किलोमीटर दूर से अपनी तकलीफ लेकर आ सकते हैं, तो एक जनसेवक होने के नाते मेरा फर्ज है कि मैं उनके पास जाकर उनकी बात सुनूं। उन्होंने इसे अपनी जिम्मेदारी बताया। बार-बार चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि सिर्फ शिकायत सुनना काफी नहीं है, उनका समाधान होना जरूरी है। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि कई लोगों को एक ही काम के लिए 2 से 4 बार जनसुनवाई में आना पड़ता है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीण जनसुनवाई में रामपुर नैकिन, चुरहट, मझौली, सिहावल और बाहरी जैसे इलाकों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। लोगों ने मुख्य रूप से जमीन के नामांकन (राजस्व), खराब सड़कें, बिजली कटौती और पानी की किल्लत जैसी अपनी बुनियादी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं।

शरीर के लिए ‘फिल्टर’ का काम करती हैं इस पौधे की पत्तियां! सुबह खाली पेट करें सेवन, कई बीमारियों में कारगर

authorimg

Last Updated:March 31, 2026, 17:22 IST Chandauli News: ज्यादातर घरों में तुलसी की पूजा होती है और इस पौधे को पवित्र माना जाता है. इसके साथ ही तुलसी के कई औषधीय गुण भी हैं. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि तुलसी में वो कौन-कौन से गुण हैं और किन समस्याओं में यह कारगर है. चंदौली: भारत में लगभग हर घर में तुलसी का पौधा पाया जाता है. इसे धार्मिक दृष्टि से बेहद पवित्र माना जाता है और नियमित रूप से पूजा भी की जाती है, लेकिन तुलसी केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि यह एक शक्तिशाली औषधीय पौधा भी है. आयुर्वेद में तुलसी के पत्तों को कई बीमारियों के उपचार में उपयोगी बताया गया है. डॉक्टर रिद्धी पांडे ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि तुलसी में एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यही कारण है कि इसे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में इस्तेमाल किया जा सकता है. उन्होंने तुलसी के उपयोग के कुछ प्रमुख तरीके बताए हैं, जो रोजमर्रा की जिंदगी में बेहद लाभकारी साबित हो सकते हैं. बेहद कारगर माना जाता है तुलसी का सेवन सबसे पहले, पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए तुलसी का सेवन बेहद कारगर माना जाता है. यदि किसी व्यक्ति को पेट साफ न होने या कब्ज की समस्या रहती है, तो सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में तुलसी के पत्तों का पेस्ट और आधा नींबू मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है. इससे शरीर का डिटॉक्स होता है, पाचन बेहतर होता है और लीवर भी साफ रहता है. नियमित सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और व्यक्ति पूरे दिन तरोताजा महसूस करता है. रोग प्रतिरोधक क्षमता को करता है मजबूत डॉक्टर रिद्धी के अनुसार, त्वचा की देखभाल में भी तुलसी का विशेष महत्व है. आजकल बाजार में मिलने वाले कई स्किन केयर उत्पादों जैसे फेस वॉश और क्रीम में तुलसी और नीम का उपयोग किया जाता है. घर पर भी तुलसी के पत्तों को पीसकर टोनर या सीरम की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. रात में इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ और चमकदार बनती है. इसके अलावा, डार्क सर्कल की समस्या में भी तुलसी के पत्तों का पेस्ट आंखों के नीचे लगाने से लाभ मिलता है. सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं में भी तुलसी बेहद प्रभावी है. काढ़ा बनाते समय इसमें तुलसी के पत्ते, तेज पत्ता, काली मिर्च और शहद मिलाकर पीने से खांसी, कफ और एलर्जी में राहत मिलती है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है. स्वस्थ रखने में निभाती है महत्वपूर्ण भूमिका डॉक्टर पांडे ने बताया कि बुखार की स्थिति में भी तुलसी का उपयोग किया जा सकता है. चाय में तुलसी के पत्ते डालकर पीने से शरीर को राहत मिलती है. हर्बल या ग्रीन टी में तुलसी मिलाकर पीना स्वास्थ्य के लिए और भी फायदेमंद माना जाता है. तुलसी एक ऐसा पौधा है, जो आसानी से हर घर में उपलब्ध होता है और इसके नियमित उपयोग से कई छोटी-बड़ी बीमारियों से बचाव संभव है. हालांकि, इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए. बता दें कि तुलसी न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह एक प्राकृतिक औषधि भी है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. About the Author आर्यन सेठ आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए. Location : Chandauli,Uttar Pradesh First Published : March 31, 2026, 17:22 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

MLA T Raja Warns MP: Convertion Threatens Bhagwa Govt

MLA T Raja Warns MP: Convertion Threatens Bhagwa Govt

राजा ने कहा- धर्मांतरण पर ध्यान नहीं दिया गया तो आदिवासी और हिंदू समाज खत्म हो जाएगा। तेलंगाना की गोशामहल सीट से विधायक टी राजा ने कहा है कि मध्य प्रदेश में तेजी से धर्मांतरण बढ़ रहा है। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो धीरे-धीरे आदिवासी और हिंदू समाज खत्म हो जाएगा। हमारे मुख्यमंत्री जी को इस पर विचार करना चाहिए कि क्या भगवाधारी सरकार . राजा ने कहा- हिंदू समाज के लोगों ने मिलकर भगवा सरकार को जिताया है। फिर भी धर्मांतरण नहीं रोक पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अगर कोई हमारी बहन-बेटी को आंख उठाकर भी देखता है, तो सख्त कार्रवाई होती है। आज हम सबको मिलकर मोहन भैया से निवेदन करना है कि हर बहन-बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह बात जबलपुर में मंगलवार को कही, जहां वे हिंदू सेवा परिषद की गदा यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने नौदरा ब्रिज चौराहे पर सभा को संबोधित करते हुए कहा- आज जो यह गदा यात्रा निकाली जा रही है, उसका सिर्फ एक उद्देश्य है कि हम सभी को हनुमानजी जैसा बनना चाहिए। घर में घुसकर मारने की आज जरूरत आन पड़ी है। हम सबको मिलकर उसी राह पर चलना है। आने वाला समय युद्ध का होगा और हमें अपने ही देश, अपने ही प्रदेश में रह रहे लोगों से लड़ना होगा। अगर आज हमने युद्ध की तैयारी नहीं की, तो आने वाले समय में हमारी पीढ़ी गुलाम हो जाएगी। गोशामहल से विधायक टी. राजा ने कहा- आज घर में घुसकर मारने की जरूरत आन पड़ी है। धर्मांतरण पर कानून, फिर भी तेजी से फैल रहा विधायक टी. राजा ने कहा- मध्य प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर कानून बना हुआ है। अगर हमारे आदिवासी भाइयों, माताओं-बहनों का कोई धर्मांतरण करवाता है तो उसे सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी। इसका प्रावधान भी है, लेकिन आज भी प्रदेश में अनेक हिंदुओं का धर्मांतरण किया जा रहा है। कुछ दिन पहले धर्मांतरण को रोकने के लिए एक चर्च में हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया गया। हिंदू सेवा परिषद जो काम कर रही है, उससे वह आपके वोट बैंक को मजबूत कर रही है। आज जितने भी गदाधारी हैं, चुनाव के समय जब ये बैलेट मशीन में बटन दबाने जाएंगे, तो उन्हें सिर्फ एक ही सिंबल दिखाई देता है और वह है भगवे का। आज नेताओं को सोचने की जरूरत है कि उन कार्यकर्ताओं को न दबाएं, जो उनकी कुर्सी को मजबूत करने का काम करते हैं। टी. राजा जबलपुर में गदा यात्रा में शामिल हुए। सभा को संबोधित भी किया। कानून पारित कर कागजों में रख देती है सरकार राजा ने कहा- लव जिहाद को लेकर मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कानून बनाया है, लेकिन इसके बाद भी हमारे यहां की इंटरनेशनल बेसबॉल खिलाड़ी बहन ने आत्महत्या कर ली, क्योंकि एक व्यक्ति ने हिंदू नाम बदलकर उसे ट्रैप किया था। धर्म बदलने की कोशिश की। उसकी फोटो रख ली थी लेकिन हमारी बहन ने इज्जत की खातिर जान दे दी। सरकार सिर्फ कानून पारित कर कागजों में रख देती है। पश्विम बंगाल में धंधा करने गए असदुद्दीन ओवैसी विधायक टी. राजा ने AIMIM के ओवैसी ब्रदर्स पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- असदुद्दीन ओवैसी पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने नहीं, बल्कि धंधा करने गए हैं। विपक्षी पार्टियों को ब्लैकमेल करते हैं कि चुनाव में उनके वोट काटेंगे, नहीं तो पैसे दो। छोटे और बड़े ओवैसी दोनों का एक ही काम है। देश में अगर मुसलमानों का सबसे बड़ा कोई दुश्मन है, तो वे ओवैसी हैं न कि बीजेपी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बौखला गई हैं। बंगाल में भी भगवा लहराएगा। ममता बनर्जी ने बांग्लादेशियों को पनाह दे रखी है, जिनके वोट एसआईआर से कटेंगे और उन्हें वहां से जाना पड़ेगा। बयान पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं… ये खबर भी पढ़ें… तेलंगाना BJP विधायक टी राजा ने पार्टी छोड़ी तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने सोमवार को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। गोशामहल विधायक टी राजा ने पूर्व एमएलसी रामचंदर राव को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बनाने की खबरों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी। पढ़ें पूरी खबर…

प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:दुपट्‌टे से सिर ढककर आईं; लंगर हॉल में जूठे बर्तन मांजने की सेवा की, गुरबाणी सुनी

प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:दुपट्‌टे से सिर ढककर आईं; लंगर हॉल में जूठे बर्तन मांजने की सेवा की, गुरबाणी सुनी

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मंगलवार को अमृतसर में गोल्डन टेंपल पहुंची। इस दौरान उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने लंगर हॉल में जाकर जूठे बर्तन धोने की सेवा की। इसके अलावा लंगर हॉल के बाकी कामों में भी सहयोग किया। इस दौरान उन्होंने कुछ देर बैठकर गुरबाणी भी सुनी। इस दौरान प्रिंयका चोपड़ा ने गोल्डन टेंपल की मर्यादा का खास ख्याल रखा। वह रोज गोल्ड कलर का शूट पहने नजर आई। गोल्डन टेंपल में एंट्री करते ही उनका सिर दुपट्‌टे से ढका हुआ रहा। प्रिंयका चोपड़ा आम श्रद्धालु की तरह यहां रही। इस दौरान उन्होंने किसी से कोई बात नहीं की। मीडिया ने भी सवाल पूछने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किसी के सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। वह सेवा करने के बाद वहां से चली गईं। वह साढ़े 4 बजे गोल्डन टेंपल पहुंची थीं। वह करीब आधा घंटा गोल्डन टेंपल में रहीं। गोल्डन टेंपल पहुंची प्रियंका चोपड़ा के PHOTOS… 18 साल की उम्र में 90 देशों की कंटेस्टेंट्स को पछाड़ मिस वर्ल्ड बनीं उत्तर प्रदेश के बरेली में जन्मीं प्रियंका चोपड़ा ने बचपन में कभी रंगभेद का सामना किया, तो कभी तानों से बचने के लिए बाथरूम में छिपकर खाना खाया। इन सबके बावजूद उन्होंने महज 18 साल की उम्र में 90 देशों की खूबसूरत कंटेस्टेंट्स को पीछे कर 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। मिस वर्ल्ड जीतने के बाद प्रियंका ने पहले तमिल सिनेमा में एंट्री ली और फिर बॉलीवुड में। प्रियंका ने लगातार ऐतराज, कृष, फैशन, डॉन 2, अग्निपथ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम करते हुए खुद को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस के बीच ला खड़ा किया, लेकिन फिर 2015 के बाद उन्होंने अचानक इंडस्ट्री छोड़ दी। सालों बाद प्रियंका ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी नहीं बनाई थी, बल्कि उन्हें कॉर्नर किया गया था। उन्हें मनमुताबिक काम नहीं दिया जा रहा था और वो लगातार होती पॉलिटिक्स से थक चुकी थीं। फिल्में मिलनी बंद हुईं तो प्रियंका की मां ने उनसे कहा था- तुम्हें कमाई का कोई दूसरा जरिया ढूंढना चाहिए। फिर क्या था, प्रियंका ने बतौर सिंगर करियर की दूसरी पारी शुरू की। इंग्लिश गानों से हॉलीवुड में जगह बनाने वालीं प्रियंका के लिए ये बदलाव अहम साबित हुआ। जहां भारत में जेंडर पे गेप एक अहम बहस का मुद्दा है, वहीं प्रियंका ने हॉलीवुड एक्टर्स के बराबर फीस लेकर इतिहास रचा। वो हॉलीवुड में सबसे ज्यादा काम करने वाली इंडियन एक्ट्रेस हैं। शादी के बाद लॉस एंजिलिस शिफ्ट हुई प्रियंका निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका लॉस एंजिलिस शिफ्ट हो गईं। इसी दौरान उन्होंने कई हॉलीवुड टीवी शोज, सीरीज और फिल्मों में काम किया। शादी के कुछ समय बाद 2019 में प्रियंका ने फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड कमबैक किया था। फिल्म में लीड रोल निभाने के साथ-साथ उन्होंने इसे को-प्रोड्यूस भी किया था। हालांकि फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी।

AI बना रहा नकली एक्सरे, मेडिकल जगत में भारी फ्रॉड का खतरा, डिपफेक कॉपी बन सकता है सबूत

authorimg

Last Updated:March 31, 2026, 17:01 IST Deep fake X-ray so real: एक्स-रे हमारे शरीर के अंदर की टूट-फूट या गड़बड़ियों के बारे में पता चलता है. इसी आधार पर डॉक्टर इलाज करते हैं लेकिन क्या होगा अगर यह एक्स-रे ही गलत हो और इसमें टूट-फूट की गलत जानकारी हो. जाहिर है डॉक्टर भी इस गलत एक्सरे के आधार पर गलत इलाज करेंगे. इसमें मरीज की जान भी जा सकती है. एआई के जमाने में ऐसा हो रहा है. डीपफेक एक्सरे इतने असली जैसे लगते हैं कि इसे डॉक्टर भी पहचान पाने में असमर्थ होने लगे हैं. चिकित्सा जगत में इस खबर से बेचैनी है क्योंकि भविष्य में इसके कई घातक परिणाम सामने आ सकते हैं. यह हाथ में स्केफॉयड बोन में हेयरलाइन फ्रेक्चर का एक्सरे AI से बनाई गई है. Deep fake X-ray : फर्ज कीजिए आप हड्डियों का एक्स-रे कराकर डॉक्टर को इसे दिखाने गए. डॉक्टर इसी एक्सरे के आधार पर आपका इलाज कर दिया. बाद में पता चला कि यह एक्सरे तो असली है ही नहीं. जरा सोचिए, इसका कितना घातक असर आप पर हो सकता है. एआई के जमाने में ऐसा बिल्कुल संभव है. एक बहुत बड़े अध्ययन में पाया गया है कि एआई की मदद से जो डीपफेक एक्सरे बने थे उन्हें डॉक्टर फर्क ही नहीं कर पाए. यानी कौन सा एक्सरे असली था और कौन सा डिपफेक यह डॉक्टर पहचान ही नहीं पाए. इस डिपफेक एक्सरे का बेहद गलत इस्तेमाल होने का खतरा है. एक तो इससे गलत इलाज हो सकता है दूसरा इससे कई तरह के फ्रॉड होने का खतरा है. डीपफेक क्या होता है?पहले यह जानिए कि डीपफेक होता क्या है. डीपफेक ऐसी वीडियो, फोटो, इमेज या ऑडियो फाइल होती है जो देखने में असली लगती है लेकिन असल में उसे एआई की मदद से बनाया या बदला गया होता है. अध्ययन के प्रमुख लेखक माइकल एयरडजमैन के अनुसार ये डीपफेक एक्स-रे इतने असली जैसे होते हैं कि रेडियोलॉजिस्ट जैसे विशेषज्ञ भी इन्हें पहचानने में धोखा खा सकते हैं, भले ही उन्हें पता हो कि एआई से बनी इमेज भी दिखाई जा रही हैं. इसे एआई के किसी भी प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है. एआई जेनरेटेड एक्सरे से कितना खतरा साइंस डेली में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक एआई द्वारा बनाए गए डीपफेक एक्स-रे अब इतने रियल होने लगे हैं कि वे डॉक्टरों और एआई सिस्टम दोनों को धोखा दे सकते हैं. अध्ययन में पाया गया कि रेडियोलॉजिस्ट नकली एक्सरे की तस्वीरों को पहचानने में अक्सर असफल रहे. रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे फर्जी मेडिकल क्लेम लेने में इस्तेमाल किया जा सकता है. वही गलत एक्सरे के आधार गलत इलाज का जोखिम बढ़ सकता है. इस गलत एक्सरे से कोर्ट में फर्जी सबूत पेश किया जा सकता है. सबसे बड़ी चिंता यह है कि अगर हैकर्स अस्पताल के सिस्टम तक पहुंच गया तो वे पूरे मेडिकल रिकॉर्ड को खराब कर सकता है. मुश्किल यह है कि इसकी सत्यता पहचानने में अब तक कोई एआई टूल भी डेवलप नहीं हुआ है. इसलिए यह पूरे मेडिकल सिस्टम में गड़बड़ी की आशंका पैदा कर सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे-जैसे यह तकनीक आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे मजबूत सुरक्षा उपाय और पहचान करने वाले टूल विकसित करना बेहद जरूरी हो गया है. यह अध्ययन रेडियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ नोर्थ अमेरिका में प्रकाशित हुआ है. स्टडी की जानकारी और इमेज टेस्टिंग इस शोध में 6 देशों अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, तुर्की, यूके और यूएई के 12 संस्थानों से 17 रेडियोलॉजिस्ट शामिल थे. इनका 1 से 40 साल तक था. कुल 264 एक्स-रे इमेज का अध्ययन किया गया, जिनमें आधी असली और आधी एआई द्वारा बनाई गई थीं.अध्ययन में GPT 4.0 से बनाए गए छाती, गर्दन, हड्डी, कमर और हाथ के एक्सरे को रेडियोलॉजिस्ट को दिखाया गया. इसमें एआई की मदद से असली एक्सरे को दोबारा बनाने के लिए कहा गया था. अब तक रेडियोलॉजिस्ट को यह नहीं बताया गया था कि एक्सरे असली है या नकली. उन्हें इन एक्सरे का विश्लेषण करने को कहा गया था. इसके बाद रेडियोलॉजिस्ट एआई से बनाए गए नकली एक्सरे में सिर्फ 41 प्रतिशत एक्सरे को पहचान पाए कि ये नकली है. बाकी के 59 प्रतिशत एआई से बनी एक्सरे को पहचानने में गलत साबित हो गए. इसके बाद रेडियोलॉजिस्ट से बता दिया गया कि अब जो आपके सामने एक्सरे है उनमें एआई से बनाए गए और असली एक्सरे दोनों है. इसके बाद 75 प्रतिशत एआई से बनाए गए एक्सरे को रेडियोलॉजिस्ट ने पहचान लिए लेकिन 25 प्रतिशत को इसके बावजूद नहीं पहचान सके. रोएंटजेन से बने एक्स-रे और सटीकतारोएंटजने मॉडल से बने छाती के एक्स-रे में रेडियोलॉजिस्ट की पहचान क्षमता 62% से 78% के बीच रही, जबकि एआई मॉडल्स की सटीकता 52% से 89% तक पाई गई. इसमें सबसे बेहतर मस्कुलोस्केलेटल एक्सपर्ट ने पहचाना. यानी हड्डियों वाले डिपफेक एक्सरे को ज्यादातर रेडियोलॉजिस्ट ने पहचान लिया. शोधकर्ताओं के अनुसार नकली मेडिकल इमेज अक्सर बहुत परफेक्ट दिखती हैं. हड्डियां ज्यादा स्मूथ, रीढ़ असामान्य रूप से सीधी, फेफड़े एक जैसे और ब्लड वेसल्स बहुत समान दिखते हैं. फ्रैक्चर भी जरूरत से ज्यादा साफ और एक ही हिस्से में सीमित दिखाई देते हैं. आगे सीटी स्कैन और एमआरआई भी डिपफेक अगर इन डीपफेक इमेज का गलत इस्तेमाल हुआ, तो फर्जी मेडिकल केस बन सकते हैं या अस्पताल के सिस्टम में छेड़छाड़ कर गलत निदान किया जा सकता है. इससे बचने के लिए विशेषज्ञ डिजिटल वॉटरमार्क और क्रिप्टोग्राफिक सिग्नेचर जैसे मजबूत सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दे रहे हैं ताकि इमेज की असलियत की पुष्टि की जा सके. शोधकर्ता माइकल एरोदजमैन का कहना है कि यह तो सिर्फ शुरुआत है. आगे एआई 3D इमेज जैसे CT और MRI भी बना सकता है. इसलिए अभी से ट्रेनिंग, जागरुकता और पहचान करने वाले टूल्स विकसित करना बेहद जरूरी है. About the Author Lakshmi Narayan 18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें First Published : March 31, 2026, 17:01 IST

सलमान खान की अगली फिल्म में नयनतारा की एंट्री:मेगा प्रोजेक्ट में पहली बार साथ दिखेंगे दोनों कलाकार; अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग

सलमान खान की अगली फिल्म में नयनतारा की एंट्री:मेगा प्रोजेक्ट में पहली बार साथ दिखेंगे दोनों कलाकार; अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग

सलमान खान की अगली बड़ी फिल्म में एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब ये दो बड़े सितारे पर्दे पर एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। सलमान इस बार साउथ के फिल्ममेकर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ काम करे रहे हैं। इस फिल्म को अस्थायी नाम SVC63 दिया गया है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। सोमवार को सलमान खान और प्रोडक्शन हाउस ‘श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स’ ने सोशल मीडिया पर प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। दर्शकों को देखने मिलेगी अलग-अलग एक्टिंग इस फिल्म में दर्शकों को एक्टिंग के दो अलग-अलग स्कूल देखने को मिलेंगे। सलमान खान जहां अपने खास स्वैग वाले अंदाज के लिए जाने जाते हैं, वहीं नयनतारा अपनी इंटेंस और कैरेक्टर-ड्रिवन परफॉर्मेंस के लिए फेमस हैं। मेकर्स का मानना है कि सलमान की स्टार पावर और नयनतारा की गहराई वाली एक्टिंग का यह मिश्रण पर्दे पर एक नई केमिस्ट्री पैदा करेगा। डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली संभालेंगे कमान फिल्म का डायरेक्शन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं। वामशी बड़े स्केल पर फिल्में बनाने के साथ-साथ उनमें मजबूत इमोशनल कहानी पिरोने के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म के जरिए वे सलमान और नयनतारा की अपनी-अपनी खूबियों को एक बड़े विजन के साथ जोड़ने की कोशिश करेंगे। फिल्म में हाई-लेवल एक्शन के साथ-साथ किरदारों के बीच की इमोशनल जर्नी भी दिखाई जाएगी। सलमान खान की SVC63 फिल्म क्या है SVC63 बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर है, जिसे बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। इसमें हिंदी और दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री के कलाकार शामिल होंगे। बताया गया है, ‘यह फिल्म सलमान खान को पर्दे पर एक ऐसे अवतार में पेश करेगी, जैसा उनके फैंस ने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा। फिल्म की शूटिंग पूरे भारत में अलग-अलग लोकेशन पर होगी और 14 अप्रैल से मुंबई के सेट से शुरू होगी। दिल राजू कर रहे हैं ग्रैंड प्रोडक्शन इस मेगा प्रोजेक्ट को श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। वे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बड़े प्रोड्यूसर हैं और 60 से ज्यादा फिल्में बना चुके हैं। उन्हें ‘महार्षि’ और ‘शतमानम भवति’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू की जोड़ी पहले 5 फिल्मों में साथ काम कर चुकी है और इनका ट्रैक रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस पर मजबूत रहा है।

सलमान खान की अगली फिल्म में नयनतारा की एंट्री:मेगा प्रोजेक्ट में पहली बार साथ दिखेंगे दोनों कलाकार; अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग

सलमान खान की अगली फिल्म में नयनतारा की एंट्री:मेगा प्रोजेक्ट में पहली बार साथ दिखेंगे दोनों कलाकार; अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग

सलमान खान की अगली बड़ी फिल्म में एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब ये दो बड़े सितारे पर्दे पर एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। सलमान इस बार साउथ के फिल्ममेकर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ काम करे रहे हैं। इस फिल्म को अस्थायी नाम SVC63 दिया गया है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। सोमवार को सलमान खान और प्रोडक्शन हाउस ‘श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स’ ने सोशल मीडिया पर प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। दर्शकों को देखने मिलेगी अलग-अलग एक्टिंग इस फिल्म में दर्शकों को एक्टिंग के दो अलग-अलग स्कूल देखने को मिलेंगे। सलमान खान जहां अपने खास स्वैग वाले अंदाज के लिए जाने जाते हैं, वहीं नयनतारा अपनी इंटेंस और कैरेक्टर-ड्रिवन परफॉर्मेंस के लिए फेमस हैं। मेकर्स का मानना है कि सलमान की स्टार पावर और नयनतारा की गहराई वाली एक्टिंग का यह मिश्रण पर्दे पर एक नई केमिस्ट्री पैदा करेगा। डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली संभालेंगे कमान फिल्म का डायरेक्शन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं। वामशी बड़े स्केल पर फिल्में बनाने के साथ-साथ उनमें मजबूत इमोशनल कहानी पिरोने के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म के जरिए वे सलमान और नयनतारा की अपनी-अपनी खूबियों को एक बड़े विजन के साथ जोड़ने की कोशिश करेंगे। फिल्म में हाई-लेवल एक्शन के साथ-साथ किरदारों के बीच की इमोशनल जर्नी भी दिखाई जाएगी। सलमान खान की SVC63 फिल्म क्या है SVC63 बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर है, जिसे बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। इसमें हिंदी और दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री के कलाकार शामिल होंगे। बताया गया है, ‘यह फिल्म सलमान खान को पर्दे पर एक ऐसे अवतार में पेश करेगी, जैसा उनके फैंस ने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा। फिल्म की शूटिंग पूरे भारत में अलग-अलग लोकेशन पर होगी और 14 अप्रैल से मुंबई के सेट से शुरू होगी। दिल राजू कर रहे हैं ग्रैंड प्रोडक्शन इस मेगा प्रोजेक्ट को श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। वे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बड़े प्रोड्यूसर हैं और 60 से ज्यादा फिल्में बना चुके हैं। उन्हें ‘महार्षि’ और ‘शतमानम भवति’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू की जोड़ी पहले 5 फिल्मों में साथ काम कर चुकी है और इनका ट्रैक रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस पर मजबूत रहा है।

Indigo New CEO William Walsh Takes Charge August 3

Indigo New CEO William Walsh Takes Charge August 3

Hindi News Business Indigo New CEO William Walsh Takes Charge August 3 | International Market Focus नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) विलियम वॉल्श होंगे। वॉल्श फिलहाल इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) में डायरेक्टर जनरल के रूप में काम कर रहे हैं। उनका कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त होगा। इसके बाद वे 3 अगस्त 2026 तक इंडिगो में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति के लिए अभी रेगुलेटरी अप्रूवल मिलना बाकी है। इंडिगो के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने कहा कि, ‘विलियम वॉल्श ने कई एयरलाइंस को लीड किया है। बड़े पैमाने पर एयरलाइन ऑपरेशंस को मैनेज करने और जटिल मार्केट डायनेमिक्स को समझने का उनका अनुभव इंडिगो को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करेगा। यह इंडिगो की यात्रा में नया अध्याय साबित होगा।’ विलियम को एविएशन सेक्टर में 40 साल का एक्सपीरियंस एविएशन इंडस्ट्री में ‘विली’ नाम से फेमस विलियम वॉल्श के पास विमानन क्षेत्र में 40 साल का एक्सपीरियंस है। ब्रिटिश एयरवेज और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप (IAG) के CEO रह चुके हैं। IAG वही ग्रुप है जिसके पास आयरिश एयरलाइन एयर लिंगस, ब्रिटिश एयरवेज, इबेरिया, लेवल और वुएलिंग जैसे बड़े ब्रांड्स का स्वामित्व है। वर्तमान में वे दुनियाभर की एयरलाइंस की संस्था IATA का नेतृत्व कर रहे हैं। क्या होगी वॉल्श की मुख्य जिम्मेदारी? इंडिगो में अपनी नई जिम्मेदारी संभालते हुए विलियम वॉल्श पूरी एयरलाइन के कामकाज और आगे की प्लानिंग पर नजर रखेंगे। उनका सबसे ज्यादा ध्यान 4 बातों पर होगा। ऑपरेशनल परफॉर्मेंस: फ्लाइट ऑपरेशंस को और बेहतर बनाना। नेटवर्क विस्तार: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूटों का दायरा बढ़ाना। कमर्शियल स्ट्रैटेजी: कंपनी के रेवेन्यू और बिजनेस मॉडल को मजबूत करना। कस्टमर एक्सपीरियंस: पैसेंजर्स के एक्सपीरियंस को और सुखद बनाना। इंडिगो के CEO पीटर एलबर्स का इस्तीफा कंपनी ने 10 मार्च को बताया था कि पीटर एलबर्स ने CEO के पद से इस्तीफा दे दिया है। तब से कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया अंतरिम तौर पर एयरलाइन के कामकाज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। राहुल भाटिया को लिखे अपने इस्तीफे में पीटर एलबर्स ने पद छोड़ने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने कंपनी से अपना नोटिस पीरियड खत्म करने की भी अपील की ताकि वे तत्काल प्रभाव से पद मुक्त हो सकें। फ्लाइट ऑपरेशन में गड़बड़ी के कारण ₹22 करोड़ जुर्माना लगा था दिसंबर-2026 में इंडिगो को भारी फ्लाइट ऑपरेशंस संकट का सामना करना पड़ा था। उस दौरान करीब 3 लाख यात्री फंसे रह गए थे, जिसके बाद एविएशन रेगुलेटर DGCA ने जांच में पाया गया कि एयरलाइन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरती। इसके बाद इंडिगो पर ₹22.20 करोड़ की पेनल्टी लगाई गई थी। इस घटना के बाद से ही बोर्ड और CEO के बीच तालमेल में कमी आने लगी थी। दिसंबर से ही दबाव में थे पीटर एलबर्स पीटर एलबर्स ने सितंबर 2022 में इंडिगो की कमान संभाली थी। पिछले साल दिसंबर में एयरलाइन को अपने इतिहास के सबसे खराब ऑपरेशनल संकट का सामना करना पड़ा था। सैकड़ों उड़ानें रद्द होने और देरी की वजह से एयरलाइन की साख पर बुरा असर पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संकट की वजह से कंपनी को करीब ₹2,000 करोड़ का नुकसान भी हुआ था। तभी से एलबर्स पर इस्तीफे का दबाव था। 3 ग्राफिक्स में जानें इंडिगो संकट की वजह, एयरलाइन का जबाव और सरकार का एक्शन राहुल भाटिया के पास कमान, नए CEO की तलाश शुरू इंडिगो के को-फाउंडर और वर्तमान MD राहुल भाटिया अब अस्थायी रूप से ऑपरेशंस की कमान संभालेंगे। एयरलाइन अब नए पूर्णकालिक CEO की तलाश शुरू करेगी। मार्केट लीडर होने के नाते इंडिगो के लिए यह बदलाव काफी अहम है, क्योंकि कंपनी अपनी अंतरराष्ट्रीय विस्तार योजनाओं पर तेजी से काम कर रही है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

नरसिंहपुर में बाइक चोरी की FIR नहीं की:एसपी के पास पहुंचा पीड़ित, बोला- किस्तों पर खरीदी थी; पुलिस पर लापरवाही का आरोप

नरसिंहपुर में बाइक चोरी की FIR नहीं की:एसपी के पास पहुंचा पीड़ित, बोला- किस्तों पर खरीदी थी; पुलिस पर लापरवाही का आरोप

नरसिंहपुर जिले के बिल्थारी निवासी फूलसिंह जाटव ने मंगलवार को एसपी को बाइक चोरी का आवेदन दिया है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बाइक चोरी होने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। घटना 29 मार्च 2026 की है, जब वह खेत पर काम करने गया था। खेत के किनारे लॉक खड़ी बाइक हुई चोरी 42 वर्षीय आवेदक फूलसिंह जाटव ने बताया कि वह अपनी नीले और सिलेटी रंग की टीवीएस स्टार सिटी बाइक (MP49ZD2690) को दूध डेयरी के पास खेत किनारे लॉक करके गेहूं की फसल काटने गया था। शाम करीब 6:30 बजे वापस लौटने पर वाहन मौके से गायब मिला। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप पीड़ित ने बताया कि घटना वाले दिन ही उसने तेंदूखेड़ा थाने में लिखित आवेदन देकर चोरी की सूचना दी और एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया। फूलसिंह का आरोप है कि पुलिस द्वारा अब तक अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है और न ही वाहन की तलाश के लिए कोई ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। किस्तों पर खरीदी थी गाड़ी, अब आर्थिक संकट फूलसिंह ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसने यह मोटरसाइकिल बड़ी मुश्किल से किस्तों पर खरीदी थी। वाहन चोरी होने से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने एसपी से हस्तक्षेप कर तत्काल एफआईआर दर्ज कराने और चोरी गई बाइक की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की है।

शमी बोले- क्रिकेट से बोर हुआ तो ही रिटायरमेंट लूंगा:अभी खेल का पूरा मजा ले रहा हूं; लखनऊ से IPL खेलेंगे

शमी बोले- क्रिकेट से बोर हुआ तो ही रिटायरमेंट लूंगा:अभी खेल का पूरा मजा ले रहा हूं; लखनऊ से IPL खेलेंगे

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि वह अभी रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच रहे हैं। वे तभी क्रिकेट छोड़ेंगे जब उन्हें खेल से बोरियत होगी। चयन या उम्र उनके फैसले का आधार नहीं होंगे। परफॉर्मेंस पर फोकस, सिलेक्शन पर नहीं 35 साल के शमी पिछले एक साल से टीम इंडिया से बाहर हैं, जबकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। बंगाल के लिए 67 विकेट लिए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिली। शमी ने कहा कि वे अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे रहे हैं। उनके मुताबिक, एक खिलाड़ी के तौर पर वह अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे, बाकी चयन उनके नियंत्रण में नहीं है। रिटायरमेंट का फैसला खुद लेंगे एक इंटरव्यू में शमी ने कहा कि जब खिलाड़ी के मन में रिटायरमेंट का ख्याल आता है, तो वह थक चुका होता है। उन्होंने कहा कि वह न तो थके हैं और न ही बोर हुए हैं। उन्होंने कहा, जिस दिन उन्हें लगेगा कि अब खेल में मजा नहीं आ रहा या आलस महसूस हो रहा है, उसी दिन वह क्रिकेट छोड़ देंगे। IPL में नई टीम के साथ उतरेंगे शमी इस बार IPL में लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम ने उन पर भरोसा जताया है और वह उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। —————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव का पहली बॉल पर कैच छूटा:सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की, जडेजा ने दुबे को आउट करके गन सेलिब्रेशन किया; मोमेंट्स राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ IPL 2026 की शुरुआत की। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चेन्नई 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। राजस्थान ने 12.1 ओवर में 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर