Skin Care Tips: नेचुरल ग्लो का सीक्रेट…. जानिए 7 आसान टिप्स, हर कोई पूछेगा आपकी स्किन का राज

Last Updated:March 31, 2026, 16:13 IST आज की बिजी लाइफ में हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा स्वस्थ और दमकती रहे. इसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स ही जरूरी नहीं, बल्कि सही स्किनकेयर रूटीन ज्यादा असरदार साबित हो सकता है. रोजाना सनस्क्रीन लगाना, पर्याप्त पानी पीना और त्वचा को साफ रखना ऐसे आसान उपाय हैं, जो आपकी स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बना सकते हैं. आइए जानते हैं, कैसे अपनाएं ये आसान टिप्स… धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना केवल एक आदत नहीं, बल्कि जरूरी सुरक्षा कवच है. सनस्क्रीन त्वचा को हानिकारक किरणों से बचाता है. इसे बाहर निकलने से 15-20 मिनट पहले लगाना चाहिए, ताकि यह अच्छे से असर करे. रोजाना सही उपयोग से झुर्रियां और टैनिंग होने की समस्या नहीं आती हैं. सुबह और रात को चेहरा साफ करना त्वचा की सेहत के लिए जरूरी होता है. माइल्ड क्लींजर से चेहरा धोने से धूल और तेल हटता है. इसके बाद त्वचा के प्रकार के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए. इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है और रूखापन नहीं आता हैं. यह छोटा-सा रूटीन त्वचा को सॉफ्ट, फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करती है. शांति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, बलिया में कार्यरत आयुर्वेद प्रोफेसर डॉ. प्रियंका हरिनखेड़े के अनुसार, रसोई की दही और बेसन का फेस पैक त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में सहायता कर सकती है. चावल, दही और केसर का मिश्रण स्किन को पोषण देता है. ये उपाय न सिर्फ सस्ते हैं बल्कि केमिकल-फ्री भी हैं, जिससे त्वचा को बिना नुकसान के प्राकृतिक निखार मिलता हैं. Add News18 as Preferred Source on Google अगर आप भी पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बे से परेशान हैं, तो ऐसे में नींबू का रस और शहद मिलाकर लगाने से त्वचा को काफी लाभ मिल सकता है. यह मिश्रण स्किन को हल्का और दाग रहित बनाने में मदद करता है. इसके रोजाना उपयोग से चेहरे की रंगत सुधरती है और त्वचा पहले से ज्यादा साफ और निखरी नजर आती हैं. गुलाब जल और दालचीनी से बनी आइस क्यूब्स चेहरे पर लगाने से पिंपल्स में राहत मिलती है और स्किन टाइट होती है. संतरे के छिलके का पाउडर या चावल का आटा हल्के स्क्रब की तरह काम करता है. इससे डेड स्किन हटती है और नई कोशिकाओं को बढ़ावा मिलता है, जिससे त्वचा फ्रेश नजर आती हैं. त्वचा केवल बाहर से ही नहीं, बल्कि अंदर से भी सुंदर बनती है. दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीना जरूरी है. फल, सब्जियां, नट्स और दालें त्वचा को जरूरी पोषण देती हैं. कपालभाति और सूर्य नमस्कार जैसे योगासन ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और शरीर भी निरोग रहता है. रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद त्वचा के स्वास्थ्य के लिए सही होती है. इससे स्किन फ्रेश और हेल्दी रहती है. सर्दियों में त्वचा को अतिरिक्त नमी की जरूरत होती है, इसलिए नारियल तेल या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहता है. सही देखभाल और संतुलित रूटीन अपनाकर हर मौसम में खूबसूरत त्वचा पाया जा सकता है. First Published : March 31, 2026, 16:13 IST
द्रविड़ विरासत बनाम नई लहर: तमिलनाडु के 15 वर्षों के चुनाव रुझान हमें 2026 प्रतियोगिता के बारे में क्या बताते हैं | चुनाव समाचार

आखरी अपडेट:मार्च 31, 2026, 16:08 IST 2011, 2016 और 2021 के परिणामों को समझना उच्च-दांव अंकगणित को समझने के लिए आवश्यक है जो फोर्ट सेंट जॉर्ज के अगले निवासी का निर्धारण करेगा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (बाएं) और प्रमुख प्रतिद्वंद्वी अन्नाद्रमुक नेता एडप्पादी करुप्पा पलानीस्वामी। फ़ाइल छवि जैसे ही तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, राज्य खुद को एक ऐतिहासिक चौराहे पर खड़ा पाता है। राजनीतिक परिदृश्य, जिसे कभी जे जयललिता और एम करुणानिधि के विशाल व्यक्तित्वों द्वारा परिभाषित किया गया था, गठबंधन, शासन रिकॉर्ड और उभरते तीसरे पक्ष के व्यवधानों की एक परिष्कृत लड़ाई में विकसित हुआ है। 2011, 2016 और 2021 के परिणामों को समझना उच्च-दांव अंकगणित को समझने के लिए आवश्यक है जो फोर्ट सेंट जॉर्ज के अगले कब्जेदार का निर्धारण करेगा। एआईएडीएमके ने अपने प्रभुत्व के दशक (2011 और 2016) को कैसे सुरक्षित रखा? 2011 के चुनाव ने एक भूकंपीय बदलाव को चिह्नित किया, जिसमें अन्नाद्रमुक के लिए निर्णायक जनादेश के साथ द्रमुक के पांच साल के शासन का अंत हुआ। जे जयललिता के नेतृत्व में, एआईएडीएमके गठबंधन ने 234 सीटों में से 203 सीटों पर जीत हासिल की, जिसमें अकेले पार्टी ने 150 सीटें जीतीं। इस जीत में एआईएडीएमके को 38.4% का भारी वोट शेयर मिला, जबकि डीएमके 22.4% वोट शेयर के बावजूद सिर्फ 23 सीटों पर सिमट गई। इसने “गठबंधन प्रभाव” पर प्रकाश डाला – जहां डीएमडीके और वाम दलों के साथ एआईएडीएमके की साझेदारी ने सत्ता विरोधी वोट को प्रभावी ढंग से मजबूत किया। 2016 तक, जयललिता ने वह हासिल किया जिसे कई लोग तमिलनाडु की “यो-यो” राजनीतिक संस्कृति में असंभव मानते थे: उन्होंने लगातार कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखी। ज्यादातर अकेले चुनाव लड़ते हुए, एआईएडीएमके ने 41.3% वोट शेयर के साथ 134 सीटें हासिल कीं। हालाँकि, DMK ने 89 सीटों और 32.1% हिस्सेदारी के साथ सुधार किया, लेकिन पीछे रह गई। यह चुनाव अन्नाद्रमुक के कल्याण-केंद्रित “अम्मा” ब्रांड का एक प्रमाण था, जो महिलाओं और ग्रामीण मतदाताओं के साथ गहराई से जुड़ा था, जिससे एक वफादार आधार तैयार हुआ जो आज भी एक कारक बना हुआ है। 2021 के ‘जनमत संग्रह’ चुनाव के दौरान क्या बदलाव आया? 2021 का चुनाव पहली बार द्रविड़ राजनीति के दो “दिग्गजों” के बिना आयोजित किया गया था। एमके स्टालिन ने सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीए) को शानदार जीत दिलाई और 10 साल बाद दोबारा सत्ता हासिल की। डीएमके ने अपने दम पर 133 सीटें (37.7% वोट शेयर के साथ) और गठबंधन के रूप में 159 सीटें जीतीं। दिलचस्प बात यह है कि अन्नाद्रमुक एक दुर्जेय प्रतिद्वंद्वी बनी रही; हारने के बावजूद, उसने 66 सीटें हासिल कीं और 33.3% वोट शेयर बरकरार रखा। 2021 में एक प्रमुख प्रवृत्ति दो मुख्य पार्टियों के बीच अंतर कम होना था। वोट शेयर में अंतर लगभग 4.4% था, फिर भी यह DMK के लिए लगभग दो-से-एक सीट के लाभ में तब्दील हो गया। यह तमिलनाडु की फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट प्रणाली में सीट-बंटवारे और “जीतने की क्षमता” के महत्वपूर्ण महत्व को रेखांकित करता है। इसके अतिरिक्त, 2021 के नतीजों में नाम तमिलर काची (एनटीके) का उदय हुआ, जिसने बिना सीट जीते 6.6% वोट हासिल किए, जो तीसरे विकल्प के लिए बढ़ती भूख का संकेत है। ये रुझान 2026 की प्रतियोगिता को कैसे आकार देते हैं? जैसे ही हम फिर से चुनाव में उतर रहे हैं, प्राथमिक रुझान द्विध्रुवीय से बहुध्रुवीय मुकाबले की ओर बदलाव है। DMK के नेतृत्व वाला गठबंधन, जो अब दूसरे कार्यकाल की तलाश में है, ने पहले ही कांग्रेस और DMDK (जिसे विशेष रूप से 10 सीटें आवंटित की गई थीं) के साथ सीट-बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। हालाँकि, “इनकंबेंसी फैक्टर” और अभिनेता विजय की तमिलागा वेट्री कज़गम (टीवीके) का उदय नए वाइल्डकार्ड हैं। ऐतिहासिक आंकड़ों से पता चलता है कि जबकि द्रमुक और अन्नाद्रमुक आमतौर पर कुल वोट का 70-75% नियंत्रित करते हैं, शेष 25% वह है जहां 2026 का चुनाव जीता या हारा जाएगा। यदि टीवीके-एनटीके ब्लॉक 10-15% वोट हासिल करने में कामयाब होता है, तो वे करीबी मार्जिन में “बिगाड़ने वाले” के रूप में कार्य कर सकते हैं, खासकर शहरी केंद्रों में। एआईएडीएमके के लिए, 2026 की लड़ाई प्रासंगिकता की तलाश है क्योंकि वे एक प्रमुख डीएमके के खिलाफ विपक्षी वोट को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। पहले प्रकाशित: मार्च 31, 2026, 16:08 IST समाचार चुनाव द्रविड़ विरासत बनाम नई लहर: तमिलनाडु के 15 वर्षों के चुनाव रुझान हमें 2026 की प्रतियोगिता के बारे में क्या बताते हैं अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें
जडेजा ने अपनी पुरानी टीम CSK का लोगो चूमा:बोले- टीम से अलग होना आसान नहीं था, 13 साल चेन्नई के लिए IPL खेले

राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपनी पुरानी टीम चेन्नई के लोगो को चूम लिया। उनका यह इमोशनल जेस्चर वायरल हो गया। सोमवार को गुवाहाटी में खेले मुकाबले में राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया। खलील से मुलाकात की मैच के बाद जडेजा ने लेफ्ट आर्म पेसर खलील अहमद से मुलाकात की और उनकी जर्सी पर बने चेन्नई के लोगो को चूमा। उन्होंने माना कि टीम से अलग होना आसान नहीं था। जडेजा बोले कि 12-13 साल एक ही फ्रेंचाइजी के साथ बिताने के बाद बदलाव भावुक करने वाला था, लेकिन इसे करियर का हिस्सा मानकर स्वीकार किया। राजस्थान में फिर मिली नई शुरुआत जडेजा अब उसी टीम में लौटे हैं, जहां से उनका IPL करियर शुरू हुआ था। 17 साल बाद राजस्थान में वापसी कर रहे जडेजा ने हल्के अंदाज में कहा कि अब गुलाबी रंग अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि वह पॉजिटिव सोच के साथ टीम में आए हैं, जहां सीखने के साथ अपना अनुभव भी साझा करना चाहते हैं। एक ही ओवर में दो विकेट लिए जडेजा ने मैच में दो अहम विकेट लिए। उन्होंने शिवम दुबे और सरफराज खान को आउट किया। दुबे को आउट करने के बाद उनका गन सेलिब्रेशन वायरल हुआ। राजस्थान ने चेन्नई को 127 रन पर रोककर 12.1 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल की। 2012 में चेन्नई के लिए पहला मैच खेला था रवींद्र जडेजा ने चेन्नई के लिए पहला मैच 2012 सीजन में खेला था। नीलामी में CSK ने उन्हें 9.72 करोड़ रुपये में खरीदकर टीम में शामिल किया था। ——————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज पंजाब vs गुजरात:न्यू चंडीगढ़ में दूसरी बार होगा सामना; GT 2022 की चैंपियन, PBKS को पहले खिताब का इंतजार IPL का चौथा मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा। पूरी खबर
क्या ओवेरियन कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकता है? डॉक्टर अदिति भट्ट ने बताई हकीकत, देखें वीडियो

Ovarian Cancer Treatment: ओवेरियन कैंसर एक घातक बीमारी है, जो हर साल हजारों महिलाओं को मौत के घाट उतार देता है. अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या ओवेरियन कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकता है? सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अदिति भट्ट ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो में बताया है कि कई महिलाएं ओवेरियन कैंसर से पूरी तरह ठीक हो सकती हैं. जबकि कुछ महिलाओं में कैंसर वापस आ सकता है. अगर इस कैंसर को शुरुआती चरण में पकड़ लिया जाए, तो इलाज की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है. सही उपचार, नियमित जांच और जागरूकता बेहद जरूरी है.
भारत में सुबह स्नान, एशिया में रात का ट्रेंड! आखिर कब नहाना है ज्यादा फायदेमंद, जानिए बेस्ट टाइम

Best Time To Bath: सुबह की ठंडी हवा, आधी खुली आंखें और बाथरूम से आती पानी की आवाज-हममें से ज्यादातर लोग इसी तस्वीर के साथ बड़े हुए हैं. घर में अक्सर यही सुनने को मिला कि दिन की शुरुआत स्नान से करो, तभी तन-मन दोनों साफ रहेंगे, लेकिन जैसे ही आप एशिया के दूसरे हिस्सों की तरफ देखते हैं, तस्वीर बदल जाती है. चीन, जापान और कोरिया जैसे देशों में लोग दिनभर काम करने के बाद रात में नहाना पसंद करते हैं. सवाल उठता है-आखिर सही कौन है? क्या सुबह नहाना ज्यादा बेहतर है या रात में स्नान करना शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद साबित होता है? यह सिर्फ साफ-सफाई का मामला नहीं, बल्कि हमारी नींद, ऊर्जा, मूड और लाइफस्टाइल से जुड़ा फैसला है. आइए समझते हैं कि अलग-अलग देशों की आदतों के पीछे क्या सोच और क्या विज्ञान काम करता है. सुबह नहाने की परंपरा: नई शुरुआत का एहसासभारत में सुबह स्नान की परंपरा सदियों पुरानी है. आयुर्वेद में भी सुबह के स्नान को शरीर को सक्रिय करने वाला माना गया है. कई लोग कहते हैं कि जैसे ही ठंडा या सामान्य पानी शरीर पर पड़ता है, नींद की सुस्ती गायब हो जाती है. ऑफिस जाने वालों या सुबह वर्कआउट करने वालों के लिए यह एक तरह का “रीसेट बटन” है. दिल्ली में काम करने वाले आईटी प्रोफेशनल रोहित बताते हैं कि अगर वे बिना नहाए ऑफिस निकलें तो पूरा दिन उनींदा महसूस करते हैं. उनके मुताबिक सुबह स्नान उन्हें मानसिक रूप से तैयार करता है. वैज्ञानिक नजर से देखें तो सुबह का स्नान रक्त संचार को तेज करता है. इससे सतर्कता बढ़ती है और मूड बेहतर हो सकता है. खासकर गर्मियों में पसीने से राहत मिलती है और दिनभर ताजगी बनी रहती है. एशियाई देशों में रात का स्नान क्यों आम है?सार्वजनिक स्नानगृह और आराम की संस्कृतिजापान में ऑनसेन और सेंटो की परंपरा काफी गहरी है. यहां स्नान सिर्फ शरीर धोना नहीं, बल्कि दिनभर की थकान उतारने का तरीका है. घर लौटने के बाद गरम पानी से टब में बैठना वहां के लोगों के लिए आराम की रस्म जैसा है. कोरिया में जिमजिलबांग संस्कृति भी इसी सोच को आगे बढ़ाती है. लोग शाम को परिवार या दोस्तों के साथ स्नानगृह जाते हैं, जहां नहाने के साथ रिलैक्सेशन भी जुड़ा होता है. चीन में भी रात में नहाना रोजमर्रा की आदत का हिस्सा है. वहां की आर्द्र जलवायु के कारण दिनभर पसीना ज्यादा आता है. ऐसे में रात का स्नान त्वचा पर जमा बैक्टीरिया और धूल हटाने का व्यावहारिक तरीका माना जाता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. नींद और मानसिक सुकून से जुड़ा है रात का स्नाननींद विशेषज्ञों का कहना है कि सोने से करीब 60 से 90 मिनट पहले गुनगुने पानी से स्नान करने पर शरीर का तापमान धीरे-धीरे गिरता है. यह प्रक्रिया शरीर को संकेत देती है कि अब आराम का समय है. इससे नींद जल्दी और गहरी आ सकती है. मुंबई की स्लीप कंसल्टेंट डॉ. नेहा शर्मा बताती हैं कि जिन लोगों को अनिद्रा या तनाव की दिक्कत है, वे रात में हल्का गर्म स्नान ट्राई कर सकते हैं. इससे मांसपेशियां ढीली होती हैं और दिमाग भी रिलैक्स मोड में चला जाता है. कई लोगों के लिए रात का स्नान “वर्क मोड” से “रेस्ट मोड” में जाने का संकेत बन जाता है. जैसे ही वे नहाकर निकलते हैं, दिमाग को संदेश मिलता है कि अब दिन खत्म. क्या सुबह का स्नान ज्यादा हेल्दी है?यह कहना मुश्किल है कि एक समय पूरी तरह बेहतर है. सुबह का स्नान उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें दिन की शुरुआत में ऊर्जा चाहिए. ठंडे पानी से नहाना खासकर सुस्ती कम करने में मदद कर सकता है. हालांकि त्वचा विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बहुत ज्यादा गर्म पानी से बार-बार स्नान करने पर त्वचा की प्राकृतिक नमी कम हो सकती है. इसलिए चाहे सुबह हो या रात, पानी का तापमान संतुलित रखना जरूरी है. मन पर असर: नई शुरुआत बनाम सुकूनसुबह नहाना कई लोगों के लिए नई शुरुआत का प्रतीक है. जैसे एक ताजा पन्ना खुल गया हो. वहीं रात का स्नान दिनभर के तनाव को धोकर दिमाग हल्का करने जैसा लगता है. दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका और यूरोप में भी ज्यादातर लोग सुबह स्नान करते हैं, जबकि जापान, चीन और कोरिया में रात का स्नान ज्यादा लोकप्रिय है. यानी यह आदत सिर्फ स्वास्थ्य नहीं, बल्कि संस्कृति और मौसम से भी जुड़ी है. विज्ञान क्या कहता है?रिसर्च बताती है कि दोनों समय के अपने फायदे हैं. अगर लक्ष्य बेहतर नींद है तो रात का गुनगुना स्नान मददगार हो सकता है. अगर दिनभर सतर्क और एक्टिव रहना है तो सुबह नहाना बेहतर विकल्प है.आखिरकार “बेस्ट” समय वही है जो आपकी नींद, ऊर्जा और लाइफस्टाइल से मेल खाए. कुछ लोग जरूरत पड़ने पर दोनों समय हल्का स्नान भी करते हैं, लेकिन त्वचा की देखभाल और पानी की मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है. नहाना सिर्फ पर्सनल हाईजीन नहीं, बल्कि रोजमर्रा की एक ऐसी आदत है जो तन और मन दोनों को प्रभावित करती है. सुबह ताजगी चाहिए या रात को सुकून-फैसला आपके शरीर और दिनचर्या पर निर्भर करता है. सही समय वही है जो आपको संतुलित रखे. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
किडनी स्टोन के मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए? यहां जान लीजिए काम की बात

Last Updated:March 31, 2026, 15:33 IST Diet Tips for Kidney Stones: आजकल किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है. बड़ी संख्या में युवा किडनी स्टोन की शिकायत कर रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान किडनी स्टोन की सबसे बड़ी वजह है. अगर आप अपने खानपान में सुधार कर लें, तो इस समस्या से बचाव किया जा सकता है. कुछ फूड्स किडनी स्टोन से बचाने में कारगर होते हैं और ऐसे फूड्स का जमकर सेवन करना चाहिए. कुछ फूड्स से परहेज करना भी जरूरी होता है. किडनी स्टोन की समस्या खान-पान और लाइफस्टाइल से जुड़ी होती है. जब शरीर में कैल्शियम, ऑक्सालेट और यूरिक एसिड जैसे तत्व बढ़ जाते हैं और उन्हें घोलने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलता, तो ये जमकर पथरी का रूप ले लेते हैं. सही डाइट न केवल नई पथरी बनने से रोकती है, बल्कि छोटी पथरी को बाहर निकालने में भी मदद करती है. आइए समझते हैं कि किडनी स्टोन में क्या खाना फायदेमंद है और किन चीजों से बचना चाहिए. गाजियाबाद की डाइटिशियन रंजना सिंह ने News18 को बताया कि किडनी स्टोन में सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेटेड रखना. रोजाना कम से कम 2.5 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए ताकि पेशाब पतला रहे और मिनरल्स जमा न हों. नींबू पानी और नारियल पानी भी अच्छे विकल्प हैं. नींबू में मौजूद साइट्रेट कैल्शियम स्टोन बनने से रोकने में मदद करता है. अक्सर लोग स्टोन में कैल्शियम का सेवन पूरी तरह बंद कर देते हैं, जो गलत है. भोजन से मिलने वाला कैल्शियम आंतों में ऑक्सालेट को बांधकर बाहर निकाल देता है. इसलिए लो-फैट दूध, दही और पनीर का सीमित सेवन फायदेमंद है. हालांकि कैल्शियम सप्लीमेंट्स डॉक्टर की सलाह से ही लें. Add News18 as Preferred Source on Google ज्यादातर किडनी स्टोन कैल्शियम-ऑक्सालेट प्रकार की होती है, इसलिए पालक, चुकंदर, शकरकंद, नट्स, चॉकलेट और सोया जैसी चीजें कम खानी चाहिए. ब्लैक टी का सेवन भी सीमित रखें. अगर ये फूड्स लेते हैं, तो साथ में कैल्शियम युक्त चीजें जरूर शामिल करें. ज्यादा नमक से पेशाब में कैल्शियम बढ़ता है, जिससे पथरी बनने का खतरा बढ़ जाता है. ऊपर से नमक डालने की आदत छोड़ें और जंक फूड, पैकेज्ड स्नैक्स, अचार और डिब्बाबंद चीजों से बचें. रोजाना सोडियम का सेवन 2300 mg से कम रखना बेहतर है. रेड मीट, चिकन, अंडे और मछली में प्यूरीन अधिक होता है, जो यूरिक एसिड बढ़ाता है. इससे पथरी का खतरा बढ़ सकता है. साथ ही यह शरीर में साइट्रेट कम करता है. बेहतर है कि प्रोटीन के लिए दाल, बीन्स और फलियां शामिल करें. नींबू, संतरा और मौसमी जैसे खट्टे फल पथरी रोकने में मददगार होते हैं. इनमें मौजूद साइट्रेट क्रिस्टल बनने से रोकता है. रोजाना बिना चीनी का नींबू पानी या संतरे का जूस लेना फायदेमंद हो सकता है. साबुत अनाज, फल और सब्जियां फाइबर से भरपूर होते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं. हालांकि, विटामिन C के ज्यादा सप्लीमेंट ऑक्सालेट बढ़ा सकते हैं. प्राकृतिक स्रोतों से विटामिन C लेना ज्यादा सुरक्षित है. मोटापा और खराब मेटाबॉलिज्म भी पथरी के जोखिम को बढ़ाते हैं. नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से वजन नियंत्रित रखें. बार-बार पथरी होने पर डॉक्टर से जांच कराएं, ताकि सही डाइट प्लान बनाया जा सके. First Published : March 31, 2026, 15:33 IST
अक्षय की वेलकम टू द जंगल का दुबई शूट कैंसिल:तनाव के चलते मेकर्स अब मुंबई में बनाएंगे सेट, शाहरुख की किंग का भी शेड्यलू बिगड़ा

ईरान-इजरायल जंग के बीच कई देशों में तनाव है, जिससे कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग का शेड्यूल बदला जा रहा है। हाल ही में शाहरुख खान की मोस्ट अवेडेट फिल्म किंग का दुबई शूट कैंसिल किया गया है, जो 9 अप्रैल से होने वाला था। इसके बाद अब अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल की भी दुबई में होने वाली शूटिंग रद्द कर दी गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान एक गाना दुबई में पूरी स्टारकास्ट के साथ शूट करना चाहते थे। डायरेक्टर ने हालात बेहतर होने का काफी दिनों तक इंतजार किया, लेकिन फिर दुबई शूट कैंसिल करने का फैसला लिया है। अब वो दुबई की जगह मुंबई में ही सेट तैयार करवाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, शूटिंग को टालना संभव नहीं था, क्योंकि इस गाने में बड़ी स्टार कास्ट शामिल है, जिनमें सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, लारा दत्ता, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस और श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकार हैं। इन सभी की तारीखों का दोबारा मिलाना बेहद मुश्किल होता, इसलिए मेकर्स को जल्दी ही दूसरा ऑप्शन ढूंढना पड़ा। मुंबई में बनेगा दुबई का सेट रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के अलग-अलग इलाकों जैसे मद आइलैंड, गोल्डन टोबैको स्टूडियो और गोरेगांव की फिल्म सिटी में बड़े-बड़े सेट बनाए जा रहे हैं। इन सेट्स को सैलेश माडिक द्वारा डिजाइन किया जा रहा है, जिनमें नाइटक्लब, कैसीनो और प्राइवेट जेट जैसी हाई-एंड लोकेशंस को दिखाया जाएगा। खबरों के अनुसार, निर्देशक अहमद खान और प्रोड्यूसर फिरोज ए. नाडियाडवाला इस गाने को लग्जरी लाइफस्टाइल के ग्लैमरस अंदाज में दिखाना चाहते थे, इसलिए शुरुआत में दुबई को एक आइडियल लोकेशन माना गया था। शाहरुख की किंग का भी दुबई शूट कैंसिल शाहरुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग की शूटिंग 9 अप्रैल से एक हफ्ते तक दुबई में होनी थी। मेकर्स ने इसकी परमिशन भी ले ली थी, लेकिन ईरान-इजरायल जंग के चलते दुबई में चल रहे तनाव को देखते हुए मेकर्स ने शूट कैंसिल कर दिया है। ये फैसला प्रोडक्शन टीम की सिक्योरिटी के मद्देनजर लिया गया है। अब इस फिल्म की शूटिंग भी मुंबई के विले पार्ले स्टूडियो में होगी, जहां रेगिस्तान का बड़ा सेट तैयार किया जाएगा। बता दें कि मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल 26 जून 2026 को रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। अहमद खान के निर्देशन में बन रही ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, रवीना टंडन जैसी बड़ी स्टारकास्ट है।
रायसेन में मैरिज गार्डन संचालकों का विरोध:बढ़ते संपत्ति कर और खुली जमीन पर टैक्स को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे

रायसेन में मैरिज गार्डन संचालकों और व्यापारियों ने मंगलवार को बढ़ते संपत्ति कर के विरोध में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा उन्होंने (एडीएम) मनोज उपाध्याय के सामने अपनी समस्या रखी। संपत्ति कर में हर साल होने वाली वृद्धि और खुली भूमि पर भी टैक्स लगाए जाने पर आपत्ति जताई। शगुन गार्डन के संचालक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिका द्वारा हर वर्ष संपत्ति कर बढ़ाया जा रहा है, जिससे व्यवसाय चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि गार्डन की खुली भूमि पर भी संपत्ति कर वसूला जा रहा है, जबकि इस जमीन का टैक्स वे पहले से ही एसडीएम कार्यालय में जमा करते हैं। इससे दोहरी कर प्रणाली लागू हो रही है। संचालकों ने मांग की कि संपत्ति कर का निर्धारण हर साल करने के बजाय तीन वर्ष में एक बार किया जाए। इसके साथ ही, पक्के भवनों पर भी कर दर में हर वर्ष अधिक वृद्धि न की जाए, क्योंकि वर्तमान आर्थिक स्थिति में इतनी बढ़ोतरी देना संभव नहीं है। विचार कर राहत देने की मांग की ज्ञापन में बताया गया कि रायसेन जिला मुख्यालय होने के बावजूद यहां की जनसंख्या और व्यापार सीमित है। इन चुनौतियों के बावजूद, गार्डन संचालक सामाजिक दायित्व निभाते हुए कई कार्यक्रमों के लिए निशुल्क परिसर उपलब्ध कराते हैं और जरूरतमंदों की मदद भी करते हैं। संचालकों ने प्रशासन से सहानुभूतिपूर्वक विचार कर राहत देने की मांग की। इस पर एडीएम मनोज उपाध्याय ने नगर पालिका की प्रभारी सीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में मां भगवती पैलेस (प्रमोद कांकर), शगुन गार्डन (दिनेश अग्रवाल), होटल अमोघ (धर्मेंद्र कुशवाहा), राम अयोध्या गार्डन (गणेश कुशवाह), यशवंत गार्डन (लोकनाथ सिंह), गौरव गार्डन (राजू चौबे), बंधन गार्डन (सादिक खान), रॉयल गार्डन (शोहेब खान), जे.डी. पैलेस (योगेश उपाध्याय), कुंज बिहारी पैलेस, प्रेसिडेंसी कॉलेज (संजय गोहिल) सहित अन्य संचालक शामिल हैं।
रणबीर ने लॉस एंजेलिस में दिखाया रामायण का पहला टीजर:भारत में हनुमान जयंती पर होगा ऑफिशियल लॉन्च; फिल्म में यश बनेंगे रावण

रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम के अपने रोल की पहली झलक लॉस एंजेलिस में दिखाई। सोमवार को वहां हुए एक इवेंट में रणबीर कपूर और डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म को लेकर बात की। भारत में यह वीडियो 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने भगवान राम की अहमियत और उनकी विरासत पर बात की। रणबीर ने कहा, “भगवान राम सदियों से दुनिया भर के अरबों लोगों के लिए आदर्श रहे हैं। वे हमें सिखाते हैं कि मुश्किल समय में भी इंसान को कैसे डटे रहना चाहिए। वे करुणा, साहस, धर्म और माफी के प्रतीक हैं। उन्हें ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ कहा जाता है, जिसका अर्थ एक आदर्श व्यक्ति है।” रणबीर के साथ डायरेक्टर नितेश तिवारी ने भी रामायण के मूल्यों पर अपने विचार रखे। रणबीर ने दर्शकों का किया शुक्रिया, बोले- ‘जय सिया राम’ टीजर लॉन्च के बाद रणबीर कपूर, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने दर्शकों के साथ सवाल-जवाब का सेशन (QA) किया। इस दौरान जब एक फैन ने रणबीर का अभिवादन किया, तो एक्टर ने ‘जय सिया राम’ कहकर जवाब दिया। रणबीर ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत खास पल है। आप लोग दुनिया के पहले लोग हैं जिन्होंने हमारे इस प्रोजेक्ट की पहली झलक देखी है। इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं।” 2 अप्रैल को सुबह 9 बजे होगा ग्लोबल लॉन्च फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत हनुमान जयंती से होगी। गुरुवार को सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे के बीच इस वीडियो को दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। इसके लिए देश के अलग-अलग शहरों में बड़े इवेंट्स भी प्लान किए गए हैं। मेकर्स की योजना इस फिल्म को इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की है। यश बनेंगे रावण और सनी देओल हनुमान नितेश तिवारी की यह फिल्म महर्षि वाल्मीकि की रामायण पर आधारित है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, फिल्म की बाकी स्टारकास्ट भी काफी चर्चा में है। सनी देओल भगवान हनुमान का रोल कर रहे हैं, जबकि ‘KGF’ फेम यश रावण के किरदार में दिखेंगे। रवि दुबे को लक्ष्मण के रोल के लिए चुना गया है। अरुण गोविल और लारा दत्ता भी आएंगे नजर फिल्म में बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल किए गए हैं। इनमें लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा, काजल अग्रवाल, कुणाल कपूर और फैसल मलिक जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। बता दें कि अरुण गोविल ने पुराने ‘रामायण’ सीरियल में राम का किरदार निभाया था, लेकिन इस फिल्म में वे दूसरे अहम रोल में दिखेंगे। VFX और बड़े स्केल पर बनी फिल्म नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म पर पिछले कई सालों से काम चल रहा है। फिल्म को ग्लोबल ऑडियंस के हिसाब से तैयार किया जा रहा है, जिसमें हाई-लेवल VFX का इस्तेमाल हुआ है। रणबीर कपूर ने इस रोल के लिए अपनी लाइफस्टाइल और लुक्स में काफी बदलाव किए हैं। हनुमान जयंती के दिन प्रमोशन शुरू करने का मकसद फिल्म के आध्यात्मिक पहलू से दर्शकों को जोड़ना है।
FIDE Chess Candidates Round 2 Draws

Hindi News Sports FIDE Chess Candidates Round 2 Draws | Praggnanandhaa, Divya Deshmukh साइप्रस10 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा ने चीन के वेई यी के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ किया। साइप्रस के पाफोस में चल रहे FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने दूसरे राउंड में चीन के वेई यी के खिलाफ ड्रॉ खेला। दूसरे राउंड में सभी मुकाबले ड्रॉ रहे। विमेंस में दिव्या देशमुख ने वैशाली रमेशबाबू से ड्रॉ खेला। दो राउंड के बाद फैबियानो कारुआना, आर प्रज्ञानानंदा और जावोखिर सिंदारोव 1.5 अंक के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। काले मोहरों से दबाव बनाया, लेकिन मैच ड्रॉ रहा पहले राउंड में जीत के बाद प्रज्ञानानंदा ने दूसरे दिन भी अच्छा खेल दिखाया और काले मोहरों से वेई यी पर दबाव बनाया। हालांकि वेई यी ने अंत में शानदार वापसी कर मुकाबला बराबरी पर खत्म किया। प्रज्ञानानंदा के पास अतिरिक्त प्यादा था, लेकिन सफेद मोहरों की मजबूत स्थिति के कारण 46 चाल में ड्रॉ हुआ। अन्य मुकाबले भी ड्रॉ रहे दूसरे राउंड में अन्य मुकाबले भी ड्रॉ रहे। अनीश गिरि और फैबियानो कारुआना, जावोखिर सिंदारोव और मैथियास ब्लूबाउम के बीच भी मुकाबले बराबरी पर खत्म हुए। अमेरिका के हिकारू नाकामुरा और आंद्रेई एसिपेंको का मैच भी ड्रॉ रहा। जिनेर झू और कतेरीना लाग्नो का मुकाबला भी ड्रॉ रहा, जहां समय दबाव के बावजूद लाग्नो ने बराबरी हासिल की। बिबिसारा असाउबायेवा-अलेक्जेंड्रा गोन्याचकिना और झोंगयी तान-अन्ना मुझीचुक के मुकाबले भी ड्रॉ रहे। अमेरिका के हिकारू नाकामुरा और आंद्रेई एसिपेंको का मुकाबला भी ड्रॉ रहा। महिला वर्ग में दिव्या से बड़ा मौका चूका महिला वर्ग में भारत की दिव्या देशमुख के पास बढ़त लेने का मौका था, लेकिन वह वैशाली के खिलाफ जीत की स्थिति को भुना नहीं सकीं। समय दबाव में हुई गलती का फायदा उठाकर वैशाली ने वापसी की और मैच ड्रॉ करा लिया। दिव्या देशमुख ने वैशाली के खिलाफ ड्रॉ खेला। टूर्नामेंट का महत्व कैंडिडेट्स टूर्नामेंट हर दो साल में होता है और इसका विजेता वर्ल्ड चैंपियन को चुनौती देता है। ओपन वर्ग का विजेता भारत के डी गुकेश से, जबकि महिला वर्ग की विजेता चीन की जू वेनजुन से मुकाबला करेगा। ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव का पहली बॉल पर कैच छूटा:सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की, जडेजा ने दुबे को आउट करके गन सेलिब्रेशन किया; मोमेंट्स राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ IPL 2026 की शुरुआत की। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चेन्नई 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। राजस्थान ने 12.1 ओवर में 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









