Monday, 14 Sep 2026 | 05:26 PM

Trending :

गणेश चतुर्थी 2026:सुनील शेट्टी ने बप्पी लाहिड़ी के घर पर आरती की; शिल्पा शेट्टी के घर की गणपति पूजा में रकुल प्रीत-जैकी भगनानी पहुंचे गणेश चतुर्थी 2026:सुनील शेट्टी ने बप्पी लाहिड़ी के घर पर आरती की; शिल्पा शेट्टी के घर की गणपति पूजा में रकुल प्रीत-जैकी भगनानी पहुंचे Amal Mallik Clarifies Salman Khan Controversy भारत नेपाल को रोज 18 घंटे 654 MW बिजली देगा:यह 28 लाख घरों की जरूरत के बराबर; बाढ़ से नेपाल में बिजली उत्पादन घटा सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा का सेलिब्रेशन:बेटे यशवर्धन-बेटी टीना के साथ की पूजा, पति गोविंदा नजर नहीं आए सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा का सेलिब्रेशन:बेटे यशवर्धन-बेटी टीना के साथ की पूजा, पति गोविंदा नजर नहीं आए
EXCLUSIVE

सलमान खान की अगली फिल्म में नयनतारा की एंट्री:मेगा प्रोजेक्ट में पहली बार साथ दिखेंगे दोनों कलाकार; अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग

सलमान खान की अगली बड़ी फिल्म में एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब ये दो बड़े सितारे पर्दे पर एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। सलमान इस बार साउथ के फिल्ममेकर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ काम करे रहे हैं। इस फिल्म को अस्थायी नाम SVC63 दिया गया है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। सोमवार को सलमान खान और प्रोडक्शन हाउस ‘श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स’ ने सोशल मीडिया पर प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। दर्शकों को देखने मिलेगी अलग-अलग एक्टिंग इस फिल्म में दर्शकों को एक्टिंग के दो अलग-अलग स्कूल देखने को मिलेंगे। सलमान खान जहां अपने खास स्वैग वाले अंदाज के लिए जाने जाते हैं, वहीं नयनतारा अपनी इंटेंस और कैरेक्टर-ड्रिवन परफॉर्मेंस के लिए फेमस हैं। मेकर्स का मानना है कि सलमान की स्टार पावर और नयनतारा की गहराई वाली एक्टिंग का यह मिश्रण पर्दे पर एक नई केमिस्ट्री पैदा करेगा। डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली संभालेंगे कमान फिल्म का डायरेक्शन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं। वामशी बड़े स्केल पर फिल्में बनाने के साथ-साथ उनमें मजबूत इमोशनल कहानी पिरोने के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म के जरिए वे सलमान और नयनतारा की अपनी-अपनी खूबियों को एक बड़े विजन के साथ जोड़ने की कोशिश करेंगे। फिल्म में हाई-लेवल एक्शन के साथ-साथ किरदारों के बीच की इमोशनल जर्नी भी दिखाई जाएगी। सलमान खान की SVC63 फिल्म क्या है SVC63 बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर है, जिसे बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। इसमें हिंदी और दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री के कलाकार शामिल होंगे। बताया गया है, ‘यह फिल्म सलमान खान को पर्दे पर एक ऐसे अवतार में पेश करेगी, जैसा उनके फैंस ने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा। फिल्म की शूटिंग पूरे भारत में अलग-अलग लोकेशन पर होगी और 14 अप्रैल से मुंबई के सेट से शुरू होगी। दिल राजू कर रहे हैं ग्रैंड प्रोडक्शन इस मेगा प्रोजेक्ट को श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। वे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बड़े प्रोड्यूसर हैं और 60 से ज्यादा फिल्में बना चुके हैं। उन्हें ‘महार्षि’ और ‘शतमानम भवति’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू की जोड़ी पहले 5 फिल्मों में साथ काम कर चुकी है और इनका ट्रैक रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस पर मजबूत रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Ramayana teaser features Ranbir Kapoor, Sai Pallavi, Yash and others.

April 2, 2026/
2:24 pm

आखरी अपडेट:02 अप्रैल, 2026, 14:24 IST तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं और...

Ahmedabad Plane Crash: Families Demand Black Box Data

April 5, 2026/
2:43 am

नई दिल्ली/अहमदाबाद9 मिनट पहले कॉपी लिंक अहमदाबाद में एअर इंडिया प्लेन क्रैश के 10 महीने बाद पीड़ित परिवारों ने प्रधानमंत्री...

authorimg

April 5, 2026/
3:00 pm

शिवपुरी. गर्मी का मौसम आते ही पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं. तेज धूप, गर्म हवाएं, दूषित...

RCB vs MI IPL 2026

April 12, 2026/
4:43 am

स्पोर्ट्स डेस्क27 मिनट पहले कॉपी लिंक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...

E20 Fuel Engine Performance & LTCG Tax Update

July 21, 2026/
5:00 am

नई दिल्ली12 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर एथेनॉल से जुड़ी रही। सरकार ने कहा कि देश में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सलमान खान की अगली फिल्म में नयनतारा की एंट्री:मेगा प्रोजेक्ट में पहली बार साथ दिखेंगे दोनों कलाकार; अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग

सलमान खान की अगली फिल्म में नयनतारा की एंट्री:मेगा प्रोजेक्ट में पहली बार साथ दिखेंगे दोनों कलाकार; अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग

सलमान खान की अगली बड़ी फिल्म में एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब ये दो बड़े सितारे पर्दे पर एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। सलमान इस बार साउथ के फिल्ममेकर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ काम करे रहे हैं। इस फिल्म को अस्थायी नाम SVC63 दिया गया है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। सोमवार को सलमान खान और प्रोडक्शन हाउस ‘श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स’ ने सोशल मीडिया पर प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। दर्शकों को देखने मिलेगी अलग-अलग एक्टिंग इस फिल्म में दर्शकों को एक्टिंग के दो अलग-अलग स्कूल देखने को मिलेंगे। सलमान खान जहां अपने खास स्वैग वाले अंदाज के लिए जाने जाते हैं, वहीं नयनतारा अपनी इंटेंस और कैरेक्टर-ड्रिवन परफॉर्मेंस के लिए फेमस हैं। मेकर्स का मानना है कि सलमान की स्टार पावर और नयनतारा की गहराई वाली एक्टिंग का यह मिश्रण पर्दे पर एक नई केमिस्ट्री पैदा करेगा। डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली संभालेंगे कमान फिल्म का डायरेक्शन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं। वामशी बड़े स्केल पर फिल्में बनाने के साथ-साथ उनमें मजबूत इमोशनल कहानी पिरोने के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म के जरिए वे सलमान और नयनतारा की अपनी-अपनी खूबियों को एक बड़े विजन के साथ जोड़ने की कोशिश करेंगे। फिल्म में हाई-लेवल एक्शन के साथ-साथ किरदारों के बीच की इमोशनल जर्नी भी दिखाई जाएगी। सलमान खान की SVC63 फिल्म क्या है SVC63 बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर है, जिसे बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। इसमें हिंदी और दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री के कलाकार शामिल होंगे। बताया गया है, ‘यह फिल्म सलमान खान को पर्दे पर एक ऐसे अवतार में पेश करेगी, जैसा उनके फैंस ने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा। फिल्म की शूटिंग पूरे भारत में अलग-अलग लोकेशन पर होगी और 14 अप्रैल से मुंबई के सेट से शुरू होगी। दिल राजू कर रहे हैं ग्रैंड प्रोडक्शन इस मेगा प्रोजेक्ट को श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। वे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बड़े प्रोड्यूसर हैं और 60 से ज्यादा फिल्में बना चुके हैं। उन्हें ‘महार्षि’ और ‘शतमानम भवति’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू की जोड़ी पहले 5 फिल्मों में साथ काम कर चुकी है और इनका ट्रैक रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस पर मजबूत रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket