Tuesday, 13 Oct 2026 | 10:56 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Gill, Jadeja Among 4 Indians; Starc Best Male

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricketers Of The Year: Gill, Jadeja Among 4 Indians; Starc Best Male

स्पोर्ट्स डेस्क33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्रिकेट की ‘बाइबल’ कही जाने वाली पत्रिका विजडन क्रिकेटर्स अल्मानैक ने इस साल ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को ‘लीडिंग पुरुष क्रिकेटर’ और भारत की दीप्ति शर्मा को ‘लीडिंग महिला क्रिकेटर’ चुना।

पत्रिका का 163वां संस्करण 15 अप्रैल को प्रकाशित होने जा रहा है। इस साल विजडन ने ‘फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर’ में 4 भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी।

इनमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रही टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

गिल को विजडन ट्रॉफी

गिल को शानदार प्रदर्शन के लिए विजडन ट्रॉफी दी गई। उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट में 430 रन बनाकर मैच जिताया था। अभिषेक शर्मा को साल का सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ी चुना गया, जिन्होंने कैलेंडर ईयर में 1000 रन दो रन प्रति गेंद से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बनाए।

स्टार्क ने पिछले साल 55 विकेट लिए

स्टार्क ने 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 11 टेस्ट में 55 विकेट लिए और वेस्टइंडीज के खिलाफ 6/9 का करियर बेस्ट प्रदर्शन किया। एशेज 2025-26 के पहले दो टेस्ट में 18 विकेट लेकर सीरीज में कुल 31 विकेट झटके।

इंग्लैंड के हसीब भी शामिल

इंग्लैंड के हसीब हमीद ‘फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर’ में शामिल हैं। उन्होंने नॉटिंघमशायर को काउंटी चैंपियनशिप जिताई और 1258 रन बनाए, जिसमें चार शतक और दो दोहरे शतक शामिल हैं।

दीप्ति ने वर्ल्ड कप में 22 विकेट लिए

दीप्ति शर्मा भारत की वर्ल्ड कप जीत में अहम खिलाड़ी रहीं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 215 रन और 22 विकेट लिए। फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 58 रन और 5/39 विकेट लेकर मैच जिताया।

इंग्लैंड की हार पर सवाल उठे

विजडन के एडिटर लॉरेंस बूथ ने इंग्लैंड की एशेज में 4-1 हार पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि टीम ने बड़ा मौका गंवाया और प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स की रणनीति को “प्रीडिक्टेबल और जिद्दी” बताया।

बूथ ने कहा कि इंग्लैंड को घरेलू क्रिकेट से दोबारा जुड़ने की जरूरत है, ताकि खिलाड़ियों को सही मंच मिले। इसी संदर्भ में जेम्स कॉयने ने इंग्लैंड में स्कूल क्रिकेट पर चिंता जताई और कहा कि खेल अब भी निजी स्कूलों तक सीमित होता जा रहा है।

डिकी बर्ड को श्रद्धांजलि दी गई

अल्मनैक में दिग्गज अंपायर डिकी बर्ड को श्रद्धांजलि दी गई, जिनका सितंबर में 92 साल की उम्र में निधन हुआ था। उनके फैसलों की निष्पक्षता और अंदाज को याद किया गया।

विजडन पत्रिका- 1864 में स्थापना हुई थी

विजडन क्रिकेटर्स अल्मानैक मशहूर स्पोर्ट्स रेफरेंस बुक है। इसे विजडन भी कहा जाता है। यह ब्रिटेन में 1864 से हर साल प्रकाशित होती है। इसकी स्थापना जॉन विजडन ने की थी।

इसकी स्थापना का मकसद दुनियाभर में क्रिकेट की प्रामाणिक कवरेज देना था। इसमें डिटेल्ड स्कोरकार्ड, रिकॉर्ड्स और क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर्स अवॉर्ड्स शामिल हैं।

————————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज चेन्नई vs कोलकाता:धोनी का इस मैच में भी खेलना मुश्किल, KKR को पहली जीत की तलाश

IPL के इस सीजन के 22वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। मैच चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Rishabh Shetty Praises Dhurandhar 2 as Statement

March 22, 2026/
3:50 pm

4 घंटे पहले कॉपी लिंक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही...

Rasikh Dar celebrates with teammate Virat Kohli after the dismissal of Gujarat Titans' Nishant Sindhu (Picture credit: AP)

May 26, 2026/
11:06 pm

आखरी अपडेट:26 मई, 2026, 23:06 IST सूत्रों के मुताबिक, सिद्धारमैया 28 मई को पद छोड़ सकते हैं और इसके बाद...

The counting for all these elections will be held on May 4, 2026. (AFP)

March 27, 2026/
4:24 pm

आखरी अपडेट:मार्च 27, 2026, 16:24 IST वर्षों से यह वोट मोटे तौर पर तृणमूल कांग्रेस के पास रहा है। लेकिन...

ask search icon

May 20, 2026/
8:57 pm

Last Updated:May 20, 2026, 20:57 IST Hisalu benefits : उत्तराखंड के पहाड़ों में गर्मियों में मिलने वाला हिसालू सेहत के...

Kidney Gang UP | Kanpur Hospitals Dr. Rohit Dr. Ahuja CCTV

April 9, 2026/
5:17 am

कानपुर में 50 लोगों की किडनी ट्रांसप्लांट की गई। आहूजा हॉस्पिटल से शुरू हुआ किडनी ट्रांसप्लांट का खेल यूपी के...

सिंगरौली के गनियारी पीजी कॉलेज की भूमि से हटा अतिक्रमण:15 मकानों को बुलडोजर चलाकर किया जमींदोज; कलेक्टर-कमिश्नर के निर्देश पर कार्रवाई

March 17, 2026/
4:19 pm

सिंगरौली जिला मुख्यालय के पास गनियारी में पीजी कॉलेज के लिए आरक्षित शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए...

Iran Missile Downs US Jet

April 4, 2026/
1:07 pm

वॉशिंगटन डीसी/तेहरान15 मिनट पहले कॉपी लिंक रिप्रेजेंटेटिव वीडियो ईरान जंग के एक महीने पूरे होने के बाद ट्रम्प ने 2...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Gill, Jadeja Among 4 Indians; Starc Best Male

Gill, Jadeja Among 4 Indians; Starc Best Male
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricketers Of The Year: Gill, Jadeja Among 4 Indians; Starc Best Male

स्पोर्ट्स डेस्क33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्रिकेट की ‘बाइबल’ कही जाने वाली पत्रिका विजडन क्रिकेटर्स अल्मानैक ने इस साल ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को ‘लीडिंग पुरुष क्रिकेटर’ और भारत की दीप्ति शर्मा को ‘लीडिंग महिला क्रिकेटर’ चुना।

पत्रिका का 163वां संस्करण 15 अप्रैल को प्रकाशित होने जा रहा है। इस साल विजडन ने ‘फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर’ में 4 भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी।

इनमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रही टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

गिल को विजडन ट्रॉफी

गिल को शानदार प्रदर्शन के लिए विजडन ट्रॉफी दी गई। उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट में 430 रन बनाकर मैच जिताया था। अभिषेक शर्मा को साल का सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ी चुना गया, जिन्होंने कैलेंडर ईयर में 1000 रन दो रन प्रति गेंद से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बनाए।

स्टार्क ने पिछले साल 55 विकेट लिए

स्टार्क ने 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 11 टेस्ट में 55 विकेट लिए और वेस्टइंडीज के खिलाफ 6/9 का करियर बेस्ट प्रदर्शन किया। एशेज 2025-26 के पहले दो टेस्ट में 18 विकेट लेकर सीरीज में कुल 31 विकेट झटके।

इंग्लैंड के हसीब भी शामिल

इंग्लैंड के हसीब हमीद ‘फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर’ में शामिल हैं। उन्होंने नॉटिंघमशायर को काउंटी चैंपियनशिप जिताई और 1258 रन बनाए, जिसमें चार शतक और दो दोहरे शतक शामिल हैं।

दीप्ति ने वर्ल्ड कप में 22 विकेट लिए

दीप्ति शर्मा भारत की वर्ल्ड कप जीत में अहम खिलाड़ी रहीं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 215 रन और 22 विकेट लिए। फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 58 रन और 5/39 विकेट लेकर मैच जिताया।

इंग्लैंड की हार पर सवाल उठे

विजडन के एडिटर लॉरेंस बूथ ने इंग्लैंड की एशेज में 4-1 हार पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि टीम ने बड़ा मौका गंवाया और प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स की रणनीति को “प्रीडिक्टेबल और जिद्दी” बताया।

बूथ ने कहा कि इंग्लैंड को घरेलू क्रिकेट से दोबारा जुड़ने की जरूरत है, ताकि खिलाड़ियों को सही मंच मिले। इसी संदर्भ में जेम्स कॉयने ने इंग्लैंड में स्कूल क्रिकेट पर चिंता जताई और कहा कि खेल अब भी निजी स्कूलों तक सीमित होता जा रहा है।

डिकी बर्ड को श्रद्धांजलि दी गई

अल्मनैक में दिग्गज अंपायर डिकी बर्ड को श्रद्धांजलि दी गई, जिनका सितंबर में 92 साल की उम्र में निधन हुआ था। उनके फैसलों की निष्पक्षता और अंदाज को याद किया गया।

विजडन पत्रिका- 1864 में स्थापना हुई थी

विजडन क्रिकेटर्स अल्मानैक मशहूर स्पोर्ट्स रेफरेंस बुक है। इसे विजडन भी कहा जाता है। यह ब्रिटेन में 1864 से हर साल प्रकाशित होती है। इसकी स्थापना जॉन विजडन ने की थी।

इसकी स्थापना का मकसद दुनियाभर में क्रिकेट की प्रामाणिक कवरेज देना था। इसमें डिटेल्ड स्कोरकार्ड, रिकॉर्ड्स और क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर्स अवॉर्ड्स शामिल हैं।

————————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज चेन्नई vs कोलकाता:धोनी का इस मैच में भी खेलना मुश्किल, KKR को पहली जीत की तलाश

IPL के इस सीजन के 22वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। मैच चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket