आइसक्रीम खाने का है मन? घर पर ऐसे बनाएं फ्रूट आइसक्रीम, सेहत को नहीं होगा नुकसान, क्रेविंग होगी पूरी

Last Updated:April 05, 2026, 15:58 IST Homemade Fruit Ice Cream: गर्मी में आइसक्रीम खाने की क्रेविंग सभी को होती है, लेकिन बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. ऐसे में आप घर पर फ्रूट आइसक्रीम बनाकर क्रेविंग पूरी कर सकते हैं. इसके लिए आपको ताजा फल, नेचुरल स्वीटनर और दूध का इस्तेमाल करना होगा. ये चीजें इसे पौष्टिक और हेल्दी बनाती हैं. घर पर आसानी से टेस्टी और हेल्दी फ्रूट आइसक्रीम बनाई जा सकती है. (Image- AI) Fruit Ice Cream Simple Recipe: गर्मी का मौसम आते ही आइसक्रीम खाने का मन हर किसी का करता है. बाजार में कई तरह की आइसक्रीम मिलती हैं, लेकिन उनमें शुगर, आर्टिफिशियल फ्लेवर और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप अपनी क्रेविंग को हेल्दी तरीके से पूरा करना चाहते हैं, तो घर पर बनी फ्रूट आइसक्रीम एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर भी होती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो घर पर फ्रूट आइसक्रीम बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आप अपनी पसंद के ताजे फल इस्तेमाल कर सकते हैं. आम, स्ट्रॉबेरी, केला, चीकू या ब्लूबेरी जैसे फल न सिर्फ प्राकृतिक मिठास देते हैं, बल्कि विटामिन और फाइबर से भी भरपूर होते हैं. इससे आपको अतिरिक्त चीनी डालने की जरूरत भी कम पड़ती है और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए सुरक्षित होती है. अगर आप रोजाना कुछ मीठा खाने की इच्छा को कंट्रोल नहीं कर पाते, तो यह हेल्दी आइसक्रीम आपके लिए परफेक्ट विकल्प हो सकती है. सही सामग्री के साथ आप घर पर ही स्वादिष्ट और पौष्टिक आइसक्रीम बना सकते हैं. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. घर पर कैसे बनाएं फ्रूट आइसक्रीम घर पर फ्रूट आइसक्रीम बनाने का तरीका भी बेहद आसान है. सबसे पहले अपने पसंदीदा फलों को अच्छे से धोकर काट लें और उन्हें ब्लेंडर में डालकर स्मूद प्यूरी बना लें. अब इसमें थोड़ा सा दूध या दही मिलाएं, ताकि आइसक्रीम की टेक्सचर क्रीमी बन सके. अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा शहद या खजूर का पेस्ट मिलाकर प्राकृतिक मिठास बढ़ा सकते हैं. इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर एयरटाइट कंटेनर में डाल दें. इसके बाद इस मिश्रण को 6-8 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें. बीच-बीच में एक-दो बार इसे निकालकर हल्का सा चलाने से आइसक्रीम ज्यादा स्मूद बनती है और इसमें बर्फ के क्रिस्टल नहीं बनते. जब यह पूरी तरह जम जाए, तो इसे स्कूप करके सर्व करें. ऊपर से कटे हुए फल या ड्राई फ्रूट्स डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ाया जा सकता है. होममेड फ्रूट आइसक्रीम के फायदे होममेड फ्रूट आइसक्रीम खाने के कई फायदे हैं, जो इसे बाजार की सामान्य आइसक्रीम से कहीं बेहतर बनाते हैं. सबसे पहले इसमें ताजे फलों का उपयोग होता है, जिससे विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं. दूसरी बात इसमें प्राकृतिक मिठास जैसे शहद या गुड़ का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो ब्लड शुगर पर अचानक असर नहीं डालता. होममेड आइसक्रीम में एडिटिव्स, प्रिजर्वेटिव्स और हानिकारक केमिकल्स नहीं होते, जिससे यह पेट और डाइजेशन के लिए सुरक्षित होती है. आप अपनी पसंद के अनुसार लो-फैट या डेयरी फ्री वर्जन भी बना सकते हैं, जिससे वजन नियंत्रण और लैक्टोज इंटॉलरेंस जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें First Published : April 05, 2026, 15:58 IST
धनिया का अधिक मात्रा में सेवन सेहत के लिए हो सकता नुकसानदायक, शरीर में दिख सकते हैं ये इफेक्ट

Last Updated:April 05, 2026, 15:54 IST धनिया के पत्ते स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं, लेकिन इनका अत्यधिक सेवन (विशेषकर 200 ग्राम से ज्यादा) या कुछ विशेष स्वास्थ्य स्थितियों में ये नुकसानदेह हो सकते हैं. इससे लो ब्लड प्रेशर, पेट में दर्द, उल्टी, एलर्जी, त्वचा में जलन और सूर्य के प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता जैसी समस्याएं हो सकती हैं.धनिया के पत्ते कुछ लोगों में एलर्जी या स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. यह त्वचा पर पित्ती, खुजली, होंठों या मुंह में सूजन, पेट दर्द, दस्त और कभी-कभी सांस लेने में तकलीफ का कारण बन सकते हैं. धनिया के पत्ते आमतौर पर सुरक्षित हैं. लेकिन अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से पाचन में समस्या, लो ब्लड प्रेशर, त्वचा की एलर्जी और गर्भवती महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान जटिलताओं जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. यह शरीर में पित्त को भी बढ़ा सकता है. डॉक्टर विनीत शर्मा ने बताया कि धनिया के पत्ते (और बीज) का अत्यधिक सेवन लो ब्लड प्रेशर (निम्न रक्तचाप) वाले लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. यह शरीर में प्राकृतिक रूप से बीपी को और कम कर सकता है. जिससे चक्कर आना, कमजोरी या बेहोशी हो सकती है. धनिया के पत्ते कुछ लोगों में एलर्जी या स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. यह त्वचा पर पित्ती, खुजली, होंठों या मुंह में सूजन, पेट दर्द, दस्त और कभी-कभी सांस लेने में तकलीफ का कारण बन सकते हैं. अधिक मात्रा में सेवन से स्किन एलर्जी, लो ब्लड प्रेशर और धूप के प्रति संवेदनशीलता बढ़ सकती है. Add News18 as Preferred Source on Google धनिया के पत्तों का अत्यधिक सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं, जैसे कि पेट दर्द, दस्त, अपच, या एसिड रिफ्लक्स को बढ़ा सकता है. विशेष रूप से अगर किसी को पहले से ही ऐसी समस्या हो. यह आंतों में जलन पैदा कर सकता है और ज्यादा मात्रा में सेवन से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है. गर्भवती महिलाओं को धनिया का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए. यह मासिक धर्म को प्रभावित कर सकता है और गर्भपात का खतरा बढ़ा सकता है. सीमित मात्रा में धनिया का सेवन करें और डॉक्टर से परामर्श लें. धनिया का अत्यधिक सेवन लिवर के लिए हानिकारक हो सकता है. यह लिवर की समस्याओं को बढ़ा सकता है और विषाक्तता का कारण बन सकता है. सीमित मात्रा में धनिया का सेवन करें और लिवर की समस्याएं होने पर डॉक्टर से संपर्क करें. अधिक धनिया खाने से त्वचा संवेदनशील हो सकती है. जिससे सनबर्न और एलर्जी का खतरा बढ़ता है. सीमित मात्रा में धनिया का सेवन करें और धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं. First Published : April 05, 2026, 15:54 IST
Rashmika Mandannas Intense Mysaa Poster Drops on Birthday

13 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के 30वें जन्मदिन के मौके पर उनकी अगली फिल्म ‘मायसा’ (Mysaa) के मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर में रश्मिका काफी पावरफुल और एग्रेसिव अवतार में नजर आ रही हैं। रवींद्र पुल्ले के डायरेक्शन में बन रही यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रश्मिका लीड रोल निभा रही हैं। पोस्टर में दिखा एक्ट्रेस का खतरनाक अंदाज मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर शेयर किया है। इसमें रश्मिका का चेहरा धूल और खून से सना हुआ है। उनकी आंखों में गुस्सा और चेहरे पर एक अलग तरह की ताकत दिखाई दे रही है। पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “उसने आकर्षण से राज किया, शालीनता से जीत हासिल की… अब वह शुद्ध गुस्से के साथ आ रही है। टीम ‘मायसा’ की ओर से रश्मिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके सबसे एक्सप्लोसिव परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो जाइए।” आदिवासी इलाकों पर आधारित है फिल्म की कहानी ‘मायसा’ साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसकी कहानी आदिवासी इलाकों पर आधारित है। फिल्म में दर्शकों को भरपूर एक्शन और गहरे इमोशंस देखने को मिलेंगे। फिल्म का म्यूजिक जेक्स बिजॉय ने कंपोज किया है। मेकर्स का दावा है कि यह रश्मिका के करियर की अब तक की सबसे दमदार परफॉर्मेंस होने वाली है। टीजर में दिखी थी रश्मिका के बचने की कहानी फिल्म के पहले रिलीज हुए टीजर में रश्मिका के किरदार की गहराई का अंदाजा मिलता है। टीजर में एक बैकग्राउंड वॉयस है, जिसमें उनकी मां कहती हैं, उन्होंने कहा कि मेरी बेटी मर गई है। लेकिन जमीन डर से कांप गई और मेरी बेटी का खून नहीं छुपा पाई। हवाएं थम गईं और उसकी सांसें नहीं ले जा सकीं। आखिरकार, मौत को भी मौत का सामना करना पड़ा और वह मेरी बेटी को मारने में नाकाम रही। शाहिद कपूर-विजय देवरकोंडा के साथ भी आएंगी नजर रश्मिका के पास आने वाले समय में कई बड़े बॉलीवुड और साउथ प्रोजेक्ट्स हैं। वह हिंदी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा, वह पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘रणबाली’ में अपने पति और एक्टर विजय देवरकोंडा के अपोजिट काम कर रही हैं। इस फिल्म में वह जयम्मा का किरदार निभाएंगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Rashmika Mandannas Intense Mysaa Poster Drops on Birthday

35 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के 30वें जन्मदिन के मौके पर उनकी अगली फिल्म ‘मायसा’ (Mysaa) के मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर में रश्मिका काफी पावरफुल और एग्रेसिव अवतार में नजर आ रही हैं। रवींद्र पुल्ले के डायरेक्शन में बन रही यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रश्मिका लीड रोल निभा रही हैं। पोस्टर में दिखा एक्ट्रेस का खतरनाक अंदाज मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर शेयर किया है। इसमें रश्मिका का चेहरा धूल और खून से सना हुआ है। उनकी आंखों में गुस्सा और चेहरे पर एक अलग तरह की ताकत दिखाई दे रही है। पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “उसने आकर्षण से राज किया, शालीनता से जीत हासिल की… अब वह शुद्ध गुस्से के साथ आ रही है। टीम ‘मायसा’ की ओर से रश्मिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके सबसे एक्सप्लोसिव परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो जाइए।” आदिवासी इलाकों पर आधारित है फिल्म की कहानी ‘मायसा’ साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसकी कहानी आदिवासी इलाकों पर आधारित है। फिल्म में दर्शकों को भरपूर एक्शन और गहरे इमोशंस देखने को मिलेंगे। फिल्म का म्यूजिक जेक्स बिजॉय ने कंपोज किया है। मेकर्स का दावा है कि यह रश्मिका के करियर की अब तक की सबसे दमदार परफॉर्मेंस होने वाली है। टीजर में दिखी थी रश्मिका के बचने की कहानी फिल्म के पहले रिलीज हुए टीजर में रश्मिका के किरदार की गहराई का अंदाजा मिलता है। टीजर में एक बैकग्राउंड वॉयस है, जिसमें उनकी मां कहती हैं, उन्होंने कहा कि मेरी बेटी मर गई है। लेकिन जमीन डर से कांप गई और मेरी बेटी का खून नहीं छुपा पाई। हवाएं थम गईं और उसकी सांसें नहीं ले जा सकीं। आखिरकार, मौत को भी मौत का सामना करना पड़ा और वह मेरी बेटी को मारने में नाकाम रही। शाहिद कपूर-विजय देवरकोंडा के साथ भी आएंगी नजर रश्मिका के पास आने वाले समय में कई बड़े बॉलीवुड और साउथ प्रोजेक्ट्स हैं। वह हिंदी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा, वह पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘रणबाली’ में अपने पति और एक्टर विजय देवरकोंडा के अपोजिट काम कर रही हैं। इस फिल्म में वह जयम्मा का किरदार निभाएंगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
संगरूर के युवक की करंट लगने से मौत:एपमी में कंबाइन साफ करते समय हादसा, गांव में हुआ अंतिम संस्कार

संगरूर जिले के फग्गूवाला गांव के एक युवक की मध्य प्रदेश में करंट लगने से मौत हो गई। युवक मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में कंबाइन पर काम कर रहा था, जहां कंबाइन साफ करते समय उसे करंट लग गया। मृतक की पहचान फग्गूवाला निवासी राजविंदर सिंह पुत्र काका सिंह के रूप में हुई है। मृतक के छोटे भाई करमजीत सिंह ने बताया कि दोनों भाई करीब डेढ़ महीने पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के दौदी गांव गए थे।करमजीत सिंह के अनुसार, राजविंदर सिंह कंबाइन पर हेल्पर का काम करता था। गांव में हुआ अंतिम संस्कार कंबाइन साफ करते समय उसे अचानक तेज करंट लग गया। घटना के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने राजविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। मध्य प्रदेश में पुलिस कार्रवाई पूरी होने के बाद मृतक का शव फग्गूवाला गांव लाया गया, जहां परिवार ने उसका अंतिम संस्कार किया। राजविंदर सिंह अपने पीछे अपनी विधवा पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह हर साल फसल कटाई के सीजन में कंबाइन पर काम करने के लिए मध्य प्रदेश जाते थे और सीजन खत्म होने पर घर लौट आते थे।
रात में सोने से पहले करें यह 5 मिनट का काम, रातभर चैन की नींद सोएंगे, थकान भी होगी छूमंतर !

Last Updated:April 05, 2026, 15:27 IST Summer Health Tips: गर्मी में रात को सोने से पहले नहाना एक आसान और असरदार उपाय है, जो शरीर को ठंडक देता है और मन को शांत करता है. इससे शरीर का तापमान संतुलित होता है, तनाव कम होता है और गहरी नींद आने में मदद मिलती है. यह आदत थकान दूर करके सुबह ताजगी का एहसास भी कराती है. रात में गहरी नींद के लिए सोने से पहले नहाना फायदेमंद माना जाता है. Benefits of Bathing Before Sleep: गर्मियों में कई लोग सोने में परेशानी महसूस करते हैं. गर्मी की वजह से कई बार नींद नहीं आती है और लोग करवटें बदलते रहते हैं. दिनभर की थकान, पसीना और चिपचिपाहट रात को सोते समय बेचैनी पैदा करते हैं, जिससे नींद पूरी नहीं हो पाती है. अगर गर्मियां शुरू होने के बाद आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो इससे निजात पाने के लिए रोज रात को एक छोटा सा काम कर सकते हैं. आप सोने से पहले नहाना शुरू कर दीजिए. यह आसान उपाय न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि अच्छी नींद लाने में मदद करता है. इससे आपकी थकान भी मिनटों में दूर हो सकती है. दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर फिजीशियन डॉ. अनिल बंसल ने News18 को बताया कि गर्मी के मौसम में दिनभर शरीर पसीने और धूल-मिट्टी के संपर्क में रहता है. जब आप बिना नहाए सोने जाते हैं, तो यह गंदगी और चिपचिपाहट नींद में खलल डालती है. सोने से पहले नहाने से शरीर साफ और फ्रेश महसूस करता है, जिससे बिस्तर पर जाते ही आराम का एहसास होता है. खासकर ठंडे या हल्के गुनगुने पानी से स्नान करने पर शरीर का तापमान संतुलित होता है, जो गहरी नींद लाने में मदद करता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. कई रिसर्च में पता चला है कि सोने से पहले नहाने से शरीर का कोर टेम्परेचर थोड़ा गिरता है, जो दिमाग को यह संकेत देता है कि अब सोने का समय है. इससे नींद जल्दी आती है और नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है. साथ ही यह प्रक्रिया तनाव और मानसिक थकान को कम करने में भी मदद करती है, जिससे आप अधिक रिलैक्स महसूस करते हैं. इसके अलावा रात में नहाना मांसपेशियों की थकान दूर करने में भी सहायक है. दिनभर की भागदौड़ के बाद शरीर में जकड़न और थकावट महसूस होती है, जिसे पानी का हल्का स्पर्श कम कर देता है. अगर आप चाहें तो नहाने के पानी में कुछ बूंदें लैवेंडर ऑयल जैसी सुगंधित चीजें भी मिला सकते हैं, जो मन को शांत करने में मदद करती हैं और नींद को और गहरा बनाती हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि यह ध्यान रखना जरूरी है कि बहुत ठंडे पानी से अचानक न नहाएं, खासकर अगर आप थके हुए हों या आपका शरीर ज्यादा गर्म हो. हल्के गुनगुने या सामान्य तापमान के पानी से स्नान करना सबसे सुरक्षित और फायदेमंद होता है. अगर आप रोज रात को सोने से पहले यह 5 मिनट की आदत अपना लेते हैं, तो न केवल आपकी नींद सुधरेगी बल्कि सुबह उठते समय आप खुद को अधिक ताजगी और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे. अगर आपकी तबीयत खराब है, तो आप रात में नहाने से बचें और इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट से कंसल्ट करें. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें First Published : April 05, 2026, 15:27 IST
sugar health risks | sugar health problems | अत्यधिक चीनी के नुकसान | शुगर से होने वाली बीमारियां |

Last Updated:April 05, 2026, 15:26 IST Sugar Health Risks: अगर आप भी हर छोटी खुशी में मीठा ढूंढते हैं या फिर चाय, कॉफी और मिठाइयों में अत्यधिक चीनी के शौकीन हैं, तो ठहर जाइए! यह स्वाद आपकी सेहत के लिए ‘मीठा जहर’ साबित हो सकता है. चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, चीनी का अत्यधिक सेवन न केवल मोटापे को दावत देता है, बल्कि यह शरीर के महत्वपूर्ण अंगों जैसे लिवर, हृदय और मस्तिष्क को भी अंदरूनी रूप से खोखला कर देता है. आइए विस्तार से समझते हैं कि क्यों आज से ही आपको अपनी डाइट में चीनी की मात्रा को नियंत्रित करने की जरूरत है. चीनी के अधिक सेवन का सबसे पहला और सीधा असर हमारे रक्त शर्करा (Blood Sugar) के स्तर पर पड़ता है. शोध बताते हैं कि ज्यादा चीनी का सेवन शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ाता है. जब कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति प्रतिक्रिया देना बंद कर देती हैं, तो रक्त में शर्करा का स्तर अनियंत्रित हो जाता है. यही स्थिति आगे चलकर टाइप-2 मधुमेह का कारण बनती है. मधुमेह रोगियों के लिए तो चीनी का सेवन जानलेवा तक हो सकता है. चीनी में कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है, लेकिन इसमें फाइबर, विटामिन या मिनरल्स जैसे आवश्यक पोषक तत्व बिल्कुल नहीं होते. इसे ‘एम्प्टी कैलोरी’ कहा जाता है. जब हम अधिक चीनी खाते हैं, तो यह शरीर में अतिरिक्त फैट के रूप में जमा होने लगती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है और व्यक्ति मोटापे का शिकार हो जाता है. क्या आपको लगता है कि सिर्फ नमक से ब्लड प्रेशर बढ़ता है? ऐसा नहीं है. अधिक चीनी का सेवन शरीर में सूजन और ट्राईग्लिसराइड्स (खून में मौजूद वसा) के स्तर को बढ़ा देता है. यह स्थिति हाई ब्लड प्रेशर को जन्म देती है, जो सीधे तौर पर दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ाती है. ब्लड प्रेशर के मरीजों को हमेशा चिकित्सक की सलाह पर ही चीनी का सेवन करना चाहिए. Add News18 as Preferred Source on Google चीनी का एक बड़ा हिस्सा लिवर द्वारा संसाधित किया जाता है. जब हम बहुत अधिक चीनी खाते हैं, तो हमारा लिवर इसे फैट में बदलने लगता है. समय के साथ यह फैट लिवर में जमा होने लगता है, जिससे नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर की गंभीर समस्या पैदा हो सकती है. लिवर के मरीजों को इस मामले में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. बचपन से ही हमें सिखाया जाता है कि चॉकलेट खाने से दांत खराब होते हैं. इसके पीछे का विज्ञान यह है कि चीनी दांतों के हानिकारक बैक्टीरिया के लिए भोजन का काम करती है. इससे बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जो दांतों के इनेमल को नष्ट कर कैविटी और टूथ डिके (सड़न) का कारण बनते हैं. चीनी केवल शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी घातक है. चिकित्सक बताते हैं कि चीनी के अत्यधिक सेवन से मस्तिष्क के रसायनों में असंतुलन पैदा हो सकता है. यह डिप्रेशन (अवसाद), चिंता और एकाग्रता में कमी का एक बड़ा कारण बन सकता है. मानसिक शांति और बेहतर फोकस के लिए चीनी का सीमित सेवन अनिवार्य है. First Published : April 05, 2026, 15:26 IST
चेक बाउंस केस में महिला को 6 माह की सजा:हरदा में मुख्यमंत्री आवास योजना के लोन भुगतान में हुई थी चूक

हरदा जिले के नांदरा गांव की एक महिला को चैक बाउंस मामले में छह माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई गई है। यह सजा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लिए गए ऋण का भुगतान न करने और चैक बाउंस होने के कारण दी गई। न्यायालय ने शनिवार को यह फैसला सुनाया। अधिवक्ता शिव विलास सराफ ने बताया कि अभियुक्त सुनीता पति बृजलाल सोलंकी निवासी नांदरा ने शासकीय योजना मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख रुपए का ऋण लिया था। महिला द्वारा ऋण राशि का भुगतान नहीं किया गया, जिसके कारण उनके खाते में 86 हजार 740 रुपए बकाया हो गए थे। सुनीता सोलंकी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की अबगांवखुर्द शाखा के बचत खाते का एक हस्ताक्षरित चैक दिया था। खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण यह चैक बाउंस हो गया। इसके बाद बैंक ने महिला के खिलाफ धारा 138 के तहत प्रकरण दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में चालान कोर्ट में पेश किया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रेमदीप शाह ने अभियुक्त महिला को चैक बाउंस के अपराध में दोषी पाया। न्यायालय ने उन्हें 6 माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई। इसके अतिरिक्त, न्यायालय ने सुनीता सोलंकी को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की हरदा शाखा को प्रतिकर के रूप में 93 हजार 865 रुपए का भुगतान करने का आदेश दिया। यदि महिला यह राशि अदा नहीं करती है, तो उन्हें छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
ट्रम्प बोले- ईरान पर आफत टूटने वाली है:सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार तीसरे दिन आएगी बढ़त या फिर गिरावट? 5 फैक्टर्स पर टिका मार्केट

6 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव दिख सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति की ईरान को धमकी, कच्चे तेल की अस्थिर कीमतें, विदेशी निवेशकों की एक्टिविटी और ग्लोबल मार्केट की चाल जैसे फैक्टर बाजार की दिशा तय करेंगे। पिछले दो कारोबारी सत्र यानी बुधवार और गुरुवार को शेयर बाजार बढ़कर बंद हुआ था। शुक्रवार को गुड फ्राइडे की वजह से ये बंद था। लगातार दो दिन की तेजी के बाद क्या बाजार इस बढ़त को बरकरार रख पाएगा। चलिए समझते हैं… सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 22,637 | 22,556 | 22,504 | 22,408 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 23,320 | 23,814 | 23,875 | 24,142 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। अब 5 फैक्टर्स जो बाजार की दिशा तय कर सकते हैं… 1. ट्रम्प की डेडलाइन: समझौता नहीं हुआ तो गिर सकता है बाजार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को शांति समझौते और होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 6 अप्रैल की डेडलाइन दी थी। ऐसे में शनिवार को ट्रम्प ने कहा कि अब वक्त खत्म हो रहा है… उन पर आफत टूटने में सिर्फ 48 घंटे बचे हैं। सैन्य कार्रवाई की आशंका बाजार में तेज गिरावट ला सकती है। 2. RBI की मीटिंग: ब्याज दरों में बदलाव की संभावना नहीं RBI की मॉनेटरी पॉलिसी में ब्याज दरों पर लिए फैसलों और महंगाई के आउटलुक पर निवेशक करीबी नजर रखेंगे। नए वित्त वर्ष की पहली मीटिंग 6 अप्रैल को शुरू होगी। 8 अप्रैल को गवर्नर मीटिंग में लिए फैसले की जानकारी देंगे। इस बार ब्याज दरों में बदलाव की संभावना नहीं है। 3. विदेशी निवेशक: मार्च में ₹1.22 लाख करोड़ के शेयर बेचे FPIs ने मार्च महीने में भारतीय बाजार के कैश सेगमेंट में रिकॉर्ड 1.22 लाख करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा मासिक आउटफ्लो है। इस बिकवाली से भारतीय शेयरों के वैल्युएशन आकर्षक स्तरों पर आ गए हैं, लेकिन नई खरीदारी के लिए तनाव का कम होना जरूरी है। 4. रुपए की चाल: मुद्रा बाजार में स्थिरता से थोड़ी राहत की उम्मीद डॉलर के मुकाबले गिरते रुपए को बचाने के लिए रिजर्व बैंक ने सख्त कदम उठाए हैं। आरबीआई ने बैंकों को ऑफशोर डेरिवेटिव्स (NDF) में ट्रेडिंग से रोक दिया है। इस फैसले के बाद गुरुवार को रुपया 1.8% की छलांग लगाकर 93.10 के स्तर पर बंद हुआ, जो 12 साल में इसकी एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है। मुद्रा बाजार में स्थिरता आने से शेयर बाजार को थोड़ी राहत मिल सकती है। 5. टेक्निकल चार्ट: निफ्टी के लिए 21,930 का स्तर अहम निफ्टी 50: रेलीगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का मानना है कि निफ्टी धीरे-धीरे अपने क्रिटिकल सपोर्ट लेवल की ओर बढ़ रहा है। लॉन्ग-टर्म वीकली मूविंग एवरेज (200 WEMA) के हिसाब से 21,930 और उसके बाद 21,750 (जो अप्रैल 2025 का निचला स्तर था) अहम सपोर्ट हैं। मिश्रा ने कहा कि मौजूदा स्तरों पर अनिश्चितता दिख रही है। ऊपर की तरफ 23,000–23,200 के जोन में रेजिस्टेंस है और 23,500 एक बड़ी बाधा है। अगर निफ्टी इस लेवल को पार कर लेता है, तो बाजार का रुख सकारात्मक हो सकता है और यह 24,000 की ओर बढ़ सकता है। सेंसेक्स: एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर. के मुताबिक सेंसेक्स 73,300 के करीब संभलने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इसका ओवरऑल स्ट्रक्चर अभी भी कमजोर है। ऊपर की ओर 73,800–74,000 के स्तर पर तत्काल रेजिस्टेंस है। वहीं अगर सेंसेक्स 72,000 के नीचे फिसला तो यह 71,500–71,000 के स्तर तक जा सकता है। एक्सपर्ट की राय 1. पोनमुडी आर. के मुताबिक, इस हफ्ते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की आशंका है। बाजार की चाल फंडामेंटल्स के बजाय ग्लोबल फैक्टर्स से ज्यादा प्रभावित होगी। निवेशकों का सेंटिमेंट काफी हद तक मिडिल ईस्ट के हालातों, करेंसी और विदेशी निवेशकों पर टिका रहेगा। 2. रेलीगेयर ब्रोकिंग के रिसर्च एसवीपी अजीत मिश्रा का मानना है कि मौजूदा अनिश्चितता को देखते हुए निवेशकों को संभलकर चलना चाहिए। मिश्रा की राय है कि पोर्टफोलियो में उन मजबूत लार्ज-कैप शेयरों को प्राथमिकता देनी चाहिए, जिनकी कमाई की स्थिति और बैलेंस शीट बेहतर हो। गुरुवार को सेंसेक्स 185 अंक चढ़कर 73,320 पर बंद हुआ सेंसेक्स 2 अप्रैल को दिन के निचले स्तर से 1,773 अंक चढ़कर बंद हुआ। सुबह ये भारी दबाव के साथ खुला और गिरकर 71,545 के स्तर तक आ गया था। बाद में बाजार में खरीदारी आई और यह 185 अंक (0.25%) चढ़कर 73,320 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 22,182 का निचला स्तर बनाने के बाद 531 अंकों की रिकवरी दिखी। ये 34 अंक (0.15%) चढ़कर 22,713 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में निफ्टी के आईटी और रियल्टी इंडेक्स सबसे ज्यादा चढ़ें। इसमें 2.62% और 1.18% की तेजी रही।
सुनंदा शर्मा को छूने आए स्टूडेंट ने माफी मांगी:कान पकड़कर बोला- इंटेंशन गलत नहीं थी, सिंगर बोलीं- प्यार जताने का ये तरीका गलत

गाजियाबाद में शो के दौरान पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा को टच करने के लिए स्टेज की ओर कूदे स्टूडेंट ने कान पकड़कर माफी मांगी है। स्टूडेंट ने वीडियो जारी कहा कि मेरा इंटेंशन कुछ गलत नहीं था। मैं आपसे सॉरी मांगता हूं। उम्मीद करता हूं कि आप मुझे माफ कर देंगी। इसके बाद सिंगर ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर स्टूडेंट को माफ कर दिया। सुनंदा ने कहा कि स्टेज पर स्टूडेंट के अचानक आने और उसके पैरों में गिरने से जो हुआ उसके लिए मैं स्टूडेंट को माफ करती हूं। प्यार जताने का तरीका अच्छा होना चाहिए। स्टूडेंट ने जो किया, उससे मैं डर गई। क्योंकि आज कल सिंगर के साथ कई तरह की घटनाएं हो रही हैं। सुनंदा शर्मा का गाजियाबाद के आरकेजीआईटी कॉलेज में 3 अप्रैल को शो था। शो के दौरान अचानक स्टूडेंट स्टेज पर चढ़ गया और उन्हें छूने की कोशिश करने लगा। स्टूडेंट उनके पैरों में गिर पड़ा। अचानक हुई इस घटना से सुनंदा घबरा गईं। वह बीच में ही शो कैंसिल करके चली गईं। पहले पढ़िए स्टूडेंट ने क्या कहा… अब पढ़िए सिंगर सुनंदा की 3 अहम बातें… सिंगर सुनंदा के साथ क्या हुआ…









