ईरान बोला- जंग में पाकिस्तान का कोई रोल नहीं:ट्रम्प की धमकी पर कहा- 47 साल में कुछ नहीं कर पाए, अब भी नहीं कर पाएंगे

ईरान ने जंग में पाकिस्तान के किसी भी रोल से इनकार किया है। भारत में मौजूद ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने रविवार को कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान के जरिए बातचीत की खबरें पूरी तरह गलत हैं और इनका कोई सच नहीं है। इलाही ने कहा कि ऐसी खबरें सिर्फ तेल की कीमतों को प्रभावित करने के लिए फैलाई जा रही हैं। उन्होंने साफ किया कि इस समय कोई गंभीर बातचीत नहीं चल रही है और कुछ देश सिर्फ दिखावे के लिए बातचीत की बात कर रहे हैं। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी पर इलाही ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है, अमेरिका पिछले 47 सालों में भी ईरान का कुछ नहीं कर पाया और आगे भी कुछ नहीं कर पाएगा। ट्रम्प के इस दावे पर कि अमेरिका जंग जीत चुका है, इलाही ने कहा कि इसका जवाब जंग के मैदान में दिया जाएगा। अमेरिका 3 दिन में सब खत्म करने की बात कर रहा था, लेकिन अब एक महीने से ज्यादा हो चुका है और जंग अभी भी जारी है। ट्रम्प ने ईरान को नरक जैसे हालात में पहुंचाने की धमकी दी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को बास्टर्ड कहते हुए होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलने पर बड़ा हमला करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज नहीं खोला तो वो उसे नरक बना देंगे। इसके साथ ही उन्होंने ईरान में पावर प्लांट और पुलों पर हमला करने की बात कही। ट्रम्प ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान में मंगलवार को पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होगा यानी हमला होगा। ईरान होर्मुज स्ट्रेट खोले दे, नहीं तो नरक जैसे हालात में पहुंच जाएगा। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
खुरई में नरवाई जलाने पर तीन किसानों के खिलाफ FIR

सागर/ खुरई | जिले में नरवाई जलाने के मामले में किसानों के खिलाफ पहली एफआईआर खुरई क्षेत्र से दर्ज की गई है। कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देश पर खुरई तहसील में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीहर गांव के तीन किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक जिन किसानों पर एफआईआर हुई है, उनमें बृजेन्द्र सिंह लोधी, निहाल सिंह लोधी और दीपेश सिंह लोधी शामिल हैं।
कल धर्मश्री और अंबेडकर वार्ड में बंद रहेगी बिजली

सागर| बिजली कंपनी मंगलवार 7 अप्रैल को धर्मश्री सबस्टेशन के साथ उससे निकलने वाले 33केवी फीडर धर्मश्री, अंबेडकर वार्ड व बीड़ी अस्पताल फीडर में सप्लाई लाइनों के रखरखाव का काम करेगी। सुबह 7 से 12 बजे तक 5 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे धर्मश्री, रविशंकर वार्ड, चमेली चौक, बड़ा बाजार, मॉडल स्कूल, केथवारी देवी, ग्यादीन तिराहा, बालाजी मंदिर, मछरयाई, गुलाब बाबा मंदिर, अरिहंत विहार, शीतला माता मंदिर, मंगलगिरी, महावीर नगर क्षेत्र प्रभावित होंगे।
ब्रजेश्वरी हादसे के बाद सख्ती:330 इमारतों में जांच; 60 में फायर सेफ्टी नहीं, 28 में उपकरण खराब

ब्रजेश्वरी एनेक्स हादसे के बाद नगर निगम ने शहर की बहुमंजिला इमारतों की जांच शुरू कर दी है। निगम की टीम 10 दिनों में 330 इमारतों में निरीक्षण के लिए पहुंची, जिसमें 60 इमारतों में फायर सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं मिली, वहीं 28 इमारतों में उपकरण खराब पाए गए। निगम ने सभी 22 जोन के भवन अधिकारियों को एनओसी और फायर सेफ्टी की जांच के निर्देश दिए हैं। निगम अधिकारियों के मुताबिक, शहर में करीब 12 हजार ऐसी इमारतें हैं, जिनकी जांच की जानी है। अभियान पूरे गर्मी सीजन में करीब चार महीने तक चलेगा। जिन इमारतों में फायर सेफ्टी व्यवस्था अधूरी या खराब मिली है, उन्हें 15 दिन में सुधार के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा इमारत को सील किया जाएगा। फायर सेफ्टी: तीन तरह की अनुमति जरूरी शहर में फायर एनओसी अब नगर निगम द्वारा स्थानीय स्तर पर जारी की जाती है। वर्ष 2022 से पहले यह एनओसी भोपाल से जारी होती थी। फायर सेफ्टी के लिए तीन तरह की अनुमति लेना जरूरी है। सबसे पहले फायर प्लान का अप्रूवल लिया जाता है। सिस्टम लगने के बाद फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। हर तीन साल में एनओसी का रिन्यूअल अनिवार्य है। रिन्यूअल के समय निगम अधिकारी जांच करते हैं। अब यह भी जांच हो रही है कि किन बिल्डिंग मालिकों ने रिन्यू नहीं कराया है। 12000 इमारतों की जांच होगी पूरे गर्मी के सीजन में। जांच में ये देखा फायर एनओसी व एक्सटिंग्विशर और उपकरणों स्थिति। एग्जिट व्यवस्था। हर फ्लोर पर स्मोक डिटेक्टर या फायर अलार्म सिस्टम। मॉक ड्रिल में संस्थानों को दी सीख गर्मी में बढ़ते अग्नि जोखिम को देखते हुए नगर निगम की फायर टीम ने शहर में मॉक ड्रिल अभियान शुरू किया है। कलेक्टर शिवम वर्मा व निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के अनुसार, इस दौरान व्यावसायिक, शैक्षणिक व सार्वजनिक संस्थानों में आग से बचाव और सुरक्षित निकासी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लोगों को बताया गया कि आग लगने पर तुरंत 101 पर सूचना दें। लोगों को सुरक्षित बाहर निकालें। धुएं से बचने के लिए झुककर निकलें। लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का उपयोग करें। बिजली-गैस कनेक्शन तत्काल बंद करें। संकरी गलियों के लिए खरीदे फायर रोबोट शहर के मध्य क्षेत्र के 60 फीसदी इलाकों में गलियां संकरी होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाती है। इसके समाधान के लिए निगम ने फायर रोबोट खरीदा है। निगम के पास फायर बुलेट भी है, लेकिन भीषण आग में कारगर नहीं है। 50 बेड से अधिक अस्पतालों के लिए फायर एनओसी अनिवार्य है। एनओसी नहीं होने पर कुछ अस्पतालों के पंजीयन रुके हुए हैं।
आम की फसल पर मौसम की मार:30% घट सकती है पैदावार, सप्लाई घटने पर दाम बढ़ने की आशंका…

मार्च-अप्रैल की बेमौसम बारिश और ओलों ने आम के बगीचों को नुकसान पहुंचाया है। ऑन इयर होने के बावजूद इस बार आम की पैदावार 30% तक घट सकती है। आम पर शोध करने वाले वैज्ञानिक डॉ. आरके जायसवाल के मुताबिक मौसम ने फलों के ‘क्रिटिकल फ्लावरिंग पीरियड’ को बिगाड़ दिया है। जायसवाल बताते हैं कि इस समय पेड़ों पर मंजरी (फूल) और शुरुआती फल बनने की प्रक्रिया चलती है, लेकिन नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव से फूल झड़ रहे हैं। फंगल संक्रमण और परागण में कमी की समस्या भी बढ़ी है। देशभर में मौसम सामान्य नहीं रहने से दक्षिण भारत से आने वाली अर्ली वैरायटी की आवक सबसे ज्यादा प्रभावित होगी। सप्लाई घटने से आम के दाम 10 से 25% तक बढ़ने की आशंका है। एक्सपर्ट बोले- दक्षिण से आने वाली अर्ली वैरायटी की आवक भी होगी प्रभावित दो से तीन बार बारिश भी फ्लावरिंग के लिए नुकसानदेह… डॉ. जायसवाल के अनुसार बारिश और नमी से एन्थ्रेक्नोज और पाउडरी मिल्ड्यू जैसे रोग बढ़ते हैं। तेज हवा से कच्चे फल गिर जाते हैं, जबकि कम धूप से शुगर फॉर्मेशन घटने से स्वाद प्रभावित होता है। परागण कम होने से फल बनने की दर भी घटती है। उन्होंने बताया कि नर्मदा वैली में हुए रिसर्च में पाया गया कि फ्लावरिंग के दौरान 2-3 बार अनियमित बारिश भी उत्पादन पर सीधा असर डालती है। इस बार बेमौसम बारिश और ओलों से कई इलाकों में फूल और कच्चे फल गिर चुके हैं। अप्रैल अंत से जुलाई तक सीजन, हर महीने बदलती किस्में: शहर में आम का सीजन अप्रैल के आखिर से जुलाई तक रहता है। शुरुआत में तोतापरी, दशहरी और राजापुरी बाजार में आते हैं। मई-जून में लंगड़ा, चौसा और केसर की आवक रहती है, जबकि जून-जुलाई में आम्रपाली, मलिका और बंगनपल्ली मिलते हैं। खराब मौसम: ईटखेड़ी के आम 10 दिन देरी से आएंगे ईटखेड़ी फल अनुसंधान केंद्र में 20-25 वैरायटी के करीब 250-300 पेड़ों पर रिसर्च हो रही है। यहां दशहरी, लंगड़ा, चौसा, आम्रपाली और मलिका जैसी किस्मों पर उत्पादन और रोग-प्रतिरोधक क्षमता का अध्ययन किया जाता है। डॉ. जायसवाल के मुताबिक यहां के आम आमतौर पर मई के आखिरी सप्ताह से बाजार में आते हैं, लेकिन इस बार मौसम खराब होने से करीब 10 दिन की देरी संभव है।
Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

Hindi News National Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai 18 मिनट पहले कॉपी लिंक ओडिशा के ढेंकनाल जिले में एक व्यक्ति पर अपनी ही 21 साल की दिव्यांग (स्पेशली एबल्ड) बेटी से रेप करने का आरोप लगा है। पीड़ित के प्रेग्नेंट होने और अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद यह मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित के शरीर में बदलाव के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। शिकायत में आरोप है कि आरोपी पिता ने उसकी कमजोरी का फायदा उठाते हुए लंबे समय तक उसका शोषण किया। पुलिस ने मामले में आरोपी रहाश सेठी (59) को गिरफ्तार कर लिया है और केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है और लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई के मलाड में दो गुटों के बीच झड़प, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात मुंबई के मलाड ईस्ट इलाके में रविवार रात दो गुटों के बीच झड़प हो गई। यह घटना संतोष नगर मार्केट क्षेत्र में हुई, जो दिंडोशी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। मुंबई पुलिस के अनुसार, स्थिति को नियंत्रण में किया गया और इलाके में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल झड़प के कारणों की जांच की जा रही है और अधिक जानकारी का इंतजार है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

Hindi News National Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai 48 मिनट पहले कॉपी लिंक ओडिशा के ढेंकनाल जिले में एक व्यक्ति पर अपनी ही 21 साल की दिव्यांग (स्पेशली एबल्ड) बेटी से रेप करने का आरोप लगा है। पीड़ित के प्रेग्नेंट होने और अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद यह मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित के शरीर में बदलाव के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। शिकायत में आरोप है कि आरोपी पिता ने उसकी कमजोरी का फायदा उठाते हुए लंबे समय तक उसका शोषण किया। पुलिस ने मामले में आरोपी रहाश सेठी (59) को गिरफ्तार कर लिया है और केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है और लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई के मलाड में दो गुटों के बीच झड़प, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात मुंबई के मलाड ईस्ट इलाके में रविवार रात दो गुटों के बीच झड़प हो गई। यह घटना संतोष नगर मार्केट क्षेत्र में हुई, जो दिंडोशी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। मुंबई पुलिस के अनुसार, स्थिति को नियंत्रण में किया गया और इलाके में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल झड़प के कारणों की जांच की जा रही है और अधिक जानकारी का इंतजार है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
खुजली और लाल चकत्तों का ये है रामबाण इलाज, घर पर बनाएं आयुर्वेदिक क्रीम, समस्या होगी जड़ से खत्म, जानें आयुष डॉक्टर से

Last Updated:April 06, 2026, 05:13 IST Health Tips: जमुई के मशहरू आयुष चिकित्सक डॉ रास बिहारी तिवारी ने सोरायसिस के लिए नारियल तेल, एलोवेरा, हल्दी, नीम तेल से घरेलू क्रीम और खानपान व योग से राहत की सलाह दी. उन्होंने कहा कि इससे ये बीमारी जड़ से खत्म हो जाएगी. आइये जानते हैं इसके बारे में. ख़बरें फटाफट जमुई: अक्सर लोग त्वचा की समस्या से परेशान होते हैं. फिर चाहे त्वचा का दरबा हो या सोरायसिस जैसी समस्या हो. ऐसे में उसे ठीक करने के लिए लोग अक्सर मंहगी क्रीम लगाते हैं, लेकिन आप चाहें तो अपने घर पर भी आयुर्वेदिक क्रीम बना सकते हैं, जो आपको इसमें राहत दिलवा सकती है. जमुई के आयुष चिकित्सक डॉ. रास बिहारी तिवारी (बीएएमएस) बताते हैं कि सोरायसिस में त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली और पपड़ी जैसी समस्या हो जाती है, जिससे मरीज काफी परेशान रहता है. उन्होंने बताया कि घर पर बनी हर्बल क्रीम सोरायसिस के लक्षणों को काफी हद तक कम कर सकती है. यह क्रीम त्वचा को नमी देती है, सूजन कम करती है और त्वचा की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाने में मदद करती है. ऐसे बना सकते हैं आयुर्वेदिक क्रीम आयुष चिकित्सक तिवारी बताते हैं कि इस आयुर्वेदिक क्रीम को बनाने के लिए कुछ सामान्य लेकिन प्रभावी चीजों की जरूरत होती है. सबसे पहले 2 चम्मच नारियल तेल लें, जिसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और कुछ बूंदें नीम का तेल मिलाएं. इन सभी को अच्छी तरह से मिलाकर एक स्मूद क्रीम तैयार कर लें. नारियल तेल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है, एलोवेरा जलन और सूजन को शांत करता है, हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं और नीम का तेल बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है. इस क्रीम को दिन में दो बार प्रभावित हिस्से पर हल्के हाथों से लगाएं. नियमित उपयोग से त्वचा की खुजली, लालिमा और पपड़ी में कमी देखने को मिल सकती है. इन बातों का भी रखना होगा ध्यान आयुष चिकित्सक बताते हैं कि सोरायसिस में खानपान और दिनचर्या में भी बदलाव जरूर होगा. उन्होंने कहा कि त्वचा से जुड़ी समस्या में तले-भुने और ज्यादा मसालेदार भोजन से बचें, हरी सब्जियां और फल ज्यादा लें और शरीर को हाइड्रेट रखें. इसके अलावा तनाव को कम करना भी बेहद जरूरी है. क्योंकि सोरायसिस एक ऑटोइम्यून समस्या है. जो मानसिक तनाव से बढ़ सकती है. नियमित योग और प्राणायाम करने से भी फायदा मिलता है. डॉ तिवारी के अनुसार, अगर इस घरेलू क्रीम का नियमित उपयोग संतुलित जीवनशैली के साथ किया जाए तो सोरायसिस के लक्षणों में काफी हद तक सुधार संभव है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें First Published : April 06, 2026, 05:13 IST
Shreyas Iyer; KKR vs PBKS IPL 2026 LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Shreyas Iyer; KKR Vs PBKS IPL 2026 LIVE Score Update | Arshdeep Singh Rinku Singh Marco Jansen स्पोर्ट्स डेस्क34 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL का 12वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच KKR के होम ग्राउंड कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे से शुरू होगा दोनों टीमों का इस सीजन यह तीसरा मैच होगा। जहां कोलकाता को दोनों मैचों में हार मिली। वहीं, पंजाब ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते। टीम ने पहले मैच में गुजरात और दूसरे में चेन्नई को हराया। KKR का PBKS के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 35 बार टक्कर हो चुकी है। इस दौरान कोलकाता ने 21 और पंजाब ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। 1 मैच बेनतीजा भी रहा है। ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें 14 बार भिड़ चुकी हैं। अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता ने 9 और पंजाब ने 4 मैच जीते। 1 मैच का रिजल्ट नहीं निकला। अंगकृष ने दोनों मैच में अर्धशतक लगाए कोलकाता के लिए इस सीजन में कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अंगकृष रघुवंशी ने अब तक 2 मैचों में 103 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 177.58 का रहा है और उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं, जो उनकी शानदार फॉर्म को दिखाता है। वहीं गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 मैचों में 4 विकेट हासिल किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/27 रहा है, हालांकि उनकी इकॉनमी 10.71 की है। कोलकाता में सीजन का दूसरा मैच ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। कोलकाता में IPL के अब तक 101 मैच खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम को 57 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 262/2 है, जो पंजाब किंग्स ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था। कोलकाता में इस सीजन एक मैच खेला गया है। उस मैच में हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 226 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता 16 ओवर में 161 पर ऑलआउट हो गई थी। आज कोलकाता में 57% बारिश की आशंका सोमवार को कोलकाता में सुबह के समय हल्की धुंध के साथ धूप निकल सकती है, जिससे आसमान थोड़ा धुंधला नजर आएगा। दिन बढ़ने के साथ गर्माहट महसूस होगी, लेकिन दोपहर के बाद मौसम अचानक करवट ले सकता है और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। एक्यूवेदर के मुताबिक, बारिश की 57% आशंका है। तापमान 24 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन। पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Shreyas Iyer; KKR vs PBKS IPL 2026 LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Shreyas Iyer; KKR Vs PBKS IPL 2026 LIVE Score Update | Arshdeep Singh Rinku Singh Marco Jansen स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL का 12वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच KKR के होम ग्राउंड कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे से शुरू होगा दोनों टीमों का इस सीजन यह तीसरा मैच होगा। जहां कोलकाता को दोनों मैचों में हार मिली। वहीं, पंजाब ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते। टीम ने पहले मैच में गुजरात और दूसरे में चेन्नई को हराया। KKR का PBKS के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 35 बार टक्कर हो चुकी है। इस दौरान कोलकाता ने 21 और पंजाब ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। 1 मैच बेनतीजा भी रहा है। ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें 14 बार भिड़ चुकी हैं। अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता ने 9 और पंजाब ने 4 मैच जीते। 1 मैच का रिजल्ट नहीं निकला। अंगकृष ने दोनों मैच में अर्धशतक लगाए कोलकाता के लिए इस सीजन में कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अंगकृष रघुवंशी ने अब तक 2 मैचों में 103 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 177.58 का रहा है और उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं, जो उनकी शानदार फॉर्म को दिखाता है। वहीं गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 मैचों में 4 विकेट हासिल किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/27 रहा है, हालांकि उनकी इकॉनमी 10.71 की है। कोलकाता में सीजन का दूसरा मैच ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। कोलकाता में IPL के अब तक 101 मैच खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम को 57 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 262/2 है, जो पंजाब किंग्स ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था। कोलकाता में इस सीजन एक मैच खेला गया है। उस मैच में हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 226 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता 16 ओवर में 161 पर ऑलआउट हो गई थी। आज कोलकाता में 57% बारिश की आशंका सोमवार को कोलकाता में सुबह के समय हल्की धुंध के साथ धूप निकल सकती है, जिससे आसमान थोड़ा धुंधला नजर आएगा। दिन बढ़ने के साथ गर्माहट महसूस होगी, लेकिन दोपहर के बाद मौसम अचानक करवट ले सकता है और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। एक्यूवेदर के मुताबिक, बारिश की 57% आशंका है। तापमान 24 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन। पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
