Thursday, 10 Sep 2026 | 07:59 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Air India Flights Costlier From April 8, 2026

Air India Flights Costlier From April 8, 2026

नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक एअर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अपने फ्यूल सरचार्ज को बढ़ा दिया है। इससे आने वाले दिनों में हवाई सफर महंगा हो जाएगा। ग्लोबल मार्केट में विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में आई तेजी के बाद एयरलाइन ने यह फैसला लिया है। नई दरें कल यानी 8 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी। एयरलाइन के मुताबिक, पिछले कुछ हफ्तों में जेट फ्यूल की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं, जिससे लागत बढ़ गई है। मार्च के अंत तक जेट फ्यूल की औसत कीमत 195.19 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है, जो फरवरी के अंत में 99.40 डॉलर थी। इससे पहले हाल ही में इंडिगो ने भी फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया था। फ्यूल सरचार्ज क्या होता है फ्यूल सरचार्ज वो अतिरिक्त चार्ज है, जो एयरलाइन कंपनी आपको पेट्रोल/डीजल की महंगाई के कारण लगाती है। मान लीजिए हवाई यात्रा का किराया 5000 रुपए है। अगर पेट्रोल बहुत महंगा हो जाए, तो कंपनी 5000 + फ्यूल सरचार्ज (जैसे ₹500) लगाकर कुल 5500 रुपए लेगी। यह क्यों लगता है क्योंकि ईंधन की कीमत बढ़ने से कंपनी का खर्च बढ़ जाता है। ये खर्च सीधे यात्रियों पर डाल दिया जाता है, जिसे फ्यूल सरचार्ज कहते हैं। घरेलू रूट्स पर दूरी के हिसाब से लगेगा सरचार्ज एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के लिए एक फ्लैट सरचार्ज व्यवस्था को खत्म कर दिया है। अब यात्रियों को दूरी के आधार पर पैसे देने होंगे। यह सरचार्ज प्रति यात्री, प्रति सेक्टर ₹299 से शुरू होकर ₹899 तक जाएगा। यह नियम एयर इंडिया के साथ-साथ उसकी सहयोगी एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस पर भी लागू होगा। घरेलू रूट्स के लिए रिवाइज फ्यूल चार्ज रूट/दूरी (Km में) रिवाइज फ्यूल चार्ज (₹ में) 0 – 500 Km ₹299 501 – 1,000 Km ₹399 1001 – 1,500 Km ₹549 1501 – 2,000 Km ₹749 2,000 Km से ज्यादा ₹899 इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर $280 तक की बढ़ोतरी विदेशी रूट्स पर फ्यूल सरचार्ज की दरें और भी ज्यादा रखी गई हैं, क्योंकि वहां ईंधन की कीमतों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं होता। सार्क (SAARC) देशों के लिए यह चार्ज 24 डॉलर से शुरू होगा। वहीं, अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे लंबी दूरी के रूट्स के लिए यात्रियों को 280 डॉलर (करीब ₹23,000 से ज्यादा) अतिरिक्त चुकाने होंगे। दूसरे देशों के लिए सरचार्ज की स्थिति: सिंगापुर: 60 डॉलर पश्चिम एशिया (वेस्ट एशिया): 50 डॉलर साउथ ईस्ट एशिया: 100 डॉलर अफ्रीका: 130 डॉलर यूरोप और यूके: 205 डॉलर एयरलाइन बोली- हम पूरा बोझ यात्रियों पर नहीं डाल रहे कंपनी का कहना है कि विमान ईंधन की लागत सिर्फ कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की वजह से नहीं, बल्कि रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ने के कारण भी बढ़ी है। एयरलाइन ने बयान में कहा, “बढ़ा हुआ सरचार्ज ईंधन की बढ़ी हुई पूरी लागत की भरपाई नहीं करता है। कंपनी अभी भी इस बोझ का एक हिस्सा खुद वहन कर रही है।” एयरलाइन बाजार की स्थितियों के आधार पर समय-समय पर इन दरों की समीक्षा करेगी। एयरलाइंस के लिए सबसे बड़ा खर्च होता है जेट-फ्यूल जेट फ्यूल की कीमतें बढ़ने के चलते दुनियाभर की एयरलाइंस ने न सिर्फ टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं, बल्कि अपने भविष्य के वित्तीय अनुमानों यानी फाइनेंशियल आउटलुक को भी वापस लिया है। एयरलाइंस के लिए जेट-फ्यूल सबसे बड़ा खर्च होता है। कुल ऑपरेटिंग खर्च में इसकी हिस्सेदारी 30% से 40% होती है। तेल की कीमतों में आए इस अचानक बदलाव ने एयरलाइंस के बजट को बिगाड़ दिया है। एयर न्यूजीलैंड और क्वांटास जैसी बड़ी कंपनियों ने भी साफ कर दिया है कि वे बढ़े हुए खर्च का बोझ यात्रियों पर डालेंगे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

घर पर ऐसे बनाएं पुदीना की चटनी, सेहत के साथ-साथ स्वाद में भी लाजवाब! – News18 हिंदी

arw img

X घर पर ऐसे बनाएं पुदीना की चटनी, सेहत के साथ-साथ स्वाद में भी लाजवाब!   पुदीना चटनी रेसिपी (Pudina Chutney Recipe): विंध्य क्षेत्र के पारंपरिक व्यंजनों में पुदीने की चटनी का अपना एक अलग स्थान है. यह चटनी खासतौर पर गर्मी के मौसम में खाई जाती है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक और भरपूर ऊर्जा देती है. सादा खाना भी इस चटनी के साथ और ज्यादा खास बन जाता है. आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन सिंह ने लोकल 18 को बताया कि पुदीने की चटनी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी देती है. गर्मी के दिनों में यह शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करती है. इसलिए लोग इसे अपने रोजमर्रा के भोजन में शामिल करते हैं. उन्होंने बताया कि चटनी को मिक्सर में आसानी से बनाया जा सकता है, लेकिन अगर इसे पारंपरिक तरीके से सिलबट्टे पर पीसा जाए तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है. पुदीना पाचन तंत्र को मजबूत करता है और गैस, अपच, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. इसके अलावा यह मुंह की बदबू दूर करने, तनाव कम करने और त्वचा संबंधी दिक्कतों को कम करने में भी सहायक है.

‘लादेन’ नाम से खौफ फैलाने वाला ड्रग तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी के लिए इलाके में घुसा ओर पकड़ा गया, 100 ग्राम MD बरामद

‘लादेन’ नाम से खौफ फैलाने वाला ड्रग तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी के लिए इलाके में घुसा ओर पकड़ा गया, 100 ग्राम MD बरामद

खजराना पुलिस ने खुद को ‘ओसामा’ बताकर खौफ फैलाने वाले ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 100 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई है। शहर में उसे ‘लादेन’ नाम से जाना जाता था और वह इसी नाम का इस्तेमाल कर लोगों में डर बैठाता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओसामा चंदन नगर इलाके का रहने वाला है। उसकी शक्ल और नाम कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन से मिलते-जुलते होने के कारण लोग उसे ‘लादेन’ कहकर बुलाते थे। आरोपी भी इसी नाम का इस्तेमाल कर अपना रौब जमाता था। डिलीवरी से पहले ही दबोचा मनोज सेंधव की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी स्टार चौराहे के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने ड्रग डिलीवरी के लिए खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और तलाशी में उसके पास से 100 ग्राम से ज्यादा एमडी बरामद की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यह ड्रग राजस्थान के डग इलाके से लेकर आया था और इंदौर में सप्लाई करने वाला था। पुलिस अब उसके नेटवर्क और साथियों की तलाश कर रही है। आरोपी के खिलाफ पहले से लूट और मारपीट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। क्राइम ब्रांच की कार्रवाई: वसीम को टांगा टोली कर उठाया इधर क्राइम ब्रांच ने अलग कार्रवाई में राजेश दंडोतिया के निर्देशन में 24 ग्राम एमडी के आरोपी वसीम खान को पकड़ा। पुलिस जब उसे लेने पहुंची तो परिजनों ने विरोध किया, जिसके बाद टीम उसे टांगा टोली कर गाड़ी तक लेकर आई।

क्या पहाड़ों पर घूमने से टेंशन दूर हो जाती है? मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए क्या करें, एक्सपर्ट से जानिए टिप्स

authorimg

Last Updated:April 07, 2026, 12:55 IST Benefits of Mountain Travel: पहाड़ों पर घूमना और ट्रेकिंग मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं. प्राकृतिक वातावरण, ठंडी हवा, हरियाली और शारीरिक गतिविधि से तनाव कम होता है, मूड बेहतर होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है. साथ ही योग, ध्यान और सामाजिक जुड़ाव भी मानसिक स्वास्थ्य सुधारने में मदद करते हैं. नेचर के साथ वक्त बिताने से तनाव कम हो सकता है. How Hills Improve Mental Health: आज के जमाने में स्ट्रेस की समस्या हर किसी को परेशान कर रही है. बच्चों पर पढ़ाई का दबाव है, युवाओं पर नौकरी का दबाव है, मिडिल एज के लोगों पर जिम्मेदारियों का बोझ है और बुजुर्ग सेहत से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं. प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ में लोगों को अत्यधिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है. लगातार तनाव न केवल हमारी इमोशनल हेल्थ को प्रभावित करता है, बल्कि शरीर पर भी बुरा असर पड़ता है. ऐसे में तनाव कम करने और मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए लोग पहाड़ों पर जा रहे हैं. एक्सपर्ट भी ऐसी जगहों पर जाने की सलाह देते हैं. नई दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की साइकेट्री डिपार्टमेंट की प्रोफेसर डॉ. प्रेरणा कुकरेती ने News18 को बताया कि पहाड़ों पर यात्रा करना या ट्रेकिंग करना मेंटल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. ठंडी हवा, हरियाली, शांत वातावरण और प्राकृतिक दृश्यों को देखकर ब्रेन में सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे हैप्पी हार्मोन बढ़ जाते हैं. इससे मन को सुकून मिलता है और तनाव कम होता है. पहाड़ों में समय बिताने से डिप्रेशन और एंजायटी के लक्षण भी घट सकते हैं. पहाड़ों में लंबी सैर, झरनों के पास समय बिताना या सिर्फ शांत जगह पर बैठना मन को वर्तमान में रहने की कला सिखाता है. इसे माइंडफुलनेस कहा जाता है. जब हम प्रकृति के साथ वक्त बिताते हैं, तो हमारी नेगेटिव सोच कम होती है और मेंटल क्लैरिटी बढ़ती है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. साइकेट्रिस्ट ने बताया कि ट्रेकिंग, हाइकिंग या पहाड़ों पर चलना सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है. यह शरीर में एंडॉर्फिन रिलीज करता है, जो प्राकृतिक रूप से दर्द और तनाव को कम करता है. नियमित शारीरिक गतिविधियां नींद सुधारने, मूड बेहतर करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करती हैं. अपने जीवन में छोटे छोटे कदम उठाएं, प्रकृति के करीब रहें और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाएं. हालांकि पहाड़ों पर जाना हर किसी के लिए हर समय संभव नहीं होता, इसलिए मानसिक स्वास्थ्य सुधारने के कुछ अन्य तरीके भी हैं, जिन्हें आप रोज फॉलो कर सकते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप बाहर घूमने नहीं जा पा रहे हैं, तो स्ट्रेस कम करने के लिए रोज योग और प्राणायाम का अभ्यास करें. डीप ब्रीदिंग टेक्निक तनाव कम करने में बेहद असरदार है. रोज 10 से 20 मिनट मेडिटेशन करने से मेंटल स्टेबिलिटी बढ़ती है. पसंदीदा म्यूजिक सुनने या क्रिएटिव एक्टिविटी से ब्रेन को सुकून मिलता है और स्ट्रेस कम होता है. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से भी तनाव कम होता है. इसके अलावा पर्याप्त नींद, अच्छी लाइफस्टाइल और हेल्दी खान-पान से भी स्ट्रेस कम हो सकता है. अगर तमाम कोशिशों के बाद भी अत्यधिक तनाव से परेशान हैं, तो डॉक्टर से मिलकर कंसल्ट करें. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें First Published : April 07, 2026, 12:55 IST

बढ़ते वजन से हैं परेशान? यह हरी सब्जी बन सकती है वरदान, घर में भी आसानी से करें इसकी खेती

ask search icon

Last Updated:April 07, 2026, 12:39 IST आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ता वजन लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है. ऐसे में लोग जिम, डाइटिंग और महंगे सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन अगर आप प्राकृतिक और आसान तरीका चाहते हैं, तो नेनुआ जैसी हरी सब्जी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है. वजन कंट्रोल करना आज के समय में लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है. बिजी लाइफस्टाइल और असंतुलित खानपान की वजह से मोटापा लगातार बढ़ती समस्या बनता जा रहा है. बढ़ते वजन को नियंत्रित करने और मोटापे को कम करने के लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहा रहे हैं और एक्सरसाइज व योगाभ्यास में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. वहीं इसके साथ ही आजकल लोग शरीर को फिट रखने और वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइटिंग भी कर रहे हैं. इसके अलावा बाजार में मिलने वाले महंगे सप्लीमेंट्स का भी इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि वजन को नियंत्रित किया जा सके. लेकिन बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कुछ हरी सब्जियों का सेवन भी आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है. कुछ हरी सब्जियां ऐसी होती हैं, जिनके सेवन से शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है. इसके साथ ही ये शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी देती हैं. नेनुआ उन्हीं सब्जियों में से एक है. यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में बेहद फायदेमंद होता है और इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. Add News18 as Preferred Source on Google आयुर्वेदिक दवाओं के सलाहकार डॉ. आशीष बताते हैं कि नेनुआ का सेवन पेट के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है. इसके अलावा यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर रखने में भी काफी लाभदायक है. डाइट के अनुसार नेनुआ का सेवन करने से पेट हल्का रहता है और पाचन क्रिया बेहतर होती है. इस सब्जी की सबसे खास बात यह है कि यह एक लो-कैलोरी सब्जी है. इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट जल्दी भर जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह भूख को नियंत्रित करने में भी बेहद फायदेमंद है. इसके सेवन से बार-बार खाने की आदत कम होती है, जिससे वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. इसके साथ ही अगर शरीर में खून की कमी है, तो उसकी पूर्ति के लिए भी नेनुआ बेहद फायदेमंद हो सकता है. इसके सेवन से एनीमिया जैसी समस्या से भी राहत मिल सकती है. इसमें आयरन और जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं. सबसे खास बात यह है कि इस सब्जी को घर में बेहद कम जगह पर भी उगाया जा सकता है. अगर आप ताजा, हरा और पौष्टिक नेनुआ खाना चाहते हैं, तो इसे अपने घर की क्यारी में आसानी से उगा सकते हैं. इसका सेवन वजन कंट्रोल करने के साथ-साथ कई तरह की बीमारियों से राहत दिलाने में मदद कर सकता है. First Published : April 07, 2026, 12:39 IST

जम्मू-कश्मीर में 2 पाकिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार:इनमें से एक 16 साल से फरार था; लश्कर-ए-तैयबा टेरर मॉड्यूल से जुड़े 3 मददगार भी पकड़े गए

जम्मू-कश्मीर में 2 पाकिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार:इनमें से एक 16 साल से फरार था; लश्कर-ए-तैयबा टेरर मॉड्यूल से जुड़े 3 मददगार भी पकड़े गए

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा टेरर मॉड्यूल से जुड़े कुल 5 लोगों को अरेस्ट किया है। इनमें से दो पाकिस्तानी आतंकी हैं, बाकी उनके मददगार हैं। एक आतंकी की पहचान अब्दुल्ला उर्फ ​​अबू हुरेरा के रूप में हुई है। अब्दुल्ला 16 साल से फरार था। वहीं दूसरा पाकिस्तानी आतंकी उस्मान उर्फ ​​खुबैब है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ सेंट्रल एजेंसियां भी इस ऑपरेशन में शामिल थीं। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा समेत 19 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कुछ सामान भी बरामद किया। जांच में LeT के एक नेटवर्क का पता चला जो आतंकवादियों को लॉजिस्टिक्स और फाइनेंशियल मदद करता था। हम खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

अश्लील गाने के विवाद में नोरा की मुश्किल बढ़ी:पेश न होने पर महिला आयोग भड़का, संजय दत्त को भी 8 अप्रैल को पेश होने का समन

अश्लील गाने के विवाद में नोरा की मुश्किल बढ़ी:पेश न होने पर महिला आयोग भड़का, संजय दत्त को भी 8 अप्रैल को पेश होने का समन

केडी: द डेविल के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ विवाद में सफाई के बावजूद नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। 6 अप्रैल को राष्ट्रीय महिला आयोग की सुनवाई में वह पेश नहीं हुईं, जिस पर आयोग ने नाराज होकर उन्हें आखिरी मौका दिया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, 6 अप्रैल को राष्ट्रीय महिला आयोग की सुनवाई में सरके चुनरिया तेरी के लिरिसिस्ट रकीब आलम, फिल्म केडीःद डेविल के डायरेक्टर प्रेम और केवीएन प्रोडक्शन के रीप्रेसेंटेटिव गौतम के.एम और सुप्रिथ पेश हुए थे। इस सुनवाई की अध्यक्षता आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने की थी। समन में नोरा फतेही को भी पेश होने के लिए कहा गया था, हालांकि वो खुद नहीं आईं और सफाई देने के लिए वकील को भेजा। सुनवाई में विजया रहाटकर ने चिंता जताते हुए कहा कि गाने के बोल महिलाओं की गरिमा के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि क्रिएटिविटी के नाम पर महिलाओं की गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता। सुनवाई के दौरान मौजूद सभी ने ये स्वीकार किया कि गाना आपत्तिजनक था, जिसका नाकारात्मक प्रभाव पड़ा और सभी ने इसके लिए लिखित माफी भी दी। इसके अलावा सभी ने तीन महीनों तक महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने और महिला आयोग को इसकी रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया है। अश्लील गाने के विवाद पर संजय दत्त को भी समन आयोग ने संजय दत्त को भी समन भेजकर 8 अप्रैल को होने वाली सुनवाई में पेश होने का आदेश दिया है। उनके अलावा नोरा फतेही की गैरमौजूदगी पर भड़कर आयोग ने उन्हें 27 अप्रैल को पेश होने का आखिरी मौका दिया है। नोरा फतेही दे चुकी हैं सफाई अश्लील गाने पर विवाद बढ़ने के बाद एक्ट्रेस ने बयान जारी कर सफाई दी थी। उन्होंने कहा है कि उनसे कन्नड़ में गलत ट्रांसलेशन बताकर पूरा गाना शूट करवाया गया और फिर बिना अप्रूवल या परमिशन गाने को हिंदी में बना लिया। उन्होंने कहा कि मेकर्स ने लिरिकल गाने को बिना इजाजत लिए उनकी AI इमेज के साथ रिलीज किया। एक्ट्रेस ने ये भी माना कि गाना वाकई अनुचित है, लेकिन इसकी जानकारी उन्हें सॉन्ग लॉन्च इवेंट में पहुंचकर मिलीं। हिंदी गाना देखकर एक्ट्रेस खुद शॉक में थीं। पैन इंडिया फिल्म केडीः द डेविल, 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है। 14 मार्च को इस फिल्म का गाना सरके चुनर तेरी कई भाषाओं में रिलीज हुआ। ये गाना नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया था। यूट्यूब पर गाना जारी होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसका कारण था, गाने के अश्लील और डबल मीनिंग बोल। इसके अलावा गाने में दिखाए गए डांस स्टेप्स और पिक्चराइजेशन भी काफी आपत्तिजनक थे। सोशल मीडिया पर गाने की जमकर आलोचना हुई, जिसके बाद इसके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हो रही हैं। “सरके चुनर तेरी”, जो आने वाली कन्नड़ फिल्म “KD: द डेविल” का हिस्सा है, अपने अश्लील बोलों के कारण यूट्यूब पर रिलीज के बाद बड़े विवाद का कारण बना। इसके बाद इस वीडियो को प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। “KD: द डेविल”, जिसका निर्देशन प्रेम ने किया है और जिसमें ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका में हैं, 30 अप्रैल को रिलीज होगी।

बैतूल में सरकारी खरीदी में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन:9 अप्रैल को शिवाजी ऑडिटोरियम में किसान देंगे धरना; बोले- खाद की भी कमी

बैतूल में सरकारी खरीदी में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन:9 अप्रैल को शिवाजी ऑडिटोरियम में किसान देंगे धरना; बोले- खाद की भी कमी

बैतूल में सरकारी गेहूं खरीदी में देरी, ओलावृष्टि से फसल बर्बादी और अन्य समस्याओं से परेशान किसानों के समर्थन में कांग्रेस 9 अप्रैल को जिला मुख्यालय स्थित शिवाजी ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से धरना-प्रदर्शन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर हो रहे इस आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। वर्तमान में खरीदी शुरू न होने से किसान अपनी उपज मंडियों में 2000 से 2200 रुपए प्रति क्विंटल के कम दाम पर बेचने को मजबूर हैं और 31 मार्च की समय सीमा बीतने के बाद जिले के लगभग आधे किसान सहकारी ऋण में डिफाल्टर हो गए हैं। 15 अप्रैल तक बढ़ी खरीदी की तारीख, राजस्थान में खरीदी शुरू कांग्रेस का आरोप है कि हाल ही में हुई ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे वे पहले से ही आर्थिक संकट में हैं। गेहूं खरीदी की तारीखों में बार-बार बदलाव ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पहले 23 मार्च, फिर 1 अप्रैल, 10 अप्रैल और अब 15 अप्रैल तक तारीख बढ़ने से किसानों में भारी असंतोष है। कांग्रेस ने इस बात पर भी जोर दिया कि पड़ोसी राज्य राजस्थान में खरीदी पहले ही शुरू हो चुकी है, जबकि मध्य प्रदेश में देरी हो रही है। कुप्रबंधन का आरोप- डिफाल्टर हुए किसान, खाद की भी कमी कांग्रेस ने सरकार पर कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि सहकारी ऋण की अंतिम तिथि 31 मार्च होने से लगभग आधे किसान डिफाल्टर हो गए हैं। इसके अतिरिक्त, खाद की कमी, मनमाने बिजली बिल, बिजली चोरी के कथित झूठे मामले और नरवाई जलाने पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई जैसे मुद्दों ने भी किसानों की समस्याओं को बढ़ाया है। संगठन महामंत्री ने की ज्यादा से ज्यादा लोगों के शामिल होने की अपील जिला संगठन महामंत्री बृजभूषण पांडे ने बताया कि यह धरना-प्रदर्शन प्रदेश स्तर पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों का हिस्सा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक किसानों को इस आंदोलन में शामिल करें, ताकि उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।

Gold Silver Prices Drop Rs 3000 to Rs 2.31 Lakh; Gold Rs 2000 Down to Rs 1.47 Lakh

Gold Silver Prices Drop Rs 3000 to Rs 2.31 Lakh; Gold Rs 2000 Down to Rs 1.47 Lakh

Hindi News Business Gold Silver Prices Drop Rs 3000 To Rs 2.31 Lakh; Gold Rs 2000 Down To Rs 1.47 Lakh नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 7 अप्रैल को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2 हजार रुपए घटकर 1.47 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1.49 लाख रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 3 हजार रुपए घटकर 2.31 लाख रुपए रह गई। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम) 24 ₹1,47,489 22 ₹1,35,100 18 ₹1,10,617 14 ₹86,281 देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत शहर 10 ग्राम 24 कैरेट दिल्ली ₹1,49,990 मुंबई ₹1,49,840 कोलकाता ₹1,49,840 चेन्नई ₹1,51,200 जयपुर ₹1,49,990 भोपाल ₹1,49,890 पटना ₹1,49,890 लखनऊ ₹1,49,990 रायपुर ₹1,49,840 अहमदाबाद ₹1,49,890 सोर्स: goodreturns 7 अप्रैल, 2026 सोना ऑल टाइम हाई से ₹29 हजार सस्ता हुआ साल की शुरुआत में सोने में तेजी थी, लेकिन हाल के हफ्तों में मुनाफावसूली और ईरान जंग से गिरावट आई है। ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹1.76 लाख मौजूदा स्थिति: अपने उच्चतम स्तर से सोना अब तक ₹29 हजार सस्ता हो चुका है। चांदी में क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.31 लाख तक चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव रहा और यह ऑल टाइम हाई से तेजी से नीचे आई है। ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹3.86 लाख गिरावट का आंकड़ा: चांदी ऑल टाइम हाई से ₹1.54 लाख सस्ती हो चुकी है। सोना 68 दिन में ₹29 हजार और चांदी ₹1.54 लाख सस्ती तारीख सोने की कीमत चांदी की कीमत 29 जनवरी ₹1,76,121 ₹3,85,933 10 फरवरी ₹1,56,255 ₹2,59,100 20-फरवरी ₹1,54,438 ₹2,45,564 10 मार्च ₹1,60,188 ₹2,70,944 20 मार्च ₹1,47,218 ₹2,32,364 31 मार्च ₹1,46,733 ₹2,30,135 7 अप्रैल ₹1,47,489 ₹2,31,435 ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Gold Silver Prices Drop Rs 3000 to Rs 2.31 Lakh; Gold Rs 2000 Down to Rs 1.47 Lakh

Gold Silver Prices Drop Rs 3000 to Rs 2.31 Lakh; Gold Rs 2000 Down to Rs 1.47 Lakh

Hindi News Business Gold Silver Prices Drop Rs 3000 To Rs 2.31 Lakh; Gold Rs 2000 Down To Rs 1.47 Lakh नई दिल्ली30 मिनट पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 7 अप्रैल को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2 हजार रुपए घटकर 1.47 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1.49 लाख रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 3 हजार रुपए घटकर 2.31 लाख रुपए रह गई। सोना ऑल टाइम हाई से ₹29 हजार सस्ता हुआ साल की शुरुआत में सोने में तेजी थी, लेकिन हाल के हफ्तों में मुनाफावसूली और ईरान जंग से गिरावट आई है। ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹1.76 लाख मौजूदा स्थिति: अपने उच्चतम स्तर से सोना अब तक ₹29 हजार सस्ता हो चुका है। चांदी में क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.31 लाख तक चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव रहा और यह ऑल टाइम हाई से तेजी से नीचे आई है। ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹3.86 लाख गिरावट का आंकड़ा: चांदी ऑल टाइम हाई से ₹1.54 लाख सस्ती हो चुकी है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…