Monday, 24 Aug 2026 | 06:14 PM

Trending :

EXCLUSIVE

गर्मी मतलब बच्चों के लिए खतरा! बीमारियों से बचाना है, तो जरूर फॉलो करें एक्सपर्ट के टिप्स

authorimg

Last Updated:April 08, 2026, 07:41 IST Satna News: गर्मियों में बच्चों को तैलीय और भारी भोजन देने से बचना चाहिए. इसकी जगह हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन देना ज्यादा लाभकारी होता है. दलिया, मूंग दाल की खिचड़ी, लौकी और तोरई की सब्जी जैसे विकल्प बच्चों के लिए बेहतर माने जाते हैं. सतना. गर्मी का मौसम जहां बच्चों के लिए छुट्टियों और मस्ती का समय होता है, वहीं यह मौसम कई तरह के वायरल इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है. तेज धूप, बढ़ता तापमान और शरीर में पानी की कमी बच्चों की सेहत पर सीधा असर डालती है. ऐसे में अगर समय रहते सावधानी न बरती जाए, तो बच्चे जल्दी बीमार पड़ सकते हैं लेकिन सही खानपान, हाइड्रेशन और साफ-सफाई का ध्यान रखकर इन समस्याओं से बचा जा सकता है. लोकल 18 से बातचीत में सतना के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ अखिलेश खरे ने बताया कि गर्मियों में बच्चों के शरीर से पानी की कमी तेजी से होती है. जहां सर्दियों में शरीर से लगभग दो लीटर पानी निकलता है, वहीं गर्मियों में यह मात्रा 30-40 फीसदी तक बढ़ जाती है और तीन लीटर से ज्यादा पानी शरीर से बाहर निकल सकता है. ऐसे में अगर बच्चों का हाइड्रेशन मेंटेन नहीं किया गया, तो डिहाइड्रेशन के साथ साथ वायरल फीवर और अन्य इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए दिनभर बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाना बेहद जरूरी है. डॉक्टर के अनुसार, सिर्फ पानी ही नहीं बल्कि पानी से भरपूर खाद्य पदार्थ भी बच्चों की डाइट में शामिल करना जरूरी है. तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी और संतरा जैसे फल बच्चों के शरीर को हाइड्रेट रखते हैं क्योंकि इनमें 90 प्रतिशत से अधिक पानी होता है. इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी और ताजे फलों का जूस भी शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं. ये सभी चीजें बच्चों की इम्युनिटी को मजबूत बनाती हैं और गर्मी के असर को कम करती हैं. हल्का और पचने वाला भोजन सबसे बेहतर विकल्पगर्मियों में बच्चों को भारी और तैलीय भोजन देने से बचना चाहिए. इसकी जगह हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन देना ज्यादा फायदेमंद होता है. मूंग दाल की खिचड़ी, दलिया, लौकी और तोरई की सब्जी जैसे विकल्प बच्चों के लिए बेहतर माने जाते हैं. इसके साथ ही दही, छाछ और रायता जैसे पेय पदार्थ शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं. वहीं इन दिनों भोजन में पुदीना, धनिया और प्याज का इस्तेमाल भी फायदेमंद होता है. स्वच्छता और मच्छरों से बचाव है जरूरीडॉ खरे ने यह भी बताया कि गर्मियों और मानसून के दौरान वायरल फीवर तेजी से फैलता है, इसलिए स्वच्छता का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. बच्चों को बाहर से आने के बाद और खाना खाने से पहले कम से कम साबुन से हाथ धोने की आदत डालनी चाहिए. साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए घर के आसपास साफ सफाई रखें और जरूरत पड़ने पर मच्छरदानी या रिपेलेंट का इस्तेमाल करें. बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए उनकी इम्युनिटी मजबूत होना बेहद जरूरी है. इसके लिए मौसमी फल जैसे- आम, जामुन और आड़ू को डाइट में शामिल करें. संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और साफ सफाई मिलकर बच्चों को वायरल इंफेक्शन से दूर रखने में मदद करते हैं. About the Author Rahul Singh राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं. Location : Satna,Madhya Pradesh First Published : April 08, 2026, 07:41 IST

सूजी का हलवा: घर में असली भंडारे वाला सूजी का हलवा, हलवाई भी हो जाएगी फेल; नोट करें आसान रेसिपी

सूजी का हलवा: घर में असली भंडारे वाला सूजी का हलवा, हलवाई भी हो जाएगी फेल; नोट करें आसान रेसिपी

सूजी का हलवा बनाने की विधि: अगर आपने कभी मंदिर या भंडारे का सूजी का हलवा खाया है, तो आपको उसका स्वाद जरूर याद आया होगा, जो घी से भरा, स्वादिष्ट और बिल्कुल शानदार होता है। बता दें कि अब आप यह स्वाद घर पर भी आसानी से बना सकते हैं, वो भी बिना किसी खास मेहनत के। तो जानें सूजी का हलवा बनाने की सबसे आसान विधि- सूजी का हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री अन्य युक्तियाँ: अब आपको बाहर जाने के लिए सूजी का हलवा जैसे भंडारे की जरूरत नहीं है। इस आसान रेसिपी की मदद से आप घर पर ही स्वादिष्ट और स्वादिष्ट हलवा बना सकते हैं।

रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के बैग से एक लाख उड़ाए, VIDEO:पासबुक प्रिंट कर रहे थे रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर, महिलाओं ने उड़ाईं गड्डियां

रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के बैग से एक लाख उड़ाए, VIDEO:पासबुक प्रिंट कर रहे थे रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर, महिलाओं ने उड़ाईं गड्डियां

ग्वालियर के मुरार इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बारादरी ब्रांच में मंगलवार दोपहर एक चौंकाने वाली चोरी की वारदात सामने आई। यहां रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर केएस श्रीवास्तव के बैग से 1 लाख रुपए चोरी कर लिए गए। पीड़ित के अनुसार, वे दोपहर करीब 3 बजे बैंक पहुंचे थे और अपने खाते से 5 लाख रुपए कैश निकाले। इसके बाद उन्होंने 500-500 रुपए की 10 गड्डियां बैग में रखीं और पासबुक प्रिंटिंग मशीन पर पासबुक अपडेट कराने लगे। इसी दौरान उनके पीछे लाइन में खड़ी दो महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाते हुए बैग से 500-500 रुपए की दो गड्डियां (करीब 1 लाख रुपए) निकाल लीं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों महिलाएं इशारों में एक-दूसरे को संकेत देते हुए मौके से फरार हो गईं। घर पहुंचने पर चला चोरी का पता घटना की जानकारी पीड़ित को तब लगी, जब वे घर पहुंचे और बैग चेक किया। इसके बाद वे तुरंत बैंक लौटे और प्रबंधन को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। CCTV में कैद हुई पूरी घटना बैंक प्रबंधन ने CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें दोनों महिलाएं लाइन में खड़ी होकर चोरी करते हुए नजर आईं। फुटेज मिलने के बाद पीड़ित ने मुरार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि यह किसी संगठित गिरोह का काम हो सकता है, जो पहले रेकी करता है और फिर मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देता है।

MP Couple Murder | Chhatarpur Jungle Rape & Murder Case

MP Couple Murder | Chhatarpur Jungle Rape & Murder Case

मध्य प्रदेश क्राइम फाइल्स के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि छतरपुर के जंगलों में मिले दो कंकाल ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया था। ये कंकाल 14 दिन से लापता साक्षी और मोनू के थे। शुरू में परिजनों को लगा कि दोनों प्यार के चक्कर में साथ भाग गए होंगे, इसलिए ब . 14 दिन बाद जंगल में दोनों के कंकाल मिले। यह दृश्य इतना भयावह था कि गांववालों और परिजनों के होश उड़ गए। करीब 200 मीटर के दायरे में खोपड़ी और हड्डियां बिखरी पड़ी थीं। कपड़े, सैंडल और बैग के आधार पर दोनों की पहचान की गई। घटना स्थल से सल्फास की गोलियों की खाली शीशियां, इस्तेमाल किए गए दो कंडोम मिले। दोनों के मोबाइल और अन्य सामान गायब थे। फॉरेंसिक जांच ने साफ कर दिया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि लूट, गैंगरेप और हत्या का मामला है। मोबाइल ट्रेस करने पर मिला सुराग जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिला। मृतकों में से एक का मोबाइल पास के गांव में ट्रेस हुआ। यह मोबाइल कामता कुशवाहा नाम के व्यक्ति के पास से बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि यह मोबाइल उसे गांव के ही देवेंद्र राय ने दिया था। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने जंगल में शव देखे थे, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी। शक की सूई फार्महाउस तक पहुंची इसके बाद पुलिस ने देवेंद्र राय, कामता कुशवाहा सहित कई लोगों से सख्ती से पूछताछ की। धीरे-धीरे मामले की परतें खुलने लगीं। देवेंद्र राय करीब 15 साल से राकेश गोस्वामी के फार्महाउस में काम करता था, जो घटना स्थल के पास ही था। आपत्तिजनक हाल में देवेंद्र ने देखा था जब पुलिस ने देवेंद्र और राकेश से अलग-अलग पूछताछ की तो देवेंद्र ने सच्चाई उगल दी। उसने बताया कि जंगल में उसने एक युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में देखा। उसने इसकी सूचना अपने मालिक राकेश को दी। इसके बाद राकेश लाठी और देवेंद्र कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे। दोनों चुपचाप उनके करीब गए, जबकि युवक-युवती को इसका आभास तक नहीं था। मौका मिलते ही राकेश ने युवक के सिर पर लाठी से वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया। युवती घबराकर उनसे छोड़ देने की गुहार लगाने लगी, लेकिन आरोपियों के इरादे खतरनाक थे। अधमरी हालत में दोनों को पिलाई सल्फास इसके बाद राकेश और देवेंद्र ने सोचा कि अगर युवती जिंदा बच गई तो वह उन्हें पहचान लेगी। इसी डर से उन्होंने उसका गला दबा दिया, जिससे वह भी बेहोश हो गई। दोनों पीड़ित अधमरी हालत में पड़े थे। अब बचने के लिए आरोपियों ने एक और साजिश रची। राकेश ने देवेंद्र को फार्महाउस से सल्फास की गोलियां लाने को कहा। देवेंद्र वहां से दो डिब्बियां और पानी की बोतल लेकर आया। लूटपाट और सबूत मिटाने की कोशिश आरोपियों ने युवक के पर्स से 2500-2600 रुपए निकाल लिए। पहचान छिपाने के लिए दस्तावेज और फोटो अलग कर दिए। बैग में रखे दो मोबाइल में से एक उन्होंने अपने पास रख लिया। घटना के कुछ दिन बाद ये सामान फार्महाउस में छिपा दिया गया। दोनों आरोपियों को दोहरी उम्रकैद की सजा मिली पुलिस ने राकेश गोस्वामी और उसके ड्राइवर देवेंद्र राय को रेप और हत्या का आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सहित सभी सबूत कोर्ट में पेश किए गए। 30 दिसंबर 2023 को छतरपुर जिला कोर्ट ने दोनों को दोषी करार देते हुए हत्या और रेप के मामले में दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई। ………………. पढ़ें पार्ट वन छात्रा से जंगल में गैंगरेप फिर हत्या: बॉयफ्रेंड के साथ 14 दिन से थी लापता मध्य प्रदेश क्राइम फाइल्स में आज कहानी छतरपुर के एक ऐसे केस की, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया था। कहते हैं, हर प्रेम कहानी अपनी मंजिल तक नहीं पहुंचती-कुछ रास्ते में ही दम तोड़ देती हैं और पीछे छोड़ जाती हैं ऐसा सच, जिसे सुनकर रूह कांप उठे। पढ़ें पूरी खबर

ईरान-अमेरिका में 2 हफ्ते का सीजफायर:40वें दिन जंग रुकी; ईरान होर्मुज भी खोलेगा, नागरिकों से कहा- जीत का जश्न मनाएं

ईरान-अमेरिका में 2 हफ्ते का सीजफायर:40वें दिन जंग रुकी; ईरान होर्मुज भी खोलेगा, नागरिकों से कहा- जीत का जश्न मनाएं

ईरान और अमेरिका 2 हफ्ते के सीजफायर पर राजी हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान से 2 हफ्तों के लिए हमले रोकने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया, ईरान की तरफ से तुरंत होर्मुज स्ट्रेट खोलने की शर्त पर बमबारी और हमले दो हफ्ते के लिए स्थगित करने के लिए राजी हूं। ट्रम्प ने कहा, “मैंने यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर के अपील के बाद लिया है। हमें ईरान से 10 पॉइंट का प्रस्ताव मिला है। दोनों देशों के बीच सभी विवादित मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। अगले दो हफ्ते समझौते को अंतिम रूप देने और उसे लागू करने के लिए जरूरी होंगे।” ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने बताया कि आगे की बातचीत 10 अप्रैल से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होगी। ईरान ने दो हफ्ते के लिए होर्मुज खोलने की जानकारी दी और अपने नागरिकों से कहा कि इस दौरान राष्ट्रीय एकता बनाए रखना और जीत का जश्न मनाना पूरी ताकत से जारी रखें। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

विधानसभा चुनाव 2026 लाइव: ‘हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस-बीजेपी में हो सीधी टक्कर’, आम आदमी पार्टी ने कहां से किया बड़ा ऐलान

विधानसभा चुनाव 2026 लाइव: 'हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस-बीजेपी में हो सीधी टक्कर', आम आदमी पार्टी ने कहां से किया बड़ा ऐलान

असम विधानसभा चुनाव के लिए आरोप-प्रत्यारोप और वादों से भरा प्रचार अभियान मंगलवार शाम 5 बजे समाप्त हो गया। कुल 722 भाग्य का निर्णय लेने के लिए 9 अप्रैल को वोट डालेंगे। त्रिपुरा में धर्मनगर विधानसभा के लिए मंगलवार को भी प्रचार किया गया। असम चुनाव में प्रमुख रूप से गोगोई के प्रमुख मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरव गोगोई, मऊ के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल, विधानसभा के अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी, विधानसभा के नेता देवव्रत सैकिया, वरिष्ठ मंत्री रनोज पेगु, चंद्रमोहन पटवारी, अतुल बोरा, केशव महंत, अजंता नियोग, अशोक मेहरा, रायजोर दल के प्रमुख फिलगोई और एजिपी अध्यक्ष लुरिज्योति गोगोई शामिल हैं। त्रिपुरा में धर्मनगर विधानसभा के लिए आगामी नौ अप्रैल को होने वाले मतदान में भाजपा, वाम मोर्चा और कांग्रेस ने अलग-अलग उम्मीदवार उतारे हैं। विधान सभा अध्यक्ष और भाजपा नेता विश्व बंधन सेन के पिछले साल दिसंबर में निधन के बाद सामूहिक मतदान हो रहा है। केरल और पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव का प्रचार थमा असम के साथ ही केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव को भी बढ़ावा दिया गया है। इन राज्यों में 9 अप्रैल को मतदान होगा और नतीजे 4 मई को घोषित किये जायेंगे। असम में हिमंत और गौरव, केरल में एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए और पुडुचेरी में एनडीए और यूपीए के बीच कड़ी टक्कर है। 1879 में इन तीर्थस्थलों की किस्मत दांव पर लगी है। केरल विधानसभा चुनाव का समग्र, 883 प्रतियोगी मैदान में केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रत्न यू केलकर ने मंगलवार को कहा कि 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सभी आंशिक मतदान किए जाएंगे, जिसमें 883 दावेदार राज्य के 2.71 करोड़ का समर्थन हासिल करने की कोशिश करेंगे। केलकर ने यहां एक पत्रकार सम्मेलन में बताया कि राज्य में 30,495 मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि इनमें 24 सहायक मतदान केंद्र भी शामिल हैं, संविधान आवश्यकता सूची के विशेष गहन पुनीक्षण (असमआर) के बाद पोस्ट किया गया। केलकर के अनुसार, केरल के कासरगोड, कब्लॉकर, पलक्क, मलप्पुरम और एर्नाकुलम में नए मतदान केंद्र की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन वोटिंग वोटिंग में 352 का ऑपरेशन महिलाएं और 37 का ऑपरेशन डायलॉग लोग शामिल होंगे। केलकर के, 140 वितरण और संग्रह केंद्र स्थापित किए गए हैं और मैटपेपरों की गिनती 140 ‘स्ट्रैंग रूम’ में की जाएगी। ओके ने कहा, ‘चुनाव प्रक्रिया के प्रबंधन के तहत, हमने 1.46 लाख शिक्षण अधिकारियों को शामिल किया है। ‘कानून-व्यवस्था द्वारा बनाए गए भंडार और प्लास्टिक वोटिंग के लिए 76,000 पुलिस और सेंट्रल सीलिंग की स्थापना की गई है।’ बंगाल में बनेगी ममता बनर्जी की सरकार- अलोकतांत्रिक यादव समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जीत का फिर दावा करते हुए कहा कि बीजेपी लाख कोशिश, फाउली और साजिश कर ले, उनकी बेखौफ बंगाल की जनता उन्हें हरा देगी। यादव ने यहां संसद में अविश्वास से बातचीत के दौरान प्रस्तावित नग्न महिला के आधार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब 2011 में जनसंख्या बढ़ी तो जनसंख्या में भी वृद्धि हुई, तो आज की जनसंख्या को उस पर नवीनता की बात होनी चाहिए। मुख्य आयुक्त कमिश्नर ने आदेश दिया कि उन्होंने कहा कि ज्ञानेश अब और फाउली होंगे और उत्तर प्रदेश के चुनाव में इलेक्ट्रोकरी आयोग और बेइमानी करेंगे। उन्होंने आयोग को चकमा देते हुए दावा किया कि वह भेदभावपूर्ण समावेशन सुनिश्चित करने के अपने कर्तव्य में विफल रही है। उन्होंने कहा, “मतदानकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने वाले इलेक्ट्रोनिक आयोग का काम है, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि आयोग का ध्यान आकर्षित करने के लिए हटा दिया गया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि बिजनेस और बेरोजगारी बढ़ रही है और चुनाव के बाद स्थिति और खराब होगी।

भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आज

Google Preferred Source CTA

सागर | भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव को लेकर ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों की एक बृहद बैठक बुधवार को सिविल लाइन स्थित होटल आशीर्वाद में शाम 4 बजे से आयोजित की गई है। जिसमें 19 अप्रैल को पूर्व संध्या पर निकलने वाली वाहन रैली एवं 20 अप्रैल को प्राकट्य दिवस पर होने वाले पूजन अभिषेक एवं शोभायात्रा की रूपरेखा तय की जाएगी। सभी विप्रजनों से बैठक में शामिल होने की अपील की गई है। उक्त जानकारी पं. भरत तिवारी एवं पं. शिवप्रसाद तिवारी ने दी।

यूएमसी सेवा एप: टैक्स सहित अन्य सेवाएं घर बैठे

Google Preferred Source CTA

उज्जैन | नगर निगम ने यूएमसी सेवा एप को अपडेट किया है। अब शहरवासी घर बैठे ही जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही प्रॉपर्टी टैक्स और जलकर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इससे पहले इस एप पर केवल शिकायतें दर्ज की जाती थी।एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एप से नागरिक मोहल्ला, वार्ड और जोन से जुड़ी समस्याएं दर्ज कर सकते हैं। शिकायत की स्थिति और समाधान पूरी पारदर्शिता के साथ एप पर दिखाई देगा। समाधान के बाद नागरिक का फीडबैक रिकॉर्ड किया जाएगा। एप पर कचरा गाड़ी ट्रैकिंग और स्वच्छता संबंधी जानकारी, स्वास्थ्य और प्रकाश विभाग से जुड़ी सेवाएं, नजदीकी सुविधाघर, कम्युनिटी हॉल बुकिंग और महाकाल लाइव दर्शन सुविधाएं भी होंेगी।

Gold Down ₹1000, Silver ₹3000; Smartphones Up 40%

Google Preferred Source CTA

Hindi News Business Gold Down ₹1000, Silver ₹3000; Smartphones Up 40% | Air India Fares Rise नई दिल्ली12 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर एअर इंडिया से जुड़ी रही। एयरलाइन ने घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। इससे हवाई सफर महंगा हो जाएगा। ग्लोबल मार्केट में विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में आई तेजी के बाद एयरलाइन ने यह फैसला लिया है। वहीं, भारत में सैमसंग, वीवो और ओप्पो जैसे ब्रांड्स ने अपने स्मार्टफोन की कीमतें 40% तक बढ़ा दी हैं। कंपनियों ने इसकी वजह दुनियाभर में चल रही चिप की शॉर्टेज को बताया है। इसके अलावा, अमेरिका-ईरान जंग की वजह से सप्लाई प्रभावित होने के कारण प्लास्टिक पैकेजिंग भी महंगी हो गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. एअर इंडिया की घरेलू उड़ानें ₹899 तक महंगी: नया किराया 8 अप्रैल से लागू होगा, जेट फ्यूल के दाम बढ़ना वजह एअर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। इससे हवाई सफर महंगा हो जाएगा। ग्लोबल मार्केट में विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में आई तेजी के बाद एयरलाइन ने यह फैसला लिया है। नई दरें कल यानी 8 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी। एयरलाइन के मुताबिक, जेट फ्यूल की कीमतें लगभग दोगुनी होने से लागत बढ़ गई है। विमान ईंधन की औसत कीमत 195.19 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है, जो फरवरी के अंत में 99.40 डॉलर थी। इससे पहले इंडिगो ने भी फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोना ₹1 हजार गिरकर ₹1.48 लाख पर आया: चांदी की कीमत ₹3 हजार कम होकर ₹2.31 लाख हुई, देखें अपने शहर में सोने के दाम सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 7 अप्रैल को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2 हजार रुपए घटकर 1.47 लाख रुपए आ गया। इससे पहले यह 1.49 लाख रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 3 हजार रुपए घटकर 2.31 लाख रुपए रह गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. प्रवासी मजदूरों को आसानी से मिलेगा 5KG वाला गैस सिलेंडर: सरकार ने राज्यों की डेली लिमिट दोगुनी की, ईरान जंग की वजह से फैसला लिया केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 5KG वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडरों का डेली लिमिट का कोटा दोगुना कर दिया है। बढ़ा हुआ कोटा खास तौर पर प्रवासी मजदूरों के लिए रिजर्व रहेगा। सरकार ने 2-3 मार्च की औसत सेल के आधार पर 5KG वाले LPG सिलेंडर की एक्स्ट्रा सप्लाई देने का फैसला किया है, जो पहले से तय 20% की लिमिट से अलग होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. आर्टेमिस-II ने अपोलो-13 का गलती से बना रिकॉर्ड तोड़ा: चांद पर जाते समय ऑक्सीजन टैंक फट गया था, मुश्किल से बची थी एस्ट्रोनॉट्स की जान चांद पर उतरने के मकसद से अमेरिका ने अपोलो-13 मिशन लॉन्च किया। तीन एस्ट्रोनॉट चांद कि तरफ तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि तीनों एस्ट्रोनॉट को बचाने के लिए ग्राउंड कंट्रोल टीम बेहद जटिल रेस्क्यू मिशन चलाना पड़ा। यान पृथ्वी से 400171 किमी दूर पहुंच गया जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था। कल 6 अप्रैल को रात 11:26 बजे आर्टेमिस II मिशन के 4 एस्ट्रोनॉट्स ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस स्टोरी में अपोलो-13 मिशन की पूरी कहानी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. स्मार्टफोन 40% तक महंगे, ₹9999 वाला मॉडल ₹13,999 में मिलेगा:ओप्पो-वीवो और सैमसंग ने ₹4,000 तक बढ़ाए दाम; वजह- चिप की कमी भारत में सैमसंग, वीवो और ओप्पो जैसे ब्रांड्स ने अपने स्मार्टफोन की कीमतें 40% तक बढ़ा दी हैं। कंपनियों ने इसकी वजह दुनियाभर में चल रही चिप की शॉर्टेज को बताया है। इसके अलावा, अमेरिका-ईरान जंग की वजह से सप्लाई प्रभावित होने के कारण प्लास्टिक पैकेजिंग भी महंगी हो गई है। इससे कंपनियां अब बढ़ी हुई लागत का बोझ ग्राहकों पर डाल रही हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

कैबिनेट में सीएम ने मंत्रियों से कहा:जिन राज्यों में यूसीसी लागू हो चुका, वहां का अध्ययन करें- कैसे लागू किया, क्या चुनौती आई

कैबिनेट में सीएम ने मंत्रियों से कहा:जिन राज्यों में यूसीसी लागू हो चुका, वहां का अध्ययन करें- कैसे लागू किया, क्या चुनौती आई

मध्यप्रदेश अब समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की तैयारी में है। असम और गुजरात के बाद मप्र भी इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों से कहा कि यूसीसी का अध्ययन करें, इसे राज्य में लागू करना . सीएम के संकेत के बाद गृह विभाग में प्रक्रिया तेज हो गई है, क्योंकि यूसीसी बिल तैयार करने की जिम्मेदारी इसी विभाग की है। सूत्रों के अनुसार, जल्द राज्य स्तर पर एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित होगी। राज्य सरकार छह माह के भीतर यूसीसी बिल लाने की तैयारी में है। इसके लिए दिल्ली से भी मप्र को संकेत मिल चुके हैं। उत्तराखंड-गुजरात-असम जैसे बहुविवाह के नियम बदलेंगे, लिव इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी Q. यूसीसी लागू होने पर मूल बदलाव क्या होगा? – सभी धर्मों के लिए शादी, तलाक, विरासत और गोद लेने के नियम एक समान हो जाएंगे। अलग-अलग पर्सनल लॉ खत्म हो जाएंगे। Q. शादी और तलाक के नियम कैसे बदलेंगे? – अभी हर धर्म के अपने नियम हैं। यूसीसी के बाद विवाह पंजीकरण अनिवार्य होगा। न्यूनतम आयु समान होगी, तलाक के कानूनी आधार सभी के लिए एक होंगे। Q. बहुविवाह और विरासत के नियमों पर क्या असर? – कई पर्सनल लॉ में एक से अधिक विवाह की अनुमति या गुंजाइश है। यूसीसी लागू होते ही पूरी तरह प्रतिबंधित। – बेटियों को पिता की संपत्ति में बेटों के बराबर अधिकार मिलेगा। यह नियम सभी धर्मों पर समान लागू होगा। Q. यूसीसी लागू करने में मप्र में सबसे बड़ी चुनौती क्यों मानी जा रही है? – मप्र में बड़ी संख्या में जनजातीय और विशेष पिछड़ी जनजातियां हैं, जहां पारंपरिक विवाह पद्धतियां प्रचलित हैं। इन परंपराओं को यूसीसी में शामिल करना या अलग प्रावधान चुनौती होगी। दापा प्रथा: वधु मूल्य देना। भगेली/लम्सना विवाह: युवक-युवती भागकर शादी करते हैं, बाद में समाज मान्यता देता है। सेवा विवाह: वधु मूल्य न देने पर लड़का ससुराल में रहकर सेवा करता है। नातरा प्रथा: विधवा पुनर्विवाह या साथी बदलने की अनुमति। Q. किन राज्यों में यूसीसी लागू या प्रक्रिया में है? उत्तराखंड: फरवरी 2024 में बिल पास, 27 जनवरी 2025 से लागू। गुजरात: मार्च 2026 में बिल पास, लागू करने की तैयारी। गोवा: 1867 के पुर्तगाली सिविल कोड के कारण यहां यूसीसी पहले से लागू। असम: नवंबर 2025 में बहुविवाह निषेध कानून पास, यूसीसी की दिशा में कदम उत्तर प्रदेश: यूसीसी लागू की तैयारी चल रही है। एसटी 3 राज्यों में कानून से बाहर Q. उत्तराखंड मॉडल में क्या है? -स्वतंत्र भारत का पहला राज्य जहां यूसीसी लागू हुआ। शादी और तलाक का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। लिव-इन रिलेशनशिप का 30 दिन में रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य किया। ऐसा न करने पर 3 महीने तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। Q. गुजरात मॉडल की खास बातें क्या हैं? -उत्तराखंड जैसा ढांचा। धोखे, दबाव या पहचान छिपाकर शादी अपराध है। इस पर 7 साल तक की जेल हो सकती है। 60 दिन में लिव-इन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। संपत्ति में बेटा-बेटी बराबर होंगे। एसटी को कानून से बाहर रखा गया है। Q असम का मॉडल क्या है? – यहां यूसीसी पूरी तरह लागू नहीं। बहुविवाह अपराध घोषित किया है। छठी अनुसूची क्षेत्र और एसटी कानून से बाहर।