Tuesday, 26 May 2026 | 03:00 AM

Trending :

EXCLUSIVE

असम में पवन खेड़ा द्वारा हिमंत के खिलाफ आरोप लगाने के बाद चुनाव एक कड़वे मुकाबले में बदल गया है

असम में पवन खेड़ा द्वारा हिमंत के खिलाफ आरोप लगाने के बाद चुनाव एक कड़वे मुकाबले में बदल गया है

असम में, पवन खेड़ा द्वारा असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा और उनकी पत्नी पर आरोप लगाने के बाद चुनाव एक कड़वे मुकाबले में बदल गया है n18oc_politicsNews18 मोबाइल ऐप – https://onelink.to/desc-youtube

विधानसभा चुनाव 2026: केरल की 140 और असम की 126 सीटों पर अधिक मतदान के लिए पीएम मोदी का बड़ा जोर

विधानसभा चुनाव 2026: केरल की 140 और असम की 126 सीटों पर अधिक मतदान के लिए पीएम मोदी का बड़ा जोर

असम, केरल और पुडुचेरी में आज होने वाले मतदान के मद्देनजर यह एक बड़ा चुनावी मुकाबला है। n18oc_politicsNews18 मोबाइल ऐप – https://onelink.to/desc-youtube

कबाड़ बीनने वाले ने की 5 लाख की चोरी:नर्मदापुरम में रैकी कर सूने मकान में घुसा; खंडवा से गिरफ्तार हुआ 19 वर्षीय शादाब

कबाड़ बीनने वाले ने की 5 लाख की चोरी:नर्मदापुरम में रैकी कर सूने मकान में घुसा; खंडवा से गिरफ्तार हुआ 19 वर्षीय शादाब

नर्मदापुरम के जुमेराती क्षेत्र में 3 अप्रैल को सूने मकान का ताला तोड़कर 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी करने वाले 19 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कबाड़ बीनने का काम करने वाले इस आरोपी ने पहले घर की रैकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया। वर्तमान में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को उसके गांव सिहाड़ा (खंडवा) से गिरफ्तार कर चोरी किया गया 5 लाख रुपए का पूरा माल बरामद कर लिया है। 3 अप्रैल को गांव गया था फरियादी का परिवार कोतवाली थाना टीआई कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि 3 अप्रैल को फरियादी रामगोपाल पाण्डे अपने परिवार के साथ गांव गए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर गोदरेज का ताला तोड़ा और सोने-चांदी के आभूषण व 2,500 रुपए नकद चोरी कर लिए। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से खंडवा पहुंची पुलिस एसपी सांई कृष्णा के मार्गदर्शन और एसडीओपी जितेंद्र पाठक के नेतृत्व में कोतवाली टीआई ने टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की लोकेशन खंडवा में ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम खंडवा के ग्राम सिहाड़ा पहुंची और संदिग्ध की पहचान 19 वर्षीय शेख शादाब (पिता शेख नौशाद) के रूप में की गई। रैकी के बाद दिया था वारदात को अंजाम पुलिस टीम ने शेख शादाब को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिस पर उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से नर्मदापुरम में रहकर कबाड़ बीनने का काम कर रहा था। 3 अप्रैल को उसने फरियादी रामगोपाल पाण्डे के सूने मकान की पहले रैकी की और फिर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 5 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद कर लिए हैं।

महवा चोरी का खुलासा, 3 आरोपी और 1 नाबालिग गिरफ्तार:एक फरार, ₹1.80 लाख नकद, सोने के टॉप्स बरामद

महवा चोरी का खुलासा, 3 आरोपी और 1 नाबालिग गिरफ्तार:एक फरार, ₹1.80 लाख नकद, सोने के टॉप्स बरामद

मन्दसौर की सीतामऊ थाना पुलिस ने बुधवार को ग्राम महवा में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए मामले में तीन आरोपियों और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ₹1,80,000 नकद राशि और लगभग ₹60,000 मूल्य के सोने के एक जोड़ी कान के टॉप्स बरामद किए हैं। ग्राम महवा निवासी भगवतीलाल सुरावत (62 वर्ष) ने सीतामऊ थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे वे अपने घर पर ताला लगाकर अफीम तौल के लिए सीतामऊ स्थित विजय पैलेस गए थे। अगले दिन 2 अप्रैल को दोपहर लगभग 12 बजे घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के अंदर रखी लोहे की अलमारी का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर अलमारी में रखे तीन सोने के मंगलसूत्र (लगभग 12 ग्राम, 8 ग्राम और 11 ग्राम) तथा दो जोड़ी सोने की झुमकियां (प्रत्येक 6-6 ग्राम) गायब मिलीं। अज्ञात बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे थे और चोरी कर फरार हो गए थे। इस मामले में थाना सीतामऊ पर अपराध क्रमांक 158/2026, धारा 331(4) एवं 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। सउनि केसी बहुगुणा और उनकी टीम ने जांच शुरू की। 7 अप्रैल 2026 को ग्राम महवा के संदेही दशरथ उर्फ कालू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दशरथ उर्फ कालू ने एक विधि विरुद्ध बालक के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि चोरी किए गए आभूषण अशोक जैन (निवासी काचरिया जाट) और प्रभात नलवाया (निवासी सीतामऊ) को बेचे गए थे। पुलिस ने दशरथ उर्फ कालू पिता राधेश्याम भांभी (30 वर्ष, निवासी महवा), अशोक पिता कन्हैयालाल जैन (52 वर्ष, निवासी काचरिया जाट), प्रभात पिता रमेशचंद्र नलवाया (35 वर्ष, निवासी सीतामऊ) और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है। बरामदगी में ₹1,80,000 नकद और सोने के एक जोड़ी कान के टॉप्स शामिल हैं। इस मामले में अशोक (निवासी सीतामऊ) नामक एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

जिन महिलाओं ने किया चक्काजाम, उनके लड़कों ने की चोरी:सात घरों में हुई थी वारदात; कंधे पर फ्रिज उठाकर ले गए थे आरोपी

जिन महिलाओं ने किया चक्काजाम, उनके लड़कों ने की चोरी:सात घरों में हुई थी वारदात; कंधे पर फ्रिज उठाकर ले गए थे आरोपी

गुना शहर के कैंट थाना इलाके में लगातार दो दिनों में 7 सूने मकानों में चोरी करने वाली गैंग के 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने स्कूलों की छुट्टियों के कारण बंद पड़े घरों का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था और कंधे पर फ्रिज उठाकर ले गए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सामान (टीवी, कूलर, फ्रिज, बर्तन आदि) बरामद कर लिया है। वर्तमान में पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। खास बात यह है कि ये आरोपी उसी परिवार के हैं, जिनकी महिलाओं ने 30 मार्च को थाने के सामने चक्काजाम किया था। छुट्टियों में गांव गए थे किराएदार, 5 घरों में की तोड़फोड़ भगत सिंह कॉलोनी में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बदमाशों ने कई घरों को निशाना बनाया था। इन घरों के मकान मालिक बाहर रहते हैं और सभी घर किराए पर दिए गए हैं। इन दिनों स्कूलों की छुट्टियों के कारण सभी किराएदार अपने गांव गए हुए थे और घरों में ताले लटके हुए थे। एक ही गली में बदमाशों ने पांच घरों को निशाना बनाते हुए अलमारियों का सामान बिखेर दिया। हालांकि, केवल एक घर से उन्हें 1.50 लाख रुपए नकद और कुछ गहने मिले, जिन्हें वे चुरा ले गए। साले के घर से कूलर-बर्तन और दूसरे घर से लैपटॉप चोरी भगत सिंह कॉलोनी निवासी बृजेंद्र सिंह रघुवंशी ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका साला शिव सिंह रघुवंशी परिवार सहित अयोध्या दर्शन के लिए गया था। रात को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उनके घर से स्टील के बर्तन, कूलर, इंडक्शन, गैस सिलेंडर, साइकिल और घड़ी चोरी कर ली। इसी तरह नीलकंठ कॉलोनी निवासी प्रकाश मांडरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। उसी रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर फ्रिज, कूलर, टीवी, लैपटॉप, सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। मुखबिर की सूचना पर 8 आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद एसपी हितिका वासल के निर्देश, एएसपी मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और सीएसपी प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में कैंट थाना प्रभारी टीआई अनूप भार्गव की टीम ने तकनीकी संसाधनों व मुखबिर की सूचना पर 8 संदेहियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपियों में शानू उर्फ दीपकडी (24), धर्मोद उर्फ धर्मेन्द्र (22), अजय (19), सुमित (20), शिवप्रताप उर्फ सीटी (32), धीरेन्द्र (19), मोहिल (25) सभी निवासी ग्राम बीलाखेड़ी (थाना धरनावदा) और राहुल (18) निवासी होशियारपुर पंजाब (हाल पटेलनगर कैंट) शामिल हैं। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर दोनों प्रकरणों का टीवी, कूलर, फ्रिज, बर्तन, गैस सिलेंडर, पंखा, घड़ी और पानी की मोटर बरामद कर ली है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी टीआई अनूप कुमार भार्गव, एसआई राहुल शर्मा, अरुंधती राजावत, एएसआई ईश्वर टोप्पो, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, आरक्षक महेन्द्र वर्मा, शुभम रघुवंशी, सूर्यभान जाट, धर्मेन्द्र रघुवंशी, राजू बघेल, अभिनेष रघुवंशी और साइबर सेल से कुलदीप यादव, नीलेश रघुवंशी, राजीव रघुवंशी, संजय जाट, नवदीप अग्रवाल, भानू रघुवंशी, भूपेंद्र खटीक व आदित्य सिंह कौरव की अहम भूमिका रही। आरोपियों के परिवार की महिलाओं ने किया था चक्काजाम पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी उसी परिवार के हैं, जिनकी महिलाओं ने 30 मार्च को कैंट थाने के सामने चक्काजाम किया था। लूट के एक मामले में आरोपी को पकड़ने के कारण ये महिलाएं नाराज थीं। इस दौरान एक महिला ने अपने बच्चे को भी जमीन पर पटकने की कोशिश की थी, जिसे आरक्षकों ने बचा लिया था। इस मामले में पुलिस ने चक्काजाम करने वाली 11 महिलाओं, एक पुरुष और अन्य अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी।

एनर्जी का खजाना है ये काला चना! गर्मी में थकान और सुस्ती भगाएगा दूर, सुबह खाने से पूरे दिन देगा ताकत

authorimg

Last Updated:April 09, 2026, 07:46 IST Kaala Chana Superfood: पलामू के आयुर्वेद एक्सपर्ट शिव पाण्डेय के मुताबिक नाश्ते में काला चना और दोपहर में सत्तू का शरबत गर्मी में ऊर्जा का सूपरफूड है. इससे ठंडक और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. ख़बरें फटाफट पलामू: गर्मी के मौसम में तेज धूप, उमस और लगातार काम करने के कारण शरीर जल्दी थक जाता है. कई बार दिन में ही सुस्ती और नींद महसूस होने लगती है, जिससे काम करने की क्षमता प्रभावित होती है. ऐसे में दिन की शुरुआत यानी सुबह का नाश्ता बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है. यदि नाश्ता पौष्टिक और संतुलित हो, तो पूरे दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहती है. इस कड़ी में काला चना एक सस्ता, सुलभ और बेहद फायदेमंद विकल्प बनकर सामने आता है, जिसे ‘पावर बूस्टर’ कहना गलत नहीं होगा. जानें आयुर्वेद के एक्सपर्ट से पलामू के आयुर्वेद के एक्सपर्ट शिव पाण्डेय ने लोकल 18 को बताया कि काला चना प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. जो शरीर को ताकत देने के साथ-साथ पाचन को भी दुरुस्त रखता है. इसे नाश्ते में शामिल करने का सबसे आसान तरीका है. रात में एक कटोरी काला चना भिगोकर रख दें. सुबह इसे छानकर तैयार कर लें और नाश्ते के समय इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, काला नमक, धनिया पाउडर और थोड़ा सा सौंफ मिलाकर स्वादिष्ट मिश्रण तैयार करें. यह नाश्ता न केवल स्वाद में लाजवाब होता है. बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है और दिनभर तरोताजा बनाए रखता है. रोग प्रतिरोधक बढ़ जाएगी क्षमता  एक्सपर्ट ने आगे कहा कि नियमित रूप से इस तरह तैयार काला चना खाने से शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होती और थकान दूर रहती है. साथ ही यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है, जिससे आप गर्मी के दुष्प्रभावों से बचे रहते हैं. इस नाश्ते को गर्मी के दिनों अपने डाइट में शामिल कर सकते है. सत्तू का शरबत है बेहतरीन विकल्प वहीं, दोपहर के समय शरीर को ठंडक देने के लिए सत्तू का शरबत भी एक बेहतरीन विकल्प है. जौ और चने से तैयार सत्तू न केवल शरीर को ठंडा रखता है. बल्कि लू से भी बचाव करता है. इसके लिए 200 ग्राम पानी में 50 ग्राम सत्तू मिलाएं और उसमें बारीक कटा प्याज, धनिया पत्ता, नींबू का रस, काला नमक और पुदीना की चटनी मिलाकर पीएं. यह पेय शरीर में तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है और अंदर से शीतलता बनाए रखता है. उन्होंने बताया कि आज के समय में जहां लोग कोल्ड ड्रिंक्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं. वहीं, काला चना और सत्तू जैसे पारंपरिक आहार कहीं ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक और असरदार हैं. यदि आप गर्मी में खुद को फिट, एक्टिव और तरोताजा रखना चाहते हैं तो इन देसी उपायों को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें Location : Palamu,Jharkhand First Published : April 09, 2026, 07:44 IST

सिवनी में अवैध अहातों पर पुलिस की रेड:टपरों में डिस्पोजल में बेची जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

सिवनी में अवैध अहातों पर पुलिस की रेड:टपरों में डिस्पोजल में बेची जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

सिवनी शहर में शराब दुकानों के आसपास संचालित हो रहे अवैध अहातों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात अभियान चलाया। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दलसागर भट्टी क्षेत्र में दो अलग-अलग टपरों में अवैध रूप से डिस्पोजल में शराब बेची जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। जांच के दौरान संजू गोखले और प्रियांश चौरसिया नामक युवक लोगों को डिस्पोजल में शराब बेचते पाए गए। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से सामग्री जब्त की और विधिवत पंचनामा तैयार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पकड़े गए आरोपियों में प्रियांश चौरसिया (25 वर्ष) निवासी गुरुनानक वार्ड सिवनी तथा संजू गोखले (26 वर्ष) निवासी महाराजबाग भैरोगंज शामिल हैं। कोतवाली पुलिस द्वारा छिंदवाड़ा रोड स्थित शराब भट्टी, दल सागर शराब भट्टी, न्यू लाइफ हॉस्पिटल के पास स्थित भट्टी तथा चर्च क्षेत्र के समीप स्थित शराब भट्टी के आसपास कार्रवाई की गई।पुलिस को आता देख कई लोग मौके से फरार हो गए। इन स्थानों से लंबे समय से अवैध अहातों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी, उपनिरीक्षक दयाराम शरणागत, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद मालवीय, प्रधान आरक्षक कृष्णकुमार वानखेड़े सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार और संबंधित गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

कैंसर, लीवर-किडनी सब हो रहा खराब! चमकदार भुना चना और दाल खाने वाले हो जाएं सावधान! रंग-बिरंगी खाने की चीजें दें छोड़

authorimg

नई दिल्ली: सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बीते दिनों मार्केट में मिल रहे भुने चने में कैंसर पैदा करने वाला ऑरामाइन केमिकल इस्तेमाल करने पर चिंता जताई थी. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र भी लिखा था. इसके बाद से मार्केट से भुना चना गायब हो गया था, लेकिन एक बार फिर से मार्केट में भुना चना आ गया है. बेहद पीला और चमकदार भुना चना मार्केट में मिल रहा है, जिस वजह से लोग इस भुने चने को लेकर अब देश की राजधानी दिल्ली में सरकार द्वारा प्रमाणित फूड टेस्टिंग लैब में इसे जांच के लिए लेकर आ रहे हैं. ऐसे मामले दिल्ली की अलग-अलग फूड टेस्टिंग लैब के पास बढ़ गए हैं. ऐसे में जब आर्ब्रो लैब के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सौरभ अरोड़ा से बात की गई तो उन्होंने मार्केट में मिलने वाले रंगों पर चिंता जताई और कहा कि मार्केट में ऐसे रंग मिल रहे हैं. जो एफएसएसएआई या सरकार की ओर से प्रमाणित नहीं है. उनका इस्तेमाल फूड आइटम में किया जा रहा है, जिस वजह से बीमारियां फैल रही हैं. ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक रहे केमिकल फूड कलर फूड टेस्टिंग लैब के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सौरभ अरोड़ा ने बताया कि उनकी लैब बीते 36 सालों से फूड टेस्टिंग लैब इंडस्ट्री में काम कर रही है. सरकार द्वारा प्रमाणित है और एफएसएसएआई से जुड़कर लगातार काम कर रही है. उन्होंने बताया कि उनकी लैब में दूध और पानी से लेकर सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों की जांच की जाती है. अगर कोई सैंपल फेल होता है तो उसे एफएसएसएआई के पास रिपोर्ट के तौर पर भेज दिया जाता है. उन्होंने बताया कि मार्केट में मिलने वाले केमिकल रंग का मुद्दा बहुत बड़ा है, जिस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इस पर ध्यान देने की जरूरत है. क्योंकि यह केमिकल वाले रंग मार्केट में तेजी से बिक रहे हैं. जहां लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन इसे खरीद भी रहे हैं. वो खरीदते समय यह नहीं देख रहे हैं कि आखिर यह रंग कौन सा है, क्या ये फूड कलर सरकार द्वारा प्रमाणित रंग है या फिर किसी भी रंग को फूड कलर के नाम से बचा जा रहा है, जिसे खाने के बाद लोगों के शरीर पर इसका बुरा असर पड़ रहा है. चमकदार मिठाइयां और दाल खरीदने से बचें डॉ. सौरभ अरोड़ा ने बताया कि दो तरह के मामले केमिकल फूड कलर में देखे जा रहे हैं. एक तो यह जब लोग खुद जानकारी न होने की वजह से केमिकल वाले फूड कलर को खरीद कर अपने खाने में डाल रहे हैं, जिससे बीमारियां होने का खतरा बढ़ रहा है. दूसरा जो मार्केट में दाल, भुने चने और दूसरे फूड आइटम बिक रहे हैं, उनको ज्यादा चमकदार दिखाने के लिए जो दुकानदार होते हैं. वो उस पर केमिकल वाले रंग डाल देते हैं और लोगों को लगता है, जो जितना चमकदार है.वह उतना ही वह स्वादिष्ट होता है. डॉ. सौरभ ने बताया कि लोग उसे ही असली समझते हैं. असल में हर चमकती चीज असली नहीं होती है. चमकदार मिठाइयां, चमकदार दाल या भुने चने या कोई भी खाद्य पदार्थ खरीदने से बचें. अगर कोई बहुत ज्यादा कलरफुल फूड आइटम है तो उसे न खाएं और मान लें कि अगर कोई फूड आइटम बहुत ज्यादा रंग बिरंगी है तो उसमें केमिकल जरूर डाला गया होगा. इसलिए केमिकल वाले फूड कलर को खरीदने और खाने से बचें. केमिकल फूड कलर से होने वाली हैं ये बीमारियां एलर्जी, पेट दर्द, दस्त, उल्टी, त्वचा पर चकत्ते, चिड़चिड़ापन, कैंसर, अस्थमा, लीवर या किडनी को नुकसान, स्किन से जुड़ी बीमारियां.

ईरान का सऊदी ऑयल पाइपलाइन पर मिसाइल अटैक:इसे होर्मुज बायपास करने के लिए बनाया था; लेबनान पर इजराइली हमले में 254 की मौत

ईरान का सऊदी ऑयल पाइपलाइन पर मिसाइल अटैक:इसे होर्मुज बायपास करने के लिए बनाया था; लेबनान पर इजराइली हमले में 254 की मौत

ईरान ने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट ऑयल पाइपलाइन पर बुधवार को ड्रोन और मिसाइल से हमला किया। यह पाइपलाइन होर्मुज स्ट्रेट को बायपास करने के लिए बनाई गई थी। यह पाइपलाइन सऊदी अरब के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि इसके जरिए देश के पूर्वी हिस्से से हर दिन करीब 70 लाख बैरल तेल यनबू पोर्ट तक पहुंचाया जाता है। इसके साथ ही देश की दूसरी ऑयल फैसिलिटी भी प्रभावित हुई हैं। वहीं लेबनान में इजराइल के हमलों में 254 लोगों की मौत हो गई है और 800 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इन हमलों को लेकर इजराइल ने कहा है कि यह उसका अब तक का सबसे बड़ा जॉइंट अटैक था। उधर ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर इजराइल ऐसे ही लेबनान पर हमले करता रहा, तो वह सीजफायर तोड़ सकता है, जिससे पूरे इलाके में तनाव और बढ़ सकता है। रिपोर्ट- ईरान होर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों पर 1 डॉलर प्रति बैरल टोल लगाया ईरान होर्मजु स्ट्रेट से गुजरने वाले तेल के जहाजों से हर बैरल पर 1 डॉलर टैक्स लेने की योजना बना रहा है और भुगतान क्रिप्टोकरेंसी में चाहता है। यह खबर फाइनेंशियल टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से दी है। ईरान इस रास्ते से गुजरने वाले हर जहाज पर नजर रखेगा और कंट्रोल करेगा। जहाजों को पहले अपने माल (कार्गो) की जानकारी देनी होगी, उसके बाद ही आगे जाने की इजाजत मिलेगी। ईरान के अधिकारी हामिद होसैनी ने कहा कि यह इसलिए किया जा रहा है ताकि दो हफ्तों में हथियारों की आवाजाही न हो सके। उन्होंने कहा कि जहाजों को जाने दिया जाएगा, लेकिन प्रोसेस में समय लग सकता है क्योंकि ईरान किसी जल्दी में नहीं है। इस प्लान के तहत जहाजों को ईमेल के जरिए अपने कार्गो की जानकारी देनी होगी। इसके बाद ईरान टैक्स तय करेगा, जो हर बैरल पर 1 डॉलर होगा, और इसे बिटकॉइन जैसी डिजिटल करेंसी में देना होगा। ईरान जंग से जुड़ी तस्वीर… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

सत्संग भवन तिली में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ आज

Google Preferred Source CTA

सागर | सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ तिली स्थित सत्संग भवन के सामने जिया मां पुरम में गुरुवार से किया जा रहा है। बुधवार को कथा की कलशयात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर शामिल हुई। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से कथा व्यास पं. आशीष दीक्षित के मुखारविंद से सुनाई जाएगी। कथा में मुख्य यजमान सविता सीताराम केसरवानी हैं।