Wednesday, 26 Aug 2026 | 03:54 PM

Trending :

जिन महिलाओं ने किया चक्काजाम, उनके लड़कों ने की चोरी:सात घरों में हुई थी वारदात; कंधे पर फ्रिज उठाकर ले गए थे आरोपी

गुना शहर के कैंट थाना इलाके में लगातार दो दिनों में 7 सूने मकानों में चोरी करने वाली गैंग के 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने स्कूलों की छुट्टियों के कारण बंद पड़े घरों का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था और कंधे पर फ्रिज उठाकर ले गए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सामान (टीवी, कूलर, फ्रिज, बर्तन आदि) बरामद कर लिया है। वर्तमान में पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। खास बात यह है कि ये आरोपी उसी परिवार के हैं, जिनकी महिलाओं ने 30 मार्च को थाने के सामने चक्काजाम किया था।
छुट्टियों में गांव गए थे किराएदार, 5 घरों में की तोड़फोड़ भगत सिंह कॉलोनी में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बदमाशों ने कई घरों को निशाना बनाया था। इन घरों के मकान मालिक बाहर रहते हैं और सभी घर किराए पर दिए गए हैं। इन दिनों स्कूलों की छुट्टियों के कारण सभी किराएदार अपने गांव गए हुए थे और घरों में ताले लटके हुए थे। एक ही गली में बदमाशों ने पांच घरों को निशाना बनाते हुए अलमारियों का सामान बिखेर दिया। हालांकि, केवल एक घर से उन्हें 1.50 लाख रुपए नकद और कुछ गहने मिले, जिन्हें वे चुरा ले गए। साले के घर से कूलर-बर्तन और दूसरे घर से लैपटॉप चोरी भगत सिंह कॉलोनी निवासी बृजेंद्र सिंह रघुवंशी ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका साला शिव सिंह रघुवंशी परिवार सहित अयोध्या दर्शन के लिए गया था। रात को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उनके घर से स्टील के बर्तन, कूलर, इंडक्शन, गैस सिलेंडर, साइकिल और घड़ी चोरी कर ली। इसी तरह नीलकंठ कॉलोनी निवासी प्रकाश मांडरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। उसी रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर फ्रिज, कूलर, टीवी, लैपटॉप, सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। मुखबिर की सूचना पर 8 आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद एसपी हितिका वासल के निर्देश, एएसपी मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और सीएसपी प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में कैंट थाना प्रभारी टीआई अनूप भार्गव की टीम ने तकनीकी संसाधनों व मुखबिर की सूचना पर 8 संदेहियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपियों में शानू उर्फ दीपकडी (24), धर्मोद उर्फ धर्मेन्द्र (22), अजय (19), सुमित (20), शिवप्रताप उर्फ सीटी (32), धीरेन्द्र (19), मोहिल (25) सभी निवासी ग्राम बीलाखेड़ी (थाना धरनावदा) और राहुल (18) निवासी होशियारपुर पंजाब (हाल पटेलनगर कैंट) शामिल हैं। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर दोनों प्रकरणों का टीवी, कूलर, फ्रिज, बर्तन, गैस सिलेंडर, पंखा, घड़ी और पानी की मोटर बरामद कर ली है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी टीआई अनूप कुमार भार्गव, एसआई राहुल शर्मा, अरुंधती राजावत, एएसआई ईश्वर टोप्पो, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, आरक्षक महेन्द्र वर्मा, शुभम रघुवंशी, सूर्यभान जाट, धर्मेन्द्र रघुवंशी, राजू बघेल, अभिनेष रघुवंशी और साइबर सेल से कुलदीप यादव, नीलेश रघुवंशी, राजीव रघुवंशी, संजय जाट, नवदीप अग्रवाल, भानू रघुवंशी, भूपेंद्र खटीक व आदित्य सिंह कौरव की अहम भूमिका रही।
आरोपियों के परिवार की महिलाओं ने किया था चक्काजाम पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी उसी परिवार के हैं, जिनकी महिलाओं ने 30 मार्च को कैंट थाने के सामने चक्काजाम किया था। लूट के एक मामले में आरोपी को पकड़ने के कारण ये महिलाएं नाराज थीं। इस दौरान एक महिला ने अपने बच्चे को भी जमीन पर पटकने की कोशिश की थी, जिसे आरक्षकों ने बचा लिया था। इस मामले में पुलिस ने चक्काजाम करने वाली 11 महिलाओं, एक पुरुष और अन्य अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
World News Updates; Trump Pakistan China

May 27, 2026/
8:25 am

5 मिनट पहले कॉपी लिंक ट्रम्प सरकार की पूर्व वकील (पूर्व अटॉर्नी जनरल) पैम बॉन्डी चुपचाप थायरॉयड कैंसर से जूझ...

IPL में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला:पंजाब अब तक टूर्नामेंट में अजेय, दिल्ली को टूर्नामेंट में 17 बार हरा चुकी

April 25, 2026/
4:30 am

IPL 2026 का 35वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला 3:30 बजे से अरुण जेटली...

भारत Vs इंग्लैंड पहला टी-20 आज:चेस्टर ली स्ट्रीट में बारिश के 80% चांस, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस बरकरार

July 1, 2026/
4:30 am

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा।...

‘चौहान’ के लिए मुंबई में बना कश्मीर:अजय की ‘रेंजर’ भी पूरी होने के करीब; सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

June 30, 2026/
5:24 pm

अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘चौहान’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो...

IMAX फिल्मों का साल:6 महीने में आएंगी 10 बड़ी फिल्में, बजट 16 हजार करोड़ से भी अधिक

June 13, 2026/
4:25 pm

क्रिस्टोफर नोलन की आगामी फिल्म ‘द ऑडेसी’ 17 जुलाई को रिलीज होनी है, लेकिन भारत में फिल्म की आईमैक्स टिकटों...

ट्रेनी एयर होस्टेस ने इशारों से समझाए ट्रैफिक रूल:इंदौर के पलासिया चौराहे पर पुलिस ने चलाया अनूठा जागरूकता अभियान

April 29, 2026/
9:47 pm

इंदौर के ट्रैफिक को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार नए-नए प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को...

चंद्रमा का चक्कर लगाकर लौट रहे 4 अंतरिक्ष यात्री:सुबह 5:37 बजे लैंडिंग होगी; 3000 डिग्री फारेनहाइट पहुंचेगा तापमान, 6 मिनट का ब्लैकआउट रहेगा

April 11, 2026/
2:03 am

नासा के आर्टेमिस II मिशन के चार अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की दहलीज को छूकर धरती पर वापस लौट रहे हैैं।...

होली स्किन केयर: होली से पहले अपनाएं ये घरेलू टिप्स, ना चेहरे पर रंग चढ़ेगा; त्वचा और बाल भी सुरक्षित

February 27, 2026/
11:10 pm

होली पर त्वचा की सुरक्षा: होली का त्योहार रंगों से भरा होता है, लेकिन केमिकल वाले रंग-बिरंगे बालों और बालों...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

जिन महिलाओं ने किया चक्काजाम, उनके लड़कों ने की चोरी:सात घरों में हुई थी वारदात; कंधे पर फ्रिज उठाकर ले गए थे आरोपी

जिन महिलाओं ने किया चक्काजाम, उनके लड़कों ने की चोरी:सात घरों में हुई थी वारदात; कंधे पर फ्रिज उठाकर ले गए थे आरोपी

गुना शहर के कैंट थाना इलाके में लगातार दो दिनों में 7 सूने मकानों में चोरी करने वाली गैंग के 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने स्कूलों की छुट्टियों के कारण बंद पड़े घरों का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था और कंधे पर फ्रिज उठाकर ले गए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सामान (टीवी, कूलर, फ्रिज, बर्तन आदि) बरामद कर लिया है। वर्तमान में पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। खास बात यह है कि ये आरोपी उसी परिवार के हैं, जिनकी महिलाओं ने 30 मार्च को थाने के सामने चक्काजाम किया था।
छुट्टियों में गांव गए थे किराएदार, 5 घरों में की तोड़फोड़ भगत सिंह कॉलोनी में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बदमाशों ने कई घरों को निशाना बनाया था। इन घरों के मकान मालिक बाहर रहते हैं और सभी घर किराए पर दिए गए हैं। इन दिनों स्कूलों की छुट्टियों के कारण सभी किराएदार अपने गांव गए हुए थे और घरों में ताले लटके हुए थे। एक ही गली में बदमाशों ने पांच घरों को निशाना बनाते हुए अलमारियों का सामान बिखेर दिया। हालांकि, केवल एक घर से उन्हें 1.50 लाख रुपए नकद और कुछ गहने मिले, जिन्हें वे चुरा ले गए। साले के घर से कूलर-बर्तन और दूसरे घर से लैपटॉप चोरी भगत सिंह कॉलोनी निवासी बृजेंद्र सिंह रघुवंशी ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका साला शिव सिंह रघुवंशी परिवार सहित अयोध्या दर्शन के लिए गया था। रात को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उनके घर से स्टील के बर्तन, कूलर, इंडक्शन, गैस सिलेंडर, साइकिल और घड़ी चोरी कर ली। इसी तरह नीलकंठ कॉलोनी निवासी प्रकाश मांडरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। उसी रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर फ्रिज, कूलर, टीवी, लैपटॉप, सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। मुखबिर की सूचना पर 8 आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद एसपी हितिका वासल के निर्देश, एएसपी मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और सीएसपी प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में कैंट थाना प्रभारी टीआई अनूप भार्गव की टीम ने तकनीकी संसाधनों व मुखबिर की सूचना पर 8 संदेहियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपियों में शानू उर्फ दीपकडी (24), धर्मोद उर्फ धर्मेन्द्र (22), अजय (19), सुमित (20), शिवप्रताप उर्फ सीटी (32), धीरेन्द्र (19), मोहिल (25) सभी निवासी ग्राम बीलाखेड़ी (थाना धरनावदा) और राहुल (18) निवासी होशियारपुर पंजाब (हाल पटेलनगर कैंट) शामिल हैं। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर दोनों प्रकरणों का टीवी, कूलर, फ्रिज, बर्तन, गैस सिलेंडर, पंखा, घड़ी और पानी की मोटर बरामद कर ली है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी टीआई अनूप कुमार भार्गव, एसआई राहुल शर्मा, अरुंधती राजावत, एएसआई ईश्वर टोप्पो, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, आरक्षक महेन्द्र वर्मा, शुभम रघुवंशी, सूर्यभान जाट, धर्मेन्द्र रघुवंशी, राजू बघेल, अभिनेष रघुवंशी और साइबर सेल से कुलदीप यादव, नीलेश रघुवंशी, राजीव रघुवंशी, संजय जाट, नवदीप अग्रवाल, भानू रघुवंशी, भूपेंद्र खटीक व आदित्य सिंह कौरव की अहम भूमिका रही।
आरोपियों के परिवार की महिलाओं ने किया था चक्काजाम पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी उसी परिवार के हैं, जिनकी महिलाओं ने 30 मार्च को कैंट थाने के सामने चक्काजाम किया था। लूट के एक मामले में आरोपी को पकड़ने के कारण ये महिलाएं नाराज थीं। इस दौरान एक महिला ने अपने बच्चे को भी जमीन पर पटकने की कोशिश की थी, जिसे आरक्षकों ने बचा लिया था। इस मामले में पुलिस ने चक्काजाम करने वाली 11 महिलाओं, एक पुरुष और अन्य अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket