Saturday, 30 May 2026 | 03:26 PM

Trending :

EXCLUSIVE

तुर्किये में 13 साल के छात्र ने गोलीबारी की:4 की मौत, हमलावर ने खुद को भी गोली मारी, 2 दिन में दूसरी स्कूल शूटिंग

तुर्किये में 13 साल के छात्र ने गोलीबारी की:4 की मौत, हमलावर ने खुद को भी गोली मारी, 2 दिन में दूसरी स्कूल शूटिंग

तुर्किये में लगातार दूसरे दिन स्कूल में गोलीबारी का मामला सामने आया है। बुधवार को एक मिडिल स्कूल में 13 साल के छात्र ने गोलीबारी की। इसमें तीन छात्रों और एक शिक्षक की मौत हुई, जबकि लगभग 20 लोग घायल हुए। हमलावर ने बाद में खुद को भी गोली मार ली। गवर्नर मुकेर्रम उनलुएर ने बताया कि हमलावर आठवीं कक्षा का छात्र था। वह अपने बैग में पांच हथियार और सात मैगजीन लेकर स्कूल पहुंचा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये हथियार उसके पूर्व पुलिस अधिकारी पिता के हो सकते हैं। घटना के बाद इलाके में पुलिस तैनात किया गया और जांच शुरू की गई। गवर्नर के मुताबिक, हमलावर स्कूल के अंदर दो कक्षाओं में घुसा, जहां पांचवीं कक्षा के छात्र पढ़ रहे थे। उसने वहां अंधाधुंध फायरिंग की। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गई है और उनका ऑपरेशन चल रहा है। जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदे बच्चे इसी बीच, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा गया कि गोलीबारी के दौरान कई छात्र स्कूल की दूसरी मंजिल से कूदकर जान बचाने की कोशिश कर रहे थे। CCTV फुटेज में हमलावर को स्कूल के गलियारे में छात्रों पर गोली चलाते हुए भी देखा गया। हालांकि इन फुटेज की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद न्याय मंत्री अकीन गुरलेक ने कहा कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गोलीबारी के दौरान की तस्वीरें… एक दिन पहले भी स्कूल शूटिंग का मामला सामने आया था इससे एक दिन पहले, मंगलवार को तुर्किये के सनलिउरफा प्रांत में एक स्कूल में गोलीबारी हुई थी। एक 18 साल के युवक ने अपने पुराने स्कूल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में 16 लोग घायल हुए, जिनमें छात्र और शिक्षक शामिल थे। आरोपी ने बाद में खुद को भी गोली मार ली थी। हमला एक वोकेशनल हाई स्कूल में हुआ। आरोपी पूर्व छात्र था और शॉटगन लेकर स्कूल पहुंचा। उसने बिना किसी को निशाना बनाए फायरिंग की और फिर स्कूल के अंदर छिप गया। गवर्नर हसन सिल्डाक के मुताबिक, हमले में 10 छात्र, चार शिक्षक, एक कैंटीन कर्मचारी और एक पुलिस अधिकारी घायल हुए थे। इसी बीच, पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और स्कूल में विशेष ऑपरेशन शुरू किया। आरोपी ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया। गवर्नर ने बताया, “आरोपी को ऑपरेशन के दौरान स्कूल के अंदर घेर लिया गया था। इसी दौरान उसने खुद को गोली मार ली।” मामले की जांच जारी है। तुर्किये में स्कूल में गोलीबारी की घटनाएं बेहद कम होती हैं, लेकिन लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ———————- ये खबर भी पढ़ें… युगांडा आर्मी चीफ ने तुर्किये से सबसे खूबसूरत महिला मांगी:कहा- शादी करूंगा, नहीं मिली तो डिप्लोमेटिक रिश्ते तोड़ेंगे, तुर्किश एयरलाइंस पर भी रोक लगा देंगे युगांडा के आर्मी चीफ और राष्ट्रपति के बेटे मुहूजी कैनेरुगाबा ने तुर्किये से 1 अरब डॉलर (₹9000 करोड़) और देश की ‘सबसे खूबसूरत महिला’ को अपनी पत्नी बनाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो तुर्किये से कूटनीतिक संबंध खत्म कर दिए जाएंगे और तुर्किश एयरलाइन पर रोक लगाई जा सकती है। कैनेरुगाबा ने X पर लिखा कि अगर तुर्किये ने हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो 30 दिन में संबंध तोड़ दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि या तो वे भुगतान करें या हम उनका दूतावास बंद कर देंगे। पूरी खबर पढ़ें…

UP Govt Jobs: 2085 Vacancies Announced

UP Govt Jobs: 2085 Vacancies Announced

Hindi News Career UP Govt Jobs: 2085 Vacancies Announced | Punjab Power Corp 622 Openings 1 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी यूपी में 2085 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। इस भर्ती के लिए 25 अप्रैल से आवेदन शुरू होंगे। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन में 622 वैकेंसी। साथ ही पंजाब एंड सिंध बैंक में 27 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. यूपी में 2085 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 25 अप्रैल से शुरू आवेदन उत्तर प्रदेश सहकारी संस्था सेवा बोर्ड (UPCISB) ने 2026 में 2085 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती बैंकिंग, नॉन-बैंकिंग और तकनीकी सेवाओं के विभिन्न पदों पर होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मैनेजर : बी.कॉम में 55% अंक या इकोनॉमिक्स/मैथ्स/स्टैटिक्स में न्यूनतम 55% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री। कंप्यूटर साइंस में ओ लेवल डिग्री। जूनियर मैनेजर : बी.कॉम में 55% अंक या बी.टेक (सीएस/आईटी), बीसीए, एमसीए या बैंकिंग/फायनेंस/एचआर में बीबीए/एमबीए की डिग्री। असिस्टेंट/कैशियर : न्यूनतम 55% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री। सीसीसी कंप्यूटर सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। असिस्टेंट इंजीनियर : सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री। जूनियर इंजीनियर (सिविल) : सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की डिग्री। स्टेनोग्राफर : ग्रेजुएशन की डिग्री। हिंदी/अंग्रेजी शॉर्टहैंड (80 शब्द प्रति मिनट), टाइपिंग (30/40 शब्द प्रति मिनट) सीसीसी सर्टिफिकेट जरूरी। असिस्टेंट अकाउंटेंट : 50% अंकों के साथ बीएससी, सीसीसी या ‘ओ’ लेवल कंप्यूटर कोर्स किया होना जरूरी है। एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 40 साल फीस : सामान्य/ओबीसी : 500 रुपए एससी/एसटी : 250 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : प्रीलिम्स एग्जाम मेन्स एग्जाम इंटरव्यू एग्जाम पैटर्न : प्रीलिम्स एग्जाम : सब्जेक्ट क्वेश्चन मार्क्स क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 35 35 रीजनिंग एबिलिटी 35 35 हिंदी एंड इंग्लिश 20 20 कोऑपरेटिव 10 10 टोटल 100 100 मेन्स एग्जाम : पोस्ट टाइप क्वेश्चन मार्क्स आल पोस्ट 120 120 सैलरी : मैनेजर : 34,000 – 88,000 रुपए प्रतिमाह जूनियर मैनेजर : 29,600 – 82,100 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट/कैशियर : 25,620 – 64,670 रुपए प्रतिमाह इंजीनियर : 35,400 – 1,77,500 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.upcisb.upsdc.gov.in पर जाएं। UPCISB Recruitment 2026 पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स दर्ज करें। एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। आवेदन फीस भरें। अब सब्मिट बटन पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन में 622 वैकेंसी, बिना इंटरव्यू के सिलेक्शन पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की ओर से असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : कम से कम 60% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल & इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। या कम से कम 50% अंकों के साथ बी.ई./बी.टेक./बी.एससी इंजीनियरिंग की डिग्री। अगर आपने AMIE (इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स) से इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स में 50% अंकों के साथ पढ़ाई की है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। 10वीं तक पंजाबी भाषा पास होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 37 साल सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सैलरी : 35,400 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के बेसिस पर फीस : कैटेगरी फीस जीएसटी (18%) सहित टोटल फीस सामान्य/अन्य सभी उम्मीदवार 1200 1416 अनुसूचित जाति/दिव्यांगजन 750 885 क्वालिफाइंग मार्क्स : जनरल : 45% रिजर्व कैटेगरी : 35% एग्जाम पैटर्न : कुल प्रश्नों की संख्या : 100 हर सही उत्तर के लिए मिलेगा : 1 अंक हर गलत उत्तर के लिए मिलेगा : 0.25 (1/4) अंक ड्यूरेशन : 2 घंटे (120 मिनट) सब्जेक्ट पदों की संख्या टेक्निकल 50 पंजाबी लैंग्वेज 20 जनरल नॉलेज 10 रीजनिंग 10 इंग्लिश 10 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाएं। होम पेज पर भर्ती से संबंधित रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। संबंधित नोटिफिकेशन को सिलेक्ट करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। फीस जमा करें। भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. पंजाब एंड सिंध बैंक में 27 वैकेंसी, सैलरी 93 हजार से ज्यादा पंजाब एंड सिंध बैंक में 27 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन की डिग्री। कम से कम 5 साल का एक्सपीरियंस। एज लिमिट : न्यूनतम : 23 साल अधिकतम : 35 साल सैलरी : 64,820 – 93,960 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। फीस : एससी, एसटी : 100 रुपए सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 850 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम इंटरव्यू जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ग्रेजुएशन की मार्कशीट उम्मीदवार का आधार कार्ड जाति प्रमाण पत्र मूल निवास प्रमाण पत्र मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी पासपोर्ट साइज फोटो पर सिग्नेचर ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाएं। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 16 अप्रैल बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्रुप-हेड, टेरिटरी हेड और डिप्टी मैनेजर के 104 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या एवीपी II – ग्रुप हेड 4 एवीपी II – टेरिटरी हेड 17 डिप्टी मैनेजर – सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर 70 डिप्टी मैनेजर – (निवेश एवं बीमा) 13 कुल पदों की संख्या 104 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री। पोस्ट ग्रेजुएशन और मैनेजमेंट में डिप्लोमा। एज लिमिट : न्यूनतम : 24 साल अधिकतम : 45 साल एससी, एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट फीस : जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 850 रुपए एससी, एसटी, दिव्यांग : 175 रुपए सैलरी : जारी नहीं सिलेक्शन

कॉमेडियन को पुलिस ने प्रयागराज से उठाया:पवन कल्याण की 3 शादियों का मजाक उड़ाया, भतीजी के तलाक पर भी कमेंट किया

कॉमेडियन को पुलिस ने प्रयागराज से उठाया:पवन कल्याण की 3 शादियों का मजाक उड़ाया, भतीजी के तलाक पर भी कमेंट किया

साउथ के स्टैंडअप कॉमेडियन अनुदीप कटिकला को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। आंध प्रदेश की पुलिस मंगलवार को प्रयागराज पहुंची और अनुदीप को उठा ले गई। अनुदीप अपने परिवार से मिलने आए थे। परिजनों के मुताबिक, पुलिस उन्हें ट्रेन से आंध्र प्रदेश के काकीनाडा ले गई है। अनुदीप पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक स्टैंड-अप वीडियो में एक्टर पवन कल्याण की तीन शादियों का मजाक उड़ाया। तेलुगु एक्ट्रेस और पवन कल्याण की भतीजी निहारिका कोनिडेला पर भी कमेंट किया। निहारिका का 2023 में तलाक हो चुका है। अनुदीप ने मजाक में कहा था कि ऐसे मामलों में वह अपने चाचा (पवन कल्याण) से सलाह ले सकती हैं। पवन कल्याण वर्तमान में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं। इस टिप्पणी के बाद उनकी पार्टी जन सेना के समर्थकों ने आपत्ति जताई। मामले में 11 अप्रैल को काकीनाडा टाउन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। पवन कल्याण का विधानसभा क्षेत्र पीठापुरम भी काकीनाडा जिले में ही आता है। निहारिका का जिक्र करने से शुरू हुआ था विवाद विवाद उस मजाक से शुरू हुआ, जिसमें अनुदीप कटिकला ने एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला का जिक्र किया। आरोप है कि अनुदीप ने निहारिका के तलाक का जिक्र कर महिलाओं के नाम घसीटे और अशोभनीय टिप्पणी की। इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत में कहा गया कि अनुदीप ने अपने वीडियो के जरिए पवन कल्याण और उनके परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाया। उन पर व्यंग्य और कथित अश्लील भाषा के इस्तेमाल का भी आरोप हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाकर शांति व्यवस्था बिगाड़ने और वैमनस्य फैलाने की बात कही गई है। वीडियो सामने आने के बाद अनुदीप को जन सेना समर्थकों की ओर से ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उन्हें धमकियां भी मिलने लगीं। लोकेशन ट्रेस कर प्रयागराज आई आंध्र प्रदेश पुलिस परिवार के एक सदस्य ने बताया- काकीनाडा जिले के दो पुलिस अधिकारी 14 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने एक पार्क में अनुदीप के फोन की लोकेशन ट्रेस की। उस समय अनुदीप अपने पिता के साथ थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। यह केस काकीनाडा के टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज है। शिकायत जन सेना पार्टी के पूर्वी गोदावरी के संयुक्त सचिव बड़े वेंकट कृष्णा ने की है। अनुदीप को पहले प्रयागराज में स्थानीय थाने ले जाया गया। इसके बाद उन्हें ट्रेन से काकीनाडा ले जाया गया है। पुलिस ने परिवार को बताया कि काकीनाडा पहुंचने के बाद उन्हें नोटिस देकर स्टेशन बेल पर रिहा किया जा सकता है। मामले में ज्यादातर धाराएं जमानती हैं। अनुदीप पर मानहानि और अश्लील कंटेंट का आरोप अनुदीप कटिकला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर BNS की धारा 356(2) के तहत मानहानि का आरोप है। धारा 353(2) के तहत अफवाह या भ्रामक जानकारी फैलाकर वैमनस्य बढ़ाने का केस दर्ज किया गया है। वहीं, धारा 79 के तहत महिला की गरिमा का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 भी लगाई गई है। यह धारा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अश्लील सामग्री प्रकाशित करने से जुड़ी है। पुलिस ने इन धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कौन हैं स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुदीप कटिकला 30 वर्षीय अनुदीप कटिकला हैदराबाद के स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत कॉर्पोरेट सेक्टर से की थी। करीब दो साल तक वे एक ई-लर्निंग कंपनी में एसोसिएट प्रोडक्ट मैनेजर रहे। इसके बाद उन्होंने करियर बदलने का फैसला लिया और फुल-टाइम स्टैंड-अप कॉमेडी में आ गए। साल 2023 में उन्होंने छोटे-छोटे शो से कॉमेडी की शुरुआत की। वे दूसरे नए कॉमेडियंस के साथ मिलकर अलग-अलग मंचों पर परफॉर्म करते रहे। अनुदीप हैदराबाद में नियमित ओपन माइक भी होस्ट करते थे, जिन्हें ‘तेलुगु स्टैंड-अप कॉमेडी शो’ के नाम से जाना जाता है। इन शो के जरिए नए कलाकारों को मंच मिला और उन्हें अपनी कला दिखाने का मौका मिला। टॉलीवुड रोस्ट से सुर्खियों में आए अनुदीप अनुदीप कटिकला ‘सिली साउथ कॉमेडी क्लब’ के फांउडर भी हैं। यह तेलुगु स्टैंड-अप कॉमेडियंस का एक ग्रुप है, जहां नए और उभरते कलाकारों को मंच मिलता है। हैदराबाद और बेंगलुरु में नियमित शो करते हुए उन्होंने अपनी पहचान मजबूत की। इसी दौरान उन्होंने ‘द टॉलीवुड रोस्ट शो’ भी तैयार किया। इस शो में उन्होंने टॉलीवुड सितारों पर खुलकर व्यंग्य किया। शो के बारे में उनका कहना था कि इसमें किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। अब इसी तरह के मजाक और टिप्पणियां चर्चा में हैं। तेलुगु सितारों पर किए गए उनके जोक्स को लेकर विवाद बढ़ा और मामला तूल पकड़ गया। अनुदीप ने अपने जोक्स पर दी थी सफाई विवाद बढ़ने के बाद अनुदीप कटिकला ने अपने मजाक को लेकर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि उनका मकसद तलाक जैसे विषय को सामान्य बनाना था। अनुदीप के मुताबिक, उन्होंने अपने शो में यह भी कहा था कि तलाक कोई मजाक की बात नहीं है। इससे जुड़े लोगों के निजी कारणों का सम्मान किया जाना चाहिए। जब कोई व्यक्ति कठिन स्थिति में होता है, तो वह ऐसे लोगों से सलाह लेता है जो पहले उसी दौर से गुजर चुके हों। उन्होंने उदाहरण दिया कि जैसे घुटने की सर्जरी कराने वाला व्यक्ति किसी ऐसे रिश्तेदार से सलाह ले सकता है, जिसकी पहले सर्जरी हो चुकी हो। इसी वीडियो में अनुदीप ने राम चरण, बालकृष्ण और जूनियर एनटीआर पर भी चुटकुले किए थे। राम चरण के कुछ प्रशंसकों ने एक टिप्पणी पर नाराजगी जताई। इसमें अनुदीप ने उन्हें “फेमिनिस्ट” कहा था और उनकी पत्नी उपासना के संदर्भ में मजाक किया था। ———————— ये खबर भी पढ़िए- नोएडा बवाल- RJD की 2 महिला प्रवक्ताओं पर FIR, गलत VIDEO पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने का आरोप नोएडा में 2 दिन हुए बवाल के बाद आज यानी बुधवार को फैक्ट्रियां खुल गई हैं। हालात सामान्य हैं। जगह-जगह फोर्स तैनात है। CCTV और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 16 कंपनी RAF और पीएसी लगाई गई है। नोएडा सेक्टर 63, 84, 85, 80, फेस 2 में पुलिस ने फ्लैगमार्च किया। इस बीच, नोएडा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में राजद

Banks Must Immediately Validate VRN & Blacklist Mismatched Tags

Banks Must Immediately Validate VRN & Blacklist Mismatched Tags

Hindi News Business NHAI New FASTag Rules 2026: Banks Must Immediately Validate VRN & Blacklist Mismatched Tags नई दिल्ली32 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्र सरकार ने बुधवार को FASTag जारी करने वाले बैंकों के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की है। सरकार ने बैंकों से कहा है कि वे टैग से जुड़े वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) की तुरंत जांच करें। अगर किसी FASTag में गाड़ी का नंबर गलत पाया जाता है या वह डेटा से मैच नहीं करता है, तो उसे तुरंत ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने यह कदम टोल सिस्टम में डेटा की सटीकता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उठाया है। डेटा सुधारने के लिए बैंकों को सख्त निर्देश सरकार ने एक ऑफिशियल प्रेस रिलीज में कहा कि इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) सिस्टम में डेटा की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए NHAI ने सभी FASTag जारीकर्ता बैंकों को निर्देश दिए हैं। बैंकों को उनके द्वारा जारी किए गए FASTag से जुड़े व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबरों का तत्काल वैलिडेशन करना होगा। इस कदम का उद्देश्य टोलिंग सिस्टम में हो रही गड़बड़ियों को खत्म करना है। नंबर प्लेट-FASTag डेटा में अंतर मिलने पर कार्रवाई यह फैसला उन शिकायतों के बाद लिया गया है, जिनमें पाया गया था कि टोल प्लाजा पर लगे FASTag रीडर जो नंबर कैप्चर कर रहे हैं, वह वाहन की फिजिकल नंबर प्लेट से मेल नहीं खा रहा है। सरकार के मुताबिक, इस तरह की गड़बड़ियों से न केवल सरकारी राजस्व यानी रेवेन्यू का नुकसान हो रहा है, बल्कि यह मोटर वाहन अधिनियम-1988 के तहत दंडनीय अपराध भी है। इससे कानून लागू करने वाली एजेंसियों के काम में भी रुकावट आती है। पुराने FASTags में ज्यादा समस्या आ रही सरकार का मानना है कि डेटा मिसमैच की सबसे ज्यादा समस्या उन FASTags में है जो वाहन (VAHAN) डेटाबेस के साथ जोड़ने से पहले जारी किए गए थे। उस समय वेरिफिकेशन की प्रोसेस मैन्युअल होती थी, जिससे गलतियां होने की संभावना ज्यादा रहती थी। अब सरकार सभी पुराने और नए डेटा को ऑटोमेटेड सिस्टम से पूरी तरह सिंक करना चाहती है। वेरिफिकेशन के दौरान गलत टैग ब्लैकलिस्ट होंगे निर्देशों के अनुसार, बैंकों को अपने रिकॉर्ड की गहन जांच करनी होगी। अगर वेरिफिकेशन के दौरान किसी FASTag के साथ लिंक किया गया रजिस्ट्रेशन नंबर गलत या अवैध पाया जाता है, तो बैंक उस टैग को तुरंत ब्लैकलिस्ट कर देंगे। इससे वाहन मालिक को टोल प्लाजा पर परेशानी हो सकती है, इसलिए यूजर्स को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी जानकारी अपडेट रखें। यूजर एक्सपीरियंस बेहतर बनाना है मकसद सरकार का कहना है कि इस पूरी प्रोसेस का मकसद टोल कलेक्शन सिस्टम को मजबूत करना और पारदर्शिता लाना है। इससे न केवल सिस्टम की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों का अनुभव भी बेहतर होगा और टैग के गलत इस्तेमाल पर लगाम लगेगी। फास्टैग के लिए KYV प्रोसेस खत्म की थी इससे पहले नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 1 फनवरी से नई कार के लिए KYV प्रोसेस बंद करने का फैसला किया था। यानी नई कार, जीप और वैन के लिए फास्टैग जारी करते समय अब KYV (नो योर व्हीकल) प्रोसेस की जरूरत नहीं होती है। साथ ही जिन कारों पर पहले से फास्टैग लगा है, उनके मालिकों को भी अब रुटीन KYV कराने की जरूरत नहीं होती है। इससे वाहन मालिकों को वैलिड डॉक्युमेंट होने के बावजूद लंबी वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता है। पहले यूजर्स को अक्सर शिकायत रहती थी कि टैग एक्टिव होने के बाद भी बैंक या अथॉरिटी की ओर से वेरिफिकेशन के नाम पर देरी की जाती है। नई गाइडलाइन के बाद फास्टैग को बार-बार अपडेट करने की जरूरत खत्म हो गई है। इससे जुड़ी पूरी खबर पढ़ें… MLFF तकनीक के लिए सटीक डेटा जरूरी NHAI ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) जैसी आधुनिक टोलिंग तकनीक लागू की जानी है। इस सिस्टम में गाड़ियों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि कैमरा और रीडर चलते वाहन से ही टोल वसूल लेंगे। सरकार का कहना है कि MLFF सिस्टम में ई-नोटिस भेजने के लिए सटीक डेटा का होना बेहद जरूरी है। अगर डेटा गलत होगा, तो चालान या नोटिस सही व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाएगा। क्या है MLFF तकनीक? यह एक ऐसा सिस्टम है, जहां कोई टोल गेट नहीं होगा। हाईवे पर लगे सेंसर गाड़ी की गति को धीमा किए बिना उसके FASTag या नंबर प्लेट से पैसा काट लेंगे। अपना FASTag स्टेटस कैसे चेक करें? ‘My FASTag’ एप या संबंधित बैंक के पोर्टल पर जाकर अपने VRN की स्थिति देख सकते हैं। यूजर्स क्या करें? सुनिश्चित करें कि आपके FASTag का KYC पूरा है। चेक करें कि टैग आपकी ही गाड़ी के नंबर पर रजिस्टर्ड है। अगर हाल ही में पुरानी गाड़ी खरीदी है, तो पुराना टैग हटाकर नया लगवाएं। MLFF तकनीक का असर टोल प्लाजा पर होने वाली बहसबाजी कम होगी। डिजिटल फ्रॉड और कॉमर्शियल वाहनों के पर्सनल टैग के इस्तेमाल पर रोक लगेगी। ये खबर भी पढ़ें… 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा फास्टैग एनुअल पास: ₹3,000 की जगह ₹3,075 देने होंगे; 52 लाख से ज्यादा यूजर्स पर पड़ेगा असर अगले महीने यानी 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना थोड़ा महंगा हो जाएगा। सड़क परिवहन मंत्रालय ने फास्टैग (FASTag) एनुअल पास की कीमतों में 2.5% की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। अब प्राइवेट गाड़ी मालिकों को सालाना पास के लिए 3,000 रुपए की जगह 3,075 रुपए चुकाने होंगे। यह पास कार यूजर्स को देशभर के 200 टोल प्लाजा पर बिना रुके सफर करने की सुविधा देता है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

पत्नी ने बात बंद की पति पटरी पर लेट गया:मायके चले जाने पर आत्महत्या की कोशिश, डायल 112 ने बातों में उलझाकर किया रेस्क्यू

पत्नी ने बात बंद की पति पटरी पर लेट गया:मायके चले जाने पर आत्महत्या की कोशिश, डायल 112 ने बातों में उलझाकर किया रेस्क्यू

सीहोर में पत्नी के बात बंद करने पर युवक पटरी पर लेट गया। युवक द्वारा आत्महत्या की कोशिश की जानकारी मिलते ही डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बातों में उलझाकर उसे बचाया। युवक आत्महत्या के इरादे से रेल पटरी पर लेटा हुआ था, जिसे पुलिस ने समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में की गई। भोपाल नाका क्षेत्र से मिली थी सूचना बुधवार दोपहर कंट्रोल रूम को भोपाल नाका क्षेत्र के पास रेल पटरी पर एक युवक के लेटे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एफआरवी-01 (भोपाल नाका) की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। बातों में उलझाकर किया रेस्क्यू स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने युवक को बातचीत में उलझाकर उसका ध्यान भटकाया और धीरे-धीरे समझाकर उसे पटरी से सुरक्षित हटा लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। सीहोर सीएसपी अभिनंदना शर्मा ने बताया कि युवक ने पत्नी के मायके चले जाने और बात करने से मना कर दिए जाने के कारण से आत्महत्या करने की कोशिश की थी। पुलिस ने युवक को बचा लिया है।

ब्रेन को बनाना है सुपर शार्प, इन 5 चीजों को डाइट में मिला लीजिए, टनाटन हो जाएगी याददाश्त

authorimg

Last Updated:April 15, 2026, 19:34 IST Tips to boost memory: इंसान तब तक इंसान है जब तक उसके पास बुद्धि है. अगर बुद्धि नहीं है तो वह इंसान नहीं है. इसलिए दिमाग को तेज करना जरूरी है. पर समय के साथ याददाश्त कमजोर होने लगती है. इसलिए अपनी डाइट में इन 5 चीजों को शामिल कर लेंगे तो ब्रेन पावर बेहतर हो सकता है. ब्रेन फूड. Brain Foods: कुछ लोगों का यादाश्त कमजोर होता है. यह बचपन से होता है. इसमें कुछ नहीं किया जा सकता है लेकिन अधिकांश व्यक्तियों में उम्र बढ़ने के साथ ही याददाश्त या मेमोरी पावर कमजोर होने लगता है. दरअसल, उम्र के साथ दिमाग की कोशिकाएं बूढ़ी होने लगती है. इन कोशिकाओं तक सही से ऑक्सीजन नहीं पहुंचती है.इसके साथ ही दिमाग की कोशिकाओं में समय के साथ सूजन या इंफ्लामेशन भी लगने लगता है जो दिमागी कमजोरी का बहुत बड़ा कारण है. इसक साथ ही अगर ब्लड फ्लो कमजोर हो तो भी ब्रेन की कोशिकाएं कमजोर होने लगती है. इसलिए ऐसे फूड का सेवन करना चाहिए जो ब्लड फ्लो को बढ़ाए और सूजन न होने दें. अब इन फूड के बारे में जानिए जिनसे दिमागी कोशिकाओं में सूजन में कमी आएगी. ब्रेन वाला फूड 1. हरी पत्तीदार सब्जियां-हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के मुताबिक हरी पत्तीदार सब्जियां जैसे कि पालक, कोलार्ड, ब्रोकली ब्रेन पावर के लिए महत्वपूर्ण सब्जियां हैं. इनमें विटामिन के, ल्यूटीन, फॉलेट और बीटा कैरोटीन होता है. ये फूड उम्र के साथ कम होने वाली बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है. 2. फैटी फिश-फैटी फिश जैसे कि टूना, सेलमन, कॉड, पोलाक आदि मछलियों में पर्याप्त मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड, हेल्दी अनसैचुरेटेड फैट होता है जो खून में बीटा एमायलॉयड नाम के कंपाउड का लेवल कम कर देता है. ये कंपाउड दिमाग में बौद्धिक क्षमता और याददाश्त वाली जगहों में कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए जिम्मेदार है. 3. बैरीज-बैरीज यानी ब्लूबेरी, रस्पबेरी, जामुन आदि में नेचुरल प्लांट पिगमेंट फ्लेवेनोएड पाया जाता है जो याददाश्त क्षमता बढ़ाने में सहायक है. रिसर्च में दावा किया गया है कि स्ट्रॉबेरी या ब्लूबेरी का सेवन मेमोरी को कम होने से बचाता है. 4. चाय और कॉफी-अकसर चाय और कॉफी को केवल सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है, लेकिन सीमित मात्रा में इनका सेवन मस्तिष्क के लिए वरदान साबित हो सकता है. जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन के शोध के अनुसार, इनमें मौजूद कैफीन मस्तिष्क के ‘न्यूरोट्रांसमीटर’ को उत्तेजित करता है, जिससे मेंटल फंक्शन अधिक सक्रिय हो जाता है. यह न केवल अलर्टनेस और एकाग्रता बढ़ाता है बल्कि याददाश्त को संचित करने की क्षमता में भी सुधार करता है. चाय में मौजूद ‘एल-थीनाइन’ तनाव कम करने और मन को शांत रखने में मदद करता है, जबकि कॉफी एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत है. यदि चीनी और दूध की मात्रा संतुलित रखी जाए, तो इनका सेवन शॉर्ट-टर्म मेमोरी को बूस्ट करने और थकान मिटाने का एक प्रभावी तरीका है. ध्यान रहे, दिन भर में 2-3 कप से अधिक सेवन अनिद्रा का कारण बन सकता है. 5. अखरोट-अखरोट को ‘ब्रेन फूड’ कहना बिल्कुल सटीक है, क्योंकि इसकी बनावट ही मानवीय मस्तिष्क जैसी होती है. वेसै तो सभी सूखे मेवे स्वास्थ्य के लिए गुणकारी हैं, परंतु दिमागी विकास के मामले में अखरोट का कोई सानी नहीं है. इसमें प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड (अल्फा-लिनोलेनिक एसिड) पाया जाता है, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और न्यूरॉन्स के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसके अलावा, अखरोट में मौजूद उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-ई मस्तिष्क की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं. यह न केवल याददाश्त (Memory Power) को तेज करता है, बल्कि एकाग्रता बढ़ाने और तनाव को कम करने में भी अत्यंत प्रभावी माना जाता है. संतुलित मात्रा में इसका नियमित सेवन अल्जाइमर जैसी भूलने की बीमारियों से बचाव में भी सहायक हो सकता है. About the Author Lakshmi Narayan 18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 15, 2026, 19:34 IST

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: वोटर्स को धमकाने के आरोप में पूर्व टीएमसी गिरफ़्तार, बीजेपी ने की थी याचिका

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: वोटर्स को धमकाने के आरोप में पूर्व टीएमसी गिरफ़्तार, बीजेपी ने की थी याचिका

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित दत्तबाद में खतरनाक खतरों के बाद चुनाव आयोग में शिकायत। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले कैथेड्रल को प्रभावित करने और प्रभावित करने की कोशिश पर भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) और पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बिधाननगर पुलिस ने बुधवार (15 अप्रैल, 2026) को विधाननगर इलाके में विधायकों को कथित रूप से ड्राने, धमाके और प्रभावित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वैधानिक, पूर्व पौराणिक स्मारक के खिलाफ यह कार्रवाई बिधाननगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रमुख शरदवत मुखर्जी की याचिका के बाद हुई है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, बीजेपी उम्मीदवार शरदवत मुखर्जी ने मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को निर्मल डाटा के खिलाफ इन आरोपों के साथ चुनाव आयोग से संपर्क किया था। उन्होंने इस संबंध में विधाननगर पुलिस आयुक्त से भी किसानों और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद याचिका के आधार पर अखिल भारतीय कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि निर्मल सुधाकर्स की पत्नी बिधाननगर नगर निगम के वार्ड नंबर 38 से नोएडा कांग्रेस (टीएमसी) की स्थायी संस्थाएं हैं। पुरोहित में थी लोगों को धमकाने की कोशिश रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी के पूर्व बाहुबली निर्मल समर्थकों की एक मीटिंग में यह कहा गया था, ‘हमें पता चलेगा कि दत्ताबाद इलाके के लोग कौन हैं और वे कहां वोट देते हैं, हमारे पास सभी के आधार कार्ड और वोटर कार्ड हैं।’ यह विवाद सोमवार (13 अप्रैल, 2026) को सॉल्ट लेक में हुई एक रैली में एक घोटाले में शामिल हुए थे, जो कि निर्मल गांधी के कथित बयान के बाद शुरू हुए, जिस पर भाजपा उम्मीदवार ने चुनाव आयोग और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 24 घंटे के अंदर, कोर्ट ने 10 दिनों की कस्टडी में भेजा 24 घंटे के भीतर लोगों को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद रविवार (15 अप्रैल, 2026) को उन्हें बिधाननगर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में उत्पाद शुल्क का आदेश दिया है। यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: इन चार जगहों पर आज रिश्तों को बताएंगे अमित शाह, ममता बनर्जी दो रोड शो

Cooking Hack: मैगी बनाने जितना आसान घर पर घी निकालना, प्रिया की रसोई से मिला 10 मिनट वाला जुगाड़

authorimg

Last Updated:April 15, 2026, 19:17 IST Homemade Ghee Recipe: घर पर घी निकालना उतना ही मुश्किल है, जितना कि मैगी बनाना. अगर आपको ये बात मजाक लग रही है, तो लेख में बताए गए ट्रिक को आजमा कर देख लीजिए. सिर्फ 10 मिनट में बिना किसी मेहनत दुकान जैसा दानेदार घी बनकर तैयार न हो जाए फिर कहना! ख़बरें फटाफट How To Make Ghee At Home: भारतीय घरों में घी खाने से लेकर बनाने का इतिहास काफी पुराना है. इसमें कोई दोराय नहीं कि पारंपरिक तरीके से घर पर घी बनाना थोड़ा पेचीदा होता है. इसलिए आज के समय में ज्यादातर लोग दुकान से ही घी खरीदना पसंद करते हैं. लेकिन बाजार में शुद्ध घी मिलने की उम्मीद करना आज के समय में खुद की सेहत को खतरे में डालने बराबर है. ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर निकालने का एक ऐसा जुगाड़ लेकर आए हैं, जिससे आप बहुत ही आसानी से मलाई से दानेदार घी बना सकते हैं. ठीक वैसा ही जैसा कि दुकानों से आप 1000-500 में खरीदते हैं. इंस्टाग्राम पर priya_rishi_home_kitchen नाम की यूजर ने घी बनाते हुए रील पोस्ट की है. इसमें वो सिर्फ दो इंग्रीडिएंट से घी बनाने का आसान तरीका बता रही हैं. यदि आप भी घर पर घी बनाना चाहते हैं, तो ये ट्रिक आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए. View this post on Instagram

Vinod Kambli Brain Stroke Risk

Vinod Kambli Brain Stroke Risk

स्पोर्ट्स डेस्क29 मिनट पहले कॉपी लिंक विनोद कांबली पिछले कुछ सालों से बीमारी से जूझ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट के ‘विनोद’ यानी विनोद कांबली इन दिनों अपनी जिंदगी की सबसे कठिन पारी खेल रहे हैं। कभी मैदान पर चौके-छक्के जड़ने वाला यह दिग्गज बल्लेबाज आज चलने-फिरने और याददाश्त खोने जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांबली के दिमाग में एक ‘ब्लड क्लॉट’ (खून का थक्का) है, जिसकी वजह से उन्हें कभी भी ब्रेन स्ट्रोक आ सकता है। भूल जाते हैं कि सिगरेट नहीं पीना है कांबली के करीबी दोस्त मार्कस कूटो ने बताया कि कांबली की मानसिक स्थिति काफी नाजुक है। उनकी याददाश्त इतनी कमजोर हो गई है कि वे अक्सर भूल जाते हैं कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं। कूटो के मुताबिक, “कांबली ने शराब छोड़ दी है, लेकिन वे अक्सर भूल जाते हैं कि उन्हें स्मोकिंग नहीं करना है। वे घर के नीचे जाकर राहगीरों या ऑटो वालों से सिगरेट मांग लेते हैं। लोगों को लगता है कि वे ‘दिग्गज कांबली’ की मदद कर रहे हैं, लेकिन वे नहीं जानते कि यह उनके दिमाग के लिए कितना खतरनाक है।” विनोद कांबली ने भारत के लिए 1084 टेस्ट रन बनाए। बचपन के दोस्त सचिन और पुराने साथी बने ‘सहारा’ कांबली की इस मुश्किल घड़ी में उनके बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर मजबूती से साथ खड़े हैं। सचिन पर्दे के पीछे से लगातार उनकी मेडिकल जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं। इसके अलावा, पूर्व क्रिकेटरों ने एक खास वॉट्सएप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप के जरिए पूर्व खिलाड़ी कांबली के इलाज और उनके परिवार के लिए आर्थिक मदद जुटा रहे हैं। इससे पहले सुनील गावस्कर और कपिल देव ने भी उनके रिहैब के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। फंड की कमी से बीच में रोकना पड़ा इलाज मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांबली का इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था, जहां उनकी सेहत में 60% तक सुधार भी हुआ, लेकिन अस्पताल का भारी-भरकम खर्च उठाना मुश्किल हो गया। दोस्त बारी-बारी से कुछ-कुछ दिनों का खर्च उठा रहे थे, लेकिन लंबे समय तक यह संभव नहीं हो पाया और उन्हें डिस्चार्ज करना पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि अगर सावधानी नहीं बरती गई, तो स्थिति जानलेवा हो सकती है। सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली एक ही स्कूल के लिए क्रिकेट खेलते थे। अब छड़ी के सहारे चलने लगे हैं कांबली करीब 6 महीने पहले तक कांबली घर में फर्नीचर पकड़कर चलते थे, लेकिन अब वे ‘हाइकिंग स्टिक’ (छड़ी) के सहारे खुद चलने लगे हैं। हाल ही में उन्होंने दशकों बाद एक आइसक्रीम ब्रांड के लिए विज्ञापन की शूटिंग भी की है। फिलहाल वे अपना ज्यादातर समय बच्चों के साथ बिता रहे हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Vinod Kambli Brain Stroke Risk

Vinod Kambli Brain Stroke Risk

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक विनोद कांबली पिछले कुछ सालों से बीमारी से जूझ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट के ‘विनोद’ यानी विनोद कांबली इन दिनों अपनी जिंदगी की सबसे कठिन पारी खेल रहे हैं। कभी मैदान पर चौके-छक्के जड़ने वाला यह दिग्गज बल्लेबाज आज चलने-फिरने और याददाश्त खोने जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांबली के दिमाग में एक ‘ब्लड क्लॉट’ (खून का थक्का) है, जिसकी वजह से उन्हें कभी भी ब्रेन स्ट्रोक आ सकता है। भूल जाते हैं कि सिगरेट नहीं पीना है कांबली के करीबी दोस्त मार्कस कूटो ने बताया कि कांबली की मानसिक स्थिति काफी नाजुक है। उनकी याददाश्त इतनी कमजोर हो गई है कि वे अक्सर भूल जाते हैं कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं। कूटो के मुताबिक, “कांबली ने शराब छोड़ दी है, लेकिन वे अक्सर भूल जाते हैं कि उन्हें स्मोकिंग नहीं करना है। वे घर के नीचे जाकर राहगीरों या ऑटो वालों से सिगरेट मांग लेते हैं। लोगों को लगता है कि वे ‘दिग्गज कांबली’ की मदद कर रहे हैं, लेकिन वे नहीं जानते कि यह उनके दिमाग के लिए कितना खतरनाक है।” विनोद कांबली ने भारत के लिए 1084 टेस्ट रन बनाए। बचपन के दोस्त सचिन और पुराने साथी बने ‘सहारा’ कांबली की इस मुश्किल घड़ी में उनके बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर मजबूती से साथ खड़े हैं। सचिन पर्दे के पीछे से लगातार उनकी मेडिकल जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं। इसके अलावा, पूर्व क्रिकेटरों ने एक खास वॉट्सएप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप के जरिए पूर्व खिलाड़ी कांबली के इलाज और उनके परिवार के लिए आर्थिक मदद जुटा रहे हैं। इससे पहले सुनील गावस्कर और कपिल देव ने भी उनके रिहैब के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। फंड की कमी से बीच में रोकना पड़ा इलाज मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांबली का इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था, जहां उनकी सेहत में 60% तक सुधार भी हुआ, लेकिन अस्पताल का भारी-भरकम खर्च उठाना मुश्किल हो गया। दोस्त बारी-बारी से कुछ-कुछ दिनों का खर्च उठा रहे थे, लेकिन लंबे समय तक यह संभव नहीं हो पाया और उन्हें डिस्चार्ज करना पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि अगर सावधानी नहीं बरती गई, तो स्थिति जानलेवा हो सकती है। सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली एक ही स्कूल के लिए क्रिकेट खेलते थे। अब छड़ी के सहारे चलने लगे हैं कांबली करीब 6 महीने पहले तक कांबली घर में फर्नीचर पकड़कर चलते थे, लेकिन अब वे ‘हाइकिंग स्टिक’ (छड़ी) के सहारे खुद चलने लगे हैं। हाल ही में उन्होंने दशकों बाद एक आइसक्रीम ब्रांड के लिए विज्ञापन की शूटिंग भी की है। फिलहाल वे अपना ज्यादातर समय बच्चों के साथ बिता रहे हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…