CBSE 10वीं परीक्षा में उत्तराखंड की बेटी ने लहराया परचम:500 में से 500 अंक किए हासिल, माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तराखंड के रुद्रपुर की बेटी ने परचम लहराया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षा ने 500 में से 500 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्कूल में जश्न मनाया जा रहा है। हर्षा की इस कामयाबी ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यह सफलता हर्षा की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का नतीजा है। खास बात यह है कि हर्षा ने बिना किसी ट्यूशन के केवल स्व-अध्ययन के जरिए यह मुकाम हासिल किया। हर्षा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि सही मार्गदर्शन और लगातार अभ्यास ने उन्हें इस ऊंचाई तक पहुंचाया। हर्षा की यह उपलब्धि अब उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करना चाहते हैं। माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय हर्षा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद भी इस बात की उम्मीद नहीं थी कि वह इतने अच्छे अंक प्राप्त कर पाएंगी। हर्षा के अनुसार, उनके शिक्षकों ने हर विषय को सरल तरीके से समझाया और परिवार ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी भी प्रकार की ट्यूशन नहीं ली, बल्कि स्व-अध्ययन और नियमित अभ्यास के जरिए यह मुकाम हासिल किया। हर्षा ने कहा- डीपीएस के सारे टीचर्स, फैकल्टी, चेयरमैन सर, एवरीवन हू सपोर्टेड मी, थैंक यू वैरी मच। मैं आपके वजह से ही यहां पर आ पाई हूं। मां ने बेटी की मेहनत की सराहना की हर्षा की मां सत्या ने भी अपनी बेटी की मेहनत और लगन की सराहना की। उन्होंने बताया कि हर्षा शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर रही है और उसने हर दिन पूरी ईमानदारी से तैयारी की। उन्होंने कहा कि बेटी की इस सफलता ने पूरे परिवार को गर्व महसूस कराया है और यह साबित किया है कि निरंतर मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है। हर्षा की यह उपलब्धि उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखते हैं। यह सफलता यह संदेश देती है कि यदि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई की जाए तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। स्कूल के चेयरमैन ने की तारीफ स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ने हर्षा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल स्कूल बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि हर्षा की मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि छात्र दृढ़ निश्चय कर लें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। चेयरमैन हुए भावुक सुरजीत सिंह ने इस अवसर पर भावुक होते हुए कहा कि हर्षा ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद लगातार परिश्रम किया और अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा। हर्षा की यह सफलता उन लोगों के लिए एक सशक्त जवाब है जो कभी-कभी स्कूल की आलोचना करते हैं। हर्षा ने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और समर्पण के साथ सफलता निश्चित है। चेयरमैन ने हर्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूती रहेंगी।
ग्वालियर महापौर की कार पर बाइक सवारों ने किया हमला:कार पर रॉड मारी, गनमैन के उतरते ही भागे, मक्सी के पास हुई वारदात

ग्वालियर महापौर व कांग्रेस नेत्री डॉ. शोभा सतीश सिकरवार पर उज्जैन के मक्सी में हमला हुआ है। महापौर अपनी बेटी के साथ पूजा करने के लिए उज्जैन जा रही थीं। रात 12 बजे के लगभग वह मक्सी के पास पहुंची थी कि तभी बाइक सवार कुछ बदमाश आए और उनकी कार पर लोहे की रॉड मारी। अचानक हुए हमने से दहशत फैल गई। तत्काल महापौर का गनमैन अलर्ट पॉजिशन में आया और कार से उतरा, लेकिन गनमैन को देखते ही बाइक सवार भाग गए। घटना में किसी कोई चोट नहीं आई है। घटना 14 अप्रैल की रात 12 की मक्सी रोड उज्जैन की बताई जा रही है। उज्जैन एसपी को घटना की जानकारी दी गई है। हमलावर कौन थे और उनका मकसद क्या था फिलहाल जांच की जा रही है। महापौर के पति व कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने पूरी घटना की पुष्टि की है। गनमैन साथ में मौजूद था ग्वालियर महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार अपनी बेटी के साथ उज्जैन महाकालेश्वर व मंगलेश्वर के दर्शन करने के लिए अपनी कार से रवाना हुई थीं। शाम को वह निकली थीं और गाड़ी में उनके और उनकी बेटी के अलावा गनमैन व वाहन चालक था। रात 11 से 12 बजे के बीच वह जब उज्जैन के मक्सी रोड पर थीं तभी अचानक बाइक सवार दो बदमाश सामने से आए और उनकी कार के कांच पर लोहे की रोड मार दी। गनमैन ने तत्काल सभी को सुरक्षित करते हुए वहां से ही कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार को मामले की सूचना दी। उज्जैन एसपी को मामले से अवगत कराया। महापौर पर हमले की सूचना से तत्काल पहुंची पुलिस जैसे ही उज्जैन पुलिस को ग्वालियर की कांग्रेस महापौर पर हमले की सूचना मिली तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर बाइक सवारों की तलाश की, लेकिन कोई भी संदेही हाथ नहीं आया है। सुनसान रहती है मक्सी रोड बताया गया है कि मक्सी के पास जहां महापौर की कार पर हमला हुआ है वह रास्ता सुनसान है। वहां अक्सर लूटपाट होती है। ऐसा भी माना जा रहा है कि बदमाशों ने लूट के इरादे से ही हमला किया होगा। कांग्रेस विधायक ने की घटना की पुष्टि ग्वालियर से कांग्रेस विधायक व महापौर शोभा सिकरवार के पति डॉ. सतीश सिकरवार ने दैनिक भास्कर को बताया कि घटना सही है। महापौर उज्जैन जा रही थीं, लेकिन मक्सी रोड पर उनकी कार पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया है। महापौर सुरक्षित हैं। हमले की सूचना वहां की पुलिस को दी गई है।
फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज हो या बच्चेदानी में रसौली…अंबाला के इस अस्पताल में 5 रुपये में इलाज

Last Updated:April 15, 2026, 22:26 IST Ambala Civil Hospital : होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति तेजी से फलफूल रही है. इसकी मुख्य वजह इसका अपेक्षाकृत सुरक्षित होना है. इसके दुष्प्रभाव न के बराबर हैं. महिलाओं से जुड़ी जटिल समस्याओं और लंबे समय से चल रही बीमारियों में लोग इस पद्धति पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं. लोकल 18 से अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में कार्यरत होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. रंजिता बताती हैं कि होम्योपैथिक ओपीडी में जोड़ों में दर्द, गठिया, गुर्दे में पथरी जैसी समस्या का इलाज नि:शुल्क होता है. रोजाना करीब 70 के करीब मरीजों की ओपीडी देखने को मिलती है. अंबाला. होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति पिछले कुछ वर्षों में तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हुई है. इसकी मुख्य वजह इसे अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाना है. इसके दुष्प्रभाव न के बराबर होते हैं. यही कारण है कि अब बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक एलोपैथिक उपचार के साथ-साथ या उसके विकल्प के रूप में होम्योपैथी की ओर रुख कर रहे हैं. खासकर महिलाओं से जुड़ी जटिल समस्याओं और लंबे समय से चल रही बीमारियों में लोग इस पद्धति पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं. चिकित्सकों का दावा है कि होम्योपैथी के माध्यम से अब कई ऐसी समस्याओं का भी उपचार संभव हो रहा है, जिन्हें पहले मुश्किल माना जाता था. इनमें महिलाओं में फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज, बच्चेदानी में रसौली (फाइब्रॉइड) और पैरों में होने वाले कॉर्न या गट्टे जैसी समस्याएं शामिल हैं. इन बीमारियों के इलाज के लिए पहले सर्जरी या लंबे समय तक दवाइयों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब होम्योपैथिक विकल्प के रूप में उभरा है. लोकल 18 से अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में कार्यरत होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. रंजिता बताती हैं कि नागरिक अस्पताल के होम्योपैथिक ओपीडी में मरीज को स्किन से लेकर हर तरह की सुविधा दी जा रही है. महिलाओं में पीसीओडी और फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज जैसे विभिन्न समस्या देखने को मिल रही है, जिसमें ज्यादातर मामलों में IVF की सलाह दी जाती है. लेकिन होम्योपैथिक पद्धति में कुछ ऐसी औषधियां हैं जिसके इस्तेमाल से महिलाओं की यह समस्या बिल्कुल ठीक की जा रही है. इससे उनमें गर्भधारण के दौरान कोई कठिनाई नहीं होती है. बच्चेदानी में होने वाली रसौली का इलाज भी होम्योपैथिक दवाओं के जरिए किया जा सकता है. नागरिक अस्पताल में चल रही होम्योपैथिक ओपीडी में जोड़ों में दर्द, गठिया, गुर्दे में पथरी जैसी समस्या का इलाज नि:शुल्क होता है. रोजाना करीब 70 के करीब मरीजों की ओपीडी देखने को मिलती है. पंजाब तक सपना पूरा डॉ. रंजिता कहती हैं कि इसके लिए मरीज को केवल 5 रुपये का ओपीडी कार्ड एक बार बनवाना होता है, जो साल भर तक वैलिड रहता है. होम्योपैथिक में कई बार तो मरीज की बीमारी को देखकर एक दिन में भी इलाज हो जाता है, जिसमें 15-15 मिनट बाद होम्योपैथिक दवाई की डोज मरीज को दी जाती है. अब मरीज का होम्योपैथिक इलाज की तरफ रुझान काफी ज्यादा बढ़ रहा है. हरियाणा ही नहीं बल्कि अंबाला से सटे पंजाब के इलाकों से भी कई महिलाएं होम्योपैथिक इलाज के जरिए मां बनने का सपना भी पूरा कर पाई हैं. होम्योपैथिक दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं है. दूसरी दवाइयों से किडनी खराब होने का खतरा बना रहता है. About the Author Priyanshu Gupta Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें First Published : April 15, 2026, 22:26 IST
एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स पर राजस्व-खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई:सामाजिक कार्यकर्ता की अपील के बाद प्रशासन ने की जांच

आलीराजपुर में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स की बिक्री पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देश पर राजस्व एवं खाद्य विभाग ने बुधवार को संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निधि मिश्रा और खाद्य अधिकारी श्री गडरिया के नेतृत्व में दल ने शहर के विभिन्न होलसेल कोल्ड ड्रिंक्स विक्रय प्रतिष्ठानों, गोदामों और होटलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई स्थानों पर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स पाए गए, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया। साथ ही विभिन्न ब्रांड के कोल्ड ड्रिंक्स और मिठाइयों के नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से आर.आर. ग्रुप कैम्पा, शुभम जिंसी कोल्ड ड्रिंक्स, श्री मार्केटिंग कोल्ड ड्रिंक्स, शारणेश्वर टी स्टॉल और अभय एव्हरफ्रेश पर की गई। यह अभियान सामाजिक कार्यकर्ता नितेश अलावा द्वारा सोशल मीडिया पर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स और एमआरपी से अधिक वसूली की शिकायतों के बाद शुरू किया गया। कलेक्टर नीतू माथुर ने इन शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। अनुविभागीय अधिकारी निधि मिश्रा ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नितेश अलावा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था कि आलीराजपुर जिलेभर में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स और पेय पदार्थों की बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भगोरिया से लेकर शादी के सीजन तक संबंधित विभाग द्वारा किसी भी दुकान पर जांच-पड़ताल नहीं की गई। अलावा ने यह भी कहा कि आम जनता और आदिवासियों की अज्ञानता का फायदा उठाकर उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। कई जगहों पर एमआरपी से अधिक पैसे वसूलने की शिकायतें भी सामने आई हैं।
विराट कोहली की भांजी महक मामी एक्स्ट्रा से कम नहीं, लहंगा-साड़ी में बनी ट्रेडिशनल ब्यूटी क्वीन; 5वीं फोटो से नहीं हटेगी नजर

विराट कोहली की भांजी महक ढींगरा सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश लुक्स के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में महख ने वेकेशन फैंस की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वे रेजोल्यूशन, लहंगा और सूट पहने हुए नजर आए। छवि: सोशल मीडिया डीप ब्लू प्री-ड्रेप्ड रोलिंग इन मह अकिरी ग्रेसफ़ुल प्लाजा। सिंपल ब्लाउज की जगह महक ने ट्रेंडी कॉर्सेट ब्लाउज का चयन किया, जिसमें शिमर और सीक्विन वर्कशॉप ने लुक कोलाजस बनाया। छवि: सोशल मीडिया स्टैड इयररिंग्स और ब्रेसलेट के साथ उन्होंने जूलरी को प्रभावित किया, जिससे लाइब्रेरी और अधिकांश निककर सामने आए। छवि: सोशल मीडिया फ्लोरल लहंगे में महक का लुक सबसे ज्यादा खास लगा। सेज हरा रंग पर गुलाबी-नारंगी फ़्लैगर डिज़ाइन बेहद खूबसूरत दिखता है। वी-नेक चोली, पर्ल डिटेलिंग और नेट दुपट्टे के साथ उनके लुक कैली और एलिगेंट नजर आए। छवि: सोशल मीडिया लैवेंडर कुर्ता-पैंट सेट के साथ ऑरगेंजा दुपट्टा मख ने सादगी में भी स्टाइल दिखाया। महज़ ने हर लुक में खुले बाल और मिनिमल जूरी रैक्स बनाए। सटल मेकअप से उन्होंने अपने स्कूल को ही रखा। छवि: सोशल मीडिया अनुष्का शर्मा की तरह ही महक का ट्रेडिशनल स्टाइल भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। छवि: सोशल मीडिया अगर आप शादी या पार्टी के लिए तलाश कर रहे हैं, तो महक के ये त्रिमूर्ति प्रेरणादायक हैं। छवि: सोशल मीडिया बता दें कि विराट कोहली के भांजी महक ढींगरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर ही अपने लुक्स के लाइटलाइट में रहते हैं। छवि: सोशल मीडिया महका ढींगरा ने यह साबित कर दिया कि सही स्टाइलिंग और कॉन्फिडेंस के साथ हर लुक को खास बनाया जा सकता है। छवि: सोशल मीडिया अगर आप भी मिनिमल यूट्यूब को कैरी करके स्टाइलिश लुक पाना चाहते हैं, तो विराट की भांजी महक के लुक्स को रीक्रिएट कर सकते हैं। छवि: सोशल मीडिया (टैग्सटूट्रांसलेट)विराट कोहली की भतीजी(टी)महक ढींगरा(टी)विराट कोहली(टी)अनुष्का शर्मा(टी)विरुष्का(टी)विराट कोहली परिवार(टी)महक ढींगरा(टी)विराट कोहली
बड़वानी RTE विवाद सुलझा, 6 बच्चों को मिला एडमिशन:स्कूल कोर्ट में लंबित याचिका का हवाला देकर जिम्मेदारी से बच रहा था

बड़वानी के पंजतन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत बच्चों के प्रवेश को लेकर पिछले 10 दिनों से चला आ रहा विवाद बुधवार को खत्म हो गया। प्रशासन और स्कूल प्रबंधन के बीच हुई लंबी चर्चा के बाद सभी 6 चयनित बच्चों को दाखिला मिल गया है। RTE के तहत प्रवेश की आखिरी तारीख होने के बावजूद स्कूल प्रबंधन बच्चों को दाखिला देने में टालमटोल कर रहा था। परिजन का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन कोर्ट में लंबित याचिका का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहा था। मामला तब और बिगड़ गया जब परिजन ने तहसीलदार हितेंद्र भावसार पर भी मामले को टालने का आरोप लगाया। हालांकि, मीडिया के मौके पर पहुंचने और परिजन के विरोध के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और स्कूल प्रबंधन के साथ बंद कमरे में बातचीत की। बदसलूकी के आरोप लगे विवाद के दौरान स्कूल प्रबंधन पर मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी करने और कैमरा पकड़ने जैसे आरोप भी लगे। परिजन के अनुसार, स्कूल में धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई थी, जिसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा। पीड़ित अभिभावक शाहदाब खान ने बताया कि स्कूल प्रबंधन पिछले 10 दिनों से उन्हें परेशान कर रहा था। मीडिया के हस्तक्षेप और पुलिस की मौजूदगी के बाद ही तहसीलदार की देखरेख में फॉर्म जमा हुए। अंतिम समय में हुआ दाखिला शाम करीब 5:30 बजे स्कूल प्रबंधन ने सभी 6 बच्चों का प्रवेश तय किया। परिजन ने राहत की सांस लेते हुए बताया कि यदि आज प्रशासन और मीडिया का सहयोग नहीं मिलता, तो बच्चों का साल खराब हो सकता था। स्कूल प्रबंधन की शुरुआती आनाकानी के बाद अंततः सभी चयनित बच्चों के फॉर्म स्वीकार कर लिए गए।
‘मेरी गाड़ी चेक करने की कोशिश, पीएम मोदी-अमित शाह की क्यों नहीं?’ इलेक्शन कमीशन पर भड़कीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति गरमाई हुई है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार (15 अप्रैल 2026) को आरोप लगाया कि यूएसएचआई सेना के प्रमुख प्रशांत ने अपनी कार को समुद्र तट पर ले जाने की कोशिश की। ममता बुनर्जी का यह आरोप चुनाव आयोग के उस कथित कथित आदेश के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने सैद्धांतिक कांग्रेस के नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों को पद की नियुक्ति का निर्देश दिया था। मोदी की गाड़ी में ताला क्यों नहीं: ममता बनर्जी उत्तरी डायनाजपुर जिले के इस्लामपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा, आज केंद्रीय सुरक्षा बल दम दम हवाई अड्डे पर मेरी कार की नाकेबंदी भी करने आए हैं। मैंने कहा, पाइपलाइन लो…तलाशी लो। मैं चाहता हूं कि वे पाइपलाइन लें। अगर ‘आदिवासियों’ के सभी नेताओं की सचिवालय ली जा रही है तो क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीआरपीएफ (सीआरपीएफ) के सभी नेताओं के सचिवालय नहीं जाएंगे?’ मैं कोई चोर नहीं हूं: ममता बनर्जी सीएम ममता बनर्जी ने पूछा, ‘बीजेपी नेताओं की गाड़ी क्यों नहीं चलेगी?’ सिर्फ टेलीकॉम ड्राइवरों की ही पाइपलाइन क्यों चलेगी? भारत इलेक्ट्रॉनिक्स आयोग (ईसीआई) पर अपने हमले और तेजी से करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अगर आपके पास सुरक्षा है तो बाकियों को ठीक करें, हर रोज मेरी गाड़ी की यात्रा करें। आज भी वे नाव में आये, मैं उन्हें जाने दिया, परन्तु वे भाग गए। वे मेरी गाड़ी की मशीनरी निकालने आये थे, मुझे खुशी हुई। मैं कोई चोर नहीं हूं।’ मुझे वेतन के तौर पर एक भी पैसा नहीं मिला: ममता बनर्जी उन्होंने कहा, ‘मुझे सरकार से वेतन के तौर पर एक भी पैसा नहीं मिलेगा। युवा कांग्रेस ने मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) पर आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में होने वाले दो चरणों की चुनावी रैली के लिए सभी चुनावी नतीजे तय करने के निर्देश दिए गए हैं। इन दस्तावेज़ों के तहत, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ख़त्म कर दिया गया, वैष्णव कांग्रेस के सभी नेताओं और उनके करीबी रिश्तेदारों के सहयोगियों की जाँच की जाएगी। इस जांच में कैथोलिक कांग्रेस के वकील अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा नरूला बनर्जी भी शामिल हैं। ये भी पढ़ें: महिला आरक्षण विधेयक 2026: ‘ओबीसी का हिस्सा चोरी करना राष्ट्र-विरोधी’, राहुल गांधी का मोदी पर नारा Input By : आईएएनएस
Ram Charans Peddi Movie Release Pushed to June

5 मिनट पहले कॉपी लिंक साउथ एक्टर राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ (Peddi) रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। मेकर्स ने बेहतर थिएट्रिकल एक्सपीरियंस और पोस्ट-प्रोडक्शन के काम को पूरा करने के लिए यह फैसला लिया है। अब यह फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले फिल्म 27 मार्च को थिएटर्स में रिलीज की जानी थी। फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू ने बताया की रिलीज डेट जल्द ही जारी की जाएगी। पोस्ट-प्रोडक्शन में लगेगा समय फिल्म का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन एक छोटा सा हिस्सा अभी बाकी है। मेकर्स का कहना है कि वे दर्शकों को बेहतरीन अनुभव देना चाहते हैं, इसलिए टेकनीशियन और पोस्ट-प्रोडक्शन टीम को थोड़ा और समय दिया गया है। फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर फैंस को इस बदलाव की जानकारी दी। फिल्म में ए.आर. रहमान का म्यूजिक फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके गानों ने इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान द्वारा तैयार किया गया पहला गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ सभी प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन (20 करोड़) से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है। वहीं, दूसरा गाना ‘राय राय रा रा’ एक हाई-एनर्जी ट्रैक है, जिसे यूट्यूब पर अब तक 47 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पहलवान के अवतार में दिखेंगे राम चरण फिल्म में राम चरण का एक बिल्कुल अलग और दमदार अवतार देखने को मिलेगा। हाल ही में ‘पेद्दी पहलवान’ लुक रिलीज किया गया थाफिल्म के टीजर और पोस्टर्स ने पहले ही फिल्म की दमदार कहानी की झलक दे दी है। जाह्नवी कपूर और दिव्येंदु भी आएंगे नजर बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। उनके अलावा फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण वृद्धि सिनेमा और मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म की नई रिलीज डेट आने के बाद अब फैंस जून का इंतजार कर रहे हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Ram Charans Peddi Movie Release Pushed to June

48 मिनट पहले कॉपी लिंक साउथ एक्टर राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ (Peddi) रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। मेकर्स ने बेहतर थिएट्रिकल एक्सपीरियंस और पोस्ट-प्रोडक्शन के काम को पूरा करने के लिए यह फैसला लिया है। अब यह फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले फिल्म 27 मार्च को थिएटर्स में रिलीज की जानी थी। फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू ने बताया की रिलीज डेट जल्द ही जारी की जाएगी। पोस्ट-प्रोडक्शन में लगेगा समय फिल्म का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन एक छोटा सा हिस्सा अभी बाकी है। मेकर्स का कहना है कि वे दर्शकों को बेहतरीन अनुभव देना चाहते हैं, इसलिए टेकनीशियन और पोस्ट-प्रोडक्शन टीम को थोड़ा और समय दिया गया है। फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर फैंस को इस बदलाव की जानकारी दी। फिल्म में ए.आर. रहमान का म्यूजिक फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके गानों ने इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान द्वारा तैयार किया गया पहला गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ सभी प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन (20 करोड़) से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है। वहीं, दूसरा गाना ‘राय राय रा रा’ एक हाई-एनर्जी ट्रैक है, जिसे यूट्यूब पर अब तक 47 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पहलवान के अवतार में दिखेंगे राम चरण फिल्म में राम चरण का एक बिल्कुल अलग और दमदार अवतार देखने को मिलेगा। हाल ही में ‘पेद्दी पहलवान’ लुक रिलीज किया गया थाफिल्म के टीजर और पोस्टर्स ने पहले ही फिल्म की दमदार कहानी की झलक दे दी है। जाह्नवी कपूर और दिव्येंदु भी आएंगे नजर बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। उनके अलावा फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण वृद्धि सिनेमा और मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म की नई रिलीज डेट आने के बाद अब फैंस जून का इंतजार कर रहे हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
श्योपुर के अमित को 10वीं में प्रदेश में 9वीं रैंक:संजना को 12वीं में 10वां स्थान; टॉपर्स सूची में बेटियों का दबदबा

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में श्योपुर जिले के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में दो स्थान प्राप्त किए हैं। इकलौद की संजना धाकड़ ने 12वीं में प्रदेश में 10वां स्थान और विजयपुर के अमित कुशवाहा ने 10वीं में प्रदेश की मेरिट में 9वां स्थान हासिल किया है। आयकर अधिकारी बनना लक्ष्य शासकीय शिक्षक लेखराज धाकड़ की पुत्री संजना धाकड़ ने 12वीं में 500 में से 483 अंक प्राप्त किए हैं। संजना ने अपनी सफलता का श्रेय स्वाध्याय और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। वे भविष्य में एसएससी (SSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर आयकर अधिकारी बनना चाहती हैं। 10वीं की प्रदेश मेरिट में अमित कुशवाहा चमके विजयपुर निवासी अमित कुशवाहा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 491 अंक हासिल कर प्रदेश की टॉप-10 सूची में 9वां स्थान प्राप्त किया। अमित के पिता पंचम कुशवाहा निजी कोचिंग संचालक हैं। अमित की इस उपलब्धि पर विजयपुर क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। जिला स्तरीय मेरिट में तन्वी और कार्तिक प्रथम कक्षा 10वीं की जिला स्तरीय मेरिट सूची में तन्वी सप्रा और कार्तिक बंसल 489 अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रथम रहे। द्वितीय स्थान पर पूनम नागर, यश्वी महाजन, विष्णु और खुशी रावत (488 अंक) रहे। तृतीय स्थान प्रियंका शर्मा, हर्षा पलिया, भारती मंगल और सौरभ राठौर (487 अंक) ने प्राप्त किया। 12वीं के विभिन्न संकायों में ये रहे टॉपर विज्ञान संकाय में कुशाग्र मित्तल (481 अंक) और कला संकाय में श्रीति बंसल (479 अंक) जिले में प्रथम रहे। वाणिज्य संकाय में तनिशा जाट (475 अंक) और कृषि संकाय में कृष्णा राठौर व ज्योति माली (471 अंक) ने जिला टॉप किया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बेहतर परिणाम पर प्रसन्नता जताई है। जिले का समग्र परिणाम 70 प्रतिशत के पार श्योपुर जिले में 12वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.06% दर्ज किया गया, जहां 4283 में से 3429 विद्यार्थी सफल हुए। वहीं 10वीं कक्षा में 71.37% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिले भर के स्कूलों में सफल छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित कर उत्साह मनाया जा रहा है। श्योपुर के अमित को प्रदेश 9वीं रैंक, संजना को 10वीं रैंक







