Wednesday, 03 Jun 2026 | 05:41 AM

Trending :

EXCLUSIVE

कटनी में भीषण गर्मी, स्कूल का समय बदला:अब सुबह 7:30 बजे से लगेंगे स्कूील, दोपहर 12:30 पर होगी छुट्टी

कटनी में भीषण गर्मी, स्कूल का समय बदला:अब सुबह 7:30 बजे से लगेंगे स्कूील, दोपहर 12:30 पर होगी छुट्टी

कटनी में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले के सभी शिक्षण संस्थानों के समय में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन के निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और सीबीएसई स्कूलों का नया समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह व्यवस्था कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों पर लागू होगी। हालांकि, शैक्षणिक स्टाफ के लिए समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को विद्यालय में निर्धारित समय तक उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। इसके पीछे प्रशासनिक कार्यों और आगामी सत्र की तैयारियों को सुचारू रूप से जारी रखने का उद्देश्य है। वर्तमान में चल रही बोर्ड या स्थानीय स्तर की परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही आयोजित होंगी। उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य भी तय समय पर जारी रहेगा। यह व्यवस्था 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद मौसम की स्थिति की समीक्षा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा। कलेक्टर ने सभी स्कूल प्रबंधकों और संचालकों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं, उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा, “विद्यार्थियों का स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता है। बढ़ते तापमान के कारण बच्चों को लू लगने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए स्कूल के समय में कटौती की गई है ताकि वे दोपहर की कड़ी धूप से पहले सुरक्षित घर पहुंच सकें।”

Lokesh Satyathanan Wins NCAA D1 Gold

Lokesh Satyathanan Wins NCAA D1 Gold

Hindi News Sports Lokesh Satyathanan Wins NCAA D1 Gold | 8.21m Long Jump; Indias 4th 13 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय लॉन्ग जंपर लोकेश सत्यनाथन ने अमेरिका के अर्कांसस में आयोजित NCAA (नेशनल कॉलेजिएट एथलेटिक एसोसिएशन) डिवीजन-I चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। लोकेश ने 8.21 मीटर की छलांग लगाकर न केवल अपना पिछला इंडोर नेशनल रिकॉर्ड (8.01 मीटर) तोड़ा, बल्कि वे यह खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। लोकेश ने साल 2025 में 7.92 की छलांग लगाकर NCAA के लिए क्वालिफाई किया था। K.G.F के डायलॉग से मिलती है प्रेरणा टेक्सास के टार्लेटन स्टेट यूनिवर्सिटी में हेल्थ साइंस की पढ़ाई कर रहे लोकेश अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद को देतहैं। वे फिल्म ‘K.G.F: चैप्टर 2’ के उस दृश्य को याद करते हैं जिसमें नायक अपनी मां से कहता है,यही तुम्हारा सपना था और अब मैं इसे जीतकर दिखाऊंगा।’ लोकेश के मुताबिक, अपनी मां के त्याग और उनके शब्दों को याद करने पर आज भी उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हादसे में चेहरे पर आई थीं गंभीर चोटें, फिर भी नहीं हारी हिम्मत लोकेश की यह कामयाबी आसान नहीं थी। साल 2022 में अमेरिका जाने से पहले बेंगलुरु में उनका एक भयानक एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। चोटों, दर्द और करियर में आए उतार-चढ़ाव के बावजूद उन्होंने अपने पिता की ताकत और मां के विश्वास के दम पर मैदान पर वापसी की। लोकेश NCAA खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय एथलीट है। ऑल टाइम लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचे इस शानदार जीत के साथ लोकेश सत्यनाथन अब भारत के ऑल टाइम लॉन्ग जंपर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे अब केवल जेस्विन एल्ड्रिन और मुरली श्रीशंकर जैसे स्थापित नाम ही हैं। —————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज बेंगलुरु और दिल्ली की भिड़ंत:RCB की नजर घर में लगातार चौथी जीत पर; खराब फॉर्म से जूझ रही है कैपिटल्स IPL 2026 में शनिवार को अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। RCB की कोशिश होगी कि वह अपने घरेलू मैदान पर लगातार चौथी जीत दर्ज करे। पूरी खबर IPL में आज दूसरा मैच हैदराबाद vs चेन्नई:SRH ने पिछले मैच में राजस्थान को हराया, CSK ने भी पिछले दोनों मैच जीते IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसका टॉस शाम 7:00 बजे होगा। पूरी खबर कैमरन ग्रीन के छक्के पर कार से टकराई गेंद:सुंदर ने कैच, बटलर ने स्टंपिंग छोड़ी, चक्रवर्ती ने सीजन का पहला विकेट लिया; टॉप मोमेंट्स IPL के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैमरन ग्रीन के छक्के पर गेंद कार से टकरा गई। वॉशिंगटन सुंदर ने आसान कैच छोड़ा, वहीं जोस बटलर ने स्टंपिंग का मौका गंवा दिया। वरुण चक्रवर्ती ने 19वें सीजन में अपना पहला विकेट लिया। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Lokesh Satyathanan Wins NCAA D1 Gold

Lokesh Satyathanan Wins NCAA D1 Gold

Hindi News Sports Lokesh Satyathanan Wins NCAA D1 Gold | 8.21m Long Jump; Indias 4th 42 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय लॉन्ग जंपर लोकेश सत्यनाथन ने अमेरिका के अर्कांसस में आयोजित NCAA (नेशनल कॉलेजिएट एथलेटिक एसोसिएशन) डिवीजन-I चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। लोकेश ने 8.21 मीटर की छलांग लगाकर न केवल अपना पिछला इंडोर नेशनल रिकॉर्ड (8.01 मीटर) तोड़ा, बल्कि वे यह खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। लोकेश ने साल 2025 में 7.92 की छलांग लगाकर NCAA के लिए क्वालिफाई किया था। K.G.F के डायलॉग से मिलती है प्रेरणा टेक्सास के टार्लेटन स्टेट यूनिवर्सिटी में हेल्थ साइंस की पढ़ाई कर रहे लोकेश अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद को देतहैं। वे फिल्म ‘K.G.F: चैप्टर 2’ के उस दृश्य को याद करते हैं जिसमें नायक अपनी मां से कहता है,यही तुम्हारा सपना था और अब मैं इसे जीतकर दिखाऊंगा।’ लोकेश के मुताबिक, अपनी मां के त्याग और उनके शब्दों को याद करने पर आज भी उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हादसे में चेहरे पर आई थीं गंभीर चोटें, फिर भी नहीं हारी हिम्मत लोकेश की यह कामयाबी आसान नहीं थी। साल 2022 में अमेरिका जाने से पहले बेंगलुरु में उनका एक भयानक एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। चोटों, दर्द और करियर में आए उतार-चढ़ाव के बावजूद उन्होंने अपने पिता की ताकत और मां के विश्वास के दम पर मैदान पर वापसी की। लोकेश NCAA खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय एथलीट है। ऑल टाइम लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचे इस शानदार जीत के साथ लोकेश सत्यनाथन अब भारत के ऑल टाइम लॉन्ग जंपर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे अब केवल जेस्विन एल्ड्रिन और मुरली श्रीशंकर जैसे स्थापित नाम ही हैं। —————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज बेंगलुरु और दिल्ली की भिड़ंत:RCB की नजर घर में लगातार चौथी जीत पर; खराब फॉर्म से जूझ रही है कैपिटल्स IPL 2026 में शनिवार को अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। RCB की कोशिश होगी कि वह अपने घरेलू मैदान पर लगातार चौथी जीत दर्ज करे। पूरी खबर IPL में आज दूसरा मैच हैदराबाद vs चेन्नई:SRH ने पिछले मैच में राजस्थान को हराया, CSK ने भी पिछले दोनों मैच जीते IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसका टॉस शाम 7:00 बजे होगा। पूरी खबर कैमरन ग्रीन के छक्के पर कार से टकराई गेंद:सुंदर ने कैच, बटलर ने स्टंपिंग छोड़ी, चक्रवर्ती ने सीजन का पहला विकेट लिया; टॉप मोमेंट्स IPL के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैमरन ग्रीन के छक्के पर गेंद कार से टकरा गई। वॉशिंगटन सुंदर ने आसान कैच छोड़ा, वहीं जोस बटलर ने स्टंपिंग का मौका गंवा दिया। वरुण चक्रवर्ती ने 19वें सीजन में अपना पहला विकेट लिया। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

आलिया भट्ट जैसा चाहिए फिगर? सेलिब्रिटी ट्रेनर ने बताया 5 एक्‍सरसाइज, ये 10 मिनट वर्कआउट बदल देगी आपकी बॉडी

ask search icon

Last Updated:April 18, 2026, 08:51 IST आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिटनेस के लिए वक्त निकालना किसी चुनौती से कम नहीं लगता. अक्सर हम जिम जाने के नाम पर आलस कर जाते हैं क्योंकि हमें लगता है कि घंटों पसीना बहाना ही फिट रहने का एकमात्र तरीका है. लेकिन सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर करण साहनी, जिन्होंने आलिया भट्ट और कृति सेनन जैसी टॉप स्टार्स को ट्रेन किया है, का मानना कुछ और ही है. उनका कहना है कि फिट रहने के लिए आपको जिम में घंटों बिताने की जरूरत नहीं है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिटनेस के लिए वक्त निकालना किसी चुनौती से कम नहीं लगता. अक्सर हम जिम जाने के नाम पर आलस कर जाते हैं क्योंकि हमें लगता है कि घंटों पसीना बहाना ही फिट रहने का एकमात्र तरीका है. लेकिन सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर करण साहनी, जिन्होंने आलिया भट्ट और कृति सेनन जैसी टॉप स्टार्स को ट्रेन किया है, का मानना कुछ और ही है. उनका कहना है कि फिट रहने के लिए आपको जिम में घंटों बिताने की जरूरत नहीं है.(instagram-Karan Sawhney) करण ने हाल ही में व्यस्त लोगों के लिए एक खास 10-मिनट का वर्कआउट रूटीन साझा किया है. इस रूटीन की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें केवल पांच एक्सरसाइज हैं, किसी उपकरण (Equipment) की जरूरत नहीं है और इसे आप कहीं भी, कभी भी कर सकते हैं. यह क्विक रूटीन आपके स्ट्रेंथ, स्टैमिना और ओवरऑल फिटनेस को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो शरीर की विभिन्न मांसपेशियों पर एक साथ काम करता है.instagram-Karan Sawhney इस रूटीन की पहली एक्सरसाइज है स्क्वाट्स (Squats). यह आपके निचले शरीर यानी थाइज, ग्लूट्स और कोर के लिए बेहद शक्तिशाली वर्कआउट है. स्क्वाट्स न केवल आपके पैरों को मजबूती देते हैं, बल्कि आपके बैठने और उठने के पोस्चर में भी सुधार करते हैं. इसे करने के लिए पैरों को कंधों की चौड़ाई पर रखें और कुर्सी पर बैठने की मुद्रा में नीचे झुकें, फिर वापस सीधे खड़े हो जाएं.(Canva) Add News18 as Preferred Source on Google ऊपरी शरीर की मजबूती के लिए पुश-अप्स (Push-Ups) से बेहतर कुछ नहीं है. यह छाती, कंधों और ट्राइसेप्स को टोन करता है. अगर आप शुरुआत कर रहे हैं और स्टैंडर्ड पुश-अप्स कठिन लग रहे हैं, तो आप घुटनों को जमीन पर टिकाकर (Knee Push-ups) भी इसे कर सकते हैं. बस अपनी छाती को फर्श की ओर लाएं और फिर पूरी ताकत से वापस ऊपर की ओर धकेलें.(Canva) कोर स्ट्रेंथ और स्टेबिलिटी के लिए प्लैंक (Plank) एक अचूक तरीका है. यह न केवल पेट की मांसपेशियों बल्कि पीठ और कंधों पर भी काम करता है. एक अच्छी प्लैंक पोजीशन आपके शरीर के संतुलन को सुधारती है. इसमें आपको अपने फोरआर्म्स और पंजों के बल शरीर को एक सीधी रेखा में रखना होता है. कुछ सेकंड का होल्ड भी आपके शरीर में बड़ा बदलाव ला सकता है.(Canva) अगर आप एब्स और ऑब्लिक मसल्स को टारगेट करना चाहते हैं, तो बाइसिकल क्रंचेज (Bicycle Crunches) को मिस न करें. यह एक्सरसाइज कोर को एंगेज करने के साथ-साथ लचीलापन भी बढ़ाती है. पीठ के बल लेटकर, साइकिल चलाने की मुद्रा में एक कोहनी को विपरीत घुटने की ओर लाएं. यह डायनेमिक मूव आपके पेट की चर्बी कम करने में काफी मददगार साबित होता है.(Canva) वर्कआउट में कार्डियो का तड़का लगाने के लिए करण हाई नीज़ (High Knees) की सलाह देते हैं. यह एक्सरसाइज दिल की धड़कन तेज करती है और तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद करती है. बस एक जगह खड़े होकर जॉगिंग करें और अपने घुटनों को जितना हो सके छाती के करीब लाएं. यह आपके स्टैमिना और फुर्ती को बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है. (Canva) करण साहनी का यह 10 मिनट का फॉर्मूला उन सभी के लिए एक गेम-चेंजर है जो ‘समय की कमी’ का बहाना बनाते हैं. ये पांचों एक्सरसाइज मिलकर आपके पूरे शरीर का वर्कआउट कर देती हैं. याद रखें, फिटनेस का मतलब सिर्फ भारी वजन उठाना नहीं, बल्कि निरंतरता (Consistency) है. तो आज से ही अपने बिजी शेड्यूल से मात्र 10 मिनट निकालें और सेलिब्रिटी जैसा ग्लो और फिटनेस पाएं.(instagram-Karan Sawhney) First Published : April 18, 2026, 08:49 IST

डोहर समाज ने दी बौद्ध धर्म अपनाने की धमकी:कुलदेवी मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण का किया विरोध, कहा- श्रद्धालुओं को पूजा करने से रोका गया

डोहर समाज ने दी बौद्ध धर्म अपनाने की धमकी:कुलदेवी मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण का किया विरोध, कहा- श्रद्धालुओं को पूजा करने से रोका गया

सीहोर जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 14 स्थित डोहर मोहल्ले में देर रात उस समय विवाद बढ़ गया जब कुलदेवी मंदिर के रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत को लेकर डोहर समाज के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली थाने पहुंचे और मंदिर में आने-जाने में हो रही परेशानी को लेकर कार्रवाई की मांग की। मंदिर के रास्ते पर अतिक्रमण से बढ़ा विवाद समाज के लोगों का कहना है कि मंदिर के प्रवेश द्वार के पास इतना सामान और निर्माण सामग्री डाल दी गई थी कि रास्ता लगभग बंद हो गया था। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पूजा-अर्चना में आई बाधा, श्रद्धालुओं को रोका गया डोहर समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस समय विवाह समारोहों का सीजन चल रहा है, जिसमें ‘माता पूजन’ के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर जाते हैं लेकिन रास्ता बंद होने के कारण कई श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने से रोका गया। आरोप यह भी लगाया गया कि कुछ लोगों ने जानबूझकर रास्ता रोककर पूजा में बाधा डालने की कोशिश की। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे कोतवाली थाना मामले को लेकर समाज के लोग देर रात कोतवाली थाने पहुंचे और सामूहिक रूप से शिकायत दर्ज कराई। लोगों ने पुलिस से मांग की कि जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाकर मंदिर का रास्ता साफ कराया जाए ताकि धार्मिक गतिविधियां बिना किसी रुकावट के जारी रह सकें। समाज ने दी सख्त चेतावनी डोहर समाज के लोगों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से बड़ा निर्णय लेने को मजबूर होंगे। उन्होंने साफ कहा कि यदि मंदिर को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया तो पूरा समाज बौद्ध धर्म अपनाने का निर्णय ले सकता है और वहां बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पुलिस ने शुरू की जांच और समन्वय की बात कोतवाली पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजस्व विभाग के साथ मिलकर सीमांकन किया जाएगा और यह स्पष्ट किया जाएगा कि अतिक्रमण किस हद तक हुआ है। साथ ही, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों से बातचीत भी की जाएगी। मौके पर पहुंची पुलिस, तुरंत हटवाई गिट्टी सीएसपी अभिनंदना शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि डोहर मोहल्ला गंज में ऋतिक और राकेश राठौड़ द्वारा अपने मकान के सामने निर्माण कार्य के लिए गिट्टी डलवाई गई थी, जिससे रास्ता बाधित हो गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रास्ते में पड़ी गिट्टी को हटवा दिया गया। विरोध के बाद प्रशासन हरकत में आया मोहल्ले के लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन और लिखित आवेदन दिए जाने के बाद प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर कदम नहीं उठाया जाता तो मामला और ज्यादा बिगड़ सकता था। सीएसपी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और मंदिर तक जाने वाला रास्ता साफ कर दिया गया है। पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है ताकि दोबारा ऐसी स्थिति न बने और क्षेत्र में शांति बनी रहे।

Pune Airport Runway Shut | 91 Flights Cancelled After IAF Plane Hard Landing

Pune Airport Runway Shut | 91 Flights Cancelled After IAF Plane Hard Landing

Hindi News National Pune Airport Runway Shut | 91 Flights Cancelled After IAF Plane Hard Landing पुणे6 मिनट पहले कॉपी लिंक पुणे एयरपोर्ट का रनवे शुक्रवार देर रात एक IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। इस घटना के कारण एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन 8 घंटे तक प्रभावित रहा। भारतीय वायुसेना ने खुद इसकी जानकारी दी। IAF के मुताबिक, विमान की लैंडिंग के दौरान हुई घटना के बाद, सुरक्षा कारणों से रनवे को तुरंत बंद करना पड़ा। विमान का क्रू सुरक्षित है। किसी भी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन सुबह 7.30 बजे के बाद नॉर्मल हो सका। एयरपोर्ट डायरेक्टर के मुताबिक 5 एयरलाइंस की 91 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी थीं। कैंसिल होने वाली फ्लाट्स में इंडिगो की 65, एअर इंडिया की 6, स्पाइसजेट की 5, अकासा एयर की 5, एअर इंडिया एक्सप्रेस की 10 फ्लाइट्स शामिल थीं। एयरपोर्ट डायरेक्टर के मुताबिक मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। इसके बाद उड़ानें सुबह 7:30 बजे से शुरू हो गई हैं। दिन भर में ऑपरेशन सामान्य हो जाएगा। दरअसल, पुणे एयरपोर्ट डुअल यूज मॉडल पर काम करता है, जिसमें सिविल कमर्शियल उड़ानों के साथ-साथ एक एक्टिव एयरफोर्स स्टेशन ऑपरेशन भी शामिल है। वायुसेना के विमान का लैंडिंग गियर खराब हुआ था पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार रात लगभग 22:25 बजे, एक लड़ाकू विमान की लैंडिंग के दौरान उसका ‘अंडरकैरेज’ (लैंडिंग गियर) खराब हो गया, जिसके कारण रनवे पर रुकावट आ गई। क्या होती है हार्ड लैंडिंग आम तौर पर रनवे पर लैंड करते समय प्लेन धीरे-धीरे और स्मूदली उतरता है। लेकिन अगर वह जोर से रनवे पर टकरा जाए या तेजी से नीचे आए तो उसे हार्ड लैंडिंग कहते हैं। हार्ड लैंडिंग की कई वजह हो सकती हैं, इनमें खराब मौसम (तेज हवा, तूफान), पायलट के कैल्कुलेशन में गड़बड़ी या फिर अचानक हवा का दबाव बदलना शामिल है। हार्ड लैंडिंग के दौरान कभी-कभी सिर्फ झटका ही लगता है, लेकिन इन्टेन्सिटी ज्यादा होने से विमान को नुकसान हो सकता है। उसमें बैठे पैसेंजर और क्रू को चोटें लग सकती हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Pune Airport Runway Shut | 91 Flights Cancelled After IAF Plane Hard Landing

Pune Airport Runway Shut | 91 Flights Cancelled After IAF Plane Hard Landing

Hindi News National Pune Airport Runway Shut | 91 Flights Cancelled After IAF Plane Hard Landing पुणे12 मिनट पहले कॉपी लिंक पुणे एयरपोर्ट का रनवे शुक्रवार देर रात एक IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। इस घटना के कारण एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन 8 घंटे तक प्रभावित रहा। भारतीय वायुसेना ने खुद इसकी जानकारी दी। IAF के मुताबिक, विमान की लैंडिंग के दौरान हुई घटना के बाद, सुरक्षा कारणों से रनवे को तुरंत बंद करना पड़ा। विमान का क्रू सुरक्षित है। किसी भी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन सुबह 7.30 बजे के बाद नॉर्मल हो सका। एयरपोर्ट डायरेक्टर के मुताबिक 5 एयरलाइंस की 91 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी थीं। कैंसिल होने वाली फ्लाट्स में इंडिगो की 65, एअर इंडिया की 6, स्पाइसजेट की 5, अकासा एयर की 5, एअर इंडिया एक्सप्रेस की 10 फ्लाइट्स शामिल थीं। एयरपोर्ट डायरेक्टर के मुताबिक मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। इसके बाद उड़ानें सुबह 7:30 बजे से शुरू हो गई हैं। दिन भर में ऑपरेशन सामान्य हो जाएगा। दरअसल, पुणे एयरपोर्ट डुअल यूज मॉडल पर काम करता है, जिसमें सिविल कमर्शियल उड़ानों के साथ-साथ एक एक्टिव एयरफोर्स स्टेशन ऑपरेशन भी शामिल है। वायुसेना के विमान का लैंडिंग गियर खराब हुआ था न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों के बताया कि शुक्रवार रात लगभग 22:25 बजे लड़ाकू विमान लैंडिंग करने वाला था। इस दौरान उसका ‘अंडरकैरेज’ (लैंडिंग गियर) खराब हो गया था, जिसके कारण वह रनवे पर टकरा गया। हालांकि यह कौन सा फाइटर जेट था, इसके बारे में अथॉरिटीज ने कोई जानकारी नहीं दी है। न ही इसके विजुअल मिल सकते हैं। क्या होती है हार्ड लैंडिंग आम तौर पर रनवे पर लैंड करते समय प्लेन धीरे-धीरे और स्मूदली उतरता है। लेकिन अगर वह जोर से रनवे पर टकरा जाए या तेजी से नीचे आए तो उसे हार्ड लैंडिंग कहते हैं। हार्ड लैंडिंग की कई वजह हो सकती हैं, इनमें खराब मौसम (तेज हवा, तूफान), पायलट के कैल्कुलेशन में गड़बड़ी या फिर अचानक हवा का दबाव बदलना शामिल है। हार्ड लैंडिंग के दौरान कभी-कभी सिर्फ झटका ही लगता है, लेकिन इन्टेन्सिटी ज्यादा होने से विमान को नुकसान हो सकता है। उसमें बैठे पैसेंजर और क्रू को चोटें लग सकती हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

दतिया में महिला को 10 साल की सजा:झूठा रेप और SC/ST केस दर्ज कराने पर कोर्ट ने सुनाया फैसला

दतिया में महिला को 10 साल की सजा:झूठा रेप और SC/ST केस दर्ज कराने पर कोर्ट ने सुनाया फैसला

दतिया में झूठे रेप और एससी/एसटी एक्ट के मामले में कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए महिला को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। अति. सत्र न्यायाधीश राजेश भंडारी की अदालत ने वैभवी सनोरिया को दोषी ठहराते हुए दस हजार पांच सौ रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया। मामला बड़ोनी थाना क्षेत्र का है। वैभवी सनोरिया ने 22 सितंबर 2021 की रात अपने पड़ोसी कालीचरण पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर चालान विशेष न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के दौरान मामले ने मोड़ ले लिया। फरियादिया ने अदालत में अपने ही आरोपों से पलटते हुए बताया कि रुपयों के लेनदेन के विवाद में उसने कालीचरण के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया था। इसके बाद विशेष न्यायालय ने कालीचरण को दोषमुक्त करते हुए वैभवी के खिलाफ झूठा प्रकरण दर्ज कराने की कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस प्रकरण में सुनवाई के दौरान पांच गवाहों के बयान हुए और अंतिम बहस के बाद अदालत ने वैभवी को दोषी करार दिया। फैसले में अदालत ने टिप्पणी की कि, इस तरह के झूठे मामलों की बढ़ती प्रवृत्ति न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करती है और समाज में न्याय व्यवस्था को लेकर नकारात्मक धारणा पैदा करती है। ऐसे मामलों पर रोक लगाना आवश्यक है।

पगारा डेम के रास्ते में दिखा तेंदुआ:ग्रामीणों ने बनाया वीडियो इलाके में दहशत मवेशियों की भी जान को खतरा

पगारा डेम के रास्ते में दिखा तेंदुआ:ग्रामीणों ने बनाया वीडियो इलाके में दहशत मवेशियों की भी जान को खतरा

जौरा क्षेत्र के पगारा डेम के रास्ते में ग्रामीणों को एक तेंदुआ सड़क पर घूमता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया। तेंदुआ दिखने की खबर आग की तरह फैल गई ग्रामीण दहशत में है और अपने मवेशियों को अब घरों के अंदर बांध रहे है। पहले भी इस क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया था जिसने कई बार पालतू मवेशियों का शिकार किया था। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी है। जौरा से पगारा डेम के रास्ते में दिखा पगारा गांव के ग्रामीण अपनी गाड़ी से जौरा में काम खत्म कर वापस पगारा गांव जा रहे थे तभी डेम के पास ग्रामीणों को सड़क पर घूमता हुआ तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने अपनी गाड़ी की हेड लाइट की रोशनी में तेंदुओं का वीडियो बनाया। दहशत ने ग्रामीण पगारा क्षेत्र के रहने वाले ग्रामीण जितेंद्र ने बताया कि तेंदुआ पहले भी इस क्षेत्र में आता रहा है कई बार चारा चरने गए पालतू मवेशियों को शिकार बनाया है। अब फिर से रात में दिखाई दिया है तो मवेशियों का और खुद का भी ध्यान रखना होगा। वन विभाग को सूचना दी है। वन तलाश में जुटा अधीक्षक वन विभाग श्याम सिंह चौहान के अनुसार ग्रामीणों को सूचना आई थी पगारा डेम पर तेंदुआ होने की टीम रवाना हुई है जानकारी ले रही है

Sumit Anttil Coach Abuse Allegations

Sumit Anttil Coach Abuse Allegations

Hindi News Sports Sumit Anttil Coach Abuse Allegations | SAI, Neeraj Chopra Support 11 मिनट पहले कॉपी लिंक सुमित ने टोक्यो और पेरिस पैरालिंपिक में जेवलिन में गोल्ड मेडल जीता है। दो बार के पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच नवल सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और गाली-गलौज के आरोप लगाए हैं। सुमित ने SAI(स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) में शिकायत दी है। इस शिकायत का ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने भी समर्थन किया है। परिवार को दी गालियां, ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजकर किया परेशान टोक्यो और पेरिस पैरालिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल का आरोप है कि कोच नवल सिंह ने न केवल उन्हें, बल्कि नीरज चोपड़ा को भी निशाना बनाया। सुमित के मुताबिक, कोच ने पेशेवर मर्यादाएं लांघते हुए उनके परिवारों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। सुमित ने बताया कि कोच जानबूझकर अपनी गाली-गलौज वाली ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके मैनेजरों को भेजते थे, ताकि वे उन तक पहुंच सकें और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा सके। नीरज चोपड़ा समेत कई एथलीट्स ने सुमित का साथ दिया सुमित की इस शिकायत को जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, पैरा एथलीट नवदीप सिंह और संदीप चौधरी ने भी अपना समर्थन दिया है। सुमित का कहना है कि वे लंबे समय तक इस व्यवहार को नजरअंदाज करते रहे, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया, तब उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। नीजर चोपड़ा दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट हैं। कोच पर सचिन यादव को आगे बढ़ाने के लिए साजिश का आरोप सुमित ने कोच की मंशा पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नवल सिंह शायद इसलिए ऐसा कर रहे हैं क्योंकि वे अपने शिष्य सचिन यादव को नीरज चोपड़ा से आगे देखना चाहते हैं। पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में सचिन यादव चौथे स्थान पर रहे थे, जबकि चोट से जूझ रहे नीरज चोपड़ा आठवें स्थान पर आए थे। सुमित ने शक जताया है कि कोच के इस व्यवहार के पीछे कम्पेटिटिव इंटरेस्ट जुड़े हो सकते हैं। SAI और TOPS की कार्यप्रणाली पर खड़े किए सवाल सुमित अंतिल ने अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शिकायत दर्ज कराए एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन अभी तक उन्हें कोई रसीद नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि TOPS (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) के CEO पहली सुनवाई में ही समझौता कराना चाहते थे। सुमित ने सवाल उठाया कि अगर उनके जैसे कद के एथलीटों की बात नहीं सुनी जा रही, तो अन्य खिलाड़ी क्या उम्मीद कर सकते हैं। SAI ने दी सफाई: नवल सिंह हमारे कर्मचारी नहीं SAI ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। हालांकि, संस्थान ने साफ किया है कि नवल सिंह उनके कर्मचारी नहीं हैं। वे वर्तमान में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) की राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के हिस्से के रूप में नियुक्त किए गए हैं। SAI इस मामले को संबंधित महासंघ के साथ उठा रहा है। —————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कैमरन ग्रीन के छक्के पर कार से टकराई गेंद:सुंदर ने कैच, बटलर ने स्टंपिंग छोड़ी, चक्रवर्ती ने सीजन का पहला विकेट लिया; टॉप मोमेंट्स IPL के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैमरन ग्रीन के छक्के पर गेंद कार से टकरा गई। वॉशिंगटन सुंदर ने आसान कैच छोड़ा, वहीं जोस बटलर ने स्टंपिंग का मौका गंवा दिया। वरुण चक्रवर्ती ने 19वें सीजन में अपना पहला विकेट लिया। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…