Wednesday, 02 Sep 2026 | 02:12 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Sumit Anttil Coach Abuse Allegations

Sumit Anttil Coach Abuse Allegations
  • Hindi News
  • Sports
  • Sumit Anttil Coach Abuse Allegations | SAI, Neeraj Chopra Support

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुमित ने टोक्यो और पेरिस पैरालिंपिक में जेवलिन में गोल्ड मेडल जीता है।

दो बार के पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच नवल सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और गाली-गलौज के आरोप लगाए हैं। सुमित ने SAI(स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) में शिकायत दी है। इस शिकायत का ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने भी समर्थन किया है।

परिवार को दी गालियां, ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजकर किया परेशान

टोक्यो और पेरिस पैरालिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल का आरोप है कि कोच नवल सिंह ने न केवल उन्हें, बल्कि नीरज चोपड़ा को भी निशाना बनाया। सुमित के मुताबिक, कोच ने पेशेवर मर्यादाएं लांघते हुए उनके परिवारों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। सुमित ने बताया कि कोच जानबूझकर अपनी गाली-गलौज वाली ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके मैनेजरों को भेजते थे, ताकि वे उन तक पहुंच सकें और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा सके।

नीरज चोपड़ा समेत कई एथलीट्स ने सुमित का साथ दिया

सुमित की इस शिकायत को जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, पैरा एथलीट नवदीप सिंह और संदीप चौधरी ने भी अपना समर्थन दिया है। सुमित का कहना है कि वे लंबे समय तक इस व्यवहार को नजरअंदाज करते रहे, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया, तब उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

नीजर चोपड़ा दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट हैं।

कोच पर सचिन यादव को आगे बढ़ाने के लिए साजिश का आरोप

सुमित ने कोच की मंशा पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नवल सिंह शायद इसलिए ऐसा कर रहे हैं क्योंकि वे अपने शिष्य सचिन यादव को नीरज चोपड़ा से आगे देखना चाहते हैं। पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में सचिन यादव चौथे स्थान पर रहे थे, जबकि चोट से जूझ रहे नीरज चोपड़ा आठवें स्थान पर आए थे। सुमित ने शक जताया है कि कोच के इस व्यवहार के पीछे कम्पेटिटिव इंटरेस्ट जुड़े हो सकते हैं।

SAI और TOPS की कार्यप्रणाली पर खड़े किए सवाल

सुमित अंतिल ने अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शिकायत दर्ज कराए एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन अभी तक उन्हें कोई रसीद नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि TOPS (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) के CEO पहली सुनवाई में ही समझौता कराना चाहते थे। सुमित ने सवाल उठाया कि अगर उनके जैसे कद के एथलीटों की बात नहीं सुनी जा रही, तो अन्य खिलाड़ी क्या उम्मीद कर सकते हैं।

SAI ने दी सफाई: नवल सिंह हमारे कर्मचारी नहीं

SAI ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। हालांकि, संस्थान ने साफ किया है कि नवल सिंह उनके कर्मचारी नहीं हैं। वे वर्तमान में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) की राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के हिस्से के रूप में नियुक्त किए गए हैं। SAI इस मामले को संबंधित महासंघ के साथ उठा रहा है।

—————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

कैमरन ग्रीन के छक्के पर कार से टकराई गेंद:सुंदर ने कैच, बटलर ने स्टंपिंग छोड़ी, चक्रवर्ती ने सीजन का पहला विकेट लिया; टॉप मोमेंट्स

IPL के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैमरन ग्रीन के छक्के पर गेंद कार से टकरा गई। वॉशिंगटन सुंदर ने आसान कैच छोड़ा, वहीं जोस बटलर ने स्टंपिंग का मौका गंवा दिया। वरुण चक्रवर्ती ने 19वें सीजन में अपना पहला विकेट लिया। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मियामी बना अरबपतियों का नया गढ़:अमेरिका का नया दुबई; 870 करोड़ के पेंटहाउस और 1,000 फीट ऊंचे टावर

July 24, 2026/
2:39 pm

कार रखने के लिए लिफ्ट, 80वें माले पर स्विमिंग पूल वाले बैकयार्ड, सोने-संगमरमर से सजे टावर और हेलिपैड। यह किसी...

सुभाषचंद्र बोस को 'राष्ट्रपुत्र' घोषित करने की मांग खारिज:सुप्रीम कोर्ट बोला- पब्लिसिटी के लिए सब करते हो, कोर्ट में एंट्री बैन कर देंगे

April 20, 2026/
3:41 pm

सुप्रीम कोर्ट ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को ‘राष्ट्रपुत्र’ घोषित करने और आजाद हिंद फौज (INA) को भारत की आजादी...

वर्ल्ड अपडेट्स:फिलीपींस के स्कूल में गोलीबारी में 3 छात्रों की मौत, हिरासत में 2 संदिग्ध

June 22, 2026/
11:06 am

फिलीपींस के एक हाई स्कूल में सोमवार को हुई गोलीबारी में तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल...

Swiggy & Zomato Platform Fee Hike

March 24, 2026/
8:10 pm

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के बाद अब स्विगी से भी खाना मंगाना महंगा...

India-US Trade Deal Meeting Postponed

February 22, 2026/
1:51 pm

वॉशिंगटन डीसी1 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौते (ITA) को लेकर वॉशिंगटन में होने वाली...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Sumit Anttil Coach Abuse Allegations

Sumit Anttil Coach Abuse Allegations
  • Hindi News
  • Sports
  • Sumit Anttil Coach Abuse Allegations | SAI, Neeraj Chopra Support

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुमित ने टोक्यो और पेरिस पैरालिंपिक में जेवलिन में गोल्ड मेडल जीता है।

दो बार के पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच नवल सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और गाली-गलौज के आरोप लगाए हैं। सुमित ने SAI(स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) में शिकायत दी है। इस शिकायत का ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने भी समर्थन किया है।

परिवार को दी गालियां, ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजकर किया परेशान

टोक्यो और पेरिस पैरालिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल का आरोप है कि कोच नवल सिंह ने न केवल उन्हें, बल्कि नीरज चोपड़ा को भी निशाना बनाया। सुमित के मुताबिक, कोच ने पेशेवर मर्यादाएं लांघते हुए उनके परिवारों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। सुमित ने बताया कि कोच जानबूझकर अपनी गाली-गलौज वाली ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके मैनेजरों को भेजते थे, ताकि वे उन तक पहुंच सकें और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा सके।

नीरज चोपड़ा समेत कई एथलीट्स ने सुमित का साथ दिया

सुमित की इस शिकायत को जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, पैरा एथलीट नवदीप सिंह और संदीप चौधरी ने भी अपना समर्थन दिया है। सुमित का कहना है कि वे लंबे समय तक इस व्यवहार को नजरअंदाज करते रहे, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया, तब उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

नीजर चोपड़ा दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट हैं।

नीजर चोपड़ा दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट हैं।

कोच पर सचिन यादव को आगे बढ़ाने के लिए साजिश का आरोप

सुमित ने कोच की मंशा पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नवल सिंह शायद इसलिए ऐसा कर रहे हैं क्योंकि वे अपने शिष्य सचिन यादव को नीरज चोपड़ा से आगे देखना चाहते हैं। पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में सचिन यादव चौथे स्थान पर रहे थे, जबकि चोट से जूझ रहे नीरज चोपड़ा आठवें स्थान पर आए थे। सुमित ने शक जताया है कि कोच के इस व्यवहार के पीछे कम्पेटिटिव इंटरेस्ट जुड़े हो सकते हैं।

SAI और TOPS की कार्यप्रणाली पर खड़े किए सवाल

सुमित अंतिल ने अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शिकायत दर्ज कराए एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन अभी तक उन्हें कोई रसीद नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि TOPS (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) के CEO पहली सुनवाई में ही समझौता कराना चाहते थे। सुमित ने सवाल उठाया कि अगर उनके जैसे कद के एथलीटों की बात नहीं सुनी जा रही, तो अन्य खिलाड़ी क्या उम्मीद कर सकते हैं।

SAI ने दी सफाई: नवल सिंह हमारे कर्मचारी नहीं

SAI ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। हालांकि, संस्थान ने साफ किया है कि नवल सिंह उनके कर्मचारी नहीं हैं। वे वर्तमान में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) की राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के हिस्से के रूप में नियुक्त किए गए हैं। SAI इस मामले को संबंधित महासंघ के साथ उठा रहा है।

—————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

कैमरन ग्रीन के छक्के पर कार से टकराई गेंद:सुंदर ने कैच, बटलर ने स्टंपिंग छोड़ी, चक्रवर्ती ने सीजन का पहला विकेट लिया; टॉप मोमेंट्स

IPL के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैमरन ग्रीन के छक्के पर गेंद कार से टकरा गई। वॉशिंगटन सुंदर ने आसान कैच छोड़ा, वहीं जोस बटलर ने स्टंपिंग का मौका गंवा दिया। वरुण चक्रवर्ती ने 19वें सीजन में अपना पहला विकेट लिया। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket