Sumit Anttil Coach Abuse Allegations

Hindi News Sports Sumit Anttil Coach Abuse Allegations | SAI, Neeraj Chopra Support 37 मिनट पहले कॉपी लिंक सुमित ने टोक्यो और पेरिस पैरालिंपिक में जेवलिन में गोल्ड मेडल जीता है। दो बार के पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच नवल सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और गाली-गलौज के आरोप लगाए हैं। सुमित ने SAI(स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) में शिकायत दी है। इस शिकायत का ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने भी समर्थन किया है। परिवार को दी गालियां, ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजकर किया परेशान टोक्यो और पेरिस पैरालिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल का आरोप है कि कोच नवल सिंह ने न केवल उन्हें, बल्कि नीरज चोपड़ा को भी निशाना बनाया। सुमित के मुताबिक, कोच ने पेशेवर मर्यादाएं लांघते हुए उनके परिवारों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। सुमित ने बताया कि कोच जानबूझकर अपनी गाली-गलौज वाली ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके मैनेजरों को भेजते थे, ताकि वे उन तक पहुंच सकें और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा सके। नीरज चोपड़ा समेत कई एथलीट्स ने सुमित का साथ दिया सुमित की इस शिकायत को जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, पैरा एथलीट नवदीप सिंह और संदीप चौधरी ने भी अपना समर्थन दिया है। सुमित का कहना है कि वे लंबे समय तक इस व्यवहार को नजरअंदाज करते रहे, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया, तब उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। नीजर चोपड़ा दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट हैं। कोच पर सचिन यादव को आगे बढ़ाने के लिए साजिश का आरोप सुमित ने कोच की मंशा पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नवल सिंह शायद इसलिए ऐसा कर रहे हैं क्योंकि वे अपने शिष्य सचिन यादव को नीरज चोपड़ा से आगे देखना चाहते हैं। पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में सचिन यादव चौथे स्थान पर रहे थे, जबकि चोट से जूझ रहे नीरज चोपड़ा आठवें स्थान पर आए थे। सुमित ने शक जताया है कि कोच के इस व्यवहार के पीछे कम्पेटिटिव इंटरेस्ट जुड़े हो सकते हैं। SAI और TOPS की कार्यप्रणाली पर खड़े किए सवाल सुमित अंतिल ने अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शिकायत दर्ज कराए एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन अभी तक उन्हें कोई रसीद नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि TOPS (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) के CEO पहली सुनवाई में ही समझौता कराना चाहते थे। सुमित ने सवाल उठाया कि अगर उनके जैसे कद के एथलीटों की बात नहीं सुनी जा रही, तो अन्य खिलाड़ी क्या उम्मीद कर सकते हैं। SAI ने दी सफाई: नवल सिंह हमारे कर्मचारी नहीं SAI ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। हालांकि, संस्थान ने साफ किया है कि नवल सिंह उनके कर्मचारी नहीं हैं। वे वर्तमान में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) की राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के हिस्से के रूप में नियुक्त किए गए हैं। SAI इस मामले को संबंधित महासंघ के साथ उठा रहा है। —————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कैमरन ग्रीन के छक्के पर कार से टकराई गेंद:सुंदर ने कैच, बटलर ने स्टंपिंग छोड़ी, चक्रवर्ती ने सीजन का पहला विकेट लिया; टॉप मोमेंट्स IPL के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैमरन ग्रीन के छक्के पर गेंद कार से टकरा गई। वॉशिंगटन सुंदर ने आसान कैच छोड़ा, वहीं जोस बटलर ने स्टंपिंग का मौका गंवा दिया। वरुण चक्रवर्ती ने 19वें सीजन में अपना पहला विकेट लिया। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ‘भाजपा के निशाने पर रहे सीआरपीएफ के जवान’, बंगाल में वोट से पहले टीएमसी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को लिखा पत्र

युवा कांग्रेस नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी ‘फोर्स डिप्लॉयमेंट इन इलेक्शन्स मैनुअल, 2023’, साहित्य अधिनियम, 1951 और भारतीय न्याय संहिता, 2023 का उल्लंघन किया गया है। पत्र में लिखा है कि फेसबुक पर एक वीडियो के आधार पर यह याचिका प्रसारित की गई है। इस वीडियो में कुछ नागरिक दावे सामने आ रहे हैं कि कथित तौर पर अपराधी के संबंध में कथित तौर पर भाजपा के समर्थकों के साथ घूम रहे थे, भाजपा के समर्थन में थे और जिले को भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इसमें यह भी आरोप लगाया गया है कि इस तरह के डायनासोर की दुकान में डार का जन्म होता है और स्वतंत्र मतदान के अधिकार को प्रभावित किया जाता है। सेंट्रल काउंसिल ऑफ स्टाफ अनिवार्य: टीएमसी जर्नलिस्ट ने यह भी कहा है कि सेंट्रल इलेक्शन ड्यूटी के दौरान किसी भी पुलिस बल के सदस्य को पद से हटा दिया जाना अनिवार्य है और इस तरह का व्यवहार चुनाव आयोग के वोटों के लिए प्रेरित नहीं किया जा सकता है। मुख्य अधिकारी अधिकारी से टीएमसी की मांग एसोसिएटेड बिल्डर्स को कारण बताते हुए नोटिस जारी किया जाएगा। उनके अभिलेखों के विरुद्ध निर्देश नीचे दिए गए हैं। पश्चिम बंगाल में सभी सेनाओं के कार्यकर्ताओं और चुनाव आयोगों के सिद्धांतों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 2344 प्रतिशत किसकी बढ़ी संपत्ति? बंगाल चुनाव के रिकॉर्ड की महिमा के आंकड़े, जानें पूर्वजों के पास कितने पैसे (टैग्सटूट्रांसलेट)डब्ल्यूबी चुनाव 2026(टी)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव 2026(टी)टीएमसी ने सीआरपीएफ पर आरोप लगाया(टी)डेरेक ओ
Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu Chunav

Hindi News National Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu Chunav | BJP TMC DMK AIMIM कोलकाता16 मिनट पहले कॉपी लिंक तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी नेआरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक महिला पार्टी वर्कर के साथ उसकी दो साल की बेटी के सामने बदतमीजी की। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग महिला कार्यकर्ता पर हुए इस हमले में शामिल लोगों के खिलाफ एक्शन लेगा। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन FIR में नामजद सभी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं कूचबिहार में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP महिला आरक्षण बिल को आगे रखकर डिलिमिटेशन लागू करना चाहती है। ममता ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेगी, लेकिन डिलिमिटेशन बिल का विरोध जारी रहेगा। वहीं भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के बंगाल के बंटवारे वाले आरोप को खारिज करते हुए डिलिमिटेशन को पूरी तरह संवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत होने वाली प्रक्रिया का विरोध करना देश के खिलाफ है और इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। चुनाव से जुड़े कल के 5 अपडेट्स… 1. CM ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दुर्गापुर में रोड शो किया। 2. कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण (29 अप्रैल) के चुनाव के लिए प्रचारकों की लिस्ट जारी की। 3. तमिलनाडु के रामनाथपुरम में चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिस और सरकारी अधिकारियों ने डाक मतपत्र डाले। 4. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शुक्रवार को आयकर विभाग ने TMC विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की। 5. चुनाव आयोग ने तमिलनाडु की सभी विधानसभा सीटों और पश्चिम बंगाल के पहले चरण के लिए EVM और VVPAT की कमीशनिंग प्रक्रिया शुरू की। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
मंदसौर में आज 4 घंटे बिजली बंद:महाराणा प्रताप बस स्टैंड, कंट्रोल रूम, बालागंज, सब्जी मंडी सहित कई क्षेत्रों में चलेगा काम

मंदसौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार, 22 जून को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह व्यवधान 11 केवी विद्युत लाइनों के मानसून पूर्व आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण होगा। सहायक यंत्री के अनुसार, जीवागंज क्षेत्र के स्टेडियम फीडर पर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इससे गोल चौराहा, बीपीएल चौराहा, पुलिस कंट्रोल रूम, महाराणा प्रताप बस स्टैंड, लक्कड़पीठा, सब्जी मंडी और बालागंज सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विभाग ने सूचित किया है कि रखरखाव कार्य की आवश्यकता के अनुसार समय में परिवर्तन संभव है। नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए, विभाग ने आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने की सलाह दी है।
Indore Child Marriage Stopped | Father Claims Society Has 2-Year छूट

नाबालिग की शादी की तैयारियों के बीच पहुंची प्रशासन की टीम। इंदौर के अहिल्या पलटन इलाके में शुक्रवार को एक घर में शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। मंडप सज चुका था, दुल्हन को हल्दी लगाई जा रही थी और महिलाएं गीत गा रही थीं। . इसी दौरान शिकायत के आधार पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और नाबालिग बेटी की शादी रुकवा दी। लड़की के पिता ने टीम को बताया कि उनके समाज में कम उम्र में शादी करने की परंपरा है और 16 साल में विवाह की छूट है। जब अधिकारियों ने इस दावे से जुड़ा कोई सरकारी नियम या आदेश दिखाने को कहा तो परिवार के पास कोई जवाब नहीं था। 18 साल होने में 6 महीने बाकी जांच में सामने आया कि लड़की की उम्र 18 साल होने में करीब 6 महीने बाकी हैं। इसके बाद अधिकारियों ने परिजनों और लड़के पक्ष को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधान, सजा और कम उम्र में शादी के नुकसान समझाए। महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी चित्रा यादव, उड़नदस्ता प्रभारी महेंद्र पाठक सदस्य संगीता सिंह चाइल्डलाइन के फूल सिंह कारपेंटर और टीम के अन्य सदस्यों ने दोनों परिवारों को समझाया। काफी देर तक चली चर्चा के बाद दोनों पक्ष शादी टालने पर राजी हो गए। मेहमानों को भोजन की दी गई अनुमति परिजनों ने बताया कि शादी की तैयारी में खर्च हो चुका है और निमंत्रण भी बंट चुके हैं। ऐसे में मेहमानों को खाली नहीं लौटाया जा सकता। इस पर प्रशासन ने उन्हें केवल भोजन कराने की अनुमति दी। टीम ने साफ किया है कि 19 अप्रैल को तय शादी के दिन दोनों परिवारों पर नजर रखी जाएगी। शपथ पत्र देने के बावजूद यदि बाल विवाह करने की कोशिश हुई तो संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले में चल रहा विशेष अभियान जिले में बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन सक्रिय है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शिकायत मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर उम्र का सत्यापन करती है और जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई भी की जाती है। मामले में कलेक्टर ने शुक्रवार को प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी किया है।
राजस्थान का युवक स्लीपर सेल, आगजनी का मास्टरमाइंड:विदेशियों से ले रहा था ऑर्डर, भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास एक्टिव, दिखावे के लिए करता था खेती

राजस्थान-पाकिस्तान बॉर्डर से सिक्योरिटी एजेंसियों ने एक स्लीपर सेल को पकड़ा है। आरोपी विदेशी आकाओं के ऑर्डर से कई देश विरोधी एक्टिविटी कर रहा था। मार्च और अप्रैल में उत्तर प्रदेश में गाड़ियां जलाने जैसी घटनाएं भी इसी के उकसावे पर हुईं। एजेंसियों को शक है कि किसी बड़ी साजिश की प्लानिंग कर रहा था। आरोपी राजूराम गोदारा उर्फ सैयद (29) को 24 मार्च की रात भारत-पाक सीमा के पास भारेवाला इलाके से संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर हिरासत में लिया गया था। अब उसने कई चौंकने वाले खुलासे किए हैं। नेटवर्क का मास्टरमाइंड है आरोपी जैसलमेर के नाचना थाना क्षेत्र का राजूराम खेती करता है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि वो किसी भी दूसरे स्लीपर सेल की तरह सामान्य तरीके से रहता है। उसे मार्च में उत्तर प्रदेश की एजेंसियों के इनपुट के आधार पर पकड़ा था। जांच में सामने आया कि वो टेलीग्राम के जरिए चल रहे नेटवर्क का मास्टरमाइंड और डिजिटल कंट्रोलर है। आरोप है कि वह जैसलमेर में बैठकर यूपी में सक्रिय युवाओं को निर्देश दे रहा था। इस मामले में UAPA के तहत कार्रवाई करते हुए नेशनल इंवेस्टिगेटिव एजेंसी (NIA) और ATS भी जांच में शामिल है। पहचान छुपाने का प्रयास करता रहा शुरुआत में राजूराम खुद को ‘सैयद’ बताता रहा। यूपी में पकड़े गए अन्य आरोपियों ने भी उसका नाम सैयद बताया था। लगातार पूछताछ के बाद उसने स्वीकार किया कि वो राजूराम है। वह पहचान छुपाकर देश के दूसरे हिस्सों में उसके संपर्क के लोगों को ऑर्डर देता था। राजूराम की गिरफ्तारी के बाद NIA सहित दूसरी एजेंसियां पर भी सक्रिय हो गई हैं। 4 मार्च की पिकअप आगजनी से खुली साजिश मामले की शुरुआत 4 मार्च 2026 को बिजनौर (UP) के कीरतपुर में हुई घटना से हुई। रात करीब 10:15 बजे मोहल्ला झंडा में मंदिर के सामने खड़ी निमिष रस्तोगी की पिकअप गाड़ी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। शुरुआत में इसे सामान्य घटना माना गया, लेकिन तकनीकी जांच में यह एक संगठित साजिश निकली। इस केस की जांच अब NIA कर रही है। कीरतपुर और नांगल सोती थाना क्षेत्रों में मार्च और अप्रैल के शुरुआती हफ्तों में कई आगजनी की घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में किसी की जान नहीं गई, लेकिन वाहनों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा। पुलिस ने इसे सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश बताया है। ऑनलाइन कॉन्ट्रैक्ट और वीडियो के बदले भुगतान पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अबूजर शमीम को टेलीग्राम के जरिए ‘अबू बकर’ नाम के हैंडलर ने टास्क दिया था। उसे विशेष समुदाय के वाहनों को निशाना बनाने के निर्देश मिले थे। आग लगाने के बाद वीडियो बनाकर टेलीग्राम पर भेजना था, जिसके बदले उसे पैसे मिलने थे। यह भुगतान ऑनलाइन या हवाला के जरिए किया जाना था। मोबाइल जांच में हथियार, चैट और वीडियो फॉरेंसिक जांच में राजूराम के मोबाइल से हथियारों की तस्वीरें, आपत्तिजनक वीडियो और देश के अलग-अलग हिस्सों में अशांति फैलाने से जुड़ी चैट मिली है। पुलिस के अनुसार, यह केवल एक व्यक्ति का काम नहीं, बल्कि एक सुनियोजित स्लीपर सेल नेटवर्क का हिस्सा है। पहले गिरफ्तार आरोपियों से जुड़ा कनेक्शन बिजनौर पुलिस ने इस मामले में अब तक अबूजर शमीम, जैद, मन्नान और समीर को गिरफ्तार किया है। समीर को नजीबाबाद (UP) से पकड़ा गया था। वह भी विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में था। इन सभी के मोबाइल की जांच में राजूराम का नाम सामने आया, जो टेलीग्राम ग्रुप का एडमिन था। आरोपियों ने उसका नंबर ‘सैयद’ नाम से सेव कर रखा था। सऊदी अरब और दक्षिण अफ्रीका से कनेक्शन जांच एजेंसियों के अनुसार, यह नेटवर्क जनवरी 2026 के आसपास सक्रिय हुआ। इसकी गतिविधियां केवल बिजनौर तक सीमित नहीं थीं, बल्कि लखनऊ, मुंबई और जैसलमेर तक फैली थीं। इसके कनेक्शन सऊदी अरब और दक्षिण अफ्रीका से जुड़े मिले हैं। पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क में 15 से 20 सक्रिय सदस्य थे। युवाओं को पहले इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए संपर्क किया जाता था, फिर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा जाता था। आर्थिक रूप से कमजोर या कट्टर सोच वाले युवाओं को निशाना बनाया जाता था। ‘सॉफ्ट टारगेट’ पहचाने और लाइव मॉनिटरिंग नेटवर्क के तहत आरोपियों को अपने इलाके में ‘सॉफ्ट टारगेट’ पहचानने के निर्देश दिए जाते थे। गूगल मैप्स और लाइव लोकेशन के जरिए उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाती थी। आगजनी के बाद वीडियो या फोटो ग्रुप में डालना अनिवार्य था, जिसके आधार पर भुगतान किया जाता था। NIA और ATS जांच में, UAPA के तहत केस मामले की गंभीरता और विदेशी कनेक्शन को देखते हुए NIA और ATS की टीमें जांच में शामिल हैं। सभी आरोपियों पर UAPA के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह नया ट्रेंड है, जिसमें सामान्य दिखने वाले युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए स्लीपर सेल की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। 3 महीने पहले भी पकड़ा तीन महीने पहले 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस से कुछ घंटे पहले सुरक्षा एजेंसियों ने जैसलमेर से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया था। सीआईडी-इंटेलिजेंस की टीम ने झाबराराम पुत्र भानाराम मेघवाल निवासी नेहड़ान को पकड़ा था। जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले 4 साल से गांव में ई-मित्र केंद्र चला रहा था। …. इसी केस से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…. जैसलमेर से सटे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से पकड़ा संदिग्ध युवक:यूपी के टेलीग्राम ग्रुप में शेयर करते थे भड़काऊ मैसेज, कश्मीर के भी लोग जुड़े थे जैसलमेर में भारत-पाक सीमा के पास नाचना थाना क्षेत्र के भारेवाला इलाके से गुरुवार रात करीब 10 बजे एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के संदेह में हिरासत में लिया गया। पूरी खबर पढ़िए…
दैनिक भास्कर चारधाम यात्रा गाइड:केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये गाइड आपके सबसे काम की है, इसे बिना पढ़े न जाएं

क्या आप भी उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 2026 में जाने का प्लान कर रहे हैं, अगर हां तो दैनिक भास्कर की इस ‘चारधाम यात्रा गाइड’ में आपको मिलेगी पूरी जानकारी। इस गाइड में सभी काम की सूचनाएं एक जगह हैं। ये बजट बनाने, रूट तय करने, होटल बुक करने और इमरजेंसी में क्या करना है तक में आपकी मदद करेगा। इसे पढ़ने में महज 2 से 3 मिनट लगेगा। ग्राफिक्स : राजकुमार गुप्ता…
ट्रम्प बोले- ईरान का एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका लाएंगे:साथ मिलकर परमाणु ठिकानों की खुदाई करेंगे; ईरान बोला- यूरेनियम कहीं ट्रांसफर नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान मिलकर परमाणु ठिकानों की खुदाई करेंगे और वहां मौजूद एनरिच्ड यूरेनियम को निकालकर अमेरिका लाया जाएगा। ट्रम्प ने कहा कि बमबारी से प्रभावित परमाणु ठिकानों में दोनों देश साथ मिलकर जाएंगे और भारी मशीनों की मदद से खुदाई कर यूरेनियम बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद इसे अमेरिका ले जाया जाएगा। ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है और वीकेंड पर मीटिंग हो सकती है। उनके मुताबिक, एक-दो दिन में शांति समझौता हो सकता है। हालांकि, ईरान ने इसे खारिज कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा, “ईरान का एनरिच्ड यूरेनियम कहीं भी ट्रांसफर नहीं किया जाएगा।” होर्मुज खोलने को लेकर स्थिति साफ नहीं ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया पोस्ट में चेतावनी दी कि अगर अमेरिका अपनी नाकेबंदी जारी रखता है, तो होर्मुज स्ट्रेट खुला नहीं रहेगा और वहां से गुजरने के लिए ईरान की इजाजत जरूरी होगी। वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड USCC ने कहा है कि नाकेबंदी तब तक जारी रहेगी, जब तक राष्ट्रपति ट्रम्प इसे हटाने का आदेश नहीं देते। ट्रम्प पहले ही साफ कर चुके हैं कि जब तक ईरान शांति समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करता, तब तक नाकेबंदी नहीं हटेगी। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… होर्मुज स्ट्रेट खुला: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट फिलहाल सभी व्यापारिक जहाजों के लिए खुला है और आवाजाही सामान्य है। ईरान की धमकी: ईरान ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिकी नाकेबंदी जारी रही तो होर्मुज स्ट्रेट खुला नहीं रहेगा। ईरान ने ट्रम्प के कई दावे को गलत बताया। अमेरिकी नाकेबंदी जारी: ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ समझौते में अब कोई बड़ी अड़चन नहीं बची है, हालांकि डील पूरी होने तक नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी। घर वापसी: इजराइल और लेबरनान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद लेबनान में हजारों लोग अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। इजराइल पर दबाव: ट्रम्प ने कहा कि लेबनान में 10 दिन के सीजफायर के दौरान इजराइल को बमबारी करने की अनुमति नहीं है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 5 मिनट पहले कॉपी लिंक पुणे एयरपोर्ट का रनवे शुक्रवार रात भारतीय वायुसेना (IAF) के एक विमान हादसे के बाद अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। वायुसेना ने जानकारी दी कि विमान की हार्ड लैंडिंग के कारण यह स्थिति बनी है। IAF के मुताबिक, इस घटना में एयरक्रू पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी नागरिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। रनवे को जल्द से जल्द फिर से चालू करने के प्रयास जारी हैं। पुणे एयरपोर्ट ड्यूल-यूज मॉडल पर काम करता है, जहां नागरिक उड़ानों के साथ-साथ वायुसेना का संचालन भी होता है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सामान्य संचालन बहाल होने में करीब 5 घंटे का समय लग सकता है। आज की अन्य बड़ी खबरें… भारत वियना में वर्ल्ड बॉर्डर सिक्योरिटी कांग्रेस 2026 में शामिल हुआ शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय बताया कि भारत ने ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में 14 से 16 अप्रैल तक आयोजित वर्ल्ड बॉर्डर सिक्योरिटी कांग्रेस 2026 में अपनी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा से जुड़ी कार्यप्रणालियों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। वियना गए प्रतिनिधिमंडल ने समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए अपनाए गए भारत के प्रभावी उपायों और रणनीतियों को साझा किया। इसमें मजबूत और लचीले समुद्री शासन तंत्र के निर्माण पर देश के विशेष फोकस को भी रेखांकित किया गया। चारधाम यात्राः पहले दिन 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई, जिसमें पहले ही दिन 2713 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। अधिकारियों ने बताया कि यह मैनुअल रजिस्ट्रेशन यात्रा शुरू होने से पहले शुरू किया गया है, जिसकी शुरुआत रविवार से हो रही है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पहले दिन यमुनोत्री के लिए 683, गंगोत्री के लिए 690, केदारनाथ के लिए 667 और बद्रीनाथ के लिए 673 श्रद्धालुओं ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न ट्रांजिट पॉइंट्स पर भी टीमें भेजी जा रही हैं, ताकि मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कराया जा सके। वहीं, 6 मार्च से शुरू हुई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी जारी है। अब तक करीब 18.23 लाख श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों को मिलाकर कुल पंजीकरण संख्या अब 18.25 लाख तक पहुंच गई है। उदयपुर में पेंट की दुकान में भीषण आग राजस्थान के उदयपुर में आरके सर्कल में एक पेंट की दुकान में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। फायर अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। दमकल कर्मियों की तेजी से आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में अब तक किसी के जान नहीं गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले में आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। दक्षिण दिल्ली के चितरंजन पार्क में पिता-पुत्र की चाकू से हत्या, पैसे के विवाद में वारदात दिल्ली के दक्षिणी इलाके में चितरंजन पार्क के पास एक पिता और उनके बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, घटना पैसे के विवाद को लेकर हुई। मृतकों की पहचान राकेश सूद और उनके बेटे करण सूद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, घटना शाम के समय एफ ब्लॉक के एक अपार्टमेंट में हुई। पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां दोनों को घर के बाहर खून से लथपथ हालत में थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हमले में दो से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
मेट्रोपॉलिटन:दायरा बढ़ता गया, इंदौर पीछे होता गया

बड़े आयोजनों की मेजबानी देना हो या कोई प्रयोग करना हो तो इंदौर को आगे कर दिया जाता है। लेकिन जब मेट्रोपॉलिटन बनाने की आई तो इंदौर को पीछे कर दिया गया। शुरुआत 2024 में ही हो गई थी। तब एमपीआईडीसी ने जो प्रारंभिक प्रस्ताव बनाया था, उसमें ही इसका नाम अवंतिका जुड़ गया था। बाद में इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन (आईएमआर) नाम का प्रस्ताव आया। फिर एरिया बढ़ा तो उज्जैन की एंट्री हुई और आईयूएमआर हो गया। अब पांचवी बार में फाइनल प्रस्ताव हुआ, उससे पहले नाम बदलकर उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन (यूआईएमआर) कर दिया। शहर चिंतकों ने इसे लेकर शुक्रवार को आक्रोश जताया। हालांकि जनप्रतिनिधियों ने इसे लेकर अब तक एक शब्द भी नहीं कहा है। पहला प्रस्ताव भी अवंतिका नाम से ही बना था… फिर आईएमआर, आईयूएमआर और अब… यूआईएमआर अवंतिका कमर्शियल एंड इंडस्ट्रियल साल 2024 में इंदौर-उज्जैन-देवास को जोड़कर अवंतिका कमर्शियल एंड इंडस्ट्रियल सिटी प्लान बना। एरिया था 35 हजार हेक्टेयर। आईएमआर में 8676.6 वर्ग किमी इसमें इंदौर, उज्जैन, देवास और धार शामिल किया। इंदौर 100 % और उज्जैन 12.78% ही लिया था। यह 8676.6 वर्ग किमी क्षेत्र था। 52 लाख आबादी के लिए। शाजापुर को भी शामिल किया यह 9337.51 किमी का बना। इसमें इंदौर, देवास, उज्जैन, धार के साथ मक्सी के कुछ हिस्सें के कारण शाजापुर को जोड़ा। इसमें भी इंदौर का 100% हिस्सा था। रतलाम जोड़ा, क्षेत्र 14550 हुआ ‘इंदौर का नया दौर’ नाम से सीएम ने इंदौर में बैठक ली। इसमें नाम दिया इंदौर-उज्जैन महानगरीय क्षेत्र। रतलाम जोड़ा, एरिया बढ़ाकर 14550.29 वर्ग किमी किया। अब UIMR, क्षेत्र 16087 किमी फाइनल प्लान में एरिया 16087 वर्ग किमी किया है। नोटिफिकेशन का प्रस्ताव भी भेज दिया। सरकारी स्तर पर ही आईयूएमआर से यूआईएमआर नाम कर दिया। कई बार छला गया है इंदौर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शुरुआत 2007 में खजुराहो से। 2023 तक इंदौर में हुई। 2025 में भोपाल शिफ्ट। ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट भौगोलिक-लॉजिस्टिक के लिहाज से इंदौर से लगे चापड़ा में बनना था। प्रोजेक्ट बंद। जीएसटी ट्रिब्यूनल : 2019 में जीएसटी काउंसिल में इंदौर का नाम था। 2023 में भोपाल में खोला गया। डिजिटल प्रदर्शनी: 2023 में इंदौर में प्रवासी भारती समिट की डिजिटल प्रदर्शनी राजवाड़ा पर होनी थी। भोपाल शिफ्ट। डीएमआईसी भी बांटा: इंदौर आसपास को दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में चुना था। यह भी बिखर गया। रेरा मुख्यालय: प्रदेश का सबसे बड़ा रीयल इस्टेट कारोबार इंदौर में है। रेरा का मुख्यालय भोपाल रखा।









