Friday, 05 Jun 2026 | 10:05 AM

Trending :

IPL में डबल हेडर का पहला मुकाबला कोलकाता Vs राजस्थान:5 मैच हार चुकी KKR को पहली जीत की तलाश, RR की वापसी की कोशिश

IPL में डबल हेडर का पहला मुकाबला कोलकाता Vs राजस्थान:5 मैच हार चुकी KKR को पहली जीत की तलाश, RR की वापसी की कोशिश

IPL 2026 में रविवार को डबल हेडर का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों की टूर्नामेंट में स्थिति बिल्कुल अलग है। एक तरफ राजस्थान रॉयल्स (RR) है, जो इस सीजन की मजबूत टीमों में से एक रही है, जबकि दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) है, जो अब तक अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है। अब तक 6 मैच खेल चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली KKR के लिए यह मैच साख बचाने जैसा है। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स (RR) भी अपना पिछला मुकाबला हैदराबाद से हारकर यहां पहुंची है, ऐसे में वह भी वापसी की पूरी कोशिश करेगी। अब तक दोनों टीमों के बीच 31 मैच खेले गए हैं। इनमें KKR ने 16 और राजस्थान ने 12 मुकाबले जीते हैं। इसके अलावा दो मैच टाई रहे, जिन्हें राजस्थान ने जीता। वहीं, एक मैच रद्द हो गया था। पिछले साल खेले गए दोनों मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किए थे। रहाणे की कप्तानी और नायर की रणनीति पर उठे सवाल अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में KKR का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम अक्सर जीती हुई स्थिति से मैच हार रही है, जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास कम हुआ है। KKR को अब तक एकमात्र अंक पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण धुले मैच से मिला है। कप्तान रहाणे के टॉस के फैसलों और हेड कोच अभिषेक नायर के टीम मैनेजमेंट पर भी सवाल उठ रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नमी वाली पिच पर पहले बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित हुआ था और टीम 32 रन पर 3 विकेट गंवा बैठी थी।। स्पिनर्स की फॉर्म और सिलेक्शन को लेकर उलझन KKR के मुख्य स्पिनर वरुण चक्रवर्ती टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से लय में नहीं दिख रहे हैं। उन्हें पावरप्ले में गेंदबाजी दी गई, जहां वे काफी महंगे साबित हुए। हालांकि, पिछले मैच में जोस बटलर और वॉशिंगटन सुंदर के विकेट लेना उनके लिए सकारात्मक रहा। इसके अलावा, रचिन रवींद्र जैसे स्टार खिलाड़ी को बेंच पर बिठाने और टिम सीफर्ट को देर से मौका देने जैसे फैसलों की भी आलोचना हो रही है। शेन वॉटसन, टिम साउदी और ड्वेन ब्रावो जैसे दिग्गजों वाले सपोर्ट स्टाफ के बावजूद टीम मैदान पर दिशाहीन नजर आ रही है। KKR पास होम ग्राउंड पर आखिरी मौका, फिर एक महीने का ब्रेक कोलकाता में होने वाले विधानसभा चुनावों के कारण इस मैच के बाद ईडन गार्डन्स में करीब एक महीने तक कोई मुकाबला नहीं होगा। केकेआर की टीम 16 मई को दोबारा अपने घर लौटेगी। ऐसे में होम फैंस के सामने पहली जीत दर्ज करने के लिए कोलकाता की टीम पूरी जान लगाएगी। कैमरून ग्रीन की 79 रनों की पारी और चक्रवर्ती की फॉर्म में वापसी उनके लिए उम्मीद की किरण है। हैदराबाद की हार से सबक लेगी टीम राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत लगातार चार जीत के साथ की थी,लेकिन पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने उनकी लय बिगाड़ दी। उस मैच में राजस्थान का पूरा टॉप ऑर्डर यशस्वी जायसवाल,वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और रियान पराग दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे। रियान पराग की कप्तानी वाली यह टीम कोलकाता के खिलाफ अपनी पुरानी गलतियों को सुधारना चाहेगी। राजस्थान की टीम गर्मी और कंडिशन्स के तालमेल बिठाने के लिए कोलकाता पहले ही पहुंच गई थी। पिच रिपोर्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को ज्यादा मदद दे सकती है। पिच पर अच्छा बाउंस देखने को मिलता है, जिससे बॉल भी बल्ले पर अच्छी आती है। आउटफील्ड भी काफी तेज रहती है, इसके अलावा मैदान छोटा है तो ज्यादा चौके-छ्क्के भी लगते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है जबकि मिडल ओवर्स में स्पिनर्स कारगर साबित हो सकते हैं। ऐसे में बल्ले और गेंद के बीच अच्छा कॉन्टेस्ट देखने को मिल सकता है। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अब तक कुल 103 IPLमुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 43तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने 58 मुकाबले जीते हैं। दो मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला। मौसम कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रविवार (19 अप्रैल 2026) को KKR बनाम RR मैच के दौरान मौसम गर्म रहने के साथ ही उमस बनी रहेगी। दोपहर के समय तापमान लगभग 36 डिग्री तक जा सकता है और शाम को हल्की ओस रहने की संभावना है। दोनों की टीमों की प्लेइंग -12 कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोरा। इम्पैक्ट: फिन एलन। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई। इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी।

जूता-चप्पल और प्लास्टिक खा रही हैं गायें? पशुओं के एक्सपर्ट बोले- पशुओं में हो सकता है पाइका रोग, बचाने का सिर्फ ये है उपाय

authorimg

Last Updated:April 19, 2026, 05:54 IST Cow Pica Disease: बोकारो के चास पेट क्लीनिक के डॉ अनिल कुमार ने बताया कि कुपोषण और फास्फोरस की कमी से होने वाला पाइका रोग गायों के पाचन और दूध उत्पादन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है. यह बीमारी दिखने पर डॉक्टर से जरूर सलाह लें. ख़बरें फटाफट बोकारो: अक्सर पशुपालक इस बात से परेशान रहते हैं कि उनकी गायें जूता, चप्पल, प्लास्टिक, कागज या चमड़ा जैसी चीजें खाने लगती हैं. पहली नजर में यह एक साधारण आदत लग सकती है, लेकिन एक्सपर्ट इसे गंभीर बीमारी मानते हैं. ऐसे में बोकारो के चास पेट क्लीनिक के पशु चिकित्सक और एक्सपर्ट डॉ. अनिल कुमार ने पाइका रोग के गंभीरता को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. आइये जानते हैं इसके बारे में. जानें पशु एक्सर्ट से डॉ. अनिल कुमार के अनुसार पाइका पशुओं में होने वाली एक गंभीर बीमारी है. जो मुख्य रूप से कुपोषण और फास्फोरस की कमी से होती है, जिस कारण पशुओं का खान-पान और व्यवहार बदलने लगता है और वे असामान्य चीजों को चबाने या खाने लगते हैं और कई बार गौशाला में बंधे होने के बावजूद गाय रस्सी, लकड़ी के खूटे या आसपास पड़ी अनुपयोगी वस्तुओं को चबाने लगते हैं, जिससे उनका पाचन बुरी तरह से प्रभावित होता है. रोग से पशुओं के रोग पर पड़ता है असर वहीं, पाइका बीमारी के बढ़ने पर इसका सीधा असर पशुओं के स्वास्थ्य और दूध उत्पादन दोनों पर दिखाई देता है, जिससे पशु के शरीर की चमक कम होने लगती है, बाल झड़ने लगते हैं और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं. इसकी वजह से गायें कमजोर दिखने लगती हैं. वहीं, कई बार गाय गलती से प्लास्टिक या लकड़ी खाने से पाचन संबंधित समस्या उत्पन्न होता है, जिससे पशुओं का पेट बुरी तरह से फूल जाता है और कई बार गंभीर स्थिति में सर्जरी तक की जरूरत पड़ जाती है. वही, लंबे समय तक असंतुलित आहार देने से यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है. ऐसे में लक्षण दिखने पर पशुपालकों को तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए. वहीं, डॉ, अनिल कि मानें तो पाइका रोग से बचाव के लिए संतुलित आहार सबसे अहम उपाय है. इसलिए पशुओं को नियमित रूप से हरा चारा, सूखा चारा  और दाना मिश्रण देना चाहिए. साथ ही पशु चिकित्सक की सलाह से विटामिन और मिनरल सप्लीमेंट भी देना चाहिए. इसके अलावा गाय की डी-वॉर्मिंग कराना बेहद जरूरी है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Bokaro,Jharkhand First Published : April 19, 2026, 05:54 IST

चारधाम यात्रा के पहले दिन खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट:खरशाली से विदा हुई मां यमुना की डोली; कैलाश के लिए तैयार बाबा केदार

चारधाम यात्रा के पहले दिन खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट:खरशाली से विदा हुई मां यमुना की डोली; कैलाश के लिए तैयार बाबा केदार

उत्तराखंड में आज से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसकी शुरुआत गंगोत्री धाम के कपाट खुलने से होगी, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज ही श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। आज सुबह 8 बजे उत्तरकाशी जिले के शीतकालीन गद्दी स्थल खरशाली से मां यमुना की उत्सव डोली, समेश्वर देवता की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने नम आंखों और जयकारों के साथ अपनी आराध्य देवी को विदा किया। केदारनाथ के लिए रवाना हो रही है बाबा की डोली बाबा केदारनाथ के दर्शनों का इंतजार खत्म होने वाला है। आज रुद्रप्रयाग जिले के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ से बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली कैलाश (केदारनाथ धाम) के लिए रवाना हो रही है। भक्तिमय माहौल और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के बीच डोली अपने प्रथम रात्रि पड़ाव के लिए प्रस्थान करेगी और आज शाम विश्राम के लिए फाटा पहुंचेगी। विभिन्न पड़ावों से होते हुए यह डोली पैदल यात्रा कर 21 अप्रैल की शाम तक केदारनाथ धाम पहुंचेगी। इसके बाद 22 अप्रैल की सुबह शुभ मुहूर्त पर बाबा के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री में पीएम मोदी के नाम होगी पहली पूजा गंगोत्री धाम में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की जाएगी। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मंदिर में मौजूद रहेंगे। तय मुहूर्त के अनुसार, दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पहले मां गंगा की डोली मंदिर पहुंचेगी, जहां हवन और भोग के बाद दर्शन शुरू होंगे। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खुलेंगे। मां यमुना की उत्सव डोली अपने पारंपरिक पैदल मार्ग से होते हुए धाम पहुंचेगी, जिसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कपाट खोले जाएंगे। प्रशासन और मंदिर समिति ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। गंगोत्री में चरणबद्ध तरीके से पूरी होगी प्रक्रिया गंगोत्री धाम में कपाट खुलने की प्रक्रिया परंपराओं के अनुसार चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी से सुबह 8 बजे धाम के लिए रवाना होगी और मंदिर पहुंचने से पहले परिसर में तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। मंदिर समिति के सचिव और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में भटवाड़ी के एसडीएम की निगरानी में मंदिर के पिछले द्वार को खोलकर सफाई व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद तीर्थ पुरोहितों द्वारा हवन और देवी स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी। डोली पहुंचते ही मुख्य द्वार खुलेगा, फिर दर्शन शुरू जैसे ही मां गंगा की डोली मंदिर परिसर में पहुंचेगी, मंदिर के मुख्य द्वार की सील हटाई जाएगी। इसके बाद मंदिर समिति, प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मुख्य धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। हवन के बाद मां गंगा को भोग अर्पित किया जाएगा और इसके बाद कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। एक दिन पहले मुखबा से निकली थी डोली उत्तरकाशी के मुखबा गांव में मां गंगा की शीतकालीन गद्दी है, 18 अप्रैल को यहीं से डोली यात्रा शुरू हो गई थी, जो आज गंगोत्री धाम में पहुंचेगी। मुखबा से गंगोत्री धाम की दूरी करीब 25 किलोमीटर है। ग्रामीणों ने नम आंखों से मां गंगा को छह महीने के प्रवास के लिए विदा किया। परंपरा के अनुसार इस दौरान मां को फाफरे का भोग लगाया गया और ‘कल्यो’ अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। डोली मुखबा से जांगला होते हुए कठिन रास्ते से भैरव घाटी पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया। यमुनोत्री में डोली के साथ खुलेगा कपाट वहीं, यमुनोत्री धाम में भी अक्षय तृतीया के दिन कपाट खोलने की परंपरा निभाई जाएगी। मंदिर समिति के अनुसार निर्धारित मुहूर्त पर कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल खरशाली से आज सुबह 8 बजे धाम के लिए रवाना हुई समेश्वर देवता की अगुवाई में निकलने वाली इस डोली यात्रा के दौरान शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और पुलिस बैंड की धुनों के बीच पूरा क्षेत्र गूंज उठा। खरशाली में परंपरा, महिलाएं देती हैं विदाई खरशाली गांव में डोली प्रस्थान के समय पारंपरिक रीति-रिवाज निभाए जाते हैं। ग्रामीण महिलाएं मां यमुना को विदा करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर बार पूरे विधि-विधान के साथ निभाई जाती है। डोली के यमुनोत्री धाम पहुंचने के बाद धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मंदिर के कपाट खोले जाएंगे और श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा का क्रम आगे बढ़ेगा। अब इनफोग्राफिक से दोनों धामों के बारे में जानिए… 2025 में 51 लाख लोगों ने की थी चार धाम यात्रा पिछले साल 2025 में चारधाम यात्रा में कुल मिलाकर 51 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे थे। गंगोत्री और यमुनोत्री में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन किए थे, हालांकि शुरुआत में मौसम और अन्य कारणों से संख्या में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। इस साल 2026 में यात्रा शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार गंगोत्री के लिए 3 लाख से ज्यादा और यमुनोत्री के लिए 3.7 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहले ही रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे? चारधाम यात्रा के बाकी दो प्रमुख धामों के कपाट भी तय तारीखों पर खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे, जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को खोले जाएंगे। इन दोनों धामों के खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा पूरी तरह से गति पकड़ लेगी और प्रदेश में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ेगी। 22 अप्रैल से केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर की सेवा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है, जिसके के लिए रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से 8 हेली कंपनियां उड़ान भरेंगी। सुरक्षा के मद्देनजर उड़ानों की संख्या सीमित की गई है (गुप्तकाशी/फाटा से 24 और सिरसी से 32 शटल)। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) अधिकारी सोनप्रयाग और केदारनाथ से लाइव मॉनिटरिंग करेंगे। श्रद्धालुओं को पहली बार केदारनाथ और लिनचोली में 24 घंटे गर्म पानी की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा ‘पीरुल’ (चीड़ की पत्तियां) और ‘खच्चर की लीद’ से बने बायोमास पैलेट्स

Dainik Bhaskar Junior Editor Awards Season 8 2026 Update

Dainik Bhaskar Junior Editor Awards Season 8 2026 Update

नई दिल्ली6 घंटे पहले कॉपी लिंक देश के सबसे बड़े न्यूजपेपर मेकिंग कॉम्पिटिशन ‘जूनियर एडिटर’ का 8वां सीजन पूरा हुआ। 10 राज्यों से 80,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने इसमें हिस्सा लिया। चार अलग-अलग कैटेगरी में 2327 स्टूडेंट्स स्कूल विनर्स, 754 सिटी विनर्स, 142 स्टेट विनर्स और 16 स्टूडेंट्स को ‘जूनियर एडिटर- सीजन 8’ का नेशनल अवॉर्ड मिला है। सभी नेशनल अवॉर्ड विनर्स शनिवार, 18 अप्रैल को संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले। ओम बिरला ने बच्चों को अवॉर्ड जीतने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘बच्चों की प्रतिभा देखकर बहुत हर्ष महसूस हो रहा है। इनमें से कुछ डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी, बिजनेसमैन, डिजाइनर और लेखक बनना चाहते हैं। कई भविष्य के पत्रकार भी हैं।‘ स्पीकर ने बच्चों को भरोसा दिया कि आगे उन्हें संसद की गैलरी में बैठकर कार्यवाही देखने का मौका दिया जाएगा, ताकि वे अपने अखबार के लिए उसकी रिपोर्ट बना सकें। पेरेंट्स भी बच्चों के साथ संसद गए। भास्कर ग्रुप के डायरेक्टर पवन अग्रवाल और नीतिका अग्रवाल के साथ वाइस प्रेसिडेंट (प्रसार) राजीव द्विवेदी भी संसद भवन पहुंचे। संसद भवन में जूनियर एडिटर- सीजन 8 के विनर्स के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, भास्कर ग्रुप के डायरेक्टर पवन अग्रवाल और नीतिका अग्रवाल। अब तक 5 लाख, 80 हजार बच्चे कॉम्पिटिशन में शामिल जूनियर एडिटर कॉम्पिटिशन में अब तक करीब 5 लाख 80 हजार बच्चे हिस्सा ले चुके हैं। इसमें बच्चों को अपना न्यूजपेपर बनाने का मौका मिलता है। वे हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी भाषाओं में चार फुलपेज का अखबार तैयार करते हैं। एडिटिंग, डिजाइनिंग और क्रिएटिव राइटिंग की भी जिम्मेदारी संभालते हैं। उन्हें हेडलाइन, स्टोरीज, एडिटोरियल्स और ऐड लिखने होते हैं। विनर्स बोले- कॉम्पिटिशन ने आत्मविश्वास बढ़ाया, पहली बार संसद घूमकर अच्छा लगा कैटेगरी-A में नेशनल विनर बनीं जाह्नवी दुबे छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से आती हैं। 5वीं क्लास में पढ़ने वाली जाह्नवी कॉम्पिटिशन में शामिल होने को यादगार अनुभव बताती हैं। कैटेगरी-A में 2 नंबर पर रहीं हृदया शीतल कर्नावट महाराष्ट्र के नासिक से हैं। वे राइटर बनने का सपना देखती हैं। ये अखबार कैटेगरी-A में नेशनल विनर बनीं जाह्नवी दुबे ने बनाया है। 5वीं में पढ़ रही हृदया कहती हैं, ‘भास्कर ने हम बच्चों को खुलकर अपनी बात रखने और नई चीजें सीखने के लिए बड़ा मंच दिया। मैं आगे चलकर अलग-अलग तरह की कहानियां लिखना चाहती हूं।‘ मध्य प्रदेश के रतलाम की इनाया खान इसी कैटेगरी में तीसरे नंबर पर रहीं। वे 6वीं क्लास में हैं। उन्हें कलर और टेक्नोलॉजी पसंद है। इनाया कहती हैं, ‘जूनियर एडिटर का ये सफर मजेदार रहा। मुझे रंगों के साथ काम करना और नई चीजें सीखना बहुत अच्छा लगा। मैंने जाना कि अखबार में कैसे काम होता है। अपना अखबार देखने के लिए बहुत उत्साहित थी। ये बहुत अच्छा बना है।’ 6वीं क्लास में पढ़ने वाली हरियाणा के भिवानी की सांची ने कॉन्सोलेशन अवॉर्ड जीता। वे कहती हैं, ‘मुझे कुछ नया और क्रिएटिव करना बहुत पसंद है। कॉम्पिटिशन के बारे में पता चलते ही हिस्सा लेने का मन बना लिया और पूरी मेहनत से अखबार तैयार किया। अब सिलेक्शन होने से बहुत खुश हूं।‘ चंडीगढ़ की वेदा महाजन कैटेगरी-B में नंबर वन रही हैं। वे 8वीं क्लास में पढ़ती हैं और पहले भी कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले चुकी हैं। वेदा कहती हैं, ‘ये कॉम्पिटिशन मेरे दिल के बहुत करीब है। पिछले साल फेल होने के बाद अबकी मैंने पूरी जान लगा दी। मुझे गर्व है कि अपने सभी लेख खुद लिखे।‘ कैटेगरी-B में ही दूसरे नंबर पर रहे संकल्प अग्रवाल, मध्य प्रदेश के अशोक नगर के रहने वाले हैं। 7वीं क्लास में पढ़ने वाले संकल्प पापा के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले। वे काफी खुश है और कहते हैं कि संसद भवन में नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को भी देखा। कॉम्पिटिशन को लेकर संकल्प ने बताया, ‘मैंने जूनियर एडिटर की तरह चार पन्नों का अखबार डिजाइन किया और काफी कुछ लिखा। ये बिल्कुल नया काम था। सभी से कहना चाहूंगा कि अखबार जरूर पढ़ें।‘ जूनियर एडिटर- सीजन 8 के सभी विनर्स अपने पेरेंट्स के साथ। गुजरात के वडोदरा की जाह्नवी ब्रह्मभट्ट इसी कैटेगरी में तीसरे नंबर पर रहीं। वे 8वीं में पढ़ती हैं और कहती हैं, ‘इस अनुभव ने कॉन्फिडेंस बढ़ाने में बहुत मदद की है। मुझे अपनी क्रिएटिविटी और राइटिंग स्किल्स सुधारने का मौका मिला। ये अनुभव बहुत यादगार और अच्छा रहा है।’ वहीं बिहार के पटना की दृष्टि कुमारी को कॉन्सोलेशन अवॉर्ड मिला। 8वीं में पढ़ रही दृष्टि कहती हैं, ’जूनियर एडिटर का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा। अखबार बनाते वक्त क्रिकेटर्स और किताबों के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला। मेरा सपना है कि बड़ी होकर डॉक्टर बनूं।’ कैटेगरी-C में जयपुर की सान्वी पारीक नेशनल विनर बनीं। 10वीं में पढ़ने वाली सान्वी बताती हैं, ’दैनिक भास्कर ने मेरे जैसे स्टूडेंट्स को क्रिएटिविटी और डिजाइनिंग दिखाने का मौका दिया। मैं दिन में पढ़ाई करती और रात में अखबार तैयार करती थी। ये सफर बहुत सीखने वाला रहा।’ छत्तीसगढ़ के भिलाई की आर्या वर्मा कैटेगरी-C में दूसरे नंबर पर रहीं। वे 9वीं की स्टूडेंट हैं। आर्या कहती हैं, ’जब अखबार लिखने का मौका मिला, तो वो विषय चुने, जो आम लोगों की जिंदगी से जुड़े हों, जैसे- बजट और टैक्स का पैसा। न्यूजपेपर बनाने के दौरान बहुत कुछ नया सीखा। ये एक अच्छा एक्सपीरिएंस था।’ कैटेगरी-C में नेशनल विनर बनीं जयपुर की सान्वी पारीक ने ये अखबार बनाया है। मध्य प्रदेश के सागर की स्तुति जैन इसी कैटेगरी में तीसरे नंबर पर आईं। 10वीं में पढ़ने वाली स्तुति कहती हैं, ’दिल्ली आकर अच्छा लगा। इस कॉम्पिटिशन से बच्चों की क्रिएटिविटी बढ़ती है और समाज के कई विषयों के बारे में जानकारी मिलती है। खुशी है कि इस बार मेरी रैंक बेहतर हुई।’ झारखंड के बोकारो की अन्वेषा सिंह को कॉन्सोलेशन अवॉर्ड मिला। 9वीं क्लास की अन्वेषा कहती हैं, ’जूनियर एडिटर की टीम को इस मौके के लिए शुक्रिया। इससे मेरा कॉन्फिडेंस बढ़ा है। भविष्य में भी ऐसे कॉम्पिटिशंस में हिस्सा लेना चाहूंगी।’ अनुभव और भविष्य के सपने: ’कैटेगरी-D के विजेताओं का संकल्प’ सबसे सीनियर कैटेगरी-D में राजस्थान के जयपुर की पायल कुमावत पहले नंबर पर रहीं। 11वीं में पढ़ने वाली पायल कहती हैं, ’न्यूजपेपर तैयार करके बहुत

Punjab Land Registry Bribe | Ex-Cricketer Claims 28 People Took Bribe; Social Media Account Suspende

Punjab Land Registry Bribe | Ex-Cricketer Claims 28 People Took Bribe; Social Media Account Suspende

पूर्व क्रिकेटर पुलकित ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रिश्वत मांगे जाने का खुलासा किया। पंजाब में जमीनों के रजिस्ट्रेशन अब ऑनलाइन होते हैं। सरकार का दावा है कि रजिस्ट्री ऑनलाइन अपलोड की जाती है और वेरिफिकेशन के बाद खरीदार किसी सब रजिस्ट्रार दफ्तर में जाकर फोटो करवा सकता है। . सरकार के इस दावे की पोल पुलकित नाम के एक पूर्व क्रिकेटर ने खोली है। पुलकित ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट (X) पर लिखा कि पंजाब में एक जमीन खरीदी और उसकी रजिस्ट्री करवाई। रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसीलदार समेत 28 लोगों को रिश्वत देनी पड़ी। पोस्ट के आखिर में उसने शेमफुल लिखा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि पंजाब में उन्होंने कहां और कब जमीन खरीदी। पुलकित शर्मा ने पोस्ट में सुखबीर बादल, हरसिमरत बादल, आम आदमी पार्टी (AAP) और सीएम भगवंत मान को टैग किया। अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखबीर बादल ने पुलकित शर्मा की पोस्ट को रीट्वीट भी किया और सरकार के दावों पर सवाल खड़े किए। पुलकित की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने शेयर किया है। जब पोस्ट वायरल होने लगी तो 18 अप्रैल को पुलकित शर्मा का X अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। पुलकित ने जिस अकाउंट से पोस्ट की थी, वह ब्लूटिक अकाउंट था। हालांकि, अभी इस पर सरकार की ओर से कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है। उधर, AAP के सोशल मीडिया जालंधर के इंचार्ज प्रिंस शर्मा ने X हैंडल पर लिखा- यह नैरेटिव ज़ोर-शोर से फैलाया जा रहा है, लेकिन तथ्य इसका समर्थन नहीं करते। क्रिकेटर पुलकित शर्मा ने अपना X (ट्विटर) अकाउंट खुद डिलीट किया था- इसे सरकार ने ‘सस्पेंड’ नहीं किया था। पुलकित के एकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है। उनकी यूजर आईडी सर्च करने पर अब यह दिखाई दे रहा है। वकील ने कहा चूक हुई तो फाइल अटक जाएगी पुलकित शर्मा ने पंजाब के सब रजिस्ट्रार दफ्तरों में चले नेक्सेस का पर्दाफाश किया है। उनका कहना है कि वकील ने रजिस्ट्री करवाने से पहले ही कह दिया था कि यहां अलग-अलग स्तर पर अलग-अलग रेट हैं। सभी को देना पड़ेगा। अगर न दें तो वे फाइल अटका देंगे और आपकी रजिस्ट्री लेट होती जाएगी। फिर उन्हें सभी के हिस्से की रिश्वत तय फीस के साथ देनी पड़ी। पुलकित शर्मा ने खुद को बताया फॉर्मर नेशनल क्रिकेटर पुलकित शर्मा का X पर @Pulkits77 के नाम से एकाउंट था। एकाउंट की प्रोफाइल में उन्होंने खुद को फॉर्मर नेशनल क्रिक्रेटर लिखा। इनलाइन हॉकी के स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट के अलावा खुद को विदेशी यूनिवर्सिटी से पोस्टग्रेजुएट बताया था। इसके अलावा उन्होंने खुद को फिटनेस, आईआर एंड टेक एक्सपर्ट लिखा है। पुलकित शर्मा कहां से क्रिकेट खेलते रहे, इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है। पुलकित शर्मा ने अपने X एकाउंट पर क्रिकेट में जीते मेडल और सर्टिफिकेट का यह फोटो पोस्ट कर रखा था। पुलकित ने ये 2 बातें लिखीं… हर किसी का अपना तय रेट: पुलकित शर्मा ने X पर लिखा- मैंने हाल ही में पंजाब में एक जमीन की रजिस्ट्री पूरी की है। तहसीलदार और 28 अन्य लोगों को जो रिश्वत हमें देनी पड़ी, उसकी रकम बहुत ज्यादा थी। वकील ने कहा कि हर किसी का अपना तय रेट है। अगर एक भी कदम चूक जाएं, तो आपकी फाइल अटक जाएगी। कानूनी चीज के लिए भी रिश्वत देनी पड़ी: पुलकित ने लिखा- मैंने जो जमीन खरीदी, वह पूरी तरह व्हाइट (कानूनी और पारदर्शी) है। इतनी पारदर्शी चीज के लिए भी मुझे पंजाब प्रशासन के भ्रष्ट लोगों को रिश्वत देनी पड़ी। पंजाब में निवेश करना जैसे अपराध बन गया है। शर्मनाक… 17 अप्रैल को पुलकित ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट लिखा था। सुखबीर बादल ने रीट्वीट किया अकाली दल के नेता वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया पर पुलकित का पोस्ट रीट्वीट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा- मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके भ्रष्ट सहयोगियों पर लानत है। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पुलकित शर्मा को भी पंजाब में एक साफ-सुथरी जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए तहसीलदार और 28 अन्य लोगों को रिश्वत देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने लिखा- AAP के मंच पर किए जाने वाले ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई के ड्रामे अब पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं। तय रेट, जानबूझकर देरी, फाइलों को जानबूझकर अटकाना, यही AAP का असली काम करने का तरीका है। यह गहराई तक फैली लूट निवेशकों को दूर भगा रही है और पंजाब के भविष्य को बर्बाद कर रही है। इसे तुरंत ठीक करें, वरना अपनी विफलता स्वीकार करें और इस्तीफा दें। सुखबीर बादल ने पुलकित के पोस्ट को रीट्वीट किया। पंजाब में रजिस्ट्री करवाने की यह प्रकिया पंजाब में जमीन खरीदने वाले को रेवेन्यू डिपार्टमेंट के पोर्टल पर पुरानी रजिस्ट्री, फर्द, बेचने वाले का आधार कार्ड, खरीदने वाले का आधार कार्ड, दो गवाहों के आधार कार्ड अपलोड करने होते हैं। इसके साथ एनआरसी भी अपलोड करनी होती है। दस्तावेज अपलोड होने के बाद सब-रजिस्ट्रार यानी तहसीलदार या नायब तहसीलदार के पास जाते हैं। वे दस्तावेजों की जांच करते हैं। अगर दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो वह अप्रूवल दे देते हैं। उसके बाद रजिस्ट्री करवाने वाले को मैसेज जाता है। रजिस्ट्री करवाने वाला फिर अपॉइंटमेंट लेकर किसी भी सब-रजिस्ट्रार दफ्तर में जाकर फोटो करवाकर रजिस्ट्री करवा सकता है। अगर तहसीलदार या नायब तहसीलदार दस्तावेजों पर ऑब्जेक्शन लगाता है तो उस ऑब्जेक्शन को दूर कर पूरी प्रक्रिया दोबारा अपनानी पड़ती है। AAP बोली- खुद अकाउंट डिलीट किया AAP के सोशल मीडिया जालंधर के इंचार्ज प्रिंस शर्मा ने X हैंडल पर लिखा- यह नैरेटिव ज़ोर-शोर से फैलाया जा रहा है, लेकिन तथ्य इसका समर्थन नहीं करते। क्रिकेटर पुलकित शर्मा ने अपना X (ट्विटर) अकाउंट खुद डिलीट किया था- इसे सरकार ने ‘सस्पेंड’ नहीं किया था। अगर उनके आरोपों में कोई सच्चाई होती, तो वह पोस्ट करने के बाद गायब होने के बजाय सबूत पेश करते। बिना सबूत के भ्रष्टाचार के आरोप लगाना आसान है, लेकिन उन पर कायम रहना ही असली बात होती है। बिना किसी आधार के ऐसे आरोप लगाना केवल अनावश्यक डर और भ्रम पैदा करता है। भगवंत मान और AAP सरकार को निशाना बनाने से पहले ज़मीनी हकीकत देखना ज़रूरी है- भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई

PBKS Vs LSG IPL 2026 LIVE Score Update; Shreyas Iyer

PBKS Vs LSG IPL 2026 LIVE Score Update; Shreyas Iyer

स्पोर्ट्स डेस्क5 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL में आज भी दो मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच शाम 7:30 बजे से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों का यह सीजन का छठा मैच होगा। पंजाब ने 5 में से 4 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द रहा था। वहीं लखनऊ को 5 में से 2 मैचों में जीत मिली है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। दिन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ने 3-3 मैच जीते PBKS और LSG के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 3-3 मैच जीतकर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे, दोनों पंजाब ने जीते थे। वहीं, दोनों टीमें इस मैदान पर पहली बार आमने-सामने होंगी। प्रभसिमरन ने पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी ताकत श्रेयस अय्यर की मौजूदगी है जो शानदार कप्तानी कर रहे हैं। इसके अलावा इस सीजन में टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह बल्लेबाजी में शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 211 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 5 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। प्रिंस ने 5 मैचों में 9 विकेट लिए इस सीजन में LSG के लिए मुकुल चौधरी ने बल्लेबाजी में शानदार योगदान दिया है। उन्होंने 5 मैचों में 127 रन बनाए हैं, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल है। वहीं गेंदबाजी में प्रिंस यादव टीम के लिए अहम साबित हुए हैं, जिन्होंने 5 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं। पंजाब ने दोनों मैच चेज करते हुए जीते महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, जहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल और मूवमेंट मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी आसान हो जाती है। इस मैदान पर अभी तक 13 IPL मैच खेले गए हैं। पहले इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम ने 6 और चेज करने वाली टीम ने भी 7 मैच जीते हैं। यहां हाइएस्ट टीम स्कोर 228/5 है, जो पिछले साल मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था। इस सीजन यहां दो मैच खेले गए हैं। दोनों पंजाब ने चेज करते हुए जीते हैं। बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं न्यू चंडीगढ़ में 19 अप्रैल को मौसम काफी गर्म रहने की संभावना है। थोड़े बादल भी रहेंगे। तापमान 23 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बारिश की बिल्कुल भी नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर- नेहल वाधेरा। लखनऊ सुपर जायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव ओर मोहम्मद शमी। इम्पैक्ट प्लेयर- आयुष बडोनी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

चंडीगढ़- एलांते मॉल के फूड कोर्ट में बवाल:बच्चे को सर्व चाइनीज डिश में निकला कीड़ा, स्टाफ बोला- सॉरी; ग्राहक ने VIDEO बना कंप्लेंट की

चंडीगढ़- एलांते मॉल के फूड कोर्ट में बवाल:बच्चे को सर्व चाइनीज डिश में निकला कीड़ा, स्टाफ बोला- सॉरी; ग्राहक ने VIDEO बना कंप्लेंट की

चंडीगढ़ के एलांते मॉल के फूड कोर्ट में खाने की गुणवत्ता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। एक परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें परोसे गए खाने में कैटरपिलर (कीड़ा) मिला। जिस वक्त कीड़ा मिला, खाना उनका छोटा बेटा खा रहा था। जब उन्होंने खाने की शिकायत कैफे के इंचार्ज से की तो उसने भी माना कि खाने में कीड़ा निकला है। वीडियो में महिला कहती दिख रही है कि जाने मैंने क्या खा लिया, ये बेटे की प्लेट में निकला है। ये सीधा ब्रेन में जाता है हालांकि, उसने कहा कि यह पहली घटना है। इससे पहले उनके यहां इस तरह का कोई केस नहीं आया है। ग्राहक ने इस घटना के वीडियो बनाकर फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट को भेजे हैं और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में चंडीगढ़ में फूड सेफ्टी अधिकारियों ने अभी खुलकर कुछ नहीं कहा। हालांकि एक अधिकारी ने बताया कि परिवार को सोमवार को ऑफिस बुलाया गया है। उनसे शिकायत लेकर कैफे की जांच की जाएगी। चाइनीज खाने में निकला कीड़ा सेक्टर-40ए के रहने वाले नवप्रीत कुमार चौधरी ने फूड कोर्ट स्थित एक कैफे से चाइनीज वेज सुप्रीम सिजलर ऑर्डर किया था। जब वह अपने बेटे के साथ खाना खा रहे थे, तभी उन्हें उसमें कैटरपिलर दिखाई दिया। इस दौरान उन्होंने तुरंत खाना रोक दिया और मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया और मौके पर इस मामले की शिकायत के लिए फूड कोर्ट के इंचार्ज सुमित को बुलाया। फूड कोर्ट इंचार्ज ने भी माना कि खाने में कीड़ा निकला है। इसके बाद कैफे के इंचार्ज को मौके पर बुलाया गया। उसने भी देखा और ग्राहक से क्षमा मांगी। हालांकि, ग्राहक ने उसे माफ नहीं किया और पूरे मामले के फोटो और वीडियो बनाकर संबंधित अधिकारियों को भेज दिया। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की जांच करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्राहक के साथ ऐसा न हो। घटना के 2 वीडियो सामने आए… 17 सेकेंड के वीडियो में क्या दिख रहा वीडियो में एक महिला नूडल्स जैसी डिश खा रही है। डिश को बड़े-बड़े बंद गोभी के पत्ते में सर्व किया गया है, जो एक तरह का प्राकृतिक बाउल बना रहा है। अंदर ब्राउन सॉस में बनाए गए नूडल्स हैं, जिसमें मशरूम, टमाटर, प्याज और अन्य सब्जियां मिली हुई हैं। महिला दाहिने हाथ में लकड़ी का फॉर्क लेकर नूडल्स को अच्छी तरह मिक्स कर रही है। इसके बाद वह फोर्क से नूडल्स, मशरूम और सॉस को उठाकर दिखाती है। वीडियो में नूडल्स के साथ सब्जियों का मिश्रण साफ नजर आता है। कुछ देर बाद वही डिश क्लोज-अप में दिखाई जाती है, जिससे खाने की बनावट और उसमें मौजूद सामग्री स्पष्ट दिखती है। आखिर में वीडियो में महिला का चेहरा भी दिखता है। दूसरे वीडियो में दिखता कीड़ा दूसरे वीडियो में महिला ग्राहक रेस्टोरेंट में शिकायत करती नजर आ रही है कि उनके खाने में कीड़ा निकला है। वह कहती है कि अगर अनजाने में उसका बच्चा यह खाना खा लेता, तो उसकी तबीयत खराब हो सकती थी। महिला इस बात को लेकर काफी नाराज दिखाई देती है। वह तुरंत रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को बुलाती है और उन्हें पूरा मामला दिखाती है। महिला बार-बार इस बात पर जोर देती है कि खाने में कीड़ा मिलना बेहद गंभीर लापरवाही है। मौके पर पहुंचे कर्मचारी सिर्फ सॉरी कहकर बात को टालने की कोशिश करते हैं। इस पर महिला एतराज जताती है और कहती है कि यह लापरवाही गंभीर है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वह इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग करती है, ताकि आगे किसी और ग्राहक के साथ ऐसी घटना न हो। कैफे के GM ने कहा- हम माफी मांग चुके एलांते फूड कोर्ट में सिजलर कैफे के GM लक्ष्मण ने बताया कि पिछले 13 साल से उनका रेस्टोरेंट चल रहा है। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। सुरक्षा के सारे मानकों को पूरा किया जाता है। कल खाने में कीड़ा निकला, जिसके लिए हमने परिवार से माफी भी मांगी। अब वह कीड़ा कैसे और कहां से आया, उसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि कैफे में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर हम बेहद सख्त मानकों का पालन करते हैं। हम नियमित रूप से किचन की साफ-सफाई करते हैं, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और हाइजीन प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हैं।

Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu| mamata modi BJP TMC DMK AIMIM

Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu| mamata modi BJP TMC DMK AIMIM

07:03 AM19 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक तमिलनाडु में कल से 2 दिन चुनाव प्रचार करेंगे आंध्र प्रदेश के CM आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू सोमवार से तमिलनाडु में दो दिन के चुनावी दौरे पर जाएंगे। यह दौरा राज्य चुनावों से पहले NDA के तेज़ किए गए जनसंपर्क अभियान का हिस्सा है। पहले दिन, दौरे की शुरुआत कोयंबटूर से करेंगे। यहां वे दोपहर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वे होसुर जाएंगे और फिर एक जनसभा के लिए थल्ली रवाना होंगे। शाम को वे चेन्नई पहुंचेंगे और अवाडी में एक रोडशो में हिस्सा लेंगे, जहां वे लोगों और NDA समर्थकों से सीधे बातचीत करेंगे। दूसरे दिन, नायडू मदुरै जाएंगे और फिर सत्तूर के लिए रवाना होंगे। यहां वे समुदाय के नेताओं से बातचीत करेंगे और दोपहर बाद एक अहम चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

HDFC Bank Profit Up 9% to ₹19,221 Cr

HDFC Bank Profit Up 9% to ₹19,221 Cr

नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर DA से जुड़ी रही। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। DA-DR 58% से बढ़कर 60% किया है। वहीं HDFC बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 मार्च 2026 को खत्म हुई इस तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 9% बढ़कर 19,221 करोड़ रुपए रहा। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज रविवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता 2% बढ़ाकर 60% किया: 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकार ने DA-DR 58% से बढ़कर 60% किया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। इस फैसले से सरकार का सालाना 6,791 करोड़ रुपए का खर्च बढ़ेगा। इससे पहले अक्टूबर में महंगाई भत्ते को 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था। पिछला रिविजन 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना गया था, जिसका भुगतान एरियर के साथ किया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. HDFC बैंक का मुनाफा 9% बढ़कर ₹19,221 करोड़ हुआ: मार्च तिमाही में रेवेन्यू भी 5% बढ़ा; बैंक हर शेयर पर ₹13 का डिविडेंड देगा देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 मार्च 2026 को खत्म हुई इस तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 9% बढ़कर 19,221 करोड़ रुपए रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 17,616 करोड़ रुपए था। बैंक ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 13 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट 19 जून 2026 तय की गई है। इससे पहले बैंक अगस्त 2025 में 2.5 रुपए प्रति शेयर का स्पेशल अंतरिम डिविडेंड भी दे चुका है। इस तरह निवेशकों को पूरे साल में कुल 15.5 रुपए का डिविडेंड मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. मेटा का 8,000 कर्मचारियों की छंटनी का प्लान: 20 मई से वर्कफोर्स घटाने की प्रोसेस शुरू होगी; ग्लोबल लेवल पर 10% स्टाफ कम होगा फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा इस साल मई में करीब 8,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का प्लान बना रही है। यह छंटनी 2022 के आखिरी और 2023 की शुरुआत में हुई रिस्ट्रक्चरिंग के बाद कंपनी का सबसे बड़ा कदम होगा। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बड़े पैमाने पर होने वाली यह वर्कफोर्स कटौती 20 मई के आसपास शुरू हो सकती है। शुरुआती फेज में मेटा अपनी कुल ग्लोबल वर्कफोर्स का लगभग 10% हिस्सा कम करने की तैयारी में है। इसके अलावा कंपनी साल की दूसरी छमाही में भी कुछ और कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। हालांकि, छंटनी की सटीक तारीख और कर्मचारियों की संख्या में अभी भी बदलाव की संभावना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. इस हफ्ते सोने-चांदी में बढ़त रही: सोना ₹1,328 बढ़कर ₹1.52 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ, चांदी ₹10 हजार महंगी हुई इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही। सोना 1,328 रुपए बढ़कर 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 10 अप्रैल, शुक्रवार को 1.50 लाख रुपए पर था। वहीं चांदी 2.40 लाख रुपए किलो से बढ़कर 2.50 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 10,006 रुपए बढ़ी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Weather Next 2 Days Update India

Weather Next 2 Days Update India

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ5 घंटे पहले कॉपी लिंक देश के उत्तरी-पश्चिमी राज्यों और मध्य भारत में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और महाराष्ट्र के वर्धा में तापमान 45°C रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को देश के 10 सबसे गर्म शहरों में यूपी का बांदा 44.6, तेलंगाना का आदिलाबाद 44.3, महाराष्ट्र के नागपुर-अमरावती 44.2 और मध्य प्रदेश का रतलाम 44°C भी शामिल रहा। राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में तापमान 43°C से ज्यादा रहा। यानी मई से पहले ही तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी हो गई है। मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड में आज रात को भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। दरअसल इन राज्यों में लगातार तीसरे दिन पारा 40°C से ज्यादा है। झारखंड के रांची में चिड़ियाघर के जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए कूलर लगाए गए हैं। ओडिशा के 9 जिलों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। देशभर से गर्मी की तस्वीरें… वाराणसी में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान बढ़ने से गंगा के घाट सुनसान पड़े हैं। बीकानेर में गर्मी से बचाने के लिए कर्मचारी पक्षियों के पिंजरे को बारदाने से कवर करके रखे हैं। ठंडक के लिए इन पर पानी छिड़का जा रहा है। तेलंगाना में हैदराबाद के चारमीनार में भीषण गर्मी के बावजूद पर्यटक छाता लेकर घूमने पहुंचे। प्रयागराज में सड़क किनारे छात्र खुद को चिलचिलाती गर्मी से बचाते हुए दिखे। यहां शनिवार को तापमान 43.2 °C रिकॉर्ड किया गया। तस्वीर कोलकाता की है, जहां मौसम बार-बार बदल रहा है। भीषण गर्मी के बीच नारियल पानी पीकर हीट स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। नागपुर में बिजली विभाग के एक सबस्टेशन पर ट्रांसफार्मर्स पर ज्यादा गर्मी को कम करने के लिए वाटर कूलर लगाए गए हैं। शनिवार को यहां पारा 44.2 °C रहा। अब मैप में देखिए देश में गर्मी और लू के हालात पूर्वोत्तर के 10 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश भी का अलर्ट है। वहीं दक्षिणी राज्य कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ओले गिरने का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी और गांदरबल के सोनमर्ग में बर्फबारी हुई। बर्फ गिरने के कारण मुगल रोड, श्रीनगर-कारगिल रोड और बांदीपोरा-गुरेज रोड समेत कई सड़कें बंद कर दी गई हैं। सोनमर्ग के ऊपरी इलाकों में रविवार को ताजा बर्फबारी हुई। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 20 अप्रैल: झारखंड और ओडिशा में हीटवेव की स्थिति बन सकती है, जबकि तटीय इलाकों में उमस भरी गर्मी रहेगी। ओडिशा में कुछ जगहों पर गर्म रात रहने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना में आंधी की आशंका है। 21 अप्रैल: झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक की आशंका है। आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने का अलर्ट है। राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: 18 शहरों में झुलसाने वाली गर्मी, चूरू-चित्तौड़गढ़ में पारा 42 °C से ज्यादा 18 शहरों में शनिवार को तापमान 40 से 43 °C के बीच दर्ज हुआ। चूरू और चित्तौड़गढ़ सबसे ज्यादा गर्म रहे, यहां पारा 42 °C से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में 2 से 3 °C सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही अगले 3-4 दिन राज्य में तेज गर्मी और हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 3 जिलों में लू, 6 में बारिश का अलर्ट, रतलाम-उमरिया में पारा 44 °C पार प्रदेश में मौसम ने ‘यू-टर्न’ लिया है। शनिवार को गर्म हवा और तेज गर्मी के साथ कई जिलों में बादल भी छाए रहे। रतलाम-उमरिया में पारा रिकॉर्ड 44 °C से ज्यादा रहा। रविवार को 3 जिले- निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू का अलर्ट है। हालांकि मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: लू का अलर्ट, बांदा लगातार चौथे दिन सबसे गर्म, पारा 44.6°C प्रदेश के 26 जिलों का तापमान 40°C या इससे ज्यादा पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा देश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां लगातार चौथे दिन तापमान 44°C से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज और आसपास के जिलों में लू (हीट-वेव) का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर.. बिहार: 7 जिलों का तापमान 40°C के पार, रोहतास 42.2°C के साथ सबसे गर्म प्रदेश के 7 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। 42.2 डिग्री तापमान के साथ रोहतास सबसे गर्म जिला रहा। 20 से 24 अप्रैल के बीच दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। हालांकि 25 से कुछ जिलों में बारिश की संभावना बन रही है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में 45°C पहुंचा पारा, आज रात में भी लू चलेगी लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। शनिवार को राजनांदगांव जिले में तापमान 45 °C तक पहुंच गया। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के इलाकों में अगले 2 दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में आज रात को भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: अप्रैल में ही भीषण गर्मी, आज पलामू, कोडरमा सहित 7 जिले में लू की चेतावनी प्रदेश में अप्रैल के दूसरे हफ्ते से ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को मेदिनीनगर में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार रांची, पलामू, कोडरमा, हजारीबाग और जमशेदपुर में