Friday, 05 Jun 2026 | 05:44 PM

Trending :

देसी Vs हाईब्रिड खीरा: बाजार में धोखा तो नहीं खा रहे? इन 3 सबसे आसान मासूम से झट से पहचानें देसी और संकर खीरा; जानिए फायदे Romesh Pathirage Breaks Neeraj Chopras Record, Ranks 2nd in Asia स्पोर्ट्स अपडेट्स:ढाका प्रीमियर लीग में सैलरी नहीं मिलने पर खिलाड़ियों ने खेलने से मना किया, विरोधी टीम विजेता घोषित मोरिंगा की चटनी रेसिपी: घर में गर्मागर्म खट्टी-मीठी मोरिंगा के टुकड़े, खाने का स्वाद होगा दोगुना; विधि नोट करें ‘अपनी सभी जिम्मेदारियां ईमानदारी से निभाईं लेकिन…’: कोलकाता मेयर पद से इस्तीफा देने पर फिरहाद हकीम | भारत समाचार चौथी तिमाही में GDP ग्रोथ 7.8% रही:वित्त वर्ष-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, फरवरी में सरकार ने यह अनुमान 7.6% बताया था
EXCLUSIVE

सेहत का असली खजाना है अंजीर, कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल, हड्डियां बनेंगी मजबूत ! – News18 हिंदी

arw img

X सेहत का असली खजाना है अंजीर, कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल, हड्डियां बनेंगी मजबूत   Benefits of Figs: साधारण दिखने वाला अंजीर औषधीय गुणों से भरपूर फल है. बलिया के शांति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर वैद्य मेगा गोयल के अनुसार अंजीर पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए बेहद लाभकारी है. गर्मियों में इसका सेवन हमेशा भिगोकर करना चाहिए. रातभर 2-3 सूखे अंजीर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से शरीर को ठंडक, ऊर्जा और पोषण मिलता है. अंजीर में कैल्शियम, फाइबर और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते है जो हड्डियों को मजबूत बनाने, कमजोरी दूर करने और वजन बढ़ाने में मददगार है. इसे दूध में भिगोकर या पीसकर पीने से महिलाओं में दुग्ध वृद्धि में भी लाभ मिलता है. पाचन शक्ति ठीक होने पर ही इसका सेवन करना चाहिए. यदि किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही अंजीर खाएं.

Lucknow University & KKC Admissions Open

Lucknow University & KKC Admissions Open

लखनऊ विश्वविद्यालय के UG पाठ्यक्रमों में दाखिले के दौड़ शुरू हो चुकी है। लखनऊ विश्वविद्यालय और KKC में सत्र 2026-27 के लिए यूजी(अंडर ग्रेजुएट) कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। LU में समर्थ पोर्टल के माध्यम से 17 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई है। विश्वविद्यालय औ . वहीं, KKC में भी एडमिशन के लिए आवेदन करने के लिए LURN के बाद कॉलेज की ऑफिसियल वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया की जा सकेगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मई है। रजिस्ट्रेशन के बाद की प्रक्रिया LU की साइट पर लर्न रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के UG कोर्स के अनुसार अलग से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसमें प्रोग्राम का चयन, एजुकेशनल डिटेल भरना, जरूरी दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन शुल्क जमा करना शामिल है। लखनऊ के KKC में 4 हजार से ज्यादा सीटों पर होगा एडमिशन। 10 अप्रैल से KKC में हो रहा एडमिशन इसके अलावा लखनऊ के सबसे बड़े एडेड कॉलेज, श्री जय नारायण पीजी डिग्री कॉलेज (KKC) में भी 4 हजार से ज्यादा सीट पर एडमिशन की प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो चुकी हैं। यहां भी सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। ये हैं सीट डिटेल KKC के प्रवक्ता प्रो. विजय राज ने बताया कि बीए और बीकॉम की 1080, बीएससी की 1160, एलएलबी की 320, बीकॉम ऑनर्स की 600, बीबीए में आईबी के 60 सीट, एमकॉम की 60, एप्लायड इकनॉमिक्स की 60, एमएससी फिजिक्स की 30 सीटें हैं। एमएससी केमिस्ट्री की 30, एमएससी बॉटनी की 50, एमए अंग्रेजी की 50, एमए समाजशास्त्र की 50, एमए हिंदी की 60 और बीपी एड् में 50 सीटें हैं। इसके अलाव सेल्फ फाइनेंस सीटें भी हैं।

लेडीज संगीत पर डांस करने पर भाभी की हत्या:रोहतक में पड़ोसियों के घर देखकर भड़का जेठ, दरात से मुंह, छाती और हाथ काटे

लेडीज संगीत पर डांस करने पर भाभी की हत्या:रोहतक में पड़ोसियों के घर देखकर भड़का जेठ, दरात से मुंह, छाती और हाथ काटे

रोहतक में जेठ ने दरात से काटकर अपनी भाभी की हत्या कर दी। महिला पड़ोसियों के यहां लेडीज संगीत पर गई थी। वहां उसे डांस करता देख जेठ भड़क गया। जैसे ही महिला घर आई तो उसने दरात से उस पर हमला किया। उसने मुंह, छाती, हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। हमला करने के बाद जेठ फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। महिला के मायके वालों की तरफ से पुलिस के खिलाफ शिकायत दी गई है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… पड़ोसियों के घर लेडीज संगीत पर गई रोहतक के रिठाल गांव निवासी सुखबीर फोगाट के पड़ोसियों के यहां शादी है। रविवार रात को उनके लेडीज संगीत था। सुखबीर की पत्नी प्रवेश (39) उनके बुलावे पर वहां गई थी। उसने वहां अन्य महिलाओं के साथ डांस भी किया। घर आते ही जेठी ने दरात से हमला किया परिवार के मुताबिक, जैसे ही प्रवेश वहां डांस करने के बाद लौटी तो घर पर जेठ जसबीर फोगाट ने उससे डांस करने पर झगड़ा करना शुरू कर दिया। तभी जसबीर घर में रखी दरात उठाकर लाया और अपनी भाभी पर हमला कर दिया। उसने मुंह, पेट और हाथ पर वार किए और फरार हो गया। बच्चे सो रहे थे, पति PGI में था उस समय प्रवेश के तीनों बच्चे घर में सो रहे थे। जबकि उसका पति सुखबीर अपनी मां को इलाज के लिए रोहतक PGI लेकर गया हुआ था। प्रवेश को खून से लथपथ छोड़कर जसबीर फरार हो गया। सुखबीर जब घर आया तो प्रवेश खून से लथपथ हालत में मिली। प्रवेश को PGI लेकर जाया गया, वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले में कर रही जांच सदर थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें एक महिला की हत्या होने की सूचना मिली है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उज्जैन में आधी रात क्रिकेट का रोमांच, CM पहुंचे:विजेता टीम को 1 लाख, क्षीर सागर मैदान बनेगा आधुनिक स्टेडियम

उज्जैन में आधी रात क्रिकेट का रोमांच, CM पहुंचे:विजेता टीम को 1 लाख, क्षीर सागर मैदान बनेगा आधुनिक स्टेडियम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार देर रात उज्जैन के क्षीर सागर मैदान में आयोजित फिरोजिया ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विजेता टीम को 1 लाख रुपए और उपविजेता टीम को 51 हजार रुपए का अतिरिक्त नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री रात करीब 12 बजे मैदान पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। भीड़ देखकर उन्होंने कहा कि यह नजारा उज्जैन के खेल प्रेमियों के गहरे लगाव को दर्शाता है। उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि खेल के बीच भाषण देना ठीक नहीं लगता, क्योंकि लोग यहां खेल देखने आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हैं और प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। उन्होंने जिले के अन्य खेल स्थलों के आधुनिकीकरण का भी जिक्र किया। क्षीर सागर मैदान बनेगा आधुनिक स्टेडियम मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए क्षीर सागर मैदान को आधुनिक स्टेडियम के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देते हैं और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। 21 वर्षों से हो रहा आयोजन, 12 अप्रैल से चल रही थी ट्रॉफी फिरोजिया ट्रॉफी का आयोजन 12 अप्रैल से किया जा रहा था, जिसका रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। यह टूर्नामेंट उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया के पिता भूरेलाल फिरोजिया की स्मृति में पिछले 21 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है।

उज्जैन में आधी रात क्रिकेट का रोमांच, CM पहुंचे:विजेता टीम को 1 लाख, क्षीर सागर मैदान बनेगा आधुनिक स्टेडियम

उज्जैन में आधी रात क्रिकेट का रोमांच, CM पहुंचे:विजेता टीम को 1 लाख, क्षीर सागर मैदान बनेगा आधुनिक स्टेडियम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार देर रात उज्जैन के क्षीर सागर मैदान में आयोजित फिरोजिया ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विजेता टीम को 1 लाख रुपए और उपविजेता टीम को 51 हजार रुपए का अतिरिक्त नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री रात करीब 12 बजे मैदान पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। भीड़ देखकर उन्होंने कहा कि यह नजारा उज्जैन के खेल प्रेमियों के गहरे लगाव को दर्शाता है। उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि खेल के बीच भाषण देना ठीक नहीं लगता, क्योंकि लोग यहां खेल देखने आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हैं और प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। उन्होंने जिले के अन्य खेल स्थलों के आधुनिकीकरण का भी जिक्र किया। क्षीर सागर मैदान बनेगा आधुनिक स्टेडियम मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए क्षीर सागर मैदान को आधुनिक स्टेडियम के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देते हैं और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। 21 वर्षों से हो रहा आयोजन, 12 अप्रैल से चल रही थी ट्रॉफी फिरोजिया ट्रॉफी का आयोजन 12 अप्रैल से किया जा रहा था, जिसका रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। यह टूर्नामेंट उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया के पिता भूरेलाल फिरोजिया की स्मृति में पिछले 21 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है।

पूरे भारत में कितने एम्स हैं? दिल्ली के अलावा कहां-कहां करा सकते हैं हाई क्वालिटी वाला इलाज

authorimg

Last Updated:April 20, 2026, 09:26 IST Best AIIMS Hospitals in India: एम्स दिल्ली को दुनिया के सबसे बेहतरीन अस्पतालों में गिना जाता है. यहां बेस्ट ट्रीटमेंट किया जाता है और इलाज में बेहद कम पैसे खर्च होते हैं. हालांकि भारत में सिर्फ एक ही एम्स नहीं है, बल्कि 20 एम्स बनाए जा चुके हैं. इन सभी एम्स में मरीजों का बेहद सस्ते में अच्छा इलाज किया जा रहा है. अगर आप दिल्ली एम्स नहीं जा पा रहे हैं, तो अपने नजदीकी एम्स जाकर बेहतरीन ट्रीटमेंट करवा सकते हैं. देश में इस वक्त 5 एम्स अंडर कंस्ट्र्क्शन हैं. भारत में कुल 25 एम्स हैं, जिनमें से 20 अस्पताल पूरी तरह फंक्शनल हैं. List of AIIMS Hospitals in India: जब भी बेहतरीन इलाज की बात होती है, तब अधिकतर लोगों की जुबां पर दिल्ली एम्स का नाम आता है. देश के कोने-कोने से लाखों लोग हर साल एम्स दिल्ली में अपना इलाज कराने आते हैं. दिल्ली एम्स देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन अस्पतालों में शुमार है. यहां बेहद सस्ते में हाई क्वालिटी ट्रीटमेंट किया जाता है. साल 1956 में बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की स्थापना की गई थी. धीरे-धीरे देश में नए एम्स बनते गए और आज देशभर में 20 एम्स बन चुके हैं और यहां लाखों मरीज अपना इलाज करवा रहे हैं. अब लोगों को अपने ही राज्य या नजदीकी क्षेत्र में हाई क्वालिटी इलाज मिलना संभव हो गया है. दिल्ली एम्स सबसे पुराना और बेस्ट एम्स दिल्ली सबसे पुराना और बेस्ट हॉस्पिटल है. यह देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के बेहतरीन सरकारी अस्पतालों में गिना जाता है. यहां सुपर स्पेशलिटी ट्रीटमेंट, एडवांस रिसर्च और अनुभवी डॉक्टरों की टीम मौजूद है. दिल्ली के अलावा देश के कई हिस्सों में स्थापित AIIMS भी अब हाई क्वालिटी इलाज के लिए जाने जाते हैं. सेंट्रल इंडिया में एम्स भोपाल (मध्य प्रदेश), एम्स रायपुर (छत्तीसगढ़) और एम्स नागपुर (महाराष्ट्र) जैसे संस्थान बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं. ये अस्पताल कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी और ट्रॉमा केयर जैसी आधुनिक सुविधाएं दे रहे हैं. अगर आप दिल्ली नहीं आ सकते हैं, तो यहां जा सकते हैं. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. पूर्वी भारत में एम्स भुवनेश्वर (ओडिशा), एम्स पटना (बिहार) और एम्स कल्याणी (पश्चिम बंगाल) लाखों लोगों को हाई क्वालिटी ट्रीटमेंट दे रहे हैं. इन अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ-साथ आधुनिक उपकरणों की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे गंभीर बीमारियों का इलाज संभव हो पाता है. उत्तर भारत की बात करें, तो यहां एम्स ऋषिकेश (उत्तराखंड), एम्स गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), एम्स जोधपुर (राजस्थान), एम्स बठिंडा (पंजाब) और एम्स रायबरेली (उत्तर प्रदेश) जैसे संस्थान मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं. खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के लोगों के लिए ये अस्पताल वरदान साबित हो रहे हैं. दक्षिण और पश्चिम भारत में भी AIIMS का विस्तार हुआ है. एम्स मंगलागिरी (आंध्र प्रदेश), एम्स बिबीनगर (तेलंगाना) और एम्स राजकोट (गुजरात) जैसे संस्थान इस दिशा में अहम भूमिका निभा रहे हैं. वहीं एम्स बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और एम्स विजयपुर (जम्मू-कश्मीर) भी मरीजों के इलाज में अग्रणी बन रहे हैं. पूर्वोत्तर और अन्य क्षेत्रों में एम्स गुवाहाटी (असम) और एम्स देवघर (झारखंड) जैसे संस्थान स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और बढ़ा रहे हैं. इसके अलावा एम्स मदुरै (तमिलनाडु) भी ऑपरेशनल है और यहां मरीजों का बेहतरीन इलाज किया जा रहा है. इन 5 एम्स का चल रहा निर्माण कार्य देश में लगातार नए एम्स बनाने का काम चल रहा है. इस वक्त बिहार के दरभंगा, हरियाणा के रेवाड़ी, जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा, हरियाणा के मनेठी और मणिपुर में एम्स अंडर कंस्ट्रक्शन हैं. इन 5 एम्स का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भारत में कुल 25 एम्स बन जाएंगे, जिससे लोगों को उनके ही राज्य में बेहतरीन इलाज की सुविधाएं मिल सकेंगी. इस वक्त अधिकतर लोग दिल्ली एम्स में इलाज कराने के लिए भागते हैं, लेकिन जब सभी एम्स ऑपरेशनल हो जाएंगे, तब लोगों को नजदीक में ही सभी बीमारियों का सस्ता और अच्छा इलाज मिलने लगेगा. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 20, 2026, 09:26 IST

सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 78,400 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 50 अंक की गिरावट, बैंकिंग और IT शेयर्स में बिकवाली

सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 78,400 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 50 अंक की गिरावट, बैंकिंग और IT शेयर्स में बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी सोमवार, 20 अप्रैल को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की गिरावट के साथ 78,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 24,300 के स्तर पर आ गया है। आज बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा बिकवाली है। एशियाई बाजारों में तेजी अमेरिकी बाजार 17 अप्रैल को चढ़कर बंद हुए शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी इससे पहले शुक्रवार यानी 17 अप्रैल को सेंसेक्स 505 अंक (0.65%) की तेजी के साथ 78,494 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 157 अंकों (0.65%) की तेजी रही थी, ये 24,354 पर बंद हुआ था।

विद्युत जामवाल ने अमेरिका में सुनाया गायत्री मंत्र:हॉलिवुड फिल्म स्ट्रीट फाइटर के ट्रेलर लॉन्च पर पढ़े वैदिक मंत्र; फिल्म में बने हैं योग गुरु

विद्युत जामवाल ने अमेरिका में सुनाया गायत्री मंत्र:हॉलिवुड फिल्म स्ट्रीट फाइटर के ट्रेलर लॉन्च पर पढ़े वैदिक मंत्र; फिल्म में बने हैं योग गुरु

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने अमेरिका में आयोजित सिनेमाकॉन 2026 इवेंट में वैदिक मंत्रों का पाठ किया। दरअसल विद्युत हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में योग गुरु ‘धल्सिम’ का किरदार निभा रहे हैं। सिनेमाकॉन इवेंट में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस दौरान स्क्रीनिंग से पहले विद्युत ने मंच पर वैदिक मंत्रों का पाठ किया, जिसने दुनिया के सबसे शोरगुल वाले इवेंट्स में से एक में शांति का माहौल बना दिया। लास वेगास में गूंजे सूर्य और गायत्री मंत्र ट्रेलर की स्क्रीनिंग से पहले विद्युत जामवाल ने भारतीय परंपरा के अनुसार प्रार्थना से शुरुआत की। उन्होंने सूर्य मंत्र, चंद्र मंत्र और गायत्री मंत्र का पाठ किया। इस दौरान उनके हॉलीवुड को-स्टार नोआ सेंटिनियो भी उनके साथ खड़े नजर आए। विद्युत बोले- यह पल मुझे जमीन से जोड़ता है इस खास अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए विद्युत ने लिखा, कुछ उपलब्धियां मुझे जीवन के उद्देश्य की गहरी अनुभूति कराती हैं। लास वेगास के सिनेमाकॉन में प्रार्थना करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। मेरे भारतीय मंत्रों ने वहां शांति और सुकून की एक लहर पैदा कर दी। मुझे वहां मौजूद हर व्यक्ति के साथ एक गहरा और अनकहा बंधन महसूस हुआ, जो भाषा और शब्दों से परे था। वैदिक मंत्र सीमाओं से परे शांति का संदेश देते हैं। आर्केड गेम पर आधारित है फिल्म फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ का निर्देशन किताओ सकुराई ने किया है। यह फिल्म मशहूर आर्केड गेम फ्रैंचाइज़ी पर आधारित है। ट्रेलर में गेम के सिग्नेचर मूव्स जैसे ‘हाडौकेन’ और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस दिखाए गए हैं। फिल्म में विद्युत जामवाल ‘धल्सिम’ के रोल में हैं, जो अपने फ्लेक्सिबल शरीर और योग की शक्ति के लिए जाने जाते हैं। विद्युत के मार्शल आर्ट्स बैकग्राउंड को देखते हुए फैंस इस रोल के लिए उन्हें परफेक्ट मान रहे हैं। रोमन रेन्स-जेसन मोमोआ आएंगे नजर इस फिल्म में हॉलीवुड और खेल जगत की जानी-मानी हस्तियों की फौज नजर आएगी। नोआ सेंटिनियो ‘केन मास्टर्स’, एंड्रयू कोजी ‘रयू’ और रोमन रेन्स ‘अकुमा’ के रोल में दिखेंगे। इनके अलावा जेसन मोमोआ ‘ब्लैंका’ और मशहूर रैपर 50 सेंट ‘बैलरोग’ का किरदार निभा रहे हैं। स्ट्रीट फाइटर’ भारत में 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 78,600 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 24,350 पर है, बैंकिंग और IT शेयर्स में बिकवाली

सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 78,600 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 24,350 पर है, बैंकिंग और IT शेयर्स में बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी सोमवार, 20 अप्रैल को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की तेजी के साथ 78,600 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 24,350 के स्तर पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा बिकवाली है। एशियाई बाजारों में तेजी अमेरिकी बाजार 17 अप्रैल को चढ़कर बंद हुए शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी इससे पहले शुक्रवार यानी 17 अप्रैल को सेंसेक्स 505 अंक (0.65%) की तेजी के साथ 78,494 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 157 अंकों (0.65%) की तेजी रही थी, ये 24,354 पर बंद हुआ था।

Chardham Yatra Pilgrim Death | Yamunotri Trek Difficulty 2026

Chardham Yatra Pilgrim Death | Yamunotri Trek Difficulty 2026

रविवार को 12 बजकर 35 मिनट पर यमुनोत्री के कपाट खोल दिए गए थे। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के पहले दिन दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर चढ़ाई के दौरान महाराष्ट्र से आए एक बुजुर्ग श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। . बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में गंभीर दिक्कत हुई। जिसके बाद उन्हें तुरंत जानकीचट्टी स्थित अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. हरदेव सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मौत का कारण सांस संबंधी बीमारी और ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी माना जा रहा है। दूसरी घटना में घोड़े का संतुलन बिगड़ने के कारण एक महिला यात्री नीचे गिर गईं। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ‘ब्रॉट डेड’ घोषित कर दिया। यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर चढ़ाई के दौरान बुजुर्ग की सांस फूली थी। मृतक के साथी यमुनोत्री धाम दर्शन पर पुलिस अधिकारी एसआई राजेश कुमार ने बताया कि पहले मृतक के साथ आए अन्य यात्री फिलहाल दर्शन के लिए आगे बढ़ गए हैं। मृतक की पहचान नासिक, महाराष्ट्र निवासी 67 वर्षीय उदम ताम्बे के तौर पर हुई है। डी.जी.पी. नगर निवासी गजानन्द ताम्बे के पुत्र उदम ताम्बे की तबीयत जानकीचट्टी के पास अचानक बिगड़ी, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, उनकी मृत्यु का कारण हाई ब्लड प्रेशर (BP) संबंधी समस्या बताया जा रहा है, जिसकी आधिकारिक सूचना पीएचसी (प्राइमरी हेल्थ सेंटर) जानकीचट्टी द्वारा पुलिस चौकी को दे दी गई है। पति के साथ चारधाम पर निकली थी महिला यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हादसे का शिकार हुई महिला की पहचान 40 वर्षीय प्रतिमा मिश्रा के रूप में हुई है, जो इंदौर, मध्य प्रदेश की रहने वाली थीं। वे इंदौर के सुखलिया क्षेत्र स्थित काशीपुरी कॉलोनी की निवासी थीं और अपने पति धर्मेन्द्र मिश्रा के साथ चारधाम यात्रा पर आई थीं। यात्रा के दौरान ’19 कैंची’ के पास घोड़े से गिरकर उनके सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ‘ब्रॉट डेड’ (अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत) घोषित कर दिया। आज 20 अप्रैल 2026 को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद मृतका का शव उनके पति को सुपुर्द कर दिया गया है। एक दिन पहले खुले थे कपाट रविवार से चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री और 12 बजकर 35 मिनट पर यमुनोत्री के कपाट खोल दिए गए थे। इससे पहले गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्टूबर 2025 को अन्नकूट (गोवर्धन पूजा) पर, सुबह 11:36 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट भाई दूज पर 23 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। एसएचओ सुभाष चंद ने कहा कि ऊंचाई वाले और दुर्गम रास्तों पर जाने से पहले स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं। खासतौर पर सांस, दमा या हृदय रोग से पीड़ित लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। प्रशासन ने यह भी सलाह दी है कि यात्रा के दौरान जल्दबाजी न करें, बीच-बीच में आराम लें और शरीर को ऊंचाई के अनुसार ढलने का पर्याप्त समय दें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। दोनों धामों के बारे में जानिए… 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। यह तिथि महाशिवरात्रि (15 फरवरी 2026) के अवसर पर ऊखीमठ में पारंपरिक पंचांग गणना के बाद घोषित की गई थी। इस साल केदारनाथ यात्रा पिछले साल की तुलना में पहले शुरू हो रही है। 2025 में धाम के कपाट 2 मई को खुले थे, जबकि इस बार 22 अप्रैल को खुलेंगे। यानी श्रद्धालु इस बार 10 दिन पहले बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे। 23 अप्रैल को खुलेंगे बद्रीनाथ के कपाट बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह 6 बजे भक्तों के दर्शन के लिए खुलेंगे। इससे पहले बद्रीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर 2025 को दोपहर 2:56 बजे शीतकाल के लिए बंद किए गए थे। कपाट बंद होने बाद भगवान बद्री विशाल 6 महीने तक शीतकालीन प्रवास जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में दर्शन देते हैं। ————————– ये खबर भी पढ़ें… चारधाम यात्रा शुरू, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले:पहली पूजा PM के नाम की हुई; अबतक 18 लाख लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड में रविवार से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री और 12 बजकर 35 मिनट पर यमुनोत्री के कपाट खोल दिए गए। गंगोत्री में पहली पूजा पीएम मोदी के नाम की हुई, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस पूजा के खत्म होने के बाद आम लोग अब मां गंगा के दर्शन कर पा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)