Friday, 05 Jun 2026 | 07:39 PM

Trending :

EXCLUSIVE

जबलपुर में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म:एक साल से शोषण का आरोप, सगे चाचा पर FIR, कुछ घंटों में गिरफ्तार

जबलपुर में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म:एक साल से शोषण का आरोप, सगे चाचा पर FIR, कुछ घंटों में गिरफ्तार

जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने अपने सगे चाचा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्ची के साथ करीब एक साल से शोषण किया जा रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता का दो वर्ष पहले निधन हो चुका है। मां अपनी दो बड़ी बेटियों के साथ अलग रह रही है, जबकि पीड़िता अपनी 55 वर्षीय दादी के साथ रहती थी। दादी के काम पर जाने के दौरान घर में बच्ची अकेली रहती थी। इसी दौरान पास में रहने वाले 26 वर्षीय चाचा ने उसका भरोसा जीतकर गलत हरकतें शुरू कीं। पहली घटना के बाद डर के कारण चुप रही बच्ची बच्ची ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से आरोपी चाचा विशाल लगातार घर आकर जबरन दुष्कर्म कर रहा था और विरोध करने पर धमकी देता था। अंततः उसने हिम्मत दिखाई और थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। जांच में सामने आया कि मार्च 2025 में आरोपी ने पहली बार जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। विरोध करने पर वह वहां से चला गया, लेकिन बाद में उसने धमकाकर बच्ची को चुप रखा। इसके बाद आरोपी ने लगातार मौके का फायदा उठाकर उसका शोषण जारी रखा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सुरक्षा के इंतजाम हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में सख्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी बच्ची का सगा चाचा है। टीआई ने बताया यह जघन्य अपराधी की श्रेणी में आता है, आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। साथ ही बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। बच्ची ने पुलिस को ऐसे बताई चाचा की करतूत… बच्ची ने पुलिस को बताया कि…अंकल मुझे, तो कुछ समझ में नहीं आ रहा था, कि चाचाजी मेरे साथ क्या कर रहे है। मैं स्कूल से आती, दादी के साथ खाना खाती। कभी-कभी चाचा भी साथ में रहते थे। कई बार मुझे साथ में बाजार भी घूमने ले गए। पर एक साल से उनकी हरकतें बहुत खराब हो गई थी। जैसे ही अकेले देखते तो कमरे में बुलाकर अजीब सी हरकत करते। मैं विरोध करती तो डांट लगाते थे। इसके चलते आज को शिकायत की। पुलिस ने पकड़ा तो चाचा मुझे धमकी दे रहे थे कि जेल से छूटने के बाद मैं तुम्हें छोड़ूगा नहीं।

G Khan Sonam Bajwa Banter at IPL Match

G Khan Sonam Bajwa Banter at IPL Match

सोनम बाजवा और जी खान मजाकिया अंदाज में बातचीत करते हुए। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह स्टेडियम में रविवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेले गए IPL मुकाबले को देखने एक्ट्रेस सोनम बाजवा और पंजाबी सिंगर जी खान भी पहुंचे। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वा . वीडियो में दोनों आपस में बात कर रहे हैं और एक-दूसरे से शिकायत भी कर रहे हैं। इस दौरान सोनम बाजवा को कहते हुए सुना गया- मैं तुहाड्डे नाल गल नहीं करनी (मुझे आपसे बात ही नहीं करनी)। जी खान की एकतरफा टिप्पणियों और बयानबाजी के बाद यह पहला मौका था जब सोनम बाजवा ने सार्वजनिक रूप से जी खान के साथ मजाकिया अंदाज में इस तरह कोई बात कही है। इससे पहले जी खान अपने शोज और इंटरव्यूज के दौरान सोनम बाजवा को लेकर कमेंट्स और एकतरफा तारीफ करते रहे हैं। वह सोनम बाजवा को अपना क्रश बता चुके हैं। वीडियो में सोनम बाजवा हाय बोलती हैं और जी खान की बातों का जवाब देने लगती है। दोनों में मैच दौरान यह बातचीत हुई… जी खान: हांजी किवे हो (हां जी, कैसे हो?) सोनम बाजवा (मोबाइल के सामने हाथ हिलाते हुए): मैं तुहाड्डे नाल गल नहीं करनी, प्लीज, तुसी केहा ना, सोनम बाजवा नाल गल नहीं करनी। (मुझे आपसे बात नहीं करनी, प्लीज, आपने कहा था कि आपको सोनम बाजवा से बात नहीं करनी।) जी खान: तुस्सी बम्बे जा के भूल गए सी, तां करके छेड़या तुहानू (आप मुंबई जाकर भूल गए थे, इस कारण आपको छेड़ा था।) सोनम बाजवा: मैं तां हमेशा याद करती है। (मैं तो हमेशा याद करती हूं।) जी खान: आ गए न फेर पंजाब नू, थैंक यू। (आए गए न फिर पंजाब में, थैंक यू।) सोनम बाजवा की बात सुनकर जी खान भी कहते हैं कि वह उन्हें छेड़ रहे थे। दोनों के बीच क्या चल रहा… सोनम बाजवा और जी खान के बीच ऑफिशियल किसी रोमांटिक रिलेशन की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, कई मीडिया इंटरव्यू और अपने कॉन्सर्ट्स के दौरान जी खान सोनम बाजवा को लेकर कमेंट क चुके हैं और उन्हें अपना क्रश भी बता चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग दोनों का नाम आपस में जोड़ने लगे हैं। जी खान के शो में लगे सोनम बाजवा के नारे 2 महीने पहले CT यूनिवर्सिटी में एक शो के दौरान जी खान जब स्टेज पर आए तो फैंस ने सोनम बाजवा का नाम लेकर चिल्लाना शुरू कर दिया। उस दौरान जी खान ने सोनम बाजवा की तारीफ नहीं की, बल्कि कह दिया कि वह टाइम बीत गया। सिंगर की इस बात से उनके फैंस एक बार तो साइलेंट हो गए थे, लेकिन जब उन्होंने कहा कि अब नई अपेडट दूंगा तो फिर से हूटिंग शुरू हो गई। सिंगर ने कहा कि इस बार तुम्हें जो नई अपडेट दूंगा वह पक्की मुहर लगाकर दूंगा। नहीं तो नहीं दूंगा। देखते रहो, आप लोग खुश हो जाओगे। आप कहोगे कि क्या काला सा बड़ी सुंदर पटा गया। फैंस ने उनसे फिर सोनम बाजवा के लिए गाना गाने की फरमाइश की तो जी खान ने कह दिया कि चलो सोनम बाजवा के लिए गाना गा लेते हैं। उसके बाद जी खान ने सोमन बाजवा के लिए दो गल्लां करिये गीत की लाइनें गाई थीं। एक शो दौरान फैंस ने जी खान को दी थी सोनम बाजवा के साथ उनकी बनी पेटिंग। हिमाचल में बोले- कोई सोनम बाजवा नहीं हाल ही में हिमाचल प्रदेश के ऊना में आयोजित हरोली उत्सव के दौरान जी खान ने सोनम बाजवा को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि न कोई सोनम बाजवा, न कोई नीरू बाजवा, साडे कोले एक बहुत सोहणी आ चुकी है। उन्होंने कहा कि अब वह प्यार के मामले में सिर्फ एक पर फोकस करेंगे और इधर-उधर नहीं देखेंगे। जी खान इस तरह की हरकतें बार-बार करते रहे हैं, लेकिन सोमन बाजवा की तरफ से रविवार रात IPL मैच के दौरान पहली बार जवाब आया है। बता दें कि यह मैच भी पंजाब किंग्स ने 54 रनों से जीता। ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… IPL- न्यू चंडीगढ़ में पंजाब ने लखनऊ को हराया:फैंस झूमे, डॉ. मशहूर गुलाटी बनकर पहुंचा फैन; सिद्धू ने VIDEO जारी किया न्यू चंडीगढ़ में रविवार (19 अप्रैल) को पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। पंजाब ने 54 रन से ये मैच जीता। पंजाब की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ को 255 रनों का टारगेट दिया था। पंजाब को पहले ही ओवर की तीसरी बॉल पर पहला झटका लग गया था। इसके बाद प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने पारी को संभाला। पढ़ें पूरी खबर…

Art Exhibition & Traffic Diversions

Art Exhibition & Traffic Diversions

आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा। . सुविधा, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं यह सड़कें रहेंगी डायवर्टजवाहर चौक–डिपो मार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू यातायात पुलिस के अनुसार, डिपो चौराहा से जवाहर चौक के बीच स्थित हनुमान मंदिर से जवाहर चौक की ओर जाने वाला एक तरफ का मार्ग अब परिवर्तित रहेगा। वहीं, जवाहर चौक से डिपो चौराहा की ओर आने वाला मार्ग पहले की तरह चालू रहेगा, जिससे इस दिशा में यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… डीआईजी बंगला–गणेश मंदिर मार्ग बंद शहर के डीआईजी बंगला क्षेत्र से गणेश मंदिर कालीपरेड तक सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किए जा रहे इस काम के कारण जेपी नगर तिराहा से गणेश मंदिर कालीपरेड तक का मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर… यह सड़क भी डायवर्ट बोर्ड ऑफिस से ज्योति टॉकीज की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था अस्थायी रूप से बदल दी गई है। ज्योति टॉकीज के पास धंसी सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले चार पहिया, भारी और सवारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू किया है। पढ़ें पूरी खबर… रेल यात्रियों के लिए सूचना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में गोंदिया स्टेशन पर प्रस्तावित तकनीकी कार्य के चलते भोपाल मंडल होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इस दौरान 5 से 24 अप्रैल 2026 तक तीन जोड़ी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के अनुसार जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल से 03, 04, 05, 08, 12, 13 और 14 मई 2026 को कुल 7 ट्रिप निरस्त रहेगी। पढ़ें पूरी खबर… आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा एग्जीबिशन शलाका 72 के तहत गोंड कलाकार प्रदीप मरावी की चित्र प्रदर्शनी सह-विक्रय मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय, श्यामला हिल्स में आयोजित है। यह प्रदर्शनी 3 से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जहां दर्शक पारंपरिक कला और चित्रों का अवलोकन कर सकेंगे। चतुर्भुज ग्रुप पेंटिंग एग्जीबिशन इन दिनों आलियांस फ्रांसिस शाहपुरा में चल रही है यहां पर आप सुबह 10 से शाम 7 बजे तक पहुंच सकते हैं। कैंपस/जॉब आईईएचई शहर के उच्च शिक्षा संस्थान आईईएचई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। संस्थान में अब ई-प्रवेश प्रणाली के साथ अलग से काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित की जाएगी। 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद जुलाई के पहले सप्ताह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत पहले ई-प्रवेश के माध्यम से छात्रों को कॉलेज आवंटित किया जाएगा, इसके बाद संस्थान स्तर पर काउंसलिंग कराई जाएगी। नई व्यवस्था में छात्र ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कर सकेंगे और काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी भी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होगी। काम की जरूरी लिंक्स आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें। हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन थाने इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर सीएनजी पंप स्टेशन

विधानसभा चुनाव 2026 लाइव: ’29 से पहले सरेंडर करो, बाकी जेल तय! ‘बंगाल में हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा युद्ध।’

विधानसभा चुनाव 2026 लाइव: '29 से पहले सरेंडर करो, बाकी जेल तय! 'बंगाल में हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा युद्ध।'

विधानसभा चुनाव 2026 लाइव: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब तीन दिन का समय बचा है। 23 को पहले चरण में बंगाल में मतदान होना है. वहीं दूसरे चरण में 29 को वोट डाला जाएगा. तमिल में भी सभी विधानसभाओं पर एक ही चरण में 23 को मतदान होगा। 4 मई को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के नतीजे आएंगे। भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी चुनाव हारेंगी- गौरव वल्लभ भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दावा किया कि भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी चुनाव लड़ेंगी और पूरे बंगाल में भाजपा का सुशासन वाला कमल खिलने वाला है। नई दिल्ली में बीजेपी नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि पिछले 15 सालों में सीएम ममता बनर्जी और विपक्ष ने ‘मां, माटी और मानुष’ के साथ अविश्वास किया है। बंगाल में सिर्फ जंगलराज और अराजकता वाली सरकार सत्ता में रही। जब भी महिलाओं पर यौन उत्पीड़न हुआ, तब ममता बनर्जी की सरकार ने चार बच्चों को बचाने की कोशिश की। 4 मई को बंगाल से पर्वतारोहण की यात्रा तय है। अब बंगाल में सुशासन वाली भाजपा सरकार बन रही है। बंगाल के लोगों ने मन बना लिया है कि मोदी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन’ सरकार बनेगी- बीजेपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्यक नेता अली खटाना ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि बंगाल में जनता ने ‘डबल इंजन’ सरकार बनाने का फैसला लिया है। नई दिल्ली में समाजवादी पार्टी ने मोदी की रैली में दिए बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इस रैली में अप्रैल में क्रांतिकारी लोगों और माफियाओं को चेतावनी दी है कि 29 से पहले पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दें, बाकी चार मई के बाद किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। खटाना ने कहा कि बंगाल के लोगों ने मन बना लिया है कि मोदी के नेतृत्व वाले प्रदेश में ‘डबल इंजन’ सरकार बन रही है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू का तमिल प्रचार अभियान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू सोमवार से तमिल में दो दिवसीय चुनावी दौरे पर जाएंगे। उनका यह दौरा राज्य विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नामांकन अभियान के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य जोश फिलिंग, झील से तालाब मजबूत करना और राज्य के प्रमुख जिलों में गठबंधन के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण को जोड़ना है। आंध्र प्रदेश सरकार के एक सूत्र ने रविवार को बताया, ‘नायडू सोमवार से तमिलनाडु में दो दिवसीय चुनावी प्रचार यात्रा की शुरुआत करेंगे, क्योंकि राजग राज्य सचिवालय से पहले अपना राष्ट्रीय अभियान तेजी से कर रहा है।’

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 23 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रविवार को कोलकाता पुलिस के उपायुक्त (DC) शांतनु सिन्हा बिस्वास और व्यवसायी जय कामदार के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित वसूली सिंडिकेट चलाने वाले ‘सोना पप्पू’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। अधिकारियों ने सुबह 6 बजे डीसी बिस्वास के बालीगंज और फर्न रोड स्थित ठिकानों पर तलाशी शुरू की, जबकि बेहाला में सन एंटरप्राइज के एमडी जय कामदार के आवास पर भी रेड डाली की। आज की अन्य बड़ी खबरें… राजस्थान के अजमेर में बस खाई में गिरी, एक ही परिवार के 31 लोग सवार, 2 की मौत राजस्थान के अजमेर में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। पुलिस के अनुसार, बस में एक ही परिवार के 31 लोग सवार थे, जो अजमेर से पुष्कर जा रहे थे। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि बस में तकनीकी खराबी आने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है। CBI ने DGCA के डिप्टी डायरेक्टर जनरल समेत 2 गिरफ्तार किया, 37 लाख कैश बरामद भारत में ड्रोन आयात से जुड़े एक रिश्वत मामले में CBI ने DGCA के डिप्टी डायरेक्टर जनरल और एक निजी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। यह मामला 2.5 लाख रुपए की रिश्वत से जुड़ा है। CBI के मुताबिक, शनिवार को की गई कार्रवाई में एयरवर्थिनेस डायरेक्टरेट, DGCA मुख्यालय, नई दिल्ली में तैनात डिप्टी डायरेक्टर जनरल एम देउला और एक प्रमुख कॉर्पोरेट समूह के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट भारत माथुर को गिरफ्तार किया गया। CBI ने दिल्ली में चार स्थानों पर छापेमारी की, जहां से 37 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के सिक्के और कई डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए। फिलहाल CBI इस मामले की आगे जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। श्रीलंका में रह भारतीय मूल के लोग 6 पीढ़ी तक बन सकेंगे ओवरसीज सिटीजन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कोलंबो में आयोजित एक बड़े सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान कहा की अब श्रीलंका में भारतीय मूल के लोगों के लिए OCI कार्ड की पात्रता 4 पीढ़ी से बढ़ाकर 6 पीढ़ी तक कर दी गई है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि यह लंबे समय से भारतीय मूल के तमिल समुदाय की मांग थी। इस फैसले से बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा, खासकर वे लोग जो कई पीढ़ियों से श्रीलंका में रह रहे हैं लेकिन भारत से औपचारिक रूप से जुड़े नहीं थे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 55 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रविवार को कोलकाता पुलिस के उपायुक्त (DC) शांतनु सिन्हा बिस्वास और व्यवसायी जय कामदार के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित वसूली सिंडिकेट चलाने वाले ‘सोना पप्पू’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। अधिकारियों ने सुबह 6 बजे डीसी बिस्वास के बालीगंज और फर्न रोड स्थित ठिकानों पर तलाशी शुरू की, जबकि बेहाला में सन एंटरप्राइज के एमडी जय कामदार के आवास पर भी रेड डाली की। आज की अन्य बड़ी खबरें… राजस्थान के अजमेर में बस खाई में गिरी, एक ही परिवार के 31 लोग सवार, 2 की मौत राजस्थान के अजमेर में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। पुलिस के अनुसार, बस में एक ही परिवार के 31 लोग सवार थे, जो अजमेर से पुष्कर जा रहे थे। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि बस में तकनीकी खराबी आने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है। CBI ने DGCA के डिप्टी डायरेक्टर जनरल समेत 2 गिरफ्तार किया, 37 लाख कैश बरामद भारत में ड्रोन आयात से जुड़े एक रिश्वत मामले में CBI ने DGCA के डिप्टी डायरेक्टर जनरल और एक निजी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। यह मामला 2.5 लाख रुपए की रिश्वत से जुड़ा है। CBI के मुताबिक, शनिवार को की गई कार्रवाई में एयरवर्थिनेस डायरेक्टरेट, DGCA मुख्यालय, नई दिल्ली में तैनात डिप्टी डायरेक्टर जनरल एम देउला और एक प्रमुख कॉर्पोरेट समूह के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट भारत माथुर को गिरफ्तार किया गया। CBI ने दिल्ली में चार स्थानों पर छापेमारी की, जहां से 37 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के सिक्के और कई डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए। फिलहाल CBI इस मामले की आगे जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। श्रीलंका में रह भारतीय मूल के लोग 6 पीढ़ी तक बन सकेंगे ओवरसीज सिटीजन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कोलंबो में आयोजित एक बड़े सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान कहा की अब श्रीलंका में भारतीय मूल के लोगों के लिए OCI कार्ड की पात्रता 4 पीढ़ी से बढ़ाकर 6 पीढ़ी तक कर दी गई है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि यह लंबे समय से भारतीय मूल के तमिल समुदाय की मांग थी। इस फैसले से बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा, खासकर वे लोग जो कई पीढ़ियों से श्रीलंका में रह रहे हैं लेकिन भारत से औपचारिक रूप से जुड़े नहीं थे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा:होर्मुज पार करने की कोशिश कर रहा था, ईरान बोला- जल्द जवाब देंगे

अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा:होर्मुज पार करने की कोशिश कर रहा था, ईरान बोला- जल्द जवाब देंगे

अमेरिका ने ईरान के एक मालवाहक जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। राष्ट्रपति ट्रम्प के मुताबिक टॉस्का नामक यह जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करने की कोशिश कर रहा था। इसे अमेरिकी डेस्ट्रॉयर USS स्प्रूअन्स ने रोका। ट्रम्प के मुताबिक, जहाज ने चेतावनियों को नजरअंदाज किया, जिसके बाद अमेरिकी मरीन ने उसे रोक लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “इस वक्त जहाज हमारे कब्जे में है। हम पूरी तरह इसे कंट्रोल में लेकर देख रहे हैं कि इसके अंदर क्या है।” दूसरी तरफ, ईरान के हजरत खातम अल-अनबिया सैन्य मुख्यालय ने कहा कि अमेरिका ने सीजफायर का उल्लंघन किया और ओमान की खाड़ी में ईरान के एक व्यापारिक जहाज पर फायरिंग की, जिससे उसका नेविगेशन सिस्टम खराब हो गया। तस्नीम मीडिया के मुताबिक यह जहाज चीन से ईरान जा रहा था। ईरान ने इसे समुद्री डकैती करार दिया और कहा कि वे जल्द इसका जवाब देंगे। हमले से पहले टॉस्का की आखिरी लोकेशन पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स भारतीय जहाजों पर फायरिंग: ईरान ने होर्मुज में 2 भारतीय जहाजों पर फायरिंग की। 14 जहाज रोके गए, 13 लौटे। भारत ने राजदूत को तलब कर विरोध जताया। होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद: ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए स्ट्रेट दोबारा बंद किया। दूसरी बैठक पर संशय: ईरान ने इस्लामाबाद में होने वाले शांति वार्ता के दूसरे दौर में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरान ने अमेरिका की मांगों और को इस फैसले का मुख्य कारण बताया है। जेडी वेंस का दौरा टला: पाकिस्तान में दूसरे दौर की वार्ता में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का दौरा टल गया है। ट्रम्प ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि सुरक्षा चिंताओं के चलते वेंस इस्लामाबाद नहीं जाएंगे। ट्रम्प की चेतावनी: ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के पास शांति समझौते के लिए यह आखिरी मौका है। उन्होंने कहा कि वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरह वही गलती नहीं दोहराएंगे।

अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा:होर्मुज पार करने की कोशिश कर रहा था, ईरान बोला- जल्द जवाब देंगे

अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा:होर्मुज पार करने की कोशिश कर रहा था, ईरान बोला- जल्द जवाब देंगे

अमेरिका ने ईरान के एक मालवाहक जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। राष्ट्रपति ट्रम्प के मुताबिक टॉस्का नामक यह जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करने की कोशिश कर रहा था। इसे अमेरिकी डेस्ट्रॉयर USS स्प्रूअन्स ने रोका। ट्रम्प के मुताबिक, जहाज ने चेतावनियों को नजरअंदाज किया, जिसके बाद अमेरिकी मरीन ने उसे रोक लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “इस वक्त जहाज हमारे कब्जे में है। हम पूरी तरह इसे कंट्रोल में लेकर देख रहे हैं कि इसके अंदर क्या है।” दूसरी तरफ, ईरान के हजरत खातम अल-अनबिया सैन्य मुख्यालय ने कहा कि अमेरिका ने सीजफायर का उल्लंघन किया और ओमान की खाड़ी में ईरान के एक व्यापारिक जहाज पर फायरिंग की, जिससे उसका नेविगेशन सिस्टम खराब हो गया। तस्नीम मीडिया के मुताबिक यह जहाज चीन से ईरान जा रहा था। ईरान ने इसे समुद्री डकैती करार दिया और कहा कि वे जल्द इसका जवाब देंगे। हमले से पहले टॉस्का की आखिरी लोकेशन पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स भारतीय जहाजों पर फायरिंग: ईरान ने होर्मुज में 2 भारतीय जहाजों पर फायरिंग की। 14 जहाज रोके गए, 13 लौटे। भारत ने राजदूत को तलब कर विरोध जताया। होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद: ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए स्ट्रेट दोबारा बंद किया। दूसरी बैठक पर संशय: ईरान ने इस्लामाबाद में होने वाले शांति वार्ता के दूसरे दौर में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरान ने अमेरिका की मांगों और को इस फैसले का मुख्य कारण बताया है। जेडी वेंस का दौरा टला: पाकिस्तान में दूसरे दौर की वार्ता में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का दौरा टल गया है। ट्रम्प ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि सुरक्षा चिंताओं के चलते वेंस इस्लामाबाद नहीं जाएंगे। ट्रम्प की चेतावनी: ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के पास शांति समझौते के लिए यह आखिरी मौका है। उन्होंने कहा कि वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरह वही गलती नहीं दोहराएंगे।

राजस्थान की रिफाइनरी से देश बनेगा एनर्जी सुपरपावर:एक्सपर्ट बोले- जामनगर और भटिंडा की तरह बनेगा नया पेट्रोकेमिकल हब, इकोनॉमिक मैप में आएगा नजर

राजस्थान की रिफाइनरी से देश बनेगा एनर्जी सुपरपावर:एक्सपर्ट बोले- जामनगर और भटिंडा की तरह बनेगा नया पेट्रोकेमिकल हब, इकोनॉमिक मैप में आएगा नजर

राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा में बन रही देश की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड तेल रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल परियोजना अब अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को इसका उद्घाटन करने वाले हैं। दैनिक भास्कर ने रिफाइनरी की स्टेट्स रिपोर्ट को खंगाला। साथ ही, एनर्जी मामलों के ग्लोबल एक्सपर्ट डॉ. नरेंद्र तनेजा से बातचीत कर जाना कि देश की सबसे हाईटेक रिफाइनरी से क्या बदलेगा? इससे राजस्थान और देश को क्या फायदा होने वाला है? प्रदेश के स्थानीय युवाओं को कितना रोजगार मिलने वाला है? क्या इस प्रोजेक्ट से पेट्रोल-डीजल की कीमतों या इसकी सप्लाई पर कोई असर पड़ेगा? मंडे स्पेशल स्टोरी में पढ़िए इन सभी सवालों के जवाब …… सवाल : क्या पचपदरा रिफाइनरी तय समय सीमा में पूरी तरह चालू हो पाएगी या अभी वक्त लगेगा? जवाब : पचपदरा रिफाइनरी अब अपने अंतिम फेज में पहुंच चुकी है। कई प्रोसेस यूनिट्स का ट्रायल रन शुरू हो चुका है। इतनी बड़ी और इंटीग्रेटेड ग्रीनफील्ड रिफाइनरी को लगातार ऑपरेशन में लाना एक स्टेप टू स्टेप प्रक्रिया होती है। तकनीकी रूप से देखें तो सेफ्टी, प्रोसेस स्टेबिलिटी और यूनिट इंटीग्रेशन टेस्ट के बाद ही फुल कॉमर्शियल रन संभव होता है। अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करने आ रहे हैं तो जल्द ही ये पूरी क्षमता के साथ काम करने लग जाएगी। सवाल : रिफाइनरी कितनी जल्द पूरी क्षमता से काम शुरू करेगी? जवाब : इतने बड़े रिफाइनरी प्रोजेक्ट, जहां अरबों-खरबों रुपए का निवेश हुआ है, इसे एक मैराथन दौड़ की तरह से देखा जाना चाहिए। ट्रायल के दौरान यूनिट्स का धीरे-धीरे लोड बढ़ाकर टेस्ट किया जाता है ताकि कोई तकनीकी गड़बड़ी हो तो पहले ही पकड़ा जा सके। आमतौर पर इस तरह की मेगा रिफाइनरी में ट्रायल रन के बाद निरंतरता में कुछ समय लगता है। इसके बाद ही सभी यूनिट्स को 100% क्षमता के साथ और सुरक्षित तरीके से चलाया जाता है। सवाल : इस मेगा प्रोजेक्ट से स्थानीय युवाओं को कितना रोजगार मिल रहा है और आगे कितनी संभावनाएं हैं? जवाब : आप ये मानिए कि पहले आप भारत के आर्थिक नक्शे में कहीं नहीं थे। अब राजस्थान का नाम भारत के आर्थिक नक्शे पर बड़ी मजबूती से आ गया है। इस परियोजना में रोजगार की बात करें तो दो स्तर पर अवसर बने हैं। पहला- निर्माण चरण में हजारों लोगों को सीधा काम मिला है। दूसरा- ऑपरेशन स्टेज में में हाई-स्किल्ड जॉब्स तैयार होंगे। इसके साथ ट्रांसपोर्ट, सर्विस, कैटरिंग और मेंटेनेंस जैसे सेक्टर में भी बड़ा मल्टीप्लायर इफेक्ट देखने को मिल रहा है। लंबे समय में यह पूरा क्षेत्र एक इंडस्ट्रियल एम्प्लॉयमेंट हब बन सकता है। इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार का एक बड़ा इफेक्ट देखने को मिलेगा। रिफाइनरी के आसपास बिल्डर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर, एजुकेशन, फूड सर्विसेज, सप्लाई चेन और छोटे-बड़े सर्विस सेक्टर में नई आर्थिक गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी। इससे केवल अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय स्तर पर रोजगार के हजारों अवसर भी पैदा होंगे। सवाल : क्या रिफाइनरी के आसपास नए उद्योग और MSME क्लस्टर विकसित हो रहे हैं…भविष्य में इससे कितना बदलाव आने की संभावनाएं हैं ? जवाब : पचपदरा रिफाइनरी सिर्फ एक एनर्जी प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि कई बड़े इकोनॉमिक सेक्टरों के लिए एक कैटलिस्ट (उत्प्रेरक) का काम करेगी। पेट्रोकेमिकल, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, प्लास्टिक, केमिकल और MSME जैसे सेक्टरों में इसका चौतरफा असर देखने को मिलेगा, जिससे पूरे पश्चिमी राजस्थान की इंडस्ट्रियल ग्रोथ को नई रफ्तार मिलेगी। इससे एक इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम बनेगा जो आने वाले वर्षों में पूरे पश्चिमी राजस्थान की अर्थव्यवस्था बदल सकती है। सवाल : राजस्थान के कच्चे तेल का कितना यहां उपयोग होगा और इससे प्रदेश को कितना फायदा मिलेगा? जवाब : देखिए, इस रिफाइनरी में पूरे देश के हर हिस्से का और हर टैक्सपेयर का पैसा लगा है तो इसे महज राजस्थान से जोड़ देना तो छोटी सोच होगी। हालांकि ये बात सही भी है कि राजस्थान में उत्पादित कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा इस रिफाइनरी में प्रोसेस होगा। इससे राज्य को रॉयल्टी, टैक्स और स्थानीय वैल्यू एडिशन का सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा पेट्रोलियम इंडस्ट्री में राजस्थान की आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी। हालांकि इसे देश के नजरिये से ही देखा जाना चाहिए। सवाल : क्या इस प्रोजेक्ट से देश और राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों या सप्लाई पर कोई असर पड़ेगा? जवाब : सप्लाई चेन निश्चित रूप से और मजबूत होगी और यह अपने आप में एक बड़ी सकारात्मक बात है। पचपदरा रिफाइनरी जैसी मेगा परियोजना भारत की रिफाइनिंग क्षमता को एक नए स्तर पर ले जाएगी। दिलचस्प यह है कि दुनिया के कई खाड़ी देशों के पास भी इस स्तर की एडवांस रिफाइनिंग टेक्नोलॉजी और इंटीग्रेशन क्षमता नहीं है, जबकि भारत आज न सिर्फ कच्चा तेल आयात करता है बल्कि उसे वैल्यू-एडेड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स में बदलकर बड़े पैमाने पर निर्यात भी करता है। आप देखिए कि पाकिस्तान से लगते आधे बॉर्डर पर हमारी आर्म फोर्सेज को तो यहीं से सप्लाई हो जाएगी। मौजूदा स्थिति में भारत लगभग 40 से अधिक देशों से कच्चा तेल आयात करता है और 100 से ज्यादा देशों को रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात करता है। यह भारत को एक ‘रिफाइनिंग सुपर पावर’ के रूप में स्थापित करता है। पचपदरा रिफाइनरी इस क्षमता को और मजबूत करेगी। इससे न केवल देश की ऊर्जा सुरक्षा बेहतर होगी, बल्कि रणनीतिक दृष्टि से भी भारत की स्थिति मजबूत होगी। खासकर हमारी आर्म्ड फोर्सेज के लिए सप्लाई ज्यादा सुरक्षित, तेज और कम लागत वाली हो जाएगी। सवाल : क्या यह प्रोजेक्ट राजस्थान को पेट्रोकेमिकल हब बनाने की दिशा में गेमचेंजर साबित होगा? जवाब : बिल्कुल, यह प्रोजेक्ट राजस्थान को केवल क्रूड ऑयल प्रोसेसिंग स्टेट से आगे पेट्रोकेमिकल हब की ओर ले जाएगा। आपने पंजाब का भटिंडा देखा होगा। वहां पहले रिफाइनरी और उसके बाद जो बदलाव आया वो तो सबके सामने है। क्या जामनगर को पहले कोई जानता था? ऐसे में ये तय मानिए कि इस रिफाइनरी का भविष्य सिर्फ तेल शोधन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका विस्तार एक बड़े पेट्रोकेमिकल हब में होगा। ठीक वैसे ही जैसे भटिंडा रिफाइनरी के आसपास इंडस्ट्रियल क्लस्टर विकसित हुआ है। आने वाले समय में यहां पेट्रोकेमिकल आधारित इंडस्ट्रीज लगेंगी, जिनमें प्लास्टिक, सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाला डामर, दवाइयां, पेंट, पैकेजिंग मटेरियल और कई पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स

The experts whose advice is not available for referrals are missing, leaving critical patients waiting for precious moments.

The experts whose advice is not available for referrals are missing, leaving critical patients waiting for precious moments.

Hindi News Local Mp Sagar The Experts Whose Advice Is Not Available For Referrals Are Missing, Leaving Critical Patients Waiting For Precious Moments. सागर17 मिनट पहलेलेखक: मधुर तिवारी कॉपी लिंक जिला अस्पताल प्रबंधन द्वारा जारी एक आदेश ने मरीजों, घायलों की जान संकट में डाल दी है। 6 अप्रैल को जारी इस आदेश में कहा गया है कि इमरजेंसी ड्यूटी करने वाले मेडिकल ऑफिसर किसी भी मरीज को बिना विशेषज्ञ की सहमति के रेफर नहीं करेंगे, यदि रेफर किया तो कार्रवाई होगी। अब ड्यूटी डॉक्टर हेड इंजुरी वाले अति गंभीर मरीजों को भी रेफर करने से बच रहे हैं। मरीजों को न इलाज, न ही विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाहमिल रही है। यहां हर रोज इमरजेंसी के दौरान औसत 60-70 मरीज पहुंचते हैं, इनमें से 15-20 मरीज अति गंभीर होते हैं। इसके बाद भी जिला अस्पताल में दोपहर 2 बजे के बाद एक्स-रे, रात 8 बजे के बाद सीटी स्कैन की सुविधा नहीं है, वहीं रात 9 बजे मेडिकल स्टोर में भी ताला लटक जाता है। सिविल सर्जन डॉ. आरएस जयंत का कहना है कि बेमतलब रेफर रोकने आदेश किया है। मरीज की स्थिति देख डॉक्टर रेफर का निर्णय ले सकते है। सिर में चोट पर भी रेफर नहीं, दोपहर 2 बजे एक्स-रे, रात 9 बजे मेडिकल स्टोर पर ताला इमरजेंसी में सीएस और आरएमओ ने फोन नहीं उठाया शनिवार शाम 5:30 बजे बाघराज वार्ड निवासी कंचन शुक्ला अपने 4 साल के बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। बच्चे की नाक के अंदर साड़ी, सूट आदि में लगने वाला प्लास्टिक का सितारा फंसा हुआ था। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. वीरेंद्र ठाकुर ने प्रयास किया, लेकिन वह सितारा नहीं निकला। ओपीडी का समय था, लेकिन ईएनटी ओपीडी में डॉक्टर नहीं थे। महिला ने सिविल सर्जन व आरएमओ को फोन लगाया, लेकिन दोनों के फोन रिसीव नहीं हुए। इसके बाद महिला बच्चे को लेकर बीएमसी चली गईं। जहां डॉक्टर ने बच्चे की नाक में फंसा प्लास्टिक निकाल दिया। विशेषज्ञ फोन के बाद भी नहीं आईं , बोलीं-सुबह आकर देख लूंगी शनिवार शाम करीब 7 बजे मकरोनिया निवासी अभय सेन अपने साढ़े तीन साल के बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। बेटे की नाक में खेलते समय कंकड़ फंस गया। ड्यूटी डॉक्टर ने ईएनटी विभाग की डॉ. अंकिता को फोन करने स्थिति बताई और अस्पताल बुलाया तो उनका कहना था कि यह कोई इमरजेंसी नहीं है, आप बच्चे को भर्ती कर लो, सुबह आकर देख लूंगी। इसके बाद अभय भी वहां से बीएमसी चले गए और वहां डॉक्टर ने नाक में फंसा कंकड़ निकाल दिया। चार घंटे सामान्य इलाज, रात 3 बजे बीएमसी रेफर किया सोमवार 13 अप्रैल की रात नरयावली थाना क्षेत्र के मारा इमलिया गांव निवासी अजय अहिरवार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। अजय के सिर में गंभीर चोट थी, कान से खून निकल रहा था। रात 11 बजे ड्यूटी पर केवल मेडिकल ऑफिसर थे, विशेषज्ञ से संपर्क नहीं हुआ तो उसे वार्ड में भर्ती कर दिया। 4 घंटे सामान्य इलाज के बाद रात 3 बजे उसे बीएमसी रेफर किया गया। शाम की ओपीडी में नहीं पहुंच रहे डॉक्टर जिला अस्पताल में शाम 5 से 6 बजे तक ओपीडी चलती है। शनिवार शाम 5:30 बजे देखा तो केवल दो डॉक्टर ड्यूटी पर मिले। इसमें एक मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. संतोष पटेल थे और दूसरे मेडिकल ऑफिसर डॉ. वीरेंद्र ठाकुर। इसके अलावा नाक-कान-गला, हड्डी रोग, सर्जिकल व मेडिसिन विभाग की ओपीडी में एक भी डॉक्टर नहीं मिला। यह स्थिति शनिवार की नहीं, बल्कि रोज ही रहती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔