Health Tips: हीट स्ट्रोक से बचना है? तो आज ही अपनाएं ये पारंपरिक राजस्थानी ड्रिंक्स, जानिए चौंकाने वाले फायदे

Last Updated:April 21, 2026, 18:02 IST Rajasthani Summer Drinks: गर्मियों के बढ़ते तापमान में शरीर को ठंडा और स्वस्थ रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है. ऐसे में राजस्थान के पारंपरिक देसी ड्रिंक्स एक बेहतरीन विकल्प साबित हो रहे हैं. छाछ, जलजीरा, आम पन्ना और बेल का शरबत जैसे पेय न केवल शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते हैं. ये प्राकृतिक पेय शरीर में पानी की कमी को दूर कर ऊर्जा बनाए रखते हैं. खास बात यह है कि ये ड्रिंक्स घर पर आसानी से तैयार किए जा सकते हैं और इनमें किसी तरह के केमिकल्स नहीं होते. पुराने समय के ये नुस्खे आज फिर से लोकप्रिय हो रहे हैं. मठा छाछ का ही गाढ़ा और मसालेदार रूप होता है. इसमें हींग, काली मिर्च और धनिया जैसे मसाले मिलाए जाते हैं. यह स्वाद में तीखा-खट्टा होता है और गर्मी में खास राहत देता है. मठा शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और ऊर्जा बनाए रखता है. गांवों में इसे दोपहर के भोजन के साथ जरूर पिया जाता है. यह पाचन सुधारने के साथ लू से भी बचाने में मदद करता है. राजस्थान की भीषण गर्मी में छाछ सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पेय है. इसे दही से बनाकर उसमें जीरा, नमक और पुदीना मिलाया जाता है. यह शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाने में बेहद असरदार होता है. छाछ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पेट की गर्मी को शांत करता है. ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम करने वाले लोग इसे रोज पीते हैं. लू से बचाव के लिए इसे देसी रामबाण माना जाता है. राबड़ी राजस्थान का पारंपरिक और देसी पेय है. इसे बाजरे के आटे और छाछ से तैयार किया जाता है. इसका हल्का खट्टा स्वाद गर्मी में बहुत सुकून देता है. यह शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ ताकत भी देता है. ग्रामीण क्षेत्रों में इसे रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा माना जाता है. पुराने समय से यह पेय लू से बचाव के लिए पिया जाता रहा है. Add News18 as Preferred Source on Google बेल का शरबत गर्मियों में बहुत फायदेमंद माना जाता है. यह बेल फल के गूदे से तैयार किया जाता है. यह पेट की समस्याओं जैसे गैस और एसिडिटी में राहत देता है. बेल शरबत शरीर को अंदर से ठंडा बनाए रखता है. यह प्राकृतिक रूप से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. गर्मी के मौसम में यह एक हेल्दी और देसी विकल्प है. कच्चे आम से बना आम पन्ना गर्मियों का खास पेय है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और ताजगी देता है. आम पन्ना हीट स्ट्रोक से बचाव में बेहद कारगर माना जाता है. इसमें काला नमक और जीरा डालकर स्वाद और बढ़ाया जाता है. गर्मी में यह पेय हर घर में बनाया जाता है. सत्तू का शरबत भूने चने के आटे से बनाया जाता है. यह गर्मी में ऊर्जा देने वाला एक बेहतरीन पेय है. इसमें नींबू, नमक और जीरा मिलाकर स्वाद बढ़ाया जाता है. सत्तू शरीर को ठंडा रखने के साथ पेट को भरा भी रखता है. मजदूर और किसान इसे खास तौर पर पसंद करते हैं. यह थकान दूर करने और ताकत देने में मददगार होता है. First Published : April 21, 2026, 18:02 IST
उज्जैन में गैस एजेंसी संचालक और उपभोक्ता के बीच मारपीट:सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने किया चक्काजाम, पुलिस ने वितरित कराए

उज्जैन में अभी भी एलपीजी की किल्लत बनी हुई है। इससे परेशान उपभोक्ताओं का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान गैस एजेंसी के संचालक और उपभोक्ता के बीच मारपीट हो गई। हालात इतने बिगड़े कि नई सड़क स्थित बिजली घर के पास उपभोक्ताओं ने चक्काजाम कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और फिर पुलिस की निगरानी में गैस सिलेंडर का वितरण हुआ। शहर में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इससे आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बहादुरगंज स्थित शिप्रा गैस एजेंसी पर एक उपभोक्ता और एजेंसी के संचालक के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद लोगों ने अपने-अपने गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस की निगरानी में बंटे सिलेंडर चक्काजाम करने से कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में सिलेंडर के नंबर लगाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान भी कई लोग विवाद करते नजर आए। एक महीने से चक्कर लगा रहे एटलस चौराहा निवासी आशिया खान ने बताया कि एक महीने से चक्कर लगा रही हूं टंकी नहीं मिल रही है। सोमवार को आई थी तो धक्का देकर बाहर निकला दिया। मकान मालिक चूल्हा नहीं जलाने दे रहे हैं। सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान हैं। एजेंसी संचालक मारपीट कर रहे हैं। शहर से 25 किमी दूर रहने वाले किशोर दिव्यांग हैं। उन्होंने बताया कि अपना काम छोड़कर रोजाना लाइन में लग रहा हूं। एक माह से ऊपर हो चुका है अब तक सिलेंडर नहीं मिल पाया है। आरोप-एजेंसी पर बाउंसर लगाए उपभोक्ताओं ने आरोप लगाए कि गैस एजेंसी संचालक ग्राहकों के साथ मारपीट कर रहे हैं। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया, जिसमें एजेंसी संचालक के साथ दो अन्य लोग भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि एजेंसी पर बाउंसर तैनात किए गए हैं, जो ग्राहकों के साथ अभद्रता और डराते-धमकाते हैं। एजेंसी का लाइसेंस निरस्त करने की मांग प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए शिप्रा गैस एजेंसी का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है।
Gujarat ISIS Recruitment Plot | Two Suspects Arrested

अहमदाबाद30 मिनट पहले कॉपी लिंक गुजरात ATS ने एंटी-नेशनल साजिश रच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ATS के मुताबिक, ये आरोपी सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होकर देश में “गजवा-ए-हिंद” स्थापित करने की साजिश रच रहे थे। ANI के अनुसार, दोनों आरोपियों को 11 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। ATS ने बताया कि पहला आरोपी इरफान कालेखान पठान (22) पाटन जिले के सिद्धपुर का रहने वाला है। वह हथियार जुटाने और विस्फोटक बनाने की तैयारी कर रहा था। इसके साथ ही वह देश-विदेश में लोगों को जिहाद के लिए भर्ती करने और नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ATS ने जांच में पाया कि आरोपी सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए अपनी गतिविधियां चला रहा था। तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर उसकी पहचान की गई और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। नेता थे निशाना उसके मोबाइल से मिले डेटा में उसके ISIS से जुड़े संदिग्ध लोगों और अन्य कट्टरपंथी तत्वों से संपर्क के सबूत मिले हैं। वह व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए बातचीत कर रहा था। ATS के मुताबिक, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर राजनीतिक नेताओं, RSS से जुड़े लोगों और अन्य व्यक्तियों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। इसका मकसद डर फैलाना और अपनी कट्टरपंथी सोच को लागू करना था। इसके अलावा योजना में अलग-अलग राज्यों से लोगों को जोड़ना, उन्हें हथियार चलाने और विस्फोटक बनाने की ट्रेनिंग देना, आतंकी संगठनों से संपर्क बनाना और विदेश से हथियार मंगाना शामिल था। इसके लिए फंड जुटाने की भी तैयारी की जा रही थी। इन सभी तथ्यों के आधार पर ATS पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। इसके बाद इरफान पठान को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच शुरू की गई। मुंबई से बिरयानी कारोबारी गिरफ्तार मुंबई के साकीनाका निवासी मुर्शिद जाहिद अख्तर शेख भी इस साजिश में शामिल पाया गया। वह चिकन बिरयानी का कारोबार करता है। ATS टीम ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से मुर्शिद शेख को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए गुजरात लाए। पूछताछ के दौरान उसके मोबाइल से आपत्तिजनक सामग्री और इरफान पठान के साथ साजिश से जुड़े चैट मिले। इसके बाद मुर्शिद शेख को भी इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। ATS अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। —————————– दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Gujarat ISIS Recruitment Plot | Two Suspects Arrested

अहमदाबाद9 मिनट पहले कॉपी लिंक गुजरात ATS ने एंटी-नेशनल साजिश रच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ATS के मुताबिक, ये आरोपी सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होकर देश में “गजवा-ए-हिंद” स्थापित करने की साजिश रच रहे थे। ANI के अनुसार, दोनों आरोपियों को 11 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। ATS ने बताया कि पहला आरोपी इरफान कालेखान पठान (22) पाटन जिले के सिद्धपुर का रहने वाला है। वह हथियार जुटाने और विस्फोटक बनाने की तैयारी कर रहा था। इसके साथ ही वह देश-विदेश में लोगों को जिहाद के लिए भर्ती करने और नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ATS ने जांच में पाया कि आरोपी सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए अपनी गतिविधियां चला रहा था। तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर उसकी पहचान की गई और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। नेता थे निशाना उसके मोबाइल से मिले डेटा में उसके ISIS से जुड़े संदिग्ध लोगों और अन्य कट्टरपंथी तत्वों से संपर्क के सबूत मिले हैं। वह व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए बातचीत कर रहा था। ATS के मुताबिक, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर राजनीतिक नेताओं, RSS से जुड़े लोगों और अन्य व्यक्तियों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। इसका मकसद डर फैलाना और अपनी कट्टरपंथी सोच को लागू करना था। इसके अलावा योजना में अलग-अलग राज्यों से लोगों को जोड़ना, उन्हें हथियार चलाने और विस्फोटक बनाने की ट्रेनिंग देना, आतंकी संगठनों से संपर्क बनाना और विदेश से हथियार मंगाना शामिल था। इसके लिए फंड जुटाने की भी तैयारी की जा रही थी। इन सभी तथ्यों के आधार पर ATS पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। इसके बाद इरफान पठान को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच शुरू की गई। मुंबई से बिरयानी कारोबारी गिरफ्तार मुंबई के साकीनाका निवासी मुर्शिद जाहिद अख्तर शेख भी इस साजिश में शामिल पाया गया। वह चिकन बिरयानी का कारोबार करता है। ATS टीम ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से मुर्शिद शेख को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए गुजरात लाए। पूछताछ के दौरान उसके मोबाइल से आपत्तिजनक सामग्री और इरफान पठान के साथ साजिश से जुड़े चैट मिले। इसके बाद मुर्शिद शेख को भी इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। ATS अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। —————————– दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Virat Kohli Novak Djokovic; Laureus World Sports Awards

Hindi News Sports Virat Kohli Novak Djokovic; Laureus World Sports Awards | Cricket Tennis स्पोर्ट्स डेस्क20 मिनट पहले कॉपी लिंक 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने विराट कोहली को अपना क्रिकेट हीरो बताया है। 2026 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के दौरान जोकोविच ने खुलासा किया कि क्रिकेट में उनकी दिलचस्पी कोहली की वजह से ही शुरू हुई। उन्होंने कहा, ‘हां विराट दोस्त हैं और ऐसे शख्स हैं जिनका मैं सम्मान करता हूं। ईमानदारी से कहूं तो वो ही कारण है कि मैंने क्रिकेट फॉलो करना शुरू किया। पहले मैं क्रिकेट नहीं फॉलो करता था, लेकिन कोहली के कारण मैंने इसे देखना शुरू किया। हम संपर्क में रहते हैं। उम्मीद है कि जब मैं भारत आऊंगा तो वो मेरे साथ जुड़ेंगे। हम कुछ क्रिकेट और कुछ टेनिस खेलेंगे, आनंद लेंगे और खेल का जश्न मनाते हुए सकारात्मक ऊर्जा फैलाएंगे। लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के दौरान नोवाक जोकोविच। मैं जल्द भारत आउंगा भारत आने को लेकर जोकोविच ने कहा, मेरा संदेश हमेशा से यह है कि भारतीय फैंस और दुनियाभर के फैंस से मिलने वाले समर्थन की कद्र, सम्मान और प्यार है। मैं जल्द भारत आउंगा, क्योंकि मैं वहां जाना चाहता हूं। पिछले कुछ सालों से मेरे मन में भावना है कि भारत की यात्रा करना है। उन्होंने आगे कहा, मुझे वाकई उम्मीद है कि एक समारोह के लिए भारत आऊंगा और कोई मैच या कुछ तो जरूर खेलूंगा। मेरी यह चाहत है क्योंकि मैं भारतीय लोगों से खुद को करीब महसूस करता हूं। अल्काराज-सबालेंका बेस्ट प्लेयर्स 22 साल के कार्लोस अलकराज को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड के बाद उन्होंने कहा कि ये सम्मान उनके लिए खास है क्योंकि वे अब लियोनल मेसी, रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। विमेंस कैटेगरी में एरिना सबालेंका को स्पोर्ट्सविमेन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ जीत नहीं, बल्कि मेहनत और दबाव से जूझने का भी सम्मान है। अलकराज को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Punjab Chandigarh top news DSP Death, Sikh Clash, Shop Blast, Minor Mother

. पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर DSP की मौत से जुड़ी रही है। वह घर में सरकारी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सीने में गोली लग गई। जिससे उनकी मौत हो गई। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. DSP की गोली लगने से मौत, रिवॉल्वर साफ करते समय फायर एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) में तैनात डीएसपी योगेश कुमार शर्मा की मंगलवार सुबह फगवाड़ा स्थित अपने सरकारी आवास पर गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, डीएसपी अपनी सरकारी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। इसी दौरान गोली चली और उनके सीने में लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता राम कुमार शर्मा ने बताया कि बेटे योगेश का 3 दिन पहले ही चंडीगढ़ ट्रांसफर हुआ था। इससे पहले वह STF में तैनात था। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। एक पोता कनाडा में स्टडी वीजा पर है। राम कुमार शर्मा ने कहा कि गोली कैसे चली, इसका पता नहीं लग सका। बताया जा रहा है कि उनका बेटा सोफे पर बैठकर पिस्तौल साफ कर रहा था, क्योंकि उसे पिस्तौल जमा करवानी थी। इसी दौरान गोली चल गई। उन्होंने कहा कि जब वह गेट पर कार देने पहुंचे, तब तक गोली चल चुकी थी। कपूरथला की SP माधवी शर्मा ने कहा है कि परिवार के बयान पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर) 2. सबसे बड़ा मॉल अचानक बंद, कंपनी ने नोटिस चिपकाया पंजाब के मोहाली स्थित VR पंजाब मॉल को फिलहाल लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। मॉल प्रबंधकों ने इसकी वजह 3 अप्रैल को आए भूकंप से इमारत को हुए नुकसान को बताया है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि दोबारा खोलने से पहले पूरे ढांचे की विस्तृत जांच (स्ट्रक्चरल सेफ्टी रिव्यू) कराई जाएगी। सब ठीक रहा तो दोबारा खोला जाएगा। फिलहाल यह साफ नहीं है कि मॉल कब तक बंद रहेगा। हालांकि, अचानक इस तरह मॉल के बंद होने से वहां काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारी बेरोजगार हो सकते हैं और दुकानदारों के लिए परेशानी बनी हुई है। गेट को बंद कर दिया गया है। सोमवार को कई लोग मॉल पहुंचे, लेकिन उन्हें गेट से ही निराश होकर लौटना पड़ा। रात को भी मॉल अंधेरे में डूबा रहा। करीब 22 एकड़ में बना यह मॉल मोहाली का सबसे बड़ा मॉल था। हाल के वर्षों में मॉल में आने-जाने की समस्याओं के कारण यहां फुटफॉल कम हुआ था। इसके बाद भी रोजाना लगभग 3,000 से 5,000 लोग यहां पहुंचते थे। जबकि, वीकेंड पर यह संख्या 10 हजार तक पहुंच जाती थी। अब चर्चा है कि मॉल जल्द ही प्राइवेट मल्टी स्पेशयलिटी अस्पताल में बदलेगा। (पढ़ें पूरी खबर) 3. चंडीगढ़ पुलिस राइटर मधु किश्वर के घर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस की टीम दिल्ली में राइटर मधु किश्वर के घर पहुंची। टीम ने उन्हें नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए कहा। टीम में इंस्पेक्टर इरम रिजवी और इंस्पेक्टर सरित राय शामिल थीं, जिन्होंने नोटिस सौंपा। राइटर मधु किश्वर ने कहा कि हमारे सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि पांच पुलिसकर्मी, जिनमें दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, मेरे ऑफिस पहुंची हैं। राइटर ने कहा कि मैं उस समय एक वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी, इसलिए मैंने उन्हें कुछ देर इंतजार करने को कहा। लेकिन इतनी देर रात पुलिस का पहुंचना अच्छे संकेत नहीं देता। बता दें कि मधु किश्वर समेत अन्य लोगों पर सेक्टर-26 थाने में कल केस दर्ज किया गया था। 19 अप्रैल की पुलिस को शिकायत दी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो को गलत पहचान के साथ वायरल किया और उसमें अश्लील व भ्रामक शब्द जोड़कर पेश किया। इससे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की छवि खराब करने की कोशिश की गई और समाज में भ्रम फैलाया गया। (पढ़ें पूरी खबर) 4. पांच दिन लंबे बिजली कट लगेंगे, लुधियाना में सबसे ज्यादा पंजाब में लोगों को अगले 5 दिन लंबे बिजली कट झेलने पड़ सकते हैं। पावरकॉम (PSPCL) की तरफ से बिजली कट लगाने को लेकर पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। जिसके मुताबिक 21 अप्रैल से 28 अप्रैल तक लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, बठिंडा और पटियाला में लंबे बिजली कट लगेंगे। इसके लिए पावरकॉम ने बिजली डिस्ट्रिब्यूशन में सुधार और मॉडर्नाइजेशन का हवाला दिया है। इन शहरों में 8 से लेकर 10 घंटे तक का पावर कट रहेगा। हालांकि पंजाब में लगातार गर्मी बढ़ रही है और मौसम विभाग ने 3 दिन के लिए हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। 21 जिलों में टेंपरेचर 35 पार हो चुका है। सेहत विभाग को एडवाइजरी भी जारी करनी पड़ गई। वहीं अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखते हुए स्पेशल वार्ड बनाने के साथ 24 घंटे स्टाफ तैनात किया गया है। ऐसे में बिजली कटों से गर्मी के हालात और बिगड़ सकते हैं। पावरकॉम के मुताबिक पंजाब में बिजली की डिमांड अभी 6 हजार मेगावाट के करीब है। हालांकि टेंपरेचर बढ़ने पर कुछ दिन पहले यह डिमांड 9500 मेगावाट तक पहुंच गई थी। पंजाब में बिजली का उत्पादन 3300 मेगावाट के करीब है और केंद्रीय पूल से 2700 मेगावाट बिजली खरीदी जा रही है। आजकल पंजाब में व्यापक स्तर पर मेंटेनेंस कट लग रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 5. खालिस्तान समर्थक MP की गिरफ्तारी की तैयारी तेज खडूर साहिब से खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर हलचल तेज हो गई है। पंजाब पुलिस की एक विशेष टीम असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंच चुकी है, जहां अमृतपाल सिंह फिलहाल नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत बंद हैं। अमृतपाल सिंह की एनएसए हिरासत 22 अप्रैल को समाप्त हो रही है। सूत्रों के अनुसार जैसे ही उनकी नजरबंदी खत्म होगी अमृतपाल सिंह को अजनाला मामले में गिरफ्तार करके स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से रिमांड लिया जाएगा। इसके बाद मुकदमे की कार्रवाई शुरू होने की संभावना है। अमृतपाल सिंह को अप्रैल 2023 में मोगा के
‘मोदी हमेशा धमकी देते हैं, कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं’: बीजेपी के हंगामे के बाद खड़गे का त्वरित स्पष्टीकरण | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:21 अप्रैल, 2026, 17:23 IST कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनका मतलब यह है कि पीएम नरेंद्र मोदी, जिनके बारे में उन्होंने कहा था कि वे ‘हमेशा धमकी देते हैं’, ‘लोगों और राजनीतिक दलों को डरा रहे हैं’ कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनके “आतंकवादी” आरोप पर भाजपा के हंगामे के तुरंत बाद त्वरित स्पष्टीकरण दिया। खड़गे ने कहा कि उनका मतलब सिर्फ इतना है कि प्रधानमंत्री मोदी, जिनके बारे में उन्होंने कहा था कि वे ‘हमेशा धमकी देते हैं’, ‘लोगों और राजनीतिक दलों को डरा रहे हैं’ लेकिन उन्होंने उन्हें ‘आतंकवादी’ नहीं कहा। खड़गे ने कहा, “वह (पीएम मोदी) लोगों और राजनीतिक दलों को आतंकित कर रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं… मेरा मतलब यह है कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। ईडी, आईटी और सीबीआई जैसी संस्थाएं उनके हाथों में हैं। वह परिसीमन को भी अपने हाथों में लेना चाहते हैं।” चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 21 अप्रैल, 2026, 17:23 IST समाचार राजनीति ‘मोदी हमेशा धमकी देते हैं, कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं’: बीजेपी के हंगामे के बाद खड़गे का त्वरित स्पष्टीकरण अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)मल्लिकार्जुन खड़गे मोदी टिप्पणी(टी)मल्लिकार्जुन खड़गे(टी)नरेंद्र मोदी(टी)आतंकवादी टिप्पणी विवाद(टी)बीजेपी प्रतिक्रिया(टी)कांग्रेस बनाम बीजेपी(टी)मोदी लोगों को आतंकित कर रहे हैं(टी)राजनीतिक दलों की आलोचना
कांग्रेस का पीएम के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस:आरोप- राष्ट्र के नाम संबोधन में विपक्षी सांसदों के वोट पर सवाल उठाए, कार्रवाई की मांग

कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लेटर लिखकर कहा कि पीएम ने ‘राष्ट्र के नाम संबोधन’ में विपक्षी सांसदों के वोट और उनके इरादों पर सवाल उठाए थे। यह नियमों के खिलाफ है। वेणुगोपाल ने लिखा कि पीएम ने करीब 29 मिनट के संबोधन में विपक्षी दलों पर महिला आरक्षण बिल रोकने का आरोप लगाया। सांसदों के वोटिंग पैटर्न पर सवाल उठाए। उनके फैसलों के पीछे की मंशा पर भी टिप्पणी की। कांग्रेस सांसद ने मांग की है कि इस मामले को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति को भेजा जाए और प्रधानमंत्री के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाए। स्पीकर को लिखे लेटर की चार मुख्य बातें… जयराम रमेश बोले- पीएम ने कांग्रेस पर 59 बार टारगेट किया कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन आमतौर पर देश को जोड़ने और भरोसा बढ़ाने के लिए होता है। इस बार संबोधन में खुलकर राजनीतिक बात हुई। कांग्रेस पर 59 बार निशाना साधा गया। इसे प्रधानमंत्री के रिकॉर्ड पर एक और दाग माना जाएगा। PM ने कहा था- विपक्ष ने आधी आबादी का अधिकार छीना, उन्हें इस पाप की सजा मिलेगी पीएम नरेंद्र मोदी ने 18 अप्रैल को देश को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके जैसे विपक्षी दल इस भ्रूणहत्या के गुनहगार हैं। ये देश के संविधान के अपराधी हैं। नारी शक्ति के अपराधी हैं। जिन लोगों ने आधी आबादी का अधिकार छीना, उन्हें इस पाप की सजा मिलेगी। दरअसल, लोकसभा में 17 अप्रैल को महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं हो सका था। बिल में लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 816 करने का प्रस्ताव था। बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, जबकि इसे पास करने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी। क्या है विशेषाधिकार हनन? संसद के सांसदों और समितियों को कुछ खास अधिकार दिए जाते हैं, ताकि वे बिना दबाव के अपना काम कर सकें। अगर कोई सांसद या कोई बाहरी व्यक्ति इन अधिकारों में दखल देता है या उन्हें नुकसान पहुंचाता है, तो इसे विशेषाधिकार हनन माना जाता है। ऐसे मामले में कोई भी सांसद सदन में प्रस्ताव ला सकता है और कार्रवाई की मांग कर सकता है। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… लोकसभा सीटें बढ़ाने का बिल 54 वोट से गिरा:पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298; मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम लोकसभा में सीटें बढ़ाने के लिए लाया गया संविधान का 131वां संशोधन बिल सरकार लोकसभा में पास नहीं करा पाई। इसमें संसद की 543 सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान था। लोकसभा में बिल पर 21 घंटे की चर्चा के बाद वोटिंग हुई। उपस्थित 528 सांसदों ने वोट डाले। पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े। पूरी खबर पढ़ें…
कांग्रेस ने पीएम के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस का दिया:लोकसभा स्पीकर को लिखा लेटर; कहा- सांसदों के वोट पर टिप्पणी नियमों के खिलाफ

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लेटर लिखकर कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में विपक्षी सांसदों के वोट और उनके इरादों पर सवाल उठाए, जो नियमों के खिलाफ है। वेणुगोपाल ने अपने पत्र में लिखा कि 17 अप्रैल 2026 को संविधान (131वां संशोधन) विधेयक लोकसभा में पास नहीं हो सका। इसके अगले दिन 18 अप्रैल को प्रधानमंत्री ने टीवी पर देश को संबोधित किया। लेटर के मुताबिक प्रधानमंत्री ने करीब 29 मिनट के संबोधन में विपक्षी दलों पर बिल रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने सांसदों के वोटिंग पैटर्न पर सीधे सवाल उठाए और उनके फैसलों के पीछे की मंशा पर भी टिप्पणी की। वेणुगोपाल ने नियम 222 के तहत यह नोटिस दिया है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति को भेजा जाए और प्रधानमंत्री के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाए। स्पीकर को लिखे लेटर की चार मुख्य बातें… जयराम रमेश बोले- पीएम ने कांग्रेस पर 59 बार टारगेट किया कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन आमतौर पर देश को जोड़ने और भरोसा बढ़ाने के लिए होता है। इस बार संबोधन में खुलकर राजनीतिक बात हुई। कांग्रेस पर 59 बार निशाना साधा गया। इसे प्रधानमंत्री के रिकॉर्ड पर एक और दाग माना जाएगा। क्या है विशेषाधिकार हनन? संसद के सांसदों और समितियों को कुछ खास अधिकार दिए जाते हैं, ताकि वे बिना दबाव के अपना काम कर सकें। अगर कोई सांसद या कोई बाहरी व्यक्ति इन अधिकारों में दखल देता है या उन्हें नुकसान पहुंचाता है, तो इसे विशेषाधिकार हनन माना जाता है। ऐसे मामले में कोई भी सांसद सदन में इसके खिलाफ प्रस्ताव ला सकता है और कार्रवाई की मांग कर सकता है। —————
खीर की चटनी रेसिपी: गरमा गरम पेट को ठंडी तासीर वाली चटनी से बनी चटनी, खाने का स्वाद हो जायेगा दोगुना; नोट करें रेसिपी

लकड़ी की निर्माण सामग्री के लिए: 1 खेडा, 1/2 कप दही, 2-3 हरी मिर्च, 1 मसाला अदरक, 2-3 लहसुन की कलियां, 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक, थोड़ा हरा धनियां और 1 छोटा चम्मच मसाला छवि: फ्रीपिक सबसे पहले ढोलकर को छूकर लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। मसाले में खेड़ा, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और हरा धनिया डाला जाता है। छवि: फ्रीपिक अब इसमें दही, नमक और इसके अलावा जीरा पाउडर, महान से पीस लें। तैयार मेकअप में ऊपर दिए गए सेलेब्रिटी का रस तैयार करें और अच्छी तरह से मिक्स करें। छवि: फ्रीपिक आपका अनोखा-ठंडी गैजेट की मैकेनिज्म तैयार है। इसे पराठे, दाल-चावल या सब्जी के साथ सर्व किया जा सकता है। गर्मी में यह खाने का स्वाद दोगुना कर देता है। छवि: एआई खेडा शरीर को ठंडक देता है और दही पाचन को बेहतर बनाता है। इसके अलावा यह सामान और सामान है। साथ ही, गर्मी में डायहाइड्रेशन से बचने में मदद मिलती है। छवि: फ्रीपिक अगर आप कुछ नया, टेस्टी और टार्किक टिकट बनाना चाहते हैं, तो यह स्केची की दुकान जरूर बना सकते हैं। यह आपके खाने में ताजगी और स्वाद दोनों जोड़े हैं। छवि: फ्रीपिक (टैग्सटूट्रांसलेट)खीरे की चटनी रेसिपी(टी)खीरे की चटनी(टी)खीरे की चटनी(टी)खीरे की चटनी रेसिपी(टी)खीरा रेसिपी(टी)खीरे की रेसिपी(टी)चटनी रेसिपी(टी)गर्मी की चटनी






