Saturday, 12 Sep 2026 | 08:11 AM

Trending :

Harry Newton, Runner, London Marathon, 46th edition of the London Marathon.

Harry Newton, Runner, London Marathon, 46th edition of the London Marathon.

Hindi News Sports Harry Newton, Runner, London Marathon, 46th Edition Of The London Marathon. लंदन3 घंटे पहले कॉपी लिंक हैरी न्यूटन अब तक 31 मैराथन पूरी कर चुके हैं, जिनमें से 21 सिर्फ लंदन मैराथन हैं। – फाइल फोटो दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित दौड़ों में शामिल लंदन मैराथन का 46वां संस्करण रविवार को आयोजित होगा। इसमें 59 हजार से ज्यादा धावक हिस्सा लेंगे। इसी दौड़ में 88 साल के धावक हैरी न्यूटन यह साबित करने उतरेंगे कि दौड़ना सिर्फ युवाओं के लिए नहीं है। हैरी ‘लंदन मैराथन’ के सबसे बुजुर्ग एथलीट हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि मैकल्सफील्ड के रहने वाले और पेशे से दुकानदार हैरी ने 57 साल की उम्र में अचानक ही दौड़ना शुरू किया था। वे अब तक 31 मैराथन पूरी कर चुके हैं, जिनमें से 21 सिर्फ लंदन मैराथन हैं। उनका जज्बा ऐसा है कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान जब बाहर निकलना मना था, तब उन्होंने अपने घर के बगीचे के ही 461 चक्कर लगाकर एक मैराथन की दूरी पूरी कर ली थी। पहली बार मैराथन में हिस्सा लेने वाले नर्वस युवाओं को वे एक बेहद सीधी सलाह देते हैं- ‘शुरुआत में बहुत तेज दौड़ने की कोशिश न करें, अपनी रफ्तार एक समान रखें और दौड़ने से पहले फ्रेश जरूर हो लें।’ हैरी की 85 वर्षीय पत्नी फिलिस उनके इस अनोखे शौक पर हंसती हैं। हैरी बताते हैं, ‘वह अक्सर मुझे पागल कहती है और चाहती है कि मैं यह सब न करूं, लेकिन सच कहूं तो वह मेरी सबसे बड़ी समर्थक रही है। इस बार वह परिवार के करीब 20 सदस्यों के साथ मेरा हौसला बढ़ाने वहां मौजूद रहेगी।’ हैरी इस साल मैराथन के वीआईपी एरिया में रहेंगे, जहां उन्हें अपनी मर्जी से दौड़ शुरू करने की छूट होगी और प्राइवेट वॉशरूम जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। हैरी का यह सफर 1994 में एक चैरिटी के लिए फंड जुटाने के मकसद से शुरू हुआ था। उस वक्त उनके घुटनों में दिक्कत थी। मैराथन से एक हफ्ते पहले जब उन्होंने एक्स-रे कराया, तो डॉक्टर ने साफ कह दिया था कि उनके घुटने इस मैराथन का दबाव नहीं झेल पाएंगे। लेकिन स्पॉन्सरशिप के पैसों की वजह से हैरी ने हार नहीं मानी। पहली मैराथन उन्होंने थोड़ा पैदल चलकर और थोड़ा दौड़कर 5 घंटे 10 मिनट में पूरी की। हालांकि इसके बाद एक महीने तक उनके पूरे शरीर में दर्द रहा, लेकिन उन्हें दौड़ने का ऐसा चस्का लगा कि फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 70 साल की उम्र में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ समय (3 घंटे, 52 मिनट और 30 सेकेंड) निकाला था। इस रविवार को हैरी एक खास ‘सुपर शूज’ पहनकर दौड़ने वाले हैं, जिन्हें उन्होंने हाल ही में एक सेल से खरीदा है। अपनी उम्र के लोगों को सलाह देते हुए हैरी कहते हैं कि चोट से बचने के लिए फिजियोथेरेपिस्ट की मदद लें और मांसपेशियों को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज जरूर करें। हैरी कहते हैं, ‘कुछ साल पहले मैंने भी नहीं सोचा था कि मैं 88 की उम्र में दौड़ रहा होऊंगा। हर साल मेरी रफ्तार थोड़ी कम जरूर होगी, क्योंकि उम्र का असर तो पड़ता ही है, लेकिन जब तक मेरा शरीर मेरा साथ देगा, मैं दौड़ना जारी रखूंगा।’ दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

काश पटेल पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के आरोप:हॉकी के दीवाने हैं FBI चीफ, रंगबिरंगे मोजों और भारत से सिलवाए सूट का मजाक उड़ाते थे दोस्त

काश पटेल पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के आरोप:हॉकी के दीवाने हैं FBI चीफ, रंगबिरंगे मोजों और भारत से सिलवाए सूट का मजाक उड़ाते थे दोस्त

एफबीआई चीफ के तौर पर काश पटेल का सफर जितना तेजी से ऊपर चढ़ा, उनके निजी शौक और विवादों ने उतनी ही तेजी से उन्हें चर्चा के केंद्र में ला दिया है। अब उन पर शराब के सेवन और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के गंभीर आरोप लग रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नाराजगी की खबरों के बीच उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन दावों पर सफाई देनी पड़ी है। हालांकि वॉशिंगटन के राजनीतिक गलियारों में काश पटेल की पहचान एक ऐसे अधिकारी की है जो नियमों और प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना अपनी धुन में रहना पसंद करता है। पटेल की जीवनशैली में रंगीन मिजाजी और विचित्र शौक हमेशा से शामिल रहे हैं। उनकी इस शख्सियत का सबसे रोचक पहलू ‘कोच काश’ वाली छवि है। वकालत और सरकारी नौकरी के शुरुआती दिनों में वे स्थानीय हाई स्कूल की हॉकी टीम को ट्रेनिंग देते थे। कई बार वे पेंटागन या व्हाइट हाउस की महत्वपूर्ण बैठकों से सूट में ही हॉकी रिंक पहुंच जाते थे। खेल के प्रति यही दीवानगी हाल ही में मिलान ओलिंपिक के दौरान उनके लिए जी का जंजाल बन गई, जब वे अमेरिकी टीम के ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के साथ बीयर पीते नजर आए। गर्लफ्रेंड के लिए सरकारी विमानों के इस्तेमाल पर भी विरोधियों के निशाने पर आ चुके हैं। फैशन सेंस का मजाक उड़ाते थे दोस्त मियामी में जब वे सरकारी वकील थे, तब उनके साथ काम करने वाले लोग आज भी उनके फैशन सेंस का मजाक उड़ाते हैं। वे अक्सर भारत से खास तौर पर सिलवाए गए सूट पहनते थे, जो अमेरिकी अदालतों के माहौल के हिसाब से काफी अलग दिखते थे। उनके साथ पहने गए रंग-बिरंगे और अजीब पैटर्न वाले मोजे गॉसिप का विषय बन जाते थे। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर काश ने एक बार एक चैरिटी कार्यक्रम में फंड जुटाने के लिए खुद को ‘एलिजिबल बैचलर’ के तौर पर नीलामी के लिए भी पेश कर दिया था। इसके अलावा वे बच्चों के लिए किताब भी लिख चुके हैं। ‘द प्लॉट अगेंस्ट द किंग’ नाम की किताब में उन्होंने खुद को एक जादूगर (विजार्ड) के रूप में पेश किया। पिता को एक सूटकेस में संघर्ष करते देखा काश की जड़ों का गहरा नाता युगांडा और भारत से है। उनके पिता प्रमोद पटेल 1970 के दशक में तानाशाह ईदी अमीन के शासन से जान बचाकर न्यूयॉर्क भागे थे, तब उनके पास केवल एक सूटकेस और कुछ ही डॉलर थे। इसी संघर्ष से प्रेरणा लेकर काश ने अपनी पहचान बनाई। लोकप्रियता भुनाने के लिए अपना ब्रांड किया लॉन्च अपनी लोकप्रियता का लाभ उठाते हुए काश ने K$H नाम से अपना एक पर्सनल ब्रांड भी बाजार में उतारा है। इस ब्रांड के तहत वे टी-शर्ट, हुडी और टोपी जैसे कपड़ों से लेकर वाइन तक बेचते हैं। इन उत्पादों की बिक्री से होने वाली कमाई का एक बड़ा हिस्सा उनके द्वारा स्थापित ‘काश फाउंडेशन’ में जाता है। हालांकि, इसे लेकर भी विवाद आ चुके हैं।

कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने गुपचुप शादी की:पति का नाम-चेहरा रखा प्राइवेट, रणवीर सिंह समेत कई सेलेब्स ने दी बधाई

कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने गुपचुप शादी की:पति का नाम-चेहरा रखा प्राइवेट, रणवीर सिंह समेत कई सेलेब्स ने दी बधाई

यश राज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने शनिवार को एक इंटिमेट फंक्शन में शादी कर ली। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन अपने पति का चेहरा और नाम पब्लिक नहीं किया। पोस्ट सामने आते ही रणवीर सिंह समेत कई सितारों ने उन्हें बधाई दी। शानू शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘ईश्वर की कृपा से मुझे इस धरती पर साथ चलने के लिए सबसे बेहतरीन साथी मिल गया है। माता-पिता के आशीर्वाद और प्रियजनों के प्यार से हमने आज सुबह अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से संपन्न कर लिया। जल्द ही शादी का जश्न मनाया जाएगा… विवाह संपन्न।’ कई सेलेब्स ने बधाई दी पोस्ट सामने आते ही कई सितारों ने शानू को शुभकामनाएं दीं। परिणीति चोपड़ा ने लिखा, ‘बधाई हो मेरी लड़की -सबसे बड़ी खबर!’ रणवीर सिंह ने दिल वाले इमोजी शेयर कर खुशी जाहिर की। वहीं कृति सेनन ने कमेंट किया, ‘वाह! बधाई हो।’ इसके अलावा रश्मिका मंदाना, प्रियंका चोपड़ा, अनन्या पांडे, सोनम कपूर और शरवरी सहित कई सेलेब्स ने भी बधाई दी। कौन हैं शानू शर्मा? शानू शर्मा ने मुंबई के थिएटर और क्रिएटिव फील्ड से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने कास्टिंग की दुनिया में कदम रखा। आदित्य चोपड़ा उन्हें यश राज फिल्म्स में लेकर आए। उनको बड़ी पहचान तब मिली जब उन्होंने उस समय अपेक्षाकृत नए एक्टर रणवीर सिंह को फिल्म बैंड बाजा बारात में कास्ट किया था। इसके अलावा उन्होंने अनुष्का शर्मा, भूमि पेडनेकर, अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे कई कलाकारों की कास्टिंग की है। शानू शर्मा फिल्म निर्माता और अभिनेता रोमेश शर्मा की भतीजी भी हैं, जो फिल्म हम के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और गोविंदा नजर आए थे।

गर्मी में लू लगने की कैसे करें पहचान? जानिये इससे बचने के तरीके और सावधानियां

सुनील ने रोल में काट-छांट की वजह से छोड़ी फिल्म, अक्षय बने बॉक्स ऑफिस 'किंग'

गर्मियों में तेज़ धूप और अत्यधिक तापमान के कारण लू (Heat Stroke/Heat Exhaustion) लगने का खतरा बढ़ जाता है. लू शरीर के तापमान नियंत्रण तंत्र को बिगाड़ देती है, जिससे गंभीर समस्या हो सकती है. सही जानकारी और सावधानी से इससे बचा जा सकता है. लू से बचने के तरीके धूप से बचेंदोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप बहुत तेज़ होती है. इस दौरान बाहर निकलने से बचें. अगर निकलना ज़रूरी हो तो छाता, टोपी या गमछे का इस्तेमाल करें. पर्याप्त पानी पिएंदिनभर थोड़े‑थोड़े अंतराल पर पानी, नींबू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी या ओआरएस घोल पिएं. प्यास लगने से पहले पानी पीना बेहतर है. हल्के और ढीले कपड़े पहनेंसूती, हल्के रंग के और ढीले कपड़े पहनें ताकि शरीर को हवा मिलती रहे और पसीना जल्दी सूख सके. भारी भोजन करने से बचेंगर्मियों में हल्का, सुपाच्य और ताजा भोजन करें. बहुत ज्यादा तला‑भुना और मसालेदार खाना शरीर में गर्मी बढ़ाता है. शरीर को ठंडा रखेंसमय‑समय पर ठंडे पानी से चेहरा हाथ धोएं, संभव हो तो स्नान करें. घर में हवा और छाया की व्यवस्था रखें. लू लगने के लक्षण कैसे पहचानेंलू लगने पर शरीर कुछ खास संकेत देता है, जैसे: तेज़ सिरदर्द और चक्कर आना.अत्यधिक पसीना आना या बिल्कुल पसीना बंद हो जाना.कमजोरी, थकान और बेचैनी.मतली या उल्टी.शरीर का तापमान बढ़ जाना.तेज़ धड़कन और सांस लेने में परेशानी.गंभीर स्थिति में बेहोशी. इन लक्षणों में से कई एक साथ दिखें तो समझ लें कि लू लग रही है या लग चुकी है. लू लगने के बाद क्या उपाय करें धूप से तुरंत हटाएंव्यक्ति को छायादार और ठंडी जगह पर लिटाएं. कपड़े ढीले करेंतंग कपड़े हटा दें और शरीर पर ठंडा पानी डालें या गीले कपड़े से पोंछें. तरल पदार्थ देंहोश में होने पर ओआरएस, ठंडा पानी, नींबू पानी या छाछ पिलाएं. बेहोशी की स्थिति में मुंह से कुछ न दें. ठंडी पट्टियां रखेंसिर, गर्दन, बगल और जांघों पर ठंडी पट्टियां रखने से शरीर का तापमान कम होता है. डॉक्टर से संपर्क करेंयदि स्थिति गंभीर हो, बार‑बार उल्टी हो या बेहोशी आए तो तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें. सही समय पर सावधानी और उपचार से लू के गंभीर प्रभावों से बचा जा सकता है. गर्मियों में अपने और परिवार के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

पंजाब किंग्स की जीत पर प्रीति जिंटा ने बधाई दी:कहा- श्रेयस, यह जीत रिकॉर्ड में दर्ज होगी, केएल राहुल की पारी की भी तारीफ की

पंजाब किंग्स की जीत पर प्रीति जिंटा ने बधाई दी:कहा- श्रेयस, यह जीत रिकॉर्ड में दर्ज होगी, केएल राहुल की पारी की भी तारीफ की

शनिवार को आईपीएल मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया, जिसके बाद टीम की को-ऑनर प्रीति जिंटा ने खुशी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर टीम और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए जीत की बधाई दी। प्रीति ने अपनी पोस्ट में सबसे पहले विरोधी टीम दिल्ली कैपिटल्स के बैट्समैन केएल राहुल की शानदार पारी के लिए उन्हें बधाई दी। वहीं, प्रीति ने अपनी टीम को लेकर लिखा, ‘श्रेयस अय्यर, यह जीत रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगी। आज वाकई गर्मी थी।’ साथ ही उन्होंने प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, नेहाल वढेरा और शशांक सिंह की भी तारीफ की। 265 रन चेज, पंजाब ने रचा इतिहास मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने टी20 इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्यों में से एक 265 रन का सफल पीछा किया। दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने 67 गेंदों में 152 रन की पारी खेली। इसके साथ वह आईपीएल में 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने भारत के पुरुष टी20 क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। हालांकि उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। पंजाब किंग्स ने इससे पहले 2024 के आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रन का पीछा कर रिकॉर्ड बनाया था। इस बार टीम ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस जीत के साथ पंजाब छह जीत और एक बिना रिजल्ट वाले मैच के साथ 13 अंकों पर पहुंच गई है और अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। टीम पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स तीन जीत और चार हार के साथ छठे स्थान पर है, जिसके छह अंक हैं।

India Beats Ukraine 4-1 After Denmark Loss; Sindhu-Tanisha Triumph

India Beats Ukraine 4-1 After Denmark Loss; Sindhu-Tanisha Triumph

Hindi News Sports Uber Cup: India Beats Ukraine 4 1 After Denmark Loss; Sindhu Tanisha Triumph 6 घंटे पहले कॉपी लिंक डेनमार्क के होर्सेंस में खेले जा रहे उबेर कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने अपनी क्वार्टर फाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है। ग्रुप-A के अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने यूक्रेन को 4-1 से करारी शिकस्त दी। पहले मैच में मेजबान डेनमार्क से 2-3 से हारने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त वापसी की। इस जीत के साथ ही भारत अब सोमवार को डिफेंडिंग चैंपियन चीन से भिड़ेगा, जो क्वार्टर फाइनल की राह तय करने के लिए बेहद अहम होगा। उन्नति हुड्डा और तन्वी शर्मा ने अपने- अपने मैच जीते भारत की ओर से पहले सिंगल्स मैच में उन्नति हुड्डा ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा को सीधे सेटों में 21-19, 22-20 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट तन्वी शर्मा ने अपनी लय बरकरार रखी। तन्वी ने येवहेनिया कांटेमिर को तीन सेटों तक चले कड़े मुकाबले में 21-12, 17-21, 21-10 से हराकर स्कोर 2-0 कर दिया। उन्नति हुड्डा ने पोलिना बुहरोवा को हराकर टीम को जीत के साथ शुरुआत दी। देविका सिहाग ने पक्की की जीत इस मुकाबले में टीम मैनेजमेंट ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु को सिंगल्स मैच में आराम दिया था। उनकी जगह थाइलैंड मास्टर्स चैंपियन देविका सिहाग को तीसरा सिंगल्स खेलने का मौका मिला। देविका ने इस भरोसे को सही साबित किया और मारिया स्टोलियारेन्को को 23-21, 21-13 से हराकर भारत की जीत पक्की कर दी। उनके जीतते ही भारत ने मुकाबले में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली थी। डबल्स में मिला-जुला रहा प्रदर्शन, सिंधु-तनीषा की जोड़ी जीती भारत को इकलौती हार पहले महिला डबल्स मुकाबले में मिली। कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी की जोड़ी यूक्रेन की बुहरोवा और कांटेमिर के सामने नहीं टिक सकी और 11-21, 17-21 से मैच हार गई। हालांकि, आखिरी मैच में पीवी सिंधु और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी ने भारत का दबदबा कायम रखा। उन्होंने सोफिया लावरोवा और स्टोलियारेन्को को 21-18, 21-15 से हराकर स्कोरलाइन 4-1 कर दी। पीवी सिंधु को सिंगल्स में आराम दिया गया, वहीं उन्होंने डबल्स में तनीषा के साथ मिलकर जीत दिलाई। अब चीन से टक्कर, क्वार्टर फाइनल के लिए जीत जरूरी यूक्रेन पर जीत के बाद अब भारतीय टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है। ग्रुप-A में भारत का अगला और आखिरी मुकाबला सोमवार को चीन से होगा। चीन इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। भारत को नॉकआउट स्टेज यानी क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने के लिए चीन के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक, ग्रुप की टॉप दो टीमें ही अगले दौर में पहुंचेंगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

निफ्टी 23,500 तक गिर सकता है:FII ने अप्रैल में ₹56 हजार करोड़ के शेयर बेचे; ईरान-अमेरिका तनाव समेत 5 फैक्टर तय करेंगे चाल

निफ्टी 23,500 तक गिर सकता है:FII ने अप्रैल में ₹56 हजार करोड़ के शेयर बेचे; ईरान-अमेरिका तनाव समेत 5 फैक्टर तय करेंगे चाल

भारतीय शेयर बाजार में कल यानी 27 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते में काफी हलचल देखने को मिल सकती है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग, 200 से ज्यादा कंपनियों के तिमाही नतीजे और ईरान-अमेरिका के बीच जारी तनाव जैसे 5 बड़े फैक्टर्स बाजार की दिशा तय करेंगे। चलिए समझते हैं इस हफ्ते में बाजार में क्या हो सकता है… सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,870 | 23,815 | 23,466 | 23,344 | 23,320 | 22,860 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 23,935 | 24,140 | 24,380 | 24,450 | 24,480 | 24,540 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। अब 5 फैक्टर्स जो बाजार की दिशा तय कर सकते हैं… 1. ईरान-इजराइल युद्ध और कच्चे तेल की चाल ईरान ने अमेरिका के साथ चर्चा करने से इनकार कर दिया है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों के बाद शुरू हुआ यह तनाव वैश्विक बाजार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इसकी वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 105.33 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। बीते दिनों जब तेल सप्लाई के अहम समुद्री मार्ग हॉर्मूज स्ट्रेट के खुलने की खबरें आई थीं तो ब्रेंट क्रूड करीब 10% सस्ता होकर 90 डॉल प्रति बैरल पर आ गया था। शेयर बाजार पर भी इसका असर दिखा था। 2. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक ग्लोबल मार्केट की नजर Fm मीटिंग पर रहेगी। यह मीटिंग मंगलवार, 28 अप्रैल से शुरू होगी और इसके फैसले बुधवार, 29 अप्रैल को आएंगे। बाजार को उम्मीद है कि इस बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होगा और इन्हें 3.50% से 3.75% के दायरे में स्थिर रखा जाएगा। 3. विदेशी निवेशकों की बिकवाली विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं। अप्रैल महीने में अब तक कुल 56,363 करोड़ रुपए के शेयर बेच चुके हैं। हालांकि, घरेलू निवेशक (DIIs) बाजार को सहारा देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अप्रैल में 39,478 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने ₹8 हजार करोड़ के शेयर बेचे इस महीने विदेशी निवेशकों ने 56 हजार करोड़ के शेयर बेचे नोट: सभी आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। 4. 200 से ज्यादा कंपनियों के Q4 नतीजे इस हफ्ते BSE पर लिस्टेड 200 से ज्यादा कंपनियां अपने चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजे पेश करेंगी। निफ्टी की कंपनियों में कोल इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, HUL और कोटक महिंद्रा बैंक पर नजर रहेगी। इनके अलावा ACC, अडाणी पावर, डीमार्ट भी अपने नतीजे घोषित करेंगे। 5. टेक्निकल नजरिया; 23,500 तक जा सकता है निफ्टी रेलीगेयर ब्रोकिंग के रिसर्च SVP अजीत मिश्रा के मुताबिक निफ्टी अपने अहम सपोर्ट 23,900 के नीचे फिसल गया है। अब नजदीकी सपोर्ट 23,500 पर है। ऊपर की तरफ 24,200-24,500 का जोन मजबूत रेजिस्टेंस है। जब तक क्रूड की कीमतें नहीं घटतीं और ग्लोबल संकेत नहीं सुधरते, इस स्तर पर बिकवाली का दबाव बना रहेगा। LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे ने कहा कि निफ्टी 24,000 के नीचे आ गया है। 24,200 के ऊपर ब्रेकआउट ही सेंटिमेंट को स्थिर कर सकता है। वेल्थ व्यू एनालिटिक्स का अगले हफ्ते का आउटलुक मंगलवार (28 अप्रैल) और बुधवार (29 अप्रैल) को बाजार में जोरदार इंट्राडे मूवमेंट देखने को मिल सकता है। एक्टिव ट्रेडर्स के लिए कमाई के अच्छे मौके बन सकते हैं। इसके अलावा, गुरुवार (30 अप्रैल) का सेशन काफी अहम होगा। इस दिन का हाई (सबसे ऊंचा स्तर) और लो (सबसे निचला स्तर) आगे के ट्रेंड के लिए बड़े संकेत देंगे: वेल्थ व्यू की रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ग्लोबल खबरों और घटनाक्रमों की वजह से बाजार में काफी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसलिए इन 3 अहम बातों पर नजर रखना चाहिए: बीते हफ्ते 2% गिरकर बंद हुआ था बाजार पिछले हफ्ते निफ्टी में 2% की गिरावट दर्ज की गई थी, जिसमें सबसे ज्यादा बिकवाली आईटी (IT), ऑटो और कंज्यूमर शेयर्स में रही। शुक्रवार को निफ्टी 275 पॉइंट (1.14%) गिरकर 23,898 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1000 अंक गिरा था। डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। ऊपर दी गई राय और सलाह व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों की हैं, न कि दैनिक भास्कर की। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें।

Prakash Raj Trolls Raghav Chadhas BJP Move

Prakash Raj Trolls Raghav Chadhas BJP Move

6 घंटे पहले कॉपी लिंक राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा और प्रकाश राज ने 2017 की फिल्म गोलमाल अगेन में साथ काम किया था। आम आदमी पार्टी छोड़कर BJP में शामिल होने वाले सांसद राघव चड्ढा पर एक्टर प्रकाश राज ने तंज कसा। प्रकाश राज ने X पर पोस्ट में लिखा, ‘मैं पुलिस फोर्स छोड़ रहा हूं क्योंकि वे अपराध से लड़ने के अपने वैल्यूज से भटक गए हैं। इसलिए मैं दाऊद इब्राहिम से जुड़ रहा हूं – राघव चड्डी।’ इसके साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी और #justasking भी लिखा। प्रकाश राज की पोस्ट। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रकाश राज की कई भाषाओं में कई फिल्में आने वाली हैं। वे जन नायकन (तमिल), जी2 (तेलुगू), वरसानी (तेलुगू), स्पिरिट (तेलुगू), फादर (कन्नड़) और मिरेकल (तमिल) में नजर आएंगे। जन नायकन और जी2 इसी साल रिलीज होने वाली हैं, जबकि वरसानी और स्पिरिट 2027 में रिलीज होंगी। राघव चड्ढा बीजेपी में शामिल हुए शुक्रवार शाम को आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ दी। इसका ऐलान पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। इसके बाद वह भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राघव के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। राघव ने बताया था कि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक कुमार मित्तल के अलावा हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता भी उनके साथ हैं। राघव बोले- दलबदल कानून नहीं लगेगा राघव ने कहा था कि पार्टी के दो-तिहाई सांसदों ने यह फैसला लिया। इसलिए दलबदल कानून लगने का कोई मतलब नहीं है। राघव चड्ढा ने कहा था कि पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। हमने यह फैसला किया है कि हम संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे। 2024 के लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में 3 सीटें जीती थीं। गुरमीत सिंह मीत हेयर (संगरूर) राजकुमार चब्बेवाल (होशियारपुर) मालविंदर सिंह कंग (आनंदपुर साहिब) राघव के साथ पार्टी छोड़ने वाले 7 सांसदों के बारे में जानिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

सोयाबीन का चीला: बेसन-सूजी भूल जाएंगे जब खाएंगे ये हाई-प्रोटोइन सोयाबीन चीला, सिर्फ 10 मिनट में बनेगा; अभी नोट करें रेसिपी

तस्वीर का विवरण

सोयाबीन प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। यह संयोजन को मजबूत बनाता है और शरीर को ऊर्जावान बनाता है। छवि: इंस्टाग्राम यह भूख को शांत करने में मदद करता है। छवि: फ्रीपिक 1 कप सोया चंक्स, 1/2 कप बेसन, मोनोक्रोम प्याज और टमाटर, अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च, हरा धनिया और आटा छवि: सोशल मीडिया सबसे पहले भीगे हुए सोया चैंक्स का पानी लेबलर मिक्सी में पीस लें। इसमें अदरक मिर्च और चॉकलेट एक विशेषज्ञ पेस्ट तैयार करें। छवि: इंस्टाग्राम सोया पेस्ट में बेसन, नमक, अतिरिक्त और सारि कटी की सहायता। आवश्यकता अनुसार पानी के उपकरण उत्तपम के रूप में चिपकने वाला घोल (बैटर) तैयार कर लें। छवि: इंस्टाग्राम – स्टिक पैन पर थोड़ा तेल या नॉन घी। बैटर ने फैलाए और घटिया ढांचे पर दोनों तरफ से सोना व कुरकुरा होने तक सेकें। छवि: इंस्टाग्राम चिली को और कुरकुरा बनाने के लिए बैटर में थोड़ा सा चावल का आटा या सूजी पकौड़ी बना लीजिए. इसे हरी चटनी के साथ गरमा-गरम बेचें। छवि: इंस्टाग्राम यह रेसिपी सिर्फ जिम जाने वालों के लिए नहीं बल्कि बच्चों के लिए टिफिन पर भी असर करती है। आज ही नोट करें और सेहतमंद कल की शुरुआत करें। छवि: इंस्टाग्राम (टैग्सटूट्रांसलेट)ब्रेकफास्ट(टी)सोयाबीन रेसिपी(टी)सोया चंक्स रेसिपी(टी)सोया चिल्ला(टी)सोयाबीन चिल्ला(टी)चीला रेसिपी(टी)हाई प्रोटीन सोया चंक्स रेसिपी(टी)ब्रेकफास्ट रेसिपी(टी)सोया चंक्स चीला रेसिपी(टी)सोया चंक्स बेसन चिल्ला रेसिपी

आंतों की सेहत है खराब तो बुढ़ापे में मांसपेशियां की बीमारी सारकोपेनिया का बढ़ता है रिस्क, 30-40% लोग होते हैं प्रभावित-स्टडी

authorimg

अक्सर बुजुर्गावस्था में कुछ लोगों को चलने-फिरने में समस्या आने लगती है. धीरे-धीरे शारीरिक ताकत खो देते हैं. कभी सोचा है कि आखिर ऐसा बुजुर्गों में क्यों होता है? दरअसल, हाल ही में एम्स में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि उम्र बढ़ने पर मांसपेशियों की कमजोरी का संबंध आंतों (गट) की सेहत हो सकती है. बढ़ती उम्र में काफी लोगों में मांसपेशियों की कमजोरी देखी जाती है, इसका सीधा संबंध आंतों के स्वास्थ्य में होने वाले बदलावों से हो सकता है. ये अध्ययन जेरियाट्रिक्स एंड जेरॉनटोलॉजी इंटरनेशनल (Geriatrics & Gerontology International) में प्रकाशित की गई है. इस अध्ययन का नेतृत्व सुदीप मैथ्यू जॉर्ज और प्रसून चटर्जी ने किया है. इस स्टडी में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 30 लोगों को शामिल किया गया. जिन लोगों को सारकोपेनिया या sarcopenia (मांसपेशियों का धीरे-धीरे कम होना) था, उनकी आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या और विविधता कम पाई गई. यह एक खराब सेहत का संकेत है. सारकोपेनिया कितना कॉमन है? डॉ. प्रसून चटर्जी के अनुसार, सारकोपेनिया एक बेहद ही कॉमन प्रॉब्लम है. लगभग 30 से 40% बुजुर्ग इससे प्रभावित होते हैं. इससे गिरने, हड्डी टूटने और दूसरों पर निर्भर होने का खतरा बढ़ जाता है. फिलहाल इसका कोई इलाज उपलब्ध नहीं है, लेकिन हमारी स्टडी ‘गट-मसल एक्सिस’ एक नई उम्मीद के रूप में सामने आ रहा है. अच्छे बैक्टीरिया की कमीअध्ययन में ये भी पाया गया कि सारकोपेनिया से ग्रस्त लोगों में बिफिडोबैक्टीरियम और लैक्टोबैसिलस जैसे फायदेमंद बैक्टीरिया कम थे. ये बैक्टीरिया मेटाबॉलिज्म और मांसपेशियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं. इसके अलावा, अन्य बैक्टीरिया समूहों में भी बदलाव देखे गए, जो इन्फ्लेमेशन से जुड़े होते हैं. यह सूजन उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों के टूटने का एक महत्वपूर्ण कारण है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. क्या मांसपेशियों की कमजोरी रोकी जा सकती है? अध्ययन के अनुसार, आंतों का स्वास्थ्य सुधारकर मांसपेशियों के कमजोर होने को कुछ हद तक रोका या धीमा किया जा सकता है. डॉ. चटर्जी का कहना है कि आंतों के बैक्टीरिया में ये बदलाव सूजन, मेटाबॉलिज्म और पोषण के जरिए मांसपेशियों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं. इससे यह संकेत मिलता है कि उम्र के साथ मांसपेशियों का कम होना पूरी तरह से अपरिहार्य नहीं है, बल्कि कुछ हद तक इसे बदला जा सकता है. यह अध्ययन ‘गट-मसल एक्सिस’ की उभरती अवधारणा का समर्थन करता है, जिसके अनुसार आंतों के माइक्रोब्स में गड़बड़ी, इम्यून, मेटाबॉलिक और पोषण संबंधी रास्तों के जरिए मांसपेशियों की ताकत को प्रभावित कर सकती है. अध्ययन में ये बात भी सामने आई कि इन प्रतिभागियों में से कोई भी हेल्दी नहीं थे. उनके खानपान के पैटर्न भी अलग-अलग थे. इससे ये साफ संकेत मिलता है कि आप जो भी डाइट लेते हैं, उसका आंतों की सेहत पर भी प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में सही डाइट आंतों और मांसपेशियों दोनों के लिए जरूरी है. क्लिनिकल रूप से, सारकोपेनिया से ग्रस्त लोगों का बॉडी मास इंडेक्स (BMI) कम था. उनकी पकड़ (ग्रिप स्ट्रेंथ) कमजोर थी. उनकी चलने-फिरने की गति भी धीमी थी. अध्ययन का निष्कर्षइस स्टडी से ये पता चलता है कि आंतों के बैक्टीरिया, पोषण और सूजन मिलकर मांसपेशियों की सेहत को प्रभावित करते हैं, इसलिए बढ़ती उम्र में फिट रहने के लिए सिर्फ व्यायाम ही नहीं, बल्कि गट हेल्थ का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है.