Sunday, 13 Sep 2026 | 10:24 AM

Trending :

थलापति विजय सिल्वरस्टोन में अजीत कुमार की रेस देखी:तृषा कृष्णन सबके सामने आईं तो पीछे हटते दिखे; पत्नी ने वापस लिया है तलाक का केस थलापति विजय सिल्वरस्टोन में अजीत कुमार की रेस देखी:तृषा कृष्णन सबके सामने आईं तो पीछे हटते दिखे; पत्नी ने वापस लिया है तलाक का केस इंडोनेशिया का 240 यात्रियों वाला जहाज लापता:जावा सागर में संपर्क टूटा, पूर्वी जावा से बोर्नियो जा रहा था MP Constable & RRB NTPC Recruitment 2026 ‘बिरजू को क्यों मारा?’ पर बोले रसिका-मोहित:‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’ जैसी ‘मिर्जापुर मूवी की बड़ी मिस्ट्री ‘बिरजू को क्यों मारा?’ पर बोले रसिका-मोहित:‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’ जैसी ‘मिर्जापुर मूवी की बड़ी मिस्ट्री
EXCLUSIVE

LSG vs KKR: Lucknow IPL 2026 Pitch Debate

LSG vs KKR: Lucknow IPL 2026 Pitch Debate

10:15 AM26 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक टीमों की संभावित प्लेइंग-12 लखनऊ सुपर जायंट्स : मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मयंक यादव और हिम्मत सिंह। कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, अनूकुल रॉय, वैभव अरोरा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती।

MPPSC Exam Aagar Malwa: 437 Candidates, Three-Layer Check

MPPSC Exam Aagar Malwa: 437 Candidates, Three-Layer Check

आगर मालवा में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की वर्ष 2026 की परीक्षा के लिए जिले में एकमात्र केंद्र बनाया गया है। सीएम राइज स्कूल में स्थापित इस केंद्र पर कुल 437 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। . रविवार सुबह से ही परीक्षार्थियों का केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गया था। अभ्यर्थियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रवेश दिया जा रहा है। प्रवेश से पहले थ्री-लेयर गहन जांच की जा रही है, जिसमें मेटल डिटेक्टर से चेकिंग, बायोमेट्रिक सत्यापन और प्रवेश पत्र की स्कैनिंग शामिल है। केंद्रों के बाहर इंतजार करते अभ्यर्थियों के परिजन। परीक्षा केंद्र के बाहर प्रवेश से पहले जांच कराते परीक्षार्थी। यातायात और कोतवाली पुलिस संभालती परीक्षा व्यवस्था। बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से जांच नियमों के अनुसार, परीक्षार्थियों को जूते, बेल्ट, घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री बाहर रखने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र के बाहर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है, और प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार निगरानी कर रहे हैं। एमपीपीएससी परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित की जा रही है।

वर्ल्ड अपडेट्स:कोलंबिया में बस पर विस्फोटक हमला, 13 की मौत समेत 38 घायल

वर्ल्ड अपडेट्स:कोलंबिया में बस पर विस्फोटक हमला, 13 की मौत समेत 38 घायल

कोलंबिया में एक बस को विस्फोटक डिवाइस से निशाना बनाया गया। यह घटना काहिबियो में पैनअमेरिकन हाईवे पर हुई। धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई और करीब 38 लोग घायल हुए। घायलों में 5 बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बस के पास पहले से विस्फोटक लगाया गया था, जो गुजरते समय फट गया। सेना ने इसे आतंकी हमला बताया है और शक ड्रग तस्करी से जुड़े हथियारबंद गुटों पर है। पिछले दो दिनों में इस इलाके में 26 हमले हुए हैं। इनमें पुलिस स्टेशन पर गोलीबारी, रडार केंद्र पर हमला और विस्फोटकों से लैस ड्रोन बरामद होने की घटनाएं शामिल हैं। कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिमी इलाके ड्रग तस्करी से ग्रस्त इलाके माने जाते हैं। यहां कई अवैध सशस्त्र गुट समुद्री और नदी मार्गों पर कब्जे के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार ने दोषियों को पकड़ने के लिए सख्त कार्रवाई की बात कही है और जानकारी देने पर बड़ा इनाम घोषित किया है।

वर्ल्ड अपडेट्स:कोलंबिया में बस पर विस्फोटक हमला, 13 की मौत समेत 38 घायल

वर्ल्ड अपडेट्स:कोलंबिया में बस पर विस्फोटक हमला, 13 की मौत समेत 38 घायल

कोलंबिया में एक बस को विस्फोटक डिवाइस से निशाना बनाया गया। यह घटना काहिबियो में पैनअमेरिकन हाईवे पर हुई। धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई और करीब 38 लोग घायल हुए। घायलों में 5 बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बस के पास पहले से विस्फोटक लगाया गया था, जो गुजरते समय फट गया। सेना ने इसे आतंकी हमला बताया है और शक ड्रग तस्करी से जुड़े हथियारबंद गुटों पर है। पिछले दो दिनों में इस इलाके में 26 हमले हुए हैं। इनमें पुलिस स्टेशन पर गोलीबारी, रडार केंद्र पर हमला और विस्फोटकों से लैस ड्रोन बरामद होने की घटनाएं शामिल हैं। कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिमी इलाके ड्रग तस्करी से ग्रस्त इलाके माने जाते हैं। यहां कई अवैध सशस्त्र गुट समुद्री और नदी मार्गों पर कब्जे के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार ने दोषियों को पकड़ने के लिए सख्त कार्रवाई की बात कही है और जानकारी देने पर बड़ा इनाम घोषित किया है। अंतरराष्ट्रीय मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका में अस्पताल में गोलीबारी, एक पुलिसकर्मी की मौत, दूसरा गंभीर अमेरिका के शिकागो में शनिवार को अस्पताल के अंदर गोलीबारी हुई। एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, पुलिस एक आरोपी को इलाज के लिए एंडेवर हेल्थ स्वीडिश हॉस्पिटल लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने अचानक गोली चला दी और वहां से भाग गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया। घटना के बाद अस्पताल को तुरंत बंद कर दिया गया, हालांकि मरीज और स्टाफ सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।

इंदौर में सीजन का सबसे गर्म दिन…पारा 42 डिग्री पार:रात का तापमान भी 6 डिग्री ज्यादा; मौसम वैज्ञानिक बोले- 44 डिग्री पार जा सकता है तापमान

इंदौर में सीजन का सबसे गर्म दिन...पारा 42 डिग्री पार:रात का तापमान भी 6 डिग्री ज्यादा; मौसम वैज्ञानिक बोले- 44 डिग्री पार जा सकता है तापमान

इंदौर में गर्मी ने अपने तेवर और तेज कर दिए हैं। शनिवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा, जब अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि रात का तापमान भी 6 डिग्री उछलकर 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। दिन-रात दोनों समय झुलसा रही गर्मी भीषण गर्मी का असर पूरे शहर में साफ नजर आ रहा है। दिन में हालात ऐसे रहे कि पंखों की हवा भी राहत नहीं दे पा रही थी। सड़कों पर आम दिनों की तुलना में कम आवाजाही रही और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। चौराहों पर रेड सिग्नल के दौरान वाहन चालक पहले ही छांव में खड़े होकर ग्रीन सिग्नल का इंतजार करते दिखे। एक मिनट का इंतजार भी लोगों को पसीने से तर कर रहा था। रात में भी गर्म हवाओं ने लोगों को चैन से सोने नहीं दिया, जिससे 24 घंटे गर्मी का असर बना हुआ है। रविवार को भी तेज धूप, राहत के संकेत नहीं शनिवार को दिन का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 5 डिग्री अधिक) रहा। रविवार सुबह से ही तेज धूप के कारण गर्मी ने फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम का रुख देखते हुए फिलहाल राहत के कोई संकेत नहीं हैं। आगे और बढ़ सकता है पारा मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। अनुमान है कि पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जिससे गर्मी का असर और अधिक तीव्र होगा। इंदौर के एक हफ्ते का तापमान

दिल्ली- टेकऑफ के दौरान स्विस फ्लाइट का इंजन फेल:सभी 232 यात्री सुरक्षित; ज्यूरिख जा रही थी फ्लाइट

दिल्ली- टेकऑफ के दौरान स्विस फ्लाइट का इंजन फेल:सभी 232 यात्री सुरक्षित; ज्यूरिख जा रही थी फ्लाइट

दिल्ली एयरपोर्ट में टेकऑफ के दौरान स्विस विमान का इंजन फेल हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्विस एयरलाइंस की LX147 फ्लाइट शनिवार रात 1:08 बजे टेकऑफ करने वाली थी। तभी उसका एक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई। जिसके बाद पायलट ने तुरंत विमान रोक दिया। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों को रनवे पर इमरजेंसी स्लाइड का इस्तेमाल करके सुरक्षित बाहर निकाला गया। 6 यात्री घायल हो गए हैं। फ्लाइट स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख जाने वाली थी। हम खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।

अर्चना पूरन सिंह के बेटे से ₹87 हजार की ठगी:आयुष्मान से फ्री ट्रायल के नाम पर कंपनी ने पैसे लिए

अर्चना पूरन सिंह के बेटे से ₹87 हजार की ठगी:आयुष्मान से फ्री ट्रायल के नाम पर कंपनी ने पैसे लिए

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी हाल ही में कथित क्रेडिट कार्ड स्कैम का शिकार हो गए। उनसे ₹87,000 की ठगी हुई। इस घटना के बारे में आयुष्मान ने बड़े भाई आर्यमान के यूट्यूब व्लॉग में बताया। व्लॉग के एक हिस्से में घबराए हुए आयुष्मान कहते नजर आए, ‘मेरे क्रेडिट कार्ड से ₹87,000 कट गए।’ पास बैठीं अर्चना ने तुरंत कहा, ‘कार्ड कैंसल करो। क्रेडिट कार्ड कंपनी को कॉल करो।’ आयुष्मान ने बताया, ‘उन्होंने 7 दिन के फ्री ट्रायल के नाम पर पूरे साल का पैसा ले लिया।’ यह सुनकर अर्चना ने हैरानी जताई और फिर से कार्ड कैंसल करने की सलाह दी। इस पर परमीत ने कहा, ‘कार्ड नहीं, पेमेंट कैंसल करो।’ आयुष्मान ने पूछा, ‘वह ऑप्शन कहां मिलेगा?’ यह सुनकर पूरा परिवार हंस पड़ा। आर्यमान ने मजाक में कहा, ‘ये पैसे मम्मी-पापा से नहीं मिलेंगे।’ अर्चना ने भी कहा, ‘ये तुम्हारे अपने पैसे हैं।’ आयुष्मान ने सफाई देते हुए कहा, ‘मैंने यह पापा के लिए किया था।’ आर्यमान ने बताया कि इससे पहले भी आयुष्मान के साथ ऐसा हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘जब हम मेरे गाने ‘छोटी बातें’ की रेकी कर रहे थे, तब आयुष्मान को मैसेज आया था कि उसके प्लेस्टेशन अकाउंट से करीब ₹80,000 कट गए हैं, जो वापस नहीं मिले।’ 7 दिन का फ्री ट्रायल लिया गया था: आयुष्मान मौजूदा मामले पर आयुष्मान ने बताया, ‘किसी ने मेरी अनुमति के बिना मेरे क्रेडिट कार्ड से पैसे ले लिए। 7 दिन के ट्रायल का विकल्प था और कहा गया था कि सातवें दिन के बाद चार्ज करेंगे, लेकिन उन्होंने एक ही बार में पूरे साल का ₹87,000 काट लिया।’ परमीत ने कहा, ‘तुम हमेशा जल्दी में रहते हो।’ इस पर आयुष्मान ने जवाब दिया, ‘मैं जल्दी में नहीं था। मैं यह आपके लिए कर रहा था। मैं ही इसे संभाल रहा हूं और खुद ही ठीक करूंगा।’ बाद में जब वेबसाइट का नाम पूछा गया तो आयुष्मान ने कहा कि उन्हें इस समय उसका नाम याद नहीं है। उन्होंने साफ किया कि यह कोई संदिग्ध वेबसाइट नहीं थी, बल्कि वे उसका इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने बताया, ‘पहले $0 का ट्रांजैक्शन हुआ, जिसे मैंने मंजूरी दी। फिर एक घंटे बाद बिना मेरी अनुमति ₹87,000 काट लिए गए।’ कंपनी सिर्फ AI से बात करवा रही जब आर्यमान ने पूछा कि क्या कंपनी से संपर्क करने का कोई तरीका है, तो आयुष्मान ने कहा, ‘वे सिर्फ AI से बात करवा रहे हैं।’ इस पर भी परिवार हंस पड़ा। परमीत ने सुझाव दिया कि कंपनी के हेल्प सेंटर के ईमेल पर संपर्क किया जा सकता है। इस पर आयुष्मान ने कहा कि करीब एक साल पहले भी उनके साथ ऐसा ही फ्रॉड हुआ था। योगिता ने मजाक में कहा, ‘मतलब फ्रॉड करने वालों के लिए तुम रेगुलर कस्टमर हो।’ इस पर आयुष्मान ने बताया कि पिछली बार पैसे वापस मिल गए थे, जिस पर परमीत ने कहा, ‘यहां मामला ऐसा नहीं है। तुमने खुद बटन दबाया और उन्हें पैसे काटने की अनुमति दे दी।’

अर्चना पूरन सिंह के बेटे से ₹87 हजार की ठगी:आयुष्मान से फ्री ट्रायल के नाम पर कंपनी ने पैसे लिए

अर्चना पूरन सिंह के बेटे से ₹87 हजार की ठगी:आयुष्मान से फ्री ट्रायल के नाम पर कंपनी ने पैसे लिए

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी हाल ही में कथित क्रेडिट कार्ड स्कैम का शिकार हो गए। उनसे ₹87,000 की ठगी हुई। इस घटना के बारे में आयुष्मान ने बड़े भाई आर्यमान के यूट्यूब व्लॉग में बताया। व्लॉग के एक हिस्से में घबराए हुए आयुष्मान कहते नजर आए, ‘मेरे क्रेडिट कार्ड से ₹87,000 कट गए।’ पास बैठीं अर्चना ने तुरंत कहा, ‘कार्ड कैंसल करो। क्रेडिट कार्ड कंपनी को कॉल करो।’ आयुष्मान ने बताया, ‘उन्होंने 7 दिन के फ्री ट्रायल के नाम पर पूरे साल का पैसा ले लिया।’ यह सुनकर अर्चना ने हैरानी जताई और फिर से कार्ड कैंसल करने की सलाह दी। इस पर परमीत ने कहा, ‘कार्ड नहीं, पेमेंट कैंसल करो।’ आयुष्मान ने पूछा, ‘वह ऑप्शन कहां मिलेगा?’ यह सुनकर पूरा परिवार हंस पड़ा। आर्यमान ने मजाक में कहा, ‘ये पैसे मम्मी-पापा से नहीं मिलेंगे।’ अर्चना ने भी कहा, ‘ये तुम्हारे अपने पैसे हैं।’ आयुष्मान ने सफाई देते हुए कहा, ‘मैंने यह पापा के लिए किया था।’ आर्यमान ने बताया कि इससे पहले भी आयुष्मान के साथ ऐसा हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘जब हम मेरे गाने ‘छोटी बातें’ की रेकी कर रहे थे, तब आयुष्मान को मैसेज आया था कि उसके प्लेस्टेशन अकाउंट से करीब ₹80,000 कट गए हैं, जो वापस नहीं मिले।’ 7 दिन का फ्री ट्रायल लिया था: आयुष्मान मौजूदा मामले पर आयुष्मान ने बताया, ‘किसी ने मेरी अनुमति के बिना मेरे क्रेडिट कार्ड से पैसे ले लिए। 7 दिन के ट्रायल का विकल्प था और कहा गया था कि सातवें दिन के बाद चार्ज करेंगे, लेकिन उन्होंने एक ही बार में पूरे साल का ₹87,000 काट लिए।’ परमीत ने कहा, ‘तुम हमेशा जल्दी में रहते हो।’ इस पर आयुष्मान ने जवाब दिया, ‘मैं जल्दी में नहीं था। मैं यह आपके लिए कर रहा था। मैं ही इसे संभाल रहा हूं और खुद ही ठीक करूंगा।’ बाद में जब वेबसाइट का नाम पूछा गया तो आयुष्मान ने कहा कि उन्हें इस समय उसका नाम याद नहीं है। उन्होंने साफ किया कि यह कोई संदिग्ध वेबसाइट नहीं थी, बल्कि वे उसका इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने बताया, ‘पहले $0 का ट्रांजैक्शन हुआ, जिसे मैंने मंजूरी दी। फिर एक घंटे बाद बिना मेरी अनुमति ₹87,000 काट लिए गए।’ कंपनी सिर्फ AI से बात करवा रही जब आर्यमान ने पूछा कि क्या कंपनी से संपर्क करने का कोई तरीका है, तो आयुष्मान ने कहा, ‘वे सिर्फ AI से बात करवा रहे हैं।’ इस पर भी परिवार हंस पड़ा। परमीत ने सुझाव दिया कि कंपनी के हेल्प सेंटर के ईमेल पर संपर्क किया जा सकता है। इस पर आयुष्मान ने कहा कि करीब एक साल पहले भी उनके साथ ऐसा ही फ्रॉड हुआ था। इस पर आर्यमान की मंगेतर योगिता बिहानी ने मजाक में कहा, ‘मतलब फ्रॉड करने वालों के लिए तुम रेगुलर कस्टमर हो।’ इस पर आयुष्मान ने बताया कि पिछली बार पैसे वापस मिल गए थे, जिस पर परमीत ने कहा, ‘यहां मामला ऐसा नहीं है। तुमने खुद बटन दबाया और उन्हें पैसे काटने की अनुमति दे दी।’

रोज सुबह उठ कर लिया ये 3 काम, तो बीमारियों से रहेंगे दूर और दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

authorimg

Last Updated:April 26, 2026, 09:55 IST आज की व्यस्त जिंदगी में अगर दिन की शुरुआत सही तरीके से की जाए, तो पूरा दिन ऊर्जावान और सकारात्मक बन सकता है. डॉक्टर रिद्धि पांडे के अनुसार, सुबह उठकर गर्म पानी पीना, योग करना और हल्की धूप लेना जैसी आदतें शरीर को डिटॉक्स करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करती हैं. इन आसान उपायों को अपनाकर आप स्वस्थ और फिट जीवन जी सकते हैं. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि उसका दिन ऊर्जावान और सकारात्मक तरीके से शुरू हो, लेकिन समय की कमी और व्यस्त दिनचर्या के कारण लोग अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते, ऐसे में सुबह की कुछ आसान आदतें अपनाकर पूरे दिन को बेहतर बनाया जा सकता है. इसी विषय पर डॉक्टर रिद्धि पांडे ने Local 18 से बातचीत में कुछ महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए हैं, जिन्हें अपनाकर कोई भी व्यक्ति अपने दिन को हेल्दी और एनर्जेटिक बना सकता है. शरीर को डिटॉक्स करने में करता है मदद  डॉक्टर पांडे ने बताया कि सुबह उठते ही सबसे पहले एक गिलास गर्म पानी पीना चाहिए. इस पानी में आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाना फायदेमंद होता है. ध्यान रहे कि इसमें चीनी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. यह मिश्रण शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और पाचन तंत्र को सक्रिय बनाता है. इससे पेट साफ रहता है और शरीर हल्का महसूस करता है. योग करने से बढ़ती है शरीर की ऊर्जा  आगे उन्होंने बताया कि गर्म पानी पीने के लगभग आधे घंटे बाद योग करना बेहद जरूरी बताया गया है. योग न केवल शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है. नियमित योग करने से शरीर की ऊर्जा बढ़ती है और दिनभर काम करने की क्षमता में सुधार होता है. खासतौर पर आज के समय में, जब लोगों के पास अलग से व्यायाम का समय नहीं होता, सुबह का यह समय बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है. इम्यून सिस्टम को करता है बेहतर  उन्होंने बताया कि इसके अलावा, सुबह की हल्की धूप लेना भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है. सुबह 6 से 6:30 बजे के बीच की धूप में बैठना या हल्की वॉक करना शरीर को प्राकृतिक रूप से विटामिन D प्रदान करता है. यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी बेहतर करता है. यदि संभव हो तो इसी दौरान योग या ध्यान करना और भी अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है. कई बीमारियों से संभव है बचाव  डॉक्टर पांडे यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति रोजाना ये 3 आदतें गर्म पानी पीना, योग करना और सुबह की धूप लेना अपना लें, तो उसका पूरा दिन बेहतर और अधिक उत्पादक बन सकता है. इससे न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि त्वचा पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव दिखाई देता है. गट हेल्थ यानी पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है, जिससे कई बीमारियों से बचाव संभव है. स्वस्थ जीवन जीने में करेगा मदद  वहीं, उन्होंने बताया कि आज के समय में, जब जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, ऐसे छोटे-छोटे बदलाव बड़ा असर डाल सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि लोग अपनी सुबह की शुरुआत सही तरीके से करें और इन आसान उपायों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. यह न केवल आपको दिनभर ऊर्जावान बनाएगा, बल्कि लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जीने में भी मदद करेगा. About the Author Vivek Kumar विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Chandauli,Chandauli,Uttar Pradesh First Published : April 26, 2026, 09:51 IST

जेतपुरा में सड़क पर पानी, एक महीने में 15 हादसे:धार में नाली निर्माण के बाद भी निकासी फेल, ग्रामीण हो रहे परेशान

जेतपुरा में सड़क पर पानी, एक महीने में 15 हादसे:धार में नाली निर्माण के बाद भी निकासी फेल, ग्रामीण हो रहे परेशान

धार शहर से सटे ग्राम जेतपुरा में शासकीय माध्यमिक विद्यालय के सामने बनी नाली की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह विफल हो गई है। इसके कारण धार-इंदौर रोड पर लगातार पानी फैल रहा है, जिससे सड़क फिसलन भरी हो गई है और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले एक महीने में इस स्थान पर 10 से 15 बाइक सवार फिसलकर गिर चुके हैं। हालांकि अब तक किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन लगातार हो रही ये घटनाएं किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। नाली में कचरा जमा होने से सड़क पर पानी बह रहा गांव के निवासी आकाश सोलंकी ने बताया कि नाली का निर्माण तो किया गया है, लेकिन पानी उसमें जाने के बजाय सीधे सड़क पर बह रहा है। इससे रोजाना यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। पंचायत सचिव अजीत बोड़ाने ने बताया कि नाली में कचरा जमा होने के कारण वह चोक हो गई है, जिससे पानी की निकासी बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि रविवार को नाली की सफाई करवाई जाएगी, ताकि पानी का बहाव सामान्य हो सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल नाली की सफाई ही नहीं, बल्कि पानी की निकासी के लिए स्थायी समाधान किया जाए। उनका कहना है कि इससे सड़क पर होने वाले हादसों को रोका जा सकेगा और भविष्य में किसी बड़े नुकसान से बचाव संभव होगा।