Top 10 Companies Market Cap Fall

नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर टॉप-10-कंपनियों से जुड़ी रही। मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 2.05 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। अडाणी टोटल गैस और कोल इंडिया के चौथी तिमाही के नतीजे आएंगे। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. टॉप-10-कंपनियों में से 7 की वैल्यू 2.05 लाख करोड़ घटी: TCS टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹66,699 करोड़ कम हुई; रिलायंस का मार्केट कैप भी घटा मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 2.05 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी है। TCS का मार्केट कैप 66,699 करोड़ रुपए घटकर ₹8.67 लाख करोड़ पर आ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. निफ्टी 23,500 तक गिर सकता है: FII ने अप्रैल में ₹56 हजार करोड़ के शेयर बेचे; ईरान-अमेरिका तनाव समेत 5 फैक्टर तय करेंगे चाल भारतीय शेयर बाजार में 27 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते में काफी हलचल देखने को मिल सकती है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग, 200 से ज्यादा कंपनियों के तिमाही नतीजे और ईरान-अमेरिका के बीच जारी तनाव जैसे 5 बड़े फैक्टर्स बाजार की दिशा तय करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट सोमवार को साइन होगा: 5 साल में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य; 5,000 भारतीयों को हर साल वर्क वीजा मिलेगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल (सोमवार, 27 अप्रैल) फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन होगा। दिल्ली में भारत मंडपम में होने वाले इस कार्यक्रम में यूनियन मिनिस्टर ऑफ कॉमर्स पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के मिनिस्टर ऑफ ट्रे़ड टॉड मैक्ले शामिल होंगे। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य अगले पांच सालों में बायलेटरल ट्रेड को दोगुना कर 5 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
PM मोदी का आज से 2 दिन का सिक्किम दौरा:₹4000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे; राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के सिक्किम दौरे पर जाएंगे। वे राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वह ₹4000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। मोदी सोमवार को दोपहर 3 बजे सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंचेंगे। वे लिबिंग हेलिपैड से गवर्नर हाउस लोक भवन तक रोड शो करेंगे। 16 मई 2025 को सिक्किम को राज्य बने 50 साल पूरे हुए थे। तब पीएम वर्चुअली 50वें स्थापना दिवस समारोह से जुड़े थे। मंगलवार को एक साल से चल रहे समारोह का समापन होगा। 4 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास पीएम अपने दो दिवसीय दौरे पर शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, पर्यावरण और कृषि से जुड़ी लगभग ₹4 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें नामची में 100 बेड का अस्पताल, देओराली में 30 बेड का अस्पताल, तीस्ता नदी पर दो डबल-लेन स्टील पुल और गंगटोक में सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट शामिल हैं। 16 मई 1975 को सिक्किम भारत का हिस्सा बना इसके बाद 14 अप्रैल 1975 को सिक्किम में एक रेफरेंडम कराया गया, इसमें सिक्किम के लोगों ने भारत में शामिल होने या न होने के लिए वोटिंग की। 97.5% यानी 59,637 लोगों ने भारत में शामिल होने के पक्ष में वोट किए जबकि सिर्फ 1,496 लोगों ने इसका विरोध किया। 26 अप्रैल को सिक्किम को भारत का 22वां राज्य बनाने के लिए संसद में 36वां संविधान संशोधन बिल पास किया गया। ———————————————————- ये खबर भी पढ़ें… भागवत बोले- भारत विश्वगुरु जरूर बनेगा, कोई संदेह नहीं:राम मंदिर बनने को लेकर भी लोग शक करते थे, वैसे ही यह लक्ष्य भी अब तय है राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत निश्चित रूप से विश्वगुरु बनेगा और इस पर किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब लोग अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर संशय में रहते थे। इसे असंभव मानते थे। पूरी खबर पढ़ें…
Top 10 Companies Market Cap Fall

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर टॉप-10-कंपनियों से जुड़ी रही। मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 2.05 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। अडाणी टोटल गैस और कोल इंडिया के चौथी तिमाही के नतीजे आएंगे। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. टॉप-10-कंपनियों में से 7 की वैल्यू 2.05 लाख करोड़ घटी: TCS टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹66,699 करोड़ कम हुई; रिलायंस का मार्केट कैप भी घटा मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 2.05 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी है। TCS का मार्केट कैप 66,699 करोड़ रुपए घटकर ₹8.67 लाख करोड़ पर आ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. निफ्टी 23,500 तक गिर सकता है: FII ने अप्रैल में ₹56 हजार करोड़ के शेयर बेचे; ईरान-अमेरिका तनाव समेत 5 फैक्टर तय करेंगे चाल भारतीय शेयर बाजार में 27 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते में काफी हलचल देखने को मिल सकती है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग, 200 से ज्यादा कंपनियों के तिमाही नतीजे और ईरान-अमेरिका के बीच जारी तनाव जैसे 5 बड़े फैक्टर्स बाजार की दिशा तय करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट सोमवार को साइन होगा: 5 साल में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य; 5,000 भारतीयों को हर साल वर्क वीजा मिलेगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल (सोमवार, 27 अप्रैल) फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) साइन होगा। दिल्ली में भारत मंडपम में होने वाले इस कार्यक्रम में यूनियन मिनिस्टर ऑफ कॉमर्स पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के मिनिस्टर ऑफ ट्रे़ड टॉड मैक्ले शामिल होंगे। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य अगले पांच सालों में बायलेटरल ट्रेड को दोगुना कर 5 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
PM मोदी का आज से 2 दिन का सिक्किम दौरा:₹4000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे; राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के सिक्किम दौरे पर जाएंगे। वे राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वह ₹4000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। मोदी सोमवार को दोपहर 3 बजे सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंचेंगे। वे लिबिंग हेलिपैड से गवर्नर हाउस लोक भवन तक रोड शो करेंगे। 16 मई 2025 को सिक्किम को राज्य बने 50 साल पूरे हुए थे। तब पीएम वर्चुअली 50वें स्थापना दिवस समारोह से जुड़े थे। मंगलवार को एक साल से चल रहे समारोह का समापन होगा। 4 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास पीएम अपने दो दिवसीय दौरे पर शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, पर्यावरण और कृषि से जुड़ी लगभग ₹4 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें नामची में 100 बेड का अस्पताल, देओराली में 30 बेड का अस्पताल, तीस्ता नदी पर दो डबल-लेन स्टील पुल और गंगटोक में सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट शामिल हैं। 16 मई 1975 को सिक्किम भारत का हिस्सा बना इसके बाद 14 अप्रैल 1975 को सिक्किम में एक रेफरेंडम कराया गया, इसमें सिक्किम के लोगों ने भारत में शामिल होने या न होने के लिए वोटिंग की। 97.5% यानी 59,637 लोगों ने भारत में शामिल होने के पक्ष में वोट किए जबकि सिर्फ 1,496 लोगों ने इसका विरोध किया। 26 अप्रैल को सिक्किम को भारत का 22वां राज्य बनाने के लिए संसद में 36वां संविधान संशोधन बिल पास किया गया। ———————————————————- ये खबर भी पढ़ें… भागवत बोले- भारत विश्वगुरु जरूर बनेगा, कोई संदेह नहीं:राम मंदिर बनने को लेकर भी लोग शक करते थे, वैसे ही यह लक्ष्य भी अब तय है राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत निश्चित रूप से विश्वगुरु बनेगा और इस पर किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब लोग अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर संशय में रहते थे। इसे असंभव मानते थे। पूरी खबर पढ़ें…
Shami Six Forces Super Over; Raghuvanshi Controversial Run-Out

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराया। रविवार को अंगकृष रघवुंशी फील्डिंग में रुकावट डालने पर रनआउट दिए गए। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार 4 सिक्स लगाए। उन्होंने 5 कैच भी लपके। मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर मैच टाई कराया। KKR vs LSG मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. लखनऊ लगातार आठवां मैच हारी IPL में होम ग्राउंड पर लगातार हार के मामले में लखनऊ सुपर जायंट्स अब टॉप लिस्ट में शामिल हो गई है। टीम को लखनऊ में लगातार 8वीं हार का सामना करना पड़ा, जिससे वह इस अनचाहे रिकॉर्ड में डेक्कन चार्जर्स के बराबर पहुंच गई। इस लिस्ट में सबसे ऊपर दिल्ली है, जिन्हें अपने घरेलू मैदान पर लगातार 9 मैचों में हार मिली थी। 2. रिंकू IPL में 50+ रन और 4+ कैच लेने वाले चौथे खिलाड़ी रिंकू सिंह ने रविवार को में 83 रन और 5 कैच लेकर रिकॉर्ड बना दिया। वे ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने। उनसे पहले जैक कैलिस, रियान पराग और डेरिल मिचेल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 3. मोहसिन ने सीजन का पहला 5 विकेट हॉल लिया मोहसिन खान ने कोलकाता के खिलाफ 4 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए। यह इस IPL में किसी भी गेंदबाज का एक मैच में बेस्ट बॉलिंग स्पेल रहा। मोहसिन ने रहाणे, सइफर्ट, ग्रीन और पावेल को आउट किया। दूसरे नंबर पर CSK के अकील हुसैन हैं, जिन्होंने MI के खिलाफ 17 रन देकर 4 विकेट लिए थे। यहां से टॉप-10 मोमेंट्स… 1. रघुवंशी फील्डिंग में रुकावट के लिए रनआउट दिए गए पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर कोलकाता के अंगकृष रघुवंशी अजीबोगरीब तरीके से आउट दिए गए। प्रिंस यादव की गेंद को उन्होंने मिड-ऑन की ओर खेला और रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन बीच में ही वापस लौटना पड़ा। मोहम्मद शमी ने रनआउट के लिए थ्रो किया। रघुवंशी ने क्रीज में पहुंचने की कोशिश में डाइव लगाई, लेकिन वे लाइन से थोड़ा बाहर गेंद की दिशा में चले गए। LSG की अपील पर थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद फैसला दिया कि रघुवंशी ने गेंद की लाइन में आकर फील्डिंग में बाधा डाली, जिसके चलते उन्हें ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट करार दिया गया। इससे पहले युसुफ पठान, अमित मिश्रा और रवींद्र जडेजा को भी इस नियम के तहत आउट दिया जा चुका है। रघुवंशी और KKR का डग-आउट फैसले से रनआउट से नाराज दिखा। 2. रिंकू ने चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की कोलकाता की पारी के 19वें ओवर में रिंकू सिंह चौका लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। ओवर की दूसरी गेंद पर शमी ने यॉर्कर डालने की कोशिश की, लेकिन वे लेंथ से चूक गए। रिंकू ने लेग साइड में पीछे हटते हुए एक्स्ट्रा कवर के पास से गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचा दिया। इसी के साथ रिंकू ने 42 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। रिंकू ने फिफ्टी लगाते हुए KKR को 155/7 के स्कोर पर पहुंचाया। 3. रिंकू ने दिग्वेश को लगातार 4 छक्के मारे कोलकाता की पारी के आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने दिग्वेश राठी को 4 सिक्स लगा दिए। उन्होंने दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवी गेंद पर छक्के लगाए। दिग्वेश के इस ओवर में 2 वाइड सहित 26 रन बने। पारी के अंतिम ओवर में रिंकू ने दिग्वेश को 4 छक्के मारे। 4. पॉवेल ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा LSG की पारी के दूसरे ओवर में पॉवेल ने डाइव करते हुए शानदार कैच पकड़ा। वैभव अरोड़ा की पहली गेंद पर मिशेल मार्श ने पुल शॉट खेला, लेकिन टाइमिंग सही नहीं हुई। मिड-ऑन पर खड़े रोवमैन पॉवेल ने पीछे दौड़ते हुए डाइव लगाया और कैच पकड़ा। हालांकि इस दौरान उन्हें चोट भी लगी। पावेल ने पीछे भागते हुए डाइव लगाकर कैच पकड़ा। 5. रिंकू ने बाउंड्री लाइन पर छलांग लगाकर कैच लपका लखनऊ की पारी के दौरान कोलकाता के रिंकू सिंह ने बाउंड्री लाइन पर गजब कैच पकड़ा। 11वें ओवर की दूसरी गेंद कैमरन ग्रीन ने फुल लेंथ डाली। ऐडन मार्करम ने लॉन्ग-ऑफ की दिशा में लॉफ्टेड शॉट खेला। वहां रिंकू सिंह मौजूद थे। उन्होंने बाउंड्री लाइन के बेहद करीब छलांग लगाकर गेंद को पकड़ा, फिर बाउंड्री रोप के बाहर जाने से पहले गेंद को हवा में फेंक दिया और फिर अंदर आकर कैच पूरा किया। मार्करम 31 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू ने बैलेंस बनाते हुए मार्करम का बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़ा। 6. कार्तिक त्यागी ने लगातार दो गेंद नो बॉल डाली 20वें ओवर में LSG को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। कार्तिक त्यागी ने ओवर की दूसरी गेंद नो-बॉल डाल दी, हालांकि इस गेंद पर कोई रन नहीं बना। अगली गेंद फ्री हिट थी, जिसपर फिर कार्तिक त्यागी ने हाईट की नो-बॉल डाल दी। लगातार दो बीमर की वजह से अंपायर ने पहले तो इसे डेंजरस मानते हुए गेंदबाज को ओवर फेंकने से मना कर दिया हालांकि फिर वापस कार्तिक को गेंदबाजी की अनुमति दी। लगातार दो नो बॉल के अंपायर ने कार्तिक को बॉल फेंकने से मना कर दिया था। 7. शमी ने छक्का लगा मैच को सुपर ओवर में पहुंचाया LSG को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 7 रन चाहिए थे। कार्तिक त्यागी ने स्टंप पर फुल गेंद डाली, जिसपर मोहम्मद शमी ने लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्का लगाया। इसी के साथ स्कोर टाई हो गया और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। शमी ने कार्तिक की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। 8. नरेन ने सुपर ओवर में पूरन-मार्करम को आउट किया सुपर ओवर में पहले LSG बल्लेबाजी के लिए उतरी। लखनऊ के लिए निकोलस पूरन और ऐडन मार्करम बल्लेबाजी के लिए उतरे, सुनील नरेन गेंदबाजी के लिए आए। पहली गेंद पर ही नरेन ने पूरन को क्लीन बोल्ड कर दिया। तीसरे नंबर पर कप्तान ऋषभ पंत आए, जिन्होंने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में मार्करम लॉन्ग ऑफ पर कैच आउट हो गए। नरेन ने सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन दिए। 9. पॉवेल और रिंकू का बेहतरीन पार्टनरशिप कैच सुपर ओवर में नरेन की तीसरी गेंद पर रोवमन पॉवेल और रिंकू सिंह की जोड़ी
Shami Six Forces Super Over; Raghuvanshi Controversial Run-Out

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराया। रविवार को अंगकृष रघवुंशी फील्डिंग में रुकावट डालने पर रनआउट दिए गए। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार 4 सिक्स लगाए। उन्होंने 5 कैच भी लपके। मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर मैच टाई कराया। KKR vs LSG मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. लखनऊ लगातार आठवां मैच हारी IPL में होम ग्राउंड पर लगातार हार के मामले में लखनऊ सुपर जायंट्स अब टॉप लिस्ट में शामिल हो गई है। टीम को लखनऊ में लगातार 8वीं हार का सामना करना पड़ा, जिससे वह इस अनचाहे रिकॉर्ड में डेक्कन चार्जर्स के बराबर पहुंच गई। इस लिस्ट में सबसे ऊपर दिल्ली है, जिन्हें अपने घरेलू मैदान पर लगातार 9 मैचों में हार मिली थी। 2. रिंकू IPL में 50+ रन और 4+ कैच लेने वाले चौथे खिलाड़ी रिंकू सिंह ने रविवार को में 83 रन और 5 कैच लेकर रिकॉर्ड बना दिया। वे ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने। उनसे पहले जैक कैलिस, रियान पराग और डेरिल मिचेल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 3. मोहसिन ने सीजन का पहला 5 विकेट हॉल लिया मोहसिन खान ने कोलकाता के खिलाफ 4 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए। यह इस IPL में किसी भी गेंदबाज का एक मैच में बेस्ट बॉलिंग स्पेल रहा। मोहसिन ने रहाणे, सइफर्ट, ग्रीन और पावेल को आउट किया। दूसरे नंबर पर CSK के अकील हुसैन हैं, जिन्होंने MI के खिलाफ 17 रन देकर 4 विकेट लिए थे। यहां से टॉप-10 मोमेंट्स… 1. रघुवंशी फील्डिंग में रुकावट के लिए रनआउट दिए गए पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर कोलकाता के अंगकृष रघुवंशी अजीबोगरीब तरीके से आउट दिए गए। प्रिंस यादव की गेंद को उन्होंने मिड-ऑन की ओर खेला और रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन बीच में ही वापस लौटना पड़ा। मोहम्मद शमी ने रनआउट के लिए थ्रो किया। रघुवंशी ने क्रीज में पहुंचने की कोशिश में डाइव लगाई, लेकिन वे लाइन से थोड़ा बाहर गेंद की दिशा में चले गए। LSG की अपील पर थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद फैसला दिया कि रघुवंशी ने गेंद की लाइन में आकर फील्डिंग में बाधा डाली, जिसके चलते उन्हें ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट करार दिया गया। इससे पहले युसुफ पठान, अमित मिश्रा और रवींद्र जडेजा को भी इस नियम के तहत आउट दिया जा चुका है। रघुवंशी और KKR का डग-आउट फैसले से रनआउट से नाराज दिखा। 2. रिंकू ने चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की कोलकाता की पारी के 19वें ओवर में रिंकू सिंह चौका लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। ओवर की दूसरी गेंद पर शमी ने यॉर्कर डालने की कोशिश की, लेकिन वे लेंथ से चूक गए। रिंकू ने लेग साइड में पीछे हटते हुए एक्स्ट्रा कवर के पास से गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचा दिया। इसी के साथ रिंकू ने 42 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। रिंकू ने फिफ्टी लगाते हुए KKR को 155/7 के स्कोर पर पहुंचाया। 3. रिंकू ने दिग्वेश को लगातार 4 छक्के मारे कोलकाता की पारी के आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने दिग्वेश राठी को 4 सिक्स लगा दिए। उन्होंने दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवी गेंद पर छक्के लगाए। दिग्वेश के इस ओवर में 2 वाइड सहित 26 रन बने। पारी के अंतिम ओवर में रिंकू ने दिग्वेश को 4 छक्के मारे। 4. पॉवेल ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा LSG की पारी के दूसरे ओवर में पॉवेल ने डाइव करते हुए शानदार कैच पकड़ा। वैभव अरोड़ा की पहली गेंद पर मिशेल मार्श ने पुल शॉट खेला, लेकिन टाइमिंग सही नहीं हुई। मिड-ऑन पर खड़े रोवमैन पॉवेल ने पीछे दौड़ते हुए डाइव लगाया और कैच पकड़ा। हालांकि इस दौरान उन्हें चोट भी लगी। पावेल ने पीछे भागते हुए डाइव लगाकर कैच पकड़ा। 5. रिंकू ने बाउंड्री लाइन पर छलांग लगाकर कैच लपका लखनऊ की पारी के दौरान कोलकाता के रिंकू सिंह ने बाउंड्री लाइन पर गजब कैच पकड़ा। 11वें ओवर की दूसरी गेंद कैमरन ग्रीन ने फुल लेंथ डाली। ऐडन मार्करम ने लॉन्ग-ऑफ की दिशा में लॉफ्टेड शॉट खेला। वहां रिंकू सिंह मौजूद थे। उन्होंने बाउंड्री लाइन के बेहद करीब छलांग लगाकर गेंद को पकड़ा, फिर बाउंड्री रोप के बाहर जाने से पहले गेंद को हवा में फेंक दिया और फिर अंदर आकर कैच पूरा किया। मार्करम 31 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू ने बैलेंस बनाते हुए मार्करम का बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़ा। 6. कार्तिक त्यागी ने लगातार दो गेंद नो बॉल डाली 20वें ओवर में LSG को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। कार्तिक त्यागी ने ओवर की दूसरी गेंद नो-बॉल डाल दी, हालांकि इस गेंद पर कोई रन नहीं बना। अगली गेंद फ्री हिट थी, जिसपर फिर कार्तिक त्यागी ने हाईट की नो-बॉल डाल दी। लगातार दो बीमर की वजह से अंपायर ने पहले तो इसे डेंजरस मानते हुए गेंदबाज को ओवर फेंकने से मना कर दिया हालांकि फिर वापस कार्तिक को गेंदबाजी की अनुमति दी। लगातार दो नो बॉल के अंपायर ने कार्तिक को बॉल फेंकने से मना कर दिया था। 7. शमी ने छक्का लगा मैच को सुपर ओवर में पहुंचाया LSG को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 7 रन चाहिए थे। कार्तिक त्यागी ने स्टंप पर फुल गेंद डाली, जिसपर मोहम्मद शमी ने लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्का लगाया। इसी के साथ स्कोर टाई हो गया और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। शमी ने कार्तिक की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। 8. नरेन ने सुपर ओवर में पूरन-मार्करम को आउट किया सुपर ओवर में पहले LSG बल्लेबाजी के लिए उतरी। लखनऊ के लिए निकोलस पूरन और ऐडन मार्करम बल्लेबाजी के लिए उतरे, सुनील नरेन गेंदबाजी के लिए आए। पहली गेंद पर ही नरेन ने पूरन को क्लीन बोल्ड कर दिया। तीसरे नंबर पर कप्तान ऋषभ पंत आए, जिन्होंने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में मार्करम लॉन्ग ऑफ पर कैच आउट हो गए। नरेन ने सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन दिए। 9. पॉवेल और रिंकू का बेहतरीन पार्टनरशिप कैच सुपर ओवर में नरेन की तीसरी गेंद पर रोवमन पॉवेल और रिंकू सिंह की जोड़ी
भोपाल-त्रासदी की यह तस्वीर लेने वाले रघु राय का निधन:कहा था- उस मासूम चेहरे में जो सन्नाटा था, वो किसी भी चीख से ज्यादा तेज था

देश के सबसे प्रतिष्ठित फोटोग्राफर में शुमार रघु राय का रविवार सुबह एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 83 वर्षीय राय कैंसर से जूझ रहे थे। परिवार में पत्नी, एक बेटा व 3 बेटियां हैं। 1966 में ‘द स्टेट्समैन’ से करियर शुरू करने वाले राय ने 6 दशक तक कई अविस्मरणीय पलों को लेंस में कैद किया। उनकी सबसे चर्चित और मार्मिक फोटो 3 दिसंबर, 1984 को हुई भोपाल गैस त्रासदी की है, जिसमें एक बच्चे को दफनाया जा रहा है। इस तस्वीर के बारे में जैसा फोटोग्राफर रघु राय ने खुद कहा था- जब मैं कब्रिस्तान पहुंचा, तो देखा कि एक व्यक्ति अपने हाथों से मिट्टी हटाकर एक बच्चे को दफना रहा था। बच्चे की आंखें खुली थीं और वे मानों पूरी दुनिया से सवाल पूछ रही थीं। उस मासूम चेहरे में जो सन्नाटा था, वो किसी भी चीख से ज्यादा तेज था। उस वक्त मुझे लगा कि क्या यह तस्वीर खींचना नैतिक है? लेकिन फिर महसूस किया कि अगर मैंने इसे कैद नहीं किया, तो दुनिया कभी नहीं जान पाएगी कि वहां वास्तव में क्या हुआ था। फोटोग्राफी एक जिम्मेदारी है और उस पल मेरा काम उस अन्याय को दर्ज करना था। इस तस्वीर के साथ शुरू हुआ था रघु राय की फोटोग्राफी का सफर यह हमारे प्रिय मित्र योग जॉय का गांव था, जहां मैंने अपनी पहली फिल्म शूट की थी। मैं गांव के बच्चों की तस्वीरें ले रहा था। एक बुजुर्ग महिला ये सब देख रही थीं। मैंने उनके चेहरे पर एक खुशमिजाज और आत्मीय मुस्कान देखी, तो मैंने सिर्फ उन्हीं की तस्वीर लेने का फैसला किया, लेकिन बच्चे उस फ्रेम में घुस आए और एक-दूसरे पर गिरने लगे। वह दादी जैसी बुजुर्ग महिला कौतूहल से यह सब देखती रहीं। जब मैं बच्चों को ऐसा करने से नहीं रोक सका, तो उस बुजुर्ग महिला ने कहा, ‘तुम में से जो भी या तुम सब जो मेरे साथ फोटो खिंचवाना चाहते हो, वे ऐसा सिर्फ एक शर्त पर कर सकते हैं कि तुम सब मेरे बच्चे बन जाओगे और मैं तुम्हें अपने घर ले जाऊंगी। उनका यह जवाब सुनकर मैं खुशी से भर गया। इस तरह यह तस्वीर अस्तित्व में आई।’ – इंस्टाग्राम पर रघु राय ने 5 मार्च 2021 को ये किस्सा शेयर किया था। रघु राय की क्लिक की गईं 10 ऐतिहासिक तस्वीरें… 1972 में पद्म श्री और 2009 में फ्रांसीसी नागरिक सम्मान से नवाजा गया भारत को कैमरे में उतारने वाले दिग्गज फोटोग्राफर और दुनिया के प्रतिष्ठित फोटो-जर्नलिस्ट रघु की तस्वीरें सिर्फ फोटो नहीं, बल्कि वक्त की कहानी कहती हैं। उनकी तस्वीरों में भारत की सादगी, संघर्ष, संस्कृति और अध्यात्म साफ नजर आता है। चाहे सड़क पर चलता आम आदमी हो या कुम्भ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन, रघु राय हर फ्रेम में गहराई पकड़ लेते थे। उनकी फोटो में भावनाएं इतनी मजबूत होती थीं कि देखने वाला खुद उस माहौल का हिस्सा महसूस करता था। यही वजह है कि उनकी तस्वीरें देश-विदेश में सराही जाती हैं और फोटो-जर्नलिज्म के लिए एक मिसाल मानी जाती हैं। स्व. रघु राय को 1972 में पद्म श्री और 2009 में फ्रांसीसी नागरिक सम्मान से नवाजा गया था। 56 से अधिक पुस्तकों के लेखक राय कहते थे- विजुअल हिस्ट्री यानी तस्वीरें ‘सबसे सच्चा दस्तावेज’ होती हैं। उनके निधन के बाद आज उनकी उन तस्वीरों के लिए पूरे देश में उन्हें याद किया जा रहा है।
Khabar hatke- Woman Cuts Tongue | Monkeys Eat Soil | Mumbai Scam

उत्तर प्रदेश में एक महिला ने अपने पति की सलामती के लिए मंदिर में जीभ काटकर चढ़ा दी। वहीं, यूरोप में पेट खराब होने के बाद बंदर मिट्टी खाने लगे। उधर, मुंबई में एक महिला से ₹299 की ड्रेस का लालच देकर ₹1 लाख की ठगी कर ली गई। . कर्नाटक में एक ऑटो चालक ने अपनी ऑटो को चलती-फिरती लाइब्रेरी में बदल दिया। वहीं, चीन में बंद पड़े मॉलों को अब गेमिंग जोन में बदला जा रहा है। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
फिजिकल हेल्थ- नेतन्याहू को प्रोस्टेट कैंसर:देर से दिखते संकेत, इसलिए 50 के बाद स्क्रीनिंग जरूरी, बचाव के लिए जरूरी 7 सावधानियां

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से जुड़ी एक स्वास्थ्य खबर ने दुनिया का ध्यान एक बार फिर प्रोस्टेट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की ओर खींचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें प्रोस्टेट कैंसर डायग्नोज हुआ है। दुनिया के एक प्रमुख नेता का इस बीमारी से जूझना यह याद दिलाता है कि प्रोस्टेट कैंसर उम्र, लाइफस्टाइल और जेनेटिक फैक्टर्स से जुड़ा एक साइलेंट खतरा है। ये किसी को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे में समय पर स्क्रीनिंग और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। ‘इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर’ के मुताबिक, भारत में हर साल प्रोस्टेट कैंसर के 33,000 से 42,000 नए मामले सामने आते हैं। साल 2040 तक इसके नए मामलों की संख्या दोगुनी होकर हर साल करीब 71,000 तक पहुंच सकती है। इसलिए ‘फिजिकल हेल्थ’ में आज प्रोस्टेट कैंसर की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- सवाल- प्रोस्टेट कैंसर क्या है? जवाब- प्रोस्टेट कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें पुरुषों की प्रोस्टेट ग्रंथि की कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर बना लेती हैं। सवाल- प्रोस्टेट ग्रंथि क्या है? जवाब- पॉइंटर्स से समझें- सवाल- प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण क्या हैं? जवाब- प्रोस्टेट कैंसर शुरुआती स्टेज में अक्सर कोई स्पष्ट लक्षण नहीं देता। लेकिन जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, कुछ संकेत दिखने लगते हैं: शुरुआती लक्षण 1. बार-बार पेशाब आना (खासकर रात में) 2. पेशाब शुरू करने में दिक्कत 3. पेशाब का फ्लो कमजोर होना 4. जलन या दर्द 5. पूरा खाली न होने का एहसास पेशाब करने के बाद भी ऐसा लगता है कि ब्लैडर पूरी तरह खाली नहीं हुआ। एडवांस स्टेज के लक्षण 1. पेशाब या वीर्य में खून आना 2. हड्डियों में दर्द (कमर, कूल्हे, जांघ) प्रोस्टेट कैंसर हड्डियों में फैल सकता है। इससे लगातार, गहरा और रात में बढ़ने वाला दर्द होता है। 3. अचानक वजन कम होना बिना डाइट या एक्सरसाइज के वजन गिरना शरीर में गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। 4. लगातार थकान और कमजोरी शरीर में खून की कमी (एनीमिया) या कैंसर के फैलाव से ऐसा होता है। 5. पैरों में सूजन या सुन्नता अगर कैंसर स्पाइन (रीढ़) या नसों पर असर डालता है, तो पैरों में कमजोरी, झनझनाहट या सूजन हो सकती है। सवाल- प्रोस्टेट कैंसर क्यों होता है? जवाब- प्रोस्टेट कैंसर की वजह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है, लेकिन उम्र, जेनेटिक्स, हॉर्मोनल असंतुलन, खराब डाइट, लाइफस्टाइल और एनवायर्नमेंटल फैक्टर्स इसकी वजह बन सकते हैं। ये सभी चीजें मिलकर प्रोस्टेट कैंसर का रिस्क बढ़ा सकती हैं। सवाल- प्रोस्टेट कैंसर का पता कैसे चलता है? जवाब- प्रोस्टेट कैंसर के डायग्नोसिस के लिए दो मुख्य स्क्रीनिंग टेस्ट होते हैं- डिजिटल रेक्टल एग्जाम (DRE): इस टेस्ट में डॉक्टर एक ग्लव और लुब्रिकेटेड उंगली को रेक्टम (पाइप) में डालते हैं और प्रोस्टेट ग्लैंड को महसूस करते हैं। अगर प्रोस्टेट में कुछ कठोर या गड्ढा जैसा महसूस होता है तो यह कैंसर का संकेत हो सकता है। PSA ब्लड टेस्ट: यह एक ब्लड टेस्ट है, जिसमें प्रोस्टेट ग्लैंड द्वारा बनाए जाने वाले प्रोटीन PSA का लेवल मापा जाता है। अगर PSA लेवल ज्यादा होता है तो यह कैंसर या किसी अन्य समस्या का संकेत हो सकता है। सवाल- प्रोस्टेट कैंसर की स्क्रीनिंग क्यों जरूरी है? जवाब- ‘यूरोपियन एसोसिएशन ऑफ यूरोलॉजी कांग्रेस’ में पेश एक स्टडी के मुताबिक, जो लोग प्रोस्टेट कैंसर के लिए स्क्रीनिंग नहीं कराते हैं तो उनकी जान जाने का जोखिम 45% ज्यादा होता है। प्रोस्टेट कैंसर की स्क्रीनिंग इसलिए भी जरूरी होती है क्योंकि यह साइलेंट बीमारी है। शुरुआत में कोई दर्द, दिक्कत या साफ लक्षण नहीं दिखते। स्क्रीनिंग के फायदे डिटेल में समझिए- 1. बीमारी जल्दी पता चलती है स्पष्ट लक्षण लक्षण सामने आने तक कैंसर बढ़ चुका होता है। स्क्रीनिंग की मदद से इसे पहले ही डायग्नोज किया जा सकता है। 2. इलाज आसान हो जाता है अगर शुरुआती स्टेज में ही इसका पता चल जाए तो इलाज ज्यादा आसान और प्रभावी होता है। देर होने पर इलाज मुश्किल हो सकता है। 3. फैलने से पहले रोक सकते हैं अगर समय पर इसका पता न चले तो कैंसर शरीर के दूसरे ऑर्गन्स में भी फैल सकता है। स्क्रीनिंग की मदद से इसे पहले ही रोकने में मदद मिलती है। 4. जिन्हें ज्यादा खतरा, उन्हें और जरूरी 50 साल से ऊपर के लोगों को और जिनकी प्रोस्टेट कैंसर की फैमिली हिस्ट्री है, उन्हें इसका ज्यादा रिस्क होता है। इसलिए इन्हें नियमित स्क्रीनिंग करानी चाहिए, ताकि समय पर इलाज हो सके। सवाल- प्रोस्टेट कैंसर से बचाव के लिए क्या करें? जवाब- इससे पूरी तरह बचाव संभव नहीं है, लेकिन कुछ उपायों से रिस्क कम किया जा सकता है- प्रोस्टेट कैंसर से जुड़े कॉमन सवाल और जवाब सवाल: क्या प्रोस्टेट कैंसर का इलाज संभव है? जवाब: हां, अगर प्रोस्टेट कैंसर को शुरुआती स्टेज में पहचान लिया जाए, तो इसका इलाज संभव है। इलाज में सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी और कभी-कभी हॉर्मोनल थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है। सवाल: क्या प्रोस्टेट कैंसर को रोका जा सकता है? जवाब: इसे पूरी तरह नहीं रोका जा सकता, लेकिन हेल्दी डाइट, नियमित व्यायाम और वजन कंट्रोल से जोखिम कम किया जा सकता है। स्क्रीनिंग भी मददगार हो सकती है। सवाल: क्या प्रोस्टेट कैंसर के सभी मामलों में सर्जरी की आवश्यकता होती है? जवाब: नहीं, अधिकांश मामलों में सर्जरी की जरूरत नहीं होती। इलाज का डिसीजन कैंसर के प्रकार, स्टेज और व्यक्ति की ओवरऑल हेल्थ कंडीशन पर निर्भर करता है। कुछ मामलों में रेडिएशन भी प्रभावी हो सकते हैं। सवाल: क्या प्रोस्टेट कैंसर सिर्फ बूढ़े लोगों को होता है? जवाब: प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम उम्र के साथ बढ़ता जाता है। खासकर 50 साल की उम्र के बाद यह खतरा ज्यादा होता है, लेकिन कुछ मामलों में युवाओं में भी इसका खतरा हो सकता है। खासतौर पर अगर फैमिली हिस्ट्री या कोई जेनेटिक समस्या है। ……………… ये खबर भी पढ़िए फिजिकल हेल्थ- गर्मियों में बढ़ता हार्ट अटैक का रिस्क: कार्डियोलॉजिस्ट से समझें इसका साइंस, हार्ट को करें प्रोटेक्ट, 6 बातें ध्यान रखें गर्मियों में पसीने और थकान की समस्या कॉमन है। इस दौरान हार्ट बीट में बदलाव भी होता है। अमूमन लोग इसे मौसम का सामान्य असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन तेज गर्मी में डिहाइड्रेशन के कारण ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है। इसके
विनोद खन्ना की पुण्यतिथि, पिता ने पिस्तौल तानी:अमिताभ ने फेंका ग्लास, तो टांके आए: महेश भट्ट को धमकाया, आखिरी ख्वाहिश थी- पाकिस्तान जाना

लंबी कद-काठी, गोरी रंगत और गहरी आंखें। 18 साल की उम्र में कॉलेज के दिनों में कई लड़कियां विनोद खन्ना के लुक की तारीफ करती नहीं थकती थीं। सबका एक ही सुझाव था, ‘हीरो जैसे लगते हो, फिल्मों में जाओ’, लेकिन विनोद के पिता चाहते थे बेटा पढ़ाई पूरी कर खानदानी टेक्सटाइल बिजनेस संभाले। विनोद का बागी रवैया तभी शुरू हो गया था, जब उन्होंने पिता के कहने पर कॉमर्स के बजाय साइंस चुना। एक रोज उनकी कॉलेज पार्टी में कुछ फिल्मी हस्तियां पहुंचीं, जिनमें उस दौर के नामी हीरो सुनील दत्त और उनकी दोस्त अंजू महेंद्रू भी थीं। वो देखना चाहते थे कि टीनएजर्स किस तरह पार्टी करते थे। हर बार की तरह उस पार्टी में भी विनोद ने सबका ध्यान खींच लिया। सुनील दत्त की नजरें भी बार-बार विनोद पर पड़ीं। उस समय सुनील अपने भाई सोम दत्त को लॉन्च करने वाले थे। अगले दिन सुनील दत्त ने विनोद को दफ्तर में बुलाया और फिल्म ऑफर कर दी। कोई भी ये सुनकर बेहद खुश होता, लेकिन विनोद घबराए हुए थे। वो जानते थे पिता कभी राजी नहीं होंगे। उस शाम वो घर पहुंचे और हिम्मत जुटाकर पिता से कहा, ‘मुझे फिल्म में काम मिला है।’ पिता ने आव देखा न ताव सीधे बंदूक तान दी और कहा- ‘अगर फिल्मों में गए तो गोली मार दूंगा।’ मां ने किसी तरह पिता को खूब समझाया। आखिरकार पिता का दिल पिघला और उन्होंने शर्त रखी, ‘2 साल का वक्त दे रहा हूं, फिल्मों में कुछ हुआ तो ठीक वर्ना बिजनेस संभालना।’ इस तरह 1968 में विनोद खन्ना का फिल्मों से रिश्ता जुड़ा, जो उनके निधन तक कायम रहा। 27 अप्रैल 2017 में विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन हुआ था। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर जानिए उनके करियर, अमिताभ बच्चन से राइवलरी और स्टारडम छोड़ संन्यासी बनने से जुड़े चुनिंदा किस्से- किस्सा-1 जब अमिताभ ने फेंककर मारा ग्लास, लगाने पड़े टांके विनोद खन्ना की पहली फिल्म मन का मीत (1968) फ्लॉप रही, लेकिन विनोद खन्ना को इसकी बदौलत कई बड़ी फिल्मों में काम मिलने लगे। 1970 में विनोद राजेश खन्ना के साथ सच्चा झूठा, आन मिलो सजना में और मनोज कुमार के साथ पूरब पश्चिम में नजर आए। तीनों फिल्में सुपरहिट रहीं और विनोद खन्ना को स्टारडम हासिल हो गया। आगे बतौर लीड हीरो मेरे अपने, मेरा गांव मेरा देश, दो यार, हाथ की सफाई, इम्तिहान जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शुमार किया। 1977 में विनोद खन्ना को मल्टीस्टारर फिल्म अमर अकबर एंथोनी में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर के साथ कास्ट किया गया। ये उस दौर की अपनी तरह की इकलौती फिल्म थी, जिसमें अमिताभ-विनोद जैसे फिल्म इंडस्ट्री के दो ऐसे स्टार्स थे, जिनके बीच टॉप एक्टर की होड़ मची थी। दोनों में राइवलरी थी। ये फिल्म हिट रही, तो दोनों को फिर मुकद्दर का सिकंदर में साथ कास्ट किया गया। फिल्म के एक सीन के लिए अमिताभ बच्चन को बार में खड़े होकर विनोद पर कांच का ग्लास फेंकना था और विनोद को बचना था। जैसे ही एक्शन बोला गया, अमिताभ ने ग्लास फेंक दिया, लेकिन वो विनोद खन्ना के चेहरे पर लगा। खूब खून बहा और एक्टर का टांके लगवाने पड़े। अमिताभ बच्चन ही उन्हें अस्पताल लेकर गए और बाद में घर छोड़ा। घर छोड़ते हुए भी उन्होंने विनोद और पत्नी से माफी मांगी। लेकिन लोगों का मानना था कि इस हादसे से उनकी गहरी दोस्ती टूट गई और दोनों में कुछ समय के लिए बातचीत बंद हो गई। ओशो के भाई स्वामी शैलेंद्र सरस्वती ने गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि ओशो को लगता था कि विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन से चिढ़ते हैं। उन्होंने विनोद को अमिताभ के खिलाफ चुनाव में खड़े होने का भी सुझाव दिया था। किस्सा-2 परिवार में हो रहीं मौतों से डरे, दोस्त महेश भट्ट के कहने पर ओशो के आश्रम गए एक दौर में महेश भट्ट और विनोद खन्ना की दोस्ती चर्चा में थी। महेश भट्ट के स्ट्रगल के दिनों में विनोद खन्ना कई बार उनका खर्चा भी उठाते थे। 1971 में विनोद ने गीतांजलि से शादी की थी। 1975 में पत्नी ने बेटे अक्षय खन्ना को जन्म दिया। उसी समय 6 महीनों के अंतराल में ही एक-एक कर परिवार में 4 मौतें हो गईं। जिसमें उनकी मां कमला खन्ना और एक बहन भी शामिल थीं। ये देखउन्हें मौत का आभास होने लगा। वो डरने लगे कि कहीं उनकी भी मौत न हो जाए। इस समय उन्हें दोस्त महेश भट्ट ने ओशो के आश्रम जाने का सुझाव दिया। कुछ समय के लिए वो पुणे स्थित आश्रम जाकर रहे। 1977 में एक दिन विनोद खन्ना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इंडस्ट्री छोड़ संन्यासी बनने की घोषणा की। इससे उन्हें फिल्ममेकर्स की आलोचना का सामना करना पड़ा, क्योंकि उनके पास कई फिल्में थीं। विनोद ने वादा किया कि वो सभी फिल्में पूरी करेंगे। फिल्में पूरी होते ही वो 1981 में यूएसए के ओरेगन स्थित ओशो के आश्रम रजनीशपुरम में जाकर रहने लगे। किस्सा-3 महेश भट्ट ने माला कमोड में फेंकी, तो दी धमकी विनोद खन्ना के साथ महेश भट्ट भी ओशो के आश्रम गए थे। वहां उन्हें माला पहनाई गई थी, जिसमें ओशो की तस्वीर थी। कुछ दिनों बाद जब महेश भट्ट लौटे, तो उन्होंने वो माला तोड़कर टॉयलेट में फेंक दी। जैसे ही ये बात विनोद को पता चली, वो बहुत गुस्सा हुए। उन्हें एक दिन महेश भट्ट को फिल्मिस्तान स्टूडियो बुलाया और कहा- भगवान तुमसे बहुत नाराज हैं। महेश ने पूछा क्यों?, तो जवाब मिला- क्योंकि तुमने माला तोड़ दी और कमोड में फेंक दी। महेश ने फिर कहा- मुझे वो कुत्ते के पट्टे की तरह लगती थी। विनोद ने ये सुनकर कहा- उन्होंने (कथित तौर पर ओशो ने) कहा है कि महेश से कहो कि वो खुद मुझे वो माला लाकर दे। आगे विनोद ने खुसफुसाते हुए कहा- उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया, तो वो तुम्हें बर्बाद कर देंगे। ये किस्सा खुद महेश भट्ट ने अरबाज खान के चैट शो द इन्विन्सिबल विद अरबाज खान में सुनाया था। किस्सा- 4 ओशो के आश्रम में टॉयलेट साफ किए, तंग कमरे में गुजारे कई दिन विनोद खन्ना आश्रम में







