प्रियंक कानूनगो बोले-वेटिंग टिकट रिफंड में कटौती रेलवे नहीं करता:NHRC सदस्य ने कहा- यह पैसे इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को मिलते हैं

रेलवे यात्रा से जुड़े मानवाधिकार, सुविधाओं और शिकायतों को लेकर सोमवार को आयोजित जागरूकता संवाद में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने लोगों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे में मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और उपस्थित लोगों के सवालों के जवाब भी दिए। साथ ही रेलवे व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव और शिकायतें भी आमंत्रित कीं। टिकट कन्फर्म न होने पर कटने वाला पैसा रेलवे को नहीं जाता टिकट कन्फर्म न होने पर रिफंड में होने वाली कटौती को लेकर उठे सवाल पर कानूनगो ने स्पष्ट किया कि यह राशि रेलवे के खाते में नहीं जाती। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा देने वाले इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर यह शुल्क लेते हैं। जो लोग यह सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं, वे भी गरीब हैं और उन्हें भी इसके लिए कुछ पैसा मिलना चाहिए। महिलाओं के लिए कोच में सैनिटरी पैड की व्यवस्था पर चर्चा संवाद में महिलाओं के लिए रेलवे कोच में सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने का सुझाव भी सामने आया। इस पर कानूनगो ने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि सभी प्लेटफॉर्म पर मेडिकल शॉप में सैनिटरी पैड उपलब्ध हों। साथ ही, रेलवे के प्रत्येक कोच में वेंडिंग मशीन लगाने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि आपात स्थिति में महिलाओं को परेशानी न हो। RAC टिकट के किराए की वापसी पर भी होगा विचार RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को किराया वापस मिलने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस पर उन्होंने कहा कि मानवाधिकार आयोग इस विषय पर विचार करेगा और नीति में आवश्यक बदलाव के लिए प्रयास किए जाएंगे। रेलवे में चोरी: शिकायत के बिना कार्रवाई संभव नहीं रेलवे में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर भी सवाल उठे। इस पर कानूनगो ने कहा कि जब तक आयोग के पास लिखित शिकायत नहीं आती, तब तक कार्रवाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा मानवाधिकार आयोग के पास कोई ‘अलादीन का चिराग’ नहीं है कि बिना सूचना के हर घटना का पता चल सके।” पैंट्री में ‘चॉइस फूड’ की सुविधा जरूरी उन्होंने कहा कि रेलवे की पैंट्री व्यवस्था में सुधार हुआ है, लेकिन अभी और सुधार की जरूरत है। यात्रियों को उनकी पसंद के अनुसार भोजन मिलना चाहिए और किसी पर भी भोजन थोपना नहीं चाहिए। नागरिकों को भी निभानी होगी जिम्मेदारी कानूनगो ने कहा कि लेडीज टॉयलेट, स्वच्छता और हाइजीन की कमी मानवाधिकार का उल्लंघन है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कई बार रेलवे के चादर चोरी होने जैसी घटनाएं नागरिक कर्तव्यों की अनदेखी को दर्शाती हैं। इसलिए नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। यात्रियों ने उठाए कई मुद्दे कानूनगो ने स्टेशनों पर कूली की समस्या और रेलवे के ट्रेन लेट होने की सूचना न देने को भी मानवाधिकार का हनन बताया। संवाद के दौरान लोगों ने जनरल कोच में गद्देदार सीट न होने, रेलवे पास न बनने जैसी समस्याएं उठाईं। कानूनगो ने सभी से लिखित शिकायत ईमेल के माध्यम से भेजने को कहा और अपना ईमेल आईडी साझा किया। यह कार्यक्रम उपयोगकर्ता सलाहकार समिति, पश्चिम मध्य रेलवे मंडल के सदस्य कमलेश सेन ने आयोजित किया था।
Golmaal 5 Shooting Starts! Ajay Devgn, Akshay Kumar Entry

2 मिनट पहले कॉपी लिंक रोहित शेट्टी की कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ का पांचवां पार्ट यानी ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के लीड एक्टर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग का एक नया वीडियो शेयर किया है। ऊटी में चल रही शूटिंग के इस वीडियो में फिल्म की मशहूर 5 सीटों वाली बाइक भी नजर आ रही है। इस बार फिल्म में अक्षय कुमार की भी एंट्री हुई है। ऊटी शेड्यूल से सामने आया वीडियो अजय देवगन ने 27 अप्रैल को अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो शेयर किया। वीडियो के बैकग्राउंड में ‘गोलमाल’ का मशहूर टाइटल ट्रैक सुनाई दे रहा है। अजय ने कैप्शन में लिखा, “इस बार सवारी बड़ी है और एंटरटेनमेंट उससे भी ज्यादा बड़ा होगा। ऊटी शेड्यूल विथ द बॉयज।” वीडियो में फिल्म की कोर कास्ट मस्ती करते हुए और अपनी सिग्नेचर पांच सीटों वाली बाइक पर सवारी करते हुए दिखाई दे रही है। 20 साल का सफर और पॉजिटिव वाइब्स डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी इसी वीडियो को शेयर करते हुए फ्रेंचाइजी के 20 साल के सफर को याद किया। उन्होंने लिखा, “पिछले 20 सालों से हम पॉजिटिव वाइब्स के साथ आगे बढ़ रहे हैं।” बता दें कि इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2006 में आई थी। अक्षय कुमार की एंट्री पर अजय ने ली चुटकी ‘गोलमाल 5’ की सबसे बड़ी हाईलाइट अक्षय कुमार की एंट्री है। अनाउंसमेंट वीडियो में अक्षय का एक नया और अलग लुक देखने को मिला था। इसी को लेकर अजय देवगन ने मजाकिया अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा था, “कोई फ्रेंचाइजी नहीं छोड़ता है ये।” अक्षय के आने से फिल्म की कॉमेडी का लेवल और बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म में अरशद वारसी, तुषार कपूर, संजय मिश्रा, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और जॉनी लीवर जैसे पुराने कलाकार भी अपनी कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे। 2006 में शुरू हुआ था फ्रेंचाइजी का सफर ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2006 में ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ से हुई थी। इसके बाद 2008 में ‘गोलमाल रिटर्न्स’, 2010 में ‘गोलमाल 3’ और 2017 में ‘गोलमाल अगेन’ रिलीज हुई। हर पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। करीब 9 साल के लंबे इंतजार के बाद अब इसका पांचवां हिस्सा आने की तैयारी में है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Golmaal 5 Shooting Starts! Ajay Devgn, Akshay Kumar Entry

51 मिनट पहले कॉपी लिंक रोहित शेट्टी की कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ के पांचवे पार्ट यानी ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के लीड एक्टर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग का एक नया वीडियो शेयर किया है। ऊटी में चल रही शूटिंग के इस वीडियो में फिल्म की मशहूर 5 सीटों वाली बाइक भी नजर आ रही है। इस बार फिल्म में अक्षय कुमार की भी एंट्री हुई है। ऊटी शेड्यूल से सामने आया वीडियो अजय देवगन ने 27 अप्रैल को अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो शेयर किया। वीडियो के बैकग्राउंड में ‘गोलमाल’ का मशहूर टाइटल ट्रैक सुनाई दे रहा है। अजय ने कैप्शन में लिखा, “इस बार सवारी बड़ी है और एंटरटेनमेंट उससे भी ज्यादा बड़ा होगा। ऊटी शेड्यूल विथ द बॉयज।” वीडियो में फिल्म की कोर कास्ट मस्ती करते हुए और अपनी सिग्नेचर पांच सीटों वाली बाइक पर सवारी करते हुए दिखाई दे रही है। 20 साल का सफर और पॉजिटिव वाइब्स डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी इसी वीडियो को शेयर करते हुए फ्रेंचाइजी के 20 साल के सफर को याद किया। उन्होंने लिखा, “पिछले 20 सालों से हम पॉजिटिव वाइब्स के साथ आगे बढ़ रहे हैं।” बता दें कि इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2006 में आई थी। अक्षय कुमार की एंट्री पर अजय ने ली चुटकी ‘गोलमाल 5’ की सबसे बड़ी हाईलाइट अक्षय कुमार की एंट्री है। अनाउंसमेंट वीडियो में अक्षय का एक नया और अलग लुक देखने को मिला था। इसी को लेकर अजय देवगन ने मजाकिया अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा था, “कोई फ्रेंचाइजी नहीं छोड़ता है ये।” अक्षय के आने से फिल्म की कॉमेडी का लेवल और बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म में अरशद वारसी, तुषार कपूर, संजय मिश्रा, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और जॉनी लीवर जैसे पुराने कलाकार भी अपनी कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे। 2006 में शुरू हुआ था फ्रेंचाइजी का सफर ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2006 में ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ से हुई थी। इसके बाद 2008 में ‘गोलमाल रिटर्न्स’, 2010 में ‘गोलमाल 3’ और 2017 में ‘गोलमाल अगेन’ रिलीज हुई। हर पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। करीब 9 साल के लंबे इंतजार के बाद अब इसका पांचवां हिस्सा आने की तैयारी में है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
मुंबई में तरबूज खाने से पति-पत्नी, दो बेटियों की मौत:फूड पॉइजनिंग की आशंका; घर पर मेहमानों के साथ बिरयानी खाई, फिर फल खाए थे

मुंबई के जे.जे. मार्ग इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की तरबूज खाने से मौत हो गई। मृतकों में अब्दुल्ला अब्दुल कादर (40), उनकी पत्नी नसरिन (35) और उनकी बेटियां जैनब (13) और आयशा (16) शामिल हैं। पुलिस ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक, 25 अप्रैल को परिवार ने अपने घर पर एक गेट-टुगेदर पार्टी रखी थी। इसमें कुछ रिश्तेदार आए थे। परिवार ने मेहमानों के साथ बिरयानी खाई थी। इसके बाद कपल और उनकी दोनों बेटियों ने तरबूज खाया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक के बाद एक चारों परिवार के सदस्यों की मौत हो गई। मेहमानों के जाने तक परिवार को कोई दिक्कत नहीं थी NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दुल्ला मोबाइल एक्सेसरी की दुकान चलाते थे। शनिवार रात करीब 10:30 बजे अब्दुल्ला के घर पर पांच रिश्तेदार डिनर के लिए इकट्ठा हुए थे। खाने में बिरयानी थी।डिनर के बाद रिश्तेदार अपने घर लौट गए। उस समय तक अब्दुल्ला, उनकी पत्नी या बेटियों को कोई दिक्कत नहीं थी। इसके बाद परिवार ने रात करीब 1 बजे तरबूज खाया। सुबह करीब 5 बजे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी और दस्त होने लगे। परिवार ने डॉक्टर को तरबूज खाने की जानकारी दी थी शुरुआत में एक स्थानीय डॉक्टर ने उनका इलाज किया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जेजे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान छोटी बेटी जैनब की सुबह करीब 10:15 बजे मौत हो गई। उसकी मां और बड़ी बहन के बाद पिता की मौत रविवार रात करीब 10:30 बजे हुई। परिवार का इलाज करने वाले डॉ. जियाद कुरैशी ने बताया कि सभी की हालत बहुत खराब थी। डॉक्टर के मुताबिक, परिवार ने खुद ही बताया कि सभी लोगों ने तरबूज खाया था, जिसके कारण उनकी तबीयत खराब हो गई है। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम के दौरान शरीर से लिए गए सैंपल आगे की जांच के लिए भेजे गए हैं। घर से आधा खाया हुआ तरबूज भी जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है।
मुंबई में तरबूज खाने से पति-पत्नी, दो बेटियों की मौत:फूड पॉइजनिंग की आशंका; घर पर मेहमानों के साथ बिरयानी खाई, फिर फल खाए थे

मुंबई के जे.जे. मार्ग इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की तरबूज खाने से मौत हो गई। मृतकों में अब्दुल्ला अब्दुल कादर (40), उनकी पत्नी नसरिन (35) और उनकी बेटियां जैनब (13) और आयशा (16) शामिल हैं। पुलिस ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक, 25 अप्रैल को परिवार ने अपने घर पर एक गेट-टुगेदर पार्टी रखी थी। इसमें कुछ रिश्तेदार आए थे। परिवार ने मेहमानों के साथ बिरयानी खाई थी। इसके बाद कपल और उनकी दोनों बेटियों ने तरबूज खाया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक के बाद एक चारों परिवार के सदस्यों की मौत हो गई। मेहमानों के जाने तक परिवार को कोई दिक्कत नहीं थी NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दुल्ला मोबाइल एक्सेसरी की दुकान चलाते थे। शनिवार रात करीब 10:30 बजे अब्दुल्ला के घर पर पांच रिश्तेदार डिनर के लिए इकट्ठा हुए थे। खाने में बिरयानी थी।डिनर के बाद रिश्तेदार अपने घर लौट गए। उस समय तक अब्दुल्ला, उनकी पत्नी या बेटियों को कोई दिक्कत नहीं थी। इसके बाद परिवार ने रात करीब 1 बजे तरबूज खाया। सुबह करीब 5 बजे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी और दस्त होने लगे। परिवार ने डॉक्टर को तरबूज खाने की जानकारी दी थी शुरुआत में एक स्थानीय डॉक्टर ने उनका इलाज किया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जेजे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान छोटी बेटी जैनब की सुबह करीब 10:15 बजे मौत हो गई। उसकी मां और बड़ी बहन के बाद पिता की मौत रविवार रात करीब 10:30 बजे हुई। परिवार का इलाज करने वाले डॉ. जियाद कुरैशी ने बताया कि सभी की हालत बहुत खराब थी। डॉक्टर के मुताबिक, परिवार ने खुद ही बताया कि सभी लोगों ने तरबूज खाया था, जिसके कारण उनकी तबीयत खराब हो गई है। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम के दौरान शरीर से लिए गए सैंपल आगे की जांच के लिए भेजे गए हैं। घर से आधा खाया हुआ तरबूज भी जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है। 1 अप्रैल : गुजरात में डोसा से 2 बच्चियों का मौत का दावा अहमदाबाद में अप्रैल की शुरुआत में डोसा खाने से दो बच्चियों की मौत का दावा किया गया था। शुरुआती तौर पर इसे फूड पॉइजनिंग का मामला माना जा रहा था, लेकिन जांच में बच्चियों के पेरेंट्स के ब्लड सैंपल में जहरीले पदार्थ के संकेत मिले। जानकारी के मुताबिक, 1 अप्रैल को बच्चियों के पिता विमल प्रजापति बैटर लेकर आए थे। इससे बना डोसा खाने के बाद पत्नी और दोनों बेटियों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 3 महीने की बच्ची की 3 अप्रैल को मौत हो गई, जबकि 4 साल की बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। नगर निगम ने बैटर के सैंपल जांच के लिए भेजे, लेकिन अन्य ग्राहकों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस को शक हुआ। शक और गहरा इसलिए भी था क्योंकि छोटी बच्ची सिर्फ 3 महीने की थी। ऐसे में उसे डोसा खिलाने के दावे पर सवाल उठे। टॉक्सिकोलॉजी जांच में माता-पिता के शरीर में एल्युमिनियम फॉस्फाइड जैसे जहरीले पदार्थ के अंश मिले। FSL रिपोर्ट में डोसा भी ठीक निकला। बाद में पुलिस को घर से एक डायरी भी मिली, जिसमें महिला ने बेटे की इच्छा जताई थी। इसके बाद मामला फूड पॉइजनिंग से हटकर जहर के एंगल से जांच के दायरे में आ गया। पुलिस अभी भी इस केस की जांच कर रही है।
राजगढ़ में गौ माता आगे-आगे, पीछे भजन-कीर्तन की गूंज:बैलगाड़ी में 10 हजार हस्ताक्षरों का ज्ञापन लेकर निकली रैली, गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगे

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में सोमवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत अनोखे अंदाज में रैली निकाली गई। भोजपुर नाके से शुरू हुई रैली में सबसे आगे सजी-धजी गौ माता चल रही थी, जबकि पीछे संत, महिलाएं, व्यापारी और गौ-भक्त भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। रैली का मुख्य आकर्षण बैलगाड़ी रही, जिसमें 10 हजार से अधिक लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन को सजाकर रखा गया था। रैली तोपखाना गेट, सुभाष चौक, सराफा बाजार, पिपली बाजार, पटवा बाजार और इमली स्टैंड होते हुए काका कॉलोनी पहुंची। यहां ब्रह्माकुमारी आश्रम द्वारा गौ माता की पूजन की और संतों का स्वागत किया गया। इसके बाद रैली तहसील कार्यालय पहुंची, जहां एसडीएम अंकित जैन को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रैली में संत रोहित नागर, पंडित नारायण वैष्णव, विष्णुदास, नीलू दीदी, मधु दीदी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल रही। लोग हाथों में गौ-रक्षा के नारे लिखे पोस्टर और ध्वज लेकर चल रहे थे। तीन तस्वीरों में देखिए रैली घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया आयोजकों के अनुसार, पिछले एक महीने से खिलचीपुर और आसपास के गांवों में घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें 10 हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने की मांग का समर्थन किया। कल्याणराय हवेली मंदिर के मुख्य पुजारी अनिल पारीक ने बताया कि संतों के सानिध्य में देशभर में यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गौ-हत्या पर पूर्ण रोक लगाना और गौ माता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत खिलचीपुर क्षेत्र से 10 हजार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया। संत रोहित नागर ने कहा कि पूरे देश में गौ माता के सम्मान में जगह-जगह ज्ञापन दिए जा रहे हैं। गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा मिलना चाहिए। मंदिर टूट जाए तो दोबारा बन सकता है, लेकिन गौ माता कट जाए तो वापस नहीं आ सकती, इसलिए सभी लोगों को इसके सम्मान में आगे आना चाहिए।
Heat Stroke Alert : लू के तांडव के बीच हीट स्ट्रोक से बचने के लिए डॉक्टर की ये बातें जरूर मानें

Last Updated:April 27, 2026, 19:35 IST Heat Stroke Safety Tips: मौसम विभाग ने देश के अधिकांश हिस्सों में 30 अप्रैल तक हीट स्ट्रोक की चेतावनी दी है.अप्रैल का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ और सूरज की तपिश ने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है. उत्तर भारत के ज्यादातर मैदानी इलाकों में तापमान हद को पार करने लगा है. लू के तांडव के बीच इस हीट स्ट्रोक से खुद को बचाना बेहद चुनौतीपूर्ण है. ऐसे में चेन्नई की डॉक्टर मेलिसा साथियान ने हीट स्ट्रोक से बचने के लिए बेहतरीन सुझाव दिए हैं. हीट स्ट्रोक से कैसे बचें. अप्रैल का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ और सूरज की तपिश ने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में चल रही गर्म हवाएं यानी हीटवेव कहर बरपाने लगी है. यह हीट स्ट्रोक जानलेवा खतरा बन गई हैं. जब शरीर का तापमान 104 डिग्री फारेनहाइट (40°C) के पार चला जाता है और पसीना आना बंद हो जाता है, तो समझ लीजिए कि स्थिति गंभीर है. इन लू के तांडव के बीच खुद को बचाना बेहद जरूरी है. इस हीट वेव के तांडव से बचने के लिए राज्यों के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने गाइडलाइंस जारी की हैं. इसमें खास तौर पर कहा गया है कि सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और जिनको पहले से कोई बीमारी है, वे घर से बाहर न निकलें. इसके अलावा, बिल्डिंग वर्कर्स और मजदूरों को भी तेज धूप में काम न करने की सलाह दी गई है. अगर लगातार दो दिन ज्यादा गर्मी में रहते हैं तो हीट स्ट्रोक हो सकता है और किडनी फेल होने का खतरा रहता है. आम लोग, बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं सुरक्षित रहें इसके लिए तमिलनाडु पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने निर्देश जारी किए हैं. इस समय गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचने के लिए कौन-कौन सी सावधानियां जरूरी हैं, इस बारे में चेन्नई की डॉक्टर मेलिसा सथ्यान ने हमारे साथ कुछ जरूरी बातें शेयर की हैं. इस भीषण गर्मी के तांडव के बीच डॉक्टर मेलिसा की सलाह बहुत महत्वपूर्ण है. जिन लोगों को पहले से ब्लड प्रेशर की समस्या है या दिल की बीमारी है, उनके लिए गर्मी का असर आम लोगों से ज्यादा होता है. इसलिए ऐसे लोगों को इस मौसम में खास ध्यान रखना जरूरी है. उन्हें दोपहर में बिल्कुल बाहर जाने से बचना चाहिए. साथ ही शरीर को ठंडा रखने के लिए घर में शीतल वातावरण में रहना चाहिए. इसी तरह बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं को अगर बाहर जाना जरूरी हो तो छाता और पूरे शरीर को ढकने वाले सूती कपड़े पहनना चाहिए. बाहर जाते समय सफेद या हल्के रंग के सूती कपड़े पहनना अच्छा है. इस गर्मी में प्रभावित लोगों को जीन्स, लेगिंग्स जैसी टाइट कपड़े और काले रंग के कपड़े पूरी तरह से अवॉयड करें. दिन में ढाई से तीन लीटर तक पानी पिएं ताकि यूरिन ठीक से आए. अगर आप ज्यादा धूप में रहते हैं तो पांच लीटर तक भी पानी पी सकते हैं. गर्मी के समय में नारियल पानी, फलों का रस, तरबूज, जामुन और साफ-सुथरे ठंडे पेय लेना अच्छा होता है. पानी वाली चीजें और पौष्टिक खाना ज्यादा खाएं. जितना ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस रहेगा, उतना ज्यादा फायदेमंद होगा. हीट स्ट्रोक तब होता है जब हमारे शरीर का तापमान बाहर के तापमान से ज्यादा बढ़ जाता है. इस हालत में चक्कर आना, सिर घूमना, शरीर में दर्द, सिरदर्द और त्वचा पर बदलाव जैसे लक्षण दिख सकते हैं. इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत खूब पानी पिएं और तत्काल डॉक्टर से मिलें. About the Author Lakshmi Narayan 18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें First Published : April 27, 2026, 19:35 IST
6वें ब्रदर एसई कॉफी मेमोरियल टेनिस:शौर्य और अराइना का शानदार प्रदर्शन, टीम इवेंट में वेल्हम बॉयज का दबदबा

शहर के सेंट जोसेफ टेनिस एकेडमी में चल रहे 6वें ब्रदर एसई कॉफी मेमोरियल टूर्नामेंट का सोमवार को शानदार समापन हुआ। इस टूर्नामेंट में देहरादून और आसपास के क्षेत्र के उभरते युवा खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। टूर्नामेंट के सिंगल्स मुकाबलों में जहां शौर्य शर्मा, अराइना विशाल और पूर्वी पटवा जैसे खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से दर्शकों का दिल जीता, वहीं टीम इवेंट्स में वेल्हम बॉयज और टोन्सब्रिज स्कूल का दबदबा देखने को मिला।प्रतियोगिता के अंत में ब्रदर जेसी कैरोल और ब्रदर जोसेफ एम जोसेफ ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। शौर्य शर्मा ने दिखाया डबल दम लड़कों के वर्ग में शौर्य शर्मा का प्रदर्शन सबसे खास रहा। अंडर-16 सिंगल्स के बहुप्रतीक्षित फाइनल में शौर्य ने एकतरफा मुकाबले में जसकिरत सिंह अरोड़ा को 6-1 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, अंडर-18 डबल्स के फाइनल में भी शौर्य शर्मा और वात्सल्य रावत की जोड़ी ने शानदार तालमेल दिखाते हुए आरुष और अर्णव को 5-1 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। अराइना और पूर्वी ने जीते सिंगल्स खिताब लड़कियों के मुकाबलों में अराइना विशाल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अराइना ने अंडर-14 सिंगल्स के फाइनल में अपनी प्रतिद्वंद्वी अंशिका टंडन को 5-0 से हराकर खिताब जीता। वहीं, अंडर-16 सिंगल्स के कड़े फाइनल मुकाबले में पूर्वी पटवा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अराइना विशाल को 5-1 से मात दी। वेल्हम बॉयज ने जीते दो खिताब स्कूलों के बीच हुए टीम इवेंट्स में वेल्हम बॉयज स्कूल का प्रदर्शन सबसे मजबूत रहा। अंडर-14 और अंडर-16 दोनों ही श्रेणियों में वेल्हम बॉयज ने पहला स्थान हासिल कर चैंपियनशिप जीती, जबकि दोनों ही वर्गों में सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी उपविजेता रहा। अंडर-16 टीम इवेंट में घरेलू टीम सेंट जोसेफ एकेडमी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-18 टीम इवेंट का खिताब टोन्सब्रिज स्कूल के नाम रहा, जबकि सेंट जोसेफ एकेडमी इसमें उपविजेता रही। विजेता खिलाड़ियों की सूची (बॉयज सिंगल्स) अंडर-10: प्रखर सिंह ने सिद्धांत गुप्ता को हराया (6-2) अंडर-12: शिवांश रावत ने युवराज सिंह रावत को हराया (6-4) अंडर-14: रेयांश अग्रवाल ने आयुष तोमर को हराया (6-2) अंडर-16: शौर्य शर्मा ने जसकिरत सिंह अरोड़ा को हराया (6-1) अंडर-18: शौर्य शर्मा और अर्जुन सिंह के बीच कड़ा फाइनल मुकाबला खेला गया। बॉयज डबल्स अंडर-18: शौर्य शर्मा और वात्सल्य रावत ने आरुष-अर्णव को हराया (5-1) गर्ल्स सिंगल्स अंडर-14: अराइना विशाल ने अंशिका टंडन को हराया (5-0) अंडर-16: पूर्वी पटवा ने अराइना विशाल को हराया (5-1) टीम इवेंट चैंपियंस अंडर-14: वेल्हम बॉयज़ स्कूल (उपविजेता: सेंट जॉर्ज कॉलेज) अंडर-16: वेल्हम बॉयज़ स्कूल (उपविजेता: सेंट जॉर्ज कॉलेज) अंडर-18: टोन्सब्रिज स्कूल (उपविजेता: सेंट जोसेफ एकेडमी)
समर होम कूलिंग टिप्स: गर्मी में तपकर भट्टी बन गई है रूम? आज ही करें ये बदलाव, बिना एसी के घर रहेंगे ठंडे

भट्टी पर फर्नीचर: दोपहर के समय धूप कक्ष को गर्म कर दिया जाता है। वसीयत के रंग का फर्नीचर। विंडो पर उत्पाद या बांस की चटनी लगाई जा सकती है। इससे धूप आने से रिकार्डगी और रूम ठंडा रहेगा। छवि: एआई पंखों के साथ अपनाएं ये ट्रिक: सिर्फ पंखों से गर्म हवा ही घूमती रहती है। प्रदेश के सामने एक बर्फ़ीला तूफ़ान या ठंडा पानी का स्थान। इससे हवा हवाई जहाज पूरे कमरे में खाली हो जाएगी। छवि: एआई घर में उपाय जरूर रखें: घर के अंदर और बाहर के इलाज से तापमान कम होता है। तुलसी, एलोवेरा, मनी प्लांट जैसे प्लांट प्लांट। मॉडल या विंडो के पास की चीज़ें। ये प्राकृतिक तरीकों से बनाएं ठंडक। छवि: एआई रात में खुला खुला: रात का मौसम ठंडा होता है, इसलिए रात में बचा हुआ सामान। सुबह होते ही बंद कर दें। इससे अनभिज्ञ हवा अंदर रहेगी और दिन में गर्मी कम रहेगी। छवि: एआई अनैतिक का उपयोग किया गया उत्पाद: सॉसेज़ समय पर ठंडे पानी का उपयोग करें। फ़्राईड तो पानी में थोड़ा सा नमक या नींबू मिला सकते हैं। इससे सेमेस्टर ठंडा रहेगा और तापमान भी कम होगा। छवि: फ्रीपिक सूती कपड़े का उपयोग: बेड साइज और स्कर्ट हमेशा सुती जगह। गहरे रंग के स्थान पर गहरे रंग का रंग चुनें। ये गर्मी कम सोखते हैं और ठंडक बनाए रखते हैं। छवि: एआई कम इस्तेमाल किया जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक सामान: टीवी, लैपटॉप, एलपीजी आदि हीट का जन्म होता है। जरूरत न हो तो अन्य की तरह। एलईडी बल्ब का उपयोग करें। छवि: एआई छत को ठंडा करके: छत सबसे ज्यादा हॉट होती है। छत पर पानी का साज़िश। सफेद पेंट या टाइल्स लगाए गए। इससे घर का तापमान काफी हद तक कम हो जाता है। छवि: एआई बिना एसी के भी घर को ठंडा रखना बिल्कुल संभव है। बस आपको सरल समझदारी और सही उपाय की आवश्यकता है। ये छोटे-छोटे बदलाव न सिर्फ गर्मी से राहत देंगे, बल्कि बिजली का बिल भी बचाएंगे। छवि: एआई
खतौरा अनाज मंडी में किसानों का हंगामा:तुलाई में देरी और अव्यवस्था पर कर्मचारियों पर आरोप

शिवपुरी जिले की बदरवास तहसील स्थित खतौरा अनाज मंडी में सोमवार को समर्थन मूल्य पर उपज बेचने आए किसानों ने तुलाई में देरी और अव्यवस्था को लेकर हंगामा किया। किसानों ने आरोप लगाया कि स्लॉट बुक होने के बावजूद उनका अनाज तय समय पर नहीं तोला जा रहा था, जिससे उन्हें परेशानी हो रही थी। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और खरीदी व्यवस्था पर नाराजगी जताई। कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया किसानों ने तुलाई में लगे कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि खरीदी शुरू होने के पहले दिन से ही इस केंद्र पर अव्यवस्था बनी हुई है। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सतीश कुमार उपाध्याय मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पूरे मामले को समझा और किसानों से बातचीत की। आईडी लॉक होने से समस्या उपार्जन केंद्र के कर्मचारियों ने अपनी सफाई में बताया कि खरीदी से संबंधित आईडी का पासवर्ड रविवार से लॉक हो गया था। इसी वजह से तुलाई प्रक्रिया प्रभावित हुई और किसानों को इंतजार करना पड़ा। नायब तहसीलदार सतीश कुमार उपाध्याय ने पुष्टि की कि पासवर्ड लॉक होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई थी। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग से संपर्क कर पासवर्ड को अनलॉक करा दिया गया है। इसके बाद केंद्र पर अनाज की तुलाई दोबारा शुरू कर दी गई है।








