Monday, 27 Jul 2026 | 07:34 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Heat Stroke Alert : लू के तांडव के बीच हीट स्ट्रोक से बचने के लिए डॉक्टर की ये बातें जरूर मानें

authorimg

Last Updated:

Heat Stroke Safety Tips: मौसम विभाग ने देश के अधिकांश हिस्सों में 30 अप्रैल तक हीट स्ट्रोक की चेतावनी दी है.अप्रैल का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ और सूरज की तपिश ने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है. उत्तर भारत के ज्यादातर मैदानी इलाकों में तापमान हद को पार करने लगा है. लू के तांडव के बीच इस हीट स्ट्रोक से खुद को बचाना बेहद चुनौतीपूर्ण है. ऐसे में चेन्नई की डॉक्टर मेलिसा साथियान ने हीट स्ट्रोक से बचने के लिए बेहतरीन सुझाव दिए हैं.

Zoom

हीट स्ट्रोक से कैसे बचें.

अप्रैल का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ और सूरज की तपिश ने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में चल रही गर्म हवाएं यानी हीटवेव कहर बरपाने लगी है. यह हीट स्ट्रोक जानलेवा खतरा बन गई हैं. जब शरीर का तापमान 104 डिग्री फारेनहाइट (40°C) के पार चला जाता है और पसीना आना बंद हो जाता है, तो समझ लीजिए कि स्थिति गंभीर है. इन लू के तांडव के बीच खुद को बचाना बेहद जरूरी है.
इस हीट वेव के तांडव से बचने के लिए राज्यों के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने गाइडलाइंस जारी की हैं. इसमें खास तौर पर कहा गया है कि सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और जिनको पहले से कोई बीमारी है, वे घर से बाहर न निकलें. इसके अलावा, बिल्डिंग वर्कर्स और मजदूरों को भी तेज धूप में काम न करने की सलाह दी गई है.
अगर लगातार दो दिन ज्यादा गर्मी में रहते हैं तो हीट स्ट्रोक हो सकता है और किडनी फेल होने का खतरा रहता है. आम लोग, बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं सुरक्षित रहें इसके लिए तमिलनाडु पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने निर्देश जारी किए हैं.
इस समय गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचने के लिए कौन-कौन सी सावधानियां जरूरी हैं, इस बारे में चेन्नई की डॉक्टर मेलिसा सथ्यान ने हमारे साथ कुछ जरूरी बातें शेयर की हैं. इस भीषण गर्मी के तांडव के बीच डॉक्टर मेलिसा की सलाह बहुत महत्वपूर्ण है. 
जिन लोगों को पहले से ब्लड प्रेशर की समस्या है या दिल की बीमारी है, उनके लिए गर्मी का असर आम लोगों से ज्यादा होता है. इसलिए ऐसे लोगों को इस मौसम में खास ध्यान रखना जरूरी है. उन्हें दोपहर में बिल्कुल बाहर जाने से बचना चाहिए. साथ ही शरीर को ठंडा रखने के लिए घर में शीतल वातावरण में रहना चाहिए. 
इसी तरह बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं को अगर बाहर जाना जरूरी हो तो छाता और पूरे शरीर को ढकने वाले सूती कपड़े पहनना चाहिए. बाहर जाते समय सफेद या हल्के रंग के सूती कपड़े पहनना अच्छा है.
इस गर्मी में प्रभावित लोगों को जीन्स, लेगिंग्स जैसी टाइट कपड़े और काले रंग के कपड़े पूरी तरह से अवॉयड करें. दिन में ढाई से तीन लीटर तक पानी पिएं ताकि यूरिन ठीक से आए. अगर आप ज्यादा धूप में रहते हैं तो पांच लीटर तक भी पानी पी सकते हैं.
गर्मी के समय में नारियल पानी, फलों का रस, तरबूज, जामुन और साफ-सुथरे ठंडे पेय लेना अच्छा होता है. पानी वाली चीजें और पौष्टिक खाना ज्यादा खाएं. जितना ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस रहेगा, उतना ज्यादा फायदेमंद होगा. 
हीट स्ट्रोक तब होता है जब हमारे शरीर का तापमान बाहर के तापमान से ज्यादा बढ़ जाता है. इस हालत में चक्कर आना, सिर घूमना, शरीर में दर्द, सिरदर्द और त्वचा पर बदलाव जैसे लक्षण दिख सकते हैं. इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत खूब पानी पिएं और तत्काल डॉक्टर से मिलें. 

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
चुकंदर डिटॉक्स ड्रिंक रेसिपी: स्किन ग्लोम और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका

March 15, 2026/
9:50 pm

चुकंदर डिटॉक्स ड्रिंक रेसिपी: आज की भाग दौड़ वाली लाइफ, बढ़ती स्ट्रेस और अनहेल्डी स्टाइल का असर सबसे पहले हमारी...

फिल्म 'चांद मेरा दिल' में भरतनाट्यम पर विवाद:अनन्या पांडे पर भड़कीं कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद; बोलीं- हमारे पसंदीदा डांस फॉर्म को मार दिया

May 26, 2026/
6:35 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की नई फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ के एक डांस सीन को लेकर नया विवाद शुरू हो...

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज:रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रहने का अनुमान; रुपए को संभालने और महंगाई रोकने पर फोकस

June 5, 2026/
9:41 am

भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की तीन दिवसीय बैठक के फैसले आज घोषित होंगे। बाजार को उम्मीद है...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Heat Stroke Alert : लू के तांडव के बीच हीट स्ट्रोक से बचने के लिए डॉक्टर की ये बातें जरूर मानें

authorimg

Last Updated:

Heat Stroke Safety Tips: मौसम विभाग ने देश के अधिकांश हिस्सों में 30 अप्रैल तक हीट स्ट्रोक की चेतावनी दी है.अप्रैल का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ और सूरज की तपिश ने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है. उत्तर भारत के ज्यादातर मैदानी इलाकों में तापमान हद को पार करने लगा है. लू के तांडव के बीच इस हीट स्ट्रोक से खुद को बचाना बेहद चुनौतीपूर्ण है. ऐसे में चेन्नई की डॉक्टर मेलिसा साथियान ने हीट स्ट्रोक से बचने के लिए बेहतरीन सुझाव दिए हैं.

Zoom

हीट स्ट्रोक से कैसे बचें.

अप्रैल का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ और सूरज की तपिश ने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में चल रही गर्म हवाएं यानी हीटवेव कहर बरपाने लगी है. यह हीट स्ट्रोक जानलेवा खतरा बन गई हैं. जब शरीर का तापमान 104 डिग्री फारेनहाइट (40°C) के पार चला जाता है और पसीना आना बंद हो जाता है, तो समझ लीजिए कि स्थिति गंभीर है. इन लू के तांडव के बीच खुद को बचाना बेहद जरूरी है.
इस हीट वेव के तांडव से बचने के लिए राज्यों के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने गाइडलाइंस जारी की हैं. इसमें खास तौर पर कहा गया है कि सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और जिनको पहले से कोई बीमारी है, वे घर से बाहर न निकलें. इसके अलावा, बिल्डिंग वर्कर्स और मजदूरों को भी तेज धूप में काम न करने की सलाह दी गई है.
अगर लगातार दो दिन ज्यादा गर्मी में रहते हैं तो हीट स्ट्रोक हो सकता है और किडनी फेल होने का खतरा रहता है. आम लोग, बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं सुरक्षित रहें इसके लिए तमिलनाडु पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने निर्देश जारी किए हैं.
इस समय गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचने के लिए कौन-कौन सी सावधानियां जरूरी हैं, इस बारे में चेन्नई की डॉक्टर मेलिसा सथ्यान ने हमारे साथ कुछ जरूरी बातें शेयर की हैं. इस भीषण गर्मी के तांडव के बीच डॉक्टर मेलिसा की सलाह बहुत महत्वपूर्ण है. 
जिन लोगों को पहले से ब्लड प्रेशर की समस्या है या दिल की बीमारी है, उनके लिए गर्मी का असर आम लोगों से ज्यादा होता है. इसलिए ऐसे लोगों को इस मौसम में खास ध्यान रखना जरूरी है. उन्हें दोपहर में बिल्कुल बाहर जाने से बचना चाहिए. साथ ही शरीर को ठंडा रखने के लिए घर में शीतल वातावरण में रहना चाहिए. 
इसी तरह बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं को अगर बाहर जाना जरूरी हो तो छाता और पूरे शरीर को ढकने वाले सूती कपड़े पहनना चाहिए. बाहर जाते समय सफेद या हल्के रंग के सूती कपड़े पहनना अच्छा है.
इस गर्मी में प्रभावित लोगों को जीन्स, लेगिंग्स जैसी टाइट कपड़े और काले रंग के कपड़े पूरी तरह से अवॉयड करें. दिन में ढाई से तीन लीटर तक पानी पिएं ताकि यूरिन ठीक से आए. अगर आप ज्यादा धूप में रहते हैं तो पांच लीटर तक भी पानी पी सकते हैं.
गर्मी के समय में नारियल पानी, फलों का रस, तरबूज, जामुन और साफ-सुथरे ठंडे पेय लेना अच्छा होता है. पानी वाली चीजें और पौष्टिक खाना ज्यादा खाएं. जितना ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस रहेगा, उतना ज्यादा फायदेमंद होगा. 
हीट स्ट्रोक तब होता है जब हमारे शरीर का तापमान बाहर के तापमान से ज्यादा बढ़ जाता है. इस हालत में चक्कर आना, सिर घूमना, शरीर में दर्द, सिरदर्द और त्वचा पर बदलाव जैसे लक्षण दिख सकते हैं. इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत खूब पानी पिएं और तत्काल डॉक्टर से मिलें. 

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket