West Bengal Election 2026 Voting Violence Video; Mamata Banerjee BJP TMC

Hindi News National West Bengal Election 2026 Voting Violence Video; Mamata Banerjee BJP TMC | Kolkata Hooghly Howrah Polling Booth Photos 6 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान कई विधानसभा सीटों पर हिंसा और मारपीट की घटनाएं सामने आईं। नादिया जिले के छपरा में भाजपा एजेंट ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया। वहीं शांतिपुर में भाजपा कैंप पर भी हमला हुआ है। बीजपुर में निर्दलीय प्रत्याशी और काउंसलर के बीच मारपीट हो गई। श्यामपुकुर में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ प्रदर्शन किया। BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। 1. नादिया के छपरा में BJP एजेंट पर हमला नादिया जिले की छपरा विधानसभा सीट के हतरा पंचायत में BJP पोलिंग एजेंट मोशर्रफ मीर ने TMC के कार्यतर्ताओं पर सुबह करीब 5.30 बजे पर लोहे की रॉड और बंदूकों से हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि छपरा पुलिस ने उन्हें बचाया और छपरा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है और उनके सिर पर छह टांके लगे हैं। 2. बीजपुर में निर्दलीय प्रत्याशी और पार्षद के बीच मारपीट बीजपुर में TMC पार्षद और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच मारपीट हो गई। कांचरापाड़ा नगर पालिका के पार्षद कल्याण कर पोलिंग बूथ के 100 मीटर के दायरे में खड़े थे बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवार से उनकी बहस शुरू हो गई। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी और TMC पार्षद के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने बीच बचाव किया और भीड़ को तितर-बितर किया। 3. साउथ 24 परगना में BJP उम्मीदवार की कार में तोड़फोड़ साउथ 24 परगना जिले में बसंती के बूथ नंबर 76 पर बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार ने कहा कि टीएमसी के गुंड़ों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। उनके सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने की कोशिश भी की गई। घटना के बाद इलाके में तनाव है। 4. हुगली में TMC और ISF कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई हुगली जिले के खानकुल में राजहाटी-1 पंचायत के रामचंद्रपुर में बूथ नंबर 147 पर नकली पोलिंग एजेंट नियुक्त करने के आरोपों को लेकर तनाव के कारण TMC और ISF समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। 5. BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ का आरोप- TMC के गुंडों ने हमला किया पानीहाटी में BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने कहा- मैं अंदर गई, सब ठीक था, जब मैं बाहर आई तो देखा कि एक बुज़ुर्ग महिला, जिसके पैर में दर्द था और वह ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही थी, मुझे बुरा लगा और मैंने अपने सामने खड़े किसी व्यक्ति से कहा कि उसकी मदद करो। 10 मीटर के अंदर TMC के गुंडों ने मुझ पर हमला किया और कहा कि वे मुझे बाहर नहीं जाने देंगे। 6. श्यामपुकुर में BJP कैंडिडेट पूर्णिमा के खिलाफ प्रदर्शन श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ नंबर 100 और 101 पर BJP उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। 7. भाजपा बोली- EVM में BJP की बटन पर टेप लगाकर बंद किया भाजपा ने आरोप लगाया है कि डायमंड हार्बर के फाल्टा में EVM में BJP का बटन टेप लगाकर ब्लॉक किया गया है। इलेक्शन कमीशन के सूत्रों ने कहा कि अगर शिकायत सही पाई गई तो फिर से मतदान कराया जाएगा। 8. नादिया में भाजपा कैंप पर हमला नादिया जिले में शांतिपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 के स्टीमर घाट इलाके में BJP कैंप पर हमले का मामला सामने आया है। दावा है कि कुछ बदमाशों ने बूथ नंबर 221 पर कैंप को निशाना बनाया। 9. हावड़ा में EVM में गड़बड़ी के बाद हंगामा हावड़ा के बाली में EVM में गड़बड़ी की बात को लेकर हंगामा हो गया है। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे 2 लोगों को CRPF ने हिरासत में लिया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
शाजापुर में बदला मौसम, तापमान दो डिग्री गिरा:वेस्टर्न डिस्टरबेंस से गर्मी से राहत; आगामी 2 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

शाजापुर में बुधवार को मौसम के तेवर नरम पड़े, जिससे तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसपास के जिलों में हुई बारिश और हवाओं की दिशा में बदलाव से लोगों को गर्मी से तत्काल राहत मिली है। इससे पहले, शाजापुर के लोग 43 से 44 डिग्री की भीषण गर्मी का सामना कर रहे थे। दिन और रात दोनों समय असहनीय गर्मी थी, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। रात में भी गर्म हवाओं के कारण उन्हें तपिश झेलनी पड़ रही थी। दो दिनों से बारिश के बाद गर्मी का असर सोमवार रात और मंगलवार को आसपास के जिलों में हुई बारिश के बाद गर्मी का असर कम हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री से घटकर 42 डिग्री पर आ गया। हवाओं की दिशा भी उत्तर-पश्चिमी से बदलकर पश्चिमी हो गई, जिससे गर्मी का प्रभाव और कम हुआ। हालांकि, रात का तापमान बढ़कर 26 डिग्री दर्ज किया गया। अगले दो से तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उन्होंने अनुमान लगाया कि गुरुवार को तापमान और गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, और यह अगले कुछ दिनों तक इसी स्तर पर बना रहेगा। हालांकि, रात के तापमान में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।
पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026 लाइव: एलेक्टिट पोल के सर्वे से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा, कहा- टीएमसी 2021 से भी ज्यादा दर्शक जीतेंगे

पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026 लाइव: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे शाम 6:30 बजे जारी होंगे। यानी कुछ घंटे बाद की तस्वीरें लगभग साफ हो जाएंगी कि इस बार राज्य में किसकी सरकार बनने की संभावना है। हालाँकि, यह एकॉजिट पोल सर्वे एक अनुमान है। वास्तविक नतीजे 4 मई को वोटों की गिनती के बाद ही साफ होगा। इस बार पश्चिम बंगाल में दो स्टेज में वोटिंग हुई थी. पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था, जिसमें 152 चरण पर वोट डाले गए थे। इस चरण में रिकॉर्ड 93.2 प्रतिशत वोटिंग हुई, जिसमें लोगों की भारी भागीदारी शामिल है। इसके बाद दूसरे चरण का मतदान आज 29 अप्रैल 2026 को जारी है। एग्जिट पोल सिर्फ अनुमान, अंतिम नतीजे नहीं आते एग्जिट पोल में सिर्फ अनुमान होते हैं, असली नतीजे नहीं। कई बार ये सही अनुमान लगते हैं और कई बार गलत भी हो जाते हैं, इसलिए अंतिम और वास्तविक परिणाम 4 मई को पहली बार के दिन साफ ही होंगे। इस तरह के एग्जिट पोल लोगों को चुनाव के बाद एक शुरुआती तस्वीर जरूर देते हैं, लेकिन असली फैसला तीसरी बार के बाद ही सामने आता है। कुल 294 विधानसभा के एकॉजिट पोलहोगेजारी अगर शुरुआत की बात करें तो पश्चिम बंगाल में कुल 294 शामिल हैं। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए कम से कम 148 टिकट की जरूरत होती है। 2021 विधानसभा चुनाव में क्या रहे थे नतीजे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में कुल 294 सीटों पर मतदान हुआ। इस चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली लोकतांत्रिक कांग्रेस (टीएमसी) को शानदार जीत हासिल हुई। पार्टी ने लगातार तीसरी बार 213 मजबूत पकड़ बनाई और राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ दी। वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस चुनाव में मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी है. बीजेपी ने 77 वीं सदी की शुरुआत की, जो उनकी एक बड़ी उपलब्धि थी।
टीकमगढ़ की सुभाषपुरम कॉलोनी में अंडरग्राउंड नाले का काम शुरू:50 लाख की लागत से निर्माण, सीएमओ बोले-बारिश से पहले होगा पूरा

टीकमगढ़ शहर के वार्ड नंबर 18 स्थित सुभाषपुरम कॉलोनी में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए अंडरग्राउंड नाले का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। बुधवार को नाले के लिए पाइप मौके पर पहुंचाए गए। इससे पहले कॉलोनी की सीसी रोड की खुदाई की जा चुकी है। हर साल होती थी परेशानी सुभाषपुरम कॉलोनी में हर बारिश के मौसम में सड़कों पर पानी भर जाता है। पुलिस लाइन क्षेत्र से आने वाले पानी की निकासी का कोई पक्का इंतजाम नहीं था, जिसके कारण कॉलोनी की मुख्य सड़क सहित कई हिस्सों में पानी जमा हो जाता था। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती थी। शिकायतों के बाद शुरू हुआ काम स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद करीब एक साल पहले अंडरग्राउंड नाले के लिए भूमि पूजन किया गया था। अब जाकर इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ है। नगर पालिका के सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर करीब 50 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। नाले के लिए अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाई जाएगी। बारिश से पहले पूरा करने का लक्ष्य सीएमओ के अनुसार, पहले सड़क की खुदाई कर पाइपलाइन डाली जाएगी और उसके बाद सड़क की मरम्मत की जाएगी। ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि काम बारिश के मौसम से पहले पूरा किया जाए, ताकि इस साल कॉलोनी के लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।
राष्ट्रपति ट्रम्प से खिंचाव, इटली की प्रधानमंत्री को सियासी फायदा:नाराजगी और आलोचना से मेलोनी की छवि मजबूत हुई; अब विपक्ष भी समर्थन में आया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी मीडिया की तल्ख टिप्पणियों ने इटली की राजनीति को नया मोड़ दिया है। ये हमले प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (49) के लिए नुकसानदेह होने के बजाय उनकी ढाल बन गए हैं। जनता के बीच यह संदेश गया है कि उनकी सरकार विदेशी दबाव के आगे नहीं झुकती। इन बयानों के बाद मेलोनी की लोकप्रियता का ग्राफ फिर से ऊपर चढ़ रहा है, जिसने उनके धुर विरोधियों को भी राष्ट्रीय संप्रभुता के मुद्दे पर सरकार के समर्थन में खड़ा कर दिया है। ट्रम्प से टकराव इस बदलाव की शुरुआत बना। ट्रम्प ने हाल ही में पोप पर की गई अपनी टिप्पणी का विरोध करने पर मेलोनी के बयानों को ‘अस्वीकार्य’ बताया। उन्होंने यहां तक कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार है और मौका मिलने पर वह दो मिनट में इटली को उड़ा देगा। इसके जवाब में मेलोनी ने कहा कि उनकी सरकार किसी बाहरी दबाव में काम नहीं करती, न कोई मालिक है और न कोई आदेश देने वाला। दूसरी तरफ, रूसी टीवी विश्लेषक व्लादिमीर सोलोव्योव ने अपमानजनक टिप्पणी करते हुए मेलोनी को यूक्रेन समर्थक और ट्रम्प से दूरी को विश्वासघात बताया। बयान के बाद इटली सरकार ने रूसी राजदूत को तलब कर विरोध दर्ज कराया। खास बात यह रही कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला और विपक्षी नेता एली श्लाइन भी सरकार के समर्थन में सामने आए। इससे घरेलू राजनीति में एकजुटता का संदेश गया। इन घटनाओं के बीच मेलोनी ने अपने फैसलों से यह संकेत देने की कोशिश की कि उनकी सरकार स्वतंत्र नीति पर चल रही है। उन्होंने इजराइल के साथ रक्षा समझौते के स्वतः नवीनीकरण को रोकने का फैसला किया और स्पष्ट कहा कि जहां मतभेद होंगे, वहां उसी के अनुसार कदम उठाया जाएगा। यह रुख घरेलू स्तर पर असरदार रहा। पहले जहां ट्रम्प से नजदीकी को लेकर उनकी आलोचना हो रही थी, वहीं अब यह धारणा बनी कि वे दबाव में नहीं झुकतीं। जनमत सर्वेक्षणों में गिरावट के बाद उनकी लोकप्रियता फिर से पुराने स्तर के करीब पहुंचती दिख रही है। माइकल जैक्सन के गाने समझ अंग्रेजी भाषा सीखी थी मेलोनी के बचपन से जुड़े कई किस्से हैं। 1992 में इटली में माफिया द्वारा जज बोरसेलिनो की हत्या ने 15 साल की मेलोनी को झकझोर दिया था। उसी गुस्से में वह सीधे दक्षिणपंथी पार्टी यूथ फ्रंट के दफ्तर पहुंचीं और राजनीति जॉइन की। यही नहीं, माइकल जैक्सन के गाने समझ अंग्रेजी भाषा सीखी। तनाव के समय बेटी के साथ डांस करना और 27 साल से एक ही फोन नंबर रखना उन्हें जमीन से जोड़े रखता है।
राष्ट्रपति ट्रम्प से टकराव, इटली की प्रधानमंत्री को सियासी फायदा:आलोचना से मेलोनी की छवि मजबूत हुई; अब विपक्ष भी समर्थन में आया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी मीडिया की तल्ख टिप्पणियों ने इटली की राजनीति को नया मोड़ दिया है। ये हमले प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (49) के लिए नुकसानदेह होने के बजाय उनकी ढाल बन गए हैं। जनता के बीच यह संदेश गया है कि उनकी सरकार विदेशी दबाव के आगे नहीं झुकती। इन बयानों के बाद मेलोनी की लोकप्रियता का ग्राफ फिर से ऊपर चढ़ रहा है, जिसने उनके धुर विरोधियों को भी राष्ट्रीय संप्रभुता के मुद्दे पर सरकार के समर्थन में खड़ा कर दिया है। ट्रम्प से टकराव इस बदलाव की शुरुआत बना। ट्रम्प ने हाल ही में पोप पर की गई अपनी टिप्पणी का विरोध करने पर मेलोनी के बयानों को ‘अस्वीकार्य’ बताया। उन्होंने यहां तक कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार है और मौका मिलने पर वह दो मिनट में इटली को उड़ा देगा। इसके जवाब में मेलोनी ने कहा कि उनकी सरकार किसी बाहरी दबाव में काम नहीं करती, न कोई मालिक है और न कोई आदेश देने वाला। दूसरी तरफ, रूसी टीवी विश्लेषक व्लादिमीर सोलोव्योव ने अपमानजनक टिप्पणी करते हुए मेलोनी को यूक्रेन समर्थक और ट्रम्प से दूरी को विश्वासघात बताया। बयान के बाद इटली सरकार ने रूसी राजदूत को तलब कर विरोध दर्ज कराया। खास बात यह रही कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला और विपक्षी नेता एली श्लाइन भी सरकार के समर्थन में सामने आए। इससे घरेलू राजनीति में एकजुटता का संदेश गया। इन घटनाओं के बीच मेलोनी ने अपने फैसलों से यह संकेत देने की कोशिश की कि उनकी सरकार स्वतंत्र नीति पर चल रही है। उन्होंने इजराइल के साथ रक्षा समझौते के स्वतः नवीनीकरण को रोकने का फैसला किया और स्पष्ट कहा कि जहां मतभेद होंगे, वहां उसी के अनुसार कदम उठाया जाएगा। यह रुख घरेलू स्तर पर असरदार रहा। पहले जहां ट्रम्प से नजदीकी को लेकर उनकी आलोचना हो रही थी, वहीं अब यह धारणा बनी कि वे दबाव में नहीं झुकतीं। जनमत सर्वेक्षणों में गिरावट के बाद उनकी लोकप्रियता फिर से पुराने स्तर के करीब पहुंचती दिख रही है। माइकल जैक्सन के गाने समझ अंग्रेजी भाषा सीखी थी मेलोनी के बचपन से जुड़े कई किस्से हैं। 1992 में इटली में माफिया द्वारा जज बोरसेलिनो की हत्या ने 15 साल की मेलोनी को झकझोर दिया था। उसी गुस्से में वह सीधे दक्षिणपंथी पार्टी यूथ फ्रंट के दफ्तर पहुंचीं और राजनीति जॉइन की। यही नहीं, माइकल जैक्सन के गाने समझ अंग्रेजी भाषा सीखी। तनाव के समय बेटी के साथ डांस करना और 27 साल से एक ही फोन नंबर रखना उन्हें जमीन से जोड़े रखता है।
अमरूद के पत्ते की चटनी रेसिपी: गर्मी में पेट को ठंडा और स्ट्रांग इम्युनिटी के लिए अमरूद के पत्ते की चटनी, नोट करें रेसिपी

गर्मी के कारण होने वाली जलन और एसिडिटी को शांत करने में सहायक है। विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर, जो फूलों से लड़ने में मदद करते हैं। छवि: मेटा एआई चौदह की अधिकता खण्डन और अपच जैस प्रश्नों को दूर से देखें। इसलिए अमरूद के पत्ते की भीड़। छवि: मेटा एआई अन्य अमरूद के पत्ते, हरी मिर्च और अदरक, काली मिर्च, जीरा और काले नमक का रस, हरा धनिया से असली। छवि: मेटा एआई मसाले के जार में साकाये हुए पत्ते, हरी मिर्च, अदरक, अन्य भी हुए जीरा और काला नमक। सिलबट्टे पर पीसी हुई अमरूद का स्वाद और भी लाजवाब होता है। छवि: मेटा एआई आयुर्वेद के अनुसार, अमरूद के दुकानदारों में शीतल गुण होते हैं जो पेट की पित्त को कम करते हैं। यह गर्मियों में होने वाले दस्तों को रोकने में भी बेहद प्रभावशाली है। छवि: मेटा एआई इन बंधकों में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को स्थिर करने में मदद करते हैं। यह व्यापारियों के लिए एक बेहतरीन साइड डिश है। छवि: मेटा एआई दाल-चावल या सादी रोटी के साथ स्वाद बढ़ जाता है। इसे पैराथे या डायनेमिक में स्पाइडरड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। छवि: मेटा एआई रोजाना 1-2 मैक का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। छवि: मेटा एआई (टैग्सटूट्रांसलेट)अमरूद के पत्ते की चटनी के उपयोग(टी)अमरूद के पत्ते की चटनी रेसिपी(टी)अमरूद की चटनी कैसे बनाएं(टी)अमरूद की सब्जी(टी)कच्चे अमरूद की चटनी(टी)मसालेदार अमरूद की चटनी(टी)अमरूद के पत्ते की चटनी(टी)अमरूद के पत्ते की चटनी(टी)मजबूत इम्यूनिटी चटनी (टी) पेट को ठंडा करने वाली चटनी
हरदा में अमृत भारत एक्सप्रेस 15 मिनट देरी से पहुंची:बनारस-पुणे यात्रा हुई आसान; केंद्रीय राज्यमंत्री उइके ने दिखाई हरी झंडी

हरदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर अमृत भारत एक्सप्रेस पहुंची। पहले दिन यह ट्रेन 15 मिनट की देरी से आई। बुधवार को केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन का स्वागत किया और इसे हरी झंडी दिखाकर आगे के सफर के लिए रवाना किया। 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र को जोड़ेगी। इससे मध्यम और सामान्य वर्ग के यात्रियों को आवागमन में विशेष सुविधा मिलेगी। मध्यम और सामान्य वर्ग को होगा सबसे बड़ा लाभ केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री डी.डी. उइके ने कहा, “बनारस-हड़पपुर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से हरदा और आसपास के क्षेत्र को व्यापार, पर्यटन और यात्री सुविधा में बढ़ावा मिलेगा। यह ट्रेन आधुनिक रेल सुविधाओं से सुसज्जित है। इसका सबसे बड़ा लाभ मध्यम एवं सामान्य वर्ग के यात्रियों को होगा। इस ट्रेन के प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।” अतिथियों ने रेल चालक दल का शॉल, श्रीफल और पुष्पहार से स्वागत किया तथा यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक डॉ. आर.के. दोगने, पूर्व मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेशसिंह वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया मौजूद रहे। बिना मांगे मिली सौगात, 20 स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने कहा, “इस ट्रेन से जिले के यात्रियों को पुणे से बनारस के बीच आवागमन की सुविधा मिलेगी। जिले के नागरिकों को इस ट्रेन की सुविधा मिलने पर शुभकामनाएं।” उल्लेखनीय है कि हरदा स्टेशन पर लंबे समय से कर्नाटक और सचखंड जैसी ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग की जा रही थी, लेकिन अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात बिना मांगे ही मिल गई। यह ट्रेन बनारस से हडपसर (पुणे) के बीच 20 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, ओराई, झांसी, बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड़, कोपरगांव, अहिल्याबाई नगर, डाउंड कोर्ड लाइन और हडपसर रेलवे स्टेशन शामिल हैं। 22 कोच की ट्रेन में प्रत्येक सीट पर चार्जिंग व स्नैक टेबल अपर मंडल रेल प्रबंधक अविराम खरे ने बताया, “110 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक चलने वाली यह अमृत भारत एक्सप्रेस अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इस ट्रेन में प्रत्येक सीट पर मोबाइल चार्जिंग एवं स्नैक टेबल की सुविधा रहेगी। ट्रेन की सीटों को आरामदायक बनाया गया है।” इस ट्रेन में शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के 8, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, एसएलआरडी के 2 और 1 पैंट्री कार सहित कुल 22 कोच लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत दिवस बनारस में इस ट्रेन का शुभारंभ किया था। स्कूली बच्चों ने दी प्रस्तुतियां, विजेता हुए पुरस्कृत अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन से यात्रियों को बेहतर गति और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। स्वागत कार्यक्रम के अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सीनियर डीसीएम (वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक) श्याम सिंह बरेडिया, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक शशांक सहित रेलवे के अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। देखिए तस्वीरें…
Health Tips: गर्मी में गुनगुना पानी पीना पड़ सकता है भारी, जानिए किन लोगों को तुरंत बदलनी चाहिए यह आदत

Last Updated:April 29, 2026, 12:27 IST Summer Health Tips: सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीने की आदत सेहत के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन गर्मियों में यही आदत आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है. आयुर्वेद एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्मी में गुनगुना पानी एसिडिटी, पेट में जलन और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ा सकता है. (दीपक पांडेय/खरगोन) लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह की आदतें अपनाते हैं. इनमें सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना भी शामिल है. आमतौर पर इसे शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मियों में यह आदत हर किसी के लिए सही नहीं होती. खरगोन के आयुर्वेद विशेषज्ञ (एमडी) डॉ. संतोष मौर्य के अनुसार, सुबह गुनगुना पानी पीना सर्दी या सामान्य मौसम में शरीर के लिए लाभकारी होता है. यह शरीर को अंदर से साफ रखने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है. लेकिन गर्मियों में शरीर की जरूरत बदल जाती है, इसलिए इस आदत में बदलाव जरूरी है. विशेषज्ञों के अनुसार सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से रातभर पेट में जमा कफ साफ हो जाता है. इससे शरीर हल्का महसूस करता है और दिन की शुरुआत अच्छी होती है. इसके अलावा गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र सक्रिय होता है. इससे गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है. हालांकि यह फायदे मौसम के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google डॉ. मौर्य बताते है कि, गर्मी में शरीर पहले से ही गर्म रहता है. ऐसे में गुनगुना पानी पीने से शरीर की गर्मी और बढ़ सकती है. इससे कुछ लोगों को बेचैनी, थकान या पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है. इस मौसम में सुबह खाली पेट घड़े का साधा पानी या तांबे, पीतल एवं कांसे के बर्तन का पानी पीना ज्यादा बेहतर रहता है. यह शरीर को ठंडक देता है और शरीर का तापमान संतुलित बनाए रखने में मदद करता है. डॉक्टरों के अनुसार जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या रहती है, उन्हें गर्मी के मौसम में गुनगुना पानी पीने से बचना चाहिए. इससे पेट में जलन बढ़ सकती है. इसके अलावा जिन्हें दस्त की शिकायत रहती है या पेट में बार-बार जलन होती है, उनके लिए भी गर्मी में गुनगुना पानी नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे लोगों को सामान्य तापमान का पानी पीना ज्यादा सुरक्षित रहता है. गर्मी के मौसम में गुनगुना पानी पीने से शरीर की गर्मी बढ़ सकती है. इससे थकान और बेचैनी महसूस हो सकती है. इसके अलावा शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का खतरा भी बढ़ सकता है, क्योंकि गर्मी में शरीर को ठंडक देने वाले पानी की ज्यादा जरूरत होती है. कुछ लोगों में इससे एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या बढ़ सकती है. जिन लोगों को पहले से दस्त की शिकायत हो, उनकी स्थिति भी खराब हो सकती है. ज्यादा पसीना आने और कमजोरी महसूस होने की समस्या भी हो सकती है. First Published : April 29, 2026, 12:27 IST
Gold Silver Rates India | Silver Up ₹2370 to ₹2.39 LakhKg, Gold ₹1.49 Lakh10g

Hindi News Business Gold Silver Rates India | Silver Up ₹2370 To ₹2.39 LakhKg, Gold ₹1.49 Lakh10g नई दिल्ली27 मिनट पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी के दाम में आज यानी 29 अप्रैल को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 39 रुपए महंगा होकर 1,48,821 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1,48,782 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं एक किलो चांदी 2,370 रुपए महंगी होकर 2,38,911 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले 28 अप्रैल को इसकी कीमत 2,36,541 लाख रुपए प्रति किलो थी। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम) 24 ₹1,48,821 22 ₹1,36,320 18 ₹1,11,616 14 ₹87,060 देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत शहर 10 ग्राम 24 कैरेट दिल्ली ₹1,51,530 मुंबई ₹1,51,370 कोलकाता ₹1,51,370 चेन्नई ₹1,52,190 जयपुर ₹1,51,530 भोपाल ₹1,51,430 पटना ₹1,51,430 लखनऊ ₹1,51,530 रायपुर ₹1,51,370 अहमदाबाद ₹1,51,430 सोर्स: goodreturns 29 अप्रैल, 2026 सोना इस साल 16 हजार और चांदी 9 हजार रुपए महंगी 2026 में सोना अब तक 18 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.49 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इस साल चांदी 10 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब बढ़कर 2.39 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल तारीख सोना चांदी 31 दिसंबर 2025 ₹1,33,195 ₹2,30,420 31 जनवरी 2026 ₹1,65,795 ₹3,39,350 28 फरवरी 2026 ₹1,50,997 ₹2,66,700 31 मार्च 2026 ₹1,46,733 ₹2,30,135 29 अप्रैल 2026 ₹1,48,821 ₹2,38,911 नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







